City Media - Page 900 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 900

अवैध नशीली दवाईयों के तस्करी पर बस्तर पुलिस की पुनःकार्यवाही

0

जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आज अवैध नशीली दवाईयों के तस्करी पर कार्यवाही करने में पुनः बस्तर पुलिस को सफलता मिली है| थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति जो कुम्हारपारा माडिया चैक पास एक झोला में अवैध नशीली दवाई बिक्री करने हेतु तस्करी कर रहे है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर, दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

संदेहियों से नाम पता पूछने पर उसने अपना अपना नाम-बन्टू चैहान पिता अनिल चैहान उम्र 24 वर्ष, निवासी आडावाल खासपारा जगदलपुर एवं नितेश उर्फ मोनू वासनिकर पिता स्व0 मनिलाल वासनिकर उम्र 30 वर्ष निवासी शांतिनगर दुर्गा मंदिर के पास निवासी जगदलपुर का होना बताये। जिसके संयुक्त अधिपत्य में रखे झोला की तलाशी लेने पर अवैध नशीली दवाई से Alprazolam tablets मिला जो अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में आता है। जिस संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों ने वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर उक्त दवाईयों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया है। मामले में आरोपीयो के कब्जे सेAlprazolam tablets 185 पत्ता, जुमला 2200 नग, 01 नग मोबाईल व नगद 907/-रूपये को बरामद कर,जप्त किया गया है। आरोपियों को मामलें में गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया गया हैं। जप्तशुदा दवाईयाॅ की अनुमानित कीमत 5217/-रूपये आंकी गई है।

बड़े अलनार मे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

0

भानपुरी बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े अलनार मे में राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को हुआ। यह शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें परियोजना कार्य में दूसरे दिन विद्यालय परिसर का साफ सफाई और तीसरे दिन गाँव के तालाब का साफ सफाई किया गया। साथ मे शिविर के तीसरे दिन आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण और काढ़ा वितरण और योगाभ्यास किया गया। प्रतिदिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग अलग विषयो पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर गाँव के लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, कोरोना से बचाव बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि का संदेश दिया जा रहा है।

इस दौरान ग्राम की सरपंच बाली मौर्य , उप सरपंच श्रीमती श्याम बाई सेठिया, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक तुलसी राम बघेल, सुदरु बघेल, साधु बघेल,भगत मौर्य, लंबोदर मौर्य तुलसी दास बघेल, अरुण नेगी, अमर बघेल, भुवनेश्वर बघेल, आयुष विभाग के डाॅ. विनोद कुमार सिंह, डॉ एस. आर. पटनायक, शा. उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी के प्राचार्य टी. के दूर्गम, व्याख्याता, एस सी बघेल, गजेंद्र पानिग्राही, सुरेश विश्वास, विभास वैष्णव, अनामिका यादव कार्यक्रम अधिकारी टी. एस. ठाकुर स्वयं सेवक, सेविकाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

बस्तर साँसद दीपक बैज ने दी ग्राम पंचायत बडाजी को लाखों रुपए के विकास कार्यो की सौगात

0
  • जलनी मातागुड़ी जीर्णोद्धार व सी.सी.सड़क निर्माण कार्य हेतु किया 41 लाख रुपये का भूमिपूजन

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत बड़ाजी-2 में विकास कार्यों की सौगात देते हुए जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख रुपये व सी.सी.सड़क निर्माण कार्य हेतु त्रिनाथ हर से दुर्योधन घर तक 300 मीटर लागत 12 लाख रुपये,सी.सी.सड़क निर्माण कार्य चेंड्डरीपारा से पिलाघर तक 600 मीटर लागत 24 लाख रुपये व जलनी माता गुड़ी निर्माण के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इस अवसर पर साँसद बैज ने कहा,हमारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु लगातार कार्य कर रही हैं, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गली मोहल्ले को बेहतर यातायात संपर्क मार्गो के सड़क से जोड़ रही हैं,और इसके लिए लगातार विभिन्न मदो से राशि भी स्वीकृत किया जा रहा है साथ ही माता गुड़ी हमारे आदिवासी संस्कृति के आस्था का मुख्य केंद्र हैं और इसके सरंक्षण व संवर्धन के लिए भी लगातार माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य भी हमारी भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किया जा रहा है |इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहण्डीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,लोहण्डीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य प्रेमवती भारद्वाज,बाली नाग सरपंच ग्राम पंचायत बडाजी,रैमती भारद्वाज बडाजी सरपँच,परदेशी कश्यप उपसरपंच,सोनाधर भारद्वाज, तिवारी राम भारद्वाज ग्राम पुजारी, हरेश्वर सिराहा,घासीराम, गजानन भारद्वाज,रूपसिंह यादव,बासुराम नाग,फगनूराम गुनिया सहित पुजारी पंचगण व ग्रामवासी मौजूद रहे |

मुंडागांव में मां शाकंभरी की जयंती में सांसद व विधायक हुए शामिल

0

भानपुरी पटेल समाज के द्वारा मां शाकंभरी की जयंती के उपलक्ष में ग्राम मुंडागांव में कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें समाज के महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली भी निकाली गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज एवं नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल हुए और विधायक और सांसद ने समाज भवन के लिए 5-5 देने का घोषणा किया इस दौरान सासद दीपक बैज ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा ही मनुष्य को संस्कार और गुणवान बनाती है। समाज के लोग ज्यादा शिक्षित होंगे तभी समाज का सम्मान बढ़ेगा। और पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। कड़ी मेहनत कर धरती को हरा भरा बनाने का कार्य मरार समाज करता है।

विधायक कश्यप ने कहा की आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि पटेल समाज के द्वारा आयोजित मां शाकंभरी की जयंती मनाई जा रही है।और पटेल समाज एक ऐसा समाज जो खाली कृषि के क्षेत्र में नही, बल्की हर क्षेत्र में काफी आगे है। समाज का हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सहयोग लगातार मिलता आ रहा है। चाहे विकास की बात हो, राजनीति का क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो धार्मिक क्षेत्र हो, समाज किसी भी क्षेत्र में कहीं भी पीछे नहीं है। निश्चित रूप से हर क्षेत्र में आप सभी का सहयोग प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी को मिलता रहता है। साथ ही समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत अनिवार्य होती है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,डमरू सिंह पटेल, सम्भूनाथ पटेल, भुनेश्वर चौधरी, नंदलाल पटेल, सुकमन मौर्य, मोहन पटेल, टिका राम पटेल, शिव पटेल, सन्तो पटेल, शंकर पटेल, सुरेन्द्र कश्यप, गणेश पटेल, पईत पटेल, डोमुधरपटेल, बबलु बघेल, कवल साय पटेल, पतिराम पटेल अन्य समाज के लोग उपस्थित थे |

छेरछेरा पुन्नी का त्यौहार हमारे पूर्वजों की विशेष पहचान यह छत्तीसगढ़ परंपरा की धरोहर इसे सहेज कर कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी – लोकेश्वरी गोपी साहू

0

डौंडीलोहारा – छेरछेरा पुन्नी का त्यौहार हमारे पूर्वजों की विशेष पहचान यह छत्तीसगढ़ परंपरा की धरोहर इसे सहेज कर कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम जनता को को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्या माननीय भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में लुप्त हो रही छत्तीसगढ़िया खेल सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन कराया और छत्तीसगढ़ के बेटियों के लिए तीजा पोरा के त्यौहार में अवकाश घोषित किए वह मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक परंपरा जो लुप्त हो रही है उसे लाकर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई इसी के अनुरूप आज छेरछेरा पुन्नी त्यौहार को सहेजने के लिए हम आम नागरिकों के बीच निकल कर इसे बरकरार रखने की अपील करते हैं|


आज छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के पूर्व निर्देशानुसार और कैबिनेट के मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मार्गदर्शन में छेरछेरा पुन्नी के त्यौहार जो की हमारे पूर्वजों की अनूठी परंपरा जो लुप्त हो रही है उसे सहज कर बरकरार रखने की लिए आज नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू और नगर पंचायत के पार्षद झुमुक लाल कोसमा शोभा राजपूत अनीता साहू दशोदा भुआर्य शोहदरा देवांगन नगर पंचायत कर्मी राजेश यादव शुकालू भैया दुर्जन पटेल की उपस्थिति में डौंडीलोहारा नगर भ्रमण करते हुए 50 वर्षों से चली आ रहे पुरानी सांस्कृतिक परंपरा छेरछेरा पुन्नी त्यौहार जो लुप्त हो रही है उसे बरकरार रखते हुए आम जनता को संदेश देने का प्रयास जनमानस से की गई और नगर पंचायत के अध्यक्ष पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि घर घर दुकान दुकान जाकर छेरछेरा पुन्नी का त्यौहार को बरकरार रखने के लिए प्रेरित करते हुए आम नागरिकों से अपने अपने अपने स्वेच्छा अनुरूप दान करने की अपील की गई और छेरछेरा पुन्नी त्यौहार को सहेज कर रखने के लिए प्रेरित की गई फिर नगर के आम नागरिक और व्यापारी बंधुओं ने शिक्षण रूप खुश होकर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधियों के टोकरी में स्वस्फूर्त दान करते चले गए और छेरछेरा पुन्नी के त्यौहार को बरकरार रखने का प्रयास समस्त नागरिकों द्वारा की गई जिसमें विशेष रूप से मंत्री प्रतिनिधि माननीय अनिल


लोढ़ा प्यारे निषाद दिलीप गुजराती मिश्री लाल लोढा इकबाल अरोरा नरेंद्र यादव नरेंद्र भंसाली दिनेश कुमार लोढा जय सिन्हा आसकरण जैन दीपक बरतिया रविंद्र सेन राजाराम निषाद महामाया कृषि केंद्र दिलीप यादव सुशील लोढ़ा पदम संचेती सुरेंद्र राजपूत दूध गंगा के संचालक प्रकाश शर्मा सुरेश कुमार लोढा सावंत गुप्ता संतोष यादव पवन देवांगन जय लाल मालेकर नरेंद्र जैन विद्या शर्मा माया ठाकुर संजय गुप्ता कोमल मालेकर शैलेश ओटवानी जैसे तमाम सम्मानित जनप्रतिनिधि व्यापारी बंधुओं ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर दान देकर पहल करते हुए छेरछेरा पुन्नी त्यौहार को बरकरार रखने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सभी पार्षद साथियों को सहयोग प्रदान किए |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्राम धोबनी (अ) में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी ने बैटिंग कर खेल का किया शुभारंभ

0

कुसुमकसा –ग्राम धोबनी (अ) में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि व बिरबल तारम सरपंच धोबनी (अ) की अध्यक्षता व छगनलाल ,रायसिंह,बहुर सिंह, तुलसि राम, के विशेष अतिथि में किया गया ,मिथलेश निरोटी सहित अतिथियों ने खेल मैदान में पूजा अर्चना व फीता काटकर कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया इस दरम्यान मुख्य अतिथि ने बैटिंग कर खेल का शुभारंभ किया

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सभी खिलाड़ियों को संबोधित कर। खेल प्रतियोगिताओं द्वारा मनुष्य की अद्भुत शारिरीक क्षमता का उच्च प्रदर्शन देखने को मिलता है7 टीम तभी विजेता बनती है जब टीम का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी प्रतिभा का खेल दिखाता है। सभी कहि किसी भी खेल में हमें हार जीत की परवाह ना करते हुए खेल को खेल भावना और शांति तरीके से खेलेने की अपील की इस अवसर पर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक समिति के अनिल कोवाची, अनिल निषाद, मनोज ,सिमेश ,जनक , पुराणिक,प्रमोद,लोकेश ,महेन्द्र, सहित सभी सदस्यगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम 10,000 स्व. जग्गु राम निरोटी और स्व.धनाय बाई निरोटी के स्मृति में प्रदान किया गया है दिव्तीय ईनाम 6000 और तृतीय ईनाम 4000 रखा गया है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धूमधाम से मनाई गई मां शाकंभरी देवी की जयंती

0
  • जगदलपुर में मरार समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
  • कांग्रेस कार्यालय में राजीव शर्मा व अन्य कांग्रेसियों ने शाकंभरी देवी की पूजाअर्चना की

जगदलपुर मरार समाज के लोगों ने अपनी आराध्य देवी शाकंभरी माता की जयंती धूमधाम से मनाई। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कोसरिया मरार समाज द्वारा निकाली गई मां शाकंभरी देवी की शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा व महापौर सफीरा साहू ने मरार समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की शुभकामनाएं दी।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कोसरिया मरार (पटेल, माली) समाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ व विभागों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों आईटीसेल व समन्वय समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे मरार समाज की मां शाकम्भरी देवी शोभायात्रा का राजीव भवन में दर्शन कर भव्य स्वागत किया और यात्रा में शामिल समाज के महिला, पुरुष व बच्चो को शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि मां शाकम्भरी देवी की अनुकंपा से हम फलफूल रहे हैं। उनकी असीम कृपा से ही हमारी पहचान है। हम आप सभी को कुंठित मानसिकता से बाहर निकलकर सामाजिकता की भावना के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करने का अनवरत प्रयास करते हुए एकता का प्रदर्शन करना चाहिए। भारत ही विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहां युगों युगों से सभी धर्म, जाति व समुदायों के लोग एक छत के नीचे आपसी भाईचारा के साथ रहते आ रहे हैं। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, सतपाल शर्मा, यशवर्धन राव, अनवर खान, दिनेश सिंह, सुशीला बघेल, सुनीता सिंह, बी ललिता राव, राजेश राय, शुभम यदु, कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, लता निषाद, शहनाज़ बेगम, सुखराम नाग, कोमल सेना, कौशल नागवंशी, एस दंतेश्वर राव, योगेश पाणिग्रही, बटोही शर्मा, जावेद खान, अब्दुल रशीद,माधुरी शर्मा, नेहा ध्रुव, दयाराम नाग, जोहन सुता, सुभाष गुलाटी, अंकित सिंह, अंफ़ाज़, महेश ठाकुर, अरूपानंद, अशोक मंडावी, पापिया गाईन, मोईन अख्तर, राजकुमार सेठिया, बोटी नाग, सुखमन कश्यप, अजय बिसाई, विशाल खंभारी, आदर्श नायक, मानसिंह ठाकुर, नरेंद्र तिवारी, छबिश्याम तिवारी, किरण गुप्ता, विक्की नायडू, तरनजीत सिंह, रोशन राज गौरव, आयंगर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धर्मांतरित लोगों द्वारा हिंदू आदिवासियों पर हमला निंदनीय, धर्मपरिवर्तन के खेल पर तत्काल प्रतिबंध लगाए सरकार -शिवसेना

0

छत्तीसगढ़ बीते दिनों बस्तर अंचल के नारायणपुर ज़िला में धर्मांतरित लोगों द्वारा क्षेत्र के आदिवासियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। जिसके बाद गुस्साए आदिवासियों ने स्थानीय चर्च में घुसकर तोड़फोड़ किया, जैसा समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य में धर्मांतरण का खेल कई दशकों से लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों द्वारा ईसाई और हिंदू दोनों समाज़ को ख़ुश करने की राजनीति के चलते आज यह द्वंद की स्तिथि उत्पन हो गई है।शिवसेना बकावंड ब्लाक अध्यक्ष टिकेंद्र उके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि जिस समय धर्म परिवर्तन का खेल आरंभ हुआ ठीक उसी समय अगर रोक गया होता तब स्तिथि भिन्न होती। आज मिशनरियों द्वारा ग़रीब तबके के भोले भाले लोगों को उपचार और अन्य लालच से धर्मांतरित करवाया जा रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे आदिवासी बहुत क्षेत्रों में आज लगभग आधी जनसंख्या बिना सरकारी नियमों को माने धर्मांतरित हो चुकी है। ये धर्मांतरित लोग अन्य लोगों को हिंदू देवी देवताओं की पूजा ना करने मंदिर ना जाने यहां तक कि प्रसाद ग्रहण करने से भी रोकते हैं। अब बस्तर जैसे क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों की संख्या बढ़ने के कारण अब वे उन्माद की स्तिथि में हैं और लगातार हिंदुओं पर आक्रमण करने से भी पीछे नही हट रहे हैं।समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ हैकि नारायणपुर में धर्मांतरित लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक पर भी प्राणघातक हमला किया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनके सिर पर टांके लगाने पड़े हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना द्वारा राज्य व केंद्र की सरकार को तत्काल संवैधानिक शक्ति का प्रयोग करते हुए धर्मांतरण के खेल पर प्रतिबंध लगाने तथा धर्मांतरित लोगों को सामान्य वर्ग घोषित करने की मांग की गई है।

महामाया माइंस से निकलने वाले लाल पानी से प्रभावित किसान को नहीं मिल रहा उनका हक

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में दिनाँक 15/12/2022 से क्रमिक भूख हड़ताल के रूप शान्ति पूर्ण तरीके से अपना विरोध करते आ रहे है, लेकिन स्थानित BSP प्रबन्धन द्वारा 21वे दिन तक कोई भी सकारात्मक पहल तो बात की बात अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पूछने भी नही आया जब कि जिला कलेक्टर बालोद के आदेशानुसार सभी 42 किसानों जो महामाया माइंस से निकलने वाले लाल पानी से प्रभावित है, उनको BSP के अंतर्गत जून 2020 तक स्थाई काम देने का मौखिक व लिखित आदेश दिया गया है, उसके बावजूद स्थानित BSP द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश का उलंघन कर अभी तक किसी भी लाल पानी प्रभावित किसान को स्थाई काम नही दिया गया है।

यह कितनी बड़ी विडम्बना है कि जिला कलेक्टर के आदेश का पालन कराने के लिए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ को आंदोलन करना पड़ रहा है। लाल पानी से प्रभावित किसानों की आंदोलन को दिनाँक 05/01/2023 को 22वे दिन BSP प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नही होने के करण शान्ति पूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन अपना उग्र रूप लेते हुए आज दल्ली राजहरा के माइंस ऑफिस के पास हजारो की संख्या ने जन मुक्ति मोर्चा के साथी धरने पर बैठ गए और महामाया (नलकसा) पर क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में विरोध दर्ज कर रहे और आज साम तक कोई भी निर्णय नही होने के कारण सभी आंदोलनकारी धरना स्थल दल्ली राजहरा के माइंस ऑफिस गेट के सामने पंडाल लगा कर यही खाना -पीना, सोना बैठना करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षक करने की कोशिश कर रहे है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की दबिश हुई है

0

रायपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई जिलो में आयकर विभाग की दबिश बिल्डर, ट्रासपोर्टर्स समेत सप्लायर के ठिकानो पर दबिश रायपुर में आर.के.रोड़वेज,स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध पर आयकर की टीमों ने दी दबिश करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दी दबिश

MOST POPULAR

HOT NEWS