City Media - Page 600 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 600

शहर में जुआ खेलते पकड़ा गया तड़ीपार बदमाश युवक

0
  • पांच माह पहले जिलाबदर किया गया था संतोष को

जगदलपुर पांच माह पहले जिस बदमाश को कलेक्टर ने जिलाबदर किया था, वह शहर में ऐश करता रहा। शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले इस बदमाश को पुलिस ने जेल का रास्ता दिखा दिया है
मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान संहिता और छत्तीसगढ़ राज्य जन सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी का नाम संतोष उर्फ टिरली पिता रतन दाहिया है। वह संतोषी वार्ड जगदलपुर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत में शहर के निगरानीशुदा गुंडे बदमाशों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले संतोष को पकड़ा गया। ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के संतोषी वार्ड के रहने वाले संतोष उर्फ टिरली को कलेक्टर द्वारा 10 अगस्त 2023 को एक साल के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गयाथा। संतोष इस आदेश की अवहेलना करते हुए जगदलपुर के संतोषी वार्ड में अपने साथियों के साथ जुआ खेलने में मशगूल था। जुए के अड्डे से उसे गिरफ्तार किया गया।भादंवि व छग जन सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में डीएसपी विशाल गर्ग, निरीक्षक कविता धुर्वे, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, एएसआई छुबि ठाकुर, प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव, आरक्षक प्रकाश नायक व राकेश मंडावी का योगदान रहा।

सबके लिए प्रेरक हैं स्वामी विवेकानंद के आदर्श : मनोज शंकर

0
  • डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया युवा दिवस
    जगदलपुर स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता। हर आत्मा ईश्वर से जुड़ी है, करना ये है कि हम इसकी दिव्यता को पहचाने अपने आप को अंदर या बाहर से सुधारकर इट्स आल इन द माइंड मतलब कि सबकुछ आपके दिमाग में है। इस थीम का मकसद लोगों को यह समझाना है कि अगर व्‍यक्ति मन में कुछ ठान ले, तो ऐसा कुछ नहीं है, जिसे वो पूरा नहीं कर सकता। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष प्राचार्य मनोज शंकर ने दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका सुकृति ठाकुर ने युवा दिवस व इस वर्ष के विषय आल इन माइंड के बारे में चर्चा की। शिक्षिका सुप्रिया डे ने विवेकानंद जी की जीवनी के बारे में बच्चों को बताया।

प्राचार्य ने बच्चों एवं शिक्षकों को विवेकानंद जी द्वारा अपने जीवन काल में किए गए अच्छे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के वक्तव्य का आम जनमानस और खासकर युवाओं के मनो मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता था। शिकागो में दिए गए उनके भाषण से बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। 11 सितंबर 1893 को जब शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म पर अपने प्रेरणात्मक भाषण की शुरुआत उन्होंने मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों के साथ की, तो बहुत देर तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।स्वामी विवेकानंद सही अर्थ में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और आदर्श हैं। उन्हें उनके ओजस्वी विचारों और आदर्शों के कारण ही जाना जाता है। इस तरह के विभिन्न उदाहरण रखते हुए प्राचार्य मनोज शंकर ने विद्यार्थियों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य के उद्बोधन पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

सुकमा जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को बेचने का गोरख धंधा

0
  • नर्स पर शिशुओं की खरीद फरोख्त का आरोप
  •  कलेक्टर ने किया सस्पेंड, एफआईआर भी दर्ज
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले से बड़ी सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना होती रही। जब इसका खुलासा हुआ, तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सरकारी अस्पताल की नर्स द्वारा नवजात शिशुओं की खरीद फरोख्त की खबर सामने आई है।
    सुकमा के जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्स पर बच्चों की खरीदी-बिक्री का आरोप लगा है। जिला बाल संरक्षण विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर हरीश एस. ने नर्स को निलंबित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया हैं। मामले पर सुकमा कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। नर्स द्वारा नवजात बच्चों को बेचे जाने की सूचना मिलने पर बाल सरक्षंण विभाग ने छानबीन की। शिकायत मिली थी कि रामाराम के कुड़केल गांव निवासी एक परिवार के नवजात शिशु को करीब 30 हजार रू. में खरीदा गया। फिर उसे जरूरतमंद परिवार के पास बेच दिया गया। जांच में शिकायत सही पाई गई। फिर पंचनामा कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई। उसके बाद उक्त नर्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किए जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर विभाग ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है।

    निशाने पर रहते हैं गरीब परिवार
    बताया जाता है कि उक्त नर्स जिला अस्पताल में पदस्थ होने का फायदा उठाती थी। वह डिलवरी के लिए पहुंचने वाली महिलाओं परिजनों के संपर्क में रहती थी। गरीब और पहले से दो या तीन बच्चे वाली महिला के परिजनों को पैसों का लालच देकर डील करती है। बताया जाता है कि पहले भी ऐसी कई घटनाओं को वह अंजाम दे चुकी है।
    वर्सन
    सच निकली शिकायत
    हमें शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जांच- पड़ताल की गई और मामला सही पाया गया। उक्त नर्स के खिलाफ में थाने में सूचना दर्ज कराई गई और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    जितेंद्र सिंह
    बाल सरक्षण अधिकारी, सुकमा

गणेश बहार नाला ग्रामीणों की जिंदगी में लाएगा खुशहाली की बहार

0
  •  अपने गांव में बिजली पैदा करेंगे टाईपदर के ग्रामीण
  • नाले में बन रहे स्टॉप डेम में टरबाईन की हो रही स्थापना
  •  पर्याप्त सिंचाई भी होगी किसानों के खेतों की
    अर्जुन झा
    जगदलपुर गणेश बहार नाला बस्तर जिले के ग्राम टाईपदर के ग्रामीणों की जिंदगी में बहार लाने जा रहा है। इस नाले के पानी से ग्रामीण जहां अपनी जरूरत की पूर्ति के लिए बिजली पैदा कर सकेंगे, वहीं उनके खेतों को भरपूर सिंचाई सुविधा भी मिलेगी। गांव के पास से बहने वाले में गणेश बहार नाले में जल संसाधन विभाग द्वारास्टॉप डेम का निर्माण कराया जा रहा है और लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम की स्थापना की जा रही है। बिजली उत्पादन के लिए स्टॉप डेम में टरबाईन भी लगाई जा रही है।
    गणेश बहार नाला वैसे तो एक बरसाती नाला है, मगर अब यह नाला बारहों माह टाईपदर के ग्रामीणों के जीवन में तरक्की और खुशियों की बरसात करेगा। बरसात के मौसम में पहले गणेश बहार नाले से पानी व्यर्थ बह जाता था। नाले के जल का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पाते थे। सन 2010 में बस्तर क्षेत्र के भ्रमण पर आए बेंगलुरु के प्रोफेसर डॉ. पुनीत सिंह टाईपदर गांव भी पहुंचे थे।

बरसाती पानी के संरक्षण और उसे बहुआयमी उपयोग में माहिर डॉ. पुनीत सिंह ने गणेश बहार नाले में स्टॉप डेम निर्माण, लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम और बिजली उत्पादन की परिकल्पना कर काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से धन राशि भी लगाई। फिर शासन द्वारा जल संसाधन विभाग के जरिए संसाधन लगाकर काम को आगे बढ़ाया गया। गणेश बहार नाला में कराए जा रहे स्टाप डेम और लिफ्ट एरिगेशन कार्य का कलेक्टर विजय दयाराम के. ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से लिफ्ट एरिगेशन की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के सफल होने के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सिंचाई योजना से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराते हुए सिंचाई हेतु स्टोरेज टैंक से श्रमदान के जरिए नाली निर्माण कर प्रशासन का विश्वास जीतने कहा। ताकि ग्रामीणों की मांगों पर अन्य विकास कार्यों को भी गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस लिफ्ट एरिगेशन से लाभान्वित सिंचित क्षेत्र में सभी हितग्राही नगदी फसल गन्ना की खेती कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस योजना के लिए वर्ष 2010 से बेंगलुरू के प्रोफेसर डॉ. पुनीत सिंह ने इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए अपना बहुमूल्य योगदान और स्वयं धन भी लगाया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। इतनी बड़ी लागत से बने प्रोजेक्ट का समुदाय बेहतर उपयोग कर आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधन बनाने में सहयोग दे। कलेक्टर ने टाईपदर के गणेश बहार नाला में स्थापित स्टाप डेम, लिफ्ट एरिगेशन के लिए स्थापित टरबाईन और स्टोरेज टैंक का अवलोकन कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सुकमा और जशपुर जिले में स्थापित लिफ्ट एरिगेशन के कार्य के समान गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जल संसाधन विभाग के रिछारिया, जनपद सीईओ अमित भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

होगी 40 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई भी
लगभग 6 करोड़ की लागत से बन रहे इस योजना से ग्राम टाईपदर की 40 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, गांव की पेयजल समस्या दूर होगी और लघु पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन भी होगा। इसके लिए टरबाइन स्थापना और अन्य निर्माण कार्य को गति दी गई है। पानी का स्टोरेज टैंक तक पहुंचाने वाले काम को पूर्ण कर जांच की जा चुकी है।कलेक्टर विजय दयाराम के. निरीक्षण दौरे के बीच अचानक तिरिया के संगम स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां उन्होंने ग्रामीणों से तिरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा की।

जनपद सदस्य संजय बैस की मेहनत लाई रंग, आंदोलन का हुआ असर, जुनवानी स्कूल के प्रधान पाठक हटाए गए, एक नया शिक्षक भी मिला, ग्रामीणों में खुशी की लहर

0
  • नए शिक्षक का आरती उतार,फूल माला पहनकर किया गया स्वागत

दल्ली राजहरा । दल्ली राजहरा क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की समस्या और वहां के प्रधान पाठक फूलचंद भंडारी द्वारा आए दिन स्कूल से गायब रहने व शराब के नशे में आने को लेकर विगत दिनों कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आंदोलन और तालाबंदी की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद डौंडी बीइओ मौके पर पहुंचे थे और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। साथ ही शिक्षक की कमी को लेकर एक शिक्षक को संलग्न करने की बात कही गई थी। जनपद सदस्य संजय बेस ने 2 दिन के भीतर नए शिक्षक नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन को और आगे जारी रखने की बात कही थी। जनपद सदस्य के अल्टीमेटम के बाद तत्काल प्रशासन हरकत में आई और एक शिक्षक रोहित कुमार साहू को धुर्वटोला प्राइमरी स्कूल से जुनवानी में संलग्न किया गया।

 

तो वहीं विवादित प्रधान पाठक फूलचंद भंडारी को वहां से हटा दिया गया है। साथ ही उनके निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी द्वारा फूलचंद भंडारी को कारण बताओ स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें बीईओ द्वारा कहा गया है कि 9 जनवरी को स्वयं मैं संस्था का निरीक्षण किया ।जहां आप अनुपस्थित पाए गए। सरपंच भर्रीटोला एवं समस्त ग्राम वासी जुनवानी ने अवगत कराया है कि 3 जनवरी 2024 से आज पर्यंत तक कार्य में अनुपस्थित हैं नशापन करके भी विद्यालय आते हैं । कभी भी शाला से चले जाते हैं आपकी उपस्थिति में शाला में हमेशा अनियमित रहती है। इस प्रकार का कृत्य आपके द्वारा कई बार किया जा चुका है। जो की कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। क्यों ना आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण उपस्थित होकर देने का निर्देश प्रधान पाठक को दिया गया था। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उनका निलंबन हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है। वही इधर रोहित कुमार साहू नए शिक्षक के रूप में संलग्न किए जाने पर ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। तो जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो ग्रामीण और बच्चों ने बाकायदा नए शिक्षक का आरती कर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया। तो वही इस सफलता के लिए ग्रामीणों ने जनपद सदस्य संजय बेस का आभार जताया ।ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में हमने आंदोलन किया था और यह सफल रहा। अब उम्मीद करते हैं कि जल्द ही पढ़ाई व्यवस्था पटरी पर आएगी। लगातार जनपद सदस्य संजय बेस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर खड़े होते हैं। उनका जनपद सदस्य क्षेत्र न होने के बावजूद भी उन्होंने इस मामले में गंभीरता दिखाई थी और प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को जल्द व्यवस्था के लिए बाध्य किया था और मामले में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली है। इस पर ग्रामीणों में जनपद सदस्य संजय बेस के प्रति विशेष आभार जताया । वही स्वयं जनपद सदस्य संजय बेस ने उनकी मांगों पर त्वरित निराकरण के लिए शिक्षा विभाग, बीईओ सहित जिला प्रशासन का आभार माना।

कुमुडकट्टा में पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया

0

दल्लीराजहरा लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा के महामाया खान में दिनांक 12.01.2024 को खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अयोजन अवसर पर महामाया एवं डुल्की लीज क्षेत्र में पर्यावरण  एवं खनिज संरक्षण की जांच एवं अवलोकन हेतु रायपुर परिक्षेत्र द्वारा नियुक्त जांच टीम के कन्वीनर अमिताभ चौध्री सदस्यगण सौमित्र हलधर  श्ंभु पाल द्वारा महामाया एंव डुल्की खान में पर्यावरण खनिज संरखण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना एवं प्रशंसा की निरीक्षण दल के सदस्य  सौमित्र हलाअलधर  एव्र  शंभू पाल ने भी महामाया एवं डुल्की खान प्रबंधन की प्रशंसा की। इस अवसर पर शासकीय उच्चत्तर माध्य. शाला ,कुमुडकट्टा के बच्चों / विद्यार्थियों के द्वारा संबंद्ध विषय में एक लघु नाटिका एवं कुछ गीत प्रस्तुत किए गए जिसका उद्देश्य पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति लोगों केा जागरूक करना था । कार्यक्रम के अंत में खान कर्मियों को उनके विशिष्ट सराहनीय प्रयासों के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिये गए स्कुल के बच्चों को भी उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार दिए गए । कार्यक्रम को अरूण कुमार महाप्रबंधक महामाया डुल्की कुमार शिवेश खान प्रबंधक महामाया मनीष जायसवाल खान प्रबंधक डुल्की  श्रीमती दुर्गा तारम सरपंच कुमुडकट्टा मोहन चौहन शिक्षक कुमुडकट्टा शाला ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन टक्कन सिह कोरचे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मनीष जायसवाल खान प्रबंधक डुल्की ने किया ।

 

धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया कलेक्टर ने

0
  • अचानक पहुंचे करणपुर धान उपार्जन केंद्र में
  •  रामपाल के मंदिर में पूजा भी की कलेक्टर विजय ने
    जगदलपुर बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. गुरुवार को अपने निरीक्षण दौरे के दरमियान जगदलपुर विकासखंड के करणपुर धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान की नमी मापक यंत्र के जरिए से धान की नमी का परीक्षण भी किया। खरीदी केंद्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की संख्या, किसानों द्वारा बेचे जा चुके धान की मात्रा की स्थिति, रकबा समर्पण की स्थिति, बारदाना की उपलब्धता और धान के उठाव एवं परिवहन की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से धान की उपज और धान में कालापन की स्थिति के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बचे हुए दिनों में शेष किसानों के भी धान की खरीदी सुनिश्चित कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

रामपाल में रुके थे भगवान राम
उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे रामपाल गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि उनके गांव में प्राचीन मंदिर है, समय निकाल कर दर्शन करने चलिए। इस पर कलेक्टर विजय दयाराम के. वहां जाने के लिए सहर्ष तैयार हो गए। वे ग्रामीणों के साथ रामपाल स्थित लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी ने मंदिर का इतिहास बताते हुए कहा कि वनवास के दौरान भगवान श्री रामचंद्र, माता सीता और लक्ष्मण जी ने कुछ दिन इस गांव में व्यतीत किए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव में खनन के दौरान वर्ष 1806 की घंटी भी मिली है। वर्तमान में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ अमित भाटिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे

पदोन्नति और समयमान वेतन निर्धारण की मांग

0

जगदलपुर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति और समयमान वेतन निर्धारण प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की पहल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष और बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने की है।  परिहार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विभाग के संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग के सैकड़ों पात्र कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हैं, वहीं समयमान वेतनमान की प्रक्रिया भी लंबे समय से अटकी हुई है। परिहार ने पदोन्नति और समयमान वेतनमान निर्धारण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग संयुक्त संचालक से की है।

बीमा कंपनी देगी 60 हज़ार की क्षतिपूर्ति और 10 हज़ार रु का जुर्माना

0
  •  एक्टिवा चोरी होने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का फैसला

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा शुक्रवार को एक प्रकरण में आईसीआईसीआई लोंबार्ड बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला दिया है कि वह आवेदिका को 60 हज़ार रु की क्षतिपूर्ति और 10 हज़ार रु का जुर्माना अदा करे।
प्रकरण के संक्षिप्त तथ्य इस प्रकार हैं कि कोंडागांव निवासी भानुप्रिया मजूमदार ने कोंडागांव से एक होंडा एक्टिवा क्रय की थी। उसका बीमा आईसीआईसीआई लोंबार्ड बीमा कंपनी द्वारा किया गया था। आवेदिका ने यह वाहन पढ़ाई के लिए आने जाने के वास्ते रायपुर में रखा था। लॉकडाउन के दौरान वाहन चोरी हो गया था। इसकी सूचना आवेदिका ने पुलिस थाने एवं बीमा कंपनी को दी थी। बीमा कंपनी ने आवेदिका का दावा विलंब से सूचना दिए जाने का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया था। इसके बाद आवेदिका ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी विलंब के आधार पर क्षतिपूर्ति दावा निरस्त करने का अधिकार नहीं रखती है। इस हेतु उसे 10 हज़ार रू के अर्थदंड से दंडित किया गया है तथा आवेदिका को 60 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति देने की हिदायत दी है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने यह आदेश जारी किया है।

स्व तानसेन कश्यप स्मृति ड्यूज बाल क्रिकेट स्पर्धा 17 जनवरी से

0
  • 26 जनवरी को होगा फाइनल, मैच, 51 हजार रू. है प्रथम पुरस्कार
    भानपुरी स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर्राज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता इस बार 17 जनवरी से प्रारंभ होने वाली है। इसमे कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए व दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपए हैं। अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता स्व. तानसेन कशयप स्टेडियम बेसोली फरसागुड़ा में होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS