City Media - Page 852 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 852

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर सीएम बघेल का आभार माना

0
  • कोटा में छात्रावास निर्माण के फैसले को बताया अदूरदर्शी कदम- हर साल बस्तर अंचल समेत छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थी जाते हैं कोचिंग लेने

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार माना है और कहा है कि उनका यह कदम बस्तर समेत राज्य के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो हर साल राजस्थान के कोटा में नीट व ट्रिपल आइटी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए जाते हैं। ज्ञात हो कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोटा शहर में एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वहां छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा सके। पत्र में कहा गया है कि हर साल बस्तर अंचल के सैकड़ों विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने की परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं। बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए उनके माता- पिता अपना सर्वस्व लगा देते हैं जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से बस्तर के हजारों परिवारों को आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही, दिल्ली की तर्ज पर हॉस्टल का संचालन किए जाने से संबंधित विभाग में भी नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। इससे बेरोजगार युवक- युवतियों का नियोजन सरकारी विभाग में होगा। जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस प्रयास को दूरदर्शी तथा राज्य व बस्तर हित में उठाया गया बेहतरीन कदम बताया है।

कोरोना काल में भी बघेल- जैन ने की थी मदद

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आए कोरोना की पहली लहर के दौरान भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोटा में फंसे बस्तर संभाग के सैकड़ों विद्यार्थियो को वहां से लाने में मदद की थी। तब जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोटा बस भेजकर कोचिंग ले रहे बस्तर संभाग के विद्यार्थियों को लाने की मांग की थी। सीएम बघेल ने मानवीय व संवेदनशील कदम उठाते न केवल बसों की व्यवस्था करवाई थी अपितु यहां से अधिकारियों को भेजने भी निर्देशित किया था। परिणामस्वरूप अप्रैल 2020 को कोटा राजस्थान से बस्तर के सैकड़ों विद्यार्थी सुरक्षित तरीके से अपने घरों तक पहुंचाए गए थे। बच्चों को कोटा से लाकर घरों तक सुरक्षित पंहुचाने में तब संसदीय सचिव जैन ने सकारात्मक, लोक हितैषी व मार्मिक पहल की थी जिसे आज भी संबंधित परिवारों के साथ आम जन मानस के द्वारा याद किया जाता है।

कांग्रेस का अधिवेशन रायपुर में होना सौभाग्य की बात बघेल

0
  • महाधिवेशन और सभा में शामिल हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल

बस्तर रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन और आमसभा में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। श्री बघेल ने कांग्रेसजनों के साथ सभा स्थल पहुंचकर कार्यकर्त्ताओं भारत जोड़ो यात्रा की झांकी देखी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा का देशभर में मोहब्बत का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महा अधिवेशन का रायपुर में आयोजन होना छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि जनता का कल्याण और देशसेवा ही कांग्रेस की मूल भावना है, जो हमें शक्ति और ऊर्जा देती है।

पार्टी के सिद्धांतों के साथ कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मज़बूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ऐसे समय में हुआ जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। बघेल के साथ कांग्रेस नेता दिनेश यदु, सामूराम, मोहनीश नायडू, रियाज खान, राम्याराम मौर्य, दिनेश, धनुरजय कश्यप, गणेश बघेल, मनीराम, नवल कश्यप, राजेश कुमार, सागर कश्यप, गोपाल कश्यप, वासुदेव बघेल, उमा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आईईडी ब्लास्ट में जशपुर जिला निवासी हेड कांस्टेबल शहीद

0
  • नारायणपुर पुलिस लाईन में शहीद संजय लकड़ा को दी गई सलामी

जगदलपुर बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सली मूवमेंट की सूचना पर 26 फरवरी को ओरछा थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकली जिला पुलिस बल एवं डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। शहीद 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा है। आईईडी ब्लास्ट में संजय लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान उन्होंने वीरतगति को प्राप्त किया। शहीद संजय लकड़ा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन नारायणपुर में सम्मान पूर्वक सलामी दी गयई। इस दौरान नारायणपुर जिला पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे अफसरों ने शहीद संजय लकड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। पूरी पुलिस लाईन शहीद संजय लकड़ा अमर रहे के घोष से गूंज उठा। सलामी देने के बाद संजय लकड़ा के पार्थिव देह को जशपुर जिला स्थित गृहग्राम के लिए रवाना किया गया। शहीद जवान संजय लकड़ा जिला जशपुर के निवासी थे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और आएदिन आम नागरिकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा IIM रायपुर G20,Y20 बस्तर युवोदय स्वयंसेवक हुए शामिल

0

जगदलपुर – केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेणुका सिंग MOS ट्राइबल अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया उपस्थित थे और विश्व के 20 देशाें से आए प्रतिनिधियों, रॉबयॉर्क (USA) आर्लो लार्ड (फ्रांस) अन्य उन्होंने सभी को अपनी राय साझा किया अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विश्विद्यालय के कुलाधिपति राम कुमार ककानी कुलपति संजीव परासर, अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी दी।

कहा इस वर्ष G20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरे देशभर Y20 का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं के विचार एवं सुझाव प्राप्त कर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रोडमैप बनाने का कार्य किया जा रहा है।आजादी के 75वें वर्ष बाद भारत को G20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है यह सम्पूर्ण देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा पहले देश स्टार्टअप के मामले में बहुत पीछे हुआ करता था लेकिन इस कार्यकाल में स्टार्टअप को नया पंख मिला जिससे अब युवा जॉब सीकर न होकर जॉब गिवर बन रहे हैं। भारत के युवा वैश्विक स्तर पर अपने कौशल और आइडिया से अलग पहचान बना रहे हैं।मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए युवाओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। बस्तर के युवोदय स्वयंसेवक अनीता नेताम, घनश्याम दीवान Y20 में सभी 20 देशवासियों के समक्ष बस्तर जिला में 7000 वॉलिंटियर्स युवोदय के प्रत्येक गतिविधियों में कार्य करते हैं और मुख्य रूप से मासिक धर्म (महावारी प्रबंधन) स्वच्छता आदि के विषय में बताया और और हमारे बस्तर की पर्यावरण,संस्कृति, कला, से निखरता बस्तर जिले के बारे में भी बताया गया और युवाओं को खेल के क्षेत्र में रोजगार को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा भारत सरकार खेलों इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में एक हजार से ज्यादा ट्रेनिग सेंटर खोले जा रहे है जिसमें पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक व सम्बन्धित स्टॉफ के रूप में रोजगार देने की योजना है। ने G20 से भारत की आर्थिक ढांचे पर पढ़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में बताया कि G20 में विश्व के अनेक देशों के लोग भारत आएंगे जिससे देश में विदेशी निवेश में वॄद्धि होगी साथ ही पर्यटन व संस्कृति के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार के देशहित मे उठाये कठोर कदम, भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने व 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में G20, Y20 साथ साथ विभिन्न जिलों के युवोदय स्वयंसेवक घनश्याम दीवान, अनिता नेताम एवं अन्य मण्डलों प्रशन माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में रायपुर DYEO अर्पित तिवारी, सहित नेहरू युवा केन्द्र छग के अधिकारी, एनवाईवी, युवा मंडल सरकार विश्वविद्यालय के स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच पर बढ़ा बस्तर का मान

0
  • बस्तर के ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को भी मिली मंच पर जगह
  • कांग्रेस के विशाल और गौरवपूर्ण आयोजन में बस्तर को सम्मान मिलने से आदिवासियों में उमड़ा उत्साह

जगदलपुर रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन में बस्तर को जो सम्मान मिला, उसने बस्तरवासियों और यहां के आदिवासियों को अभिभूत और आल्हादित कर दिया है। अधिवेशन के मंच पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बस्तर के युवा ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को भी जगह मिली थी। 24 फरवरी से आरंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन का समापन 26 फरवरी को हुआ। अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान अधिवेशन के मंच पर बस्तर के सांसद दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सांसदों को भी जगह दी गई थी। अपने प्रिय सांसद दीपक बैज को कांग्रेस के टॉप लीडरों के साथ मंच पर बैठे देख बस्तर संभाग के कांग्रेसजनों जबरदस्त उत्साह और भारी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बस्तर के आम नागरिकों और आदिवासियों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। नागरिकों का कहना है कि अपने सांसद दीपक बैज को मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अन्य राष्ट्रीय नेताओं तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर बैठे देखना हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं यहां के आदिवासियों ने कहा है कि कांग्रेस ने एक आदिवासी सांसद को मंच देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।

कांग्रेस की आमसभा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • विधायक जैन के साथ सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी पहुंचे थे रायपुर

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पश्चात आयोजित विशाल आमसभा में जगदलपुर के विधायक तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। श्री जैन और उनके साथ रायपुर पहुंचे कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, मलिकार्जुन खड़गे जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभा स्थल पर जमा हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओजस्वी भाषण पर जगदलपुर के कांग्रेसियों ने जमकर की नारे लगाए और तालियां बजाई।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नानगुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, नगरनार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरला तिवारी, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता फूलसिंह बघेल, राधामोहन दास, सुनील दास, शंकर नाग समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वर्ष 2018 संविलियन पूर्व शिक्षक एल.बी. संवर्ग के लंबित एरियर्स राशि के वितरण में किए गए पक्षपात पूर्ण रवैया पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने जताया विरोध

0

मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी व जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा किया कि शेष बचे शिक्षकों को भी जल्दी एरियर्स राशि की प्राप्ति हो सके, इस हेतु ज्ञापन भी सौंपा गया, नहीं तो होगा आंदोलन।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश महासचिव- भूपेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष- राजकुमार सरजारे के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वर्ष 2018 संविलियन पूर्व शिक्षक एल.बी. संवर्ग के लंबित एरियर्स जैसे- नॉन डी.एड. व बी.एड. कटौती एरियर्स, समयमान वेतनमान एरियर्स, निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद व अन्य समस्त प्रकार के लंबित एरियर्स राशि के वितरण में किए गए पक्षपातपूर्ण रवैया के संबंध में कलेक्टर महोदय व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अविलंब निराकरण का मांग किया किया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने मीडिया को बताया कि “वर्ष 2018 संविलियन पूर्व” समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग के लिए लंबित एरियर्स राशि का आवंटन शासन से प्राप्त हुआ था। जिसका वितरण विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया किया गया है। एरियर्स राशि के वितरण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी-मोहला द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए कुछ शिक्षकों को ही एरियर्स राशि का भुगतान किया गया है जबकि कई शिक्षकों को अभी भी एरियर्स राशि का भुगतान नहीं किया गया है। एक साथ सेवा में भर्ती पदस्थ शिक्षकों को भी अलग-अलग एरियर्स राशि का भुगतान किया गया है । इस तरह के पक्षपात पूर्ण राशि के वितरण से शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। संगठन द्वारा इस तरह के पक्षपात पूर्ण रवैया के खिलाफ जिला कलेक्टर व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (जिला शिक्षा अधिकारी) जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी से मिलकर विरोध जताया है एवं इस पर अविलंब निराकरण करने की मांग किया गया है तथा मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में संगठन द्वारा आगामी दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला अध्यक्ष- राजकुमार सरजारे, प्रांतीय महासचिव- भूपेंद्र कुमार साहू ‌जिला सचिव- मक्खन साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल,प्रदेश महामंत्री- कीर्तन कुमार मण्डावी, जिला उपाध्यक्ष-रमेश कुमार मण्डावी, धरमु राम आर्य, कमलकांत नेताम,कौशल किशोर साहू, रामप्रसाद धृतलहरे, पुनीत राम सलामे, पुनीत कुमार बढ़ेंद्र, जनक राम तुलावी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन जिला- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने दी है।

आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा गढ़ कोटपाड़ की नवीन कार्यकारिणी की हुई गठन

0
  • समाज के सुखदेव कुँवर को गढ़ अध्यक्ष एवं वरुण वक साहनी को युवा प्रकोष्ठ गढ़ अध्यक्ष बनाया गया

आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा गढ़ कोटपाड़ में दिनांक 25/02/2023 दिन शनिवार को पालीग्राम माड़पाल में गढ़ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया , जहाँ सर्वप्रथम समाज की आराध्य माँई दंतेश्वरी की पुजा अर्चना कर बैठक प्रारम्भ किया गया | बैठक में शिक्षा ,रोजगार ,महिला सशक्तिकरण ,कॅरियर मार्गदर्शन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा के पश्चात समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से संगठनात्मक चर्चा कर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करके नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

इस बैठक में गढ़ कोटपाड़ के अंतर्गत सभी पालिग्रामो से सगा बिरादर उपस्थित हुए , जिसमे सगा बिरादरों को निम्न जिम्मेदारी सौपा गया ।संरक्षक – कँवल सिंह नायक मंगलराम कुँवर लक्ष्मण भोयर फरसूराम भोयर गढ़ अध्यक्ष – सुखदेव कुंवर उपाध्यक्ष – लेबोराम मांझी सचिव – रामदास बाकड़ासहसचिव- प्रवीण भोयर युवा प्रकोष्ठ गढ़ अध्यक्ष – वरुण साहनी उपाध्यक्ष – महेश कुँवर सचिव – लंबुधर भोयर सहसचिव – रोहित कुमार नाग कोषाध्यक्ष – अनंत भोयर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्रीमती पीलाबाई साहनी उपाध्यक्ष – श्रीमती पदमा मांझी सचिव – श्रीमती भारती कुँवर कोषाध्यक्ष – श्रीमती नमिका भोयर कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष- हिरासिंह भोयर उपाध्यक्ष – शोभाराम कुँवर सचिव – प्रभुनाथ कुँवर कोषाध्यक्ष – पुरुषोत्तम भोयर कोषाध्यक्ष – गणेश दिवान पंजीयन शाखा प्रभारी – उदय राम कुंवर मीडिया प्रभारी- वरुण साहनी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना राजहरा एवं डौण्डी क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 26.02.2023 बालोद पुलिस द्वारा  10 नशेड़ी चालक के विरूद्व किया गया कार्यवाही होगा लायसेंस निलंबन। 90 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 32900 रू. वसूला गया जुर्माना। यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 25.02.2023 को कुल 90 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 32900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया थाना डौण्डी मथई चौक में चेकिंग के दौरान 08 नशेड़ी चालक एवं यातायात बालोद थाना कोतवाली बालोद के पास चेकिंग के दौरान 02 नशेड़ी वाहन चालक कुल 10 नशेड़ी वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है, जिसमें प्रत्येक नशेड़ी चालकों से दस से बीस हजार रूपये तक जुर्माना हो सकता है। सभी नशेड़ी वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन भी किया जाएंगा।यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे व अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में चिखलाकसा में सुना गया मन की बात कार्यक्रम

0
  • बूथ क्रमांक 141(ग) चिखलाकसा में सुना गया मन की बात

दल्लीराजहरा दिनांक 26 फरवरी दिन रविवार को चिखलाकसा में बूथ क्रमांक 141(ग) मणिकंचन केंद्र में मन की बात कार्यक्रम प्रभारी विक्रम धुर्वे (जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि) के नेतृत्व में लोगों ने सुना मन की बात। विक्रम धुर्वे ने कहा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका लाभ देश के हर वर्ग के लोगो को हो रहा है। विक्रम धुर्वे ने कहा आज के मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने ई संजीवनी के बारे में बताया।ई-संजीवनी भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली पहली ऑनलाइन ओपीडी (आउट पेशेंट) परामर्श सेवा है। इसके जरिए बिना घर से बाहर निकले मोबाइल-पीसी की मदद से देश के बेहतरीन डाक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग ई- संजीवनी टेलीकंसल्टेशन का लाभ ले चुके है।शीला सोनी,लछनी सोनी,रीना ताराम, रिमून, दुर्देशीन, सतरूपा, ममता, सुनिता, प्रमिला, लता, सुशीला, धनसीर, आशीष गुप्ता, महेश नेवरा, नंदू पटेल, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS