City Media - Page 930 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 930

धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी

0
  • मुख्य सचिव एवं महानिदेशक ने लिया सड़क निर्माण का जायजा
  • पल्ली- बारसूर सड़क के निर्माण कार्य की देखी प्रगति

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इन अधिकारियों ने वहां चल रहे सड़क और पुल पुलिया निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।  मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने गुरुवार को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कड़ेमेटा पहुंचकर निर्माणाधीन पल्ली – बारसूर सड़क का जायजा लिया, इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे। मुख्य सचिव ने पल्ली सड़क पर बनाए जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने सड़क और पुल पुलिया के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने सड़क निर्माण का जायजा लेने के बाद स्केच के माध्यम से निर्माण कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। निर्माणाधीन 39 किलोमीटर में लंबी सड़क में से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है।वहीं 104 में से 6 पुल-पुलिये निर्माणाधीन हैं। पल्ली से बारसूर को जोड़ने के लिए 39.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 35 किलोमीटर सड़क का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 4 किलोमीटर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क में कुल 104 छोटे-बड़े पुल पुलिया थे, जिनमें से मात्र 6 पुल-पुलिया का निर्माण करना बाकी है। शेष कार्यों को मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदर राज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक आरएन दास, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार तथा पुलिस व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

छग प्रदेश शास. शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0
  • कार्यकारिणी में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, एक महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष और चार महासचिव शामिल

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करने के बाद फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रांतीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग बस्तर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर व रायपुर से संगठन हित में कार्य करने हेतु समर्पित ऊर्जावान, सक्रिय व संघर्षशील शिक्षकों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, एक महामंत्री संगठन, पांच उपाध्यक्ष, एवं चार महासचिव शामिल हैं।

हालिया घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लाल देवदास, संजय मेहर व दीपक प्रकाश, संरक्षक अनिल रामटेके व रेखराज साहू, सचिव अशोक कुमार तेता, कोषाध्यक्ष तेजराम कामड़िया, प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ हीना कश्यप, उपाध्यक्ष भुनेश्वरी सहारे, सूर्यलाल साहू, प्रेमचंद सोनवानी, महेश शेट्टी व आनंद साहू, प्रवक्ता हेमलता बढ़ाई व धनीराम मरकाम, मीडिया प्रभारी आरके साहू, महामंत्री संगठन जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव अनुपमा सोनी, दिलेन्द्र नायक, रत्नाकर खूंटिया व गजपाल सिंह नायक, महामंत्री कीर्तन मंडावी, ब्यासनारायण सोरी, रामाधार नायक, महेश्वर कोटपरिया, संगठन मंत्री गायत्री चनाप, ओमप्रकाश यादव, रामेश्वर साहू व लोलर प्रसाद चौधरी, सलाहकार विवेक मिलिंद व रमेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव द्रोपती चनाप, अश्वनी देशलहरे, शगुन मंडावी व परमेश्वर साहू, संयुक्त महामंत्री मितेंद्र बघेल व कमलकांत नेताम मनोनीत किए गए हैं। संगठन के विधिक सलाहकार एवं अधिवक्ता हाईकोर्ट बिलासपुर के एडवोकेट प्रमोद कुमार रामटेके नियुक्त किए गए हैं।
नियुक्त किए गए संभाग प्रभारी भी
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने संभाग प्रभारियों के भी नामों की घोषणा की है। बस्तर संभाग के प्रभारी गोवर्धन सारके, सरगुजा संभाग के प्रभारी राकेश सेंकराज, दुर्ग संभाग के प्रभारी नरेंद्र साहू, रायपुर संभाग के प्रभारी रामकरेश जोशी तथा बिलासपुर संभाग के प्रभारी रोहित डिंडोरे को मनोनीत किया गया है। यह जानकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने दी।

छात्राओं को किया गया निःशुल्क सायकल वितरण

0

दल्लीराजहरा छ.ग. शासन को महत्त्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत स्वा.आ. शास. उ. अ. मा. वि. नयाबाजार राजहरा में आज दिनांक 08.12.2022 को शाला के पात्र 21 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अध्यक्ष माननीय शीबू नायर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष माननीय अजय छाजेड़ जी. पार्षदगण श्रीमती टी. ज्योति श्रीमती पी. लक्ष्मी जी, स्वप्निल तिवारी, के ईश्वर राय साथ ही शाला प्राचार्य टी. आर. रानाडे जी एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री प्रवास के दौरान डोंडी लोहारा स्थित जिला मंत्री के निवास पहुंचे

0

डौंडी लोहारा भारत सरकार में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रदेश के डौंडी लोहारा विकास खंड डौंडी लोहारा आगमन के दौरान नगर मुख्यालय में निवासरत जिला मंत्री जयेश ठाकुर के निवास तक पहुँचे इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार , जिला अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा विक्रम धुर्वे तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष तोशिन खान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने एक दिवसीय प्रवास पर डौंडी लोहारा विकास खंड के ग्राम बघमार में आयोजित क्रांतिवीर कंगला मांझी समारोह में शामिल होने पहुँचे थे तथा ग्राम बघमार से वापसी के दौरान केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते डौंडी लोहारा नगर मुख्यालय में निवासरत जयेश ठाकुर के घर तक पहुँच कर सौजन्य भेंट कर वापस दिल्ली वापस लौट गए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

युवक ने लगाई फांसी पेड़ में लटका में मिला शव

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र के क्रिकेट ग्राउंड के समीप पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना देर रात की बताई जा रही हैं | सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं की लड़का काम कर के घर आया था | तभी रात में मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था और घर वालों के पूछने पर युवक आ रहा हूँ करके निकल गया | उसके बाद घर नही आया घर वालो ने युवक को फोन लगाया तो नही उठाया तो समझे कही सो गया होगा । सुबह मोहल्ले में चर्चा के दौरान पेड़ में शव लटके होने की सूचना मिली तब उसके पिता ने जाकर देखा तो पता चला कि मृतक उसका लड़का था मृतक युवक का नाम शेखर यादव उम्र 17 वर्ष जो दल्लीराजहरा वार्ड नं. 03 पटेल कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा हैं |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भानुप्रतापपुर उप चुनाव एवं हिमाचल जीत पर विधायक कार्यालय में मनाया गया जश्न

0
  • यह जीत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं छत्तीसगढ़ माडल पर जनता की मुहर – रेखचंद जैन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने एवं भानुप्रतापपुर उप चुनाव में जीत पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया एवं आतिशबाजी कर एक दूसरे का मूंह मीठा कराया ।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा की भानुप्रतापपुर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है तथा बस्तर का आदिवासी समाज कांग्रेस के साथ है इसपर बस्तर की जनता ने अपनी मुहर लगाई है भाजपा नेताओं ने जिस तरह से नकारात्मक प्रचार किया तथा हमारे वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा के के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की उसका जवाब भानुप्रतापपुर की जनता ने मत के रूप में करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा की इस परिणाम से यह तय हो गया है की बस्तर तथा छत्तीसगढ़ की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को भारी बहुमत से दुबारा सरकार बनाने का मन बना चुकी है ।

हिमाचल प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की यह जीत हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी ” छत्तीसगढ़ मॉडल ” पर जनता की मुहर है । इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय,उदयनाथ जेम्स,सुशीला बघेल, पार्षद सूर्या पाणी, बलराम यादव, कमलेश पाठक,कोमल सेना, पंचराज सिंह, मनोनीत पार्षद अम्मा जी राव, अमरनाथ सिंह,राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ नेता एम वेंकट राव विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, अनुराग महतो, विक्की निषाद,अशोक मंडावी,रेखा सिंह,एस नीला,शायमा अशरफ, सुखविंदर सिंह गब्बी, दीपक अमोलिक,रजत जोशी,शादाब अहमद समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की जीत

0
  • सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार वोटों से हराया
  • कांग्रेस की सावित्री को 65 हजार 479 तथा ब्रम्हानंद को 44 हजार 308 वोट मिले, 23 हजार 417 वोट प्राप्त कर कोर्राम तीसरे स्थान पर

कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की ताजपोशी कर दी है। सावित्री ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार 127 वोटों से हराया।इस सीट पर 1लाख 45 हजार 966 वोट पड़े थे। सावित्री मंडावी को कुल 65 हजार 479 तथा ब्रम्हानंद नेताम को 44 हजार 308 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक अकबर राम कोर्राम 23 हजार 417मत प्राप्त करने में सफल रहे। इनके अलावा दिनेश कल्लो को 3851 वोट, घनश्याम जुर्री को 2485 वोट, शिवलाल पुडो को 1309 वोट एवं डायमंड नेताम को 813 वोट मिले। नोटा में 4243 वोट गए। पार्टी प्रत्याशी की जीत के बाद जगदलपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, संबलपुर आदि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

आम चुनाव के लिए शुभ संकेत

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की यह जीत अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस कर्मठता के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं, उससे जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उप चुनाव में तो कांग्रेस ने अभी ट्रेलर ही दिखाया है, पूरी पिक्चर आम चुनाव में तब देखने को मिलेगी, जब कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अधिकतर सीटों पर जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। बैज ने कहा कि बस्तर की जनता ने भूपेश बघेल की योजनाओं, नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताया है। यह भरोसा वर्षों तक कायम रहेगा। सांसद बैज ने सावित्री मंडावी को बधाई दी है।

स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल दुर्भाग्य जनक-अरुणा

0
  • भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत पर संवेदना जताई और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

अंबिकापुर

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल होना अत्यंत दुर्भाग्य जनक है आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सरगुजा जिला संयोजिका अरुणा सिंह ने मेडिकल कॉलेज में चार नवजात बच्चों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह जिम्मेवारी प्रशासन ले और इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्होंने कहा की अस्पताल में भारी अव्यवस्था है और अस्पताल प्रबंधन का रवैया एकदम उदासीन है जिसका भाजपा पूरी ताकत से विरोध करेगीभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि नवजात बच्चों की मौत के जिम्मेदारो पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सरकार व अस्पताल प्रबंधन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आए दिन अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों को दो-चार होना पड़ रहा है मगर यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है जबकि स्वास्थ्य मंत्री का यह गृह क्षेत्र है बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल दुर्भाग्य जनक है।क्षेत्र की जनता मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था को देखते हुए निजी चिकित्सालय में उपचार कराकर अनावश्यक आर्थिक बोझ की मार झेलने विवस भी हैं और राज्य सरकार की व्यवस्था को कोस रहा हैं।बार-बार मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है जिससे लोगों में आक्रोश है।अरुणा सिंह ने बताया कि कई मरीज के परिजनों से बातचीत करने पर पता चला की चिकित्सकों की मनमानी अपनी चरम पर है।अस्पताल में पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी कमीशन के चक्कर में मरीजों को जांच के लिए बाहर का रास्ता दिखाया जाता है जिससे मरीज निजी जांच केंद्रों में अनाप-शनाप पैसा खर्च कर रहा है जिस पर भी तत्काल अंकुश लगना चाहिए।

दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में भागवत महापुराण जारी

0
  • वृद्धावस्था आते ही मोह छोड़ मोहन को अपनाएं: कृष्णा महाराज

जगदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में भागवत महापुराण आयोजित किया गया है। गुरुवार को भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन राजा परीक्षित की कथा बाचते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ हो या पुरुष सब के अंदर एक ही जीव है। पत्तों से पेड़ का तो मानव वस्त्र से शरीर को ढकता है। सभी जीवों की अपनी अवस्था होती है। मनुष्य को वृद्धावस्था आते ही मोह छोड़ कर मोहन को अपनाना चाहिए ।

धनार्जन की दौड़ में लोग अपनों से दूर हो गए हैं। जीवन भर धन – धन कहते हुए, मर गए। बच्चो ने शोकपत्र में छपवाया कि पिता का निधन हो गया है, इसलिए अर्थ के पीछे जीवन भर दौड़ने वाले व्यक्ति की अंतिम यात्रा को अर्थी कहा जाता है। हर दिन को जीवन का अंतिम दिन मान कर परलोक सुधारने के कार्य में लगे रहें। धर्म की साथ जाता है इसलिए कहा जाता है, धर्म करो। सर्पदंश से सात दिनों बाद मौत का वरण करने वाले राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा बाचते हुए उन्होंने बताया कि राजा को चिरंजीवी करने इंद्र अमृत कलश लेकर पहुंचे थे लेकिन अमरत्व की लालसा छोड़ परीक्षित ने भागवत कथा का रसपान कर मोक्ष प्राप्त किया चूंकि अमृत रसपान किए देवता ही दानवों से बार – बार पराजित हो, भागते रहे हैं। ज्ञानामृत पीने वाले का यमराज भी स्वागत करते हैं। भागवत श्रवण सभी को करना चाहिए। भागवत महापुराण पूरी तरह से वैज्ञानिक है। बताया गया ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे से प्रहलाद प्राकट्य की कथा सुनाई जाएगी।

ग्राम पंचायत उसरी में बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के आगमन पर ग्राम वासियों द्वारा मेन चौक से पुरे ग्राम पंचायत स्तर का भ्रमण कर बाजे गाजे के साथ जगह जगह स्वागत की परम्परा चलती रही है जिस तरह से ग्रामवासियों द्वारा स्वागत की जो कड़ी थी बहुत ही प्रशंसयिक रही है विधायक के आगमन पर पुरे ग्राम पंचायत में भीड़ ऐसे उमड़ पड़ी की एक त्यौहार जैसा माहौल रहा है ।

बस्तर विधायक जी ने कहा की आज ग्राम पंचायत उसरी में आने के बाद ऐसा लगा की लोगों से मिलना जुलना एवं परम्परागत रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र होने पर भी शहरी क्षेत्र जैसे बहुत ही साफ सफाई पर काफी ध्यान आकर्षित कर स्वच्छता का एक अच्छी प्रमाण दिया है पिछले कई दशक से देखते आ रहा हूँ माता तपेश्वरी की क्षत्र छाया को भी अच्छी तरह से निर्माण किया और अभी भी कुछ काम चल ही रहा है ।

वर्षों पुरानी स्थान में आज बस्तर विधायक जी के पहल पर लिंगही मावली माता का जीर्णोद्धार होने जा रहा है यह एक ग्राम पंचायत उसरी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही इसके पूर्व में भी 1.50 लाख की स्वीकृति दिया गया था लेकिन कार्य को देखते हुए और 2.00 लाख रूपये की अनुशंशा की गई है जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है प्रत्येक ग्राम पंचायतो के मंदिरो के जीर्णोद्धार हो रहे है बस्तर विधायक जी के क्षेत्र में माता गुड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।ग्राम उसरी के बीचपारा में दलसाय घर से मुर्गा बाजार तक 200 मीटर सीसी सड़क का भी भूमिपूजन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के माध्यम से आज संपन्न किया गया ।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान को विशेष रुप से ध्यान देने के बात कही है और उंहा की अधूरे काम को देखते हुए फेंशिंग तार उपलब्ध कराने की बात कही है साथ ही खादय सामग्री रखने हेतु एक आश्रित बनाने की बात कही है

विकलांग बच्चों ने भी अपनी समस्याओ से अवगत कराया जिसको विधायक जी संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छा सहायता राशि दिलाने की बात कही है अब कोई बच्चे विकलांग ग्रस्त एवं पोलियो ग्रस्त नहीं होगा हर बच्चों का भविष्य अब छत्तीसगढ़ के सरकार द्वारा हर सुविधा मुहैया कराया जायेगा ।

जिसमें मौजूद रहे बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, ओबीसी संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, चंपा ठाकुर, लखेश्वर कश्यप,मानसिंह कवासी, झुलकु राम, संतो राम, सुकरी मंडावी, मदन सिंह, रतिराम, गोविंद नाग,मंगलू मंडावी, मंगतू राम,थबीर कश्यप, राजू कश्यप, उपेंद्र, भारत, बसंत, हेम, रतू राम, लखेश्वर, यादों,रुपेश मांझी,नीलम कश्यप, जितेंद्र तिवारी तुलसी राम, राजेश कुमार, चैतू राम, रामदयाल, पंडरु राम, दसमु, अनंत कश्यप, डमरू राम, ओम, सोनधर कश्यप, हेम,पंचम कश्यप,उदयनाथ, रामदयाल, ढेलू राम,दलू राम, अजय कुमार, मंचित, घनश्याम,एवं समस्त ग्रामवासी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS