City Media - Page 1509 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1509

दल्लीराजहरा – मामूली विवाद को लेकर युवक ने महिला का कान काटा, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – मामूली विवाद को लेकर एक सिरफिरे युवक ने महिला के कान काट लिए जाने की घटना सामने आई है | घटना वार्ड क्र 20 गाँधी चौक चंडी मंदिर आज सुबह 6 बजे की है आरोपी युवक नितेश कुमार रामटेके घर आकर किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगा जिससे झगड़ा बढ़ा और पीड़िता द्वारा भी कुछ बातों का जवाब दिया गया जिससे आरोपी द्वारा तैश में आकर बाल पकड़कर घसीटते हुए गलत इरादे से दुसरे कमरे में लेकर गया और पीड़िता को मारने के लिए अपने साथ सिलबट्टी का लोढ़ा लेकर आया और पीड़िता पर वार करने लगा और फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हदे पार करते हुए आरोपी द्वारा अपने दांतों से पीड़िता के कान को काटकर अलग कर दिया | इस प्रकार घर पर चल रहे चीखने चिल्लाने से घर के अन्य परिजन जो सो रहे थे तब तक जाग चुके थे और परिजनों द्वारा पीड़िता को साथ में लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी नितेश कुमार रामटेके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए आरोपी को धारा 294 506 324 354 के तहत गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दोस्त को शराब पिलाकर लुटने वाले आरोपियों को लूट की रकम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनांक 01.06.2021 को ग्राम सुरेगांव में पदस्थ अमीन पटवारी, रमेष प्रसाद गौटिया, ग्राम टिकरी, थाना अर्जुन्दा का अपना वेतन का पैसा निकालने अपने दोस्त उमेष देषमुख के साथ स्टेट बैंक भरदाकला गया था, जहाँ से 46,500 रू निकालकर घर वापस आते समय देषी शराब भठ्ठी अर्जुन्दा शराब पीने गया। शराब पीने के दौरान अर्जुन्दा का रितेष गांधी उर्फ गोरिया व टिकरी का कृष्णा बंजारे के द्वारा शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर प्रार्थी द्वारा अपने पेंट के अंदर वाले जेब से शराब पीने के लिये 1,000 रू पीने के लिये दिया। प्रार्थी को नषा अधिक होने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को घर ग्राम टिकरी छोड़ने की बात कहकर आरोपियों द्वारा अपने मोटर सायकल में बैठाकर प्रार्थी को घर न ले जाकर ग्राम अर्जुन्दा के शीतला तलाब पार ले गये। जहां पर आरोपियो द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर उसके पेंट के जेब में रखे 44,000 रू को उक्त आरोपियों द्वारा लूटकर ले गये व प्रार्थी को नषे की हालत में छोड़ भाग गये। दिनंाक 04.06.2021 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेष करने पर अपराध धारा 392 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, गवाहो का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

प्रकरण में आरोपी रितेष गांधी उर्फ गोरिया व कृष्णा बंजारे का पता तलाश किया गया। जो अर्जुन्दा मे मिले जिसे घटना के संबध में बारीकी से पुछताछ किया गया। जो अपराध घटित करना कबुल किये। आरोपी रितेष गांधी एंव कृष्णा का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो दिनंाक 01.06.2021 को शीतला तालाब पार अर्जुन्दा में रमेष गौटिया से 44,000 रू की लूट करना व 22,000-22,000 रू को आपस में बांट लेना बताये। जिसमें से आरोपी रितेष गांधी से 15,000 रू एंव एक मोटर सायकल को जप्त किया गया एंव आरोपी द्वारा 7,000 रू को खर्च करना बताये। आरोपी कृष्णा बंजारे से 19,000 रू कोे जप्त किया गया है एंव आरोपी द्वारा 3,000 रू खर्च करना

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बताये है। दोनो आरोपियों से नगदी 500-500 रू का कुल 34,000 रू को जप्त किया गया है। आरोपी रितेष गांधी पिता संपत गांधी, उम्र 31 वर्ष, साकिन बाजार पारा अर्जुन्दा एंव कृष्णा बंजारे पिता चंदन बंजारे, उम्र 30 वर्ष, साकिन टिकरी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 05.06.2021 के 13/30, 13/40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, सउनि रमेष सिन्हा, सउनि डोमन सिंह साहू, आर.भुवन ध्रुव क्रमांक 68, आर. चन्दकांत यादव क्रमांक 409, आर.कमलेष रावटे क्रमांक 631, आर. टीकम कुमार क्रमांक 392 थाना अर्जुन्दा,एंव अन्य स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले, टीकाकरण रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, देखें कहाँ लगेगा टीका

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 04 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 01 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 03 संक्रमित मिले | इसी प्रकार दिनांक 04 जून को दल्लीराजहरा से 01, चिखलाकसा से 01 एवं खम्हारटोला से 01 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

कृपया 18 से 44 वर्ष वाले सभी लोग इस एप्प में तुरंत रजिस्ट्रेशन करें और जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवाएं ।

https://cgteeka.cgstate.gov.in

इस एप्प में रजिस्ट्रेशन किए बिना आपको वैक्सीन नहीं लगेगी । अपने राज्य में इसी एप्प के रजिस्ट्रेशन को मान्यता है । केंद्र के एप्प या आरोग्य सेतु एप्प के रजिस्ट्रेशन को मान्यता नहीं है अभी ।

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसान मोर्चा का आओ एक पेड़ लगाएं प्रोजेक्ट 2021 प्रारंभ

0

जिला किसान मोर्चा जि बालोद द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आओ एक पेड़ लगाएं का प्रारंभ आज किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गण द्वारा अपने घर व आसपास में एक पौधा लगाकर किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपना सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया ताकि अन्य पर्यावरण प्रेमी इससे प्रेरणा ले सके इस संबंध में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि किसान मोर्चा जिला बालोद द्वारा एक छोटा सा प्रयास आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल जंगल जमीन जानवर व जन को बचाने हेतु यह अभियान चालू की गई है जो आगे भी जारी रहेगी |

अभी जिला व मंडल स्तर पर वृहत रूप से यह अभीयान चलाया जाएगा जिसमें जिले भर में लगभग 10000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोंनबोईर ने कहा की आज एक पेड़ का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए मेरे द्वारा भी पौधारोपण का कार्य किया है जिसकी देखभाल मैं स्वयं करूंगा |

जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि आज इस करो ना काल ने ऑक्सीजन का महत्व बता दिया है अतः हम किसान मोर्चा के माध्यम से लोगों को जागरूकता करके पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा ने कहा कि आज मैं कोविड सेंटर में हूं और पार्टी के आदेश अनुसार सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए मैं भी एक पौधा लगाया हूं निश्चित है हम सब एक एक पौधा लगाने का संकल्प लें ताकि पर्यावरण संवर्धन सार्थक हो |

इस अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य चेमन देशमुख सोमेश साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष मदन साहू रमेश सोनवानी लीलाराम सोंनबोई महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिंह मंत्री गण टिकेश्वर पांडे विजय सोनकर कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर डॉक्टर लक्ष्मी कांत साहू अनिल साहू भूपत हटीला मंडल अध्यक्ष गन पन्ना साहू मतेंद्र वैष्णो उमेश विश्वकर्मा शशिकांत साहू टीकाराम निषाद विश्वकर्मा जनपद सदस्य सदस्य हरीश चंद्र साहू संदीप साहू सांसद प्रतिनिधि संदीप लोढ़ा पंकज चौधरी सोमेंद्र साहू सौरभ नीलम निर्मलकर प्रमोद यादव राजा यादव टीका राम साहू एवं इसके साथ ही राकेश द्विवेदी भाजपा मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा ने भी वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता प्रदान की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना काल में जनसेवा के लिए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पार्षदों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

0

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के समय नगर निगम जगदलपुर के पार्षदों के द्वारा जिस तरह से लोगों की सेवा की गई एवं अपनी परवाह न करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने वार्ड तथा शहर को प्राथमिकता के साथ सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय पार्षदों को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन द्वारा आज अपने कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा की इस आपदा के समय आप लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जो कार्य किया गया है वह काबिले तारीफ़ है आप सभी लोगों ने ना केवल अपने अपने वार्ड के लोगों को लाक डाउन के समय राशन किट प्रदान किया वरन लोगों के स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कहा की कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी वेब में आप सभी जनप्रतिनिधियों का कार्य काबिले तारीफ़ है पर अभी तक कोरोनावायरस संक्रमण खत्म नहीं हुआ है और आप सभी लोग अपने वार्ड के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करें इसके अलावा फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क के उपयोग को बढ़ावा देते रहें जिससे की हम आने वाले तीसरे वेब से बच सकें मैं आप सभी लोगों के इस कार्य की सराहना करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, राजेश राय,इमरान खान, कोमल सेना,सुशीला बघेल,सुनिता सिंह,लता निषाद,नेहा ध्रुव,बी ललिता राव ,बलराम यादव,शुभम यदु,सुखराम ,विजय कुमार, यशवंत ध्रुव तथा अन्य पार्षद उपस्थित रहे |

प्राइवेट विद्यार्थियों का जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क माफ हो – एबीवीपी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रेखचंद जैन व प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर- कोरोनकाल में हुए लॉकडाउन से हुए आर्थिक संकट को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्राइवेट के परीक्षार्थियों से इस वर्ष जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क न लिया जाए इस मांग को लेकर शनिवार को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन व महाविद्यालय प्राचार्या से मिलकर ज्ञापन सौपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है बस्तर भी इससे अछूता नहीं है लंबे समय से बस्तर में लॉकडाउन होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है साथ ही साथ इस वर्ष कोई भी कक्षा ऑफलाइन नहीं लगी है और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होनी है ऐसे में प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क लेना समझ से बाहर है। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क छात्रों से ना लिया जाए या तो कम किया जाए। इस विषय में आज विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय विधायक व प्राचार्या को ज्ञापन सौपा है, अगर विद्यार्थी परिषद कि मांग पूरी नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में महाविद्यालय में आंदोलन करेगी।

इस दौरान नगर सहमंत्री गजेंद्र बघेल, कार्तिक जैन, विकास पांडे, विपुल मंडल, ऋषि राज उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अच्छे दिन का वादा करके सत्ता मे आई मोदी सरकार, इतना क्यों बढ़ रही है महंगाई देश की जनता को बताये मोदी – कांग्रेस

0

कोविड -19 का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने दिया धरना प्रदर्शन

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त प्रकोष्ठ के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो ने अपने अपने घरों के सामने बेहताश बढ़ती महंगाई 100 दिनों मे कम करने और अच्छे दिन का वादा करके केंद्र की सत्ता मे आई भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ! जब से केंद्र मे मोदी सरकार आयी है देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है कमर तोड़ महंगाई से आज देश मे त्राहि त्राहि मचा हुआ है और मोदी सरकर इस मंहगाई को रोक पाने मे असफल साबित हो चुकी है, केंद्र मे बैठी मोदी सरकार सत्ता मे आने से पहले 60 रूपए का पेट्रोल 50 रूपए डीज़ल की कीमत को भी महंगाई बताने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता गण आज पेट्रोल की कीमत 100 रूपए के पार और डीज़ल 95 तक पहुंच चुकी है तो चुप क्यों बैठी है, गैस का कीमत मोदी ने 400 रूपए से बढ़ा कर 900 रूपए कर दिया है गरीब आज इस महंगाई से भूखा सोने को मजबूर है सरसो का तेल कांग्रेस के साठ साल के कार्यकाल मे 70 रूपए था आज मोदी ने 7 साल के कार्यकाल मे 170 रूपए हो गया आज सरसो का तेल, खाद्य सामग्री का दर आसमान छू रही है और इस जी तोड़ महंगाई मे भी मोदी सरकार बहरी गूंगी हो चुकी है, यूपीए सरकार मे महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा सरकार आज महंगाई को राष्ट्रवाद बता रही है देश की जरुरत बता रही है, गरीब मजदूर गरीब भूके पेट सो रही है क्या बीजेपी के लिए यही राष्ट्रवाद है, जी तोड़ महंगाई को रोक पाने मे असफल मोदी सरकार पेट्रोल डीज़ल नहीं भरवाने की सलाह दे रही है!

केंद्र की मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन करते प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रसीला कश्यप, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नाग, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा मालती नुरेटी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, एल्डरमैन गजा पटेल, दीपक गाँधी एंव अन्य सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया!

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे ।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

दिशा समाज सेवी संस्था के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नारायणपुर सहित अबूझमाड़ के कई गांवों में पौधे लगाए गए । इस दौरान एपीपीआई परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक नरसिंह मंडावी ने बताया कि नए पौधे रोपित करने में जनता की भागीदारी के साथ प्रदूषण को कम करने के लिए नए- नए तरीकों का चयन कर हम सुरक्षित व शुद्ध वातावरण को बनाए रखने में हमे अपना बहुमूल्य योगदान देने की आवश्यकता है। साथ ही साथ अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के साथ सफाई की गतिविधियों को चलाने, कम से कम पानी का प्रयोग कर व उर्जा कुशल उपकरणों का प्रयोग करते हुए आसपास के वातावरण को संभालने का प्रयास करे।साथ ही परियोजना के गोंडी शिक्षक निरंजन कुमेटी ने कहा कि कोविड महामारी के इस संकटकाल में विश्वभर के लोगों को आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन अगर हर किसी ने वातावरण संरक्षण पर ध्यान दिया होता, तो आज शायद आक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हर किसी को यह मानना होगा कि प्रदूषित वातावरण व आक्सीजन की कमी मानवीय लापरवाही का ही परिणाम हैं । हमें अगर आने वाली पीढि़यों को सुखी जीवन देना है, तो उनके लिए पानी के स्त्रोतों सहित नहरों, दरिया, झीलों व पहाड़ों का संरक्षण करना होगा। । इस दौरान ग्राम तेलसी, बिंजली, खैराभाट,खड़कागांव और भरंडा के महिलाएं, पुरुष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छोटे छोटे बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आंगनबाड़ी, स्कूल परिसर में पौधे रोपित कर उनकी संभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान दिशा समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता सूरज कुमार नेताम, सोनवारीन उसेंडी और सोनू उसेंडी उपस्थित थे।

नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने 05 माओवादी नक्सली सदस्यों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी.,पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, धर्मेष साहू, कलेक्टर नारायणपुर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 05 नक्सली सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर में कलेक्टर नारायणपुर एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष दिनांक- 05.06.2021 को बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।

आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र:-

01- महाराजी कष्यप स्व0 मिलकू राम उम्र 47 वर्ष साकिन बेचा स्कुलपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (कृषि शाखा):- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव के द्वारा वर्ष 2007 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की कृषि शाखा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

02- जगदीष नाग पिता दसरू राम उम्र 22 वर्ष साकिन बेचा बंगलापारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
(बेचा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव एवं सुरेष सलाम आमदाई घाटी एरिया कमेटी सचिव के द्वारा वर्ष 2016 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों के लिए मिलिषिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था।

03- जगनाथ नाग पिता दसरू राम उम्र 20 वर्ष साकिन बेचा बंगलापारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा (पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव एवं सुरेष सलाम आमदाई घाटी एरिया कमेटी सचिव के द्वारा वर्ष 2018 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों के लिए मिलिषिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था।

04- चैतराम कोर्राम पिता धौजन कोर्राम उम्र 35 वर्ष साकिन बेचा उपरपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (स्कुल शाखा)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव द्वारा वर्ष 2007 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की स्कूल शाखा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

05- लच्छीन नाग पिता पोहड़ा राम उम्र 25 वर्ष साकिन बेचा स्कुलपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (न्याय शाखा)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम के द्वारा वर्ष 2016 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की न्याय शाखा में सक्रिय रूप में कार्य कर रहा था।

उक्त आत्मसर्पित नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुडने के उद्देष्य से कलेक्टर नारायणपुर श्री धर्मेेष साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।

नगर मंडल भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, प्रकृति को लेकर किया जाएगा जागरूक

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण करके संकल्प लिया गया संकल्प में यह कहा गया कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है इस अवसर पर बृजेश सिंह भदोरिया,भोला झा,मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,प्रकाश झा,पार्षद सविता सुरेश गुप्ता,रोशन झा,अमर झा,सूर्यभूसंन सिंह,साकेत झा,बृजेश शर्मा,गुलाब सिंह एवम वार्डवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS