City Media - Page 499 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 499

भटके लोगों को राह दिखा रहे हैं कोबरा बटालियन के अधिकारी और जवान

0
  • नए सुरक्षा कैंप में चल रही है पालनार में पाठशाला
  •  भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पहल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 202- एफ कोबरा बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों और उनके बच्चों की हर तरह की मदद की जा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि ग्रामीण नक्सलियों से विमुख होते जा रहे हैं और भटके हुए युवा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। सुरक्षा बल के जवान ग्रामीणों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

202 एफ कोबरा बटालियन द्वारा पालनार गांव तथा आसपास के बच्चों को कैंप में ही निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसकी शुरुआत 1 मई से की गई है। इस पहल को लेकर गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों तथा बच्चों में खासा उत्साह है। इसके अंतर्गत बच्चों को मुफ्त नोटबुक, कलम, पेंसिल जैसी अन्य कई सामग्रियां वितरित की जा रही हैं। महज 4 दिनों में ही 29 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है। इस पहल में एफ 202 कोबरा के कंपनी कमांडर हरि सिंह उप कमांडेंट, अजय नेगी सहायक कमांडेंट, विवेक रजवार सहायक कमांडेंट तथा बल के अन्य सदस्यों का अहम योगदान है। नक्सल पीड़ित परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है‌।


आईईडी में घायल बच्ची को मदद
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से लगाए गए आईईडी से 4 जनवरी 2024 को चोटिल हुई 11 साल की मासूम बच्ची सुनीता और उसके परिवार को भी इस पहल के तहत कपड़े, राशन एवं पढ़ाई- लिखाई की सामग्री प्रदान की गई। ऐसे ही पहल का नतीजा है कि इस क्षेत्र के लोग नक्सलियों के प्रभाव से स्वयं को मुक्त कर रहे हैं। किसी भी छोटी -बड़ी सहायता के लिए सुरक्षा बल से संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रयासों से ही पालनार आरपीसी के समस्त सदस्य 30 अप्रैल को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शासन की लोक कल्यणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

सर्व नाई सेन समाज ने मनाई संत सेन महाराज की जयंती, लिया एकजुता का संकल्प

0
  •  विधायक किरण देव शामिल हुए कार्यक्रम में
    जगदलपुर सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती जगदलपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प माला से समाज के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने सेन समाज को भरोसा दिलाया की वह सर्व नाई सेन समाज की साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कर्मयोगी समाज से आते हैं, निरंतर श्रम करते हैं, और कठिनाई एवं बाधा को पार करते हुए जीविकोपार्जन करते हैं।


इस अवसर पर उन्होंने सेन समाज को संत शिरोमणि सेन जयंती पर बधाई दी। समाज के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन, उनकी भक्ति से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन सेन, प्रदेश सदस्य मुन्नू सेन, संरक्षक राजूराव, भास्कर राव, सियाराम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास, सह सचिव गौरीशंकर श्रीवास, लोचन सेन, समाज के प्रमुख सलाहकार राधेश्याम ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास, बबलू श्रीवास, छन्नू भारद्वाज, अपना राव, वसंत राव तथा समाज के और भी लोग शामिल थे।

ओड़िशा के नबरंगपुर में प्रत्याशी के साथ बस्तर के नेताओं ने किया डोर टू डोर संपर्क

0
  • बढ़बोरंडी प्रभारी मनीराम कश्यप ने सम्हाला मोर्चा
    जगदलपुर चुनाव प्रचार के दौरान ओड़िशा के नबरंगपुर जिले के बढ़बोरंडी मंडल की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें 40 बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं बस्तर से गए बढ़बोरंडी मंडल प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रमुख, बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ प्रबंधन को लेकर योजना बनाई गई। पार्टी की कार्य पद्धति और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ से आम जन को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति को अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने के टिप्स दिए गए। उमरकोट मे डोर टू डोर संपर्क करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए बस्तर के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ओड़िशा में अबकी बार भाजपा की सरकार का संकल्प लेकर बस्तर के नेताओं ने प्रचार करते लोगों से संपर्क किया। रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बूथ जीते चुनाव जीते इस संकल्प को लेकर हमें काम करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 50 हजार की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस बार ओड़िशा में कमल खिलने वाला है।मनीराम कश्यप ने कहा इस बार जनता भाजपा के पक्ष में है। लोकसभा एवं विधानसभा में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बीजेडी की सरकार पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त है। बीजेडी के नेताओं ने खुद का विकास किया है। भाजपा की सरकार बनने पर ओड़िशा में विकास की गंगा बहेगी। चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड, पिंटू कुमार, वेदप्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, मोहन जोशी, जोगेंद्र चंद्राकर, नारायण बिसाई, पुरुषोत्तम जोशी, रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुनील सेठिया, रणवीर सिंह वैश्य, भोलानाथ नाग, नरेंद्र सेठिया, कमलू माझी, बसंती मांझी, प्रसन्न कुमार मोहंती, कृपासिंधु पाइक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कोरापुट में किया चुनावी जनसंपर्क

0
  • भाजपा प्रत्याशी की विजय यात्रा के सहचर बने देव 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन 8 मई को कोरापुट पहुंचे। वहां उन्होंने कोरापुट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कलीराम मांझी के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा ओडिशा में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है मतदाताओं के मन में मोदीजी बसते हैं। उन्होंने कहा कि मोदीजी के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को बालुंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 11 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कोरापुट के बाद वह रायगड़ा, गुनपुर, जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे

ओड़िशा में मतदान के मद्देनजर नगरनार क्षेत्र में मदिरा विक्रय पर बैन

0

जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों एवं आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत जिले के सीमावर्ती राज्य ओड़िशा के कोरापुट एवं नवरंगपुर जिलों की मतदान तिथि 13 मई को बस्तर जिले के विदेशी मदिरा दुकान नगरनार एवं एफएल 7 सैनिक कैंटिन कमांडेंट 201 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर, कमांडेंट 204 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर तथा कमांडेंट 206 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घंटे पूर्व की अवधि अर्थात 11 मई को शाम 5 बजे से 13 मई को शाम 5 बजे तक एवं मतगणना तिथि 4 जून को संपूर्ण दिवस बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में बस्तर जिले की विदेशी मदिरा दुकान नगरनार एवं एफएल 07 सैनिक कैंटिन कमांडेंट 201 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर, कमांडेंट 204 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर तथा कमांडेंट 206 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर में विक्रय परोसना, परिवहन एवं धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 के नाम पर ही हांफने लगी : दीपक बैज

0
  • तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार
  • भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दीपक बैज 
    जगदलपुर तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया। यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है।

जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया है। आज हुए 7 लोकसभा क्षेत्रों के मतदान में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिए भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक आए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है। तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है।भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गई है कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है।

ओडिशा के चुनाव अभियान में कल से जुटेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0

रायपुर राज्य की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे पर जाएंगे। 8 मई से लेकर 11 मई तक वह कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर, जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे। इस दौरान किरण देव चुनावी सभाओं को संबोधित भी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

गर्मी के इस मौसम में न हो पानी की कहीं दिक्कत, जिला प्रशासन हुआ चौकस

0
  •  पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने पर बल
  • आयुष्मान भारत पंजीयन के लिए चलेगा अभियान

जगदलपुर जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाए। इस दिशा में सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंपों का समुचित संधारण करने सहित जल प्रदाय योजनाओं का सुचारू संचालन करें। साथ ही जरूरत के अनुरूप सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंपों का सुधार किया जाए। वहीं आगामी शिक्षा सत्र शुरू होने के पूर्व 31 मई तक मरम्मत योग्य स्कूल, आश्रम- छात्रावास भवनों तथा आवासीय विद्यालय भवनों का अनिवार्य रूप से मरम्मत कराई जाए। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर महा अभियान चलाकर छूटे हुए लक्षित हितग्राहियों का पंजीयन किया जाए।

उक्त निर्देश सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए सीईओ जिला पंचायत ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लक्षित हितग्राहियों में अब तक छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर महा अभियान संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य अनुरूप शत- प्रतिशत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने अंतर विभागीय समन्वय से अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, राशन दुकान सेल्समैन एवं बैंक सखियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों द्वारा ग्रामीण इलाकों में प्रचार- प्रसार कर हितग्राहियों को पंजीयन शिविर स्थल तक लाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा राशन दुकान सेल्समैन द्वारा पंजीयन करने की कार्यवाही की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को पंजीयन शिविर स्थल लाने का दायित्व सौंपा गया है। इस महा अभियान को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए चयनित कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर 12 जून तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत श्री सर्वे ने बैठक के दौरान वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों को निरंतर द्रुत गति से चलाने सहित मॉनिटरिंग कर नियत समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र भवन तथा उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्यों को 31 मई तक पूर्ण कराने कहा। बैठक में खरीफ फसल कार्यक्रम के तहत बीज- खाद भंडारण एवं वितरण, कृषि और उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन संबंधी आर्थिक गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, वनाधिकार पट्टेधारकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न एवं जरूरी सामग्रियों का भंडारण, राशन कार्डों का नवीनीकरण, मोतियाबिंद सघन जांच एवं उपचार अभियान इत्यादि की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

छठे फेस के चुनाव में ओड़िशा के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए बैज

0
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज को कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी

जगदलपुर: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में ओड़िशा राज्य के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस नेतृत्व ने स्टार प्रचारक बनाया है।

लोकसभा निर्वाचन के छठवें चरण में पड़ोसी राज्य ओड़िशा के लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ओड़िशा के लिए घोषित कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही बस्तर के धीर गंभीर आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी नाम शामिल है। दीपक बैज बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी हैं। वे पूरी प्रखरता के साथ मुद्दों पर आधारित बात रखने में बड़े ही माहिर माने जाते हैं। ओड़िशा राज्य में वे पहले भी पार्टी का चुनाव प्रचार कर चुके हैं तथा वहां के मतदाताओं के बीच उनकी बड़ी लोकप्रियता है। दीपक बैज को ओड़िशा के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी जाने से निश्चित रूप से वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी और उनकी बड़ी जीत का रास्ता साफ होगा।

छठे फेस के चुनाव में ओड़िशा के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए बैज

0
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज को कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी

जगदलपुर: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में ओड़िशा राज्य के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस नेतृत्व ने स्टार प्रचारक बनाया है।

लोकसभा निर्वाचन के छठवें चरण में पड़ोसी राज्य ओड़िशा के लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ओड़िशा के लिए घोषित कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही बस्तर के धीर गंभीर आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी नाम शामिल है। दीपक बैज बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी हैं। वे पूरी प्रखरता के साथ मुद्दों पर आधारित बात रखने में बड़े ही माहिर माने जाते हैं। ओड़िशा राज्य में वे पहले भी पार्टी का चुनाव प्रचार कर चुके हैं तथा वहां के मतदाताओं के बीच उनकी बड़ी लोकप्रियता है। दीपक बैज को ओड़िशा के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी जाने से निश्चित रूप से वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी और उनकी बड़ी जीत का रास्ता साफ होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS