City Media - Page 1647 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1647

स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा नवपदस्थ खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सौजन्य मुलाकात की गई

0

डौंडी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में नवपदस्थ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय कुमार ठाकुर से सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किया गया एवं बधाई दी गई | छग मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रखुराम साहू ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन किया, जिसमे डॉ विजय कुमार ठाकुर ने हम सब आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मुलाकात करने वालों में मीना बाघमारे, इला दीवान, मीरा ठाकुर, ए के नेताम, महेंद्र साहू, कृपाराम ठाकुर, बी आर बरेठिया, एस एल मेरिया, राजेंद्र लारेन्द्र, पी नरेटी एवं विनेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे |      

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

    

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

PSC ने अनुपस्थित अभ्यर्थी को बुलाया साक्षात्कार में । भाजयुमो बालोद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा मुख्यमंत्री से कि जांच कर कार्रवाई की मांग।

0

पी एस सी परीक्षाओं में हो घोटालों की जांच – अमित चोपडा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

युवाओं के साथ छलावा बंद करिए छत्तीसगढ़ सरकार – नरेंद्र सोनवानी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश संगठन व भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्री अमित साहू जी के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपडा के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया |

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा,जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है वर्तमान में एक अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गंभीर विषय है छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग स्वयं प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करता है । हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है । अब यह दिन भी देखने को मिल रहा है कि बिना परीक्षा दिए चयन सूची में नाम आ रहा है ।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार अन्याय कर रही सरकार के विरुद्ध कल 4 फरवरी को पीएससी का पुतला दहन जिला मुख्यालय मे करने का निर्णय भी लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है।इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर बाघमार शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र सोनवानी ,शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा ,पार्षद मोहन कलिहारी, दीपक देवांगन,समीर खान,कमल पंपआलिया ,केवल चतुर्वेदी, प्रीतम यादव, उमेश सोनवानी प्रशांत चौरसिया,बिल्ला मनहर, सुशील आर्य अजय छतरी, विनोद गिरी गोस्वामी,इंद्रपाल चतुर्वेदी,यश जैन, एवन साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सोनहा बादर का हुआ सांस्कृतिक शंखनाद……….

0

ग्राम चिटौद जिला बालोद से संचालित होने जा रही कलाकार कृत लोककला मंच सोनहाबादर का कार्यशाला पुर्ण होने के बाद दिनांक 29:1:2021 को चिटौद मे ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से रात्री 9 बजे से गणमान्य अतिथि के स्वागत सत्कार उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

जिसमे मुख्यअतिथि मिनासत्येन्द्र साहू सभापति जिला पंचायत बालोद एवं बिरेश ठाकुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व अध्यक्षता सरपंच श्री पुरुषोत्तम सिन्हा ने किया ।कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे अधिवक्ता व भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष व पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी, पत्रकार संवादाता पूर्व जनपद सदस्य केशव सिन्हा, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष चोवा साहू, कोषाध्यक्ष पंजाब राव साळुंके, तीरथ यादव, तुला साहू, यशवंत साहू, निर्मल साहू, विजय मगेंद्र, हलधर साहू, प्रदीप साहू , युगल किशोर साहू, सुखउ साहू खोरबहरा सिन्हा
, गोपाल मानिकपुरी, खिलानंद साहू, डामेंद्र सिन्हा, ओमेश गंगराले, रामकुमार यादव, बेनु राम सेन,यूवराज ध्रुव,लोकमंच चिन्हारी,लोक रंग, रंग सरोवर, स्टॉप श्री कृष्णा संगीत महाविद्यालय धमतरी, मिडिया पत्रकार स्टॉप जिला बालोद, कारी बदरिया एवं पुरवैया,के कलाकार और बहुत से गणमान्य, अतिथि, कलाकर व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, | कार्यक्रम को देखने आसपास के गावो के लोगो के साथ साथ जिला बालोद व धमतरी से बडे कलाकारों तथा भिन्न लोक मंच के संचालको का आगमन हुआ।कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत, ग्राम समिति, महिला कमांडो मितानिन ग्रुप यूवा गणेशोत्स्व, सहित संचालक के अन्य ग्राम से आये घर परिवार, संगी साथी गुरुजनो व ग्राम वाशियो की उपस्थिति, सहभागिता प्रणम्य रहा | कार्यक्रम को लेकर चिटौद निवासियों मे व सभी दर्शकों मे काफी उत्साह देखने को मिला।तबलिस्ट /गीतकार संगीतकार जितेन्द्र साहू द्वारा संचालित सोनहाबादर की प्रस्तुति बेहद सुन्दर व भिन्न मंचो से हटकर रहा | गीतो मे लोकपुटता व सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दिया, गीत व संगीत नृत्य तथा प्रहशन दर्शको का मन मोह लिया | सोनहा बादर के कला साधक, सह निर्देशक इंद्रकुमार गंजीर,राजू कंवर, मैनेजर डाकेश निर्मलकर, राहुल साहू, सुखराम साहू, राकेश सिन्हा, वेदु साहू, कुणाल साहू, पंकज साहू,आदि निषाद ,लोकेश निषाद, खुमन साहू ( सुपुत्र, स्व मिथलेश साहू, सुप्रसिद्ध लोक गायक ) भोला यादव, सागर निर्मलकर , दानेश साहू, दीपक यादव, गोवर्धन साहू, सोमकान्त (सोमू )साहू, राकेश साहू, रजत साहू,आशीष यादव, सुखु साहू, प्रणीण निषाद , अजीत साहू, दिनानाथ ठाकुर, संजीव साहू,छत्र पाल कंवर, जय प्रकाश सेन, ओमन सिन्हा, प्रशांत राव, पंचम तांडी, ऋषभ साहू, नितीश साहू, कौशिल्या सिन्हा, द्रौपती सिन्हा,रौशनी साहू, जाग्रति साहू, हेमा यादव, सुमन साहू, रेशमा निर्मलकर ,ट्विंकल साहू, कंचन यादव,बसंती पटेल,लुक्कु विश्कर्मा , दिव्या साहू, काजल साहू, सहित सभी कला साधको के प्रस्तुति तारीफे काबिल रहा |सोनहा बादर के सभी कलाकारों द्वारा संचालक की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी साहू, सुपुत्र, ऋषभ,साहू, सुपुत्री आकांक्षा साहू का कुशल मैनेजमेंट व कलाकारों को उनके द्वारा कार्यशाला के दौरा मिलता रहा मया दुलार हेतु मंच पर साड़ी व अबीर ग़ुलाल से सम्मानित किया |कार्यक्रम के संचालक जितेंद्र साहू सुप्रशिद्ध तबला वादक के साथ साथ, गीतकार,
संगीतकार है, कोरियोग्राफर ज्योतिष साहू व रूपेंद्र टेकाम (बबलू) है, सरक्षक श्रीमती मीना सत्येंद्र साहू वीरेंद्र साहू है, उदघोषक परमानंद गुरूपंच ने पूरी रात अपनी मीठी मीठी उद्घोषणा से दर्शक दीर्घा को मंत्र मुग्ध करता रहा,सोनहा बादर के मिडिया प्रभारी, भोला सिन्हा, महेश साहूस है,सोनहा बादर के परमानेंट साउंड लाइट जंजगीरी भिलाई के संचालक कुलेश्वर साहू व उनके स्टॉप भूषण साहू डोमन साहू ने डिजिटल लाइट्स एन्ड सुमधुर साउंड ने गीत संगीत नृत्य व अभिनय को जीवंत रूप देने का भरपूर प्रयास किया |आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना के साथ सोनहा बादर परिवार मिडिया पत्रकार बंधुओ व सभी दर्शको से अपने ऊपर मया आशीर्वाद की आकांक्षा के साथ समस्त जनो का आभार व्यक्त करता है,आप रद्दसभी का स्नेह दुलार आशीर्वाद हम समस्त सोनहा बादर परिवार को निरंतर मिलता रहे यही मंगल कामना करते है, जय छत्तीसगढ़

एलमपल्ली पंचायत मामले में सचिव पर जांच दल भी मेहरबान

0

जनपद के प्रमुख अधिकारी के इशारों पर मामले की लीपापोती के संकेत जांचदलों ने सरपंच का नहीं लिया बयान

जगदलपुर/सुकमा –  धूर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोन्टा जनपद क्षेत्र के एलमपल्ली पंचायत में मृत व्यक्तियों के नाम पर मस्टररोल तैयार कर राशि के बंदरबाट में सचिव पर जांच दल भी मेहरबान है। जनपद के जिम्मेदार अफसर ही मामले की लिपापोती की रणनीति तैयार कर चुके है जिसकी जांच रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ सुकमा को भेजी गई है। जांच दल के द्वारा सरपंच का बयान तक दर्ज नहीं किया गया। सरपंच के खिलाफ ही ग्रामीणों को भड़काने की खबर है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

और ग्रामीण इलाकों में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके। आबकारी मंत्री के गृह जिले के पंचायत सचिव शासन की छवि को धूमिल कर बदनाम करने में जुटे है उनमे से कुछ ऐसे सचिव है जो आबकारी मंत्री के काफी करीबी माने जाते है ऐसा ही मामला सुकमा जिले के एलमपल्ली पंचायत का है जहां फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरों के राशि का बंदरबाट करने मैं कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। यहां तक की मृत मजदूरो के नाम का उपयोग कर राशि का बंदरबाट किया जा चुका है।

जांच महज खानापूर्ति मृतक के नाम फर्जी मस्टररोल एवं पंचायत के विकास कार्यों की राशि का घालमेल किए जाने की शिकायत वहां के सरपंच हिमानी मरकाम के द्वारा सुकमा कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जांच के आदेश दिये थे। पांच सदस्यीय टीम के द्वारा मामले की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट भी जिला सीईओ को जनपद सीईओ कोटा के द्वारा सौंपी जा चुकी है। सरपंच हिमानी मरकाम ने आरोप लगाया है कि जांच दल जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। सचिव के चहेते लोगों का बयान दर्ज कर खानापूर्ति किया गया है। गांव में यह भ्रम फैला दिया गया है कि सरपंच दोरनापाल में रहती है। सरपंच का कहना है कि सचिव के द्वारा मनमानी ढंग से कार्यों को अंजाम दिया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि फर्जी मस्टररोल में सरपंच का नाम भी दर्ज है इसके बाद भी बयान न लेना जांच दल भी संदेह के दायरे में

खबर है कि कोटा जनपद के जिम्मेदार अधिकारी के इशारों पर ही जांच में खानापूर्ति करने के संकेत दिया गया था। पंचायत के विकास कार्यों की राशि के बंदरबाट का कमीशन जनपद के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचता है इसलिए सचिव को बचाने का पूरा प्रयास किया गया है और उस आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जिला पंचायत को सौंपा गया है।

मस्टरोल में सरपंच एवं शिक्षक का नाम भी शामिल: मस्टररोल में इस कदर लिपापोती की गई है कि सरपंच के नाम भ मस्टररोल में तैयार किया गया है जब जांच दल से पूछनने पर बताया कि सरपंच के घर वालों ने काम किया है। जांच दल से सरपंच के नाम फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछा गया तो गोलमोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

मस्टररोल में दो शिक्षक का नाम भी दर्ज है। जब जांच से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लॉकलाउन में मजदूरी का काम किए है इसलिए उनके नाम पर मस्टररोल भरा गया है। मस्टररोल में जिन शिक्षक का नाम है उनके नाम के आगे हस्ताक्षर के बजाए अगूठा लगाया गया है,जांच दल भी इस मामले में गोलमोल जवाब दे रही है।

गलत किया है तो कार्रवाई होगी: पंचायत सचिव गिरीश कश्यप ने बताया कि शिकायत हुई है तो जांच होगी और जांच में अनिमितता पाई जायेगी तो मुझे निलंबित किया जायेगा इससे ज्यादा और क्या होगा। सचिव को भी मालुम है निलंबन के बाद बहाली तो तय है क्योंकि यह कांग्रेसी नेताओं के काफी करीबी रिपोर्ट को नहीं देखाः सुकमा जिला पंचायत सीईओ श्री कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रवास और कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण जांच रिपोर्ट नहीं देख पाया हूं। जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कछ निर्णय लिया जायेगा |

पी.एस. सी. परीक्षा में भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री के नाम युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रध्यापक भर्ती 2019 के प्रारंभ से ही अनिमियत्ता सामने आ रही हैं। वर्तमान में अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गम्भीर विषय हैं छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की विश्वनीयता पर भी प्रश्न खड़ा करता है इसकी निष्पक्षता से जांच की मांग भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की है। साथ ही उक्त विषय पर छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग स्वयं को क्लीन चिट दे रहै है, सहायक प्रध्यापक भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम आना परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नही कराया जाना पी.एस.सी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है।
युवा मोर्चा जिला बस्तर ने इस कि गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस पूरे मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच करवाने की मांग की है। इस तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर ने अरविंद एक्का (अपर कलेक्टर)को कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारेख, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव,दिगम्बर राव, राजपाल कसेर, निर्मल पानीग्राही, मनोज पटेल,रवि कश्यप,जयराम दास,प्रकाश रावल,विनीत शुक्ला,गणेश काले ,आनन्द झा, प्रकाश झा,प्रितेश राव, रोहित खत्री,सुरेश कश्यप,विकास पात्रों,प्रतीक राव,अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,आलेख तिवारी,रिंकू शर्मा,गोविंद साहू,विवेक साहू, सुशील खम्बारी,विनय राजू,अनिमेष चौहान,परेश ताटी,योगेश मिश्रा ,आदित्य शर्मा, मयंक नथानी,भावेश यदु आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खिलौना बनावो प्रतियोगिता में लामकेर संकुल रहा प्रथम, दूसरे स्थान पर भोण्ड ,व पिपलावण्ड संकुल रहे

0

जगदलपुर।स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर बस्तर जिले के बस्तर विकास खण्ड में ब्लॉक स्तरीय वर्चुवल खिलौना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें लामकेर संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके द्वारा जो बनाई गई खिलोने थे उसमे भाषा गणित,पर्यावरण को हम बच्चो को किस तरह समझाते हुए पढा सकते है इसकी समझ को बेहतर प्रदर्शित किया गया था।
दूसरे स्थान पर सँयुक्त रूप से संकुल केंद्र भोण्ड एवं पिपलावण्ड रहे। जिन्होंने बस्तर कल्चर में विलुप्त हो रही संस्कृति को हम कैसे बचाये रखें इसका प्रदर्शन किया। इसके पश्चात तीसरे स्थान पर संकुल केंद्र चोकर, कोलचुर एवं सिवनी सँयुक्त रूप से रहे। खिलौना प्रदर्शनी का अवलोकन करने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत बस्तर के शिक्षा समिति के सभापति मनीराम कश्यप व मोहन मौर्य ने अवलोकन कर शिक्षकों व बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

खिलौने प्रतियोगिता में दिखी बस्तर संस्कृति की झलक
वर्चुअल खिलौना बनाओ प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहा बस्तर संस्कृति से जुड़े हुए महत्वपूर्ण वस्तुएं, ढेकी से धान की कुटाई, ओखली, सीलबट्टा, देशी फ्रिज, नांगर जुआँड़ी, तीर धनुष, सल्फी का वृक्ष, कोदो कुटकी, जता आदि का खिलौने के रूप प्रस्तुतिकरण आकर्षक एवं सराहनीय रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मोहन मौर्य, बीइओ आर एल ठाकुर, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप बिस्वास, देवेंद्र सोनी, लेखराम बिसाई, संजीव शर्मा व समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। खिलौना प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता चंद्रभान मिश्रा, मध्यान्ह भोजन नोडल शैलेन्द्र तिवारी, श्रीधर पांडे ने निभाई।

गुण्डरदेही एवं अरमरीकला गुरूर मे विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह

0

दिनांक 1 फरवरी 2021 दिन सोमवार को विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह मे गुण्डरदेही एवं अरमरीकला गुरूर मे माननीय श्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी कैबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन विकास व श्रम मंत्रालय माननीय श्री भुनेश्वर बघेल जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ शासन व विधायक डोगरगड माननीय श्री कुवंर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन व विधायक गुनडरदेही माननीया श्रीमति संगीता सिन्हा जी विधायक संजारी बालोद माननीया श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद श्री निर्मल कोशरे अध्यक्ष जिला कांग्रेस दुर्ग चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद अन्य अतिथि गण सामिल हुए |

स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत युवा पीढ़ी का निर्माण-नीलकमल सिन्हा, चिटौद में 97% बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक

0

विगत लगभग एक वर्ष के वैश्विक संकट के बाद आम जनजीवन पुनः अपनी गति में लौटने लगा है | इसी के विशेष भूमिका में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन का प्रयास एक वरदान सिद्ध हुआ है | यह जानकारी देते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलकमल सिन्हा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति बालोद के बैनर तले उपस्वास्थ्य केंद्र चन्दनबिरही के अंतर्गत ग्राम चिटौद में 31 जनवरी रविवार को गाँव के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप की बूंद पिलाई गई |

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान भारत ने डब्‍ल्‍यूएचओ वैश्विक पोलियो उन्‍मूलन प्रयास के परिणाम स्‍वरूप 1995 में पल्‍स पोलियो टीकाकरण (पीपीआई) कार्यक्रम आरंभ किया | इस कार्यक्रम के तहत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्‍चों को पोलियो समाप्‍त होने तक हर वर्ष दिसंबर और जनवरी माह में ओरल पोलियो टीके (ओपीवी) की दो खुराकें दी जाती हैं’

प्रखर बौद्धिक विकास के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी- ईश्वरी कुमार सिन्हा

विद्यालयीन शिक्षा की नींव में बच्चों के स्वस्थ शरीर का महत्वपूर्ण योगदान रहता है | इससे प्रखर बौद्धिक विकास को उचित पोषण प्राप्त होता है | गाँव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता निभाई |
उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्‍य उन्‍नत सामाजिक प्रेरणा के साथ उन बच्‍चों तक पहुंचना है जहां पोलियो वायरस लगभग गायब हो चुका है और यहां जनता के बीच उच्‍च मनोबल बनाए रखना है |

210 में से 204 बच्चों ने ली खुराक

चिटौद के 0 से 5 साल के 210 लक्ष्यित बच्चों में से 204 को आज पहले दिन ही पोलियो की दवा पिलाई गई | इस कार्य में 2 बूथों के तहत गांव के लीला मंडली के भवन में नीलकमल सिन्हा,ईश्वरी कुमार सिन्हा, एवं मितानिन जानकी साहू, भागेश्वरी साहू, सरस्वती भांडुलकर तथा गोंडवाना भवन में कामिनी साहू, तुलसी जोगी, विद्या उईके, चंद्रिका टांडे ने दवा पिलाने की जिम्मेदारी निभाई |

घर-घर पहुंचीं मितानीनें

बच्चों को बूथ तक पहुंचाने व जीवन रक्षक दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव की मितानीनों ने जनसंपर्क किया | उन्होंने लक्ष्य आधारित हर घर में जाकर सभी पालकों को इस महाअभियान में सहभागिता निभाने को प्रेरित किया |

सहायक चिकित्सा अधिकारी के. के. सिन्हा ने किया निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की थीम दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार की इस राष्ट्र व्यापी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के जमीनी अवलोकन के लिए पुरूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी के.के.सिन्हा ने भी प्रत्यक्ष अवलोकन किया | उन्होंने यहाँ पर निर्धारित लक्ष्य के साथ-साथ मिले अतिरिक्त उपलब्धि के लिए टीम की प्रशंसा की |

खण्ड चिकित्सा अधिकारी रावटे सहित टीम ने भी लिया जायजा

निरन्तर प्रोत्साहन व आवश्यक दिशा निर्देश हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी जी. आर. रावटे, खण्ड प्रशिक्षण अधिकारी के. आर. उर्वशा व सेक्टर सुपरवाइजर एवन काहिरा ने भी इस महाभियान को सफल बनाने में योगदान दिया | उन्होंने बुथ में उपस्थित मितानिनों से ड्राप पिलाने व उपयोग में लिए जा रहे सामग्रियों से संबंधित विविध आवश्यक जानकारी जैसे वी वी एम अर्थात वैक्सीन वॉयल मॉनिटर की उपयोगिता व सावधानी के बारे में परिचर्चा भी की, साथ ही नजरी नक्शे के द्वारा आबादी, संवेदनशील क्षेत्र व लाभार्थी इत्यादि की जानकारी भी दी |

6 फरवरी को पूरे प्रदेश में चक्का जाम, धरना, प्रदर्शन : छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन

0

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन से जुड़े घटक संगठन भी पूरे प्रदेश में चक्का जाम, धरना और प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने, सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून बनाने तथा केंद्र सरकार के किसान विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त बजट के खिलाफ किया जाएगा।

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के संयोजक सुदेश टीकम, संजय पराते, आलोक शुक्ला, नंद कश्यप आदि ने किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरनारत किसानों और इस आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकारों के दमन की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी कानून या फैसले के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करना इस देश के हर नागरिक का अधिकार है, जिसकी पुष्टि सुप्रीम कोर्ट ने भी की है। लेकिन इस आंदोलन को कुचलने के लिए यह सरकार भाड़े के टट्टू असामाजिक तत्वों और संघी गिरोह का इस्तेमाल कर रही है। 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा इसी का परिणाम थी, जिसकी आड़ में किसान आंदोलन को बदनाम करने की असफल कोशिश इस सरकार ने की है।

उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार तीन किसान विरोधी कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव रख रही है, लेकिन दूसरी ओर अपने बजट प्रस्तावों के जरिये ठीक इन्ही कानूनों को अमल में ला रही है। इस वर्ष के बजट में वर्ष 2019-20 में कृषि क्षेत्र में किये गए वास्तविक खर्च की तुलना में 8% की और खाद्यान्न सब्सिडी में 41% की कटौती की गई है। इसके कारण किसानों को मंडियों और सरकारी सोसाइटियों की तथा गरीब नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जो सुरक्षा प्राप्त है, वह कमजोर हो जाएगी। इस बार के बजट में फिर किसानों की आय दुगुनी करने की जुमलेबाजी की गई है। इस बजट के जरिये जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर डकैती डालने की कोशिश की जा रही है, जिस पर किसानों और आदिवासियों का अधिकार है। इससे मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

किसान आंदोलन के नेताओं ने कहा है कि देश का किसान इन काले कानूनों की वापसी के लिए खंदक की लड़ाई लड़ रहा है, क्योंकि कृषि क्षेत्र का कारपोरेटीकरण देश की समूची अर्थव्यवस्था, नागरिक अधिकारों और उनकी आजीविका को तबाह करने वाला साबित होगा। इन सत्यानाशी नीतियों के खिलाफ 6 फरवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ये सरकार किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेती, किसानों का देशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।

(सुदेश टीकम, आलोक शुक्ला, संजय पराते द्वारा जारी)

माता का पुत्र के लिए मार्मिक संवेदना पर आधारित पुस्तक अर्पण का विमोचन कल

0

आज के समय में मां-पुत्र के बीच रिश्तों में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है किंतु दल्ली राजहरा की महिला ने पुत्र के लिए वह कर दिया है जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। यहाँ एक मां ने अपने पुत्र पर आधारित एक पुस्तक प्रकाशित किया है। लेखिका व समाजसेवी श्रीमती शिरोमणी माथुर ने बताया कि यह पुत्र के लिए माता की मार्मिक संवेदना है जिसको जुबां से अभिव्यक्त किया जाना मुश्किल है।उसे पन्नों में उद्धृत करने की कोशिश की गई है
दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीमती शिरोमणी माथुर ने अपने पुत्र आलोक माथुर के मार्मिक भावनाओं को अर्पित करते हुए अर्पण नाम एक पुस्तक प्रकाशित किया है जिसका विमोचन महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के करकमलों से होगा ।

इस दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिंहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, श्री शिबू नायर नगरपालिका अध्यक्ष दल्लीराजहरा पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, योगेश अग्रवाल,वीरेश ठाकुर, आलोक ठाकुर, ब्रम्हानंद नेताम,जनकलाल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS