लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा हेतु अपने करीबी केदार सिंह ढेक को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ढेक कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता हैं तथा बैज के बेहद करीबी माने जाते हैं। दीपक बैज ने मित्रता दिवस के अवसर पर ढेक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। केदार ढेक के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने से विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
बस्तर विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत भैंसगांव के नौनिहालों को एक अदद शाला भवन भी नहीं मिल पा रहा है। जो भवन बन भी रहा है, वह सरपंच, पंचायत सचिव और ठेकेदार की तिकड़ी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दो साल में भी भवन बन नहीं पाया है। मुख्यमंत्री के सामने भी ग्रामीण इस मसले को उठा चुके हैं, मगर नतीजा सिफर ही रहा। भवन न रहने से शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षाएं गांव में स्थित देवगुड़ी के बरामदे में संचालित करनी पड़ रही हैं।
कहने को तो भैंसगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय है लेकिन यह गांव प्राथमिक शिक्षा की सुविधा से भी लगभग वंचित हो गया है। यहां शासन ने प्राथमिक शाला खोल रखी है और दो शिक्षक भी पदस्थ हैं, मगर गांव के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में जो पुराना प्राथमिक शाला भवन है, वह काफी जर्जर हो चला है। यह भवन महज एक कमरे वाला था, जहां प्राथमिक शाला की पांच कक्षाओं का संचालन संभव नहीं था। इन हालातों को देखते हुए शासन ने बीते शिक्षा सत्र के दौरान नए शाला भवन निर्माण की मंजूरी दी थी। ग्राम पंचायत ने गांव में स्थित माता रुपशिला देवी की देवगुड़ी के पास शाला भवन का निर्माण शुरू कराया था। सरपंच और सचिव ने शाला भवन का निर्माण कार्य एक व्यक्ति को ठेके पर दे रखा है। सरपंच, सचिव और ठेकेदार मिलकर भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की हेराफेरी करने में इस कदर लिप्त हो गए कि लाखों रुपए खर्च हो जाने के बावजूद दो साल में भी भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। भवन की छत ढलाई का काम हो चुका है, प्लास्टर नहीं हो सका है। छत और दीवारों का प्लास्टर न होने तथा फ्लोरिंग का काम न कराए जाने के कारण यह भवन खंडहर बनता जा रहा है। दरवाजे खिड़कियां भी नहीं लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सालभर पहले भेंट मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में भैंसगांव आए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष भवन निर्माण में गड़बड़ी और विलंब का मुद्दा उठाया था। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण जल्द पूरा करा लिए जाने की बात कही थी। उनकी बातों का भी असर नहीं हुआ।
घट गई है शाला की दर्जसंख्या
गांव के रमेश मौर्य ने बताया कि दो साल से भवन का काम लटका हुआ है। प्लास्टर न कराए जाने के कारण छत और दीवारों से बरसाती पानी का रिसाव हो रहा है। दरवाजे खिड़कियां भी अब तक नहीं लग पाई हैं। वहीं शाला के शिक्षक जमुना प्रसाद बघेल ने बताया कि पुराना शाला भवन जर्जर हो गया है। अधिकारियों ने नया भवन के तैयार हो जाते तक वैकल्पिक व्यवस्था कर शाला संचालन हेतु निर्देश दे रखा है। इसलिए माता रुपशिला देवी की गुड़ी के बरामदे में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। शिक्षक और विद्यार्थी जमीन पर बैठकर अध्ययन -अध्यापन करते हैं। जबसे देवगुड़ी में शाला लग रही है, तबसे दर्जसंख्या में काफी गिरावट आई है। अभी महज 23 बच्चे ही यहां दर्ज हैं।
दिनांक 06.08.2023 गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही चलाएं वाहन।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद एवं थानो की टीम द्वारा दिनांक 05.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर थाना बालोद द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों पर 6000 रू. जुर्माना, थाना देवरी द्वारा 10 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 3000 रू. एवं यातायात बालोद द्वारा 20 लापरवाह वाहनों चालकों पर कार्यवाही कर 7300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले कुल 34 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की कई ग्राम पंचायतों में विधायक निधि की राशि का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण न कराकर सरपंच और पंचायत सचिव द्वारा विधायक की छवि धूमिल की जा रही है। कुछ ऐसी ही करतूत छिदीगांव पंचायत में सामने आई है, जहां की उच्चतर प्राथमिक शाला में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रु. की मंजूरी मिली थी। इस राशि में गड़बड़ी कर आधा अधूरा काम कराया गया है। छह माह बाद भी साईकिल स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत छिदीगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी थी। स्टैंड का निर्माण छह माह पहले ही सरपंच और पंचायत सचिव द्वारा शुरू कराया गया था।
स्टैंड के नाम पर लोहे के पाईप को आढ़े टेढ़े गड़ाकर ऊपर बहुत ही पतली टीन की चादर डाल दी गई है। स्टैंड की लंबाई चौड़ाई इतनी कम है कि वहां बड़ी मुश्किल से दस साईकिललें ही रखी जा सकती हैं। स्टैंड के भूतल का सीमेंटीकरण भी नहीं कराया गया है, नतीजतन वहां कीचड़ हो गया है। विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के वाहनों को कीचड़ भरी जमीन पर रखना पड़ रहा है। साईकिल स्टैंड बनाने के नाम पर सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं। छिदीगांव स्कूल में दूर दराज के गांवों से पढ़ने हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बारिश हो या गर्मी का मौसम, अपनी साईकिलें खुले आसमान तले खड़ी करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में छात्र छात्राओं को साइकिल को कीचड़ में मजबूरन रखना पड़ता है। जिसके चलते साईकिलों में जंग लगने और गर्मी के दिनों में टायर ब्रस्ट अथवा पंचर हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। छात्र छात्राओं को घर लौटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को करने पर भी आज तक उन्होंने साइकिल स्टैंड निर्माण पूर्ण नहीं कराया है।अभिभावकों और छात्र छात्राओं का कहना है कि लगभग साल भर से साइकिल स्टैंड अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते साइकिलें कीचड़ में खड़ी करना पड़ती है और घर जाते समय साइकिल पंचर या हवा खुली रहने की वजह से हम को रात को पहुंचते हैं।
वर्सन
जल्द पूर्ण करवाएंगे कार्य
साईकिल स्टैंड के निर्माण में विलंब की जानकारी मिली है। सरपंच और सचिव से कहकर जल्द काम पूरा कराएंगे। दुष्यंत सिंह ठाकुर सब इंजीनियर,जनपद पंचायत, बकावंड
मंत्री कवासी लखमा ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन== सुकमा जिले में उद्योग मंत्री ने बहाई विकास की बयार
जगदलपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को सुकमा जिले के मानकापाल में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने 5.60 लाख के दो सीसी सड़क, 199 लाख का बालक आश्रम, 18 लाख का आश्रम भवन और बाउंड्रीवाल, 686 लाख की लागत वाली मानकापाल सड़क, गोंडापल्ली से प्रयास तक 1080 लाख रु. की लागत वाली 17.35 किमी सड़क, मानकापाल से नागलगुंडा के बीच 90 लाख के पुलिया निर्माण आदि कार्यो का भूमिपूजन किया। 100 सीटर आश्रम भवन मानकापाल का भूमिपूजन करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि गांव के गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इस सोच के साथ गांव-गांव में स्कूल तो खोले ही जा रहे हैं, साथ ही आश्रम इसलिए बनाए जा रहे हैं ताकि गरीब बच्चे आश्रम में रहकर सारी सुविधाओं के साथ अच्छे से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि घर में रहने से बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें घर का काम भी करना पड़ता है। गाय, बैल चराना और खेत में काम करना जरूरी रहता है, लेकिन आश्रम में रहने से पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही होता है। इससे सरकारी नौकरी और अन्य सेवाओं में बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने पालकों से बच्चों को स्कूल भेजने और जिस क्लास तक बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। लखमा ने कहा कि होशियार बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी बनाने के लिए हमारी सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। आगे का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चे आगे बढ़कर देश-प्रदेश की सेवा में योगदान दें।
कम्युनिस्टों ने थामा कांग्रेस का दामन
मानकापाल में जब मंत्री कवासी लखमा ने 20 करोड़ 11 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर सौगात दी, तो इसका ऐसा व्यापक असर हुआ कि कम्युनिस्ट पार्टी के पांच दर्जन लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने का पक्का मन बना लिया। इस दौरान गुफड़ी, मानकापाल और कुच्चरास के सीपीआई के 60 कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। सीपीआई पर बरसते हुए लखमा ने कहा कि वे लोग जल, जंगल, जमीन की बात कहकर केवल आदिवासियों को गरीबी में ही तड़पते देखना चाहते हैं। आज कांग्रेस शासन में गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया, अस्पताल, स्कूल, आश्रम, बिजली, पानी सभी तरह की सुविधाओं के काम हो रहे हैं। इससे कम्युनिस्ट पार्टी से लोगों का लगातार मोहभंग होता चला जा रहा है।
शहर से गांव तक लग रहा भूपेश है तो भरोसा है का नारा
जगदलपुर शहर से लेकर गांव तक राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राही भूपेश है तो भरोसा है, के नारे लगा रहे हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम के गंगानगर वार्ड में योजनाओं के लाभार्थियों ने वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय को समस्त आवश्यक जानकारी देकर हितग्राही कार्ड भरे। वहीं शहर से लगे ग्राम आडावाल के राजीव पारा में भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में हितग्राही कार्ड भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ने सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देते हितग्राही कार्ड बनाए। जनता ने सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए भूपेश बघेल जी पर अपना भरोसा जताया है और स्थानीय विधायक को धन्यवाद देते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया।
तुम्हर पार्षद तुम्हर द्वार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देते हितग्राही कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनता भी योजनाओं की तारीफ करते हुए भूपेश बघेल जी पर अपना भरोसा जता रही है और स्थानीय विधायक को धन्यवाद देते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प ले रही है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वरिष्ठ पार्षद राजेश राय ने गंगानगर वार्ड में तुम्हर पार्षद तुम्हर द्वार योजना भी चला रखी है। इसके तहत राय सुबह से वार्ड में निकलकर लोगों की समस्याएं हल कर रहे हैं।
दल्लीराजहरा 15वीं राष्ट्रीय कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अगस्त त्रिवेंद्रम में आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल गेम एवं खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए भी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का चयन किया जाएगा अलग-अलग विधा में अलग-अलग खिलाड़ियों का चयन होगा जैसे कि उर्मी,चुवाडुकल, हाई किक,लॉन्ग स्टाफ फाइट, तलवार ढाल, मेयपयत्तु, फाइट इवेंट, मैं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें बालोद जिला शहीद वीर नारायण क्लब से 6 खिलाड़ी एवं दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब से 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं ।
शहीद वीर नारायण क्लब बालोद,आशीष कुमार ,लक्ष्मी साहू ,खिलेश्वरी ,परमेश्वरी ,त्रिवेणी , मोनिशा, दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी के नाम इस तरह हैं हर्षदीप साहू, आयुष यादव, सोनम साहू ,पल्लवी साहू सुमन वर्मा, साधिके दुबे ,दिव्यानी यादव, जासमीन साहू ,जिया जयसवाल ,सिद्धि नेताम, गौरव ,विपिन नेताम, गगन सोनी, मिलन मरई, कोच एवं मैनेजर के रूप में प्रणव शंकर साहू हरबंस कौर और वाणी हिस्सा लेंगे।यह सभी खिलाड़ी 8 अगस्त को कोरबा त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस से त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होंगे ।इस अवसर पर दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी, सी जी एम माइंस आइ ओ सी राजहरा आर बी गहरवार जी , श्रीकांत जी महाप्रबंधक लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा, नितेश जी वरिष्ठ प्रबंधक लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा, अनिल खोबरागडे, निर्मला स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जोशियां मैरी,डॉ पूर्णिमा राजपूत, समाजसेवी अमित कुकरेजा एवं गणमान्य नागरिक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी उपरोक्त जानकारी मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू ने प्रेषित की।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि डोंगाघाट में कचरा डंप करने से जनता त्रस्त है और महापौर भ्रष्टाचार में मस्त हैं। संजय पाण्डेय, भाजपा नेताओं और पार्षदों ने सार्वजनिक स्थल में गंदगी फैलाने के मामले में महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। भाजपा नेताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर निगम भाजपा पार्षद दल एवं नगर मंडल भाजपा ने शनिवार को कोतवाली थाना जगदलपुर के नगर निरीक्षक अमित शुक्ला को डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में कचरा डंप करने से होने वाले प्रदूषण एवं उससे उत्पन्न हो रही गंभीर बीमारियों का हवाला देते हुए निगम के जिम्मेदार नेताओं एवं अधिकारियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करने पत्र सौंपा।
संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में एक पुराने तालाब रूपी गड्ढे को भरने के नाम पर नगर निगम ने कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया है। शहर से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को एसएलआरएम सेंटरों में छंटाई कर खपाने के लिए भेजा जाना चाहिए, उसे रिहायशी बस्ती के समीप गड्ढे में डालकर लोगों का जीना मुश्किल बना दिया गया है। विगत 21 जुलाई को भाजपा पार्षद दल ने महापौर और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। आयुक्त ने पार्षदों से चर्चा करते हुए कहा था कि वह पांच सात दिन के अंदर कोई व्यवस्था बनाकर सार्वजनिक स्थल पर कचरा डालना बंद कराने पहल करेंगे।परंतु कई बार मौखिक और लिखित शिकायत के बाद भी मसला सुलझाया नहीं जा रहा है। जबकि इस मुद्दे को निगम की सामान्य सभा में भी प्रमुखता से उठाया गया था। संजय पाण्डेय ने महापौर सफीरा साहू और निगम प्रशासन पर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे द्वारा कहा गया कि विगत 3 माह से भी अधिक समय से डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में शहर का कचरा डंप किया जा रहा है, जिसके कारण उक्त क्षेत्र में बैक्टीरिया, मक्खियां मच्छर पैदा होकर विभिन्न गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। पर्यावरण की दृष्टि से शहर का सबसे सुंदर यह वार्ड निगम के इस कृत्य से सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गया है। पर्यावरण प्रदूषित होने से जहां वार्ड में विभिन्न बीमारियां हो रहे हैं, वही जनहानि की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति महापौर की संवेदनाएं मर चुकी हैं। भ्रष्टाचार करने में सत्ता दल मस्त है और जनता त्रस्त है। शहर के गंदे कचरे को वार्ड में डालना या गड्ढे में भरने से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों एवं शासकीय आदेशों की अवहेलना हो रही है। यह आपराधिक कृत्य है, अतः अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही के लिए एफआईआर दर्ज करने पत्र दिया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा शासित वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लोगों के जानमाल की क़ीमत इनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। जो कार्य नियम विरुद्ध है उसे प्रशासनिक गुंडा गर्दी के दम पर कराया जा रहा है। पहले ज्ञापन दिया गया, सामान्य सभा में विषय लाया गया और एफआईआर हेतु आज थाने में पत्र दिया गया है। और इस पर भी अगर प्रशासन की नींद नहीं खुलती है, तो वार्डवासियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर शिव मंदिर वार्ड के पार्षद निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, आलोक अवस्थी, मोतीराम बघेल, आशुतोष पाल, शशिनाथ पाठक, कमल पटवा, प्रकाश झा, सपन देवांगन, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आनंद झा, रिंकू शर्मा, प्रेम यादव, किरण शुक्ला, विनोद मूलचंदानी, विनय झा, योगेश मिश्रा, राज पांडे, राजेशचंद्र दास, सुनील दास के साथ शिव मंदिर वार्ड के नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अर्जुन झा- बकावंड क्या किसी ग्राम पंचायत में दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने पर सालभर में 49 हजार रुपए का खर्चा आ सकता है? आपका यही जवाब होगा कि हरगिज नहीं। हम कहते हैं, ऐसा ही हो रहा है। ग्राम पंचायत बकावंड में तो कोई काम भी नामुमकिन नहीं है। जिस पंचायत सचिव को अदृश्य शक्ति का वरदहस्त प्राप्त हो, वह कुछ भी कर सकता है। फोटोकॉपी कराने के नाम पर 49 हजार तो छोटी रकम है, वह 49 लाख का भी चूना ग्राम पंचायत को लगा सकता है। जी हां! यहां बात हो रही है ग्राम पंचायत बकावंड के सचिव ओंकार गागड़ा की, जो ग्राम पंचायत को विभिन्न मदों से मिलने वाली राशि को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। बकावंड ग्राम पंचायत को पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने अपनी अवैध कमाई का अड्डा बना लिया है। ग्राम पंचायत के हर निर्माण कार्य में कमीशनबाजी का खेल खुलकर खेला रहा है। निर्माण सामग्री की अनाप शनाप दरें दर्शा कर और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर शासन को खूब पलीता लगाया जा रहा। हद तो तब हो गई, जब पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने ग्राम पंचायत के दस्तावेजों, प्रस्तावों, आवेदनों आदि की फोटोकॉपी कराने के नाम पर ग्राम पंचायत के बैंक खाते से 49 हजार रुपए आहरित कर लिए। यह राशि सन 2022 से सन 2023 में अब तक कराई गई तथाकथित फोटोकॉपी के नाम पर खर्च दर्शाई है। किसी भी ग्राम पंचायत में दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने पर महज सालभर में इतनी बड़ी रकम किसी भी सूरत में खर्च हो ही नहीं सकती।
सचिव का ये कैसा अंक गणित ? साल में कुल 365 दिन होते हैं। इनमें 52 रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन होते हैं। इसके अलावा माह में औसतन दो शासकीय अवकाश होते हैं। यानि साल में 24 साप्ताहिक अवकाश। इस तरह कुल 76 दिन अवकाश में निकल जाते हैं। बचे 289 दिनों में ऐसे कौन से दस्तावेजों की फोटोकॉपी करा ली गई जिनका बिल 49 हजार रुपए का बना है। अगर कार्य दिवसों पर ही नजर डालें तो प्रतिदिन 125 रुपए से भी ज्यादा की राशि तथाकथित फोटोकॉपी के नाम पर सचिव द्वारा खर्च की गई है। बाजार में एक प्रति फोटोकॉपी की दर अधिकतम मात्र एक रुपए है। अगर सचिव के दावे को सच माना जाए, तो उन्होंने प्रतिदिन 125 प्रतियां फोटोकॉपी कराई है। यह किसी अजूबे से कम नहीं है।
और भी हो चुके हैं कई घोटाले ग्राम पंचायत बकावंड में घोटाले के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। मॉडल गोठान निर्माण के लिए बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत बकावंड को लाखों रुपयों की मंजूरी दी थी। पंचायत सचिव ने मॉडल गोठान निर्माण में भी जमकर अवैध कमाई की है। स्वीकृत राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन मॉडल गोठान अब तक पूर्ण आकार नहीं ले पाया है। और तो और इस गोठान में आज तक गोबर खरीदी भी शुरू नहीं हो पाई है। पंचायत सचिव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाली गोठान और गोधन न्याय योजना को भी पलीता लगाने में बाज नहीं आए हैं। बाजार के शेड निर्माण में भी सचिव ने जमकर खेल खेला है। ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों में भी जमकर गड़बड़ी की गई है।
आखिर कौन है वह अदृश्य शक्ति? ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से घिरे पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा के खिलाफ कार्रवाई होने से रोक रही है? यह सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। सचिव की कार्यशैली और भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों द्वारा जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से दर्जनों बार की जा चुकी है। लोग विधायक के समक्ष भी इस तरह की शिकायतें कई बार कर चुके हैं, मगर आज तक सचिव का बाल तक बांका नहीं हो पाया है। अब ग्रामीण यह तक कहने से नहीं चूक रहे हैं कि इस पंचायत सचिव के आगे विधायक लखेश्वर बघेल और बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी बौने पड़ गए हैं। इस पंचायत सचिव के पास एक और ग्राम पंचायत का प्रभार है। वहां भी बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ियां हुई हैं। उस ग्राम पंचायत से भी सचिव के खिलाफ आएदिन आवाज उठती रहती है। बावजूद न जाने वह अदृश्य शक्ति कौन है जो लगातार पंचायत सचिव का बचाव करती आ रही है?
जगदलपुर केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से मुंह चुरा रहे हैं। हालत यह है कि भाजपा नेता मणिपुर जाने से भी घबरा रहे हैं। उक्त आरोप संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि देश के पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित मणिपुर राज्य पिछले लगभग तीन माह से जल रहा है।भाजपा और आरएसएस मणिपुर राज्य में चार दशक से जो विष बेल लगा रहे थे, उसकी परिणति अब नजर आ रही है। कुकी – नगा आदिवासियों और मैतेई समुदाय के बीच जो जातीय संघर्ष चल रहा है, वह भाजपा तथा प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर नीति की विफलता का परिणाम है। मातृशक्ति के साथ दुष्कर्म की जो खबरें व वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुई हैं, उससे देश का सिर शर्म से झुक गया है। श्री जैन ने मणिपुर के इस हालात के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के पास विदेश यात्राओं के लिए व फिल्मकारों के लिए समय है, लेकिन मणिपुर जाकर वहां के लोगों के जख्म पर मरहम लगाने का वक्त नहीं है। केंद्र सरकार को तत्काल मणिपुर की कथित डबल इंजन सरकार को बर्खास्त करने का साहस दिखाना चाहिए। मणिपुर के ताजा हालात पर प्रधानमंत्री को सदन का सामना कर जनता का सम्मान करना चाहिए और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना चाहिए। रेखचंद जैन ने कहा कि किसी भी समस्या का हल मुंह छुपाने से नहीं होता है, जैसा कि अभी प्रधानमंत्री कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने उड़ा रखी है नींद जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ा रखी है। प्रधानमंत्री मोदी सदन की कारवाई से भाग कर जनमत का अपमान कर रहे हैं। सत्र चलने के दौरान सदन के मुखिया का गायब रहना न केवल संसद, अपितु देश की डेढ़ अरब जनता का भी अपमान है। उन्हें स्वयं सदन की कारवाई में हिस्सा लेना चाहिए। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार के मंत्रियों के बोल साबित कर रहे हैं कि वे कितने अभिमानी हो गए हैं। प्रधानमंत्री को मालूम है कि यदि वे सदन में आते हैं, तो उन्हें मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत उन तमाम विषयों पर अपना मुंह खोलना होगा, जिन विषयों से जनता त्रस्त है। अबकी बार जनता कांग्रेस और इसके नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ है। इस बात से भयभीत प्रधानमंत्री मोदी अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से घबरा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कथनी- करनी का भेद जनता समझ चुकी है।