City Media - Page 683 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 683

सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में आज दिनांक 22.09.23 को सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आवेदन फार्म लिये गए! जिसमें कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसीया, उपाध्यक्ष  अब्दुल इब्राहिम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्नाथ

योगी, उपअभियन्ता  राकेश कुमार पाठक , संदीप वर्मा (A P M), डॉ ऋषभ सांडिल्य, हेमशंकर साहू (लैब टेक्नीशियन), राहुल ( फार्मा),राधिका यादव (ANM), प्रशान्त कौशल (वाहन चालक) नगर पंचायत के समस्त अधिकारी/कर्मचारी राकेश साहू, सन्नी चौधरी, महेंद्र साहू (PIU), राहुल मेंढे, योगेश दुबे, संतलाल गहरवार, केशव , रुपराय, नरेश, चंद्रशेखर चन्द्राकर , दुरेन्द, बंटी, एवं समस्त कर्मचारी गण व स्व सहायता महिला समूह के सभी सदस्यगण ,तथा नगरवासियों आदि की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया !

डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा करने के लिए पालको से बात न करके बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और उसपर किसी तरह की कार्यवाही का न होना दुर्भाग्यपूर्ण, सांसद प्रतिनिधि

0

आज राजहरा खदान समूह के सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एक स्मरण पत्र मुख्य महाप्रबंधक (खदान) /चैयरमेन, एल.एम.सी. कमेटी

डी.ए.व्ही. इस्पात सीनि सेके. पब्लिक स्कूल राजहरा माइंस को दिया और ईसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को भी दिया गया।और ईस स्मरण पत्र से उनको बताया गया है कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बच्चों से दबाव पूर्वक फीस जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा प्रवेश पत्र प्रदान नहीं करने व परीक्षा से वंचित रखने की शिकायत एवं ठेका श्रमिकों के बच्चे एवं गैर बी.एस.पी. बच्चों से फीस नहीं

लिये जाने पर कार्यवाही किये जाने के संबंध में स्मरण हमारे द्वारा प्रेषित पत्र दिनांक 09.09.2023 एवं 11.09.2023 को दिया गया था किंतु आज दिनांक उसपर किसी भी तरह की कार्यवाही का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और शिकायत कर्ता को ईसकी किसी भी तरह की जानकारी न देना निराशाजनक है।

विदित हो कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बच्चों की फीस को

लेकर उन्हें प्रताड़ित किये जाने के संबंध में हमने आपके समक्ष उपरोक्त संदर्भित तिथियों में पत्र प्रेषित किये थे। किन्तु उक्त पत्रों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, डौण्डी द्वारा दिनांक 12.09.2023 को एक बैठक आयोजित की गई थी, किन्तु इस बैठक को अपरिहार्य कारणों से आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। किन्तु उसके बाद अब तक कोई

बैठक नहीं हुई है। और इस पर अब तक क्या कार्यवाही की गई है, इससे हमें अवगत भी नहीं कराया गया है। जो कि बहुत ही निराशाजनक है। आज लगभग 13 दिन बीत जाने के बाद भी इतने संवेदनशील मुद्दे पर किसी प्रकार की कार्यवाही का न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही एल.एम.सी. चेयनमेन महोदय से आग्रह है कि जिस दिन बच्चों से फीस जमा कराने के संबंध में दबाव पूर्वक बच्चों से स्कूल में

आवेदन लिखाया गया था, उस दिन का स्कूल का सीसी टीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने का कष्ट करें। और जिन पालको ने आपको लिखित शिकायत की है उसपर तत्काल कड़ी कार्यवाही करें जिससे उन पालको को यह विश्वास हो कि अगर स्कूल प्रबंधन द्वारा हमारे बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है तो उनपर उचित कार्यवाही की जावेगी। किंतु बीएसपी प्रबंधन की स्कूल के बच्चों और पीड़ित पालको की समस्याओं पर गंभीर नहीं दिख रही जो राजहरा नगर के बच्चों और पालको के लिए चिंता का विषय है।

अतः हम इस स्मरण पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि अविलम्ब इस

मुद्दे पर बैठक आयोजित कर सभी समस्याओं का समाधान करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाये। और एक उदाहरण प्रस्तुत किया जावे कि स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम और बाल संरक्षण अधिकारों का नियमत पालन हो सकें।

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया

0

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान दिनांक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 अंतर्गत जनपद पंचायत डॉडी द्वारा अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से सर्व ग्राम पंचायत के युवा मितान क्लब के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी  डी डी मंडले द्वारा जनपद सभागार कक्ष में स्वच्छता शपथ दिलाई जाकर प्रारंभ किया गया स्वछता ही सेवा कार्यक्रम तहत आज दिनाक 21/09/23 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा के छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ओ डी एफ प्लस ग्राम बनाने हेतु स्वछता का संदेश प्रदान किया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी डी मंडले, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा  योगेश देवांगन, डी एस यादव विकासखण्ड समन्वयक, पिंकी padoti संकुल समन्वयक ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, संजय बैस जनपद सदस्य जनपद पंचायत डोंडी,नितिन जैन, स्वच्छाग्रही महिलाएं, हायर सेकेण्डरी स्कूल कुसुमकसा के शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

मेमन ने छोड़ी जोगी कांग्रेस, मिलाया पंजे से हाथ

0
  • बैज, बाबा और महंत के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए इब्राहिम मेमन

रायपुर जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम मेमन ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।  मेमन पीसीसी चीफ दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के समक्ष कोंग्रेस में शामिल हुए। इब्राहिम मेमन को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश करवाया। इब्राहिम मेमन को दीपक बैज डॉ. चरण दास महंत और टीएस सिंहदेव ने शुभकामनाएं दी।

महिला आरक्षण स्वागत योग्य कदम : शिरोमणि माथुर

0
  •  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से बहुत खुशी हुई

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर ने महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वागत योग्य पहल बताते हुए बिल पारित होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के हित में लाया गया विधेयक सर्वदा प्रशंसनीय है। भारत की महिलाएं लंबे समय से समाज में उपेक्षित रही हैं। उनका स्थान दोयम दर्जे का रहा है। कुछ क्षेत्रों में उन्हें ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।

डॉ. शिरोमणि माथुर ने कहा है कि इस नए कानून के बन जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा भी मिलेगी। यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य है। उन्होंने कहा – मैने नारी जागरण और सामाजिक विकास के लिए लंबे समय तक काम किया है। पहले हम महिलाएं अपने लिए सिर्फ 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती थीं। राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाया, जिससे उनमें बड़ी जागरूकता आई। अब नए कानून से महिलाओं में नया उत्साह जागेगा और देश के विकास में वे बढ़ चढ़कर योगदान दे सकेंगी।

डॉ. माथुर ने कहा कि हमारी इच्छा है कि आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए, लेकिन जो भी मिला है, वो स्वागत योग्य है। हमारी संसद और सरकार बधाई के पात्र है।

हुक्मरानों को मुंह चिढ़ा रही है जैबेल पंचायत की यह सड़क

0

बकावंड विकासखंड बकावंड में विकास के दावे की हवा जनपद पंचायत के अधिकारी और सरपंच व सचिव निकाल रहे हैं। इनकी विकास विरोधी करतूतों के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

जनपद पंचायत के अधिकारियों, पंचायत सचिव और सरपंच की मनमानी एवं लापरवाही का खामियाजा शालेय विद्यार्थियों, ग्रामीण महिलाओं और लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बस्तर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल इस इलाके विकास और सड़को के निर्माण हेतु राशि देने की बात तो करते है, लेकिन वे जनपद अधिकारी, सरपंच, सचिव की कारगुजारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इसीलिए विधायक की सारी कोशिशों पर पानी फिर जाता है।

ग्राम पंचायत जैबेल 2 के भगत पारा के छात्र एवं छात्राओं एवं ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का विकास विरोधी चेहरा बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जैबेल -2 में सामने आया है। ग्राम पंचायत जैबेल 2 के भगत पारा में रास्ता इतना खराब है कि उस पर आवाजाही करना दुघर्टना का कारण बन रहा है। सड़क की दुर्दशा पर सरपंच व सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड पंच अजमेर ने बताया कि यहां के स्कूल छात्र – छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवाजाही करते समय गिरकर के कई विद्यार्थी गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हैं। पगडंडीनुमा यह सड़क मिट्टी से बनी है और बारिश के मौसम में कीचड़ से सराबोर हो गई है। इस सड़क पर एक कदम भी चल पाना मुश्किल है। विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर इसी सड़क पर सफर कर स्कूल जाते हैं।

जनसेवा के लिए आया हूं राजनीति में : रेखचंद जैन

0
  • जब तक सांस चलती रहेगी, करता रहूंगा जनता की सेवा
  • कांग्रेस में तय प्रक्रिया के तहत होता है टिकट वितरण

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा – जनसेवा मेरे धर्म का मूल अंश है। दीन दुखियों, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए ही मैंने राजनीति को जरिया बनाया है। जब तक सांसें चलती रहेंगी, मैं अपने इस धर्म- पथ पर अडिग रहते हुए चलता रहूंगा।

विधायक रेखचंद जैन ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो अपने हर कदम के साथ जनसेवा करते हुए चलने पर विश्वास रखते हैं। रोज सुबह तफरीह पर निकलना उनके रूटीन में शामिल है। सुबह की ताजी हवा पूरी तरह स्वच्छ और प्रदूषण रहित होती है। जैन इसी निर्मल बयार के बीच भी निर्मल भाव और साफ दिल से जनसेवा करने लग जाते हैं। राह चलते मिलने वाले लोगों से उनका सुख दुख पूछना, लोगों का दर्द बांटना श्री जैन की दिनचर्या का हिस्सा है। शुक्रवार को भी श्री जैन मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के पुराने बस स्टैंड में कुछ पुराने मित्रों और पत्रकारों से उनकी मुलाकात हो गई। मित्रों और पत्रकारों के आग्रह पर उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए अपने दिल की बात जाहिर की। श्री जैन ने कहा कि वे नेतागिरी करने नहीं, बल्कि जनसेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा – मैं जैन धर्म का अनुयायी हूं। जैन धर्म ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के मूल में दीन दुखियों, वंचितों, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा करना निहित है। मैं इसी धर्म – पथ पर चलते हुए प्राणी मात्र की सेवा में रत रहता हूं। रेखचंद जैन ने कहा कि छात्र जीवन से ही मैंने धर्म के इस मर्म को अंगीकार कर लिया था। छात्र नेता, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का पदाधिकारी रहते हुए मैं सदैव इस धर्म – पथ पर अडिग रहकर आगे बढ़ता रहा। मित्रों, शुभचिंतकों, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस पार्टी ने विधायक पद के लिए उम्मीदवार बनाया और मैं चुनाव जीत गया। विधायक का पद जनसेवा के मेरे मिशन को आगे बढ़ाने में बड़ा ही सहायक साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों से निरंतर सहयोग मिल रहा है और जनसेवा का मेरा मिशन कामयाब होता जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से काम करती है। भूपेश बघेल सरकार भी इसी राह पर चलकर बहुत ही नेक काम कर रही है, समाज के सभी वर्गों की सुख शांति और समृद्धि के लिए योजनाएं बनाई है।. इस बार टिकट के सवाल पर रेखचंद जैन ने कहा कि टिकट वितरण पार्टी की पारदर्शी प्रक्रिया का हिस्सा है।

सुबह स्कूल में बच्चों के बीच पहुंच गए विधायक रेखचंद जैन

0
  • विद्यार्थियों से अध्ययन- अध्यापन की ली जानकारी
  • मन लगाकर पढ़ने और खेलकूद के लिए भी समय निकालने किया प्रेरित

जगदलपुर गुरुवार सुबह संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन टहलते हुए शहर के अन्य स्थानों के साथ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल, धरमपुरा पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे विधायक जैन के स्कूल पहुंचने से शिक्षक जहां हतप्रभ रह गए, वहीं बच्चों की खुशी का पारावार नहीं रहा। अध्यापक, अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत जैन ने कहा कि वे मॉर्निंग वाक करते यहां तक आ गए हैं। उन्होने विद्यार्थियों से कांग्रेस शासनकाल में स्थापित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही अध्ययन- अध्यापन को लेकर भी सवाल- जवाब किए।  जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों की स्थापना की है।  जैन ने बताया कि उन्होने व्यक्तिगत प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना के लिए  बघेल से निवेदन किया था। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल स्वीकृति देकर पांच स्थानों पर स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलवाकर निम्न आय वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है।  जैन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा खेलकूद एवं मॉर्निंग वॉक के लिए भी समय निकालने हेतु प्रेरित किया।

 

 

झीरम के चश्मदीद मलकीत सिंह से मिलकर यादों में खो गईं प्रियंका

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को महिला समृद्धि सम्मेलन के बाद विदाई के समय प्रदेश कांग्रेस महासचिव ( संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू का परिचित कराते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने बताया कि वे 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए झीरम हमले के चश्मदीद हैं तो प्रियंका की आंखों में संवेदना भर आई। उनके स्मृतिपटल में वह दृश्य कौंध गया जब भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में चल रही परिवर्तन यात्रा पर बस्तर के दरभा इलाके में झीरम घाटी में ऐसा हमला हुआ था कि कांग्रेस नेताओं की पूरी एक पीढ़ी शहीद हो गई। प्रियंका को वह मंजर याद आ गया, जब कांग्रेस ने आजाद भारत में लोकतंत्र के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी दी। झीरम कांग्रेस के लिए वह अध्याय है, जिसे वह एक क्षण भी विस्मृत नहीं कर सकती। उस शहादत की गाथा के प्रत्यक्षदर्शी मलकीत सिंह गैदू से मुलाकात होने पर प्रियंका की आंखें नम होना स्वाभाविक ही था। उन्होंने गैदू से उस बर्बर कांड पर करीब बीस से पच्चीस मिनट तक बात की। शहीदों का स्मरण किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संघर्ष की दास्तान, कांग्रेस नेताओं के अदम्य साहस की आँखोंदेखी से प्रियंका संवेदनशील हो गईं। गौरतलब है कि कांग्रेस के महासचिव (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस के संघर्ष काल के बहादुर सिपाही हैं। उन्होंने भी झीरम में कांग्रेस के लिए जान की बाजी लगाई थी। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए समर्पित रहे और आज प्रदेश कांग्रेस के कमांडर सांसद दीपक बैज की परछाई बनकर कांग्रेस संगठन की सेवा में तत्पर हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के लिए कर्म करते रहना उनका धर्म है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के संगठन नेतृत्व में पुनः कांग्रेस की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं और संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन कर रहे हैं। संघर्ष ही जीवन है और कांग्रेस का हर एक सिपाही संघर्षशील है।

बस्तर दशहरा के लिए डेरी गड़ाई कार्यक्रम 27 को

0

जगदलपुर विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा का डेरी गड़ाई कार्यक्रम 27 सितंबर को सिरहासार भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित है।

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में विभिन्न पूजा विधानों के तहत 14 अक्टूबर को काछन गादी पूजा विधान,15 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं जोगी बिठाई रस्म पूरी की जाएगी। 21 अक्टूबर को बेल पूजा और रथ परिक्रमा विधान, 22 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान, 23 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगा। 24 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान, 26 अक्टूबर को काछन जात्रा तथा 27 अक्टूबर को कुटुंब जात्रा पूजा की जाएगी। 31 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की विदाई के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व संपन्न होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS