City Media - Page 1560 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1560

बंगाल में टीएमसी के गुंडे चुनाव नतीजों के बाद महिलाओं,बच्चो व नागरिकों के ऊपर हमला व लूटपाट करके जनादेश का अपमान कर रहे वही लोकतंत्र पर कालिख पोतने का काम हो रहा :-बलराम गुप्ता

0

भाजपा के राष्ट्रभक्त कर्मठ कार्यकर्ताओ का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा आज नही तो कल उनको सजा जरूर मिलेगा

ममता बनर्जी को राजधर्म का पालन करना चाहिए व प्रदेश में कानून व्यवस्था को सम्हालकर इस प्रकार की कार्यवाही को तुरंत रोकना चाहिए

डौण्डी लोहारा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने आज बयान जारी कर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हत्या,लूटपाट,व आगजनी की घटना की निंदा की व तृणमूल के हत्यारे गुंडों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की व कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में नन्दीग्राम से ममता बनर्जी की हार व भाजपा के विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर तिलमिलाए टीएमसी के गुंडे व बदमाशो के द्वारा बंगाल की जनता से मिले जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। निर्दोष महिलाओं,बच्चो व दूसरे दलों के नेताओ के घरों में घुसकर मारपीट करना,दुकानो घरों में आग लगाना, महिला बहनों से दुर्व्यवहार करना,ओर कार्यकर्ताओ की हत्या करना काफी भयावह व निंदनीय काम है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नतीजों के बाद हुए इस नरसंहार पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के दायित्त्व पर रहने वाली ममता बनर्जी का व नेताओ का यह कहना कि अभी पुलिस,प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन है। हम 5 तारीख को शपथ ग्रहण के बाद मामले को देखेंगे यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है। कि चुनावो के समय जो बात ममता बनर्जी ने कही थी कि हम सब विरोधियों को देख लेंगे यह नरसंहार उसी का परिणाम है। बंगाल में विजय पाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर निर्दोष 9 लोगों की हत्या की है। वो माफ करने योग्य नही है। ममता बनर्जी जैसे महिला नेत्री के रहते बंगाल में जिस प्रकार बदला,हत्या,व लूटपाट का मंजर चारो और चल रहा है। खासकर महिलाओं के सम्मान के साथ गुंडे खेल रहे है। वो काफी शर्मनाक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

और देश की जनता खासकर बंगाल के अंदर जो ममता बनर्जी को जनादेश दिया आज वो भी काफी शर्मसार हो रहे होंगे तृणमूल कांग्रेस की इस रक्तरंजित राजनीति से भाजपा के राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता डरेंगे नही बल्कि मुलाबला करेंगे पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस पार्टी नेताओं की बंगाल मुद्दे पर चुप्पी देश देख रहा :- पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने आगे कहा कि राजनीति में वाद प्रतिवाद चलते रहता है। लेकिन राजनीति की भी एक मर्यादा व सिद्धांत होता है। बंगाल की घटना पर वहां के वाममोर्चा के नेताओ ने भी तृणमूल कांग्रेस को इस नरसंहार के लिए दोषी बताया है। वही कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस नरसंहार व हो रहे हत्या पर कुछ भी नही कहा उनको यहां भी भाजपा विरोध ही दिखाई दे रहा हर छोटे बड़े विषयो पर बयान देने वाले कांग्रेसी भी मूकदर्शक बने बैठे है। जिसे देश की जनता देख रही इनके दोहरे राजनीतिक चरित्र को।

गुच्चागुड़ा से बच्चे का अपहरण,बडांजी पुलिस लीपापोती में जुटी, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के टांडपाल के गुचागुड़ा से एक बच्चे को कथित तौर पर अपहरण किये जाने का मामला सामने है।ग्रामीणों की सतर्कता से अपहरणकर्ता पकड़े जाने के बाद बडांजी पुलिस मामले को रफा-दफा कर रहें हैं।दूसरी तरफ इस मामले को लेकर टांडपाल के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल एक कार में टांडपाल के गुच्चा गुड़ा के बच्चे को कार में बिठाकर ले जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने लोहंडीगुड़ा से बच्चे को बरामद किया और बडांजी थाने के सुपुर्द मामले को कर दिया किंतु अब यह बात सामने आ रही है कि बडांजी पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रहें हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया है।यह मामले को दबाने के लिए मोटी रकम लिये जाने की सामने आई हैं और जिला स्तर के अधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस संदर्भ में CityMediacgTeam ने थानाप्रभारी राजेंद्र सिंहा के शासकीय मोबाइल नंबर 9479194036 पर संपर्क साधा उन्होंने फोन नहीं उठाया ना ही एसडीओ कुर्रे ने फोन उठाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा को घटना की जानकारी दी गई लेकिन पहले ऐसे किसी भी घटना से इंकार किया । पु:न काल बैक कर एएसपी सिंहा ने बताया कि बच्चा गुमशुदा हो गया था जिसे सकुशल बरामद किया गया है।*

दल्लीराजहरा में व्यापारी संघ द्वारा अंत्योदय कार्ड धारियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल

0

देश प्रदेश में कोरोना महामारी बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | टीकाकरण के बारे में जनता के बीच कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं | 18 प्लस का टीका लगाने वालों में जो उत्साह व जागरूकता दिखना चाहिए ऐसे में भ्रम व अविश्वास देखने को मिल रहा है | टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है | इसी कड़ी में व्यापारी संघ द्वारा अंत्योदय कार्ड धारियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल की गई जिसमे अंत्योदय कार्ड धारी टीका लगाने आएगा उसे व्यापारी संघ की ओर से हरी सब्जी प्रदान किया जायेगा इस प्रकार व्यापारी संघ द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सावधान – कोरोना का नया स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा खतरनाक | छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते प्रवेश कर रहा

0

आंध्र प्रदेश (एपी) में कोरोना का एक नया स्ट्रेन (स्वरूप) मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। यह स्ट्रेन स्टेज एक और दो की तुलना में 10-15 गुना तक अधिक संक्रामक है। रतेंगा के डेंगगुड़ापारा में रहने वाले 35 साल के युवक की क्वारेंटाइन सेंटर में मौत के बाद हड़कंप मच गया. हैदराबाद से रविवार को लौटे इस युवक को क्वारेंटाइन किया गया था.4 मई की तड़के उसकी मौत हो गई | हेल्थ अफसरों की चिंता का सबब यह नहीं था कि मृतक कोविड पॉजीटिव है, बल्कि उसमें पाए गए | आंध्र म्यूटेंट ने सभी को झकझोर दिया. दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के बीच आंध्र म्यूटेंट का नया स्ट्रेन मिलने से पहले ही चिंता बढ़ी हुई थी. इस वाइरस को लेकर दावा किया जा रहा है कि मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबलेनयावेरिएंट कई गुना ज्यादा खतरनाक है.आंध्रस्ट्रेन आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में काफी तेजी से फैल रहा है. इसका असर अब बस्तर तक पहुंच चुका है. इस बात कोलेकर पूराबस्तरजिलाप्रशासन, स्वास्थ्य विभाग चिंतित है. सभी जिलों में हाई अलर्ट-संभाग के कमिश्नर, रेंज आईजी, सभी कलेक्टर और एसपी को हाई अलर्ट पर रहने कहा गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेलुलर एंड मालेकुलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) द्वारा सबसे पहले कुर्नूल में इसे खोजा गया। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार की नई गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि आंध्रप्रदेश से कोरोना के नए स्ट्रेन के आने का पता चला है, जिसे काफी खतरनाक बताया जा रहा है। एपी वैरिएंट या एन-440के नाम के इस वैरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारतीय वैरिएंट बी-1.617 और बी-1.618 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यही वैरिएंट विशाखापट्टनम और राज्य के अन्य भागों में तबाही मचा रहा है। आंध्र के अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों में यह मिला है। सीसीएमबी के वैज्ञानिकों के अनुसार एन-440 के दुनिया भर में घूम रहे ए2ए प्रोटोटाइप स्ट्रेन की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रामक है। विभिन्न स्थानों से इकट्ठा किए गए नमूनों में 50% में एन-440 के वायरस ही था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मेडिकल कॉलेजों में जल्द शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम, कोविड की विभीषिका के बीच राहत भरी खबर

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की अनुशंसा से चिकित्सा महाविद्यालयों में इमरजेंसी केयर टेक्निशियन (ECT) पाठ्यक्रम राज्य के सभी होगा प्रारंभ |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोविड महामारी के दौरान इमरजेंसी केयर की अत्यंत आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी केयर टेक्निशियन का 01 वर्षिय सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं परीक्षा फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इस कोर्स में एक्सरे, पेथोलॉजी, पैरामेडिकल टेक्निशियन आदि के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रदेश के 06 शासकीय मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव व अम्बिकापुर में यह पाठ्यक्रम शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पट्टी बाजों सहिंत सफेदपोश खाईवालों के मंसूबों पर फिरा पानी, कोरोना ने बिगाड़ा कई लोगों का करोड़ों का खेल

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े पट्टी बाजों और सफेदपोश खाईवालों के मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया,जब कोरोना के कारण सभी मैचों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है जिसके कारण करोड़ों रुपए कमाने के सपने में पानी फेर दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग के नाम पर खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट 20-20 पूरे शबाब पर था और इस खेल के नाम पर सट्टा का अवैध कारोबार बस्तर जिला मुख्यालय में कोने-कोने में सफेदपोश खाईवालों द्वारा संचालित किया जा रहा था।सट्टा के अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए पट्टी बाजों को तैनात किया गया था किंतु कोरोना के जकड़न में नामी गिरामी खिलाड़ियों के आ जाने से आईपीएल मैचों को रोक दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुलिस ने पकड़ा सिर्फ एक खाईवाल

जगदलपुर के मुख्य थाना क्षेत्र कोतवाली व बोधघाट थाना क्षेत्र में आईपीएल मैचों के नाम पर लाखों- करोड़ों रुपए का दांव खिलाड़ियों ने लगाया और खाईवालों ने जमकर कमाया किंतु पुलिस को सिर्फ एक व्यक्ति को ही पकड़ने में सफलता हासिल हुई जबकि लाखों रुपए के वारा न्यारा किये जाने की खबर है क्योंकि पुलिस चौक-चौराहों में मुस्तैद है और सट्टेबाजी की भनक नहीं लगे, सिर्फ एक ही खाईवाल को पकड़ने का ढिंढोरा पीटा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


विवादों में पुलिस की कार्यप्रणाली

बस्तर जिले में पहली बार यह हुआ है कि नगर दंडाधिकारी ने सट्टा पर हुई कार्रवाई को ग़लत ठहराया जिसके लिए बकायदा नोटिस जारी किया गया किंतु इसका क्या जवाब दिया उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरी बात यह है कि एक प्रकरण में सीमा पार जाकर बोधघाट थाना क्षेत्र के रेलवे में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की जबकि बोधघाट पुलिस देखते रही। यहां तक कहना है कि बोधघाट पुलिस की सटोरियों के साथ अघोषित सांठगांठ किया था।

तांदुला डैम के पास 5 माह का भ्रूण मिलने से मचा हडकंप

0

बालोद – ग्राम हीरापुर से लगे तांदुला डैम के किनारे 5 माह का भ्रूण मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के बच्चे डैम के आसपास खेल रहे थे तभी उन्हें भ्रूण दिखा जिसे देखकर बच्चे डर गए और इसकी सुचना अपने परिजनों को दी जिसके पश्चात् गाँववालों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया | बताया जा रहा है भ्रूण को फेके हुए एक दो दिन ही हुए है | पुलिस द्वारा भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलतराई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | मृतक का नाम लेखराम लारिया पिता चतुर सिंह लारिया उम्र 22 वर्ष है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 9 बजे खाना खाने के बाद परिजनों को बिना बताये कहीं चला गया और जब काफी समय बीत जाने के बाद जब युवक घर वापस नहीं आया तो घरवालों को चिंता होने लगी और आसपास उनके मित्रों के यहाँ व् अन्यत्र स्थानों पर खोजबीन की गई किन्तु युवक का कहीं पता नहीं चला और युवक मोबाइल भी घर पर ही छोड़ कर चला गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अगले दिन सुबह ग्रामीण के माध्यम से सुचना मिली कि युवक लेखराम लारिया ने गाँव से लगे जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली है जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई | डौंडी पुलिस  द्वारा मौके पर पहुच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस द्वारा जांच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बिना भेदभाव के 18 वर्ष के ऊपर सभी का टीकाकरण करवाया जावे – एल.ईश्वर राव

0

अन्त्योदय, बीपीएल कार्ड को प्राथमिकता देने के स्थान पर रजिस्ट्रेशन एवं कंटेन्मेंट क्षेत्रों के आधार पर सबका टीकाकरण किया जावे 

जगदलपुर । भाजपाविधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता एल.ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित कर कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में कहा कि 18वर्ष के ऊपर के समस्त व्यक्तियों को टीकाकरण की घोषणा के बाद टीकाकरणके लिये प्राथमिकता तय करने में अन्त्योदय, बीपीएल कार्ड आदि को प्राथमिकता देने के स्थान पर कोरोना कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम को आधार बनाया जाना चाहिए। रजिस्ट्रेशन एवं कंटेन्मेंट क्षेत्रों के आधारपर जहां अधिक कोरोना प्रभावित हो वहां पूरे कंटेन्मेंट क्षेत्र को टीकाकरण करते हुए 18 वर्ष के ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को बिना भेदभाव के टीकाकरण करना सुनिश्चित करना आज की परिस्थिति में मानव जीवन के हित में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा हेल्थ केयर,फ्रंट लाइन वारियर्स के टीकाकरण से प्रारम्भ किया गया था। अब चंूकि 18 वर्ष तक के व्यक्तियों को टीकाकरण लगाने के लिए विस्तारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा भी टीकाकरण के निमित्त कोरोना योद्धा के लाइन को विस्तार देते हुए प्रत्येक उस व्यक्ति को जो इस संक्रमण के लॉक डाउन अवधि में लोगों के बीच रहकर अत्यंत आवश्यक सेवा व सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे है। उन समस्त लोंगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। जिससे उन लोंगों के स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके अन्य लोगों से संपर्क में आने सेअन्य को संक्रमण पहुंचाने के खतरे को कम किया जा सकता है, जो संक्रमण के प्रभावी रोकथाम में कारगर होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महारानी अस्पताल में सी.टी.स्कैन मशीन का किया जा रहा संचालन

0

जगदलपुर । शहर के महारानी अस्पताल में स्थापित सी.टी.स्कैन मशीन का उपयोग कोविड एवं नॉन कोविड दोनों प्रकार के मरीजों के उपचार हेतु किया जा रहा है । कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रसाद ने बताया कि सी.टी.स्कैन मशीन का संचालन प्रतिदिन (अवकाश के दिनों को छोड़कर) सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाता है ।शाम 05 बजे के पश्चात् आवश्यकतानुसार मरीजों का सी.टी.स्कैन किया जा रहा है । आपात स्थिति में सी.टी.स्कैन मशीन का उपयोग 24×7 किया जा रहा है |आपातकालीन विभाग में सी.टी. स्कैन मशीन के उपयोग हेतु चिकित्सक एवं तकनीशियन 24×7 उपलब्ध रहते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शासन के निर्देशानुसार 65 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के मरीजों का सी. टी.स्कैन निःशुल्क किया जाता है । शासन द्वारा निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए (सामान्य दर) प्रति मरीज परीक्षण शुल्क लिया जा रहा है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS