नारायणपुर 15 मई 2021 – कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू बीते दिन नारायणपुर विकासखंड के ग्राम महिमागवाड़ी पहुंचे और वहां के किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। बता दें कि महिलागवाड़ी जिले में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन करने वाला गांव है। यहां के किसान आधुनिक खेती कर अधिक सब्जी का उत्पादन करते हैं। किसानों ने कलेक्टर श्री साहू को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के कारण वे उत्पादित सब्जी का विक्रय बाजार में नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्या पर मानवीव विचार करते हुए उनकी फसल को बाजार तक विक्रय हेतु पहंुचाने की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। किसानों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण खेतों में ट्रेक्टर के जरिये काम करने में परेशानी हो रही है। इस पर भी कलेक्टर ने डीजल की व्यवस्था करने की बात कही।
इस दौरान कलेक्टर साहू ने किसानों के खेतों का भी अवलोकन किया और किसानों को फसलचक्र परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को धान बीज, केला, पपीता, सुगंधित चांवल आदि की खेती करने पर होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने छोटेडोंगर के जनप्रतिनिधियों से मिलकर टीकाकरण को बढ़ाने, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकरणों को रोकने हेतु भी चर्चा की। अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री तारागांव में तिखुर उत्पादन करने वाले महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और तिखुर बनाने की विधि, इसके प्रसंस्करण, इससे होने वाले आमदनी, बाजार की उपलब्धता और लागत आदि के बारे में पूछा। उन्होंने तारागांव के समीप स्थित नदी के दोनों ओर सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता हेतु अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिये।
जिला नारायणपुर में कार्यरत सामाजिक संस्था ‘नव संचार फाउंडेशन’ द्वारा कोविड-19, कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में कार्यरत कर्मियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को 1 सप्ताह तक फ़ूड पैकेट्स बांटने जा रही है; इसके अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय दिवस दिनांक 13/05/2021 और 14/05/2021 को पुलिस बल के लगभग 100-100 जवानों को पुलाव, सलाद और हलुआ बांटा गया वहीं तीसरे दिवस दिनांक 15/05/2021 को पुलिस बल के जवानों और नगरपालिका के सफाई कर्मियों सहित मानसिक रूप से विक्षिप्त और घर से बाहर घूम रहे अन्य जरूरतमंद लोगों को मिलाकर लगभग 150 लोगों को पुलाव, सलाद और हलुआ बांटा गया। फूड पैकेट्स वितरण करने में संस्था के अध्यक्ष सीमा गर्ग, सचिव श्रीमती जागृति गर्ग, सचिव आरती गर्ग, कोषाध्यक्ष रोशनलाल गर्ग, सदस्य मधुकरराव, मनु चंद्राकर, श्रुति उपाध्याय और गौरी साव का अहम योगदान है।
नव संचार फाउंडेशन के सचिव श्रीमती जागृति गर्ग ने देशभर के पंजीकृत और गैर पंजीकृत सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि सभी एनजीओ यथासंभव जरूरतमंद लोगों और कोरोना वायरस के रोकथाम में लगे फ्रंटलाइन वारियर्स की सहायता करें।
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 15.05.2021 को थाना छोटेडोंगर से जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान थाना छोटेडोंगर के ग्राम ब्रेहबेड़ा में घेराबंदी कर नक्सली आरोपी 1-जगनू उर्फ बाला राम पिता सोमा राम उम्र 35 वर्ष जाति गोण्ड साकिन बे्रहबेड़ा थाना छोटेडेांगर (बे्रहबेड़ा मिलिशिया सदस्य) 2-गांडा राम उर्फ चैतु दर्रो पिता मंगडू उम्र 45 वर्ष जाति गोड़ साकिन बे्रहबेड़ा थाना छोटेडोंगर (बे्रहबेड़ा मिलिशिया सदस्य) को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 15.05.2021 को क्रमशः 17ः40 व 17ः55 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
देर रात सहायता केंद्र के वॉलिंटियर्स ने दिखाई तत्परता मरीज के लिए किया रक्तदान..
विगत 19 दिनों से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने साँसद कोविड जन सहायता केंद्र प्रारम्भ किया गया। और इस सहायता केंद्र पर सांसद बस्तर मा.दीपक बैज जी एवं उनके वॉलेंटियर्स की टीम 24 घण्टे सेवा दे रहे है।
किसी भी मरीज को बेड, ब्लड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, एम्बुलेंस, शव संबंधी परेशानी,यातायात, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य प्रकार की सहायता बस्तर संभाग के समस्त जिले एवं प्रदेश के अन्य जिलों में साँसद कोविड जन सहायता केंद्र द्वारा मदत की जा रही है।
आज इसी कड़ी में राहत भरी खबर
बचेली निवासी जो विगत कई दिनों से डिमरापाल कोविड सेंटर में भर्ती थे आज आनंद मसीह एक्का,लिबनुस एक्का कोरोना की जंग जीत साँसद कोविड जन सहायता केन्द्र के अस्थाई एम्बुलेंस की मदद से निःशुल्क,सकुशल घर छोड़ा गया….
पुलिस थाना कोतवाली में शिक्षिका-प्रीति प्रकाश पति ज्वाला प्रकाश सायमन निवासी सी0एम0ओ0 आॅफिस के सामने जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 24.04.2021 को मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी जे-2 जो कहीं गुम गया है, प्रार्थी जो पेशे से शिक्षिका है जिससे वह बच्चों का आॅनलाईन क्लास लेते थी जिस वजह से काॅफी परेशान थी। प्रार्थिया को परेशानी को देखते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ-उपनिरीक्षक संजय वट्टी, आरक्षक सीताराम धु्रव, विश्वजीत पोर्ते के द्वारा व सायबर सेल की मदद से उक्त मोबाईल का खोजबीन किया गया। खोजबीन करने पष्चात् तस्दीक बाद विधिवत् मोबाईल प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया। थाना स्टाफ द्वारा मोबाईल ढुंढकर सुपुर्द करने पर प्रार्थिया द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा कोरोना संक्रमण के सुरक्षा उपकरण अध्यक्ष निधि से स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की गई । मुख्य नगरपालिका अधिकारी डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा ने बीएमओ को सौंपा जीवन रक्षक ऑक्सीजन मशीन व भाप मशीन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 3 नग आँक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 12 नग नेबुलाइजर भाप मशीन प्रदान किए l नगर पंचायत सीएमओ व स्टाफ रहे मौजूद बीएमओ और बीपीएम एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी रहे उपस्थित लोकेश्वरी के साथ झुमुक लाल कोसमा जी सभापति लोक निर्माण, विकास लोढा जी, महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला बालोद रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव सर जी,और गोपी साहूजी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के सानिध्य मे स्वास्थ्य विभाग को उपकरण सौंपा गया अध्यक्ष ने बी एम ओ, बीपीएम,स्टाफ नर्स और पुरे स्वास्थ्य विभाग को इस संकटकालीन समय मे बेहतरीन सेवा के लिए दी बधाई,,,,,,,,, और आगे कहा नगर पंचायत के योगदान भी है प्रशसनीय यह भी है कोरोना वॉरियर्स, अध्यक्ष और सीएमओ ने किया नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण और लिया जायजााl
आज डौंडीलोहारा नगर के आम नागरिकों एवं पूरे क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा नगर पंचायत सीएमओ और पूरे स्टाफ के उपस्थिति में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जाकर बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका और बीपीएम दिनेश कुमार खर्कवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष निधि से 3 नग ऑक्सीजन कंटेट्रर मशीन और 12 नग नेबुलाइजर भाप मशीन उपलब्ध गये ताकि इस कोविड 19 संकट से जूझ रहे आम नागरिकों की जिंदगी बचाने में मदद मिल सके इस दिशा में एक छोटी सी पहल की गई है ताकि आम नागरिकों की स्वास्थ्य हित की सुरक्षा की जा सके आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की इस ऑक्सीजन मशीन से 7 लीटर तक ऑक्सीजन हमेशा बनता रहेगा और एक मशीन से 2 Corona मरीजों और अन्य मरीजों जिसको सांस लेने में परेशानी हो ऐसे लोगों को एक साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी और श्री मति साहू जी ने पुरे स्वास्थ्य विभाग को इस संकट के समय मे अपने अपने जान कि परवाह न करते हुए आज जो सेवाएं प्रदान कर रहे है उन्हें सलाम करते हुये बेहतर कार्य के लिए बधाई देते हुए हास्पिटल मे हो रहे टीकाकरण व कोरोना जा़ंच केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया इस बीच मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनिष गायकवाड़ उप अभियंता भानू प्रकाश घोष, झुमुक लाल कोसमा पार्षद विकास लोढा महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला बालोद नगर पंचायत कर्मचारी पंकज चंद्वाकर, अनुज कुमार सिन्हा भानु पटेल पुरुषोत्तम चंद्राकर राम यश पटेल सुभाष श्रीवास्तव रामगुलाल सिन्हा ,महेन्द्र बघेल ,गोविंद. उइके,और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे l
जगदलपुर किसानों के साथ लगातार हो रहे अन्याय एवं रासायनिक खाद,उर्वरक के दामो की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय पाठक प्रदेश सचिव सुरेंद्र बाजपेई प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर सहित बस्तर संभाग के असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना में शामिल हुए। छ.ग. के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी, पी. एल. पुनिया जी, एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी, प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन माननीय चंन्द्रशेखर शुक्ला एवं असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय जी के निर्देशानुसार दिनांक 15/05/2021, शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियो एवं जिला अध्यक्ष / ब्लाॅक अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा किसानो के इतने लम्बे समय तक धरना-प्रदर्शन करने पर भी उनकी मांग पुरी नही करने तथा उर्वरकों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एवं रासायनिक खाद्य की कीमत में वृद्धि को कम करने की मांग को लेकर अपने- अपने घरों में धरना दिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सभी किसानों को जानकारी देने एवं स्थानीय प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित कर ज्ञापन सौंपने प्रक्रिया जारी है।
बस्तर में जब तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फलों का राजा कहा जाने वाला आमा तिहार अक्षय तृतीया में मनाया जा रहा है । कहा जाता है कि नया फल आम की रस्म पूर्ण नहीं कर ली जाती तब तक पेड़ों से आम तोड़ना वर्जित माना जाता है। बस्तर की संस्कृति का यह पहलू काफी रोचक है। जहां ग्राम देवताओं और पूर्वजों को सबसे पहले फल अर्पित किया जाता है। उसके बाद ही उसे जनसामान्य में खाने के उपयोग में लाया जाता है।
बस्तर में इन दिनों नदी नालों के किनारे आम के पेड़ लगाने वाले अपने पूर्वजों को याद कर आमा तिहार मनाया जा रहा है। इस आमा तिहार द्वारा पेड़ लगाकर सदा के लिये अमर होने की बात बस्तर में अक्षरशः सिद्ध हो रही है। अपने पूर्वजों के सम्मान में आमा तिहार जैसा उत्सव आपको और कहीं भी दिखाई नहीं देगा। आमा तिहार में किसी एक आम पेड़ के नीचे सभी ग्रामीण एकत्रित होते है। उस पेड़ की पूजा करते है। फिर पहली बार उस पेड़ से आम तोड़े जाते है। वहीं पूजा स्थल पर महिलायें आम की फाकियां बनाकर इसमें गुड़ मिलाती है। फिर सभी को आम की फांकियां प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती है।
तथाकथित लोगों का मानना है कि ब है कि जब तक आम, महुआ या ईमली जैसे फलों के तोड़ने लिये ऐसे तिहार (त्यौहार) ना मना लिया जाये तब तक पेड़ो से इन फलों को तोड़ा नहीं जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि बिना पूजा किये फल तोड़ने से ग्राम देवता नाराज हो जायेंगे। महामारी फैल जायेगी। सारे पशु मर जायेंगे। इसलिये पहले पूर्वजों को फल अर्पित करने एवं ग्राम देवता की पूजा के बाद ही पेड़ो से फल तोड़ा जाता है। आमा तिहार में पूर्वजों की श्राद्ध करने की पंरपरा भी यहां प्रचलित है।
गांव के सभी लोग किसी नाले के पास एकत्रित होकर पूर्वजों के याद में वहां आम की फांकियां नाले में विसर्जित करते है। फिर वहां जामून की लकड़ी गाड़कर उसके नीचे धान से भरे दोने रखते है। उन दोनो पर दीपक जलाये जाते है। फिर अपने पितरों को याद करते हुये सुख समृद्धि की कामना करते है। बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग समाजों द्वारा विभिन्न तिथियों को आमा तिहार मनाते है। सामान्यतः आमा तिहार के लिये अक्षय तृतीया अंतिम दिन होता है। इस दिन जो ग्रामीण आमा तिहार नहीं मना पाते है वे पुरे साल भर आम नहीं खा पाते है। आमा तिहार को आमा जोगानी के नाम से भी जाना जाता है।
● मुंबई मॉडल सको अंगीकार करने पर संभावित तीसरी लहर से लड़ने दुरुस्त होगा निगम अमला -शिवसेना
● सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री, निती आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व मीडिया सभी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व व मुंबई मॉडल की सराहना किया है
जगदलपुर / प्रतिनिधी । नगर पालिक निगम, जगदलपुर के माननीय आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल जी और शिवसेना बस्तर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के बीच हुई वाट्सएप पर चर्चा के अनुसार जगदलपुर नगर निगम प्रशासन को जनकल्याण हेतु शिवसेना के अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के कोरोना संक्रमण नियंत्रण की बहुचर्चित मुंबई मॉडल के विषय में शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
गौरतलब होकि शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् शुरू से ही कोविड प्रबंधन को लेकर नगर पालिकनिगम के महापौर द्वारा ढीलाढाल पूर्ण रवैय्ये पर समय समय पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इस तरह वे एक प्रबल विपक्ष की भूमिका में स्वयं को स्थापित भी करते जा रहे हैं। उमके द्वारा जहां नगर पालिक निगम के कार्यों में लापरवाही को लेकर बयान दिया जाता है तो जनकल्याण हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु महापौर को सलाह भी उनके द्वारा बताया जाता है।
जगदलपुर कोरोना संक्रमण को लेकर बड़े नगरों की अपेक्षा टीकठाक स्तिथी में हैं यह कहना भी अतिश्योक्ति होगा, उन्होंने कहा कि कोरोना विषाणु संक्रमण के प्रथम लहर के समय तो ख़ैर किसी को कुछ समझ नही आया था, लेकिन अब दूसरी लहर आ गई।
दूसरी लहर में कई अनुभवों के होने के बावजूद लापरवाही व अतिउत्साह में ही इस बार देश भर में नुकसान ही नुकसान हुआ है। अब इसी तरह तीसरी लहर के आने की बात भी कही जाती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस आपेक्षित तीसरी लहर से पूर्व ही अब वे किसी तरह की लापरवाही जगदलपुर नगर पालिकनिगम के महापौर को करने नही देना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने जगदलपुर के नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल जी से इस संबंध में चर्चा किया है।
गौरतलब होकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच भरपूर खींचातानी के बावजूद तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी जिस प्रकार महाराष्ट्र की सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कोरोना से निपटने का तरीका खोज़ निकाला वह मुंबईमॉडल के नाम से विश्व भर में प्रसिद्धि बटोर रहा है। इस मॉडल पर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी टिप्पणी करते हुए देश के अन्य राज्यों को मुंबई महा नगर पालिका के आयुक्त व महापौर से विधिवत संपर्क साधकर इस मॉडल को जनहित में स्वीकारने की सिफ़ारिश की थी। इसी मुंबई मॉडल की देश के स्वास्थ्य सचिव ने सराहना किया, भारत सरकार के निती आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस मॉडल के विकास व क्रियान्वयन के बेहतरीन तरीक़े को सराहते हुए जनकल्याण के लिए देशभर में अन्य सरकारों को सीखने तक कि नसीहत दी। यही नही लंदन में विश्व मीडिया में भारत देश का यह महा नगर पालिका सुर्खियां बटोर रहा है और आगे विदेशों में भी शिवसेना शासित वृहतमुंबई महापालिक के इस विश्व प्रसिद्ध मुम्बईमॉडल को अपनाया जावेगा इसका उन्होंने विश्वास जताया है।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने मुंबई मॉडल की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के लिए इस मॉडल का अध्ययन बहुत पहले से करना आरंभ कर दिया था। उनके पास पिछले वर्ष से लेकर अबतक के लगातार अपडेट्स और महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका द्वारा कदम उठाए गए इसकी जानकारी है। शिवसेना के बस्तर ज़िला अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में पार्टी के नेताओं से इस संबंध में चर्चा भी किया हैकि उन्हें मुंबई मॉडल की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करें साथ ही मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त व महापौर श्रीमती किशोरी पेडणेकर जी से जगदलपुर निगम आयुक्त महोदय का संवाद स्थापित करने में मदद करें, जिससे कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में मुंबई मॉडल को अपनाने में सहजता होगी।
आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा में 11 लाख की लागत से नाले की पीचिंग कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया ग्रामीणों के बहुत पुरानी मांग थी कि नाले में पीचिंग नही होने से मिट्टी कटता जा रहा था और राहगीरों को समस्या होते जा रही थी नाले के पीचिंग के साथ साथ नाले का चौड़ीकरण का कार्य भी होगा और उसे सुंदर ढंग से सजा कर सौन्द्रीकर्ण भी होना है भूमिपूजन में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उप सरपंच दीपक यादव रहे ग्रामीणों को जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी हमारा देश
कोरेना जैसे भयंकर महामारी से गुजर रहे है इसे हम सभी अपनी सतर्कता से इस जंग को जितना है आप मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे और लोगो को टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित किये उन्होंने कहा कि ये गाँव हम सबका है इसे सवारने का नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है सरकार के द्वारा पास हुए काम को अपने घर का काम समझ कर गुणवक्ता पूर्वक और अच्छे से करना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी हम से सीखे इस भूमिपूजन के अवसर पर इमरान खान लोकेश सिन्हा गंगाधर लेडिया हकीम खान पूरे ग्राम पंचायत के पंच के साथ गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे |