City Media - Page 705 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 705

प्रकृति को संवारने के लिए शाला परिवार ने बढ़ाए कदम

0
  • तारापुर हायर सेकंडरी स्कूल में सघन पौधरोपण अभियान

बकावंड भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में किया गया। इस दौरान शाला परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पचासों पौधे रोपे गए।

स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट दशरुराम यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड जिला संघ बस्तर एवं पर्यावरण मित्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 14 से 18 अगस्त तक चला। अभियान के तृतीय दिवस सभी छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में सघन वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे ने की। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट दसरु राम यादव, निलेश कुमार देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा एवं पर्यावरण मित्र संपत झा थे।अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया। दसरूराम यादव ने प्राचार्य श्री धुर्वे को स्कार्फ एवं बैच लगाकर पर्यावरण सेवा करने के लिए साधुवाद दिया। पर्यावरण मित्र संपत झा का स्वागत प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे द्वारा बैच एवं स्कार्फ लगाकर किया गया। दसरू राम यादव एवं संपत झा ने वृक्षारोपण का महत्व समझाया। प्राचार्य धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण, वनों के विनाश, हमारे भौतिक सुविधाभोगी जीवन तथा हमारी लापरवाही के कारण आज पर्यावरण पर संकट पैदा हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस भीषण खतरे के बहुत सारे दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे बचने का एकमात्र उपाय है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना और वनों को बचाना। धुर्वे विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य ने रोपे गए पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। शाला के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों, प्राचार्य धुर्वे, शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े पैमाने पर पौधों का रोपण किया। स्काउट गाइड प्रभारी मंगलसाय भारती, शिक्षक रामचंद्र यादव, लखीराम कश्यप, रविंद्र अजपाल, रजा अली, शिक्षिका अनिता कश्यप, अर्चना ठाकुर, निशा सबरा, रोशनी गुप्ता, मधु वंदे, दीपांजलि देवांगन, कर्मचारी रणजीत नेताम, लक्ष्मण नाग, दयाराम एवं डिजेंद्र ने इस विशेष अभियान में सहयोग दिया।

प्रकृति को संवारने के लिए शाला परिवार ने बढ़ाए कदम*

0
  • तारापुर हायर सेकंडरी स्कूल में सघन पौधरोपण अभियान

बकावंड भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में किया गया। इस दौरान शाला परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पचासों पौधे रोपे गए।

स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट दशरुराम यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड जिला संघ बस्तर एवं पर्यावरण मित्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 14 से 18 अगस्त तक चला। अभियान के तृतीय दिवस सभी छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में सघन वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे ने की। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट दसरु राम यादव, निलेश कुमार देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा एवं पर्यावरण मित्र संपत झा थे।अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया। दसरूराम यादव ने प्राचार्य श्री धुर्वे को स्कार्फ एवं बैच लगाकर पर्यावरण सेवा करने के लिए साधुवाद दिया। पर्यावरण मित्र संपत झा का स्वागत प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे द्वारा बैच एवं स्कार्फ लगाकर किया गया। दसरू राम यादव एवं संपत झा ने वृक्षारोपण का महत्व समझाया। प्राचार्य श्री धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण, वनों के विनाश, हमारे भौतिक सुविधाभोगी जीवन तथा हमारी लापरवाही के कारण आज पर्यावरण पर संकट पैदा हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस भीषण खतरे के बहुत सारे दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे बचने का एकमात्र उपाय है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना और वनों को बचाना। धुर्वे विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य ने रोपे गए पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। शाला के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों, प्राचार्य धुर्वे, शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े पैमाने पर पौधों का रोपण किया। स्काउट गाइड प्रभारी मंगलसाय भारती, शिक्षक रामचंद्र यादव, लखीराम कश्यप, रविंद्र अजपाल, रजा अली, शिक्षिका अनिता कश्यप, अर्चना ठाकुर, निशा सबरा, रोशनी गुप्ता, मधु वंदे, दीपांजलि देवांगन, कर्मचारी रणजीत नेताम, लक्ष्मण नाग, दयाराम एवं डिजेंद्र ने इस विशेष अभियान में सहयोग दिया।

दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग पर स्थित अस्पताल एवं स्कूल के सामने 12 चक्का ट्रक द्वारा बिजली पोल के साथ कई वाहनों को किया दुर्घटनाग्रस्त

0

कल रात फिर भीषण सड़क हादसे में दल्ली राजहरा में रोड में गुहा हॉस्पिटल , के सामने से संबलपुर की ट्रक में खंभे को टक्कर मारने के बाद लगातार सड़क के किनारे खड़े तीन पिकअप को जोरदार टक्कर मारकर अहमद स्टील की दुकान में जा घुसी, रात्रि 1:00 बजे की इस घटना में , गनीमत यह रही की कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन एक अस्पताल एवं एक स्कूल के सामने इस प्रकार की लापरवाही से चलाई जा रही ट्रक के ठोकर से इतनी गंभीर दुर्घटना की है जिससे कि लोगों में आक्रोश का वातावरण निर्मित है बताया जा रहा है ड्राइवर नशे की स्थिति में रहा होगा जो की दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया क्रमांक सीजी-8, डब्लू 4278 संबलपुर नानेश रोड लाइंस की है। वहां खड़े यूवको के बीच यह चर्चा रही की ऑनलाइन मैं ट्रक का इंश्योरेंस भी नहीं है। पिकअप क्रमांक सीजी 24 जे 5504 जो कि वार्ड क्रमांक 27 निवासी मिथिलेश की बताई जा रही है जिसके परखच्चे उड़ गए हैं, इस तरह सरस्वती शिशु मंदिर के एक अन्य पिकअप को क्षतिग्रस्त किया। गुहा हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़ी पिकअप को भी दुर्घटनाग्रस्त किया है गनीमत यह रहेगी गुहा हॉस्पिटल के सामने, लगे ट्रांसफार्मर के पास खड़ी चार-पांच कारे सुरक्षित बच गई। कल की दुर्घटना के पूर्व भी दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग पर कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी हैं रात में नशे की हालत में आयरन ओर ले जाने वाली माइंस की भारी वाहनों से कई दुर्घटनाएं घट चुकी है कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है एवं इसी प्रकार ही पुराना बाजार में मद्धेशिया परिवार के घर के सामने खड़ी कर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था वही बस स्टैंड के पास शर्मा साइकिल स्टोर के सामने खड़ी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर मकान में घुस गई थी सुभाष चौक में भी एक कारपेंटर की दुकान पर ट्रक में घुसकर उसकी मकान के नीवं तक को हिला दिया था। मानपुर चौक में तो सड़क के किनारे चार-पांच दुकानों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया था दल्ली राजहरा नगर वासियों की लंबे समय से मांग की जा रही है कि बायपास रोड का निर्माण अति शीघ्र किया जाए किंतु प्रशासन एवं शासन की निरंकुश कार्य प्रणाली एवं शहर के विकास प्रति उदासीनता के कारण आज तक कोई भी पहल नहीं हो सकी है बार-बार सर्वे की बात कह कर,कई बार घोषणाएं होने का आश्वासन देकर, आम नागरिक को छला जा रहा है। जिसका दुष्परिणाम शहर वासियों को झेलना पड़ता है।

 

देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 38 पौव्वा जप्त

0
  • कोतवाली पुलिस ने नए बस स्टैंड में की छापामार कार्रवाई

राजनांदगांव  कोतवाली पुलिस ने नए बस स्टैंड में मंगलवार को छापा मारकर दो आरोपियों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से 3 हजार 40 रु. मूल्य की 6.840 बल्क लीटर 38 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। एक आरोपी शिवशंकर अग्निहोत्री तुलसीपुर का तथा दूसरा आरोपी परमजीत सिंग भाटिया बुधवारी पारा डोगरगढ़ का निवासी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैंड में सर्वाजनिक शुलभ शौचालय के पीछे आरोपी शिवशंकर अग्निहोत्री को 18 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। 3.240 बल्क लीटर इस शराब की कीमत 1440 रूपए बताई गई है। नया बस स्टैंड में ही डोंगरगढ़ निवासी एक अन्य आरोपी परमजीत सिंग भाटिया को पकड़ा गया। वह दशमेश ढाबा नया बस स्टैंड में रहता है। उसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब 3.600 बल्क लीटर बरामद की गई। इसकी किमत 1600 रूपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, एएसआई शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, अरूण कौमार्य, चन्द्रेश सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक धनसीर भूआर्य, आरक्षक मिर्जा असलम बेग, महेंद्र पाल जोशी, ऋषि दास मानिकपुरी, विष्णु साहू, लोकेश साहू एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

दिया जाता है लघु और भोजन अवकाश: प्राचार्य

0

बकावंड लघु अवकाश और भोजन अवकाश न दिए जाने संबंधी खबर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि स्कूल में बच्चों को दोनों अवकाश दिए जा रहे हैं। भोजन के लिए बच्चों के घर जाने पर मनाही है। उन्हें टिफिन लेकर आने कहा गया है। अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को लघु अवकाश एवं भोजन अवकाश नहीं दिया जा रहा है और स्कूल को जेल व यातना गृह बना दिया गया है। प्राचार्य ने इसे सरासर गलत बताते कहा है कि विद्यालय में लघु अवकाश एवं भोजन अवकाश दिया जाता है। छात्र छात्राओं को भोजन करने के लिए घर जाने की मनाही है। यह निर्णय शाला विकास समिति में पारित प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। समिति के समक्ष बात रखी गई थी कि भोजन अवकाश में विद्यार्थी घर जाते हैं, तो घर की दूरी अधिक होने के कारण स्कूल लौटने में अत्यधिक विलंब होता है या जल्दबाजी में विद्यालय आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यदि अत्यधिक देर हो जाती है तो वे विद्यालय नहीं नहीं आते, बाहर इधर-उधर विचरण करते रहते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर छात्र छात्राओं से कहा गया है कि वे घर से अपने लिए टिफिन में भोजन लेकर आएं एवं भोजन अवकाश में शाला परिसर में ही भोजन करें। जिन बच्चों को नाश्ता आदि करना है उसके लिए स्थानीय होटल संचालक एक महिला से बातचीत कर शाला परिसर में ही नाश्ता लाकर विक्रय करने हेतु अनुमति दी गई है। ताकि छात्र विद्यालय परिसर से बाहर ना जा सकें, शाला समय में उपस्थित रहकर अध्ययन कर सकें। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में की गई है।

दुर्ग शहर सीट से राजेश यादव ने की दावेदारी

0

दुर्ग कांग्रेस के युवा नेता एवं नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। श्री यादव ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जाकर अध्यक्ष के समक्ष खुद को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन सौंपा।

मलकीत सिंग ने जगदलपुर से की टिकट की दावेदारी

0
  • दर्जनों समर्थकों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष नाग के समक्ष पेश किया गैदू ने आवेदन

जगदलपुर सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर से मलकीत सिंग गैदू ने भी कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी ठोंक दी है। आज विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी हेतु उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष कैलाश नाग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंग गैदू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य हैं। वे बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रहे हैं। वर्तमान में मलकीत सिंग गैदू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाले इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य हैं तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के बेहद करीबी और विश्वसनीय नेता माने जाते हैं। मलकीत सिंग गैदू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष कैलाश नाग के समक्ष जब अपना आवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे तब उनके साथ कार्यकर्त्ताओं की खासी भीड़ थी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर राव, महेंद्र महापात्र, रोजविन दास, जाहिद हुसैन, सैमुएल नाथ, महेश सिंह ठाकुर, सचिन खरे, अरविंद यादव, वकील यादव, बंटी भदौरिया, मोना पाढ़ी, संदीप दास, नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, सपना एवं भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक बैज ने दी भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई

0
  • जन्मत्सव में बदल गया सरगुजा का युवा संवाद*

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनमदिन की धूम शुरू हो गई है। आज यहां युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री  बघेल को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी तो माहौल भूपेश जन्मोत्सव में बदल गया। युवाओं ने भूपेश कका को जन्मदिन की बधाई के साथ फिर से सरकार बनाने की शुभकामनाएं दीं। मंच पर केक काटा गया और मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस के कमांडर सांसद दीपक बैज और युवाओं को केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए युवाओं की ओर से आश्वस्त किया कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं के साथ युवा शक्ति आपके साथ है। आपने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए इतना अधिक किया है कि प्रदेश के युवा कांग्रेस के साथ हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में भागीदार हैं। युवाओं ने ठान लिया है कि अब की बार और बार बार भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनाना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस युवाओं सहित सभी की अपेक्षाओं पर खरी उतरती रहेगी।

भेंट मुलाकात के दौरान मना भूपेश का जन्मदिन

0
  • सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक दूसरे को खिलाया केक

जगदलपुरभेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और युवाओं के साथ मनाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट – मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अंबिकापुर के दौरे पर थे। वहां के युवाओं को जब पता चला कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है, तो युवाओं ने आयोजन स्थल पर ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला कर लिया। इसके लिए युवा जिद करते हुए कहने लगे कि हम अभी और यहीं पर ही कका का जन्मदिन मनाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल भला अपने युवा भतीजों को मना कैसे करते? उन्होंने तुरंत हामी भर दी। फिर क्या था, उत्साहित युवाओं ने आनन फानन में केक का इंतजाम कर दिया और मंच पर ही बर्थडे पार्टी शुरू हो गई। युवा हैप्पी बर्थडे टू यू कका गाते हुए जमकर थिरकने लगे। भूपेश बघेल भी मगन हो गए। उन्होंने केक काटा। दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को केक खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री  बघेल ने भी  बैज को अपने हाथों से केक खिलाया।  बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चिरायु रहने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप यूं ही चिरकाल तक छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों की सेवा करते रहें। टीएस सिंहदेव ने भी मुख्यमंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर बड़ा ही भावपूर्ण दृश्य दिखाई दे रहा था।

शहीद पार्क में योग शेड के लिए विधायक जैन ने किया भूमिपूजन

0
  • ओपन जिम एरिया में भी बनाया जाएगा शेड
  • विधायक रेखचंद जैन ने 113 कार्यों के लिए 10 करोड़ की दिलाई है स्वीकृति

जगदलपुर मंगलवार को सुबह नगर निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित शहीद पार्क के ओपन जिम एरिया व योगा स्थल पर शेड निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व महापौर सफीरा साहू तथा अन्य के साथ भूमिपूजन किया।

सुबह आठ बजे मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपादित किया गया।  जैन ने निर्धारित समय में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने निगम अधिकारियों व निर्माण एजें सी को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि विधायक रेखचंद जैन के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अप्रैल माह में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 करोड़ 27 लाख रुपये के 113 कार्यों को मंजूरी दी थी। इन कार्यों में शहीद पार्क के यह दोनों कार्य भी शामिल थे। पार्क के ओपन जिम एरिया तथा योगा स्थल में शेड निर्माण के लिए लगभग 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए मंगलवार सुबह भूमिपूजन किया गया है। विधायक ने भूमिपूजन कर पार्क में आने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। भूमिपूजन के समय उपस्थित लोगों के चेहरे की सुकून व होठों की मुस्कान इस बात की साक्षी रही। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद मानिकराम नाग, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन अम्माजी राव, कार्यपालन अभियंता नगर निगम धर्मेंद्र मिश्रा, इंजीनियर अशोक कोर्राम, अमर सिंह, हेमंत श्रीवास, निर्माण एजेंसी के अधिकारी, योग- व्यायाम करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS