City Media - Page 1744 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1744

वैश्विक कोरोना महामारी के धनात्मक प्रकरण पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी दिखा रहे हैं जागरूकता उसके रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करनें का किया फैसला

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद–कोविड़ के धनात्मक प्रकरण पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के एक्सरे टेक्नीशियन को कार्य के दौरान सर्दी बुखार के लक्षण पाए जाने पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे जी के निर्देश पर उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिनका जांच रिपोर्ट धनात्मक पाया गया। पुष्टि खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही करते हुए संस्था प्रमुख द्वाराओपीडी संचालन को बंद किया गया व लोगों से अपील की गई। धनात्मक पाए व्यक्ति को उचित उपचार व देख रेख हेतु आयसोलेशन संस्था शिफ्ट किया गया। साथ ही साथ उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर होम आयशोलेशन किया गया एवं संस्था की आवश्यक उपकरण, फर्नीचर, व संस्था के सभी क्षेत्र
को मानक के अनुरूप सैनिटाइज किया गया दूसरे दिन रविवार को बीएमओ के निर्देशन में पुनः संस्था को पूर्ण रूपेण सेनिटाइज
किया गया है एवं संस्था व विकास खंड के स्वास्थ्य संस्था में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिए गए covid 19 के सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों व नियमो का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य संपादन किया जावे साथ ही साथ समुदाय के लोगो से खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील किया गया कि अस्पताल में आने से पूर्व हाथो को साबुन से धुलाई मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाएं रखें ताकि कोरोंना संक्रमण से बची जा सके संस्था सोमवार से यथावत संचालित रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सामुदायिक मंगल भवन निर्माण हेतु 10 लाख की राशि जल्द प्रदान करने हेतु मंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष- शंकर साहू व नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष- शीबू नायर जी के नेतृत्व में समिति के सदस्यगण एवं वार्ड क्रमांक 14, 16 एवं 17 दल्ली राजहरा के मोहल्ले वासियों ने छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री- श्रीमती अनिला भेड़िया जी से मुलाकात कर मंत्री जी के द्वारा वार्ड-17 में सामुदायिक मंगल भवन हेतु 10 लाख की राशि जल्द प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया।

इस पर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक तथा प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वर्षों पुरानी मांग को बहुत जल्द सामुदायिक मंगल भवन हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत कर भूमि पूजन किया जाएगा, इस पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंत्री जी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सामुदायिक मंगल भवन निर्माण होने से दल्ली राजहरा केम्प क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 14, 16, 17 के वार्डवासियों को शादी ब्याह, सामाजिक,धार्मिक, रचनात्मक व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भवन का उपयोग किया जा सकेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

इस दौरान शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-श्रीमती संगीता नायर,सेवादल के जिलाध्यक्ष-संतोष पांडे, फ्रैंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष-शंकर साहू, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम यादव,सचिव भूषण यादव,कोषाध्यक्ष भोला दास मानिकपुरी,महासचिव मोहित ठाकुर,महामन्त्री राजेश उईके, सह-सचिव करन यादव,आशु देवांगन,राजकुमार यादव,हिमांशु साहू,रूपेश देवांगन,निर्मल यादव,प्रवीण साहू,सिद्धार्थ साहू,डिलेश्वर सिन्हा, सन्नी यादव,विक्की साहू,पदमा यादव,किरण यादव सहित वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उपरोक्त जानकारी शंकर साहू अध्यक्ष फ्रैंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा ने दी है।

सतनामी समाज ने पुरुर मे किया सद्भावना यात्रा का स्वागत. धर्म गुरु रुद्र कुमार साहेब द्वारा निकाली गई है यात्रा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद–30 अगस्त रविवार को ग्राम पुरूर मे जिला सतनामी समाज बालोद एवं तहसील सतनामी समाज गुरूर के तत्वावधान मे छत्तीसगढ शासन के केबिनेट मंत्री व सतनामी समाज के धर्म गुरू जगत गुरू रूद्र कुमार साहेब जी की सद्भावना यात्रा की स्वागत किया गया जिसमे भारी संख्या मे जिला सतनामी समाज बालोद के पदाधिकारीगण वरिष्ट तहसील सतनामी समाज गुरूर के पदाधिकारीगण वरिष्ट जन सामील हुऐ गुरूर ब्लाक से दीना राम चेलक जिला प्रतिनिधि तहसील सतनामी समाज गुरूर राजेन्द्र मार्कण्डेय जिला प्रतिनिधि चमन टंडन अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुरूर आत्मा राम बांधे कोषाध्यक्ष मन्नू भारती पवन जोशी राजू गायकवाड रमेश जोगी यशवंत बारले महेंद्र चेलक विनोद कुमार डहरे पंच ग्राम पुरूर ग्राम चिटौद व आसपास से समाज के लोग भारी संख्या मे उपस्थित हुए साथ ही जनप्रतिनिधि गण भी शामिल हुऐ सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद मीना सत्येन्द्र साहू सदस्य जिलापंचायत बालोद प्रभात सूर्यवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर जितेन्द्र यादव सरपंच प्रतिनिधि पुरूर एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।
यह जानकारी दीना राम चेलक जिला प्रतिनिधि तहसील सतनामी समाज गुरूर के द्वारा दिया गया है. ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मंत्री अनिला भेड़िया ने 741.62 लाख लागत राशि रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन , कोटागांव मार्ग का होगा जीर्णोद्धार ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी से सल्हाईटोला कोटागांव मार्ग 5.85 किमी डामरीकरण से बनेगा जिसकी लागत राशि 741.62 लाख होगी ,लोक निर्माण विभाग बालोद संभाग बालोद द्वारा निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिसका विधिवत भूमिपूजन मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने की। अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने की। विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम थे। विदित हो कि डौंडी से सल्हाईटोला कोटागांव पहुँच मार्ग पिछले कई साल से जर्रर हालत में है जहां दो चार पहिया वाहन आने जाने में असुविधा हो रही थी ग्रामीणों की मांग पर अब इस मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। रोड निर्माण की मांग पूर्ण होने पर सल्हाई टोला व कोटागांव के ग्रामीणों ने मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता
गिरीश सोनी, रवि देशमुख, अश्वनी जायसवाल, अनिल सुथार, नितिन जैन, अतीक कुरैशी, ममता जैन सहित डौंडी दल्लीराजहरा के जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कुसुमकसा के व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते चार दिनों तक अपनी प्रतिष्ठानों को स्वस्फूर्त बंद रखा।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- ब्लाक के ग्राम कुसुमकसा में 26 अगस्त को एक बीएसएफ जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ गया था। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। किंतु यहाँ के व्यवसायी जन कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद सतर्क है कुसुमकसा के व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद कुचेरिया ने बताया कि उक्त बीएसएफ जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पश्चात सभी वर्ग के व्यापारियों ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का स्वयं निर्णय लिया ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों के मध्य कोरोना महामारी का चैन टूट सके। जिसके चलते ही चार दिनों तक दुकानें स्वस्फूर्त बंद रखी गई है। व्यापारियों की इस कदम का आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन काफी प्रशंसा कर रहे है। गौरतलब हो कि जिले में अब तक प्रशासन के आदेश पर ही दुकानें लाकडाउन में बंद रही अब कुसुमकसा ही संभवतः पहला ग्राम होगा जो एक कोरोना केस आने पर प्रशासन नही स्वयं के मर्जी से चार दिनों तक दुकानें बंद रखी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने कोरोना से बचाव अंतर्गत तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी- एसडीम डौंडी लोहारा -ऋषिकेष तिवारी तथा बालोद जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर के संयुक्त दिशानिर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी -सुरडोंगर के तत्वाधान में प्राचार्य बी.के.बहुरूपी एवं जिला रेडक्रॉस संयोजक चंद्रशेखर पवार के मार्गदर्शन में रेडक्रास कांऊसलर संजय बंजारे द्वारा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के उपाय के लिए “बचाव ही -है उपाय” थीम बनाकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की योजनावार रुपरेखा तैयार कर अपनी रेडक्रॉस टीम ग्राम अंर्तगत गीतांजलि, फलेश्वरी, लीशा, मोनिका, कुंती-सुरडोंगर। खुमेश्वरी, दीपीका, दीपाली, हिमानी-लिमुउडीह। भूमिका, भानुदेवी ,न्युतेश,अनुराधा, डोमेश्वरी -कुर्सीटिकुर।तृप्ति, महेश्वरी,भूनेश्वरी मरकाटोला की ग्रामीण विद्यार्थियों के साथ
ग्रामीण क्षेत्रो सुरडोंगर,लिमुउडीह,मरकाटोला, उकारी ,कांड़े ,कुर्सीटिकुर एवं निकाय क्षेत्र दल्लीराजहरा और डौंडी के भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेडक्रास की टीम द्वारा जनसमुदाय को

जागरूक करने बैनर,पोस्टर और पांपलेट के माध्यम से तेजी से पैर पसार रहें कोविड 19 महामारी के बारे में जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तमाम कोशिशों की बावजूद इस कोरोना महामारी के प्रकोप और इससे प्रतिदिन जाने वाली हजारों लोगों की जान के बारे मे अवगत कराकर व इससे सीख लेते हुए अपने व्यवहार को बदलकर एवं इस बीमारी को गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्वयं जागरुक एवं दूसरों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाने विभिन्न चौक चौराहो,शासकीय कार्यालयों, व्यापारीयों ,औषधालयों एवं बाजारों में जाकर इस बार बैनर पोस्टर लगाकर, एवं पांपलेट, बांटकर लोगो को इसके बचाव के संबंध में मुख्य रूप से बरती जाने वाली तेरह तरह के उपाय – बेवजह घर से बाहर न निंकले,सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें,भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे,मास्क पहनना सुनिश्चित करे,किसी भी सतह को हाथ ना लगाएं ,बार बार साबुन से हाथ धोंयें ,हैण्ड सैनिटाइजर का प्रयोग करें, पौस्टिक आहार का सेवन करें, घर पर योगाभ्यास, व्यायाम व मेडिटेशन करें, अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद पूरी करें,डॉक्टर के सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करे ,काढ़ा ओर गर्म पानी पीए,आरोग्य सेतु एप का उपयोग करें, समय समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन करें रेडक्रास की टीम ने कहा कि इस तरह अपने व्यवहार को बदलकर एवं सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से जंग लड़ कर इसे हरा सकते है और अपनी तथा औरों की रक्षा करके मानवता की रक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री का घेराव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री का घेराव-दीपक आरदे कांकेर लोकसभा पूर्व सगठन मंत्री आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़

रोजगार आंदोलन समिति बालोद विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश बघेल व सचिव कुशल कलिहारी को नियुक्त किया गया और गुंडरदेही अध्यक्ष विनय गुप्ता व सचिव शंकर बंजारे साथ ही डोंडी लोहारा विधानसभा का अध्यक्ष बिशेसर सिंहा व सचिव चन्द्ररप्रकाश शर्मा – घनश्याम चन्द्राकर जिला सगठन मंत्री

आम आदमी पार्टी युवा रोजगार यात्रा व ऑक्सिमित्र बनाने की योजना के तहत आज जिला बालोद की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर जोन के प्रभारी कोमल हुपेंडी जी आंदोलन प्रभारी डोंडी लोहारा दीपक आरदे बालोद के प्रभारी सन्तोष देवांगन गुंडरदेही के हरेश चक्रधारी बालोद सगठन मंत्री घनश्याम चन्द्राकर जी उपस्थित हुए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार कोरोना महामारी को रोकने में सक्षम नही है प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे है जिसे भूपेश सरकार रोकथाम करने में पूरी तरह विफल है लेकिन वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व की सरकार में कोरोना का ग्राफ लगातार कम हुआ हैं।
इस कोरोना कॉल में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब देश भर में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी व कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगो की ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी जिसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर ऑक्सिमिटर को सभी राज्यो को भेजेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम को 1000 ऑक्सिमिटर भेजे हैं।

बालोद जिला दीपक आरदे ने बताया कि पूरे बालोद जिला के लिये 150 ऑक्सी मीटर भेजे हैं जिसे आज कार्यकर्ताओं को वितरण किया गया जो गांव गांव में रोजगार आंदोलन हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ ऑक्सी मीटर के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल चेक किया जायेगा इसी ऑक्सी मीटर के माध्यम से हमारी पार्टी दिल्ली में कोरोना को कंट्रोल किया जा रहा इस मीटिंग में मुख्यरूप से बालक साहू गुमान साहू बिशेसर सिन्हा नारायण राव चन्द्रर प्रकाश शंकर बंजारे अमर नाथ रावटे कामता प्रसाद पुरषोत्तम निर्मलकर हीरा लाल चिन्ताराम देवेंद्र श्रीवास्तव उपसिह निषाद मूलचंद साहू श्रीराम निषाद कली राम गावड़े भीष्मपितामह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जिला अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक की कोरोना काल में बड़ी लापरवाही:

0

नारायणपुर – जिला मुख्यालय नारायणपुर हमेशा की तरह विवाद में रहा जिला अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजमेंट व्यसस्था में कमी के साथ साथ कोरोना जैसे महामारी में छत्तीसगढ़ सरकार शासन प्रशासन द्वारा जहाँ साफ सफाई में नियंत्रण करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है वहीं जिला अस्पताल द्वारा वेस्ट एक्सपायरी इंजेक्शन दवाओं को मार्ग के किनारे अधिक तादात में फेक कर कूड़ा बना दिया गया है,जिससे इस कोरोना महामारी को देखते हुए आसपास के वातारण जीव जंतु मवेशियों जो की उस क्षेत्र में चरते हैं आमजनों का आवागमन मार्ग है जहां लोगो को व जानवरों को नुकसान होना संभव है। मार्ग के किनारे एक्सपायरी दवा इंजेक्शन एवं बिना एक्सपायरी की दवा,उपयोग किया गया ग्लूकोस बोतल इकठ्ठा कर आवागमन मार्ग के में फेका गया है, जिला अस्पताल की घोर लापरवाही एक तरफ जिला अस्पताल में मरीजों को दावा मुहैय्या नही हो पा रहा है मरीजों को पीड़ा व अन्य बीमारी हेतु दवा के लिए जिला अस्पताल प्रांगड़ से बाहर खरीदने को कहाँ जाता है वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ कल्याण द्वारा दवाओं को खरीदी कर इस तरह दवाओं का दूरउपयोग कर

सार्वजनिक स्थान पर फेका जा रहा है वहीं जिला अस्पताल द्वारा शासकीय पैसों डीएमएफ फण्ड एवं दवाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है,जबकि जिला अस्पताल प्रांगण के पीछे डीपपीट होने के बावजूद इस तरह दवाओं को बाहर सार्वजनिक खुले स्थल में फेंक कर इस कोरोना काल में वातावरण को और भी ज्यादा दूषित किया जा रहा है।जहां एक तरफ जिला अस्पताल को साफ सफाई एवं व्यवस्था को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा रहा है वही दूसरी तरफ इस प्रकार कोरोना महामारी में जनोवरों एवं मानव प्रजाति के लिए यह जोखिम भरा निंदनीय कार्य किया जा रहा है।वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ कार्यरत हैं उसके बावजूद भी मरीजों को बाहर उपचार के लिए भेजा जाता है, कारण विशेषज्ञ के इलाज के अभाव में उपकरणों के नही होने के कारण मरीजों को बाहर बेहतर उपचार के लिए भेजा जाता है,अबूझमाड़ क्षेत्र होने के नाते जिला अस्पताल 100 बिस्तर जहां आसपास के ग्रामीण इलाज के लिए आस लेकर स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल आते हैं उन्हें

उन्हें छोटे छोटे ऑपरेशन के लिए बाहर इलाज के लिए भेज दिया जाता है।जिला अस्पताल में ब्लड बैंक लाइसेंस प्राप्त होने के बाद भी ब्लड स्टोरेज की सुविधा नही हो पाई है जिससे डोनरों और मरीज के अटेंडरों को काफी ज्यादा मसक्कत करना पड़ता है,जिला अस्पताल में पोताई से लेकर पार्टिसन अन्य कार्य कार्य बिना विज्ञापन या टेंडर के प्रारम्भ किया जाता है।जिला अस्पताल के वेस्ट दवाओं के लिये डीपपीड का उपयोग न करके लापरवाही पूर्वक सार्वजनिक स्थल में फेकना एक जांच के विषय के साथ ही साथ जीव जंतु मवेशियों के लिए जोखिम साबित होने का संकेत है।

जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था

0

सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर, 30 अगस्त 2020

परिवहन व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

वाहन में यात्रा के लिए एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी अनुमति

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा जैसे आईआईटी जेईई तथा नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र तक लाने एवं ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आधार पर बस की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नःम्बर 07781-252214 तथा नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर. मंडावी को बनाया गया है, श्री मंडावी का मोबाइल नंबर 7999454585 है तथा सहायक नोडल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर श्री पाणिग्राही को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नःम्बर 7647006493 है। अनुभाग अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग मोबाइल नःम्बर
94792 63731 में भी जानकारी दी जा सकती है।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने और आने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था बालक क्रीड़ा परिसर मैदान, नारायणपुर में उपलब्ध रहेगी। वे अपने परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रातः 11 बजे मैदान में अनिवार्यता उपस्थित हो जायेगे। संबंधित परीक्षार्थी, जो वाहन से जाना चाहते हैं, वह कृपया अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। आई.आई.टी जेईई की परीक्षा 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर तक आयोजित होगी। परीक्षाथि को उसके परीक्षा के एक दिवस पूर्व निर्धारित स्थल पर बसें मिलेगी। इसप्रकार जेईई की परीक्षा हेतु बसें 31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी। आई.आई.टी, जेईई परीक्षा एक सितम्बर को आयोजित की जा रही है इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए बसे 31 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए बसें रवाना होगी। प्रदेश में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3 बजे से 06 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Breaking कोरोना को मात देने जनपद सदस्य ने नागिन डांस कर पर प्रदेशवासियो को दिया नही डरने का संदेश । देखिए जनपद सदस्य का आइसोलेशन में रहते बनाया वायरल वीडियो

0

डौंडी :- कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ फैलता जा रहा है, जिसे छत्तीसगढ़ के नासमझ के अलावा कई बड़े बुद्धजीवी लोग भी इसे हल्के में लेते आ रहे है। जिसका परिणाम भी देखने व सुनने को मिलता आ रहा है। परंतु कोरोना बुलाती है पर उसके पास जाने का नही

,इसी का ताजा उदाहरण डौंडी जनपद पंचायत है जहां सामान्य सभा की बैठक में बिना बताए वनविभाग का रेंजर आफत की गले पड़कर जिले व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए मुसीबत का जड़ बन उन्हें कोरेण्टाईन में लाकर खड़ा कर दिया। किंतु इस विषम परिस्थिति में डौंडी क्षेत्र के महिला जनपद सदस्य जो कि स्वयं आइसोलेशन में कैद रहकर आमजनों को यह संदेश दे रही है कि कोरोना से डटकर मुकाबला कीजिये यही नही वह नागिन नागिन गाने पर जमके ठुमके लगागर यह बता रही है कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना के चलते कोरेण्टाईन सेंटर में चले जाएं तो उन्हें किस तरह समय व्यतीत कर कोरोना को मात देते हुए हसते गाते नाचते हुए दिनचर्या गुजारना चाहिए। कोटागांव कि नई नवेली जनपद सदस्य पुष्पा ने कोरण्टाईन में रहकर जिले सहित क्षेत्रवासियों को यह आईना दिखाया है कि कोरोना से डरने का नही इससे खूब तरह से लड़ना है और हसते खेलते इसे विदा करना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS