City Media - Page 856 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 856

विधायक कार्यालय जाने वाले रास्ते को सील किया पुलिस ने

0
  • भाजपा ने दे रखी है एमएलए दफ्तर के घेराव की चेतावनी पुलिस

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला ने जगदलपुर विधायक कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। पुलिस ने भाजपा के घेराव के मद्देनजर विधायक कार्यालय जाने वाले मार्ग को सील कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत प्रदेश भर मे कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के आवसों व दफ्तरों का घेराव करने का कार्यक्रम घोषित किया है। भाजपा के इस कदम को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड मे है। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू सुबह से व्यवस्था देखने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी गेंदले के पहुंचे थे। पुलिस ने रास्ते की बैरिकेटिंग कर दी है। इस कारण पैलेस रोड बंद है।

दल्ली राजहरा के चिखलाकसा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एक अन्य घायल

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा चिखला कसा ब्लूस्टार पेट्रोल पंप के पास पिकअप एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में एक की मौत एवं एक गंभीर रूप से घायल उपचार के लिए नजदीक के ज्योति अस्पताल में ले जाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल कलर की पिकअप क्रमांक सीजी 07 बी आर 8369 झलमाला से गन्ना भरकर दल्ली राजहरा छोड़ने आ रही थी मोटरसाइकिल सवार दल्ली राजहरा से लोहारा की ओर जा रहे थे मोटरसाइकिल का क्रमांक सीजी 08 ए वी 3801 लाल कलर की है घटना लगभग दोपहर 1:30 से 2:00 के बीच की बताई जा रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लोहारा क्षेत्र के नजदीक रायपूरा के बताए जा रहे हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकी है मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना का मुआयना कर रही है।

दुखद घटना : आयरन से भरी ट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत

0

बालोद – गुण्डरदेही थाना क्षेत्र ग्राम खप्पपरवाडा के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बालोद के रहने वाले सलूजा परिवार के सदस्य रायपुर से बालोद अपने घर आ रहे थे इस बीच रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कच्चे माइंस से आयरन और भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने गुण्डरदेही था के गांव खप्परवाड़ा के पास कार को टक्कर मार दी इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. और कार सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है की मृतक बालोद निवासी सतिंदर पाल सिंह (राजा) सलूजा की पत्नी सिमरन सलूजा और उनके पुत्र राजवीर सलूजा तथा उनके कार चालक जुंगेरा रानीतराई निवासी अशोक तथा राहुल ट्रैवल कंपनी के कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्य से रायपुर गए लेकिन रायपुर में गाड़ी दुर्घटना में खराब हो जाने के कारण अपनी कार शोरूम में छोड़कर रायपुर से राहुल ट्रैवल कंपनी की कार किराए में लेकर वापस आ रहे थे और वापसी में गुंडरदेही के खप्पर वाला के पास में दुर्घटना घटी घटना का कारण अज्ञात है ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दुखद घटना की सूचना बालोद शहर में मिलने से शोक का वातावरण निर्मित हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे यंत्रों को किया आग के हवाले

0

आलदंड के जंगलों में मुठभेड़, 5 नक्सलियों के घायल होने की खबर

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित परतापुर थाना अंतर्गत परतापुर से कोयलीबेड़ा मार्ग पर कटगांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे भारी मशीनी उपकरणों में नक्सलियों ने आगजनी कर दी। शनिवार शाम करीब पांच बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी व एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। कोयलीबेड़ा मार्ग पर गत्ताकाल से मेंडी तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नक्सलियों ने आलदंड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में जवानों के घायल होने का दावा करते हुए पुलिस पर झूठी वाहवाही के लिए नक्सलियों के घायल होने की भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि मुठभेड़ के बाद आलदंड के किसान जगन के यहां खेती कार्य करने गए दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर मारपीट की और यह झूठी खबर फैलाई गई कि दोनों नाबालिगों को नक्सली अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने दोनों नाबालिगों की निशर्त रिहाई की मांग की है। *बॉक्स**आलदंड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़* नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटेबेटिया के आलदंड के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। गश्त पर निकले जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा ने की है। मुठभेड़ बाद इलाके से दो नाबालिगों को पुलिस ने नक्सलियों के चंगुल से रिहा कराया था।

रेशम केंद्र दुबेउमरगांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, कृषको को दी जानकारी

0

बस्तर – रेशम केंद्र दुबे उमरगांव में केंद्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रक्षेत्र दिवस में कोरापुट उड़ीसा के कृषक तथा रेशम केंद्र बालेंगा एवं रेशम केंद्र चोकर के उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार मिश्रा वैज्ञानिक डी. क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्र जगदलपुर द्वारा की गई, साथ ही ताहिर सिद्धकी वरिष्ठ तकनीकी सहायक, बी.एस. एन.टी.सी. बस्तर उर्मिला नाग एवं डॉ दीप कुमार गोगाई, वैज्ञानिक डी कोरापुट द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीकी अपनाने की सलाह दी गई।और उनके साथ सुजा थामस वरिष्ठ तकनीकी सहायक, बीबी कांजीलाल, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, पद्मावती राजू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक कोरापुट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ए आर रिजवी वरिष्ठ रेशम द्वारा किया गया।

छ.ग. के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की छः सूत्रीय मांगों को जेसीसीजे का समर्थन

0
  • धरना स्थल पर पहुंच कर जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने दिया समर्थन

बीजापुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के छः सूत्रीय मांग जायज है। बीते 29 दिनों से इनके काम बंद करने से आंगनबाड़ी बच्चों पर असर पड़ रहा है.जिसकी समस्त जवाबदेही शासन- प्रशासन की है। उक्त आरोप जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका फेडरेशन के धरना स्थल पर कही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका फेडरेशन के द्वारा लगभग एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रदेश में कार्यान्वित है. जिन्हें नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन एवं कलेक्टर दर पर मानदेय की स्वीकृति प्राप्त है। जो कि वर्तमान कॉंग्रेस सरकार ने इनकी 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की घोषणा किया था। परंतु 4 साल उपरांत भी इस पर किसी भी प्रकार का कोई अम्ल नहीं किया गया है। लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका द्वारा धरना देखर इन मांगों को शासन प्रशासन से अवगत कराए जाने के बाद भी निराकरण नहीं हो पा रहा है।जिससे जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका में हताशा निराशा और सरकार के प्रति अविश्वास की भावना जागृत हो रही है ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग भी फेडरेशन की ओर से शासन के समक्ष रखा गया।जिस पर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। यदि मांगों को पूरा नहीं करने पर हड़ताल को और मजबूत एवं रौद्र रूप से आगे बढ़ाया जाएगा या शासन के लिए एक पैगाम के रूप में फेडरेशन ने शासन के समक्ष रखा है.छत्तीसगढ़ की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला संगठन अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल स्थल पहुंच सभी कर्मचारियों के मांगों का समर्थन किया। इस दौरान विजय झाड़ी जिला अध्यक्ष, बस्तर सलाहकार व पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रैया सकनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, शहर जिला अध्यक्ष बालकिशन बजाज, सुनीता तिवारी, महामंत्री केजी सुधाकर, सुनील झाड़ी ,दिलीप, बंटी गाधरला, प्रीतम जंगम, नरेश पुलसे ,सहित अन्य ब्लॉक व जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

महाशिवरात्रि के अवसर पर तालाब पारा शिव मंदिर में धूमधाम से शिवरात्रि मनाया गया

0

दल्लीराजहरा :- महाशिव रात्रि के पावन अवसर तलाब पारा शिव मंदिर में धूमधाम से शिव रात्रि मनाया गया शिव रात्रि के दिन पहले ही तलाब पारा के महिलाओं ने पूरे रात जग कर ॐ नमः शिवाय का जाप कर पूरे रात भर शिव आराधना किए शिव रात्रि के दिन सुबह 4 बजे से शिव भक्त तलाब में ही स्नान कर दीप दान मां गंगा का ध्यान करते हुए पूजा पाठ प्रारंभ हो गया रुद्रा अभिषेक के साथ हवन पूजन विधि विधान से किया गया उसके बाद तलाब पारा निवासी धूमधाम गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकाले शिव के बरात में शामिल होने पूरे ग्रामीण जन उमंग के साथ जुटे शिव जी के वेश सजे सौम्य बैंस वास्तव में शिव जी की मूरत समा गई है वैसे ही मनोरम लग दे थे सारे लोग नचाते झूमते दुर्गा मंदिर पहुंचे दुर्गा मंदिर सीमित डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा मोहन दास मानिकपुरी मनीष बैंस जी के आगवानी में बरातियों का जोशीला स्वागत किए दुर्गा मंदिर को मां पार्वती जी का मायका बनाया गया था इस आयोजन के ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य संजय बैंस कहा की आज पूरा कुसुम शिव मय हो गया ऐसे आयोजनों से धर्म के प्रति आस्था प्रबल होता है मैं तलाब पारा के लोगो के प्रथम प्रयास की सराहना करता हु बहुत ही सुंदर शिव विवाह का आयोजन हुवा शिवरात्रि के दूसरे दिन महा भंडारा का आयोजन हुवा इस आयोजन में कुमारी बाई पड़ौती विमला चंद्राकर कमला बैंस गायत्री मानिकपुरी खेमिन निर्मलकर मंजू बैंस पिंकी पडौती प्रभा मानिकपुरी संतोषी पटेल लाकेश साहू फुलेश्वरी मानिकपुरी लक्ष्मी ठाकुर निकिता बैंस मोनालिषा साहू सोनम पटेल सुधा पौड़ती खूंजा माहला गौरी शंकर साहू गौतम साहू राधे निर्मलकार इन सब का सहयोग रहा ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शिकारी मंडाई के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा:- दिनांक 21/02/2023 दिन मंगलवार को शिकारी बाबा मंडाई उत्सव समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडाई कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे शामिल हुए। सर्वप्रथम शिकारीबाबा की पावन धरा में मुख्य अतिथियों द्वारा शिकारीबाबा का पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर मंडई की शुभारंभ की गई। विक्रम धुर्वे ने कहा शिकरी बाबा उत्सव समिति द्वारा मंडाई का आयोजन प्रति वर्ष बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या में भक्तजन शिकारी बाबा के दर्शन के लिए आते है।

प्रति वर्ष रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है ।इस शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संजीव सिंह (अध्यक्ष भाजयुमो दल्लीराजहरा)मेवा पटेल (समाजसेवी) महेंद्र (महामंत्री भाजपा दल्लीराजहरा)सुमित जैन (युवा नेता भाजपा) आशीष गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जीवन साहू,अश्वनी जायसवाल नरसिंह यादव,दिनेशबुंदेली,नकुल देवांगन सुनील,जगदेव सिंह डामन,रंजीत शर्मा वा शिकारी बाबा मंडाई समिति के सभी सदस्य व वार्ड नंबर 5 के नागरिक उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बाजारों और गांवों में कपड़ा बेचने के बहाने करता था मोबाईल चोरी

0
  • मोबाईल चोरी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • दीगर जिला के मोबाईल चोर व पाकेटमार का पर्दाफाश
  • जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान पकड़ा गया चोरी किये विभिन्न कंपनियों का 23 नग टच स्कीन मोबाईल

बालोद पुलिस द्वारा अवैध जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में जुर्म जरायम पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 18.02.2023 को सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 8570 से एनएच 30 मार्ग ग्राम पुरूर से कोचवाही की और पेट्रोलिंग कर जुर्मजरायम पतासाजी करते वापस मुजालगोंदी मरकाटोला होते टोल प्लाजा जगतरा एनएच 30 मार्ग पहुचा वहां से ग्राम पुरूर रानी दुर्गावती चौक पहुंचते समय जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार हैं एक बड़ा बैग रखा है जो रानी दुर्गावती चौक के आस पास भ्रमण कर मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं कि जो पुलिस को देखकर कुम्हारखान तरफ भाग रहे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06-जीडब्लू-5442 होण्डासाइन का पीछा किया जो एनएच 930 मार्ग ग्राम कुम्हारखान ग्राम पंचायत के पास पहुंचकर हम० स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं सरसरी तौर पर उसके बैग को चैक किया बैग के अंदर कुल 23 नग मोबाईल विभिन्न कम्पनीयों के मिले जिनके नाम पुछने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम अजय ध्रुव एवं मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति एक नाबालिक अजय ने बताया भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद छ०ग० का रहने वाला बताये जिसे दोनों को उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं देते हुये गोलमोल जवाब देने लगे कि उक्त 23 नग मोबाईल चोरी का होने के संदेह के आधार पर उक्त दोनों व्यक्ति को बैग में रखे 23 नग मोबाईल एवं उक्त मोटरसायकल तथा दोनों व्यक्तियों को पुसके पुरूर लाकर समक्ष गवाहन 1 लक्षमण राव एवं 2. सुनील देवांगन के समक्ष घटना के संबंध में पुछताछ किया जो उक्त 23 नग मोबाईल को बाजारों में घुम घुम कर चोरी करना स्वीकार किये जो अपने मोटर सायकल होण्डासाईन क्रमांक सीजी-06- जीडब्लू-5442 में कपड़ा बेचने के बहाने करीब विगत 08 रोज पूर्व हम दोनों ग्राम भीमखोज से निकले है। दूसरे और तीसरे दिन धमतरी जिला के भखारा, रुद्री, एवं कुरूद पहुंचे जहाँ बजारों 10 नग मोबाईल चोरी किये रात्रि में धमतरी में रुके बाद चौथे व पांचवे दिन कांकेर जिला के लखनपुरी, कोटतरा के बाजारों में 07 नग मोबाईल चोरी किये बाद छटने व सातवें दिन चारामा, हल्बा के बाजार में 05 नग मोबाईल कुल 23 नग विभिन्न कंम्पनीयों का टच स्क्रीन मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये एक आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से कुल 23 नग मोबाईल किमती 2,30,000/ स एव घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 06- जीडब्लू-5442 किमती 60,000/ स कुल जुमला किमती 2,90,000/रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है ।

कि एक आरोपी व एक विधी से संघर्षरत बालक के द्वारा चारा सदर 41 (1+4 ) सीआरपीसी, 379,34 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में एक आरोपी अजय ध्रुव पिता बंछा मूव उम्र 34 साल साकिन भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद 80ग0 को दिनांक 18.02.2023 के क्रमश: 22.10 बजे विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.02 2023 को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखील किया गया है व एक विधी से संघर्षरत बालक को समाजिक पृष्ठभूमि का फार्म तैयार कर वारिसानों को सुपूर्दनामा में दिया गया है।उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत, आर0 159 लिखन साहु, आर0 64 गुणेश यादव, आर0 168 डोमेन्द्र रावटे, की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेसमय हो रहा बस्तर संभाग, भाजपाई व कम्युनिस्ट थाम रहे हैं ‘हाथ

0
  • कभी कम्युनिस्टों का गढ़ रहा है बस्तर डिवीजन, हो गया सफाया
  • भारतीय जनता पार्टी का भी निकलने लगा है यहां दीवाला

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर संभाग लगातार कांग्रेसमय होता जा रहा है। दूसरे दलों के कार्यकर्ता और समर्थक मतदाता भी तेजी से कांग्रेस का ‘हाथ’ थामने लगे हैं। बस्तर से कम्युनिस्ट पार्टी का करीब – करीब सफाया हो चुका है, वहीं भाजपा का भी दीवाला निकलने लगा है। एक दौर था, जब बस्तर संभाग में कम्युनिस्ट पार्टी की तूती बोलती थी। यहां के अनेक विधानसभा सीटों से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी विधायक चुने जाते थे। बस्तर के गांव – गांव में कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में हुआ करते थे। यही वजह रही कि हर चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों को थोक में वोट मिला करते थे। कांग्रेस को इक्का दुक्का सीटें ही मिल पाती थीं। तब चुनावी मुकाबले कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के बीच ही हुआ करते थे। बाद में यहां कांग्रेस का जनाधार बढ़ा और अधिकांश सीटों पर कांग्रेस फतह हासिल करने लगी। इसी के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के पतन का दौर शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्युदय के बाद इस पार्टी ने भी बस्तर में धीरे धीरे पांव जमाने शुरू कर दिए और एक मौका ऐसा भी आया, जब पूरे बस्तर में अपना परचम लहराने में भाजपा कामयाब हो गई। कांग्रेस लगभग हासिये पर चली गई। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद बस्तर संभाग में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई। बस्तर के सभी जिलों में कार्यकर्त्ताओं की बड़ी फौज बनाने में भाजपा सफल हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य को पहला मुख्यमंत्री कांग्रेस से ही मिला था, बावजूद कांग्रेस का जनाधार बस्तर में अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पाया। उसके बाद भाजपा दो दशक तक छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज रही, लेकिन तीसरी पारी वह खेल नहीं पाई। उसे बस्तर की एक भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी। सभी ग्यारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। भाजपा हाथ मलती रह गई। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद बस्तर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की पकड़ लगातार मजबूत होने लगी है। बस्तर के सांसद दीपक बैज, कोंटा के विधायक तथा भूपेश बघेल सरकार में आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नारायणपुर के विधायक हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि कांग्रेस नेता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से जुट गए। यहां सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन और विधायक लखेश्वर बघेल की विशेष सक्रियता की दाद देनी होगी, जिन्होंने भाजपाई किले को दहाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सांसद श्री बैज, संसदीय सचिव श्री जैन व विधायक श्री बघेल गृहनगर में रहने के दौरान एक दिन भी जाया किए बिना अपने निर्वाचन क्षेत्रों के दौरे पर रहते हैं। ये तीनों जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, अनुदान आदि से लाभान्वित करने और गांवों में बिजली, पानी, सड़क, नाली, जैसी बुनियादी सुविधाएं कराने के के लिए जुटे रहते हैं। यही वजह है कि ये तीनों ही जनप्रतिनिधि लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं। उनके निस्वार्थ और निष्काम सेवा से प्रभावित होकर ग्रामीणों का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ा है। आम ग्रामीणों के साथ ही भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं। लोगों के कांग्रेस प्रवेश की खबरें आएदिन मिलती रहती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और विधायक लखेश्वर बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कुछ दिनों पहले भाजपाई गांव बड़े जीराखाल के 170 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बड़े जीराखाल बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसा हुआ है और गांव की लगभग पूरी आबादी भाजपा की झंडाबरदार रही है। अब वहां भाजपा का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं रह गया है। इसी तरह दो दिन पहले ही अति संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल के कोलेंग गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया था। सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन की उपस्थिति में कांग्रेस से जुड़ने वाले ग्रामीणों में कई तो भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त्ता भी रहे हैं।

संसद और गांवों में दिखती है बैज की सक्रियता

संसद के हर सत्र में बस्तर लोकसभा सीट के सांसद दीपक बैज की उपस्थिति जरूर रहती है। संसद में बैज सदैव सक्रिय नजर आते हैं। वे बस्तर संभाग में विमानसेवा के विस्तार, जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाईन निर्माण, नेशनल हाईवे के उन्नयन, संभाग के धुर नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों की ग्रामीण सड़कों, स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने, आरक्षण व अन्य शासकीय सुविधाओं व योजनाओं के लाभ से वंचित छत्तीसगढ़ के महरा, महारा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दे संसद में उठा चुके हैं। श्री बैज द्वारा उठाए गए ज्यादातर मुद्दों को केंद्र सरकार से सहमति भी मिल चुकी है। सड़कों का काम शुरू हो चुका है और महरा, माहरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही सांसद श्री बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के दौरे पर भी सतत रहते हैं। उनकी इस सक्रियता का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। उनकी पहल से प्रभावित होकर ग्रामीण कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

सबके सुख – दुख के साथी हैं विधायक रेखचंद

जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन को उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग अपने सुख दुख का साथी मानते हैं। मानें भी क्यों न! जैन सुख के काम में भले ही न जाएं, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष आई दुख की घड़ी में वे लोगों के आंसू पोंछते जरूर नजर आ जाते हैं। क्षेत्र के हर दुखी और संकटग्रस्त परिवार को मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर आर्थिक सहायता पहुंचाने की पहल करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते किसी युवा को उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, किसी गरीब को ईलाज के लिए जमीन, जेवर न बेचना पड़े इस बात का रेखचंद जैन विशेष ध्यान रखते हैं। अब तक जैन ईलाज, उच्च शिक्षा, स्वरोजगार आदि के लिए सैकड़ों लोगों को शासन से अनुदान राशि दिला चुके हैं। इसी तरह प्राकृतिक आपदाओं में मृत पचासों त लोगों के परिजनों को भी मुख्यमंत्री की स्वेच्छानुदान निधि से लाखों रु. की मदद पहुंचा चुके हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन की एक पहल को तो शायद कभी भुलाया ही न जा सकेगा। बात पिछली दिवाली के मौके की है, जब जैन ने कोरोना के चलते बेसहारा हो चुके बच्चों के संग त्यौहार मनाया था। जैन ने इन बच्चों की नीरस और बेरंग हो चुकी दुनिया में खुशियों के रंग बिखेर दिए थे। जैन की दिल को छू लेने वाली ऐसी पहल के कारण ही क्षेत्र के लोगों का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जैन की पहल पर अब तक सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS