City Media - Page 644 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 644

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

बालोद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार तथा छ०म० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड में विधिक जागरूकता का कार्यकम आयोजित

किया गया। उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद के सचिव श्रीमती

सुमन सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मूल

कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, मोटरयान अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह,

नेशनल लोक अदालत, नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, सालसा का यूट्यूब चैनल

आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। संविधान दिवस के अवसर

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन सचिव जिला विधिक

सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा किया गया और संविधान निर्माण

के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी बच्चों को

प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उक्त

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री एन०के० मंडावी, स्कूल के शिक्षकगण, छात्र छात्रायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।

मिशन तेलंगाना के लिए निकल पड़े पीसीसी चीफ बैज

0
  • प्रत्याशियों के प्रचार के लिए तेलंगाना पहुंचे छ्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर ‘मिशन छत्तीसगढ़’ में अपनी नेतृत्व क्षमता का दम दिखा चुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब मिशन तेलंगाना के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने तेलंगाना की चुनावी जंग में मोर्चा भी सम्हाल लिया है।
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए दोनों चरणों के चुनावों में भरपूर प्रयास करने के बाद अल्प अवधि के तीर्थाटन और पारिवारिक सैर सपाटे से निबटकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सटे राज्य तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की जंग पर कूच कर गए हैं। वे तेलंगाना राज्य के चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए डट गए हैं। तेलंगाना राज्य बस्तर की सीमा से लगा हुआ है और बस्तर सांसद के तौर पर दीपक बैज का तेलंगाना में भी व्यापक प्रभाव है। जगदलपुर- हैदराबाद नागरिक विमान सेवा और इसके संचालन में नागरिक सुविधाओं को लेकर सक्रिय रहने वाले दीपक बैज की अच्छी खासी लोकप्रियता तेलंगाना में भी है। वहां के आदिवासी समाज के बीच भी दीपक बैज की गहरी पैठ है। उल्लेखनीय है कि श्री बैज कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अनुसूचित जाति जनजाति समाज के हक में संसद में दीपक बैज के प्रयासों की गूंज तेलंगाना में भी सुनाई देती रही है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक पीसीसी चीफ एवं सांसद दीपक बैज शनिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार के लिये इंडिगो की नियमित विमान सेवा के जरिए सुबह 11.10 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद पहुंचे। दीपक बैज दोपहर 12.30 बजे एनएमडीसी गेस्ट हाउस बंजारा हिल्स हैदराबाद पहुंचने के बाद फौरन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें सौंपे गए मिशन में जुट गए। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कमांडर दीपक बैज को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में तेलंगाना राज्य में कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को और ज्यादा पुख्ता बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूर्व में भी बस्तर सांसद के रूप में विभिन्न राज्यों के चुनावों में कांग्रेस के लिए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के चुनाव के गिनती के दिन शेष रहते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की बागडोर सौंपी। तीन माह की छोटी सी समय सीमा में दिन रात काम करते हुए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार किया। दीपक बैज युवाओं के प्रेरक हैं और संगठन के कार्यकर्ताओं को साधने, उनमें जोश भरने की कला उन्हें बखूबी आती है। श्री बैज की यह कुशलता तेलंगाना में कांग्रेस के बहुत काम आएगी, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

    तेलंगाना को मिलेगी छ्ग जैसी सरकार
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज ने इस संवाददाता से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर हमने अपने राज्य की एक एक सीट पर कांग्रेस की स्थिति का पूरी गंभीरता से आकलन किया है। छत्तीसगढ़ में हम निश्चित ही पिछली सफलता से ज्यादा आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनता के हित में जो काम किए हैं, उनका प्रतिफल जनता हमें दे चुकी है। कांग्रेस और भूपेश बघेल को जनता का पूरा आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। चुनाव परिणाम इसकी पुष्टि कर देंगे। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी कांग्रेस शानदार बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है, इसमें संदेह की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। तेलंगाना में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने कर्मवीर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में तैनात है। हम सभी जीत के लिए अनथक प्रयास कर रहे हैं। तेलंगाना राज्य के निर्माण में हमारी नेता सोनिया गांधी की अहम भूमिका रही है और इस बार तेलंगाना राज्य की जनता बदलाव के लिए तैयार है। हमें भरोसा है कि हम तेलंगाना में भी सफल होंगे तथा जनता को लूटने वाली सरकार से मुक्ति दिलाकर जनता को पैसा देने वाली छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार जैसी सरकार तेलंगाना को देंगे।

पुलिस के द्वारा 135 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ अवैध शराब बिक्री करते हुऐ 03 आरोपी को पकड़ा

0
  • आरोपीगण मालीघोरी के जंगल में छोटा शराब भट्ठी लगाकर करते थे अवैध शराब की बिकी।

बालोद अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस माहानिरीक्षक दुर्ग रेज के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षा में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके प्रभारी प्रशिक्षु डी.एस.पी दीपक कुमार भगत के टीम के द्वारा दिनांक 25/11/2023 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मालीघोरी के जंगल में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम

01. चेतन निषाद पिता परस निषाद उम्र 36 साल ग्राम कोड़गुहा थाना व जिला बालोद, 02. लोमेश गौतम पिता तिलोक गौतम उम्र उम्र 26 साल ग्राम मालीघोरी,

03. संतोष निषाद पिता नरसिंग यादव उम्र 38 साल ग्राम मालीघोरी थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 135 नग देशी प्लेन शराब कुत जुमला 24.300 तक. कीमती 10800 रू. बिक्री रकम 6300 रू.को बरामद कर अप. 570/22 धारा 34(2), 59(1) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

उक्त कार्यावाही में प्रसिधु डी.एस.पी दीपक कुमार भगत, उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक मनीष राजपुत, प्रहलाद कुरें, नागेश्वर साहू का सराहनीय भुमिका रहा है।

अब वाट्सएप से चलाया जाने लगा है सट्टे का खेल, तीन धराए

0
  •  जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

जगदलपुर बस्तर के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा जुआ खेलाने वाले तीन सटोरियों पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

कोतवाली थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग लालबाग, कुम्हड़ाकोट, भगतसिंह वार्ड, माडिया चौक में मोबाईल वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन अंकों पर रूपयों का दांव लगाते हैं और ऑनलाईन सट्टा चला रहे हैं। इस सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सुपरविजन में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए अलग -अलग टीमें गठित की गईं। टीमों द्वारा उक्त ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान संदेहियों से बरामद दो वीवो कंपनी एवं एक ओप्पो कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल वाट्सअप में रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर आनलाईन जुआ सट्टा खेलाने के आंकड़े मिले। पकड़े गए आरोपियों में आस ठाकुर निवासी लालबाग, अर्जुन संतानी निवासी पथरागुडा भगतसिंह वार्ड एवं नीतीश पीकार्फ निवासी हाटकचोरा शामिल हैं। उनके कब्जे से तीन नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 4160 रू. बरामद जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) 7(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस खेल का भंडाफोड़ करने में निरीक्षक सुरेश जांगड़े उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, अमित सिदार, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, अनिल कन्नौजे, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर कश्यप, आरक्षक भुपेंद्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, नकुल नुरूटी, उत्तम ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

किसे नसीब होगी फलक, कौन फांकेगा खाक : बस यही चर्चा

0
  •  मतदान के बाद जीत- हार का जनता लगा रही कयास
  • जीत पर लगाई जा रही हैं रकम की बाजियां भी

जगदलपुर बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार की समीक्षा शहर के चौक- चौराहों से लेकर गलियों व चौपालों तक में होने लगी है। आम मतदाता अपने पसंदीदा दल की जीत का दावा कर रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है, जो तीन दिसंबर को खुल जाएगी। दोनों दलों के समर्थक भी अपने प्रत्याशी की जीत का दावा ठोक रहे हैं। वहीं जीत के लिए बाजियां भी लगाई जा रही हैं। दूसरी ओर मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। जिस तरह प्रत्याशी पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान कोंडागांव जिले से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर खामोशी अख्तियार किए रहे, कुछ उसी अंदाज में मतदान करने के बाद अब मतदाताओं ने खामोशी की चादर ओढ़ ली है। सियासत से जुड़े किसी भी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाता इस बात की जरा भी भनक भनक नहीं लगने दे रहे हैं कि उन्होंने किस प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। ऐसे में प्रत्याशियों और उनके झंडाबरदारों की बेचैनी बढ़ना तो लाजिमी ही है। वैसे लोकतंत्र में ये डर अच्छा है, वरना सियासी घोड़े बेलगाम हो जाते हैं।

जीत के दावों को ले बढ़ रहीं तल्खियां

कोंडागांव विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के साथ हीं जीत व हार का मंथन का दौर शुरू हो गया है। इस बीच जीत के दावों को लेकर लोगों के आपस में तकरार बढ़ गई है। बातो-बातों में लोगों के सुर तेज होते जा रहे हैं। वहीं सामने वाला अपनी जिद पर अड़ा रहता है। नतीजतन जीत के दावे को लेकर आम लोगों के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। इस विधानसभा चुनाव ने लोगों के बीच की दूरियां बढ़ा दी है। क्योंकि नेता तो चुनावी जीत व हार के बाद खिसक लेंगे, लेकिन लोगों में हार जीत को लेकर बढ़ रहा मनमुटाव शायद जल्द दूर नहीं होगा। गांवों से लेकर शहरों तक में अमूमन ऐसी ही स्थिति है। सभी जगहों से जीत किसकी होगी वाली बहस विवाद का रूप ले रही है। समर्थक अपने मोबाइल से वोटों का आंकड़ा संग्रह कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक पंडित गुणा -भाग निकाल रहे हैं कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा?

उम्मीदवारों की चुप्पी ने तोड़ा दिल

कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद जहां एक ओर जीत- हार पर सर्वत्र चर्चा जारी है। वहीं जन समस्याओं पर प्रत्याशियों की चुप्पी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आमजन इससे आहत भी हैं। लोगों का कहना है कि कोंडागांव बाईपास के अलावा किसी भी मुद्दे पर प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान चर्चा नहीं की। इसमें कोंडागांव जिले का विकास मुख्य मुद्दा रहा है। एक तरफ सत्ताधारी दल के समर्थक विकास की बात करते हैं, तो विपक्षी इसे ठीक से मतदाताओं को समझा नहीं पाए। अब सवाल तो भविष्य के गर्भ में है कि जनता ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया है?

तीन साल भी नहीं टिकी लाखों खर्च कर बनाई गई बाउंड्री

0
  1.  बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत गिरोला के डुरकाबेड़ा में हुई है बड़ी गड़बड़ी

अर्जुन झा

बकावंड केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के तहत प्राप्त राशि की किस कदर अफरा तफरी की जाती है, इसके अनेक उदाहरण बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों में उपलब्ध हैं। अधिकारियों, सरपंचों, सचिवों और ठेकेदारों ने दोनों सरकारों की योजनाओं को कमाई का जरिया बना लिया है। काम के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। करोड़ों के कार्य लाखों में और लाखों के कार्य हजारों में निपटा दिए जाते हैं और बड़ी रकम की बंदरबांट कर ली जाती है। ऐसा ही कारनामा ग्राम पंचायत गिरोला के सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत के अधिकारियों ने कर दिखाया है।

बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गिरोला के आश्रित ग्राम डुरकाबेड़ा में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला स्कूल में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए बाउंड्री वॉल का निर्माण में जमकर धांधली की गई है। इस शाला में अहाता का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा तीन वर्ष पूर्व कराया गया था। इसके लिए केंद्रीय मद से कई लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। बाउंड्री वॉल बनाने में जमकर अनियमितता बरती गई थी। टेढ़े मेढ़े और नुकीले पत्थरों से शाला परिसर के चारों ओर लगभग चार फीट ऊंची दीवारें खड़ी कर दी गईं। पत्थरों की मजबूत जोड़ाई नहीं की गई और दीवारें भी आड़ी तिरछी बना दी गई हैं। दीवारें कई जगह से टूट फूट चुकी हैं और ढहने की कगार पर पहुंच गई हैं। गेट का तो अता पता ही नहीं है। दीवारों का प्लास्टर भी नहीं कराया गया है। दीवारों के नुकीले पत्थरों से टकराकर बच्चे घायल होते रहते हैं। यह बाउंड्री वॉल तीन साल भी नहीं टिक पाई। बाउंड्री वॉल की ऊंचाई कम रहने, गेट न होने के कारण स्कूल के विद्यार्थी बाहर निकलकर सड़क पर खेलते रहते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण नौनिहालों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है।

अनजान हैं सीईओ और पीओ

बाउंड्री वॉल निर्माण में सरपंच सचिव ने बड़ा खेल कर दिया और अधिकारियों को कानों कान भनक तक नहीं लग पाई! क्या आधुनिक युग में ऐसा संभव है? अधिकारी तो यही जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें बाउंड्री वॉल के बारे कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के परियोजना अधिकारी (पीओ) ने साफ कह दिया कि उन्हें बाउंड्री वॉल की कोई खबर ही नहीं है। वहीं जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने भी इस बारे में अनभिज्ञता जता दी। ग्राम पंचायत के सचिव गिरजा कश्यप से संपर्क करने पर उन्होंने तो मौन धारण कर लिया और कोई जवाब नहीं दिया। अधिकारियों की तथाकथित अनभिज्ञता और सचिव का मौन यह साबित करते हैं कि सबकुछ मिलजुल कर किया गया है। यहां यह बताना लाजिमी है कि राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत किसी भी कार्य को परियोजना अधिकारी की सहमति के बगैर अंजाम नहीं दिया जा सकता। ऐसे में बकावंड के परियोजना अधिकारी का डुरकाबेड़ा स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण से अनजान बने रहना समझ से परे है।

वर्सन

पता करवाता हूं

डुरकाबेड़ा स्कूल के बाउंड्री वॉल के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पता करवाता हूं कि माजरा क्या है।

एसएस मंडावी,

        सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

वर्सन

मुझे कोई जानकारी नहीं

ग्राम पंचायत गिरोला के डुरकाबेड़ा की प्राथमिक शाला में निर्मित बाउंड्री वॉल के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। निरीक्षण करूंगा।

कौस्तुभ वर्मा, परियोजना अधिकारी, मनरेगा.

कॉप ऑफ द मंथ के तहत जिले के पुलिस कर्मचारी हुए सम्मानित

0
  •  विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 हेतु सौंपे गए कार्य को निष्ठापूर्वक करने के फलस्वरुप प्रशस्ति पत्र केश रिवॉर्ड से हुए पुरस्कृत।
  • पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त अधि/ कर्मचारियों को सफल चुनाव संपन्न कराने दायित्वों का बेहतर निर्वहन हेतु आभार व्यक्त कर दी गई बधाई।

दिनांक 24.11.2023 को कॉप ऑफ द मंथ अक्टूबर के तहत विधानसभा चुनाव माह नवंबर 2023 हेतु सौंपे गये महत्वपूर्ण कार्यो का निर्वहन लगन एवं मेहनत से करने के फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं समस्त राजपत्रित अधिकारीयों के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद चुनाव सेल/डीएसबी में कार्यरत 10 कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव के दौरान अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सफल चुनाव संपन्न कराने हेतु आभार व्यक्त कर बधाई दी गई।

 

इस दौरान उप. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी  बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी  दीपक भगत, रीडर श्री घनाराम कुलदीप, डीएसबी प्रभारी श्री रमेश निषाद उपस्थित हुए।

 

  • सम्मानित हुए कर्मचारियों के नाम:-
  • प्र. आर. 566 बरसन लाल उर्वशा,
  • प्र. आर. 758 निशांत रावटे,
  • प्र. आर. 219 कुंवर सिंह
  • प्र. आर. 1595 प्रेम सागर
  • आर. 359 बसंत साहू
  • आर. 83 गेमन साहू
  • आर. 399 रविकिरण साहू
  • आर. 217 हिमांशु साहू
  • आर. 58 देवेंद्र निषाद
  • आर. 181 बलदेव यादव

आबकारी आरक्षक के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने वाले को भेजा गया जेल

0
  • आबकारी आरक्षक के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने वाले को भेजा गया जेल ।
  • प्रतिबंधात्मक धारा के तहत किया गया कार्यवाही

दिनांक 22.11.2023 को आबकारी कार्यालय चिखलाकसा राजहरा में पदस्थ आरक्षक सुमित शर्मा शराब भट्ठी राजहरा से वापस अपने कार्यालय की ओर आ रहे थे कि गांधी चौक राजहरा के पास गोपाल कुमार साहू पिता स्व0 ‍ शिव कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र0 22 राजहरा का रहने वाला आबकारी आरक्षक सुमित शर्मा से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने किया था ।

जिसकी लिखित शिकायत आबकारी आरक्षक द्वारा थाना राजहरा में दिया था, जिस पर थाना राजहरा द्वारा उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल दास साहू को थाना लाया गया तथा आरोपी गोपाल दास साहू का पूर्व में भी थाना राजहरा में वाद विवाद लडाई झगडा का अपराध पंजीबद्ध है फिर भी आरोपी अपने आदतो में सुधार नही कर रहा है जिसे प्रतिबंधित करने के लिए धारा 151/107 , 116(3) जाफौ के तहत इस्तागाता तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की गई आगे जो भी इस प्रकार की हरकत करेगा उसपर तत्काल कार्यवाही की जाएगी

मैरिज गार्डनों का होगा रीअसेसमेंट, होगी निर्माण की नापजोख

0
  • नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने दिए निर्देश

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्र के समस्त मैरिज गार्डनों के रीअसेसमेंट करने का निर्देश दिया है। इन मैरिज गार्डनों के निर्माण एरिया की नापजोख कर उन पर नए सिरे से करारोपण किया जाएगा।

     नगर निगम राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में संचालित मैरिज गार्डन गणपति रेस्टोरेंट, वृंदावन गार्डन, ड्रीम इंडिया लॉन, जमाल मिल लाॅन, आकांक्षा होटल लाॅन, नॉवेल्टी पार्क, लागू वाटिका लॉन, अभिनंदन पार्क, चंपा बाग, कृष्ण लाॅन, तक्षशिला समेत सभी मैरिज गार्डनों का रीअसस्मेंट करने का आदेश आयुक्त मंडावी ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया है। आयुक्त ने सभी मैरिज गार्डन का जल्द री असेसमेंट कर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। मैरिज गार्डन का री असेसमेंट होने से सभी मैरिज गार्डन का वास्तविक क्षेत्रफल ज्ञात होने के साथ नए ढंग से टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। इससे निगम को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी। साथ ही आयुक्त ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शहर में राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि शहर के वार्डों का दौरा कर नए संपत्तिकर दाता ढूंढे और उनका पुनः कर निर्धारण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शहर मे नए बन रहे भवनों व मकानों का भी री असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डवार वसूली की जानकारी उपलब्ध कराएं। राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए घर घर जाकर समेकित एवं संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उदयपुर में रोड शो

0

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चुनाव सम्पन्न होने के बाद अन्य राज्यों में कांग्रेस की जीत के लिए मैदानी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान वे जन आकर्षण का केंद्र बने।

 

रोड शो के पश्चात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि- मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS