City Media - Page 1739 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1739

Breaking नक्सली सरेंडर करने गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए जाने ऐसा क्या हुआ

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज 1 लाख रुपए का इनामी नक्सली  सरेंडर करने जिस तरह पहुंचा, उससे कुछ देर के लिए तो  पुलिसवालों के होश उड़ गए. बाद में जब नक्सली ने अपने आने का मकसद बताया, तब जाकर थाने में मौजूद लोगों की जान में जान आई. मामला दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाने का है, जहां इनामी नक्सली कोसा कवासी आज सुबह आत्मसमर्पण करने पहुंचा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली कोसा कवासी अपने कंधे पर बैग लेकर आज सुबह कुआकोंडा थाने पहुंचा और सीधे अंदर घुसने लगा. पुलिसवाले उसे रोककर कुछ पूछते, उसके पहले ही उसने बताया कि वह नक्सली कोसा कवासी है. कोसा ने यह भी बताया कि उसके पास बैग में 5 किलो का आईईडी बम भी है. यह सुनकर थाने में मौजूद पुलिसवालों के होश उड़ गए. नक्सली के आने और उसके हाथों में बम की खबर से अफरा-तफरी मच गई. पुलिसवालों ने तत्काल कोसा को चारों तरफ से घेर लिया और आला अफसरों को इसकी सूचना दी गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्ली राजहरा में कोरोना विस्फोट, पहली बार दहाई का आंकड़ा पार

0

आज एक बार फिर दल्ली राजहरा में कोरोना का विस्फोट हुआ राजहरा से 13 मरीज मिले वार्ड क्रमांक 4 से एक, वार्ड क्रमांक 10 से एक, वार्ड क्रमांक 16 से एक ,वार्ड क्रमांक 11 से एक, वार्ड क्रमांक 18 से एक ,वार्ड क्रमांक 2 से दो ,वार्ड क्रमांक 23 से एक ,वार्ड क्रमांक 8 से तीन,वार्ड क्रमांक 25 से 1, वार्ड क्रमांक 24 से एक और डौंडी ब्लॉक से 1 टोटल 14 मरीज मिले जिसमे से 1 को बालोद कोविड सेंटर 4 को यहाँ कोविड सेंटर बाकी होम आइसोलेशन में है। दल्ली राजहरा कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है आज पहली बार दहाई का आंकड़ा पार किया । ऐसी स्थिति रही तो आगे भयंकर परिणाम हो सकते हैं ।

दल्ली राजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री के तहत कार्रवाई की गई

0

थाना राजहरा
अपराध क्रमांक 393/ 20
धारा 34 (2) आबकारी एक्ट घटनास्थल– रेल्वे लाइन के पास शराब दुकान जाने वाले रोड पर राजहरा
नाम आरोपी- टकेश्वर उर्फ संजू साहू पिता स्व.मोहित साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक दुर्गा मंच के पास राजहरा
जप्ती—एक स्लेटी रंग के थैला में 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml भरा हुआ सील बंद कूल 6.300 लीटर जुमला कीमती 2800रुपये

थाना गुरुर और चौकी कंवर द्वारा संयुक्त कार्यवाही 13 जुआड़ियों पर कसी गई नकेल

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद–आज दिनांक 8/09/2020 थाना-ग़ुरूर और चौकी -कँवर द्वारा ग्राम पलारी में जुआ खेलते 13 जुआड़ियों के खिलाफ अपराध क्रमांक -365/20 धारा-13 जुआ एक्ट की कार्यवाही कर फड़ से 21350 रुपए जप्त किया गया और पृथक से 13 जुआड़ियों के विरुद्ध धारा- 151 /107,116(3) जा.फौ.की कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में तय कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 9 सितंबर 2020 से नारायणपुर जिला सहित प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे तथा 10 दिवसों में शासन द्वारा नियमितीकरण नहीं किए जाने पर 19 सितंबर 2020 से काम बंद कर हड़ताल प्रस्थान किया जावेगा |
विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी सरकार बनने पर 10 दिवस में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए अपने वायदे से तकरीबन मुकरती नजर आ रही है| वर्तमान में कोरोना संकट से निपटने 2100 क्लीनिकल पदों पर नवीन भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जबकि इन्हीं पदों पर 13000 स्वास्थ्य कर्मचारी बरसों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं| शासन की पक्षपाती उपेक्षा पूर्ण नीति से अब यह कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं| कल तक प्रदेश के जो मंत्री इस वर्ष किसान का अगला वर्ष आप (अनियमित कर्मचारियों) का हुंकार भरते फिरते थे, अब उनके चेहरे से झूठ का परदा स्वयं बेनकाब कर रहे है। गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जान तक कि बाजी लगाकर कार्यालयीन तथा क्षेत्र स्तर पर दिन रात अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
नारायणपुर जिला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन ने सभी संगठन साथियों से अपील की है की आगामी 10 दिवस में शासन द्वारा नियमितीकरण नहीं किए जाने पर 19 सितंबर से हड़ताल प्रस्थान हेतु तैयार रहें।

सस्ती लोकप्रियता पाने पुराने फोटो वायरल कर रहे भाजपाई, पूर्व दिनो में कोविड सेन्टर का पुराना फोटो वायरल किया गया था, जिला कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे कोविड सेन्टर

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

पूर्व दिनों भाजपा पार्षद जैकी कश्यप के द्वारा जिला हास्पीटल के कोविड सेन्टर में गंदगी फैलने और कूड़े कचरे का फोटो सोसल मीडिया‌ में वायरल कर स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन पर साफ सफाई को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था, जिस पर जिला कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं महामंत्री रवि देवांगन ने कहा कि भाजपा पार्षद जैकी कश्यप अपने आप को नगर पालिका परिषद का नेता प्रतिपक्ष बता कर सस्ती लोकप्रियता पाने ओछी राजनीती कर रहे हैं जबकि नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष का कोई पद नहीं है। भाजपाईयों की तो आदत है झूठ बोलने की आधारहीन,मुद्दाविहीन, तथ्यहीन, फरेब की राजनीति करने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कोविड सेन्टर के पुराने फोटो को वायरल कर रहे है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ पूरा प्रशासन, स्वास्थकर्मी, सफाईकर्मी कोरोना महामारी रोकने के लिए कोविड सेन्टर में 24 घंटे काम कर रहे हैं और भाजपाई सस्ती लोकप्रियता पाने निरंतर आलोचना कर रहे हैं झूठ फैला रहे हैं इस गंभीर महामारी संकट में सहयोग करने के बजाय झूठा फोटो वायरल कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी लगातार कोविड सेन्टर का जानकारी लेते रहते है और मरीजों को भी सभी तरह का स्वास्थ लाभ मिल रहा है राज्य सरकार ने भी कोरोना का मुफ्त में उपचार कर रहीं हैं। वहीं भाजपा नेताओ को महामारी काल में झूठ गुमराह करने की राजनीति से बचना चाहिए और सकारात्मक राजनीति कर जनता की सेवा करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थमंत्री टीएस सिंहदेव के सहरानिय पहल से जिला मुख्यालय में कोविड-19 का सेन्टर खुला है जिसे भाजपा पार्षद और भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं जिले में कोरोना से ग्रसित मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है जिला मुख्यालय में कोविड-19 सेन्टर खुलने से मरीजों परिजनो सभी को आने वाले परेशानियों से बच रहे है। आगे रजनू नेताम ने कहा की मैंने माईक एम्पलीफायर सिस्टम से मरीजों से बात किया है मरीजों ने बताया कोविड सेन्टर में किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं है और स्वास्थ विभाग से शासन से सभी प्रकार का लाभ मिल रहा है और हमें विश्वास है कि हम सभी मरीज जल्द ठीक हो कर वापस घर लौटेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है भाजपा के पास सरकार को बदनाम करने का कोई मुद्दा नहीं है तो वो झूठा फोटो वायरल कर चर्चित होने में लगे हैं।

पटवारियों द्वारा गिरदावरी कार्य को लेकर आज और कल कार्य का किया बहिष्कार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – गिरदावरी कार्य के दौरान ही राजस्व अधिकारियों एवं शासन स्तर के उच्च अधिकारियों द्वारा गिरदावरी की जांच कर पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है. गिरदावरी उपरांत प्रकाशन व संशोधन उपरांत प्रविष्टियों में गलती पाए जाने पर दोषी आरोपित करें. इसके अलावा प्रकाशन व ऑनलाइन फसल प्रविष्टि बगैर गिरदावरी को पूर्ण न माना जाए, धान पंजीयन के लिए समय को बढ़ाया जावे.

संघ ने कहा कि एक पटवारी के पास 4000-9000 खसरा नंबर होते हैं, सभी खसरा नंबर को भूमि में सभी फसलों का फोटो लेकर रखना संभव नहीं है. इसी तरह एक राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र में लगभग 40000-80000 खसरा नंबर आते हैं, जिसका 25 प्रतिशत यानि 10000-20000 खसरा प्रविष्टियों की फोटो सहित गिरदावरी जांच पूर्णतः अव्यवहारिक है. यही नहीं इन कार्यों को 50 दिनों में संपादिक किया जाना बहुत मुश्किल है.

पटवारी संघ को ओर से फोटोयुक्त गिरदावरी का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए कहा कि राजस्व निरीक्षक द्वारा गिरदावरी जांच का निर्धारण 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत फोटो रहित किया जावे. इसके अलावा कोरोना काल में पटवारी व राजस्व निरीक्षक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत 24 घण्टे एवं सातों दिन पदीय कर्तव्यों के साथ–साथ समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन व क्रियान्यवन किया जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए बीमा किए जाने की मांग की गई है.

इसके अलावा ऑनलाइन प्रविष्टियों के लिए बनाई गई सॉफ्टवेयर में कई तरह की तकनीकि खामियां है, निराकरण करने वाले सहायक प्रोग्रामर मंत्रालय में रहकर संचालन करते हैं जिसके कारण तहसील व जिला स्तर की समस्याएं यथावत है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking गोल बाज़ार में लगी भीषण आग, आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर।  राजधानी के गोलबाजार थाना इलाके में बंजारी मंदिर के पास स्थित मूर्ति दुकान समेत 4 दुकानों में आग लग गई। मौके पर दमकल की वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रही है। मार्केट बंद होने के ठीक समय आगजनी की घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और आग का फैलाव देखकर आसपास के दुकानदारों ने खुद ही दुकाने बंद कर दी । लोगों ने अपने बलबूते पर आगे पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की । आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है ऐेसा दुकानदारों का मानना है।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking कांकेर कलेक्टर के खिलाफ आज जिले के समस्त पत्रकारों द्वारा पुतला दहन किया गया, देखें विडियो जाने क्या है मामला

0

कांकेर। आज कांकेर जिले में समस्त पत्रकारों द्वारा कलेक्टर के एल चैहान के खिलाफ मौन रैली निकाली। इसके बाद कलेक्टरेट मार्ग पर कलेक्टर का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन के साथ कांकेर कलेक्टर को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई है।

पत्रकारों द्वारा क्यों किया गया कलेक्टर का पुतला दहन

प्रदेश के साथ साथ जिले में भी बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए एक पत्रकार ने कोरोना संक्रमण से कैसे निपटा जाये या इसे बढ़ने से कैसे रोका जाये इसी विषय पर कुछ दिन पहले एक समाचार प्रकाशित किया था और साथ ही इस खबर को सोशल मीडिया में डाल दिया गया। खबर को पढ़ते ही कलेक्टर क्रोधित हो गए और पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका विरोध सोशल मीडिया में हुआ और विरोध इतना बढ़ गया कि पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।

पत्रकारों ने आरोप लागते हुए कहा कि ये कलेक्टर अपने नौकरी के दौरान जहां -जहां पदस्थ थे, वहां – वहां ये भारी विवादित रहे। ये पहला मौका नहीं है कि कांकेर में इनके ही कर्मचारियों ने इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि तत्काल कलेक्टर को हटाया जाए। कलेक्टर को नहीं हटाए जाने की स्थिति में पत्रकारों ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है।

गंडई के पीड़ित लोक कलाकार को संसदीय सचिव ने घर पहुंच 70,000 रुपए का चेक भेंट कर मदद की।

0

गुण्डरदेही :  जतन करो भुंइया के संगी जतन करव रे, जतन करव भुंइया के संगी जतन करव रे…. वर्ष 1984 दशक के लोकप्रिय गीत जिसे हम सब आकाशवाणी में  धुरवाराम मरकाम  के कंठप्रिय शब्दों में सुना करते थे,

उसी धुरवाराम से मिलने मंगलवार को गुण्डरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद राजनादगाँव के गंडई नगर पहुंचे । पिछले दिनों मीडिया एवं कलाकार साथियों के माध्यम से माननीय संसदीय सचिव  को  मरकाम  के तकलीफों व कठिनाई भरी जीवन यापन की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को अवगत कराया तथा तत्काल छत्तीसगढ़ शासन एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं का लाभ तत्काल देने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया । गंडई नगर धुरवाराम मरकाम  के निवास स्थान पर पहुंच कर  ने कलाकार साथियों के साथ मिलकर इकट्ठा किए सहयोग राशि 70,000 रू. का चेक  मरकाम को सौंपा ।  इस धनराशि का उपयोग उनके मकान निर्माण के लिए किया जाएगा ।
इस अवसर पर कला संगीत से जुड़े कलाकार साथियों के साथ दूध मोंगरा सांस्कृतिक कला मंच से  गौतम चंद जैन , प्रसिद्ध गीतकार पीसी लाल यादव, रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख ,  राकेश साहू ,  उद्धव राम साहू ,  चिमन साहू ,  महादेव हिरवानी , निज सहायक  सुभाष गजेन्द्र , कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा वार्डवासी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS