दल्लीराजहरा उत्तराखंड के अध्यात्मिक गुरु व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय सतपाल महाराज जी ने भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा यह कांग्रेस सरकार शराब घोटाला चावल घोटाला पी एस सी घोटाला जैसे अनेक घोटालों से घिरी हुई सरकार है अब समय आ गया है कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए तैयार रहें और प्रदेश में डबल इंजन की लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में आप सभी कमल पर बटन दबाकर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाऐ इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार विधानसभा संयोजक देवेंद्र जायसवाल सहित हजारों की संख्या में धर्मगुरु श्रद्धेय सतपाल महाराज जी के अनुयायी उपस्थित थे|
बस्तर विधानसभा क्षेत्र बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने सोमवार को क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का साथ ही हमारे लिए सर्वस्व है और आपकी उन्नति ही मेरा लक्ष्य है। बघेल ने कहा कि विकास, विश्वास, उन्नति और सबकी प्रगति का दूसरा नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें।
आज जनसंपर्क अभियान के तहत बस्तर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरेठा सरगीगुडा पारा पहुंचकर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों से आगामी चुनाव को लेकर वार्ता की एवं उनका उत्साहवर्धन कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। गांवों के पारा मोहल्लों में जाकर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने लोगों से मुलाकात की व उनसे विधानसभा चुनाव में मौजूदा कांग्रेस सरकार के समर्थन का आग्रह कर भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ लखेश्वर बघेल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का भरोसा दिलाया। इससे उत्साहित लखेश्वर बघेल ने कहा – भूपेश है तो भरोसा है।
लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के फिर दर्जनों भाजपाई बने कांग्रेसी
लोहंडीगुड़ा जिस प्रकार सूखे और बूढ़े पेड़ की पत्तियां झड़ जाती हैं और वह पेड़ फल विहीन हो जाता है, उसी प्रकार चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गत हो रही है। बूढ़ी भाजपा रूपी पेड़ पत्ता और फल विहीन हो रही है। भाजपा के लोग छिटककर कांग्रेस के पाले में जाते जा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने जनसंपर्क के दौरान गांव गांव के भाजपा कार्यकर्त्ता उनके समक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के दर्जनों और भाजपा कार्यकर्त्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा सीट के सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का सघन जनसंपर्क निरंतर जारी है। श्री बैज अपनी देवतुल्य जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर विजय यात्रा पर अग्रसर हो रहे हैं। दीपक बैज सोमवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान उनके समक्ष लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के दर्जनों सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि रोज कई गांवों के भाजपा, जोगी कांग्रेस व सीपीआई के कार्यकर्त्ता या तो दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान या फिर लोहंडीगुड़ा के ग्राम गढ़िया स्थित उनके निवास में पहुंचकर कांग्रेसी बन रहे हैं। इन दलों के हजारों कार्यकर्त्ता अब तक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
दल्लीराजहरा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने दल्ली नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान चलाया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 3,4,20 एवं 21 विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क चलाते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। महिलाओं व युवाओं के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया जब जनता को अपनी समझदारी दिखानी पड़ेगी। अगले पांच साल तक विकास को कोरा साबित होने से सिर्फ जनता का सही निर्णय ही बचा सकता है। विकास करने के लिए सिर्फ घोषणा ही काफी नहीं बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा और विजन के साथ सोच होना जरूरी है भाजपा प्रत्याशी के साथ दल्ली मंडल पदाधिकारी युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,आ. ज.मोर्चा ,वार्ड पार्षद व जनता सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में दिनांक 26.10.2023 के. 11.00 बजे राजहरा से डोडी जाने वाले मार्ग झरन मंदिर के सामने डडसेना पुलिया के पास अज्ञात वाहन चारपहिया के चालक द्वारा मृतक मिथलेश साहू एवं अपने साथी राकेश निषाद के साथ अपनी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी-24 आर. 4453 से जाते समय विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मौके पर मिथलेश साहू की मृत्यु हो गया अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट कर राजहरा टाउन की और फरार होने से पता चलाश हेतु नगर में लगे सीसी टीवी कैमरा से पतातलास कर एक्सीडेंट करने वाले हाइवा ट्रैक वाहन क्रमांक सीजी 24 टी 3212 के चालक रतन सिंह पिता स्वं पति राम उम्र 50 वर्ष सा. पथराटोला थाना जिला बालोद को मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त पतासाजी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, सउनि सूरज साहू आर. 894 सुरेन्द्र देशमुख आर.क्र. 128 रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।
थोक में पार्टी छोड़ कांग्रेस से जुड़ रहे बीजेपी कार्यकर्त्ता
लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के प्रत्याशी दीपक बैज की लोकप्रियता का जादू सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और आम ग्रामीणों के ही नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं के सिर पर भी चढ़कर बोल रहा है। दीपक बैज के समर्थन में अब भाजपा कार्यकर्त्ता भी खुलकर सामने आने लगे हैं। भाजपा में असंतोष की लहर सी चल पड़ी है और भाजपा के कार्यकर्त्ता कांग्रेस की शरण में तेजी से जा रहे हैं।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज शुरू से ही बेहद लोकप्रिय रहे हैं। विधायक के रूप में वे इस क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विधायक रहते दीपक बैज ने क्षेत्र में विकास की जो बयार बहाई है, वह अतुलनीय है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने जाने के बाद विकास की रफ्तार को और भी नया आयाम दिया है। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम गढ़िया के मूल निवासी हैं। वे आदिवासी माड़िया समुदाय से आते हैं और सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में माड़िया आदिवासी समाज के लोगों की बहुलता है। लिहाजा स्थानीय होने, सहज, सरल और सबसे मिलजुलकर रहने, जातीय भावना आदि का व्यापक असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि लोग उनके काफिले से जुड़ते चले जा रहे हैं। यह कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी दीपक बैज के व्यवहार और कामकाज के तौर तरीकों का जादू क्षेत्र के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। और तो और अब भाजपाई भी इस जादू से अछूते नहीं रह गए हैं। गांव – गांव के भाजपा कार्यकर्त्ता दीपक बैज के लिए प्यार उंडेल रहे हैं। दीपक बैज की खातिर वे भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस की शरण में चले जा रहे हैं। अब तक हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। दो दिन पहले ही चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लॉक के दर्जनों ग्रामीण गढ़िया स्थित दीपक बैज के निवास में पहुंचकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पहले लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धाराऊर गांव के 500 भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आज यानि शुक्रवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ही ग्राम कस्तूरपाल के दो दर्जन से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। इन कार्यकर्ताओं को श्री बैज ने कांग्रेसी गमछा पहना कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश करवाया।
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और महापौर सफीरा साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में मोर्चा सम्हाल लिया है। श्री मौर्य और श्रीमती साहू तथा पार्षदों एवं कांग्रेस नेताओं व नेत्रियों ने गुरुवार को शहर में धुंआधार प्रचार किया।
विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में आज से नगर में कांग्रेस ने धुंआधार बैटिंग शुरू कर दी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी शहनाज बेगम, प्रदेश सचिव अपर्णा वाजपेयी, वरिष्ठ कांग्रेसी कनकदेई नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, अंजना नाग, पापिया गाईन, माधुरी शर्मा,पार्षद यशवंत ध्रुव, पार्षद ललिता राव, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेश्वरी, अफरोज बेगम, पार्षद कमलेश फाटक, पार्षद सूर्या पानी, रोजविन दास, सचिव लेनविन दास, माही श्रीवास्तव, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ज्योति राव, संदीप दास व जिला सचिव मिराज खान, सोनिया, मोना यदु, सपना कश्यप उपस्थित थे।
जगदलपुर राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने जगदलपुर के विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं, दवाइयों के रखरखाव और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दिए।
डॉ. पामभोई ने धरमपुरा में नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली स्वास्थ सेवाओं का जायजा लिया और संस्था में अधिक से अधिक प्रसव कराने हेतु निर्देश दिए। स्टोर का निरीक्षण कर उन्होंने दवा के रखरखाव के संबंध में जरूरी निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।इसके पश्चात डॉ. पामभोई ने शहर में संचालित अन्य यूपीएचसी कुम्हारपारा का निरीक्षण कर वहां कार्यरत मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस नागवंशी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकार डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. विराट तिवारी, डॉ. तृषा अवस्थी व अन्य स्टाफ से बात की और ओपीडी सेवा बढ़ाने तथा प्रसव सेवा प्रारंभ करने हतु निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र पामभोई के साथ डीपीएम डॉ. रीना, सीपीएम संजीव दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम और अन्य मौजूद थे।
लगाई गई डॉक्टरों की ड्यूटी
यहां यह बताना जरूरी है कि जिला प्रशासन ने जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने के लिए यूपीएचसी कुमाहरपारा व धरमपुरा में दिन अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। इसके तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारपारा में सोमवार को केंद्र के चिकित्सा अधिकारी मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञ प्रथम, तृतीय डॉ. राज गुप्ता, द्वितीय, चतुर्थ डॉ. आरकेएस राज, बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ, समस्त बुधवार को डॉ. प्रियंका चौधरी, गुरुवार को मेडिसिन विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी समस्त, गुरूवार को डॉ. एस नागवंशी व डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, शुकवार को वृद्ध एवं कैंसर समस्त, शुक्रवार को डॉ. भंवर लाल शर्मा, शनिवार को सर्जरी रोग विशेषज्ञ, अस्थिरोग विशेषज्ञ, प्रथम व तृतीय डॉ. पीएन अग्रवाल, द्वितीय व चतुर्थ डॉ. जी सेतु कुमार, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा में सोमवार को वहां के चिकित्सा अधिकारी, मंगलवार को वृद्ध एवं कैंसर समस्त, मंगलवार को डॉ. भंवर लाल शर्मा, बुधवार को शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रथम व तृतीय डॉ. वर्षा चौहान, द्वितीय व चतुर्थ डॉ. चौधरी, गुरुवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ समस्त, गुरूवार को डॉ. प्रियंका चौधरी, शुक्रवार को सर्जरी रोग विशेषज्ञ, अस्थिरोग विशेषज्ञ, प्रथम व तृतीय डॉ. अनिल सोनकर, द्वितीय व चतुर्थ डॉ. एलएल ठाकुर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. आरबीपी गुप्ता उपलब्ध रहेंगे।
रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने जतिन के लिए कस ली है कमर
भूपेश बघेल सरकार के काम का दे रहे हवाला
जगदलपुर इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस के त्रिदेव रेखचंद जैन राजीव शर्मा और टीव्ही रवि के साथ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इन चारों नेताओं ने क्षेत्र के धनपूंजी गांव में सघन जनसंपर्क किया और भूपेश बघेल सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जबसे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि का खुलकर साथ मिल रहा है, तबसे सियासी हवा की दिशा ही बदल गई है। कांग्रेस के ये त्रिदेव जतिन जायसवाल के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। रेखचंद जैन की क्षेत्र में पकड़, राजनैतिक अनुभव, लोगों से घनिष्ठता, राजीव शर्मा की नगर एवं समीपी इलाकों में पैठ और टीव्ही रवि की जमीनी सियासत का असर दिखने लगा है। लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने लगे हैं। जतिन जायसवाल की स्थिति मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को ग्राम धनपूंजी में जबरदस्त जन समर्थन मिला। माता – बहनों और बड़े बुजुर्गों ने जतिन को आशीर्वाद देते हुए जीत का भरोसा दिलाया। जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे आपके वोट के साथ ही सपोर्ट की भी जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि का साथ जतिन की जीत का बनाएगा इतिहास। प्रचार अभियान में ये तीनों नेता भी साथ थे। इन तीनों के साथ ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। कार्यकर्त्ता अब दोगुने उत्साह के साथ जतिन जायसवाल का प्रचार कर रहे हैं। जतिन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और अभी एवं आगे भी हमें आपके साथ की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस के पक्ष में डट जाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है।
30 भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ नेता टीवी रवि भी साथ थे। जनसंपर्क के बीच 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा के तीनों ब्लाक में तरुणाई दीपक की रोशनी में विकास की डगर पर चल पड़ी है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अन्य इलाकों की अपेक्षा अधिक विकसित, शिक्षित और खुले दिल दिमाग वाला क्षेत्र है। यहां के लोग विकास चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज फिर विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करने चुनाव मैदान में हैं। यहां मुकाबले में आनंद नहीं आ रहा। क्योंकि एकतरफा माहौल गांव- गांव में नजर आ रहा है। बास्तानार से लेकर लोहंडीगुड़ा तक युवाओं और महिलाओं का समर्थन दीपक बैज को मिल रहा है। वजह है उनके विकास के वे काम, जो उन्होंने पहले विधायक और फिर सांसद के रूप में किए हैं। वजह है उनकी ईमानदार छवि। दीपक बैज राजनीति की काजल की कोठरी में पूरी तरह बेदाग हैं। उनके राजनीतिक विरोधियों ने कभी उनकी तरफ उंगली उठाने की हिम्मत नहीं की। क्योंकि दीपक सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। बस्तर के हितों के लिए संघर्ष करते हैं। वे विकास की सोच रखते हैं। जनता के प्रति संवेदनशील हैं। अन्याय का प्रतिकार करते हैं और समाधान के पहले शांत नहीं बैठते। वे छत्तीसगढ़ के युवाओं के आइकन बन चुके हैं तो अपने बस्तर और चित्रकोट की बात ही क्या है। यहां हर घर की यही तमन्ना है कि बेटा हो तो दीपक जैसा। छोटी सी उम्र में दो बार विधायक, फिर सांसद और अब सांसद के साथ साथ उस कांग्रेस के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष, जो कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दीपक की क्षमता का कायल है तो साफ है कि उनके अपने घर के लोग उनकी प्रतिभा से अपरिचित नहीं हैं। जब घर के चिराग की रोशनी दूर तक फैलती है तो आंगन का हर एक कोना जगमग होता है। दीपक के साथ यह कहावत लागू नहीं होती कि घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध। वे तो चित्रकोट से लेकर पूरे बस्तर में सिध्द हैं और अब प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के तौर पर अपनी कर्मशीलता की धाक जमा चुके हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को चुनाव के लिए खड़ा करने के लिए दीपक को तीन महीने का समय मिला। आज जिस तरह चित्रकोट के युवा दीपक के साथ साथ चल रहे हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ के युवा भी उनके साथ हैं। ऐसा लग रहा है कि चित्रकोट में दीपक बैज की शक्ल में छत्तीसगढ़ की जवानी चुनाव मैदान में उतर आई है। कोई धर्म के नाम पर चुनाव लड़ता है तो दीपक बैज कर्म के नाम पर चुनाव लड़ते रहे हैं और लड़ रहे हैं। तब भी ऐसा नहीं है कि वे धर्म से परे हैं। उनका धर्म जनसेवा और विकास है। उनका धर्म महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं का रोजगार है। इसीलिए उनके प्रयासों से वनोपज आधारित ऐसे प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित हो रहे हैं, जो महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की गारंटी हैं। लोहंडीगुड़ा की इमली सात समंदर पार इठला रही है तो यह दीपक की महिला हितैषी सोच का परिणाम है। दीपक बैज के संघर्ष का ही नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर आकर चुनावी वादा करना पड़ रहा है कि नगरनार स्टील प्लांट निजी क्षेत्र में नहीं जाएगा। इन चुनावी वादों पर चित्रकोट सहित बस्तर की जनता को भरोसा हो न हो, लेकिन दीपक बैज पर भरोसा है कि वे इस प्लांट का निजीकरण रोकने पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि यह प्लांट बस्तर के हाथों में रहेगा तो बस्तर के युवाओं के हाथ को काम मिलेगा। बात अगर आस्था की है तो दीपक बैज ने जग प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अध्यक्ष के रूप में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई है। इस महा पर्व के रथ से जुड़े दसियों गांवों के लोगों के साथ दीपक ने साथी की तरह अपने दायित्व पूरे किए हैं।