City Media - Page 376 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 376

शारीरिक रूप से कमजोर (गूंगी) महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

0

दिनांक 14.10.2024 को प्रार्थी सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी जो शारीरिक रूप से कमजोर है जिसे आरोपी सुरेश यादव पिता स्व0 गंजन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 64 बी0एन0एस0 के तहत अपराध पंजीबध्द ‍किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान एस0आर0 भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में श्रीमान अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया जो राजहरा टाउन में अपने सकुनत पर ‍मिलने से अभिरक्षा में लेकर आरेपी से पुछताछ किया गया जो दिनांक 14.10.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे पीडिता को उसके निवास स्थान से बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया हूं, बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

मुरिया दरबार की परंपरा को भाजपा ने बना दिया मजाक: रेखचंद जैन

0
  •  आनन फानन में निपटाने की सोच से रियासती परंपरा की उड़ाई धज्जियां
  •  मांझी- मुखिया नहीं रख सके अपनी समस्याएं 

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे रेखचंद जैन ने कहा है कि मुरिया दरबार रियासत काल की प्रभावी व उल्लेखनीय व्यवस्था रही है। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की बात तथा शिकवा- शिकायतों को सुनकर शासन एवं प्रशासन के द्वारा जो नजीर पेश की जाती थी, वह समूचे राज्य में लागू होती थी, लेकिन भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने इस महत्वपूर्ण प्रथा को महज रस्म अदायगी तक सीमित कर बस्तर के लाखों ग्रामीणों व बस्तर दशहरा पर्व में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।

मंगलवार को यहां आयोजित मुरिया दरबार में अभिव्यक्ति देने मांझी- मुखिया, चालकी आदि बैठे रहे। जन समस्याओं को जानने का प्रयास नहीं किया गया। इससे इनके गांव, घर व क्षेत्र की परेशानी जस की तस बनी रहेगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि आदिवासियों को होने वाली समस्याओं को जानने का मंच मुरिया दरबार है। लेकिन मुख्यमंत्री आए और अपना भाषण देकर चले गए। जैन ने कहा है कि मुरिया दरबार में बस्तर के सभी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की परंपरा रही है। तुच्छ राजनीति के कारण भाजपा ने इसे भी खंडित किया है। बस्तर के किसी भी कांग्रेस के विधायक, सांसद को बुलाया नहीं गया था। यह जनादेश का अपमान तो है ही, ग्रामीणों की उपेक्षा की भाजपाई मानसिकता को भी दर्शाता है।  जैन ने कहा है कि आने वाले वक्त में जनता इसका जवाब देगी। पूर्व विधायक के अनुसार बस्तर दशहरा पर्व सभी समाजों व उसके प्रतिनिधियों के समन्वय का प्रतीक रहा है। रियासत काल से आज तक इसमें सर्व समाजों की भागीदारी रही है लेकिन भेदभाव के वशीभूत होकर भाजपा ने अपने अहंकार में इसे भी खंडित किया है। कांग्रेस के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा इसका प्रमाण है।

तीन हजार में गुजारा करके बताएं सीएम

रेखचंद जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी को प्रति माह केवल तीन हजार रुपये ही मिल रहे हैं। शासन- प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर यथोचित व मानव मूल्यों के मुताबिक वृद्धि करनी चाहिए। इस दिशा में सार्थक पहल एवं घोषणा न किए जाने से पुजारी परिवारों में निराशा है, जिसका खमियाजा भाजपा को भोगना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा है कि इस दिशा में जब तक सार्थक पहल नहीं की जाती, मुख्यमंत्री स्वयं तीन हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से खर्च करें। इससे उन्हें भी मंहगाई का भान हो जाएगा। जब सीएम समस्या जानेंगे तब पुजारी परिवार की परेशानी का निराकरण हो सकेगा।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन किया

0

दल्लीराजहरा कल दिनाँक 14/10/2024 दिन सोमवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से कृषि कार्यालय के दशहरा मैदान पर आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचाररूपी रावण दहन का कार्यक्रम जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सिंघनवाही के कलाकारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया गया, इस लीला के बाद, आये हुए अतिथियों में से माननीय सुनील तिर्की जी (थाना प्रभारी दल्ली राजहरा), माननीय सुनील ठाकुर जी (विधुत मंडल दल्ली राजहरा), और माननीय डॉ. राजीव लोचन जी (मुख्य चिकित्सक संजीवनी अस्पताल दल्ली राजहरा) हाथों आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचाररूपी रावण का दहन रात्रि 08:30 को किया गया

रावण दहन के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सुनील ठाकुर जी (विधुत मंडल दल्ली राजहरा), विशेष अतिथि माननीय डॉ. राजीव लोचन जी (मुख्य चिकित्सक संजीवनी अस्पताल दल्ली राजहरा), अतिथि श्रीमती आशागुहा नियोगी जी, श्रीमती गुहा मैड़म जी, सुश्री क्रांति गुहा नियोगी जी, कलीराम सलामें जी, गौतम कोरेटी जी, शंकर साहू जी ( अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक फ्रेन्ड्स), संजय सिंह जी, विजय सिंग जी, शिवा सिंग जी, नरेंद्र ग्वाल जी, कॉमरेड बसन्त रावटे को मंचसप किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के बाद मुख्य अतिथि माननीय सुनील ठाकुर जी ने अपनी बात रखी मंच संचालन कॉमरेड ईशवर निर्मलकर ने किया और स्वागत उद्बोधन के बाद कॉमरेड बसन्त रावटे ने धन्यवाद ज्ञापन के बाद रात्रि 10 बजे से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध नवाबिहाननव जनवादी लोक कलामंच के कलाकारों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का मंचन किया जिसमें मनोरंजन के मध्यम से आज जल जंगल की हो रही लूट, और मजदूर किसान के हक अधिकार की लड़ाई को जनता से रूबारू करने का प्रयाश किया गया इस रावण दहन कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से हज्जरों कार्यकर्ता ने योगदान दिया व दशर्क के रूप में इस क्षेत्र के हज्जरों आम जनता ने भाग लिया…

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद: दीपक बैज

0
  •  संगठनात्मक रूप से और जनहित के मुद्दों पर हम भाजपा से ज्यादा मजबूत
  •  11 माह की साय सरकार की नाकामी चुनाव में होगा सबसे बड़ा मुद्दा: बैज 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव की तिथि की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आशीर्वाद से यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़े चुनावी मुद्दे होंगे। बैज ने कहा कि यह सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य का आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गई, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रही है। राजधानी चाकूपुर बन गई है। राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे हैं।मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गई है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी।दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद हैं। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुकी है। कार्यकर्ताओं की बैठकें लगातार जारी हैं। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

मंदिर प्रांगण में 36 घंटे के अखंड भंडारे का आयोजन

0

जगदलपुर माता रानी के आशीर्वाद से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ का 36 घंटे अनवरत चलने वाले माता का भंडारा व जगराता का आयोजन 15 अक्टूबर मंगलवार को पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों व माताजी की आरती के साथ प्रातः, 7 बजे प्रारंभ हुआ। इसके पहले प्रातः 5.30 बजे योग सत्र सभी योग कक्षा के साधको की उपस्थिति में योग किया गया।

इस माता रानी के 36 घंटे अनवरत चलने वाले महाभंडारे व जगराता कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महापौर सफ़ीरा साहू, भाजपा ज़िला अध्यक्ष रूप सिंग मांडवी प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे, रंजित पांडे ने उपस्थित हो इस छत्तीसगढ़ का प्रथम माता रानी के 36 घंटे अनवरत चलने वाले महाभंडारे व जगराता कार्यक्रम में सेवा देने वालो

सभी सेवा देने वाले भाई बहन भगवा अथवा श्वेत वस्त्रों में तिलक कलावा धारण कर भंडारा प्रसाद दिया जा रहा है। इस पहल के लिए सभी भाग लेने वाले लोग सराहना कर रहें है। संरक्षक मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर सफीरा साहू, कमलचंद्र भंजदेव, संजय पांडे सहित आयोजक मंडल के श्याम सोमानी, अनिल लुंकड़, सुरेश गुप्ता, विजय भारत, श्रेयांश जैन, उमेश सोनी, इला राव, योगेंद्र कौशिक, राजेश चावड़ा, शिवनारायण चांडक, रामचंद्र गुप्ता, दशरथ कश्यप, ईश्वर राव, रजनीश पाणिग्रही, योगेशचंद्र पाणिग्रही, चंद्र मोहन, आरके नायडू, ललित अग्रवाल, मनीष मूलचंदानी, नरेश खत्री, शक्ति सिंह चौहान, अरुण त्रिपाठी, पंकज सिंघल, देवीचंद चोपड़ा, शम्मी कपूर,पवन मोदी, लक्ष्मण राजपुरोहित, प्रकाश बाफना, संजू मिन्नी, नरेंद्र लुंकड़, अनूप जैन, विजय बसंतवाणी, रंजीत पांडे, योगेशचंद्र पाणिग्रही, जोगेंद्र पाल खत्री, अमित विश्वकर्मा, पंकज देवांगन, धनराज चांडक, ऋषि यादव, विक्की मूलचंदा, दीप्ति पांडे, सुषमा झा, निहारिका मोदी, सरला रथ, मंजू लूंकड़, मनकोरम, सरिता यादव, पदमा विशोई, कुसुम पाण्डे, शुक्ला दास, बिजली वैद्य, आशा डोडिया, प्राची गर्ग, मुन्नी सिंह आदि सहभागी है।

मोहब्बत की दुकान और नफरत के बाजार वालों के गाल पर तमाचा मार रही है यह बस्तरिहा महतारी

0
  • आदिवासियों का हाल 78 साल बाद भी ऐसा ही है 

अर्जुन झा-

जगदलपुर अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य तक कई सरकारें आईं और चली गईं। आजादी के बाद से अब तक केंद्र की सत्ता पर कांग्रेस अधिकतर बार सत्ता पर काबिज रही। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी भी लंबी पारी खेल रही है, मगर बस्तर की आदिवासी नारी आज भी महुआ शराब, सल्फी और ताड़ी बेचकर गुजारा करने मजबूर है। आदिवासियों के नाम पर राजनैतिक रोटी सेंकने वाले सियासतदानों को शायद इससे कोई वास्ता नहीं है। गोद में अपने दूधमुहे बच्चे को लेकर महुआ शराब बेच रही यह बस्तरिहा महतारी आदिवासियों का रोना रोकर वोट मांगने वाले नेताओं के गाल पर करारा तमाचा मारती प्रतीत हो रही है।

वैसे इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आदिवासियों का महुआ शराब, सल्फी और ताड़ी से पुराना नाता रहा है। वहीं दूसरी ओर आज की बस्तरिहा पीढ़ी भले ही बीयर, रम, जीन, व्हीस्की की ओर बढ़ चली है, लेकिन पुरानी पीढ़ी अभी भी अपनी परंपरा के संग चल रही है। बस्तर के हाट बाजारों में महुआ शराब बेचती महिलाएं आम तौर पर देखी जाती हैं। इससे उनकी दो तीन सौ रुपए की कमाई हो जाती है। बाजार खत्म होने के बाद नशे में झूमते स्त्री पुरुष घरों को लौटते दिख जाते हैं। हाट बाजारों में मुर्गा लड़ाई, महुआ शराब, सल्फी विक्रय और झूमते गाते राह चलते लोगों को देखकर आभास हो जाता है कि हम बस्तर में हैं। मगर यह बड़ी विडंबना है कि बस्तरिहा महतारी और आम आदिवासियों को शराब के मकड़जाल से बाहर निकालने की कोशिश किसी भी बड़े राजनैतिक दल की सरकार ने नहीं की। यही वजह है कि बस्तर की नारी आज भी महुआ शराब बेचकर घर चलाने मजबूर है।

इन दिनों बस्तर दशहरा पर्व की धूम मची हुई है। बस्तर दशहरा का का मुख्य केंद्र बिंदु जगदलपुर है। बस्तर दशहरा पर जगदलपुर में शराब बेचने पहुंची एकसाथ यह आदिवासी महिला कई मोर्चे संघर्ष करती नजर आ रही है। उसकी गोद एक दूधमुहा बच्चा भी है, जो उस गिलास से खेलने की कोशिश कर रहा है, जिस गिलास से उसकी मां लोगों को शराब नापकर देती है। लगता है आगे चलकर इस बच्चे को अपने परिवार की विरासत सम्हालनी पड़ेगी। जाहिर सी बात है जिसका बचपन शराब और उसकी गंध के बीच गुजरेगा, उसकी जवानी भला कैसे शराब से अछूती रह जाएगी। इस दृश्य को देखकर मन व्यथित हो गया, मगर हमारे रहनुमाओं का दिल इन्हें देखकर शायद नहीं पसीजता। दिल हो तब न पसीजे, वे दिमाग से खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं। अपने शातिर दिमाग के दम पर भोलीभाली जनता के दिमाग को चेतना विहीन कर देने में माहिर होते हैं। न मोहब्बत की दुकान चलाने वालों को इनकी चिंता है, न नफरत का बाजार लगाने वालों को।मंगलवार को हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव जगदलपुर शहर में थे। काश उनकी नजर इस बस्तरिहा महतारी पर पड़ जाती, तो शायद आदिवासी समुदाय को इस मकड़जाल से निकालने के लिए सरकार की ओर से कुछ जतन हो जाता। ऐसा नहीं है कि आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकारों ने कुछ नहीं किया। किया है, सभी सरकारों ने अपने अपने स्तर पर जितना बन पड़ा किया है, मगर बीच में जो लोग सेतु का काम करते हैं, दरअसल वे लोग बिचौलिया बन बैठे हैं और बिचौलिया तो बिना कमीशन के कोई काम करता नहीं। ऐसे में कैसे हो सकता है आदिवासियों का उद्धार?

सुकमा में नक्सली दम्पति ने किया आत्मसमर्पण

0
  • शीर्ष संगठन में सालों से सक्रिय थे ये नक्सली 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से वशीभूत होकर एक नक्सली दंपत्ति ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा का रहा विशेष प्रयास। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली नंदा उर्फ बुधरा मुचाकी पिता स्व. भीमा पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिम्मापुरम गोलापारा थाना चिंतलनार सुकमा और मुचाकी कमली पति मुचाकी नंदा पेद्दाबोडकेल आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष उम्र लगभग 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिम्मापुरम गोलापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज 15 अक्टूबर को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इस नक्सली दम्पति को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कर्मियों का विशेष प्रयास रहा है। यह दम्पति नक्सली प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी करना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली बेनर, पोस्टर, पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहें हैं। आत्मसमर्पित नक्सली दम्पति को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत्सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

विकसित राष्ट्र निर्माण एवं छत्तीसगढ़ के विकास में चेंबर ऑफ कॉमर्स का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री साय

0
  • चेंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ की घोषणा
  • चेंबर पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा कार्यक्रम के तहत रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_ पत्रिका) का विमोचन किया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग की अपार संभावना है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस क्षेत्र में 54 वर्ष से निरंतर सेवा भावना से बस्तर सहित राज्य के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे राज्य उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विकसित राष्ट्र बनाने एवं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य शासन सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली प्रारंभ कर दिया है, उद्योग के लिए अच्छी नीति बने राज्य शासन की प्राथमिकता है। इससे रोजगार का सृजन होगा एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपके परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छी उद्योग नीति ला रही है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका का डिजिटल लोकार्पण किया गया है, जो सराहनीय है। इससे व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की चेम्बर वेबसाइट लांच की। इससे सभी सदस्य वेबसाइट पर समस्त गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकेंगें। साथ ही सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस (ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं अन्य उपकरणों से युक्त) की सेवा हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उसे मूर्तरूप देकर संचालित शव वाहन, मरच्युरी बॉक्स जैसी सुविधा का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। साथ ही सदस्यों के लिए कर्मकार उपलब्ध कराए जाऐंगे। इससे आंचलिक रोजगार भी उपलब्ध होगा और कर्मचारियों के स्थायित्व की स्थिति भी निर्मित होगी। सेवा भावी संस्थाओं और अस्पतालों के सहयोग से चिकित्सा शिविरों का आयोजन, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने चेम्बर भवन में ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया, जिसमें सुविधा उपलब्ध होगी। बाहर से आने वाले व्यापारियों हेतु प्रयोग किया जाएगा।बिजनेस टूर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने चेंबर पत्रिका (ई-पत्रिका) का विमोचन किया। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों, व्यापार में बदलते कानून, व्यवसाय में नैतिकता एवं मानवता, संदिग्ध कॉल्स एवं सावधानियां, चेंबर के विजन, मिशन, लक्ष्य एवं कार्ययोजना की जानकारी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में बस्तर दशहरा के माटी पुजारी कमलचंद भजदेव भंजदेव, वनमंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, महापौर सफिरा साहू, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के निर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लालबाग मैदान पर कल सनातन राष्ट्र जागरण सभा

0

जगदलपुर बस्तर की धरती पर सनातन धर्म की पताका थामे वैदिक विदुषी अंजलि आर्य 16 अक्टूबर को जगदलपुर आ रही हैं। वे यहां लालबाग मैदान पर शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक सनातन धर्म जागरण सभा को संबोधित करेंगी। धर्म, संस्कृति, और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों और समर्पण को सुनने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। वैदिक विदुषी अंजलि अपने ओजस्वी भाषणों और निडर विचारों के माध्यम से सनातन धर्म के आदर्शों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती हैं। वे भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। वे बस्तर संभाग के लोगों को एक नई दिशा दिखाने आ रहीं हैं। उनका मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत होगा, जिससे लोग धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगे।आयोजन के संयोजक पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ ने सभी सनातन बंधुओं से इस विशेष अवसर पर अपील करते हुए कहा कि सभी बस्तरवासी इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति न केवल हमें एकता का संदेश देगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों को और भी सुदृढ़ करेगी। यह सभा हमारे लिए एक ऐसा मंच है, जहां हम सभी मिलकर सनातन धर्म की ध्वजा को और ऊंचा करने का संकल्प ले सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि योग समिति के डॉ. मनोज पाणिग्रही, राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, नैना सिंह धाकड़, शक्तिसिंह चौहान, रविन्द्र कुमार हेमनानी, राजेश चावड़ा, अरुण त्रिपाठी, ईला राव, जितेंद्र मिश्रा, मनीष भोजवानी, मंजू लूंकड़, मान कोर्राम, शुक्ला दास, जोगिंदर पाल, ऋषि यादव व अन्य प्रयासरत हैं। यह जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने दी।

मुख्यमंत्री साय ह आमचो बस्तर क्लब में लिस उरीद बरा अउ पताल चटनी के मजा

0
  •  मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों के साथ किया भोजन 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब बस्तर दशहरा के लिए बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व समिति के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने दोपहर के भोजन में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी, मिक्स वेज पकोड़ा, चौलाई भाजी, करेला प्याज आलू बैंगन बड़ी, झुरगा की सब्जी, रायता, पुड़ी, जीरा राइस, दाल तड़का का भी स्वाद लिया।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS