दल्लीराजहरा – ईओडब्ल्यू का अफसर बताकर धौंस जमाते हुए दल्लीराजहरा के वन विभाग में कार्यरत अधिकारी से लाखों रुपये वसूलें गए है | आरोपी ने पहले वन विभाग में कार्यरत अधिकारी को फ़ोन कर आर्थिक अपराध शाखा में गंभीर अपराध पाए जाने और मामले में जेल जाने का भय दिखाकर अलग अलग किस्तों में 10 लाख रुपये वसूल लिए गए |
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विनोद वर्मा जो कि पहले ईओडब्ल्यू में पदस्थ था उसी समय वन मण्डल परिक्षेत्र अधिकारी राजेश नांदुरकर दल्लीराजहरा को फ़ोन कर बताया कि तुम्हारे खिलाफ अपराध शाखा में शिकायत मिली है और इस केस में जेल भी जाना पड़ सकता है लेकिन वह इस मामले को सुलझा सकता है और इसके बदले पैसे की मांग की और छः किश्तों में करीब 10 लाख रुपये ले लिए |
जब मामला पुलिस में गया उसके बाद ईओडब्ल्यू चीफ से जानकारी मिली कि इस प्रकार की शिकायते दो तीन महीनों से मिल रही थी | इसमें पूरा गिरोह शामिल था जो अब तक लगभग 25 लाख रुपये से अधिक रकम लुट चुके है | आरोपी विनोद वर्मा पहले ईओडब्ल्यू में पदस्थ इस कारण उसे इन सब मामलों के बारे में जानकारी थी | इसके अलावा एसआई सत्येन्द्र सिंह वर्मा और पत्रकार और खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले राकेश तराटे भी इसमें शामिल थे और सभी निलंबित है | पुलिस द्वारा छानबीन के बाद दो लोग को गिरफ्तार किया जा चूका है और तीसरा अभी भी फरार है |
दल्लीराजहरा – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोब्रागढ़े नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने केवटी से रायपुर पैसेजर ट्रेन (3 फेरे) पुनः आरम्भ करने के लिए श्री श्याम सुन्दर गुप्ता, मण्डल रेल प्रबंधक रायपुर के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किये जिसे डी.आर.एम. रायपुर ने स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही परीक्षण कराते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।
अनिल खोब्रागढ़े ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण केवटी से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन – (3 फेरे) को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। जिसे सितम्बर माह में पुनः आरम्भ किया गया किन्तु 1 अक्टुबर से पुनः इस पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया है। चूंकि उस दरम्या कोरोना का संकमण कुछ अधिक था, किन्तु अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। और अब लगभग सभी ट्रेने सामान्य स्थिति में फिर से चल रही है। इस स्थिति में केवटी से रायपर पैसेजर ट्रेन (3 फेरे) को पुनः आरम्भ किया जाना अतिआवश्यक है, क्योंकि बालोद, दल्ली राजहरा व बस्तर क्षेत्र के निवासियो, व्यापारियों, छात्रों-परीक्षार्थियों एवं कर्मचारीगणों को रायपुर, दुर्ग आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधि मण्डल में हितेश कुमार, जिला महामंत्री भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, राम नारायण धनकर महामंत्री भाजपा डौण्डी मण्डल, मातरम दास कोसरे पार्षद, नगर पंचायत डौण्डी, मीतेन्द्र वैष्णव (घोटिया), योगेश निर्मलकर (ढोरीठेमा) पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा डौण्डी, रमेश गुजर, महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा आदि मौजूद थे।
बालोद – गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया दिखाते हुए पत्रकार अर्नब गोस्वामी की बिना किसी पूर्व सूचना व वारेंट के जिस बलपूर्वक के साथ पत्रकार को गिरफ़्तार किया व उनके साथ महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया उसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ,महाराष्ट्र सरकार व मुम्बई पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पत्रकार को हिरासत में लिया गया वह एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है सरकार द्वारा की
गयी ऐसी गतिविधियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है, वही जिला संयोजक सुमित कौशिक ने बताया कि जिस असंवैधानिक रूप से एक पत्रकार के साथ ऐसी क्रूरता बरती है व मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय एवं दुखद है जिन मनःस्थिति के साथ महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस ने पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया वह पूर्ण रूप से आलोकतंत्रिक व अमानवीय है हम इस तरह से की गई कार्यवाही की घोर भर्त्सना करते है ,वहीं अभाविप कार्यकर्ताओ ने कहा की महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही रवैया व मुंबई पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य अनैतिक, शर्मनाक व अति दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर इसका पुरज़ोरविरोध किया है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष कौशिक जिला
कार्यसमिति सदस्य सोनू सोनकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डिलेश्वरी मंडावी, नगर सह मंत्री अमित कौशिक ,नगर विद्यालय प्रमुख जीत यदु , जयप्रकाश सिबाना , पुष्कर देशमुख , चित्रांश देशमुख ,आशीष ,योगेश ठाकुर,टिकेश साहू ,मिथलेश ,शक्ति विश्वास ,परितोष साहू, ऊजांशु देशमुख तथा बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे |
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन, स्कूलों का जीर्णोद्धार व सी.सी.सड़क जोकि लगभग बीस लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा जिसका भूमीपूजन कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सौगात दी। इसी तरह तीन स्कूलों की लगभग डेढ़ सौ बालिकाओं को सायकिल वितरित किया गया। वहीं स्कूलों के मेघावी 16 छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चोकावाड़ा,धनपुंजी व बम्हनी में 3-3 लाख रुपये की लागत से कुल 9 लाख रुपये से सांस्कृतिक भवन बनेगा। इसी प्रकार नगरनार में माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार 8लाख रुपए,कीचन शेड़ 70 हजार रुपए की लागत से निर्माण होगा। वहीं आमागुड़ा में 10 लाख रुपए की लागत से 300 मीटर सी.सी.सड़क का निर्माण किया जायेगा। बस्तर विकास प्राधिकरण मद व खनिज न्यास मद से 28 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। इसी तरह मनरेगा योजना अंतर्गत धान खरीदी शेड नगरनार में 13 लाख रुपए की लागत से बनेगा।
नगरनार,धनपुंजी व आड़ावाल हायर सेकेण्डरी की नवमीं की छात्राओं को सायकिल योजना अंतर्गत सायकिल वितरण किया गया तथा नगरनार, धनपुंजी व आड़ावाल की स्कूल स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम -द्वितिय आएं छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का हो पंजीयन नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कुशल व अकुशल श्रमिकों के पंजीयन के लिए ग्रामीणों को कहा है और सरपंचों सहिंत अन्य जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक यह कार्य करने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले इसके लिए अधिक लाभ मिले।
2500 रुपये में धान खरीदी वाला पहला राज्य संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसके तहत् 2500 रुपए में धान खरीदी किया जा रहा है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह कार्य कर रहें हैं।पूर्व मे1700 रुपये में धान खरीदी करने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन नेता सोचते थे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की जमीनों को उद्योग पतियों को बेचने के लिए लालायित हैं जिसका बड़ा उदाहरण नगरनार स्टील प्लांट है जिसे किसानों से छीन कर डीमर्जर कर रहें हैं जिसका कड़ा विरोध क्षेत्र की जनता कर रही है।
पढ़ाई तुहर द्वार के वालिंटियरों का सम्मान नगरनार,धनपुंजी सहित आड़ावाल के हायर सेकंडरी स्कूल में कोरोना के विषय परिस्थिति में घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया गया जिसके अंतर्गत वांलिटेंयर पढ़ाई कराते रहे उनको पठन सामग्री वितरित किया गया है।
यह रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्यगण सेवती भारद्वाज, निर्मला दास, जिशान कुरैशी,हेमेश्वरी नाग, सरपंचगण भगतराम,लैखन बघेल, राजेंद्र बघेल, यशोदा साहनी जिला महामंत्री अनवर खान,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, लक्ष्मि नाग, जलंधर नाग, लक्ष्मण सेठिया, धनुर्जय दास,विजय दास,विजय बिसाई, शोभाराम, संतोष सेठिया , संजय सिंघानिया सहित अन्य उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ द्वारा ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगो को लेकर राजहरा माइंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया |
राजहरा खान समूह के ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगें:
1. श्रामिक सहकारी समिति (S.S.S.) के तर्ज पर ठेका प्रक्रिया अपनाकर राजहरा खान समूह के ठेका श्रमिकों का उन्नयन किया जाय ।
2. खदान भत्ता, वाहन भत्ता, रात्रि पाली भत्ता एवं मकान भत्ता का निविदा शतों पर स्पष्ट उल्लेख किया जाय
3. ठेका श्रमिकों के लिए चिकित्सा व्यवस्था बी.एस.पी. अस्पताल में निःशुल्क लागू की जाय।
4. डेली रिवार्ड स्कीम नियमित कर्मचारियों की तरह ठेका श्रमिकों पर लागू की जाय।।
5. कोरोना महामारी संकटकाल में भत्ता, वेतन व संक्रमण की स्थिति में नियमित कर्मचारियों को प्राप्त होने वाली बीमा सहित समस्त सुविधाएँ तथा कोरोना से मृत ठेका श्रमिकों के आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाय।
6. ठेका श्रमिकों की भविष्य निधि राशि बी.एस.पी. ट्रस्ट में जमा करायी जाय।
7. श्रमिक सहकारी समिति (S.S.S.) के कर्मचारियों को भी बोनस नियमित कर्मचारियों के बराबर 16,500 रूपये प्रदान की जाय। 8. कोण्डे “बी” दल्ली ओवर बर्डन एवं डुलकी माईस के ठेका प्रक्रिया को अविलम्ब पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारम्भ किया जाय।
अर्जुन्दा – आज दिनांक 05.11.2020 को शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय अर्जुन्दा के अस्थायी रूप से संचालन के लिए डॉ.जितेन्द्र सिंह अधिष्ठाता, के.आर.साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विकास केन्द्र बालोद एवं विभागीय अधिकारियों के साथ माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक
गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद जी अर्जुन्दा बाजार चौक स्थित प्राथमिक शाला एवं महाविद्यालय निर्माण हेतु प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किए तथा उद्यानिकी महाविद्यालय के संचालन हेतु विचार विमर्श किए ।
इस दौरान चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा एवं पार्षद गण उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 08 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 10 से 01, वार्ड क्र 17 से 03, वार्ड क्र 18 से 01 और वार्ड क्र 22 से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 02 और RTPCR से 06 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 08 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – डिप्लोमा इंजीनियर श्री राकेश कुमार बांदे, चिदंबरम राव, राजेश कुमार साहू , रवि नारायण, व्ही पी अनिल कुमार, नीरज गुप्ता, महिलांगे , मुकुल वर्मा, रामपाल, ए के राजोरिया, संदीप यादव , सतीश गुप्ता , राजेश घूसिंगा ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि सेल की सभी इकाइयों में हमारे साथी सम्मान जनक पदनाम के लिए प्रबंधन से अनेक वर्षों से मांग कर रहे हैं। हम माइंस के डिप्लोमा इंजीनियर भी मांग करते हैं कि हमें भी जूनियर इंजीनियर का पदनाम दिया जावे ।प्रबंधन हमारे साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। हमें प्रदेश सरकार भारत सरकार तथा अन्य कंपनियों की तर्ज पर सम्मानजनक पदनाम देने का आदेश उच्च प्रबंधन द्वारा जारी किया जाना चाहिए ।
चर्चा में आगे कहा कि यूनियन के नाम पर किसी प्रकार की बहाने बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेल प्रबंधन हर निर्णय को लेने में सक्षम है ।लेकिन जब मामले को लटकाना होता है तो यूनियन का बहाना बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रबंधन की इस प्रकार की नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्मानजनक पदनाम के लिए सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने नए वर्ष में घोषणा की थी। डिप्लोमा इंजीनियर सहित सभी कर्मचारियों को भी सम्मानजनक पद नाम दिया जाएगा। लेकिन इस मामले को उच्च प्रबंधन द्वारा लटकाया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को हतोत्साहित करने का कार्य चल रहा है । उपस्थित डिप्लोमा इंजीनियर ने निर्णय लिया कि
दिनांक 5 नवंबर को काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। तथा सम्मानजनक पदनाम के लिए श्री अनिल कुमार चौधरी को मांग पत्र भेजेंगे तथा मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क खदान समूह के पास अपने सम्मानजनक पदनाम की मांग रखेंगे। लोहा अयस्क खदान के सभी डिप्लोमा इंजीनियर साथी गण 3:30 बजे माइंस ऑफिस में पहुंचे। धन्यवाद
मुख्य महाप्रबंधक श्री तपन सूत्रधार साहब के अलावा सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली तथा डायरेक्टर पर्सनल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली तथा अनिर्बन दास गुप्ता डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को भी यह मांग पत्र डाक द्वारा भेजा है मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार के समक्ष राजेश साहू दमदार से यह सभी मुद्दों को रखें
गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज ग्राम कोचेरा मे गोबर खरीदी आदरणीय तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर एवं समिति के अध्यक्ष, सदस्यो एवं ग़ामिणो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
बालोद। बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में यादव परिवार द्वारा “बेटी है तो कल है” थीम पर इस बार भी दिवाली मनाई जाएगी। यह आयोजन व्यक्तिगत ना होकर सार्वजनिक होती है ताकि बेटियों के सम्मान में पूरा गांव जुड़ सके और उसी उद्देश्य को लेकर यादव परिवार द्वारा गांव के हर घर 5-5 मिट्टी का दीपक बांटा जाता है। पिछले साल 2019
से इस पहल की शुरुआत की गई थी। ताकि लोगों का नजरिया बदल सके और बेटा बेटी एक समान की भावना को बढ़ावा मिले। इस पहल को इस साल भी आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस बार भीड़ ना जुटाकर
दूरी बनाते हुए यह दीप उत्सव होगा। कोरोना से जीतने मास्क लगाए, 2 गज दूरी अपनाएं, बेटियों के सम्मान में इस दिवाली में 5-5 दीपक जलाए,,, इस नारे के साथ इस बार का आयोजन हो रहा है। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।
धनतेरस से भाई दूज तक जलता है दीपक
ज्ञात हो कि इस थीम के तहत दिवाली में धनतेरस के दिन से ही बेटियों के सम्मान में दीप जलाने का सिलसिला शुरू होता है। जो कि भाई दूज यानी माता उत्सव तक जलाया जाता है। 5 दिन 5 दीए बेटियों के नाम से जगमगाता है। लोग गांव में घरों के सामने रंगोली बनाकर यह दीया जलाते हैं और बेटियों को प्रोत्साहित करते हैं।
दिवाली से पहले घर घर बांटा जाएगा दीया
ज्ञात हो कि पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले घर घर जाकर यादव परिवार द्वारा दीपदान किया जाएगा। यादव परिवार की मुखिया मधु लता यादव ने बताया कि जब उनके बेटे दीपक व बहु माधुरी को दूसरी संतान के रूप में बेटी प्राप्त हुई तो बेटी को लक्ष्मी
स्वरूप मानकर उन्होंने जब अस्पताल से तीनों घर आए तो आरती उतारकर प्रवेश किया गया था। इसके अलावा जब नामकरण संस्कार हुआ तब बेटी की ओर से ही कार्ड जारी करके बेटी है तो कल है थीम पर लोगों को बेटियों को बढ़ावा देने प्रोत्साहित किया गया था। इस पहल को आगे बढ़ाने 2019 से दिवाली में बेटियों के सम्मान में दीया जलाने की शुरुआत की गई। जिसे अनवरत जारी रखा जाएगा और उस संकल्प को दोहराते हुए इस साल भी हम गांव के हर आंगन में बेटियों के सम्मान में दीपक जलाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ने उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश करेंगे।
अभियान से मिली थी कईयों को प्रेरणा, दूसरे गांव में भी जले थे बेटियों के नाम से दीपक
बता दें कि जब 2019 में इस अभियान की शुरुआत की गई तो यह अभियान सिर्फ जगन्नाथपुर तक ही नही सिमटा बल्कि इससे बालोद सहित बलौदा बाजार, दुर्ग व अन्य जिलों के लोग भी प्रेरित हुए और दिवाली पर बेटियों के सम्मान में दीया जलाए गए। कई गांव में तो जवान और किसान के नाम से भी दीपक जले। लोगों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जाती है। ताकि समाज में बेटी बेटा का फर्क दूर हो।