City Media - Page 912 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 912

करपावंड और भानपुरी थाना क्षेत्रों में अवैध धंधों की बहार

0
  • ओड़िशा से लाकर क्षेत्र में खपाई जाती है गांजा और शराब की खेप
  • साप्ताहिक बाजार में सरेआम खेलाया जाता है खड़खड़ी का खेल
  • हाथ पर हाथ धरे बैठा है करपावंड और भानपुरी थाना का अमला

बकावंड पड़ोसी राज्य ओड़िशा की सीमा से लगे बस्तर जिले करपावंड और भानपुरी थाना क्षेत्रों के गांवों में अवैध धंधों की बहार आई हुई है। इन अवैध धंधों में लिप्त लोग चांदी काट रहे हैं और करपावंड पुलिस आश्चर्यजनक ढंग से हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ओड़िशा राज्य के सीमावर्ती बस्तर जिले के गांवों में तमाम तरह के अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। पड़ोसी राज्य से तस्करी कर लाए जाने वाले धान को बस्तर जिले के सरकारी खरीदी केंद्रों में खापाए जाने के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब ओड़िशा से गांजा और शराब लाकर बस्तर जिले के गांवों में खापाए जाने की शिकायतें भी आने लगी हैं। ओड़िशा का गांजा न सिर्फ बस्तर के गांवों में बेचा जाता है, बल्कि इस गांजे की तस्करी बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों तथा मध्यप्रदेश तक में की जाती है। बस्तर पुलिस गांजा तस्करी के कई मामले पकड़ चुकी है, मगर यह धंधा गांजा तस्करों और पुलिस वालों की मोटी कमाई का बड़ा जरिया है, इस वजह से तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। इसी तरह भानपुरी और करपावंड थाना क्षेत्र के गांवों में ओड़िशा से बड़े पैमाने पर शराब लाकर बेची जाती है। ओड़िशा के शराब कारोबारियों और उनके गुर्गो तथा सीमावर्ती थानों के स्टॉफ की मिलीभगत से शराब की तस्करी का खुला खेल चल रहा है। गांजा और ओड़िशा की शराब की लत बस्तर सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को तबाह कर रही है। लोग बर्तन, अनाज आदि बेचकर लत पूरी करने लगे हैं। इसकी वजह से पारिवारिक कलह आम हो गई है। करपावंड और भानपुरी थानों में पदस्थ कई पुलिस वालों की शराब, गांजा तस्करों से सेटिंग की बात ग्रामीण दबी जुबान से बताते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तस्करी इन पुलिस वालों को हर माह बंधी बंधाई रकम देते हैं।

बाजार में सरेआम खड़खड़ी का खेल

सीमावर्ती गांवों में शराब, गांजा की तस्करी के साथ ही खड़खड़ी (एक तरह का जुआ ) का खेल भी सरेआम चलता है। करपावंड थाना और भानपुरी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहलई (लावागांव) में रविवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार में खड़खड़ी का खेल खेलाया जाता है। खड़खड़ी में रुपयों की बाजी लगाई जाती है। जीतने वाले को उतनी ही रकम यह खेल खेलाने वाला व्यक्ति देता है, मगर जीत के मौके बहुत ही कम आते हैं। यानि ज्यादातर बार बाजी इस खेल को खेलाने वाले व्यक्ति के पक्ष में ही होती है। ग्रामीण जीत की उम्मीद में दांव पर दांव लगाते रहते हैं। इस संबंध में ग्राम के कुछ भले ग्रामीणों द्वारा कई बार थाने में सूचना दी जा चुकी है, मगर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती। पुलिस वाले बाजार में पहुंचते भी हैं, तो खड़खड़ी खेलाने वाले व्यक्ति से मिलकर बिना कार्यवाही किए लौट जाते हैं। अवैध कारोबारों से प्रभावित गांवों के प्रमुखों ने ऐसे गोरखधंधों पर लगाम लगाने की मांग बस्तर के पुलिस अधीक्षक से की है।

ग्राम पंचायत भर्रीटोला मे बोर खनन का किया भूमिपूजन

0

कुसुमकसा — मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत भर्रीटोला 43 के पूर्व माध्यमिक शाला के पास बोर खनन का भूमिपूजन किया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम गुनेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला 43 व हरेसिंह गुनेन्द्र ग्राम पटेल ,माखन कोठारी पूर्व सरपंच अनिलसुथार पूर्व जनपद सदस्य ,कुमानसिंह कुरेटी थे कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माँ की पूजा अर्चना कर किया गया ,अतिथियों व ग्रामीणों ने गैती चलाकर बोर खनन का भूमिपूजन किया

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ग्रामीणों को उनके मांग के अनुरूप 1.50 लाख रुपयों की लागत से बोर खनन मोटर सहित की स्वीकृति कराने के बाद आज भूमिपूजन हो गया है ,जल्द ही शाला के बच्चों को पेयजल हेतु पानी उपलब्ध होगा साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने की अपील की ,इस दरम्यान ग्रामीणों ने निरोटी से ग्राम के किसानों के फसल बीमा की राशि नही मिलने ,कुसुमकसा से भर्रीटोला होते हुए ककरैल सड़क मार्ग की दुर्दशा व मोबाइल का टावर नही होने से संचार व्यवस्था में हो रही परेशानी से अवगत कराया ,मिथलेश निरोटी ने फसल बीमा की राशि के सम्बंध में उच्चाधिकारियों से चर्चा कर फसल बीमा की राशि दिलाने पहल करने की बात कही ,व सड़क की खस्ताहाल के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता से ग्रामीणों के समक्ष मोबाइल से चर्चा सड़क का संधारण जल्द कराने की बात कही तो कार्यपालन अभियंता ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की बात कही ,मोबाइल टावर के लिए मोबाइल कम्पनी से बात होने व उनके द्वारा छह माह के अंदर टावर की सुविधा मिलने की बात कही ,ग्रामीणों ने मिथलेश निरोटी का आभार व्यक्त किये इस अवसर पर ,फगवाराम, तुलेश मसियारे, मनोज कुमार कोठारी ,कुंजलाल , नीलकंठ ,झगरुराम ,सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भजन संध्या में झूमें भगवान अय्यप्पा स्वामी के भक्त

0
  • बालाजी मंदिर में देर रात तक चला भजनों का सिलसिला

जगदलपुर विगत 17 नवंबर से एक 41 दिनों की मंडल दीक्षा मे लीन भगवान अय्यप्पा स्वामी के भक्त बालाजी मंदिर में आयोजित भजन संध्या में जमकर झूमे। श्री अय्यप्पा स्वामी भक्त मंडली जगदलपुर द्वारा शनिवार को आयोजित भजन संध्या में भजनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से पधारे गुरु स्वामी नारायण राव के सानिध्य में आयोजित भजन संध्या में मंडल दीक्षा ले रहे अय्यप्पा स्वामी के भक्तों के साथ- साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भजन संध्या में 7:00 बजे से प्रारंभ हुए भजनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। भजन संध्या में आगंतुक अतिथियों के अलावा गुरु स्वामी चप्पा श्रीनिवास राव, बीडीवी जगदीश, के कामेश्वर राव, वानराशि श्रीनिवास राव, पी राजेश सोनी, आर वसंत राव, आर नवीन, सी एच आचारी, किशोर जंगम, टी राजा, लक्ष्मण राव, सतीश सोनी , वाई गोपी, आर चिन्ना आदि ने अपने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। भक्ति भाव में डूबे भजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों को देर रात तक बांधे रखा। आरती के पश्चात रात में आयोजित प्रसाद वितरण (भंडारा) में भक्तों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर प्रसाद ग्रहण किया।

दीक्षा के 41वें दिन संपन्न होगा इरुमुड़ी विधान, 28 दिसंबर को सबरीमाला के लिए होंगे रवाना

17 नवंबर से दीक्षारत श्रद्धालुओं का 41 दिवसीय व्रत 28 दिसंबर को पूर्ण होगा। इसी दिन 41 दिनों से काले वस्त्र धारण कर कठिन व्रत का पालन कर रहे उपासक सबरीमाला दर्शन के लिए रवाना होंगे। बुधवार सुबह 10 बजे से महत्वपूर्ण विधान इरूमुड़ी की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित पूजा विधान के पश्चात दोपहर में भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आंध्र समाज के अध्यक्ष एम जयंत नायडू ने बताया कि इसी दिन संध्या 04 बजे उपासकों का जत्था बालाजी मंदिर से रेलवे स्टेशन के लिए पैदल रवाना होगा।

रंग बिरंगे फूलों और केले के तने से सजा भगवान का मंडप

केरल राज्य स्थित सबरीमाला मंदिर के मुख्य द्वार की 18 सीढ़ियों सहित देव प्रतिमाओं के प्रतीक स्वरूप की गई विशेष सज्जा भजन संध्या के अवसर पर भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। मंडल दीक्षा ले रहे श्रद्धालुओं ने केले के तने और आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्री से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से स्वयं भगवान का मंडप सजाया था। बता दे की सबरीमाला मंदिर की 18 सीढ़ियां से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। सबसे प्रचलित मान्यता के अनुसार पहली पांच सीढ़ियां पांच इंद्रियों का प्रतीक हैं। अगली आठ मनुष्य के आठ भावों के प्रतीक हैं। इसके बाद तीन सीढ़ियां तीन गुणों को दर्शाती हैं और आखिरी दो सीढ़ियां विद्या और अविद्या की प्रतीक हैं। इन सीढ़ियों को 18 पुराणों, सबरीमाला के आसपास के 18 पहाड़ों, अयप्पा के 18 शस्त्रों, 18 सिद्ध पुरुषों, 18 देवताओं और 18 गुणों से भी जोड़ा जाता है।

अनिश्चित कालीन क्रमित भुख हड़ताल

0

दिनाँक 14/12/2022 से चल रहे हितकसा डेम ठेका श्रमिको का शान्ति पूर्ण तरीके से कर रहे क्रमिक भूख हड़ताल (विरोध प्रदर्शन) जो कि जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में चल रहा, जिसका आज 12 दिन बीत जाने पर भी BSP प्रबंधन के द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नही होना…. जब कि जिला कलेक्टर बालोद द्वारा लिखित आदेश होने के बावजूद आज तक लाल पानी से प्रभावित किसानों को स्थायी प्रवित्ति (बारो मासी) ठेका कार्य BSP प्रबंधन द्वारा नही दिया गया है।
दिनाँक 15/12/2022 से महामाया माइंस के लाल पानी से प्रभावितों का विरोध प्रदर्शन का आज 11वा दिन बीत जाना और BSP प्रबंधन द्वारा कोई भी ठोस जवाब नही मिलना। स्थानीय BSP प्रबन्धन की उदासीनता का प्रमाण प्रतीत होता है।

शहीद कॉ. भगत सिंग ने कहा है की भैरे अंग्रेजो को सुनाने के लिए धमाके की जरूरत है, ठीक उसी तरह स्थानीय भैरे BSP प्रबंधन के कानो को खोलने के लिए, इस दोनों आंदोलन को उग्र करने की जरूरत है…
अगर कल दिनाँक 26/12/22 दिन सोमवार को स्थानीय BSP प्रबन्धन के द्वारा कोई भी ठोस सकारात्मक हल दोनों विरोध प्रदर्शन (महामाया माइंस और दल्ली माइंस के हितकसा) का तो जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा कभी भी उग्र कदम उठाया जाएगा बसन्त रावट सचिव जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मसीही समाज के साथ विधायक ने मनाई खुशियां

0
  • चर्चों में आयोजित प्रार्थना सभा में कांग्रेसजनों के साथ सम्मिलित हुए
  • केरोल सिंगिंग दल का स्वागत किया, कैथोलिक चर्च में काटा केक


जगदलपुर रविवार को विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मसीही समाज के साथ पर्व की खुशियां मनाई। चर्चों में जाकर प्रार्थना में शामिल हुए और सभा में आए सामाजिक जनों को शुभकामनाएं दी। जैन शहर के कैथोलिक चर्च, एपिस्कोपल मेथोडिस्ट चर्च, लुथरान चर्च, बाईबल मिशन चर्च, किंगडम आफ गॉड मिनिस्ट्री समेत अन्य चर्चों में कांग्रेसजनों के साथ गए। प्रार्थना सभा के बाद मसीही समाज के अनुयायियों को मिष्ठान्न वितरित किया। इससे पूर्व शनिवार- रविवार की मध्य रात्रि विधायक जैन सपत्निक कैथोलिक चर्च गए और केक काटकर पर्व की बधाई दी। उन्होने रत्नेश बेंजामिन के नेतृत्व में अपने कार्यालय पहुंचे केरोल सिंगिंग दल का मुंह मीठा करवाकर उनका पुरजोर तरीके से स्वागत किया।

विधायक की सफलता के लिए की प्रार्थना
शहर के कुम्हारपारा स्थित एक चर्च में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के दीर्घायु जीवन व सफलता के लिए प्रार्थना की गई। समाज के सदस्यों ने पास्टर के साथ समवेत स्वर में जैन की भावी सफलताओं के लिए प्रभु ईसा मसीह से प्रार्थना की। इस दौरान उनके सहज- सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा भी जमकर की गई।
कार्यक्रमों के दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम महापौर सफिरा साहू, निगम सभापति कविता साहू, पार्षद पंचराज सिंह, कोमल सेना, कमलेश पाठक, सूर्या पानी, यशवंत ध्रुव, बी ललिता राव, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, कौशल नागवंशी, हरिश साहू, अमरनाथ सिंह, हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया, सायमा अशरफ, अफरोज बेगम, वेंकट राव, सुशील मौर्य, जाहिद, महेश द्विवेदी, संदीप दास, अभिषेक नायडू, शादाब खान, बबलू शर्मा, राजू साह, एस नीला, विनोद कुकड़े, संदीप समेत अन्य कांग्रेसजन व अन्य मौजूद थे।

आदिवासियों के हित में काम कर रहे हैं सीएम भूपेश बघेल : रेखचंद

0
  • अखिल भारतीय हल्बा – हल्बी समाज के सामुदायिक भवन का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर नगर के कालीपुर में अखिल भारतीय हल्बा – हल्बी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शनिवार को भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, सांसद, प्रभारी मंत्री व बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की ओर से समाज को बधाई दी और देवी- देवताओं का जयकारा लगवाया।

जैन ने बस्तर अंचल के विकास के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और उनके नेतृत्व में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। देवगुड़ी संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य को उन्होंने कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। रेखचंद जैन ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में स्टील प्लांट न लगने पर किसानों से ली गई जमीन की वापसी, वनाधिकार पट्टा, 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि कार्य भी गिनाए। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत जो कार्य कर रहे हैं, उनका परिणाम सामने आने लगा है। समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन के कारण लोग भूपेश है तो भरोसा है, की बात कह रहे हैं। जैन ने कहा कि हल्बा समाज मेरा परिवार है। अभी मैंने समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख 92 हजार रुपए दिए हैं, आगे भी पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
दुख में हमदर्द बनकर खड़े रहते हैं जैन
आरंभ में स्वागत भाषण हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. टीआर रात्रे ने दिया। उन्होने विधायक की मौजूदगी को समाज के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया और जैन को सभी जाति – समाजों के दुख- सुख में हमेशा खड़े रहने वाला सच्चा साथी करार दिया। डॉ. रात्रे ने कहा कि हल्बा समाज के कर्मवीरों ने देश के विकास में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी समाजों में समन्वय स्थापित करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान खगपति देहारी, चमरु राम राऊत, सियाराम चनाब, केएल भंडारी, जीआर रावटे, खगेश्वर भोयर, माहरू राम, ओपी भूआर्य, जीएल कोकिला, आरएस सूर्यवंशी, उमेश ठाकुर, शकुन्तला, गिरिवर रावटे, केआर ठाकुर, अनिता रात्रे, सुकेंद्र नायक, भरत राहुल, सोनादेई, केआर रात्रे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन संजीवन भूआर्य ने किया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, कमलेश पाठक, विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद थे।

भारत रत्न अटल जी अजात शत्रु एवं सुशासन के प्रतीक, प्रधानमंत्री की मन की बात सर्वस्पर्शी, सभी के लिए महत्वपूर्ण- संजय पाण्डेय

0
  • डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, मनाया अटल जी के जन्मतिथि पर सुशासन दिवस ॥

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर आज बूथ क्र.73, सौंरा पारा, मोहन नगर मार्ग, डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर में वार्डवासियों और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना।

इस अवसर पर बतौर अतिथि संजय पांडेय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज मन की बात का 96वां एपिसोड था। 3 अक्टूबर, 2014 को ये कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज भी इस कार्यक्रम की रोचकता और प्रासंगिकता बरकरार है।


मोदी जी ने मन की बात में शिक्षा के विषय पर चर्चा की। योग, आयुर्वेद, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में चर्चा की। बच्चों की परीक्षा पर चर्चा की, जल संरक्षण और पर्यावरण पर चर्चा की। कोरोना के समय ऑक्सीजन ले जाने वाले ड्राइवर के साथ भी चर्चा की।आज, हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। हम सभी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात को ध्यान से सुनने व उनके द्वारा दिये मार्गदर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है।
मन की बात के संभाग प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।
इस अवसर पर उपस्थित अविनाश श्रीवास्तव युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि मान. अटल बिहारी बाजपेई जी लेखक कवि और प्रखर वक्ता थे । भारत में पक्ष विपक्ष दोनों के सम्मानीय नेता रहने के साथ वह पहले ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए जो पूरे 5 वर्ष के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर सकें । उन्हें सुशासन दिवस के रूप में आज सारा देश नमन कर रहा है ।
इस अवसर पर भाजपा के कार्यालय जिला प्रभारी सतीश बाजपेयी ,तेजपाल शर्मा सुप्रियो मुखर्जी जगन्नाथ साहा जयंत विश्वास शैलेश गोस्वामी हेमंत राव गोविंद सिंह वर्मा दीपा सिंह बैस यह सौदा यादव मुरलीधर अच्छा है पिंकी यादव अजय बेसरा रजनी नागा प्रभास शरमन दिवसीय साहू व संतोष नाग,थैलेस पाणिग्रही सहित कई कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे !

कोकानपुर में गुरूघासी दास जयंती घुमधाम से मनाया गया

0

कोरर–ग्राम कोकानपुर में गुरूघासी दास जयंती मुख्य अतिथि कांकेर विधायक एव संसदीय सचिव मा.शिशुपाल शोरी जी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मा.हेमंत धुरु विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य डिकुंतला साहू मंडी उपाध्यक्ष महेंद्र यादव व्यवसायी राजकुमार राठी जिला सयुक्त सचिव राघवेंद्र राजपूत जिला सचिव अकरम कुरैशी जिला सयुक्त महामंत्री गणेश सोनी.वेदप्रकाश देवांगन शब्बीर खान मणी सिन्हा की गरिमामई उपस्थिति में मनाया गया ।इस अवसर मुख्य अतिथि मा.शिशुपाल शोरी मा.हेमंत धुरु ने संत गुरुघासी दास जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिवराम बंजारे राजू बंजारे.बोधी बंजारे महेश भारती पवन बंजारे राधे बंजारे.आदि उपस्थित थे ।

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर मंगलवार को

0

विगत कुछ वर्षों से दल्ली राजहरा कि जनता के मांगों को देखते हुए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 27/12/2022 दिन मंगलवार को श्री शुभ होंडा के सौजन्य एवं महावीर सेवा समिति के तत्वाधान मे समरथ भवन मे किया जा रहा है जिसमें अहमदाबाद निवासी प्रख्यात आयुर्वेदिक दंत वैद्य श्रीमति सरोजबेन जोशी एवं दंत वैद्य हर्षद भाई जोशी द्वारा सड़े गले दांत बिना इंजेक्शन बिना दर्द के जालंधर बंध योग प्रक्रिया से आसानी से निकाले जाएंगे । विशेष:- शुगर पेशेंट, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेन्ट के टेस्ट कर दांत तुरंत निकाले जाएंगे । नगर वासियों से निवेदन है की अग्रिम पंजीयन् के लिए सम्पर्क करे। क्रांति जैन 9425562001 ,गुलाब लोढ़ा 9165932665 ,आकाश जैन् 9425555178 से सम्पर्क कर सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मनाया जन्मदिन

0
  • भारत रत्न अटल जी के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जगदलपुर— भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता विभाग जिला बस्तर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाया गया। जिसके अंतर्गत जगदलपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में स्थित बाल उद्यान में सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया।
जिला संयोजक राजा यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया एवं अटल जी को श्रद्धांजलि भी दी गई।


इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति को दिशा देने का काम किया उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में सड़कों का निर्माण, परमाणु परीक्षण अनेक कार्य हुए।
जिला संयोजक राजा यादव ने कहा स्वच्छता अभियान चलाकर हमने अटल जी का जन्मदिन मनाया है। देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई जी के पद चिन्हों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है। देश को स्वच्छ रखना है।
प्रदेश सदस्य स्वच्छता विभाग संग्राम सिंह राणा ने कहा स्वच्छता के संदेश को घर घर पहुंचाने का हम सब को संकल्प लेना चाहिए। अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उन्हें याद करते हैं। उनकी कविताओं मे देश की उन्नति का संदेश रहता था।
इस अभियान में मुख्य रूप से राजाराम तोडेम, ममता पोटाई, राम नरेश पांडे, के.के द्विवेदी, रोशन झा, राम कुमार मंडावी, रवि यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS