City Media - Page 863 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 863

ग्राम गिधाली में समाधान तूहर द्वार शिविर का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा आज दिनांक 14/02/2023 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत गिधाली मे समाधान तुहर द्वार के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम सरपंच बसंती ठाकुर,उपसरपंच टिकेन्द्र साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पुजा कर ग्रामवासीयों से आवेदन लेने की प्रक्रिया चालू किया गया। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री आवास योजना) से सबसे ज्यादा 85 आवेदन प्राप्त हुए खादय विभाग 09 कृषि विभाग 03, विद्युत विभाग 02, स्वास्थ विभाग 01, सिंचाई विभाग 1. भू राजस्व विभाण 12. दूरसंचार विभाग 02. क्रेडा विभाग से 01 कुल आवेदन 115 प्राप्त हुए, कृषि विभाग से 16 हितग्राहियों को सहजी बीज वितरण गया| डॉ. ए. पी. बघेल नोडल अधिकारी, एस. यादव जनपद पंचायत डौंडी राजस्व विभाग लवण सिंह यामले. विद्युत विभाग सोमनाथ साह, उद्यान विभाग कु. हिमानी श्रीवास, शिक्षा विभाग तुलाराम बाहु, कृषि विभाग चेतन लाल आर्य कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) योगेश कुमार देवांगन, स्वास्थ विभाग R-H.D. निरुपमा नामक पं.) वि. वि. दिनेश तारम सचिव रोजगार सहायक मनरेगा अनुप कुलदीप एवं महिला बाल वि.वि. पर्यवेक्षक श्वेता श्रीवास्तव अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सफलतापूर्वक शिविर का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दो बाइक आपस में भिड़े दो लोग को मौत

0

दल्लीराजहरा:- महामाया थाना क्षेत्र बम्हनी के पास रात्रि 9:00 बजे के सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया. तो वही 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. घटना महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी कोपेडेरा मार्ग मे हुआ अब तक मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी नलकसा से मंड़ई देखकर अपने गाँव लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम बम्हनी से अपने गाँव कोपेडेरा जा रहे संतराम की मोटरसाइकिल के साथ में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों के दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गया बताया जा रहा कि दो मोटरसाइकिल में 6 लोग सवार थे जिसमें 4 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल 108 की मदद से उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों के लिए 24 सूत्रीय की मांग

0

बस्तर :- छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि कर्मचारियों के 24 सूत्रीय मांगों के संबंध में सभी विकासखण्डों [ PHC / CHC), जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल कुम्हारपारा एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पदस्थ सभी कैडरों स्टाफ नर्स, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता म. / पु. डी. एम.एल.टी. नेत्र सहायक अधिकारी, फर्मासिस्ट ग्रेड 2 रेडियोग्राफर/एक्स रे टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, एन. एम.ए., ओ.टी. टेक्नीशियन, ई.सी.जी. टेक्नीशियन, ड्रेसर ग्रेड-1, आयुर्वेद फर्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, लिपिक संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक दिन का सामूहिक ऐच्छिक अवकाश में लगभग 980 या इससे अधिक संख्या में कर्मचारी शामिल हो सकते है।

दल्लीराजहरा चर्चित गोंदिया अपहरण मामले में एक पेट्रोल पंप संचालक सहित पांच अन्य सहयोगी को भी जेल दाखिल, अन्य की तलाश जारी

0

दल्लीराजहरा दिनांक 20.11.2022 को प्रकरण के प्रार्थी प्रशांत मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम साकिन गोंदिया भीमनगर वार्ड क्रमाक 16 थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.11.2022 को गोंदिया से अपने साथी अभि कोसरे के साथ दल्लीराजहरा आये थे, राजहरा पहुंचने की जानकारी दिनेश सोनवानी को दिया तब दिनेश सोनवानी ने बस स्टैण्ड में रूकने बोला इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी में 5-6 आदमी आये जो इन्हे अपने गाड़ी में बैठाकर चाय नास्ता के दुकान में ले गये वहां पर दिनेश सोनवानी आया उसी दौरान राजा पठान होटल के पास आकर अपने आदमियों को फोन से बुलाने पर 4-5 व्यक्ति आये जो

उसमें से भाटा नाम के व्यक्ति ने प्रार्थी एवं प्रार्थी के साथियों का मोबाईल छीन लिया और प्रार्थी एवं उनके साथी दिनेश, अभि कोसरे व दिनेश को ड्रायवर को उठाकर कार में बैठाकर बीएसपी के बंद पड़े क्वाटर में रखे थे और पैसे की चाणक्य मांग कर मारपीट किये है रात्रि में प्रार्थी एवं दिनेश सोनवानी को राजा पठान अपने साथी देव निषाद, आकाश, पवन कुमार, हरिशंकर गजभिये, डामन लाल धनकर, डिलेश्वर साहू, सेन, शेख अंसर वली, इशु कुमार बारले एवं उनके अन्य साथियों द्वारा जंगल में ले जाकर पैसा का मांग कर बेल्ट में पैर को बांधकर मारपीट करने तथा आरोपी राजा पठान द्वारा पैसा की मांग करने पर अपने रिश्तेदारों से पैसा की व्यवस्था कर राजा पठान एवं उसके साथियों द्वारा बताये गये खाता नम्बर में डालना रिश्तेदारों को पैसा डलवाने की रिपोर्ट करने पर आरोपियों के विरूध्द थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 414 / 22 धारा 120बी, 364क, 365, 1386 भादवि0 पंजीबध्द कर पूर्व में राजा पठान एवं उसके 09 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, प्रकरण की साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकरण मे शामिल राजा पठान के साथी आरोपीगण (01) परमप्रीत सिंह पिता केशर सिंह उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 ब्लू स्टार पेट्रोल पंप मेन रोड चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (02)… संतोष यादव उर्फ मट्ठा पिता पुनित यादव उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के पीछे राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (03) धरमराज साहू उर्फ सोनू पिता राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 राजा पठान के घर के पीछे थाना राजहरा जिला बालोद (04) मोहम्मद मिराज उर्फ राजा पिता स्व. अब्दुल रहीम उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 15 शहीद अस्पताल के पीछे राजहरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 13.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है, मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है तथा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।

तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

भानपुरी एफ/188 बटालियन सीआरपीएफ पुसपाल घाट,बस्तर द्वारा दिनॉक-11/02/2023 से 13/02/2023 तक अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र में भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन केरिपुबल के निर्देशन में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच काटाबॉस सीएएफ एवं सीआरपीएफ पुसपाल घाट, के बीच खेला गया जिसमें काटाबॉस सीएएफ की टीम बिजेता रही । प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को श्री भवेश चौधरी कमाण्डेंट – 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा ट्राफी व 10,000 रु नकद व उपविजेता टीम को ट्राफी व 5,000 रु तथा मैन ऑफ दी सीरीज 1,000 रु वेस्ट बालर व वेस्ट वेट्स मैन को 500 रू पारीतोसिक देकर सम्मानित किया किया गया ।प्रतियोगिता के समापन के बाद भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन, ने भाषण के दौरान उपस्थित बन्नाराम (सहा०कमा० ) एफ / 188 बटालियन, राकेश सिंह राठौर (टीआई) घोटिया एफ / 188 बटा० के अधिनस्स्थ अधिकारी गण, जवानो के साथ-साथ परोदा, पुसपाल, रतेंगा व ककनार के सरपंच, अन्य गणमान्य लोग एवं सैकड़ो ग्रामीण एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी। और क्रिकेट किट इत्यादि खेल की सामग्री देने का भी आश्वासन दिया । प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर भावेश चौधरी कमाण्डेंट–188 बटालियन, द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे एवं अन्य कलाकारो को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जिससे नवयुवक व ग्रामीण अत्यन्त प्रसन्न थे । ग्रामीणो द्वारा सी.आर.पी.एफ के इस कार्य की सराहना की है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणो और सुरक्षा बलो के बीच मधुर संबंधो को बढ़ावा मिल रहा है।

ओ पी एस को लेकर कर्मचारियों में असमंजस

0
  • नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की हो रही है मांग
  • 16 फरवरी से विधायकों एवं सांसद को सौंपा जाएगा ज्ञापन

पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को प्रमुख मांगो में शिक्षक एलबी संवर्ग को उनके प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन, वेतन निर्धारण विसंगति दूर कर, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेटेज प्रदान करने एवं OPS/NPS विकल्प की मांग को लेकर बस्तर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार छग टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ, शालेय शिक्षक संघ , नवीन शिक्षक संघ आदि संगठनों के नेतृत्व पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा गठन किया गया है। बस्तर जिले में प्रदेश उप संचालक प्रवीण श्रीवास्तव व जिला संचालक शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में बस्तर अपर कलेक्टर हरीश मंडावी को मांगपत्र सौपा गया।मांगो में पूर्व सेवा ( प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना, पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने, पूर्व सेवा अवधि ( प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर जनघोषणा पत्र के अनुसार क्रमोन्नत वेतन मान प्रदान करने, OPS/NPS हेतु अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की अव्यवहारिक समय सीमा में 3 माह की वृध्दि किये जाने की मांग शामिल है।इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव जिला संयोजक शैलेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक हरेंद्र सिंह राजपूत जिला संयोजक फुल दास नागेश , जिला उपाध्यक्ष पदम कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे,जिला कोषाध्यक्ष अमित पाल, ताहिर शेख़ अध्यक्ष जगदलपुर मनीष ठाकुर अध्यक्ष बकावंड चंद्रशेखर पांडे अध्यक्ष बस्तर रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष तोकापाल हरदास शांडिल्य भुनेश्वर नाग,अध्यक्ष जगदलपुर संजीव दास सचिव योगेश हरदाहे लखेराम बिसाई, दुर्योधन वैद्य प्रेमनाथ दीवान जितेंद्र प्रसाद पाणिग्रही मुकुंद ठाकुर गंगाराम बघेल रूपधर मौर्य बिमन ठाकुर किशोर बिसाई लामाराम वक्तु राम नील धर पांडे श्रीमती मोना जानी रचना बानगुडे नीलम सॉरी सोनाली कश्यप महेंद्र ठाकुर महेंद्र बेस हेमचंद सेठिया विनय ठाकुर, तुलादास मानिकपुरी गुलशन सेठिया बेनु राम कश्यप, मंगल राम मौर्य राम , राम प्रसाद ठाकुर, ढोलन चंद सेठिया, सचिन कारेकर आदि शामिल थे।

भाजपा राज में गिर गई थी पीएससी की प्रतिष्ठा इसलिए चौधरी को बोलने का अधिकार नहीं : रेखचंद जैन

0
  • इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल हो रहे थे वायरल-
  • पीएमटी की परीक्षा कितने बार हुई थी स्थगित, यह भी याद कर लें – व्यापमं का घोटाला भूल गए क्या भाजपा नेता?

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि वे भाजपा नेता छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के प्रश्नों पर सवाल उठा रहे हैं जिनके राज में पीएससी के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल वायरल हो रहे थे। यही नहीं यहां के परीक्षार्थियों को अपना अधिकार पाने कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा था। जगदलपुर विधायक ने कहा है कि भाजपा के राज में पीएससी, व्यापमं, माध्यमिक शिक्षा मंडल जैसी संस्थाओं की जिस तरह की पतनशील स्थिति लोगों ने देखी है, उससे ओमप्रकाश चौधरी जैसे नेताओं के बोल शोभा नहीं देते हैं। पिछले चार साल में निर्विघ्न रूप से परीक्षाओं के संचालन ने भाजपा नेताओं के मुंह पर कालिख पोत दी है। श्री जैन ने कहा है कि भाजपा को जनता को यह भी बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में पीएमटी की परीक्षा कितनी बार और किस कारण से स्थगित हुई थी ? भाजपा राज में खुलेआम पर्चों की बिक्री होती थी। शायद 2018 की करारी हार ने ऐसे नेताओं की स्मृति का लोप कर दिया है। यही कारण है कि वे व्यापमं की कारगुजारियां भूल गए हैं। भाजपा को अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ पीएससी, व्यापमं आदि परीक्षाओं में हुए तमाम गड़बड़ियों के लिए प्रदेश के लाखों पालकों व परीक्षार्थियों से माफी मांगनी चाहिए। श्री जैन ने कहा है कि परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व स्तरहीनता का आरोप लगाना भाजपा को शोभा नहीं देता है और न ही इनके मुंह से निकलने वाली यह बातें उचित प्रतीत होती हैं।

अमीर – गरीब की खाई पाटने क्या कदम उठा रही सरकार

0
  • सांसद दीपक बैज ने लोस में उठाए कई प्रश्न, मिले सभी के जवाब

बस्तर लोकसभा में हमेशा मुखर रहने वाले बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 6 से 13 फरवरी के बीच अनेक मुद्दे उठाए। उन्होंने वित्त मंत्री से जानना चाहा कि देश में असमानता का स्तर क्यों बढ़ रहा है, अमीर गरीब के बीच की खाई को पाटने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है ? इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सितारमन ने विभिन्न योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं के जरिए गरीबों और असक्षम लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने सरकार ठोस पहल कर रही है। श्री बैज के प्रश्न के जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार का लक्ष्य देश की पूरी आबादी का जीवन बेहतर बनाना है। कोविड के दौरान से गरीब परिवारों और रोजगार से वंचित हो चुके लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई, जन धन खाताधारक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे रकम भेजी गई, सभी समुदायों को राहत पहुंचाने का काम किया गया। वित्त मंत्री ने किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, अम्ब्रेला योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया। सांसद दीपक बैज ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से जानना चाहा कि ट्रेनों में आम दिनों के दौरान और त्यौहारी सीजन में कितने सामान्य कोच जोड़े गए। इसके जवाब में रेलमंत्री ने बताया कि बीते पांच सालों में विभिन्न ट्रेनों में सामान्य कोच की संख्या 876 बढ़ाई गई है एवं त्योहारों के दौरान 1684 कोच बढ़ाए गए। सांसद दीपक बैज ने जोशीमठ त्रासदी पर भी मुद्दा उठाया और सरकार द्वारा ऐसी घटनाएं रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी मांगी। वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बताया कि चमोली जिले में तथा जोशीमठ के आसपास सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावितों के लिए राहत एवं पुर्नवास के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सांसद दीपक बैज ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से जानना चाहा कि एम्स तथा इसी तरह के अन्य चिकित्सा संस्थानों की बेड क्षमता कितनी है, डॉक्टर्स और स्टॉफ के रिक्त पद भरने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इसके जवाब में बताया गया कि बेड की संख्या पर्याप्त है, नए खोले जा रहे एम्स में रिक्तियों को भरने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर की सीधी भर्तियों के लिए आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 58 वर्ष कर दिया गया है।अप्रवासी भारतीयों को संकाय पदों पर नियुक्त करने की अनुमति प्रदान की गई है। नर्सिंग संवार्गों की भर्ती के लिए केंद्रीयकृत प्रक्रिया शुरू की गई है।

मेले में पहुंच देवी देवताओं का दर्शन कर रहे हैं लखेश्वर बघेल

0

बस्तर इन दिनों बस्तर के कई हिस्सों में मांघ मेले का आयोजन चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी इन मेलों में शामिल हो रहे हैं और देवी देवताओं का दर्शन कर रहे हैं।विधायक लखेश्वर बघेल लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहते हैं और कार्यकर्त्तााओं का विशेष ध्यान रखते हैं। ग्रामीणों और कार्यकर्त्ताओं की मंशा के अनुरूप हर जगह कार्यक्रम के पहले ही पहुंच जाते हैं। बघेल गारेंगा, मटनार, सतोषा, पहुंचे, माता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक बघेल ने ग्राम पंचायत गारेंगा में माता गुड़ी हेतु 5 लाख रूपए का स्वीकृति दी थी, जिसका भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं, युवा मितान क्लब का सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक स्पर्धा आयोजित की जा रही है, जोकि सुखद अनुभूति दायक है। राज्य में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवंत बनाए रखने का सार्थक प्रयास शुरू हो गया है। सरकारी संरक्षण के चलते कला और संस्कृति के पुष्पित एवं पल्लवित होने का अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है। मेला छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था का प्रतीक है और इसके आयोजन की वर्षों पुरानी परम्परा को सरकार ने पुनर्जीवित किया है। इस दौरान दिनेश यदु, रतन कश्यप, उत्तम नाइक, अर्जुन पांडे, बद्रीनाथ जोशी, अमजद खान, राजेश कुमार, अमर, धनुरजय कश्यप, हरीशचंद्र, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फर्जीवाड़े की शिकायत की तो ठहरा दिया अमन का दुश्मन

0
  • आदिवासी युवक को पुलिस ने लपेट दिया अदालती पचड़े में

बकावंड सच्चाई को सामने लाने के लिए संघर्ष करना एक आदिवासी युवक को भारी पड़ रहा है। खुद को आदिवासी बताकर बस्तर फाइटर की नौकरी पाने वाले ओड़िशा मूल के युवक की करतूत को उजागर करने वाले आदिवासी युवक को पुलिस ने अमन का दुश्मन ठहरा दिया है। ग्राम छोटे देवड़ा निवासी मानसिंग कश्यप ने आरोप लगाया है कि छोटे देवड़ा गांव में रह रहे कथित ओड़िशा मूल के युवक कमलोचन ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर की नौकरी प्राप्त कर ली है। मानसिंग ने मामले की शिकायत प्रशासन से की है, जिस पर जांच चल रही है। वहीं मानसिंग ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी के लिए पेश किए गए दस्तावेजों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की भी मांग की थी, जो कि दी नहीं गई। अब कमलोचन की शिकायत पर पुलिस ने मानसिंग के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 107, 116 के तहत मामला दर्ज कर इस्तगाशा तहसीलदार के न्यायालय में पेश किया है। इस्तगाशे में उल्लेख किया गया है कि मानसिंग और कमलोचन के बीच जमीन संबंधी विवाद है, जिसकी वजह से मानसिंग आएदिन प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कमलोचन के खिलाफ शिकायतें करता रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मानसिंग को शांति भंग करने का आरोपी बना दिया है।

अब खेल दिया गया दिनांक का भी खेल

मानसिंग को तहसीलदार के कार्यालय से पुलिस के इस्तगाशा के सिलसिले में जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें भी साजिश की बूआ रही है। नोटिस में जारी करने की तिथि 30 दिसंबर 2023 अंकित है। इसे मानवीय त्रुटि माना जाए या फिर मानसिंग के खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा ? मानसिंग का कहना है कि प्रशासन उसे ऐसे ही दांवपेंच में शुरू से उलझाता आ रहा। पहले उसने सूचना के अधिकार के तहत कमलोचन द्वारा नौकरी के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, यह कहते हुए प्रतियां देने से इंकार कर दिया गया कि दस्तावेज कमलोचन के निजी मामले से जुड़े हैं, इसलिए प्रतियां नहीं दी जा सकतीं। अब तिथि में त्रुटि कहीं उसे फंसाने के लिए तो जानबूझकर नहीं की गई है?

MOST POPULAR

HOT NEWS