City Media - Page 296 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 296

नगरी निकाय चुनाव के दृष्टिकोण से चिखलाकसा में हुआ भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

0
  • दिनांक 11 फरवरी चुनाव चिह्न कमल फूल 

चिखलाकसा:–भाजपा कुसुमकसा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र चिखलाकसा में नगरी निकाय चुनाव विजयपूर्ण सम्पन्न करने के लिए भाजपा ने कमर कस की है।दिनांक 24/01/25 दिन शुक्रवार को नगर पंचायत चिखलाकसा में चुनाव प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद पवन साहू के कर कमलों द्वारा सर्वप्रथम पुर्जा अर्चना कर भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा (गांधी),मंडल जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू, भरत भाई पटेल,नाथूराम साहु, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसीया, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद( तोसीन),जिला पंचायत सदस्य अनीता कुमेटी,विमला जैन,देवेंद्र साहू, कृष्णकांत साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टिकेंद्र साहू द्वारा किया गया ।

वरिष्ठ जनों ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो हमें कमल फूल के लिए कार्य करना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाना है। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा से सभी वार्डो से आए दावेदारों ने संकल्प लिया कि पुनः चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

चुनाव प्रभारी पवन साहू ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर किए गए संघर्षों और विकास कार्यों पर शुरुआत से प्रकाश डाला।मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सबको एक होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना है। जिला पंचायत सदस्य अनीता कुमेटी ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव में मतभेद भले हो सकता है लेकिन हमें बिना किसी मनभेद के कार्य करना है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया

ने बताया कि वर्तमान में केंद्र व राज्य दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और पूर्व में जो भी कार्य नहीं हुआ होगा उसे चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाते ही तेजी से पूर्ण होगी।कार्यक्रम का आभार व्यक्त पूर्व पार्षद व नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ने किया और चुनावी माहौल में हम सबको एक होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ चलना है व इस कार्यालय शुभारंभ में आए सभी का धन्यवाद किया।

विष्णुदेव साय सरकार में पूरे भारत के लोग छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट कर रहे है – चेमन देशमुख

0
  • पिछले 5 साल में भूपेश बघेल ने खुद की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया
  • नक्सली मारे जा रहे है ,लाखों करोड़ों का निवेश आ रहा है,रोजगार मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में विकास का नया सूरज निकला है:पवन साहू
  • छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेस दुखी और बुरी तरह निराश :राकेश यादव

बालोद। भारतीय जनता पार्टी बालोद के नेताओं ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा ।जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख- ने कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।उनहोंने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी।

भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष – पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने हेतु भाजपा की सरकार ने कई नवीनतम कदम उठाए है। जंहा कांग्रेस केवल राज्य और भारत को दशकों पहले के जंजाल में धकेलना चाहती है, वही यह भाजपा ही है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए और साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए साय सरकार के कई कदम उठाए है, जैसे –

अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया गया है, और अब मंजूरी एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से दी जाती है, जिससे निवेशकों को काफी राहत मिली है।

नया रायपुर में एक नए डेटा सेंटर के शुभारंभ की घोषणा, जिससे शहर को सूचना और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने में और मदद मिलेगी।” इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए विशेष रियायतें हैं।

साहू ने कहा इसके अतिरिक्त, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार और ईपीएफ प्रतिपूर्ति के साथ-साथ 5 से 12 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रोत्साहन शुरू किए गए हैं।’ बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास 118 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना है। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में प्रोत्साहन के साथ-साथ लौह और कोयला रॉयल्टी पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छूट शुरू की गई है। निवेश और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ के निवेश वाले या 1,000 लोगों को रोज़गार देने वाले उद्योग बेस्पोक पॉलिसी के लिए पात्र है। इस पॉलिसी में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक स्थायी पूंजी निवेश के प्रावधान शामिल हैं, जिनकी राशि ₹200 करोड़ से ₹450 करोड़ के बीच है। भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई जब उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया, जो आखिरकार पूरा नहीं हुआ। वो सरकार बस लोगों को बहलाने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगी रही, जबकि राज्य के विकास के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार का यह पहल पूरी तरह से प्रगतिशील है, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं की उम्मीदों को भी पूरा करेगी। पिछले बघेल सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को कुचला था, लेकिन हमारी योजना में राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। हम न केवल युवाओं के भविष्य को संवारेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे, जो बघेल सरकार के समय में लगातार कमजोर होती गई।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता – राकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चाहती है कि जनता गरीब बनी रहे ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। वह ग़रीबी हटाओ का नारा पचास वर्ष तक चलाती रही। ⁠वह उद्योग-धंधों के खिलाफ और नक्सलियों के पक्ष में है, इसलिए यह चिंता जता रही है कि नक्सल समाप्त होने पर उद्योग धंधे आयेंगे।उनहोंने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। अधिकतर की सूची जारी की है नक्सलियों ने, दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। आपने देखा कि स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सड़क पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब उसकी भी बहाली कर रहे हैं हम। छः ज़िलों में यह शुरू भी हो गया है। अन्य में भी जल्दी होगा। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था।

गणतंत्र दिवस की बड़ी तैयारी यहां भी

0
  •  ड्राई डे के पहले बेच रहे झोला भर भरके शराब
  • शराब दुकान में लगी रही कोचियों की लंबी लाइन
  • प्रशासन की आंखों में आखिर क्यों पड़ा है पर्दा 

अर्जुन झा-

जगदलपुर किसी भी राष्ट्रीय पर्व की तैयारी सिर्फ हम, आप और प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं करते। हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ऐसे पर्व को खास बनाने के लिए दो तीन दिन पहले से ही लगे रहते हैं। ऐसे पर्व इन लोगों को कमाई का बड़ा अवसर जो उपलब्ध कराते हैं।

सबको मालूम है कि हर राष्ट्रीय पर्व, कुछ खास त्यौहारों और कुछ बड़ी शख्सियतों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर शराब बिक्री प्रतिबंधित रहती है। शराबबंदी का दिन लायसेंसी शराब विक्रेताओं और कोचियों की अवैध के लिए वरदान से कम नहीं होता। सरकारी तौर पर शराब विक्रय के बावजूद इस काले कारनामे पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आने वाले गणतंत्र दिवस पर ड्राई डे को देखते हुए सरकारी शराब विक्रेताओं और शराब कोचियों ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। जगदलपुर शहर के हृदय स्थल पर स्थित सरकारी शराब दुकान से खुलेआम शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। इस दुकान से बस्तर के सातों विकासखंडों के गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचियों को शराब की सप्लाई होती है। जिला आबकारी विभाग के आला अधिकारी भी राजनीतिक दलों के दवाब के चलते हाथ बांधे बैठे रहते हैं। इस दुकान से रोज इसी तरह लाखों लाखों रुपयों की शराब कोचियों के घर आबकारी विभाग ओर पुलिस की शह पर भेजी जाती है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अपराध नियंत्रण का दावा करते हैं मगर अपराधों की जननी शराब के अवैध विक्रय पर लगाम लगाने में असहाय से हो गए हैं। ऐसा खेल किसके इशारे पर हो रहा है? यह चर्चा का विषय है। शहर के मध्य स्थित शराब दुकान में आज दर्जन भर कोचिये लाइन लगाकर झोला भर भरके शराब खरीदते रहे और शराब दुकान के विक्रेता उन्हें बेखटके बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें, अद्धी, पौव्वा देते रहे। जितने भी कोचिये शराब काउंटर के सामने खड़े थे, उन सभी के हाथों झोले रखे हुए थे। कोचिए शराब भरे झोले, थैले, बैग लेकर आराम से निकलते रहे, मगर उनके पकड़ने वाले नजरें बचाते रहे। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में तो नकली शराब वाला असली घोटाला हुआ था, मगर अब भाजपा के शासन में असली शराब को अवैध रूप से खपाने का घोटाला खुलेआम चल रहा है।

कई लोगों की जान बचाएगी डॉ. चंद्रमोहन लाल गर्ग की काया

0
  • किया गया डॉ. गर्ग के पार्थिव शरीर का दान
  • मेडिकल कॉलेज में स्वर्णकार परिवार ने पूरी की देह दान की प्रक्रिया

जगदलपुर जिस डॉक्टर ने जीते जी सैकड़ों लोगों को नया जीवन दिया था, अब उस डॉक्टर की काया भी कई लोगों को नई जिंदगी देगी।

आयुर्वेद और होम्योपैथी के प्रसिद्ध प्रेक्टिशनर डॉ. चंद्रमोहन लाल गर्ग का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने उनका पार्थिव देह स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मेकॉज के डीन सहित एनाटॉमी विभाग के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश स्वर्णकार ‌परिवार के सदस्यों के साथ अपने दिवंगत बड़े भाई डॉ. गर्ग की काया मेडिकल कॉलेज को सौंपने पहुंचे थे। उनके द्वारा विभागीय औपचारिकताएं पूरी की गई। बता दें कि स्वर्णकार परिवार के चार भाइयों में चंद्रमोहन लाल दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने बताया कि मृत्योपरांत अपनी देह दान का निर्णय डॉ गर्ग द्वारा 2017 में ही ले लिया था। अपनी इस इच्छा की पूर्ति हेतु उन्होंने 2017 में ही आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर रखी थीं। उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी अपने छोटे भाई, क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को देते मृत्योपरांत औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें अधिकृत किया था। 23 जनवरी को हुए उनके आकस्मिक निधन के बाद सभी परिजनों ने उनके इस नेक निर्णय का सम्मान करते शुक्रवार दोपहर मेकॉज परिसर पहुंच कर वहां मर्च्युरी में सुरक्षित रखे गए डॉ गर्ग के देह को विधिवत स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर को सौंप दिया।

पार्थिव देह के समक्ष ली शपथ

एनाटॉमी विभाग की ओर से मेडिकल छात्र छात्राओं द्वारा मृत काया के समक्ष सम्मान और गरिमा के साथ मरीजों से उत्तम व्यवहार करने की शपथ लेते उनके इस महान योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मृत्यु के बाद भी उनके जारी योगदान के लिए चिकित्सकों ने परिवार का भी आभार माना।

महापौर- अध्यक्ष और पार्षदों की वोटिंग के लिए हो अलग-अलग ईवीएम: जैन

0
  •  एक ईवीएम के उपयोग से वोटर्स को होगी उलझन 
  • वीवीपैट का इस्तेमाल न होना धांधली का संकेत 

जगदलपुर पूर्व विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी निकाय चुनाव के लिए नगर निगम महापौर- नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षदों की वोटिंग अलग-अलग ईवीएम के माध्यम से कराई जाए ताकि मतदाताओं में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

मीडिया को जारी बयान में श्री जैन ने कहा है कि मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में यह बताया गया है कि इस बार एक ईवीएम के माध्यम से ही महापौर व पार्षद को वोट देने होंगे। गौरतलब है कि बस्तर संभाग में कुल 23 नगरीय निकाय हैं जिनमें से करीब 20 में वोटिंग होना है। इसमें जगदलपुर नगर निगम, जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद, किरंदुल- बचेली के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत सम्मिलित हैं। यदि एक ईवीएम का प्रयोग किया जाता है तो इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी। मतदाता वोट डालते समय भ्रमित हो जाएंगे और उलझन में फंसकर पसंदीदा प्रत्याशी की बजाय किसी दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। श्री जैन ने कहा है कि यह लोकतंत्र के विपरीत होगा। ऐसी दशा में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए अलग -अलग ईवीएम का उपयोग किया जाना उपयुक्त होगा।

मतदाताओं का हक छीनने की कोशिश

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवज्ञा की जा रही है जिसमें ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्ची का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ के नगरीय निकाय चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्ची का उपयोग न किया जाना मतदाताओं के साथ धोखा है। एक ओर जहां मतदाताओं की सुविधा का ध्यान भाजपा सरकार द्वारा नहीं रखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर उनके मताधिकार पर डाका डालने की तैयारी भाजपा कर रही है। भाजपा जानती है कि बीते एक साल में उसकी कोई नीति नहीं रही है और राज्य की जनता भाजपा से बेहद खफा है। ऐसे में परिणाम विपरीत आने की आशंका ने उसे भयभीत कर रखा है। इसलिए वह जनता के अधिकार को कुचलना चाह रही है। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। एक ईवीएम के माध्यम से एक वोट का प्रावधान किया जाना चाहिए। इस बारे में बस्तर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर श्री जैन ने जनहित में पूर्ववत व्यवस्था कायम रखने की मांग की है। उन्होने कहा है कि जनादेश की सुरक्षा करने व जनता के अधिकारों की बहाली के लिए यह उपयुक्त होगा।

कांग्रेस से रेखचंद जैन हो सकते हैं महापौर प्रत्याशी; भाजपा में चल रहा है अभी मंथन का दौर

0
  • कांग्रेस से दो और नाम, मगर रेखचंद हैं सबसे मजबूत दावेदार
  •  भाजपा से संजय पाण्डे, मनीष पारख के नाम 

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों के गढ़ जगदलपुर की नगर सत्ता दोनों दलों के लिए पर नाक का सवाल बन गई है। जगदलपुर नगर निगम पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही मेयर तथा पार्षद पदों के लिए मजबूत चेहरों पर दांव खेलना होगा। इस बीच भाजपा कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस से पूर्व विधायक रेखचंद जैन महापौर प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू और राजीव शर्मा की भी दावेदारी सामने आई है। संगठन की पंसद पूर्व विधायक श्री जैन हैं और उनके नाम पर आज कल में अंतिम मुहर लग सकती है। रेखचंद जैन को प्रत्याशी बनाना कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित होगा इस बात में कोई दो राय नहीं है।

भाजपा में भी प्रत्याशी के नामों को लेकर काफी खूब मंथन चल रह है। भाजपा से वरिष्ठ पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे के साथ ही मनीष पारख एवं विद्याशरण तिवारी के नामों पर मंथन जारी है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी के नामों के घोषणा के बाद ही भाजपा अपने मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। फिलहाल दोनों पार्टियां एक दूसरे के इंतजार में हैं। ज्ञात हो कि जगदलपुर नगर निगम में पिछले दो कार्यकाल से कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा इस बार नगर सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए बेताब है वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।खबर है कि राजधानी में आज हाई लेवल मीटिंग के बाद प्रत्याशी के नाम पर भाजपा आज अंतिम मुहर लगा सकती है। खबर है कि है कि महापौर प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे संजय पाण्डे का नाम चल रहा है। वहीं पूर्व विधायक के करीबी मनीष पारख भी दौड़ में शामिल हैं। इन नामों पर सहमति नहीं बनी तो किसी तीसरे नाम पर विचार किया जा सकता है। विद्याशरण तिवारी भी संगठन की पंसद माने जा रहे हैं। उधर कांग्रेस भी अब तक नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगा पाई है। संगठन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान से मिले निर्देशानुसार पूर्व विधायक रेखचंद जैन को महापौर प्रत्याशी बनाया जा सकता है। फेरबदल की जरूरत पड़ी तो मलकीत सिंह गैदू या फिर राजीव शर्मा के नाम पर विचार किया जा सकता है।

रेखचंद से बेहतर कोई नहीं

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान से कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे रेखचंद ही सही उम्मीदवार साबित होंगे। जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम और उनके कुछ चाटुकारों द्वारा उन्हे टिकट मिलने की राह में रोड़े अटकाकर उन्हें बेइज्जत किया गया था, शायद उसी पीड़ा के कारण उनकी सहमति अभी तक नहीं आई है। क्योंकि वे चाटुकार अभी भी अपनी हरकत से बाज नहीं आएंगे, ऐसा सभी कट्टर कांग्रेसी समझते हैं। क्योंकि इन्हीं लोगों ने रेखचंद जैन का टिकट कटाने से लेकर दीपक बैज को हराने तक में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। एक पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री का शिकारी मंत्री अभी जेल में है। इसी पूर्व मंत्री, बस्तर संभाग के कुछ विधायकों और नगर के दो तथाकथित युवा नेताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को कमजोर करने का काम अपने आका के इशारे पर किया था। इसकी रणनीति उसी आका के बंगले में बनती रही है।रेखचंद को महापौर प्रत्याशी बनने से ज्यादा परेशानी बीजेपी को है अतः वह कांग्रेस पूर्व सीएम की चौकड़ी को अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग दे रही है। रेखचंद जगदलपुर में भाजपा की जीत की राह रोक देंगे यह डर भाजपा के नेताओं को सता रहा है और इसी वजज से पूर्व सीएम एवं उनकी चौकड़ी को भाजपा प्रोत्साहित करने में लगी है। कांग्रेस नेतृत्व को इस चाल से बचते हुए कदम उठाना होगा। राजनीति के जानकारों का कहना है कि कांग्रेस अगर रेखचंद जैन को महापौर प्रत्याशी बनाती है, तो उसका पूरा लाभ नगर के सभी 48 वार्डों के कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवारों को मिलेगा। कांग्रेस ज्यादातर वार्ड आसानी से निकाल लेगी।

स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, गुस्साए पालकों ने बोला हल्ला

0
  •  मामला सरंगपाल के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल का 

कांकेर सरंगपाल स्थित प्रतिष्ठित निजी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस वहशीपन के खिलाफ बच्चो के परिजनों ने हल्ला बोल दिया।

मामला शहर से 7 किलोमीटर दूर ग्राम सरंगपाल स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल का है।

कुछ दिनों पहले शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया था। परिजनों के दबाव पर स्कूल प्रबंधन दबाव ने उक्त शिक्षक को हटाकर मामले को रफा दफा कर दिया था।अब इसी स्कूल में छठवीं की छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में स्थानीय लोगों के स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराए जाने की जानकारी मिली है। वही छात्रा के साथ घटित घटना को लेकर युवाओं और बच्चो के परिजनों जेपी इंटरनेशनल स्कूल जाकर जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पालक, कांचेका अध्यक्ष अनूप शर्मा पंकज ठाकुर अमन खटवानी मोंटी खटवानी सहित बड़ी संख्या में पालक स्कूल में छात्रा से हुई शर्मनाक घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। पालकों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार का कृत्य सामने आ चुका है।

बंग समाज द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाया

0

दल्लीराजहरा आज सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती है. देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में बंग समाज दल्ली राजहंरा द्वारा मनाया गया भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. लोग इन्हें प्यार से नेताजी भी कहकर पुकारते थे. आज ही के दिन यानी कि 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था. सुभाष चंद्र बोस को साहस, देशभक्ति और त्याग के मिसाल के तौर पर भी जाना जाता है. बता दें नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के आजादी के लिए आजाद हिन्द फौज भी बनाया था बंग समाज दल्ली राजहंरा द्वारा नेताजी के जयंती मे स्कूल के बच्चों के द्वारा चित्रकला का प्रतियोगिता रखा गया जिसमे

प्रथम स्थान-निशि जैन 7th class, द्वीतीय स्थान देबोप्रिया भटआचार्य 7th class, तृतीय स्थान- ओमप्रिया कौसल 7th class

प्रतियोगिता के पश्चात समाज के वरिष्ठ डॉक्टर शैवाल जाना, गगन पंड्या,एवं डॉक्टर ए. के. चक्रवर्ती जी के द्वारा उनके बारे मे सु विचार बत्तए गए एवं सभी बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया गया. नेता जी के जयंती मे समाज के गौतम बेरा, सजल रॉय, मिंटू सिन्हा, गौतम बोस, गौतम मायती,मदन मायती,पिंकू डे, अशोक आईच महिला मण्डल से पुरोबी वर्मा जी, रीना पंड्या जी, पूर्णिमा मण्डल, दीपा मायती एवं बंग समाज के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने मैदान पर उतरे डीईओ बघेल

0
  •  अल सुबह निकल पड़ते हैं जिला शिक्षा अधिकारी 

-अर्जुन झा

बकावंड जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने मैदान पर उतर गए हैं। वे लगातार जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर एजुकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवा रहे हैं।

बलिराम बघेल ने जबसे जिला शिक्षा अधिकारी पद की बागडोर सम्हाली है तबसे लगातार पूरे जिले की शालाओं में दस्तक देते आ रहे हैं। वे रोज अल सुबह बस्तर जिले के रिमोट एरिया के दुरूह और संवेदनशील गांवों की शालाओं में भी जाने से गुरेज नहीं करते। अधिकारी श्री बघेल कब आ जाएं, इस डर के मारे शिक्षक शिक्षिकाएं भी अब समय पर स्कूल पहुंचने लगे हैं और मन लगाकर पढ़ाई करा रहे हैं। यही नहीं शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी शालाओं में विद्यार्थियों की निरंतर उपस्थिति के लिए भी जुटे नजर आते हैं। आज 22 जनवरी को श्री बघेल बकावंड विकासखंड की शालाओं का निरीक्षण करने आ धमके। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने अपने आकस्मिक मुहिम के तहत बकावंड विकासखंड के कई स्कूलों का दौरा किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बकावंड अंतर्गत शालाओं का निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूली में प्री बोर्ड परीक्षा एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय करपावंड एवं माध्यमिक शाला मटनार का जायजा लिया। करपावंड शाला की दसवीं कक्षा की दर्ज संख्या 85 है, मात्र तीन विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह बारहवीं के कुल 156 विद्यार्थियों में कुल 13 बच्चे अनुपस्थित मिले।मूली के स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान दसवीं के 123 में से 115 विद्यार्थी और बारहवीं के 121 में से सभी विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। इसके लिए डीईओ बघेल ने प्राचार्य और टीचिंग स्टॉफ को शाबासी देते हुए इस क्रम को हमेशा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।कुछ प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रधान पाठकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के घरों में जाकर पालकों से संवाद करें और उनके बच्चों के स्कूल न आने का कारण जानकर निराकरण करें। एक हेडमास्टर ने डीईओ श्री बघेल को बताया कि कल गांव में मेले और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने की वजह से आज बच्चों की उपस्थिति काम है। श्री बघेल ने सभी स्कूलों में टीचिंग स्टॉफ को निर्देशित किया कि बच्चों को सरल ढंग से पढ़ाएं ताकि बच्चे आसानी से पाठ को समझ सकें और परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ला सकें। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने शालाओं में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लेकर भोजन की गुणवत्ता और पौष्टीकता का ध्यान रखने के निर्देश शाला प्रमुखों को दिए।

आचार संहिता के दौरान पुलिस ने की शराब एवं चाकू दिखाने वाले लोगो पर कार्यवाही 

0
  •  आमापारा बालोद खरखरा केनाल के पास बटन चाकु दिखाने वाला आदतन आरोपी विक्की निषाद को किया गया गिरफतार।
  • 15 नग अध्दी शोले देसी प्लेन के साथ आरोपी गुलशन चंद्रवंशी को किया गया गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद  सुरजन राम भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया।

दिनांक 22.01.2025 के 19.30 बजे घटना स्थल राजेश पान पैलेष आमापारा बालोद के पास आरोपी विक्की निषाद पिता स्व.केजूराम निषाद उम्र 28 वर्ष सा.आमापारा बालोद थाना व जिला बालोद ने प्रार्थी सदर को बटन वाले चाकू को लहराते आकर डराने की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी से घटना मे प्रयुक्त बटन वाले चाकू की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

प्रकरण क्रमांक-02.

दिनांक 23.01.2025 के मुखबिर से सूचना पर गठित टीम द्वारा योगी श्मशान घाट के पास आरोपी गुलशन पिता अरविंद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी करहीभदर थाना व जिला बालोद को अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब पैदल परिवहन करते गवाहों के समक्ष रंगे हाथों घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 15 नग अध्दी शोले देसी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.625 बल्क लीटर कीमती 2700 रू मिले जिसे जप्त किया गया है, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी के विरूध्द विधिवत् कार्यवाही की गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS