City Media - Page 673 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 673

14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ के फड़ से किया गिरफ्तार

0
  • थाना डोंगरगांव पुलिस को जुआ रेड कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता, मुखबीर की सुचना पर किया रेड कार्यवाही
  • घटना स्थल मे जुआ के फड़ से नगदी रकम 2,28,430/- रूपये एवं 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये कुल जुमला 9,98,930/- रूपये, 02 दर्री, 52 पत्ती ताश जप्त।*
  • जुआरियों में पुलिस की भय व्याप्त*

 

डोंगरगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यु) श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगांव निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में डोंगरगांव पुलिस को दिनांक 04.10.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम गिरगांव जंगल सोलर प्लांट किनारे जुआरियों द्वारा अवैध रूप से ताश पत्तियों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहें है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर थाना डोंगरगांव प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर कर घटना स्थल रवाना होकर रेड कार्यवाही किया गया मौके से 14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया।

जुआरियों 1. रजिन्दर सिंह पिता जसपाल सिंह, उम्र 33 साल वार्ड नं0 11 बुधवारी पारा डोंगरगढ, जिला राजनांदगांव, 2. लोकनाथ वर्मा पिता स्व० अर्जुन वर्मा, उम्र 46 साल पता गौरीनगर वार्ड नं0 13 राजनांदगांव, छ०ग०, 3. आनंद शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 47 साल, पता- ब्राम्हण पारा राजनांदगांव, छ०ग०, 4. तामेश्वर साहू पिता स्व० बेदुराम साहु उर्म 40 साल पता खैरा, (जंगलेशर) थाना राज०, 5. कुंजलाल सिन्हा पिता झाडुराम सिन्हा उम्र 48 साल पता- हमालपारा राज0, 6. सोहन साहू पिता स्व० नेगीराम साहू उम्र 43 साल, पता- वार्ड नं0 11 छिरपानी डोंगरगढ, 7. शिवशंकर अग्निहोत्री पिता स्व० गणेश प्रसाद उम्र 46 साल, साकिन तुलसीपुर, राजनांदगांव, छ०ग०, 8. धीरज हंसा पिता हेमलाल हंसा उम्र 38 साल पता- गौरीनगर, जिला राजनांदगांव, छ०ग०, राजनांदगांव, छ०ग०, 9. नेतुराम सोनवानी पिता मेहत्तर राम सोनवारी, उम्र 59 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव, छ०ग०, 10. राजु बड़मे पिता रामचंद, उम्र 40 साल, पता वार्ड नं0 08 छिरपानी, थाना डोंगरगढ़, जिला राज०,11. देवराज उर्फ राहुल उर्फ सोनू राजपुत पिता गोविंद राजपुत, उम्र 26 साल पता- तुलसीपुर, 12. टिकेश्वर वर्मा पिता मनोहर वर्मा, उम्र 37 सान, पता- ग्राम कोहका पुलिस चौकी तुमडीबोढ, राज०, 13. उमेश सिंह पिता महेश सिंह उम्र 28 साल, पता- पेंड्री राजनांदगांव, छ०ग०,14. युधीष्ठीर मारगे ऊर्फ पुनाराम पिता सुखीराम मारगे उम्र 51 साल साकिन गिदर्री थाना डोंगरगांव जिला राज० छ०ग० के कब्जे से मौके पर फड़ व पास से कुल जुमला नगदी रकम 2,28,430/- रूपये, 02 नग दर्री 52 पत्ति ताश के की बंडल, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये, 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, कुल जुमला रकम 9,98,930/- रूपये जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3(2), 4 के तहत आरोपी जुआरियों को गिर0 कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। रेड कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस स्टाफ की विशेष भुमिका रही है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है : तोमन साहू

0

 

 

दल्लीराजाहरा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी सरकार के संबंध में अपने वक्तवा जारी करते हुए कहा कि आप सभी को ज्ञात है कि पिछले पांच सालों में भूपेश सकार के संरक्षण में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं, जिनमें चांवल, शराब, PSC और कोयला घोटाला प्रमुख हैं, इस सरकार के राज में और भी कई घोटाले हुए हैं जैसे गौठान, डीएमएफ, महादेव सट्टा ऐप इत्यादि है भूपेश है तो छत्तीसगढ़ में भरोसा भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है अर्थात या कहना उचित होगा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ को हजारो करोड़ों रुपए की कर्ज में जाना है राज्य की जनता के हित के बजाय अपने घरों को भरने में लगे हैं

इन्हीं सब विषयों को लेकर जिला किसान मोर्चा एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के नेतृत्व में लगातार विभिन्न ग्रामों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार व छत्तीसगढ़ विरोधी चेहरा उजागर करने का काम कर रहे है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकिगी।

 

 

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा डौंडी से कच्चे मुख्य मार्ग में पिच्चेटोला के पास मेन रोड में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सावर की मौके पर मौत हो गई | बताया जा रहा हैं की मृतक अपने मोटर साइकिल क्र CG 05 s 1114 से कुछ काम से डौंडी आया था | डौंडी से लौटते न समय पिच्चटोला के पास खडी ट्रेक्टर  क्रमांक CG 07 NA 8127 ट्राली समेत विपरीत दिशा में होने व ना किसी प्रकार का संकेत चिन्ह बिना इंडिकेटर जलाये पूर्वक असुरक्षित खड़ी होने करने के कारण बाइक सवार मृतक  कार्तिक मरकाम मोटर सायकल सहित टकराने से सिर में चोट आने से युवक की मौत हो गई  | घटना के बाद आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया |

छजकां के पूर्व प्रत्याशियों समेत हजारों लोग कांग्रेस में शामिल

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में जोगी जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी चंद्रपुर विधानसभा सीट से गीतांजलि पटेल, खुज्जी सीट, मोहला मानपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर सहित हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीसीसी चीफ  बैज एवं उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

भंजदेव और कश्यप को याद कर क्या संदेश दे गए मोदी

0
  • सभा में महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप का पीएम ने किया स्मरण
  • इन दोनों हस्तियों के प्रति गहरी आस्था है बस्तर के लोगों में

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सभा में बस्तर रियासत के शासक रहे दिवंगत प्रवीरचंद्र भंजदेव और स्व. बलिराम कश्यप का स्मरण कर बस्तर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सियासी नफा नुकसान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने बस्तरवासियों की नब्ज समझने के बाद ही इन दोनों हस्तियों का जिक्र किया है और ऐसा करके उन्होंने आम बस्तरिहा मतदाताओं को साधने की अच्छी कोशिश की है। श्री मोदी के मंच पर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव के कुल दीपक कमलचंद्र भंजदेव भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगदलपुर से विदा हुए 72 घंटे से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, मगर उनके द्वारा कही गई कुछ बातों का जिक्र अभी भी बस्तर में हो रहा है। लोग उनके भाषण में सामने आई बातों का तरह तरह से अर्थ निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को जगदलपुर आए थे। उन्होंने यहां नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण समेत करीब 27 हजार करोड़ रु. के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लालबाग मैदान पर बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। श्री मोदी ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का जयकारा लगाते हुए बस्तरवासियों का अभिवादन जय जोहार कहकर किया था। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के जिस अंश की चर्चा बस्तर में अब तक हो रही है, वह है – बस्तर के दिवंगत महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव और दिवंगत भाजपा ने बलिराम कश्यप का स्मरण। श्री मोदी ने महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को बस्तर का सच्चा माटीपुत्र बताते हुए कहा की श्री भंजदेव बस्तर और यहां के आदिवासियों की संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव संघर्षरत रहे। वे बस्तर की आन बान और शान थे। श्री मोदी ने स्व. बलिराम कश्यप के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा था कि श्री कश्यप बस्तर के जल जंगल और जमीन तथा आदिवासियों के हितों की सुरक्षा के लिए आजीवन काम करते रहे। बस्तर के विकास में स्व. बलिराम कश्यप का अमूल्य योगदान रहा है। वे बस्तर में संघ और संगठन के संस्थापकों में से एक थे। नरेंद्र मोदी ने एक स्वयं सेवक के रूप में अपने द्वारा बस्तर संभाग में बिताए गए समय का भी जिक्र किया और कहा कि बस्तर से मेरा पुराना नाता रहा है। प्रधानमंत्री की इन बातों ने निश्चित रूप से बस्तर के एक बड़े तबके को प्रभावित किया है। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को बस्तर के लोग आज भी देवतुल्य मानते हैं और बस्तर राज परिवार के प्रति गहरी आस्था रखते हैं।  मोदी ने उनका जिक्र कर आम बस्तरिहा के दिल में अपने लिए जगह बनाने की अच्छी कोशिश की है। प्रवीरचंद्र भंजदेव पर मोदी द्वारा कही गई बातों को सुन मंच पर आसीन बस्तर राजवंश के कमलचंद्र भंजदेव भावविव्हल हो उठे थे। उनके चेहरे पर उनकी भावना साफ झलक रही थी। वहीं बलिराम कश्यप के भी योगदान को बस्तरवासी कभी भूल नहीं सकते। मोदी ने श्री कश्यप की तारीफ कर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है। आमजन के बीच बलिराम कश्यप की छवि विकास पुरुष के रूप में है। इस तरह  मोदी ने दिवंगत प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप की चर्चा कर बस्तर के लोगों की नब्ज पर हाथ रख दिया है।यह अलग बात है कि श्री मोदी के ये बोल भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने में किस हद तक सहायक होंगे? वैसे बस्तर की राजनीति के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के दिलों की गहराई में जा बसने का अच्छा उपक्रम किया है और भाजपा को इसका फायदा भी होगा।

महफिल तो ‘युवराज’ ने लूट ली !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में दर्जनभर से अधिक बार प्रवीरचंद्र भंजदेव का जिक्र किया। मंच पर बैठे बस्तर राजवंश के कुल दीपक कमलचंद्र भंजदेव मोदी की बातें सुन बेहद भावुक हो उठे थे। उनके दिल में उठी लहर की झलक उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इतने बड़े नेता के मुंह से अपने पूर्वज का गुणगान सुनना वास्तव में गर्व की बात है। श्री मोदी ने जब – जब प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप का जिक्र किया, तब – तब सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था और कमलचंद्र भंजदेव का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था। मोदी बस्तर राजमहल में भी गए। वहां उन्होंने बस्तर राज परिवार के सदस्यों के संग कुछ पल बिताए। राजनीति के पंडितों का कहना है कि वास्तव में महफिल तो युवराज कमलचंद्र भंजदेव के नाम पर हो गई। ये सियासी तजुर्बेकार कहते हैं कि जगदलपुर सीट से कमलचंद्र भंजदेव का नाम अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में पक्का हो गया है। अब आगे देखना होगा कि राज परिवार के ‘कमल’ भाजपा के कमल को मुरझाने से बचाने में किस हद तक सफल हो पाएंगे।

राजहरा माइंस में 20 फीसदी अधिक दर पर एंबुलेंस ठेका

0
  • पुराने ठेकेदार ने काले चिट्ठे खोले तो मिली प्रताड़ना

दल्लीराजहरा स्थानीय माइंस में पिछले दस वर्षों से एंबुलेंस सेवा प्रदान करती आई फर्म मेसर्स राजहरा एंबुलेंस सर्विस के संचालक अर्नेस्ट न्यूटन आएबी राम ने स्थानीय माइंस प्रबंधन पर इस वर्ष के टेंडर में गड़बड़ी करते हुए 20 प्रतिशत अधिक दर वाले बोलीदार के टेंडर को मंजूर करने का आरोप लगाया है। अर्नेस्ट न्यूटन का कहना है कि कमीशनखोरी के लिए माइंस प्रबंधन ने ऐसा किया है

इस संबंध में अर्नेस्ट न्यूटन की ओर से उनके वकील ने माइंस प्रबंधन को नोटिस भी भेजा है। कहा गया है कि राजहरा एंबुलेंस सर्विस द्वारा राजहरा, महामाया व दुलकी आयरन ओर माइंस में विभागीय आदेश दिनांक 16 फरवरी 2022 के अनुसार एंबुलेंस सेवा संचालित की जाती रही है, लेकिन एंबुलेंस ड्राईवर का गेट पास व एंबुलेंस का एरिया पास माइंस मैनेजर द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि घटना दुर्घटना हो जाने पर एंबुलेंस संचालक जवाबदारी है कि आहत को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए। इसी आधार पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने राजहरा एंबुलेंस सर्विस को एंबुलेंस संचालन का कार्य दिया है। संचालक अर्नेस्ट न्यूटन द्वारा माइंस मैनेजर को कई बार इस संबंध मे पत्राचार किया गया। आरोप है कि माइंस प्रबंधक ने अर्नेस्ट न्यूटन से र्दुव्यवहार कर उसकी एंबुलेंस सेवा को रद्द करने की धमकी दी जाने लगी। उसकी एंबुलेंस को माइंस के भीतर प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया। इसके कारण उसे आर्थिक नुकसान हुआ है और व मानसिक कष्ट भी हुआ है। अर्नेस्ट न्यूटन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 17 अप्रैल 2023 को विधिक नोटिस प्रेषित किया, लेकिन माइंस प्रबंधक द्वारा नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया। उक्त विधिक नोटिस की प्रति सलग्न है। आरोप है कि माइंस मैनेजर द्वारा मन्नाराम एंबुलेंस महामाया दुलकी माइंस को संरक्षण दिया गया। मन्नाराम द्वारा दो जगह से वेतन एकसाथ दो स्थानो में उपस्थिति दर्ज कराकर लिया जा रहा है। साथ ही उसे मेडिकल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है तथा मकान भी आबंटित किया गया है। इन तथ्यो की जानकारी होने पर अर्नेस्ट न्यूटन द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई, तो क्षुब्ध होकर माइंस मैनेजर ने अर्नेस्ट न्यूटन के साथ गलत बर्ताव शुरू कर दिया और उसे नौकरी से निकाल दिया।

अर्नेस्ट न्यूटन के एंबुलेंस संचालन रोक दिए जाने के कारण फरवरी माह से अब तक के किराया का रकम अप्राप्त है। कहा गया है कि अर्नेस्ट न्यूटन की फर्म द्वारा विगत 10 वर्षो से एंबुलेंस सेवा विभाग को प्रदान की जा रही थी। इस वर्ष 2023 में अर्नेस्ट न्यूटन के साथ विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए उसे टेंडर नही दिया गया। माइंस के अधिकारी ने अपने परिचित व्यक्ति को एंबुलेंस संचालन का ठेका 20 प्रतिशत बढ़ाकर दे दिया है। इससे बीएसपी को आर्थिक नुकसान व ठेका देने वाले अधिकारियों को लाभ हो रहा है। अर्नेस्ट न्यूटन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच, दोषी लोगों पर कार्यवाही करने और स्वयं को एंबुलेंस सेवा संचालित करने की अनुमति प्रदत्त करने की मांग बीएसपी प्रबंधन से की है।

अचानक अस्पताल पहुंच गए मंत्री कवासी लखमा

0

जगदलपुर प्रदेश उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को सुकमा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों को निर्देश दिए।

आदिवासियों के मन की बात पढ़ नहीं पाए मोदी : राजमन

0
  • केवल आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है भाजपा

लोहंडीगुड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर प्रवास पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चित्रकोट के आदिवासी कांग्रेसी विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि बस्तर के लोगों के लिए केंद्र सरकार के पास न तो कोई योजना है और न ही वह आदिवासियों के विकास की सोच रखती है।
बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा ने शासन चलाया, लेकिन कभी भी आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य नहीं किया। उल्टे उनसे जल, जंगल व जमीन छीन ली। भाजपा आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है। प्रदेश में जबसे कांग्रेस की भूपेश सरकार आई है तबसे सर्वहारा वर्ग और आदिवासियों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लाकर कार्य कर रही है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। विश्व पटल पर आदिवासी संस्कृति का मान बढ़ रहा है। आदिवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और उन्हें मुख्यधारा में ला रही है।

स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी
बेंजाम ने कहा है कि खनिज संपदा से भरपूर हमारी बस्तर भूमि को लूटने का प्रयास केंद्र सरकार 2016 से कर रही है। बैलाडीला के पहाड़ों की लौह अयस्क खदानों को अपने अमीर मित्रों को बेचने की कोशिश की गई थी, विरोध के बाद भी फाइलें दबाकर अपने बुरे मंसूबों को साकार करने में लगी है। आज फिर वही भाजपा सरकार नगरनार स्टील प्लांट को अपने अमीर मित्रों को बेचने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी बस्तर आए और जुमलेबाजी करते रहे। उन्होंने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट आदिवासियों का है, मैं इसे बिकने नहीं दूंगा। किंतु अपने अमीर मित्रों के दबाव में बोल तक नहीं पाए कि नगरनार का निजीकरण नहीं होगा।बस्तर के लोग लंबे समय से एनएमडीसी का मुख्यालय हैदराबाद से बस्तर लाने की मांग रहे हैं। बस्तर की जनता को प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि उनकी बरसों की यह मांग आज पूरी होगी, लेकिन प्रधानमंत्री आए और जनता को झुनझुना पकड़ाकर चले गए। राजमन बेंजाम ने कहा है कि आदिवासी विरोधी मोदी सरकार आरक्षित वर्गो के विकास के लिए लागू नीति- नियमों में भी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अड़ंगा डाल रही है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने सभी समाज के लिए विधानसभा से आरक्षण बिल पारित करवा कर राजभवन भेजा था। इस बिल में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रतिशत और सामान्य गरीब वर्ग के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मोदी सरकार ने राजभवन में बिल को रोक रखा है।

सब्जबाग दिखाती है मोदी सरकार
बेंजाम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर की आमसभा में झूठे जुमले ही सुनाए। सभा को प्रधानमंत्री ने ऐसे संबोधित किया जैसे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। बस्तर के आदिवासी, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ भी घोषणा नहीं की। जिससे बस्तर के जनता की उम्मीद प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी से उठ चुका है।

बीजेपी के शासन में बस्तर की हालत बदतर रही : लखमा

0
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान सरकार खरीदेगी कांग्रेस

जगदलपुर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत किया। मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। मंत्री लखमा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का विकास हुआ है। 15 साल के बीजेपी शासन में किसान की हालत बद से बदतर हो गई थी। किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर लेते थे। किंतु आज हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। उससे आगे बढ़ते हुए आज 2640 रुपए में धान खरीदी कर रही है।प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इस प्रकार से किसानों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को कंधे से कंधा, हाथ से हाथ मिलाकर गांव गांव तक कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करना है। बीजेपी शासन में स्कूल, हॉस्टल को बंद करने का काम किया गया। मडकामीपारा के आश्रम को सुकमा में स्थांनातरित कर दिया गया।

आज हमारी सरकार में पुनः सुकमा से मडकामीपारा में आश्रम खोलने का काम किया जाएगा। बोड़को पुल निर्माण प्रस्तावित है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। आने वाले समय मे मडकामीपारा से मोतोड़ी तक सड़क व पुल का निर्माण किया जाएगा। बड़े सेट्टी से मुलेकर व पलोड़ आने वालों रास्तों में पुल पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के कारण ही गरीब आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गोबर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी, तेंदूपत्ता खरीदी, महुआ खरीदी, धान खरीदी, रीपा के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार, भूमिहीन किसानों, पुजारी गायता, हाटपहरिया आदि को सालाना सात हजार की सहायता राशि देने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। लखमा ने कहा कि पहले बीजेपी शासन में गांव के लोगों को पुलिस वाले परेशान करते थे, उन्हें बिना वजह या फिर झूठे मामलों में फंसाकर जेल में बंद कर दिया जाता था। महिलाएं पुलिस थाना का घेराव करती थीं, जिससे उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही नक्सलियों के द्वारा भी इन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बेकसूर आदिवासियों को छोड़ने का काम किया जा रहा है। आज बस्तर बदल रहा है। हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है गढ़बो छत्तीसगढ़ बदलबो बस्तर।

खबरिया चैनलों अनुमान छीन रहे दावेदारों का चैन

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के दो खबरिया चैनलों द्वारा विधानसभा टिकट को लेकर जारी सूची से भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के ठीक पहले एक खबरिया चैनल ने भाजपा सूची फाइनल होने का दावा करते हुए थोक में नाम उजागर कर भाजपा को सकते में ला दिया। भाजपा में स्थानीय स्तर पर अफरातफरी उत्पन्न हो गई। क्योंकि भाजपा की दिल्ली बैठक के बाद यह दावा सामने आया था। भाजपा में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इतनी उच्च स्तरीय बैठक में क्या मंत्रणा हुई, यह खबर सार्वजनिक कैसे हो गई। भाजपा की दूसरी सूची फिलहाल लटक गई। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे के मद्देनजर वैसे भी उस दिन भाजपा उम्मीदवारों की फेहरिस्त जारी करने की स्थिति में नहीं थी। तब भी खबरिया चैनल के दावे से भाजपा के दावेदारों में भ्रम की स्थिति बन गई। हालांकि भाजपा ने मामला शांत करने में देर नहीं की। भाजपा का बवंडर जैसे तैसे थमा तो अगले रोज एक दूसरे खबरिया चैनल ने कांग्रेस में कोहराम मचा दिया। जगदलपुर सीट से पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का नाम सामने आ गया तो मौजूदा विधायक रेखचंद जैन के समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। जबकि कांग्रेस में अभी रायशुमारी और दावेदारों की हर स्तर पर परख चल रही है। किसी की भी टिकट पक्की होने का दावा कोई नहीं कर सकता। अभी हाल ही एआईसीसी के पर्यवेक्षक का जगदलपुर दौरा हुआ था। तब रेखचंद और राजीव के समर्थकों ने पर्यवेक्षक के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की तो शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उस पर फौरन नियंत्रण किया। अब एक खबरिया चैनल ने कांग्रेस की टिकट बांट दी तो इसके पहले एक अन्य चैनल ने भाजपा की टिकट बांटने जैसा काम कर दिया। पार्टी स्तर पर पार्टियां ही अंतिम फैसला लेती हैं और जब तक वे अधिकृत तौर पर घोषणा न कर दें, तब तक सिर्फ कयास लगाये जा सकते हैं लेकिन इससे राजनीतिक दलों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का कहना है कि खबरिया चैनलों को इस तरह राजनीतिक पार्टियों के आंतरिक मामलों में संयम बरतने की जरूरत है।

MOST POPULAR

HOT NEWS