दल्ली राजहरा – लौह नगरी राजहरा माइंस में महाप्रबंधक (आई ओ सी )राजहरा श्री मयाराम ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार ने सी जी पी एस सी व्यवहार न्यायाधीश 2019 परीक्षा में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 26 स्थान प्राप्तकर लौह नगरी राजहरा को गौरान्वित किया इन्होंने अपनी विधि की पढ़ाई हिदातुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर से किया है।
फेडरेशन की जिला बैठक में सदस्यता अभियान व विभिन्न समस्याओं को हल करने पर बनाई ठोस रणनीति : शंकर साहू
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन की सदस्यता अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,जिला संयोजक-मंजू देवांगन,माला गौतम,जिला सचिव रामलाल साहू,महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव-अंजुषा वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे सहित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा कर रशीद प्रदान कर किया गया।

फेडरेशन की जिला बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर हल करने हेतु विशेष रणनीति तैयार किया गया है, जिसमें दीपावली त्यौहार के बाद जिले के सभी 09 विकासखण्ड में सदस्यता अभियान हेतु संकुल चलो अभियान किया जाना तय किया गया एवं सभी ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना तय किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश दिनांक 19/08/2019 को 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया था,लेकिन आज पर्यंत तक कुछ

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया है,इस हेतु ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपकर स्मरण कराया जाएगा और 10 दिन में मांगों को पूरा नही करने पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया जाएगा इस पर भी सहमति बनाया गया। पूर्व में रोके गए वार्षिक वेतन वृद्धि व लंबित डी.ए. पर भी चर्चा किया गया।यदि किसी शिक्षक साथी की अचानक दुर्घटना या मृत्यु होने पर ब्लॉक स्तर पर शिक्षक राहत फंड बनाया जाएगा ताकि तत्काल सहयोग की राशि संगठन की ओर से उस शिक्षक को प्रदान किया जा सके तथा फेडरेशन शिक्षक साख समिति का निर्माण किया जाएगा,जिसमे शिक्षक गण एक दिन के भीतर ही बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जा सकें,इस पर भी जिला बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन-राजनांदगांव की जिला बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष- शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव, जिला सचिव- राम लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र साहू, जिला संयोजक मंजू देवांगन, माला गौतम,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष- रमेश साहू,तरुणा मेश्राम,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा

वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे, जान्हवी साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर,मितेन्द्र बघेल,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,शशि साहू,जिला संगठन सचिव-विद्या श्रीरंगे,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष-हीरालाल मौर्य, ब्लॉक संयोजक-ओम प्रकाश साहू,छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-मनीष पाली आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।
विलुप्त होती सामूहिक कृषि संस्कृति का दामन आज भी थामे रखा है जन मुक्ति मोर्चा संघर्ष और निर्माण में बढ़ते कदम…
दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय में लगाये गये धान की फसल की कटाई 9 नवंबर को किया गया। जिसमे जन मुक्ति मोर्चा के साथीगण एवम क्षेत्र मजदूर किसानों खासकर महिलाओं की भागीदारी से सामूहिक खेती के मिशाल को पेश करते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी कृषि कानून 2020 एवम कारपोरेट खेती को मुह तोड़ जवाब दिया है। आज जहाँ लोग आधुनिकी करन के होड़ में अपनी संस्कृति को भूलकर कारपोरेट जगत के हाथों

जल, जंगल, जमीन का निजीकरण कर और वही दूसरी ओर केंद्र सरकार भी अन्नदाता कहलाने वाले किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाने का कार्य कर रही है जिसका वर्तमान उदाहरण केंद्र सरकार की नई कृषि अधिनियम कानून 2020 है। इनके सबके बावजूद जन मुक्ति मोर्चा के साथियों द्वारा अपनी संस्कृति को बचाने लगातार कोशिश की जा रही है। जिसका उदाहरण यह जुल मिल सामूहिक कृषि संस्कृति और नियोगी जी स्कूल पर लगे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मूर्ति है।

इस समूहिक कृषि से होने वाले आय का जन मुक्ति मोर्चा अपने आंदोलन, (रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन, कोट-कचहरी के खर्च आदि में), पूर्णता निःशुल्क संचालित शहीद शंकर गुहा उच्च.माध्य. विद्यालय कोंडेकसा-धोबेदण्ड के संचालन पर, शहीद हॉस्पिटल में दूर दराज के आने वाले मरीजो (खाने) के ऊपर और इस कोरोना काल जैसे आपदाओं संगठन द्वारा

जरूरतमन्द तक राशन दाल चावल जैसी राहत सामग्री निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय दल्ली राझहरा वार्ड नं 13, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में लगभग पांच एकड़ जमीन पर धान की फसल के साथ साथ सब्जी का भी फसल लिया जाता है जिसमे लौकी, भिंडी, कुम्हड़ा, तोरई, बरबट्टी, सेमहि, और लाल भज्जी, लाली चेज भाजी, खट्टा

भाजी सामिल है, और आने वाले वर्ष में गर्मी के दिनों में एक एकड़ पर गेंहू की फसल का भी उत्पादन किया जाना है…जन मुक्ति मोर्चा के साथी इस फसल पर रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का उपयोग ज्यादा करते है…इस समूहिक कृषि में जन मुक्ति मोर्चा के सभी ब्लाक से साथी आ कर अपना अपना श्रम दान करते हुए जिस तरह एक दिन में धान रोपाई किया गया था ठीक उसी तरह एक ही दिन में पांच एकड़ धान की फसल का कटाई किया गया है।

सूचना का अधिकार अधिनियम का करपावंड़ वन परिक्षेत्र में बना मजाक। 6 माह से आवेदक काट रहा चक्कर डीएफओ के आदेश को दिखाया ठेंगा।
बस्तर/बकावंड – केंद्र सरकार द्वारा जनहित के सारे दस्तावेज लोगों के पहुंच में हो इसीलिए सूचना के अधिकार अधिनियम कानून लागू किया है और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इसको अक्षरशः पालन कर रही है किंतु ऐसा प्रतित होता है कि करपावंड़ वन परिक्षेत्र कार्यालय में सूचना के अधिकार अधिनियम कानून लागू करने में दिलचस्पी नहीं है जिसके फलस्वरूप जनता को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रहा है और बेवजह आवेदक भटकने को मजबूर हैं। वहीं आवेदक डीएफओ कार्यालय से भी मायूस है क्योंकि संबंधित डीएफओ के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

बकावंड ब्लाक के नेगानार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप द्वारा करपावंड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी व सूचना अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत् 15 नवम्बर 2019 को पत्र लिखकर वांछित जानकारी चाही गई थी जिसके फलस्वरूप विधिवत शुल्क भी जमा किया तथा उसके फलस्वरूप करपावंड़ कार्यालय से पत्र क्रमांक 1068 दिनांक 21नवंबर 2020 के तहत् पत्र भेजा जिसमें 100 पन्ने से अधिक होने पर अवलोकन करने को कहा।
इसी तारतम्य में सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप ने करपावंड़ वन परिक्षेत्र के पत्र के परिपालन में 11-12-2019 को पत्र लिखकर स्पष्टतौर पर कहा कि वह अवलोकन नहीं करना चाहते बल्कि दस्तावेजों के लिए शुल्क अदा करने को तैयार हैं जिसके बावजूद करपावंड़ कार्यालय द्वारा 28-12-2019 तक जानकारी नहीं मिलने पर भी पत्राचार किया गया जिसके बाद 13 मार्च 2020 को घुमावदार पत्र लिखकर बेवजह गुमराह किया गया और इस तरह सूचना के अधिकार अधिनियम कानून की धज्जियां उड़ाई गई जबकि निर्धारित 30 दिवस के भीतर नि: शुल्क जानकारी देने का प्रावधान है।

इसी परिपेक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप ने दिनांक 14-10-2020 को करपावंड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी व सूचना अधिकारी के खिलाफ अपील आवेदन प्रस्तुत किया और 27फरवरी 2020,30जून2020 व 18जून2020 को पेशी हेतु बुलाया गया और दो बार कोरोना के कारण पेशी स्थगित हो गई तथा तिसरी बार यह आदेश पारित हुआ कि आवेदक सामाजिक कार्यकर्ता डमरु कश्यप को दस्तावेज नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए बकायदा 2 जुलाई 2020 को डीएफओ ने हस्ताक्षर आदेश पत्र में जानकारी 10 दिवस में देने को कहा है फिर भी 4माह गुजरने के बाद भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं देकर करपावंड़ वन परिक्षेत्र कार्यालय के सूचना अधिकारी ने अपने आलाअधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के साथ उनके आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि सूचना के अधिकार अधिनियम कानून का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हो रहें हैं और जनता भटकने को मजबूर हैं तथा जनता के लिए बनी यह कानून दम तोड रही है।
लालबाग ग्राउंड में खुलेगा फटाखे की दुकान, निगम तैयारी में जुटी
जगदलपुर। देश के चार महानगरों में फटाखे फोड़ने की मनाही व विक्रय के बीच जगदलपुर के व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। इस वर्ष लालबाग में इसकी व्यवस्था की जा रही है और संभवतः कल इसका आबंटन होगा।
जिला प्रशासन के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनजीटी के निर्देश पर फटाखे फोड़ने व विक्रय पर पाबंदी थी किन्तु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ फटाखा व्यवसायियों की बैठक के बाद व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को फटाखे दुकानों का आवंटन किया जा सकता है। इस हेतु अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने निगम प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर से चर्चा करने की कोशिश की गई किंतु उनसे चर्चा नहीं हो पाया जिससे जिला प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ पाया। वहीं एक पत्र के वायरल होने पर एक जिम्मेदार अधिकारी ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इन्कार किया है।
Job Alert – बालोद में निकली भर्ती शिक्षक, भृत्य और चौकीदार पदों के लिए
बालोद – उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद जिला बालोद के लिए निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नुयुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है |


आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2020 है |
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
NICETEC COMPUTER EDUCATION, NEW BUS STAND, DALLI RAJHARA,
Call – 7879737001
इसके अलावा SSC भर्ती, नवोदय विद्यालय प्रवेश फार्म, आईटीआई, जीवन प्रमाण पत्र, स्कालरशिप, एवं अन्य ऑनलाइन फार्म के लिए संपर्क करें |




Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर जारी, जाने आज कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा –त्यौहार सीजन के आरम्भ होते ही लोगों की बढती भीड़ और कोरोना के निर्देशों का पालन ना करना एक तरह से कोरोना महामारी को आमंत्रण देना है | दल्लीराजहरा में कोरोना के कहर के बीच आज 27 संक्रमित मिले |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 04, वार्ड क्र 05 से 02, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 11 से 02, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 18 से 03, वार्ड क्र 19 से 05, वार्ड क्र 22 से 01, थाना वार्ड क्र 23 से 03, वार्ड क्र 25 से 02 और पखांजूर से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 02 और RTPCR से 25 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |


दल्ली में नशे का कारोबार करने में रहे असफल तो कोशिश की दुसरे जिले में पर किस्मत ख़राब वहां पर भी पुलिस ने धर दबोचा
दल्लीराजहरा – नशे की आसान पहुँच युवाओं को गर्त में डाल रही है | कई तरह का नशा जो युवाओं को आसानी से मिल जाता है और वे धीरे धीरे नशे की गिरफ्त में आ रहे है | युवा शारीरिक रूप से बीमार हो रहे है वहीँ अपराध की दुनिया में कदम रख रहे है |

दल्ली में नशे का कारोबार करने में रहे असफल तो कोशिश की दुसरे जिले में पर वहां भी पुलिस ने धर दबोचा | प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चिचोला को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम पाटेकोहरा में आरटीओ बेरियर के पास दो अज्ञात युवक काले रंग के स्कूटी के डिक्की में व बोरी में कोई नशीली दवाई रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे है एवं

ग्राहक की तलाश कर माल खपाने की तैयारी में लगे हुए है | मिली सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम पाटेकोहरा में घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया | पकड़े गए युवक में से एक दल्ली का है पृथ्वी नेपाली पिता रामकुमार नेपाली उम्र 22 साल और दूसरा युवक ठाकुर राम यादव पिता स्व.मेकलाल यादव उम्र 21 साल थाना नेवई दुर्ग का रहने वाला बताया।

आरोपियों के पास स्कूटी थी वह भी बिना नंबर के और डिग्गी को चेक करने पर आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली दवाई SPAS-TRANCAN PLUS CAPSULE 114 रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर 24-24 नग कैप्सूल कुल 2736 नग कैप्सूल कीमत-17,784 एवं ALPRACAN 0.5 TABLET रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर में 75-75 नग टेबलेट कुल 1200 नग टेबलेट

कीमत-2880 कुल नशीली दवाओं की संख्या 3936 नग कुल कीमती 20664 मिला जो उक्त नशीली दवाई एवं स्कूटी वाहन को जप्त कर एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा-22/8, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

फेडरेशन ने दीपावली पूर्व लंबित एरियर्स राशि प्रदान करने बातचीत कर सौंपा ज्ञापन:शंकर साहू जिलाध्यक्ष
राजनांदगाँव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2014 से नॉन डी.एड. व बी.एड. के कारण वेतन में कटौती की गई थी तथा समयमान वेतनमान की पूर्व से लंबित बकाया राशि को दीपावली पूर्व एरियर्स के रूप में प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू व प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव ने बताया कि वर्षों से लंबित नॉन DED/BED के कारण राजनांदगांव जिले के 09 विकासखंड में से सिर्फ 04 विकासखंड जिसमें मोहला, छुरिया, डोंगरगांव व छुईखदान ब्लॉक में ही वेतन में कटौती की गई थी, जबकि जिले के ही अन्य 05 ब्लॉकों में किसी भी प्रकार से कोई कटौती वेतन से नहीं की गई है,जबकि राज्य शासन से किसी भी प्रकार से कटौती हेतु आदेश जारी ही नही किया गया था।कटौती की राशि को प्रदान करने हेतु फेडरेशन द्वारा अनेकों बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है,लेकिन समस्या वर्षों से जस की तस बनी है,जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है।

दीपावली त्यौहार तक अगर कटौती राशि का भुगतान नही किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव के द्वारा दीपावली त्यौहार के बाद सत्याग्रह आंदोलन व जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

जिला कलेक्टर ,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष-श्रीमती गीता घासी साहू राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपने व बातचीत करने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव, जिला सचिव राम लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र साहू, जिला संयोजक मंजू देवांगन, माला गौतम,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष-

रमेश साहू,तरुणा मेश्राम,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे, जान्हवी साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर,मितेन्द्र बघेल,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,शशि साहू,जिला संगठन सचिव-विद्या श्रीरंगे,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष-हीरालाल मौर्य, ब्लॉक संयोजक-ओम प्रकाश साहू,छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-मनीष पाली आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।
कार पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, कार के साथ चालक की भी जलकर हुई मौत
धमतरी – मैनपुर देवभेाग नेशनल हाईवे मार्ग पर एक कार पेड़ से टकराने के बाद उसमे आग लग गई और उसी आग के साथ उसमे सवार चालक की भी जलकर मौत हो गई और कुछ ही पलों में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 33 किलोमीटर दुर डुमरपड़ाव और उदंती मोड़ के पास का हैं जहां बीते रात लगभग 12 से 01 बजे के आसपास लग्जरी Honda City Car CG 07 M 0790 पेड़ से जा टकराया जिससे वाहन

में आग लगने से वाहन में सवार धमतरी जिला के नगरी निवासी हर्षकुशल सोम की कार के साथ जलकर मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक दिवाली में पत्नी को लाने ससुराल जा रहा था |

अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की गति बहुत ज्यादा तेज रही होगी और मोड़ पर अनियंत्रित होने से चालक कार को संभाल नहीं पाया होगा और पेड़ से टकराने पर आग लग गई होगी | भीषण सडक हादसा की खबर लगते ही पुरे मैनपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई |




