City Media - Page 635 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 635

इस माह पूर्ण हो जाएगा मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण

0
  • कलेक्टर विजय दयाराम के. ने लिया मार्केट का जायजा
  • अधिकारियों को दिए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गुरुवार को संजय बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण दौरे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इतवारी बाजार में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग स्थल सह दुकानों के निर्माण कार्यों को दिसंबर माह तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संजय बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर उपस्थित व्यापारियों से चर्चा की। इस दौरान निगम के अधिकारियों को बाजार स्थल में प्रतिदिन साफ सफाई करवाने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने कहा। साथ ही मटन मार्केट, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने संजय बाजार के मार्केट स्थल में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दुकानों का व्यवस्थित करने और योजना अनुसार बाजार शेड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालय की साफ-सफाई और बाजार की प्रतिदिन साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। बाजार परिसर में स्थित बसों की पार्किंग को हटाने के भी निर्देश दिए।

 

निजी स्कूलों के संचालक मिले विधायक किरण देव से

0

जगदलपुर निजी स्कूल प्रबंधन संगठन बस्तर का प्रतिनिधि मंडल आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक किरण देव से मिलकर उन्हें निर्वाचित होने पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल ने निजी स्कूलों की समस्याओं के संदर्भ में विधायक श्री देव से संक्षिप्त चर्चा भी की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश, सचिव नीलोत्पल दत्त, कोषाध्यक्ष सीबी पांडे , उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सदस्य अमित देवांगन, अंजनी झा, चंद्रभान सिंह ठाकुर, नीलोफर नबी, अनु सांडिया आदि शामिल थे।

प्रदेश कांग्रेस ने किया बाबा साहेब अंबेडकर का पुण्य स्मरण

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए पुण्यांजलि अर्पित की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सुबोध हरितवाल, संयुक्त महामंत्री शिवसिंह ठाकुर, अशोक राज आहूजा, प्रदेश सचिव रेहान खान, नंदकुमार पटेल, मेहमूद अली, रोशन सिंह, भवानी मरकाम, सुरेश यादव, मो. सिद्दीक, मतीन खान, अमित मित्तल, रवि शर्मा तथा सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक एवं मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने माना मतदाताओं व पार्टीजनों का आभार

0

दल्लीराजहरा भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के बूथों में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 12984 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 8875 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस से भाजपा 4109 बढ़त में रही। दल्ली राजहरा मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी और महामंत्री द्वय महेंद्र सिंह व मदन माईती ने कहा है कि यह मंडल के सभी वरिष्ठ, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की ओर से सभी को साधुवाद देते हुए उन्हें नमन किया है और उनके प्रति आभार जताया है। द्विवेदी, सिंग व माईती ने अपेक्षा की है कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसी तरह पार्टी के प्रति निष्ठा एवं प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के कार्यों को अंजाम देते रहेंगे।

सत्ता परिवर्तन के साथ ही आई प्रशासन हरकत में अवैध शराब व चखना दुकानों पर कार्यवाही

0

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का शासन आते ही पूरे प्रदेश में प्रशासन सक्रिय हुआ अवैध कारोबारी एवं अवैध कब्जों पर धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है इसी प्रकार दल्ली राजहरा के शराब दुकान के पास कांग्रेस शासन में चल रहे अवैध चखना दुकान का कब्जा खाली कर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की गई सट्टा लिखने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शराब चखना दुकानों पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त था जिसकी आड़ में उनके द्वारा वसूली की जाती थी। भाजपा सरकार के सत्ता पर आते ही प्रशासन भी प्रशासनिक सर्जरी एवं अवैध कारोबार पर नियंत्रण कर अपना नंबर बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस नेताओं को अब छोड़ना पड़ेगा पदों का तोहफा

0
  •  सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब शुरू होगी विदाई मुहिम
  • जिस पार्टी ने सब कुछ दिया, उसी को दिया दगा

अर्जुन झा

जगदलपुर सियासत में कुर्सी किसी की सगी नहीं होती। किसी को कुर्सी मतदाता दिलाते हैं, तो किसी को सियासतदां तोहफे में दे देते हैं। मतदाता ने तो अपनी दी हुई कुर्सी कांग्रेस से छीनकर भाजपा के हवाले कर दी है। अब तोहफे में मिली कुर्सी छोड़ने की बारी उन नेताओं की है, जिन्हें उनके आका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उपकृत किया था। इन उपकृत नेताओं ने पार्टी का कर्ज उतारने के बजाय पार्टी की ही पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। ऐसे उपकृत नेताओं में बस्तर संभाग के भी करीब आधा दर्जन नेता शामिल हैं। अब इन नेताओं को भी तोहफे में मिले पद छोड़ने पड़ेंगे। नेट

छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर हो चुका है। 15 साल तक वनवास का दंश झेल चुके कांग्रेस के नेताओं को सन 2018 में बड़ी राहत नसीब हुई थी। तब छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने सत्ता को दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल फेंका और कांग्रेस को के शिखर पर पहुंचा दिया। सालों तक सत्ता के स्वाद से वंचित रहे कांग्रेस के आला नेताओं ने अपने सिपहसालारों को पद रेवड़ी की तरह बांट दिए। अक्षय ऊर्जा विकास निगम, आदिवासी विकास प्राधिकरण, इंद्रावती विकास प्राधिकरण, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, हज कमेटी, उर्दू अकादमी, पर्यटन विकास मंडल, माटी कला बोर्ड समेत तमाम निगमों, अकादमी, मंडलों और प्राधिकरणों में अपने चहेतों को पद दिए गए। यह कोई असंवैधानिक कदम नहीं बल्कि राजनीति की परंपरा है। जिस दल की सत्ता होती है, उस दल के लोगों को ऐसे पद उपहार स्वरूप देने की परंपरा छत्तीसगढ़ ही नहीं, अपितु सभी राज्यों में दशकों से चली आ रही है। छत्तीसगढ़ में अब फिर से भाजपा की बारी आ गई है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान जिन कांग्रेस नेताओं को तोहफे में ये पद मिले थे, उन्हें अब ये पद लौटाने होंगे। सत्ता में आते ही भाजपा ने बेदखली अभियान का ऐलान कर दिया है।

अभी चखना सेंटर, आगे….?

सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजधानी रायपुर, न्यायधानी बिलासपुर और शिक्षाधानी भिलाई में शराब दुकानों के आसपास संचालित अवैध चखना सेंटरों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। पदों से बेदखली का एक्शन भी जल्द शुरू होगा। फिलहाल रायपुर हेड क्वार्टर से इस बाबत लेटर एक्शन शुरू हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल मंडलों, निगमों, प्राधिकारणों, अकादमी आदि के अध्यक्षों व सदस्यों को बेदखल किया जाएगा। विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों को कार्यकाल पूरा होते तक पद पर बने रहने दिया जाएगा।

चलता किए जाएंगे बस्तर के ये नेता

नई भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे ‘बेदखली अभियान’ से बस्तर के आधा दर्जन कांग्रेस नेता प्रभावित होंगे। इन नेताओं में ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्य मलकीत सिंह गैदू, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सदस्य विक्रम मंडावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, उर्दू अकादमी के सदस्य अनवर खान व मदरसा बोर्ड के गफ्फार अली शामिल हैं। अब ये नेता ज्यादा दिनों तक पद का सुख नहीं भोग पाएंगे। उनकी जगह भाजपा समर्थक इन पदों से नवाजे जाएंगे।

बस्तर विधायक लखेश्वर ने सक्ती विधायक महंत को दी बधाई

0

जगदलपुर बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल अपने रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. चरणदास महंत से भेंट की।

लखेश्वर बघेल ने रायपुर स्थित निवास डॉ. चरणदास महंत के निवास में पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हाईवा ने बाइक सवार माँ बेटे को मारी टक्कर घटना स्थल माँ की मौत

0

बिग ब्रेकिंग दल्लीराजहरा बिटाल के पास हाईवा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार जयलाल उम्र 35 अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था बिटाल के पास सामने से आ रही है हाईवा क्रमांक सी.जी.-08 ए. सी. 1296 ने टक्कर मार दी । जिसे दोनों गिर गए।जिसके पश्चात महिला एवं उसके पुत्र को, अस्पताल लाया गया जहां पर वृद्धि महिला की मौत हो गई एवं घायल पुत्र जिसके सर पर चोट आई है का इलाज चल रहा है जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। मृतक महिला का नाम रजई बाई उम्र लगभग 60 वर्ष खडगांव के रहने वाले बताया जा रहा है।

गेस्ट हाउस निर्माण में लोक निर्माण विभाग कर रहा बड़ा झोल

0
  •  राजनगर में कराया जा रहा घटिया स्तर का निर्माण
  • निर्माण में स्तरहीन सामग्री का किया जा रहा है उपयोग

अर्जुन झा

बकावंड लोक निर्माण विभाग अपने निर्माण कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। सड़क, पुल पुलिया और भवनों के निर्माण में विभाग के अधिकारी खुलकर झोल करते हैं। समीपस्थ ग्राम राजनगर में भी ऐसा झोल का खेल चल रहा है।

विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर के कालेज चौक के पास लोक निर्माण विभाग के बकावंड में पदस्थ अधिकारियों की निगहबानी में इन दिनों लाखों रुपयों की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने ठेकेदार प्रेमशंकर शुक्ला को निर्माण कार्य अपनी मर्जी से कराने की खुली छूट दे रखी है। विभाग के अधिकारी मॉनिटरिंग और सुपरविजन के लिए भी नहीं पहुंचते। इसका नतीजा यह हो रहा है कि ठेकेदार अपनी मर्जी अनुसार सामग्री का इस्तेमाल कर कार्य पूर्ण करने में लगे हैं। अफसरों के संरक्षण में ठेकेदार बेलगाम होकर काम करा रहे हैं। अधिकारियों ने निर्माण से किनारा कर लिया है

और कार्य ठेकेदार के भरोसे चल रहा है। निर्माण में निहायत ही घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नींव की गहराई तो कम रखी ही गई है, उसकी भराई भी मजबूती से नहीं की गई है। दीवारों की मोटाई कम रखी गई है। कॉलम भी मजबूत नहीं बनाए गए हैं। नामी और ब्रांडेड कंपनियों की सीमेंट का उपयोग न कर लोकल और बेहद हल्के दर्जे की सीमेंट इस्तेमाल की जा रही है। गारे में रेत ज्यादा और सीमेंट कम मिलाई जा रही है। रॉड और छड़ें भी हल्के दर्जे की लगाई जा रही हैं। खिड़कियों के लिए मंगाई गई लोहे की जाली और दरवाजे भी स्तरहीन हैं। दीवारों की जोड़ाई में उपयोग से पहले ईंटों को पानी पिलाया ही नहीं गया है, जिससे दीवारों के मजबूती से टिके रहने की संभावना क्षीण हो गई है।निर्माण स्थल पर सूचना पटल का कोई अता पता नहीं है। गेस्ट हॉउस निर्माण के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है, कार्य एजेंसी कौन है, इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। निर्माण के विभागीय मापदंडों का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है। काम के तरीके और निर्माण सामग्री के घटिया स्तर को देखते हुए गेस्ट हॉउस के ज्यादा दिनों तक टिके रह पाने की संभावना बहुत कम है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने कहा कि वे जल्द निर्माण कार्य का निरीक्षण करने राजनगर जाएंगे।

वर्सन

आरटीआई लगाइए

कार्य की जानकारी आप विभाग से सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त कर सकते हैं। कार्य अभी प्रगति पर है।

दिनेश देवांगन,   सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, बकावंड

वाद विवाद में हुलेश्वर प्रथम, धर्मेंद्र सिंह द्वितीय

0

जगदलपुर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस विभाग द्वारा मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता घोषित कर दिए गए हैं।

5 दिसंबर को पुलिस ऑडिटोरियम शौर्य भवन में आयोजित मानव अधिकार एवं पुलिस का दायित्व विषय पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक हुलेश्वर जोशी को प्रथम, कोंडागांव जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह नेताम को द्वितीय और कांकेर जिले में सेवारत महिला आरक्षक पद्मिनी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवनिवृत संयुक्त संचालक क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला बस्तर जगदलपुर डॉ. बी सूरिबाबू, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पीएन अग्रवाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद एवं लेखिका उर्मिला आचार्य थे। इस रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर पुलिस रेंज के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर एवं नारायणपुर जिलों के कुल 18 पुलिस कर्मियों ने नामांकन कराया था। इनमें से बारह ही इस डिबेट में शामिल हो पाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS