दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने भूपेश बघेल पर धान खरीदी में 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कर इस रकम की बंदरबांट करने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि धान खरीदी में समितियों में तौल को लेकर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पूरे प्रदेश हो रही है। किसानों से दो किलो तक अधिक धान प्रति कट्टा लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बालोद ज़िले के एक किसान से तो 8 क्विंटल अधिक धान ले लिया गया। जिससे उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वही किसानों से प्रति कट्टा साढ़े इकचालीस किलो धान घर से तौल कर लाने कहा जा रहा है। ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को खुले आम लूटने का ठेका दे रखा है। अधिक तौल से प्रदेश में किसानों से 700 करोड़ वसूलने की योजना कांग्रेस सरकार ने बना रखी है। कुछ समय पहले कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि आने वाले समय में धान खरीदी होगी।तब समिति के हर सदस्य को 5-7 लाख रुपये कमाने का अवसर मिलेगा, और वह अवसर यही है। इस तरह तौल में किसानों से अधिक धान लेकर करीब 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली होगी। समिति सदस्यों में बंटवारा होगा। सरकार में बैठे लोगों के बीच बंटवारा होगा और बाकी रकम एटीएम वहीं भेज दिया जाएगा , जहां अवैध वसूली की रकम भेजी जा रही है।
सांसद दीपक बैज ने कोंडागांव में संभागीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन को लेकर की बैठक
कोंडागांव आज स्थानीय कोंडागांव सर्किट हाउस में बस्तर सांसद दीपक बैज ने लगभग 20 वर्षों बाद होने वाले संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन 25 जनवरी की तैयारियों को लेकर कोंडागांव के छात्र छात्राओं के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद श्री बैज ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा इस सभा को माननीय मुख्यमंत्री जी संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम, संभागीय छात्रावास संघ अध्यक्ष चैत राम कश्यप, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम. व जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में पूर्व बीएमओ डॉ. भंवर गंभीर रूप से घायल
- पद से हटाने के चलते तनावग्रस्त और विचलित थे डॉ. आरएस भंवर
जगदलपुर मॉडल हॉस्पिटल बकावंड के पूर्व बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। उनके सिर पर गहरी चोट आई है।बीते 16 जनवरी को डॉ. भंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( मॉडल हॉस्पिटल ) के बीएमओ पद से हटा दिए गए थे। उनकी जगह विवादित छवि वाले डॉ. हरीश मरकाम को बीएमओ बनाया गया है। खबर है कि मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के इस फैसले से डॉ. भंवर मानसिक तनाव की स्थिति में थे।

इसी हालत में वे बीती रात अचानक अपनी कार से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए थे। अपने खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लिए गए एक्शन से डॉ. भंवर इस कदर विचलित हो चले थे, कि वे ढंग से कार भी नहीं चला पा रहा थे और इसी वजह से ग्राम आसना के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार संभवतः काफी तेज रफ्तार में थी। यही वजह है कि कार के परखच्चे उड़ गए। किस्मत की बात रही कि डॉ. भंवर की जान बच गई। उन्हें पुलिस वाहन 112 की मदद से रात 9 बजे महारानी अस्पताल जगदलपुर पहुंचाया गया, जहां उनका सघन उपचार चल रहा है। महारानी अस्पताल में भी डॉ. भंवर तेज आवाज में बडबड़ाते नजर आ रहे। वे बार बार बकावंड हॉस्पिटल के डॉ. सेठिया का नाम लेकर बोले जा रहे थे। हादसे के पीछे सीएमओ के फैसले को ही वजह माना जा रहा है।
डॉक्टरों की आपसी लड़ाई में मॉडल हॉस्पिटल बना कुरुक्षेत्र
- विवादास्पद डॉक्टर को बीएमओ बनाकर सीएमओ ने कर दिखाया है आग में घी डालने का काम
- नए बीएमओ की बदजुबानी से बढ़ने वाली है मरीजों की परेशानी
अर्जुन झा
बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड ( मॉडल चिकित्सालय ) को डॉक्टरों ने आपसी लड़ाई में कुरुक्षेत्र बना दिया है। डॉक्टरों के बीच महाभारत छिड़ा हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी इस महाभारत में धृतराष्ट्र और शकुनि जैसी भूमिका निभा रहे हैं। इस आग को बुझाने के बजाय सीएमएचओ ने एक ऐसा फैसला ले लिया है कि अब इस महाभारत में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भी इंट्री हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने एक ऐसे डॉक्टर को यहां का बीएमओ बना दिया है, जिनकी बदजुबानी और बदमिजाजी जग जाहिर है। इससे जन आक्रोश पनपना स्वभाविक है।
यह मॉडल हॉस्पिटल लंबे समय से विवादों के साये में है। बस्तर जिले के मौजूदा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी भी इस हॉस्पिटल के बीएमओ रह चुके हैं। वे यहां की नब्ज और तासीर को अच्छी तरह समझते हैं, बावजूद उन्होंने समय रहते सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उन्होंने मॉडल हॉस्पिटल में पदस्थ ऐसे डॉक्टरों को प्रश्रय देने का काम किया जो अपनी बदजुबानी, बदमिजाजी लापरवाही और मरीजों के प्रति संवेदनहीनता के लिए चर्चित रहे हैं। इस हॉस्पिटल में अनेक ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो पवित्र माने जाने वाले चिकित्सकीय पेशे के लिए कलंक साबित हुई हैं। कुछ दिनों पहले ओड़िशा के अमड़ीगुड़ा निवासी युवक के साथ जो त्रासदी इस हॉस्पिटल में हुई, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया और शर्म को भी शर्मिंदा कर दिया। अमड़ीगुड़ा निवासी अनुसूचित जाति का युवक थबीर बघेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लेकर परिजन इस हॉस्पिटल में अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे थे। उस समय वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। उसे प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाया। कुछ घंटे बाद पहुंचे एक डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, लेकिन डॉक्टर और बीएमओ की संवेदना तब भी नहीं जागी। युवक के शव को अस्पताल में भर्ती दर्जन भर मरीजों के बीच पूरी रात रखे रहने दिया गया। इस घटना का जब हरिभूमि ने खुलासा किया, तब मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस शर्मनाक घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उस नर्स को सस्पेंड कर दिया, जिसका इससे कोई वास्ता ही नहीं था। नर्स के निलंबन के पीछे जो दलील दी गई थी, वह भी बड़ी ही शर्मनाक थी। एक ऐसी महिला की मृत्यु के लिए नर्स को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड किया गया था, जो जीवित है। बाद में उस महिला को हलफनामा पेशकर बताना पड़ा कि वह न सिर्फ जीवित है, बल्कि उसे नया जीवन डॉ. सेठिया और उक्त नर्स की बदौलत ही मिल पाया है।

जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार
मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मॉडल हॉस्पिटल के बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर को हटाकर डॉ. हरीश मरकाम को यहां का नया बीएमओ बना दिया है। डॉ. हरीश मरकाम का यह गृहग्राम है और वे यहां सन 2006 से पदस्थ हैं। स्थानीय निवासी होने के कारण उन्हें किसी का खौफ नहीं है और दो दशक से भी ज्यादा समय से बकावंड में ही तैनात रहने के कारण उनका व्यवहार भी मरीजों, उनके परिजनों और जनप्रतिनिधियों के प्रति बड़ा ही रुखा रहता है। हर किसी से दुर्व्यवहार करना उनकी फितरत बन गई है। बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही के पति एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रही रात आठ बजे अचानक मॉडल हॉस्पिटल पहुंचे, तब वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्स व अन्य कर्मी भी नदारद थे। ओड़िशा से इलाज के लिए लाए गए घायल युवक थबीर बघेल की डेड बॉडी वार्ड में मरीजों के बीच बेंच पर रखी हुई थी। भर्ती मरीजों में से किसी का ब्लड प्रेशर हाई हो चला था, तो किसी मरीज को चढ़ाई गई सलाईन की बोतल खाली हो चुकी थी। इस ओर देखने वाला कोई नहीं था, सिवा एक प्रशिक्षु नर्स के। इसी बीच अपने निजी काम से पहुंचे डॉ. हरीश मरकाम ने जितेंद्र पाणिग्राही पर बिना सोचे समझे बरसना शुरू कर दिया। डॉ. मरकाम ने श्री पाणिग्रही से दुर्व्यवहार किया और अपना काम कर किसी मरीज को देखे बिना घर लौट गए। डॉ. मरकाम कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही सलूक कर चुके हैं। जितेंद्र पाणिग्रही के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने डॉ. मरकाम के खिलाफ कोई एक्शन तो नहीं लिया, अलबत्ता उन्हें ईनाम के तौर पर प्रमोट कर बीएमओ जरूर बना दिया। सीएमओ के इस फैसले को लेकर अंचल के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। नागरिक जल्द ही इसके खिलाफ सड़क पर उतर जाएं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।
बकावंड हॉस्पिटल के घटनाक्रमों से बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार भी वाकिफ हो चले थे। कुमार ने सीएमओ को नसीहत दे रखी थी कि बकावंड हॉस्पिटल के संबंध में जो भी फैसला लें, सोच समझ कर लें। आम लोगों, मरीजों, उनके परिजनों और जनप्रतिनियों के मान सम्मान का ध्यान रखने वाले डॉक्टरों को ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपे। सीएमओ ने कलेक्टर की नसीहत और सलाह को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी चलाकर इस हॉस्पिटल में बड़े फसाद को जन्म दे दिया है। अब जल्द ही अस्पताल की अंदरूनी लड़ाई में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी इंट्री हो सकती है।
कलेक्टर की नसीहत नहीं मानी सीएमओ ने
भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिया के नीचे मिला शव
- घटना स्थल से आधा किमी दूर पड़े पाए गए मृतक भाजपा नेता के जूते
बस्तर जिला भाजपा के मंत्री बुधराम करटाम की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले श्री कटराम का शव रास्ते में पुलिया के नीचे पाया गया। जबकि उनके जूते आधा किमी दूर पड़े पाए गए। जिले के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने इसे हत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि श्री करटाम की हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंका गया होगा।युवा नेता बुधराम करटाम नित्य की तरह तड़के 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। दिन निकलने के बाद राहगीरों की नजर जगदलपुर – गीदम रोड पर एक पुलिया के नीचे पड़ी उनकी लाश पर गई। श्री करटाम के जूते लाश मिलने की जगह से आधा किमी दूर पड़े मिले हैं। लाश मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से पदचिन्ह, जूते – चप्पल के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। इस बीच एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ भाजपा विरोधी लोग इस मामले को दुर्घटना बता रहे हैं, जबकि मौके पर जो तथ्य देखने में आए हैं, वे हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इस नेता के मुताबिक श्री करटाम का शव जिस पुलिया के नीचे मिला है, उस पुलिया से आधा किमी दूर उनके जूते पड़े पाए गए। अगर यह दुर्घटना का मामला होता, तो शव सड़क पर ही मिलता और कटराम के जूते भी शव के आसपास ही पड़े होते। भाजपा नेता ने इसे सरासर हत्या का मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की जरूरत बताई है।
धर्मान्तरण कराने वालों पर कृपा, विरोध करने वालों पर रासुका
- लालच देकर और जबरिया धर्म परिवर्तन के खिलाफ भाजपा नेताओं का कांग्रेस सरकार पर हमला
एसटी काउंसिल की बैठक में नगरनार प्लांट निजीकरण का प्रस्ताव
- 26 जनवरी से कलकत्ता में बोली लगने की संभावना
जगदलपुर केंद्र सरकार की उपक्रम नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने स्टील प्लांट का निर्माण बस्तर के नगरनार में किया है। यह प्लांट जबसे बन रहा है तब से विरोध के स्वर उठ रहें। इसी तारतम्य में अब केंद्र सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी की है जिसको रोकने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को रोकने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि वह स्टील प्लांट चलाएगी किंतु केंद्र सरकार अनुभवी को ही प्लांट चलाने के लिए देने पर विचार कर रही है जिसके कारण अब वह खुले बाजार में बोली खोल रही है और 26 जनवरी से संभवतः इस मामले में प्रकिया शुरू हो।इन सबके बीच कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद की हुई जिसमें नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने का भी निर्णय लिया गया।
कांग्रेस सरकार ने सुदूर अंचल तक पहुंचाई खुशहाली : लखमा
- नक्सलगढ़ में आयोजित जन सुविधा शिविर में पहुंचे मंत्री
- ग्रामीणों को वितरित किए राशन कार्ड, आधार कार्ड और पट्टे
जगदलपुर सुकमा जिले के नक्सलगढ़ चिंतलनार में जनसुविधा शिविर में पहुंचे उद्योग मंत्री ने ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और पट्टे वितरित किए।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 साल में जो योजनाएं जनता के लिए शुरू की हैं, उनका लाभ न केवल शहरी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है, बल्कि चिंतलनार जैसे दूरस्थ समस्याग्रस्त क्षेत्र के लोगों को भी मिल रहा है। आज यहां जनसुविधा शिविर में पहुंचे अनेक गांवों के लोगों के चेहरे में खुशी देखकर महसूस हो रहा है

कि सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है। सोमवार को आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक कवासी लखमा हेलीकाफ्टर से सुकमा जिले के सुदूर नक्सलगढ़ चिंतलनार पहुंचे। लगभग 3 घंटे तक शिविर में रहकर उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड और पट्टे तथा सहित अन्य योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मौके पर दवाई और मेडिकल जांच के सामान के साथ मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ नर्स के बीच पहुंचकर अपने स्वयं का ब्लडप्रेसर भी चेक कराया। साथ ही कहा कि यहां के ग्रामीण गरीब हैं। इन्हें मुफ्त में जांच कर जरूरत की दवाइयां दें। लखमा ने कहा कि जबसे राज्य में भूपेश बघेल की सरकार आई है, चारों ओर लोगों में उत्साह दिख रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
गुहा जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी
कुसुमकसा -; निषाद केंवट समाज घोटिया परीक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित गुहा निषाद जयंती समारोह ग्राम पंचायत सहगाव के बोइरडीह ग्राम में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता तीरथराम निषाद ,विशेष अतिथि सुंदरसिंह यामले सरपंच ग्राम पंचायत सहगांव ,भूषण देवांगन उपसरपंच ,,हेमलाल निषाद ,टिकेंद्र पिस्दा ग्राम पटेल ,गोविंद चुरेन्द्र अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,नितिन जैन थे ।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम ,सीता माँ व लक्ष्मण जी के पाषाण प्रतिमा का पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया ,अतिथियों का स्वागत गुलाल लगा, पुष्प माला पहना कर बैज लगा कर किया गया
मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी सामाजिक बन्धुओं को भक्त गुहा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि निषाद समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि निषाद समाज के सदस्य जो अलग अलग गाँव मे निवासरत है जयंती मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होते है व जयंती के साथ समाज को नये आयाम गढ़ने के लिये चर्चा करते है ,हेमलाल निषाद सेवानिवृत्त शिक्षक ने भक्त गुहा जयंती मनाने व भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डाला ,
इस अवसर पर पुखराज निषाद ,तुकाराम निषाद ,खोरबहरा निषाद ,लखनलाल निषाद ,दानिराम निषाद सहित निषाद केंवट समाज घोटिया परिछेत्र के महिला ,पुरुष व युवा हजारो की संख्या में उपस्थित थे ।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

श्री राम सखा गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
सामाजिक भवन विकास हेतु विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की
निषाद समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का विधायक कार्यालय के सामने कांग्रेस परिवार समेत स्वागत किया एवं समाज के लोगों का मूंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की घोषणा अनुरूप दस लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर के विकास में निषाद समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हर समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं आपके समाज के श्री एम आर निषाद जी के नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है राम सखा गुहा निषाद राज जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की निषाद समाज का उल्लेख रामायण काल से ही मिलता है जब प्रभु श्रीराम को वनवास जाते समय गुहा निषाद राज ने उनकी अगवानी की और त्रिवेणी संगम पार करवाया उन्होंने कहा की छत्तिसगढ मत्स्य नीति से आज समाज के लोगों का आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है

छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मछुआ समुदाय को प्रर्याप्त महत्व मिल रहा है हमारा समाज जो इतने वर्षों से उपेक्षित रहा आज कांग्रेस सरकार ने हमारे समाज को प्रर्याप्त महत्व मिल रहा है
इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे सरकार में हर समाज को प्रर्याप्त महत्व दिया जा रहा है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हर समाज के उत्थान के लिए राशि आबंटित की है
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद नगर निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जशवाल पार्षद लता निषाद, पंचराज सिंह, बलराम यादव, यशवंत ध्रुव,बी ललिता राव,स्वेता बघेल , सूर्या पाणी वरिष्ठ नेता ईश्वर खंबारी, सुशील मौर्य,संदीप दास,महेश द्विवेदी, अफरोज बेगम विक्की निषाद,साधूराम निषाद यशपाल ठाकुर, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकडे देवी सिंह समाज के वरिष्ठ मनोहर निषाद,के सी नायक, ईश्वर चंद्र निषाद,सुरेश निषाद,पदुम्न निषाद, सहदेव निषाद, जगजीवन निषाद,अंगदराम निषाद,सोभराम निषाद, हरिकिशन निषाद, श्रीमती अर्चना निषाद,दीपक निषाद,केऊराम निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे


