City Media - Page 514 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 514

विकसित भारत का सपना साकार करने केंद्र में तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार : किरण देव

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया जनता से जीवंत संवाद
  •  कई वार्डों में किरण देव ने किया डोर टू डोर संपर्क 
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान के लिए चंद घंटे ही शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी बस्तर का किला जीतने के लिए प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण देव ने मंगलवार की शाम शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी रैलियों में शामिल हुए और बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जनता के बीच पहुंच कर आग्रह किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शहर के गांधी नगर वार्ड, वल्लभ भाई पटेल वार्ड और जवाहर नगर वार्ड में डोर टू डोर संपर्क किया और जीवंत संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन जन को मिला है। उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, पक्के शौचालय, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्यान योजना जैसे अनेक काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीन माह में ही मोदी की गारंटियों को पूरी गारंटी के साथ पूर्ण कर रही है। देव ने कहा कि प्रदेश के किसानों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया वादा तय समय में भाजपा सरकार ने निभाया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की माता, बहनों, बेटियों के बैंक खाते में एक- एक हजार रुपये की दूसरी किश्त भी पहुंच गई है। भाजपा जनता जनार्दन से जो वादा करती है, उसे ज़िम्मेदारी से निभाती भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में आमजन का एक एक मत महत्वपूर्ण है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा को विजयी बनाएं व बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को संसद भेजने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सघन जनसंपर्क के दौरान विद्याशरण तिवारी, संजय पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, रौशन झा, अभिषेक तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद थे।

नगरनार इस्पात संयंत्र के नौ पूर्व और वर्तमान अफसर सीबीआई के शिकंजे में

0
  •  मेगा इंजीनियरिंग के बिल भुगतान के बदले 78 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अर्जुन झा

जगदलपुर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र अभी शिशु अवस्था में ही है और इस संयंत्र को भ्रष्टाचार की दीमक लग गई है। अगर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का आरोप सच है, तो यह नगरनार स्टील प्लांट के भविष्य के लिए चिंता वाली बात है। खबर है कि एक निजी कंपनी से बड़ी रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने नगरनार इस्पात संयंत्र के एक भूतपूर्व और आठ मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने मेगा इंजीनियरिंग के मालिक और एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र के नौ पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। देश के बहु चर्चित इलेक्टोरल बांड खरीदने वालों में दूसरे नंबर पर है नगरनार इस्पात संयंत्र। रिश्वत लेने के मामले में एनएमडीसी के भी अधिकारियों को नामित किया गया है। बताया गया है कि बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र में हालिया स्थापित एनएमडीसी एकीकृत इस्पात संयंत्र नगरनार से संबंधित कार्यों के लिए मेगा इंजीनियरिंग के 174 करोड रुपए के बिल को मंजूरी देने के एवज में लगभग 78 लख रुपए की कथित रिश्वत ली गई थी। खबरों के अनुसार रिश्वतखोरी के इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है, उनमें संयंत्र के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत दशा, डायरेक्टर प्रोडक्शन डीके मोहंती, डीजीएम पीके भुइया, डीजीएम नरेश बाबू, सीनियर मैनेजर सुब्रतो बनर्जी, रिटायर्ड सीजीएम फाइनेंसियल कृष्णमोहन, जीएम फाइनेंस के. राजशेखर, मैनेजर फाइनेंस सोमनाथ घोष शामिल हैं। कहा जा रहा है कि नगरनार इस्पात संयंत्र में इंटेकवेल, पंप हाउस, क्रॉसकंट्री पाइप लाईन समेत कुछ अन्य कार्यों के लिए टेंडर कॉल किए गए थे। लगभग 315 रुपए की लागत वाले इन कार्यों के लिए मेगा इंजीनियरिंग ने भी टेंडर भरा था। मेगा इंजीनियरिंग को सहजता से ठेका मिल गया। इसके बाद उसके बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वतखोरी का खेल शुरू कर दिया गया। सीबीआई ने संबंधित अधिकारियों के लैपटॉप और विभागीय दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर अगस्त 2023 से मामले की जांच शुरू की थी।पूरी तरह पड़ताल करने के बाद बीते 18 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि संबंधित दागी अफसरों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, मगर इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं इस आशय की खबर आम होने के बाद एनएमडीसी और नगरनार इस्पात संयंत्र के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। चर्चा तो यह भी है कि एनएमडीसी और नगरनार इस्पात संयंत्र के कुछ और बड़े अधिकारियों की गतिविधियों पर सीबीआई की नजर है।

भट्ठा बिठाने की साजिश ?

सीबीआई की कार्रवाई के बाद बस्तर अंचल में चर्चा चल पड़ी है कि नगरनार का भट्ठा बिठाने की साजिश रची गई है। शैशवावस्था में ही नगरनार स्टील प्लांट डायलिसीस पर जाता नजर आ रहा है। प्लांट में पहले चोरी की बड़ी घटनाएं कुछ ट्रांसपोर्टर्स और प्लांट के कुछ अफसरों की मिलीभगत से होती रही हैं। कुछ माह पहले ही नगरनार पुलिस ने चोरी का माल लदे दो ट्रक पकड़े थे। एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाले दो ट्रकों के जरिए संयंत्र से चोरी का माल बाहर भेजा जाता था। लोगों का कहना है कि अब भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाकर संयंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी शुरू से यह आरोप लगाती आई है कि केंद्र सरकार नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में सौंपने जा रही है। इसके लिए देश के एक बड़े और बहु चर्चित औद्योगिक घराने के साथ करार को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने इसे बस्तर के लिए बड़ा मुद्दा बना लिया था। वहीं बस्तर के सांसद दीपक बैज नगरनार इस्पात संयंत्र के तथाकथित निजीकरण के मुद्दे को संसद में लगातार उठाते और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। तब भाजपा के शीर्ष नेताओं ने खुले मंच से कहना पड़ा था कि नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं होगा। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के तगड़े विरोध के कारण ही केंद्र सरकार को इस स्टील प्लांट के निजीकरण का फैसला वापस लेना पड़ा। जब संयंत्र का निजीकरण नहीं हो पाया तो अब इसे कबाड़ में बदलने की साजिश शुरू कर दी गई है। सीबीआई की ताजा कार्रवाई को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं नगरनार स्टील प्लांट के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस अधिकारी द्वारा प्लांट के अंदर की गोपनीय बातों को अपने कुछ चहेते पत्रकारों से साझा कर प्लांट को बदनाम किया जा रहा है।

जगदलपुर शहर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0

जगदलपुर राम जन्मोत्सव को लेकर जगदलपुर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल है। गांवों घर घर भगवा ध्वज लहराने लगे हैं, मंदिरों मे पूजा का दौर शुरू हो गया है और बाईक रैली के जरिए कार्यकर्ता जनमानस को राम जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हरि साहू ने कहा कि श्री रामनवमी पर 17 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य राकेश कुमार महाराज और विशिष्ट अतिथि प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे व विहिप प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल राजपूत होंगे, जो सभा को संबोधित करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमनदीप शर्मा ने कहा कि विक्रम संवत 2081 बुधवार 17 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद द्वारा जगदलपुर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातनी भाइयों एवं सभी हिंदू समाज प्रमुखों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

नगरनार में महिला मोर्चा ने किया सघन जनसंपर्क

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में मंगलवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र नगरनार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई। आज के इस जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा, पूर्व सरपंच रैनू बघेल, अर्जुन सेठिया, राधेश्याम पंद्रे, रमेश मिश्रा, घनश्याम सेठिया, बबलू कुमार, महिला मोर्चा सदस्य सुनीता बेसरा, पूर्णी बाई समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

वेटनरी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर कांग्रेस का प्रचार करने का गंभीर आरोप

0
  • काग्रेस को वोट देने के लिए ग्रामीणों पर डाल रहे दबाव
  • राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत

अर्जुन झा-

जगदलपुर कांग्रेस को वोट नहीं दोगे, तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने देंगे, मजदूरी भी नहीं दी जाएगी। इस तरह की धमकियां देकर ग्रामीणों पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ऐसे गंभीर आरोप पशु चिकित्सा विभाग दंतेवाड़ा के बड़े अधिकारी और उनके मातहत कर्मचारियों पर लगे हैं। सिर्फ आरोप ही नहीं लगे हैं, बल्कि मामले की शपथ पत्र के साथ शिकायत भी जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई है।

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग की प्रभारी उप संचालक डॉ. श्यामा मालवीय उर्फ डॉ. श्यामा कर्मा, सहायक उप संचालक डॉ. सुधीर भगत और सहायक ग्रेड-2 जेपीएस बैस के खिलाफ बहुत ही गंभीर शिकायत सामने आई है। बताया गया है कि इन दोनों अधिकारियों और कर्मचारी ने लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने और आचार संहिता लागू हो जाने के बाद पचासों ग्रामीणों को अपने कार्यालय में बुलाकर नकद रुपए बांटे गए। अधिकारियों और कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों से कहा गया कि वोट सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी को देना है और कांग्रेस को ही जिताना है। कांग्रेस को वोट दोगे तो तुम लोगों को बकरी, मुर्गी और गाय दी जाएगी तथा शेड बनवाकर दिया जाएगा एवं मजदूरी भी दी जाएगी। अगर कांग्रेस को वोट नहीं दोगे तो तुम लोगों को विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं शिकायत में यह भी बताया गया है कि जिन ग्रामीणों को नकद रकम बांटी गई है, उनके आधार कार्ड, मजदूरी कार्ड और अन्य दस्तावेजों को अधिकारियों ने सहायक ग्रेड -2 जेपीएस बैस के पास जमा करवा दिया है और कहा कि कांग्रेस को वोट दोगे तभी तुम लोगों को आधार कार्ड, रोजगार कार्ड व दीगर दस्तावेज लौटाए जाएंगे, वह भी लोकसभा चुनाव निपटने के बाद, अन्यथा नहीं। दोनों अधिकारियों और सहायक ग्रेड -2 की धमकियों से ग्रामीण डरे हुए हैं और मजबूर होकर कांग्रेस को वोट देने की बात कह रहे हैं। इस गंभीर मामले की शपथ पत्र के साथ शिकायत दर्जनों ग्रामीणों ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी दंतेवाड़ा, संभाग आयुक्त बस्तर से की गई है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने प्रभारी उप संचालक डॉ. श्यामा मालवीय उर्फ डॉ. श्यामा मालवीय कर्मा, सहायक उप संचालक डॉ. सुधीर भगत और सहायक ग्रेड -2 जेपीएस बैस को तत्काल दंतेवाड़ा से हटाने एवं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

25 साल से पदस्थ हैं डॉ. श्यामा

बताया गया है कि पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग की प्रभारी उप संचालक डॉ. श्यामा मालवीय उर्फ डॉ. श्यामा कर्मा 25 साल से निरंतर दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। वे दंतेवाड़ा के कांग्रेसी कर्मा परिवार की सदस्य हैं और कांग्रेसी विचारधारा से अभिप्रेरित एवं पोषक हैं। वे लगातार कांग्रेस के पक्ष में काम करती आ रही हैं। इसी तरह विभाग के सहायक ग्रेड -2 जेपीएस बैस के बारे में बताया गया है कि वे 27 साल से दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। श्री बैस भी कांग्रेसी कर्मा परिवार के अहसानों तले दबे हुए हैं। शिकायत करने वाले ग्रामीणों ने तमाम उच्च अधिकारियों से मामले पर जल्द संज्ञान लेते हुए डॉ. श्यामा मालवीय कर्मा, डॉ. सुधीर भगत और सहायक ग्रेड -2 जेपीएस बैस को तत्काल हटाते हुए उनके कृत्य के अनुरूप उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस के गारंटी कार्ड से भाजपा में घबराहट: जैन

0
  • हार सुनिश्चित देख प्रलाप कर रहे हैं भाजपा नेता
  • महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की गारंटी से घबरा गई है भाजपा’

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस गारंटी कार्ड ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है और घबराहट में वे उल जलूल बयान दे रहे हैं।

मीडिया को जारी बयान में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस गारंटी कार्ड में जिन पांच न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र किया गया है, उससे भाजपा अपनी हार सुनिश्चित मान रही है। भाजपा के कुछ मैदानी नेता इतना अधिक भयभीत हैं कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस गारंटी कार्ड भरने से रोकने की चेष्टा कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों के दबाव में वे कार्ड भरने से उन्हें नहीं रोक पा रहे हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने पांच न्याय व 25 गारंटियां जनता के समक्ष रखी हैं। इसमें किसानों की कर्ज माफी, उनकी समस्त उपजों एवं वनोपजों की न्यूनतम खरीदी मूल्य निश्चित करने के साथ नारी न्याय के अंतर्गत हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख रुपए हर साल देने की गारंटी दी गई है। इस लाख रुपए की गारंटी से भयभीत भाजपा के नेता अनाप शनाप हरकतें करने पर आमादा हो गए हैं और बेतुके बयानबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जैन ने कहा है कि भाजपा के नेता चाहे कितना भी सिर पटक लें, अफवाहें फैला लें, मगर मातृशक्ति और आम मतदाता समझदार हैं और बहकावे में आने वाले नहीं हैं।कांग्रेस के गारंटी कार्ड में मनरेगा मजदूरों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 400 रुपए प्रतिदिन करने की गारंटी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि यह मजदूरों के पसीने और उनकी मेहनत का सम्मान करने वाली गारंटी साबित होगी। इससे मजदूरों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जैन ने किसानों के लिए उनकी उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप देने की घोषणा कांग्रेस ने अपने गारंटी कार्ड में की है, जो किसानों को बड़ी राहत पहुंचाएगी। रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने गारंटी कार्ड में समाज के सभी तबकों के हितों का ध्यान रखा है और लोग उसे पर्याप्त महत्व दे रहे हैं। इससे भाजपा के नेता विचलित हो उठे हैं और अनर्गल प्रलाप करने पर उतर आए हैं।

मुन्ना भारती के परिजनों से मिले विधायक लखेश्वर

0

बकावंड बीजापुर में गत दिवस हुई घटना में मारे गए छोटे देवड़ा निवासी मुन्ना भारती के परिजनों से मिलने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पहुंचे। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लखेश्वर बघेल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी से दूरभाष के जरिए जानकारी लेकर मृतक परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया, उनका सहयोग करने की बात कही। परिवार को सरकार से भी चर्चा कर न्याय दिलाने की मांग की।

गरीबों के चिर प्रतीक्षित सपनें को साकार करेगा भाजपा का संकल्प पत्र : विद्याशरण तिवारी

0
  •  भाजपा का संकल्प पत्र देश को सशक्त समृद्ध बनाने की नई दिशा गढ़ेगा 
    जगदलपुर सामान नागरिक संहिता, निवेश से नौकरी, गरीबी उन्मूलन, एक देश एक चुनाव और विकसित भारत भाजपा के संकल्प पत्र के समाहित बिन्दुओं में से हैं । पूर्व में चल रही जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं को सतत चलाने के साथ देश को सशक्त, समृद्ध बनाने की दिशा में यह संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र संयोजक विद्याशरण तिवारी ने व्यक्त किए।
    तिवारी ने कहा कि विगत दस वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे।आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनओं के सकारात्मक परिणाम देश को प्राप्त हुए। यह प्रतिबद्ध नेतृत्व की कार्य कुशलता और देश प्रथम की भावना से किए गए कार्यों को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार ने भारतीयों के उन सपनों को साकार किया है, जिसकी प्रतीक्षा वह दशकों से कर रहे थे। श्री तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी की गारंटी की विश्वसनीयता सबसे ऊपर इसलिए है कि भारत जैसे विशाल भू भाग में अपने 10 वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने भारत को विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया, 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से बाहर किया, आयुष्मान कार्ड से गरीबों के 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई, मेडिकल की सीटों और मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, स्वच्छ भारत, शुद्ध पेयजल, रसोई गैस और जन धन खाता सहित अन्य जनहित की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयित किया। इसके साथ ही विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना का विकास, हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन, उड़ान योजना, स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजना, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत के कार्यों को द्रुत गति से ज़मीन पर उतार रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री। जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विगत दस वर्षों में राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य किया। सही नीयत और पूर्ण संकल्पित होकर भारत को विश्व पटल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभारने और भ्रष्टाचार रहित विकसित देश बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।तिवारी ने खोली कांग्रेस की पोल
    विद्याशरण तिवारी ने भाजपा के संकल्प पत्र को व्यवहारिक और भारत की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप दूरगामी परिणाम मूलक करार देते हुए विपक्षी दलों की घोषणाओं पर प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों की चुनावी घोषणाओं को अव्यवहारिक और गुमराह करने वाला करार दिया है तिवारी ने विपक्ष की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्यों राज्यों में चल रही उनकी सरकारों में उन योजनाओं को लागू नहीं किया गया है, जिनका जिक्र उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया है? साथ ही जितनी राशि की वे घोषणा कर रहे हैं, उसकी पूर्ति कहां से होगी साथ ही अन्य विकास योजनाओं का धन कहां से आएगा इस पर भी उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इन दलों में प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक इस देश में शासन किया तब यह योजनाएं कहां थी। अब भी उनकी कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सरकारें है, वहां यह क्यों नहीं लागू हो रही हैं। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस वोट हथियाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रही है।

शक्तिकेंद्र चिखलाकसा में भाजपा कि महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

0
  • छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर लिया गया विजय संकल्प

चिखलाकसा:–आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश आव्हान पर ,जिला आदेश अनुसार मंडल के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्र चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर विजय संकल्प के साथ-साथ 400 पार के नारे लगाए गए। इस बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र चिखलाकसा प्रभारी भरतभाई पटेल ने की। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया ,उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ,वरिष्ठ भाजपाई विजय डरसेना,विरेंद्र पासवान ,राजू रावटे, तुलसी सिन्हा, देवसिंग नगर पंचायत चिखलाकसा के पाषर्दगण विमला जैन,सुनीता गुप्ता संगीता साहू कुंती देवांगन,लीला डरसेना, शान्ति रावटे,तिहारू राम आर्य, ताराचंद पथोड़े,आशीष गुप्ता बृजमनी यादव,चेतन ठाकुर,जसमीत कौर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भरत भाई पटेल ने बताया कि हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को बताना है और जो भी जरूरतमंद व्यक्ति इससे वंचित है उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया ने कहा कि हमें कांकेर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग को प्रचंड बहुमत से जीताना है और छत्तीसगढ़ की सभी की सभी 11 सीटों पर विजय के साथ-साथ देश में 400 पार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है राज्य में विकास के कार्य डबल इंजन सरकार होने की वजह से तेज गति से हो रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही यह विकास के कार्यों में और भी वृद्धि होगी।

भाजपा का संकल्प पत्र में झलक रही है भाजपा की हताशा : दीपक बैज

0
  • भाजपा अबकी बार 150 भी पार नहीं कर पाएगी
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से ही भाजपा की निराशा और हताशा झलक रही है। भाजपा अबकी बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। भाजपा में साहस नहीं है कि वह 2014 और 2019 के समान जनता से वादा कर सके। इसीलिए भाजपा अपने संकल्प पत्र में कोई वादा करते हुए नहीं दिखी है। वैसे भी भाजपा किस नैतिकता से वादा करेगी। 2014, 2019 के वादों को तो भाजपा ने 10 सालों में पूरा नहीं किया है।
    दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के दस साल के शासन में न हर साल 2 करोड़ रोजगार मिले, न किसी के खाते में 15 लाख आए, न 2022 तक किसानों की आय दुगनी हुई, और न ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला। न 100 दिन में महंगाई कम हुई, न बुलेट ट्रेन चली, न 100 स्मार्ट सिटी बन पाई, न ही 2022 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी बन पाई, न ही काले धन को लाने के लिए कोई टास्क फोर्स बन पाई। इतना जरूर हुआ कि देश पर ऋण 55 लाख करोड़ से 4 गुना बढ़कर 205 लाख करोड़ जरूर हो गया। नॉर्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भाजपा के घोषणापत्र में कही गई थी और आज मणिपुर जल रहा और प्रधानमंत्री इस बारे में एक शब्द नहीं कहना चाहते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, कृषकों, मजदूरों, वंचित वर्गो को राहत देता है। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र इस सब पर मौन है। युवाओं से वादा है कांग्रेस के घोषणा पत्र में 30 लाख भर्ती होगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। किसानों के एमएसपी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कानूनी गारंटी देने की बात है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महिलाओं के लिए लाई गई नारी न्याय योजना के माध्यम से कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 1 लाख, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई को नियंत्रित करने का वादा है जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मणिपुर में शांति स्थापित करने का वचन है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनजातीय क्षेत्रों को संविधान के छठे शेड्यूल में शामिल करने का वादा है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। स्वास्थ्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की बात है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कांग्रेस कराने का वचन है और भाजपा के घोषणा पत्र में इसका कोई जिक्र ही नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS