City Media - Page 916 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 916

मुख्यमंत्री बघेल की नीतियों का नतीजा है सबसे कम बेरोजगारी दर: जैन

0
  • रोजगाररत आबादी में युवाओं की अधिकता भारत की विशेषता
  • बस्तर विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन


जगदलपुर :- युवा राष्ट्र की धरोहर हैं। देश की प्रगति व विकास का आधार युवा ही हैं। युवाओं के देश में आज अगर छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर है, तो यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व व दूरगामी नीतियों का परिणाम है।


शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उक्त बातें कही। उन्होने आगे कहा कि भारत की कार्यशील जनसंख्या में लगभग 60 फीसद हिस्सा युवाओं का है, जिसे जनान्किकी लाभांश के रूप में परिभाषित किया गया है। चीन में जहां 2040 के आसपास यह लाभांश समाप्त हो जाएगा, वहीं भारत में 2055- 56 तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। जैन ने कहा कि देश में जहां बेरोजगारी दर सितंबर 2022 में 6. 50 प्रतिशत थी वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के कारण इसी अवधि में बेरोजगारी दर मात्र 0.12 प्रतिशत रही। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर मुख्यमंत्री की गोठान जैसी योजनाओं के कारण है। गो उत्पादों का जैसा इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है, उसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना जरूरी है। राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना होने के साथ उनका सम्मान भी हो रहा है। संबोधन के दौरान विधायक जैन ने युवाओं को समर्पित करते कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, की पंक्तियां सुनाई और इसे जीवन में अमल में लाने का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. बीएल झा व कुलपति प्रो. डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव अभिषेक कुमार बाजपेयी, डॉ. शरद नेमा, डॉ. स्वपन कोले, डॉ. विनोद कुमार सोनी, डॉ. सजीवन कुमार, सोहन मिश्रा समेत अन्य प्राध्यापक, सैकड़ों छात्र- छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम में हेमू उपाध्याय, अमर सिंह समेत अन्य कांग्रेस जन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंदमूर्ति मिश्रा व रानी मैथ्यू ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक रेखचंद जैन व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

जल्द लगेगी माहरा समाज के आरक्षण पर मुहर : सांसद बैज

0
  • बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से मुलाकात

जगदलपुर माहरा समाज के आरक्षण पर जल्द मुहर लगने के आसार बढ़ गए हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तक आरक्षण संबंधी फाइल पहुंच चुकी है और मुद्दा अतिशीघ्र केबिनेट में स्वीकृति हेतु रखा जाएगा। इस आशय का आश्वासन केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बस्तर के सांसद दीपक बैज और समाज के पदाधिकारियों को दिया है।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले माहरा समाज के लोग विगत कई दिनों से आरक्षण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। उनके संघर्ष का परिणाम अब मिलता दिख रहा है। मंगलवार को अनुसूचित जाति आयोग एवं विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद बुधवार को समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बैज के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की बैज एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री से कहा कि आरक्षण की मांग माहरा समाज की प्रमुख मांग है, जो कि आपके मंत्रालय में प्रक्रियाधीन है। इस समाज को आरक्षण दिलाने हेतु जल्द से जल्द केबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निवेदन किया गया । मंत्री ने विभाग में फाइल आने की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द ही केबिनेट में प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे और आरक्षण देंगे। इससे माहरा समाज के आरक्षण पर जल्द ही मुहर लगने की संभावना बढ़ गई है।इस दौरान माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष शामू कश्यप, समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविंद्र नागवंशी, गिरीश कश्यप, लैखन बघेल एवं रामकुमार नागुल उपस्थित थे।

बजरंग दल के युवा गुंडे नहीं धर्मसेवक हैं :–धुर्वे

0
  • मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक:–धुर्वे

दल्लीराजहरा :- सनातन धर्म व राष्ट्रसेवा, गौसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले बजरंगियों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान की कड़ी आलोचना करते हुऐ जिला अध्यक्ष,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि,नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे ने कहा कि हिंदुहितों को लेकर काम करने वाले हर हिंदू परिवार को अपना परिवार मानकर उनके सुख दुख में शामिल बजरंग दल के धर्मसेवकों को गुंडा कहना, वसूलीबाज कहना, यह मुख्यमंत्री का हताशा वाला बयान है।प्रदेश में हिंदू संगठनों के बढ़ते प्रभाव से व हिंदू धर्म समाज में आ रहे जागरूकता से मुख्यमंत्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। एक फ़िल्म में पहने गए वस्त्र व भगवा रंग के खिलाफ गीत को लेकर जंहा पूरे देश मे उसका विरोध हो रहा है। वहीं राजनीतिकी मजबूरी के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पठान फ़िल्म के विरोध में उठते आवाज को दबाने बजरंग दल के ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर बयानबाजी कर रहे है।

जिला अध्यक्ष धुर्वे ने कहा कि बजरंग दल के सेवा कार्यो को उनके धर्म के प्रति समर्पण को जिस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सही मायने में समझ जाएंगे वो भी बजरंग दल के सेवा कार्यो में शामिल हो जाएंगे। विक्रम धुर्वे ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे छत्तीसगढ़ में 50 हजार गौधन को गौ तस्करी व कत्लखाने में कटने से बचाने का काम बजरंग दल ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उत्साह और उमंग से सराबोर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा

0
  • जमाने को उम्मीद की किरणों से रोशन कर रही है यह यात्रा : बघेल
  • कांग्रेस ने बस्तर क्षेत्र में निकालीयादगार भारत जोड़ो पदयात्रा

बस्तर :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकली। ‘सूरज उगने से सूरज छुपने तक हम चलेंगे भारत जुड़ने तक’ के नारे के साथ चली यह यात्रा यादगार बनकर अंचल के लोगों में उम्मीद की किरण बिखेरती चली गई।प्रातः 8 बजे बालेंगा से रवाना होकर संध्या तक 60 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा संध्या बेला में किंजोली पहुंची। किंजोली में विधायक लखेश्वर बघेल का जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया।पंचयात भवन में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ब्लॉक ग्राम बड़े चकवा से यह यात्रा आरंभ हुई थी।

दो दिनों में 90 किमी से ज़्यादा लंबी दूरी तय की जा चुकी है। सभी भाई – बहनों का इसमें साथ मिला। उनका साथ मिलने से ही हमें और हमारे साथियों को बिना थके पूर्ण विश्वास के साथ इस संकल्प के रास्ते पर चलने की ऊर्जा मिली। बच्चे, वृद्ध, युवा, महिलाएं – सभी से मिल कर बातें करने का जो अवसर मिला, मैं उसके लिए खुद को धन्य मानता हूं। एक परिवार की तरह, खुशियां और गम दोनों बांटने का मौका मिला।बस्तर अंचल के लोगों के पास बांटने को बेशुमार प्यार है। यह बात तो बिल्कुल पक्की है कि देश मे फैलती नफ़रत और द्वेष की भावना की इसके सामने कोई बिसात नहीं है। बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि हम एकजुट होकर किसी भी मुश्किल को आसान कर सकते हैं, यह हमारे देश का सबसे बड़ा सिद्धांत रहा है। इस सच्चाई को इस यात्रा के दौरान अनुभव किया। अभी और चलना है, क्योंकि संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी और हिंसा के अंत होने तक, हम सभी के एक होने तक, भारत जुड़ने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बस्तर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, गणेश बघेल, चंपा ठाकुर, बैद्यनाथ मौर्य, शिवराम बिसाई, श्यामाकुमारी ध्रुव, शोभा मारकंडे, योगेंद्र मौर्य, कमल नेताम, मानसिंह कवासी, महादेव बघेल, विजय चंद्राकर, रघुनाथ, हेमराज बघेल, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, ठाकुर, बृज श्रीवास्तव, बुदरू राम बघेल, छोटू ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता, तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटक स्थल नही बनाने के लिए सकल जैन समाज द्वारा ज्ञापन सौपा

0

दल्लीराजहरा :- झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिले में जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी स्थित है यह स्थल जहां से 24 जैन तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरो ने मोक्ष की प्राप्ति की थी इसमें पूरे विश्व के जैन समाज की अटूट धार्मिक आस्था जुड़ी हुई हैै केंद्रीय वन मंत्रालय ने जैन तीर्थ स्थल को वन्य जीव अभ्यारण का हिस्सा बताने के साथ ही पर्यावरण पर्यटन की अनुमति प्रदान की है जिससे तीर्थ स्थल की स्वतंत्र पहचान नष्ट होने के कगार पर है सरकार के इस फैसले से पूरे जैन समाज में रोष व्याप्त है और देश भर में इस फैसले के खिलाफ सकल जैन समाज प्रदर्शन कर रहा है

सम्मेद शिखर जैन तीर्थ की पवित्रता और इसमें निहित समाज की अटूट आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार अपने इस फैसले को बदलने की कृपा करें । साथ ही सम्मेद शिखर जी को राष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र का दर्जा प्रदान कर आप सर्वधर्म समभाव का उदाहरण देंगे। इसी कड़ी में दल्ली राजहरा सकल जैन समाज के वर्धमान स्थानकवासी के अध्यक्ष संजय बांठिया, मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा,दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन , राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी सहित जैन समाज के लगभग 500 सदस्यों ने अपने अपने व्यवसाय को बंद रखकर माननीय राज्यपाल महोदया के नाम द्वारा अनुविभागीय दण्डधिकारी लोहरा को ज्ञापन सौंपा। उपरोक्त जानकारी जैन समाज के सदस्य क्रांति जैन ने दी है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर (जिला-कांकेर) में हुई बैठक

0
  • बैठक में 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की रणनीति पर हुई व्यापक चर्चा

भानुप्रतापपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की बस्तर संभाग के जिला- कांकेर की बैठक- भानुप्रतापपुर हाईस्कूल स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमे संगठन के बस्तर संभाग के कोर कमेटी के साथियों के साथ मिलकर 04 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक चर्चा किया गया तथा कांकेर जिले अंतर्गत संगठन की विस्तार हेतु जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति भी जल्द से जल्द करने की रणनीति पर चर्चा किया गया तथा संगठन द्वारा आगामी दिनों में 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने हेतु बस्तर संभाग से ही बड़ा आंदोलन करने पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया और बस्तर संभाग के साथियों द्वारा आंदोलन को पूरा सहयोग करने की बात बैठक में कहा गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के 04 सुत्रीय मांग जिसमें-

01. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान/ चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान किया जाए।

02. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग की वेतन विसंगति दूर किया जावे।

03. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया।

04. प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों को उनके परिवार सहित निःशुल्क इलाज हेतु कैशलेश चिकित्सा हेल्थ कार्ड प्रदान किया जावे। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश सचिव- अशोक कुमार तेता, दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र कुमार साहू, संतोष कुमार राणा, कामदेव टेकाम, मनोज कुमार मंडावी, देवा ठाकुर, लाल सिंह पोटाई व दीपक ठाकुर उपस्थित थे।

हितकसा डेम के ठेका श्रमिको को नियमित कार्य दिया जाए

0
  • महामाया में लाल पानी प्रभावित बेरोजगारो को स्थाई प्रवृत्ति के कार्य में लिया जाए।
  • जनमुक्ति मोर्चा ने मांगो को लेकर निकाला रैली

दल्लीराजहरा – जनमुक्ति मोर्चा के बैनर तले हितकसा एवम महामाया के प्रभावित किसानों को रोजगार दिलाने रैली जुलूस निकाल कर स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को मांग पत्र सौपा गया। यह रैली जनमुक्ति मोर्चा कृषि कार्यालय से निकलते हुए पुरानाबाज़ार, गुप्ता चौक, फौव्वारा चौक, श्रमवीर चौक होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुच कर मांग पत्र सौपा। मांग पत्र सौपकर रैली पुनः कृषि कार्यालय जनमुक्ति मोर्चा पहुँची।

मांग पत्र में जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसन्त रावटे ने बताया कि बी.एस.पी. द्वारा दल्ली माइंस व महामाया माईस अंतर्गत स्थाई खेती कार्य करने वाले लाल पानी प्रभावित किसानो को लाल पानी प्रभावित करके स्थाई प्रवृत्ति के कार्य से वंचित कर दिया गया है, वर्तमान में स्थाई प्रवृत्ति ( साल भर ) के कार्य को वंचित कर अस्थाई प्रवृत्ति के कार्य ठेका पद्यत्ति से कराया जा रहा है, कुमड़कटटा के किसानो को मात्र 3 माह और कोण्डेकसा क्षेत्र के लाल पानी, लाल धूल आदि से प्रभावित, जो साल भर मे दो बार फसल उपजाऊ खेत को बर्बाद कर किसानो को बेरोजगार कर मात्र 6 माह कार्य देकर 6 माह के लिए भूखा मारने की प्रवृत्ति उनके खेत बर्बाद कर कंपनी को मुनाफा प्रबंधन द्वारा पहुचाया जा रहा है।कंपनी व कंपनी के अधिकारीयो की तरह लाल पानी प्रभावित किसानों को मांगों के तहत पूरे साल भर कार्य दिया जाये।यह है मांग 01. महामाया क्षेत्र के वास्तविक लाल पानी प्रभावित किसानो को सर्वे कर कलेक्टर के कथन व आदेशानुसार स्थाई प्रवृत्ति का कार्य दिया जाये । 02. हितकसा डेम के ठेका श्रमिकों को जहा जहा अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया था वहां वहां स्थाई नियुक्त किया जाये ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बजरंगदल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फुंका पूतला

0

जगदलपुर दिनांक 20 दिसंबर 2022 विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल बस्तर द्वारा आज चाँदनी चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमर्यादित, अशोभनीय विवादित व हिन्दु विरोधी बयान को लेकर बजरंगदल ने विरोध स्वरूप भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।बजरंगदल के विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि पुरे भारत वर्ष सहित विश्व में शौर्य, शक्ति, धार्मिक अनुष्ठान व सर्व हिन्दु समाज की शक्ति भगवा ध्वज, भगवा रंग का अपमान करने का ठेकादारी मुख्यमंत्री के पिता व स्वयं मुख्यमंत्री का लगातार जारी है मुख्यमंत्री के पिता द्वारा पूर्व में प्रभु श्रीरामजी व हिन्दु समाज को अपमानित , व देवी देवताओं के अस्तित्व को नकारना व हिन्दु समाज को बांटकर विवाद पैदा कर प्रदेश में माहौल खराब करने का ठेका लगातार जारी है, इसके पहले भी मुख्यमंत्री के पिताजी के उपर विवादित बयान देने के आरोप में माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने की कार्यवाही हो चुकी है।

विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल पुरे विश्व में अपनी कार्य प्रणाली देश, धर्म, संस्कृति व सेवा सुरक्षा संस्कार को लेकर कार्य करता है। त्याग, तपस्या व सर्मपण के कारण ही अभी तक देश में लाखों गौ वंश को कटने लाखों बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाने का कार्य बजरंग दल कर रहा है। लाखों हिन्दुओं को धर्मांतरित होने से बचाया जा रहा है। तो वही लाखों हिन्दु समाज का घर वापसी का काम लगातार जारी है। बजरंग दल के जिला संयोजक घनश्याम नाग ने बताया की यही भगवाधारी हिन्दु समाज व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्षों से संघर्षरत श्रीराम जन्म भूमि को मुक्ति दिलाने व रामसेतु को देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से बचाया।

बाबा अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियो के कब्जे से मुक्ति दिलाने का काम भी यही भगवाधारी ने किया है। व देश में जेहादी मानसिकता से संघर्ष किया जा रहा है लाखों विद्यालयों व हजारों सेवा केन्द्रों को देश के उनवंचित क्षेत्रों में किया गया जहा कांग्रेस 75 वर्षों में भी नहीं पहुंच सकी।छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा जिले में भगवा झण्डा का अपमान के विरुद्ध लड़ेl और वर्तमान में गौ तस्कर, लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण के खिलाफ लगातार लड़ रहे lहिन्दू समाज से अपील है, ऐसे किसी बयान से प्रभावित ना हो भगवा का धारण निरंतर करे ।

जिन्हें लगता है हिंदू समाज भगवा धारण नहीं कर सकता, उन्हें इटली की ओर रुख करने की अत्यंत आवश्यकता हैlऔर उन्हें यह बता दूँ की यह भरत का देश भारत, और राम का ननिहाल और उनके पुत्रो का राज्य कौशल अर्थात् छत्तीसगढ़ हैlऔर बजरंगी को वसूली बाज कहने से पूर्व इडी छापे मे मिले करोड़ो रुपए आपके प्रशासनिक अधिकारी आई ए एस सौम्या के क्या संबंध है और कहा से यह वसूल हुए इसका जवाब जनता को दे । जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप ने बताया विहिप लगातार मेडिकल कैंप,वृद्ध आश्रम, सेवा संस्था,वनवासी क्षेत्रों मे संस्कार विद्यालय जैसे समाज हितो के लिए वर्षो से संचालित रहा है l3 पुतले एक साथ जलाये गये, भूपेश मुर्दाबाद के नारे, देश का बल बजरंगदल, हिन्दू समाज जिंदाबाद के नारे लगाए गए । यह रहे उपस्थित प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी,जिला मंत्री हरि साहू, सह मंत्री होमेश राठौर, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र प्रमुख, बजरंगदल विभाग संयोन्जक कमलेश विश्वकर्मा,जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला सह संयोजक खीरेंद्र दास,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी,जिला अखाड़ा प्रमुख विक्रांत नाग,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत,उपाध्यक्ष गगन यादव,बस्तर प्रखंड नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला,मंत्री सिकंदर कश्यप, नगर मंत्री शिवा नाग,नगर प्रचार सुमित गुप्ता,गौ रक्षा शंकर मौर्य,मंत्री विष्णु ठाकुर, सह मंत्री नितेश सेठिया, गौरव ठाकुर,व प्रेम शर्मा, नगरनार प्रखंड संयोजक राहुल साहू, नगर सहसंयोजक भवानी चौहान, गौ रक्षा योगेश ठाकुर, सह सुदेश बजरंगी व रवि नेताम,नगर साप्ताहिक मिलन सन्नी रैली, सह अभिषेक साहू व लोचन सोनी,नगर सह सुरक्षा लक्की बसवानी,अध्यक्ष सुंदर कश्यप,वार्ड मंत्री अमन धीवर,महेंद्र बाज,थानू सेठिया,निहाल साव,शुभम राव,सुबिलाल बघेल,हालेंद्र नागे,विवेक सोनवानी, खिलेश, हेमंत,रवि दुबे, संदीप पांडे, अरुण नेताम, बिट्टू कावरे ,बलदेव सिंह बघेल ,महेंद्र बघेल अनुसंगिक संगठन भाजयुमो, धर्म जागरण के पदाधिकारी व सेकड़ो की संख्या में हिन्दू समाज उपस्थित था l

बेलपुटी हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं को साईकिलें वितरित

0
  • बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल का स्कूल प्रांगण में भव्य स्वागत

जगदलपुर :- बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वेर बघेल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलपुटी की 26 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साईकिलें वितरित की गईं। बघेल ने एक छात्रा से सामन्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। सही जवाब मिलने उन्होंने छात्रा को पुरसस्कृत किया। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि जब तक आप सीखेंगे, तब तक आप का विकास होता रहेगा। यदि आप अपने ऊपर विश्वास रखते हैं, तो आप हर बाधा पार कर सकते हैं। सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन उन सपनों को साकार करने के लिए कार्य नहीं करना बुरी बात है। प्राचार्य एवं सरपंच ने स्कूल की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन एवं रंगमंच हेतु 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। छात्राओं की समस्या को देखते हुए एक सायकल स्टैंड बनवाने की भी घोषणा की।

संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक बघेल ने कहा कि सभी छात्रों को भी अपने जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करना और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहना चाहिए। तभी वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, संघर्ष करना पड़ता है और असफलताओं के दौर से भी गुजरना पड़ता है। बहुत कम लोग होते हैं, जिन्हें बिना मेहनत और संघर्ष के मंजिल मिल जाती है। हर किसी के पास अपना सामर्थ्य होता है। कोई छात्र पढ़ाई में अव्वल रहता है, तो कोई खेल, डांस आदि में आगे रहता है। जरूरी नहीं कि आप भी अपनी क्लास में 95 फीसदी अंक लाओ, तभी आपका भविष्य संवरेगा। बल्कि जरूरी यह है कि आप अपने अंदर की काबिलियत को समझें और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे पाने के लिए खूब प्रयास करें।

दूर होगी पानी की किल्लत

बेलपुटी अटारगुड़ा पारा की महिलाओं ने पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक बघेल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत दूरभाष से बोरखनन करने हेतु अवगत कराया तत्काल कल ही गाडी लगाकर पारा की समस्याओं से निराकरण कर निजात दिलाने की बात कही। इस दौरान सरपंच नवल राम कश्यप, सरपंच मालती भारती, गोमती पटेल, एसएमडीसी कमल नेताम, दयाराम फरसू राम, जितेंद्र तिवारी, अमित पाल, मोहन बघेल, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, संतोष पाणिग्रही, जयंती ठाकुर, महेंद्र ठाकुर एवं छात्र छात्राएं ग्रामवासी उपस्थित थे।

माहरा समाज को भी जल्द मिलेगा आरक्षण का लाभ

0
  • सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष, सामाजिक न्याय अधिकारिता सचिव व महारजिस्ट्रार से मिला माहरा समाज प्रतिनिधि मंडल

जगदलपुर आरक्षण की सुविधा से वंचित माहरा समाज के लोगों को भी जल्द ही आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।सांसद श्री बैज की अगुवाई में माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सचिव अंजलि भावारा एवं भारत के महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण के साथ माहरा समाज के आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस मसले को सरकार के समक्ष रखेंगे।ज्ञात हो की माहरा समाज के आरक्षण का मामला भारत सरकार के महा रजिष्ट्रार के पास से कई बार खारिज हो चुका था। लेकिन पिछले दिनों बस्तर सांसद दीपक बैज एवं माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखा था। आज उसी का परिणाम है कि महारजिष्ट्रार व अनुसूचित जाति आयोग से अनुमोदित होकर प्रकरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास विभागीय प्रक्रिया में है। इस सहयोग के लिए अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, महारजिष्ट्रार मृत्युंजय कुमार को समाज एवं श्री बैज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मसले को लेकर सांसद दीपक बैज जल्द ही समाजिक न्याय मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष शामू कश्यप, माहरा समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र नागवंशी, गिरीश कश्यप, लैखन बघेल एवं रामकुमार नागुल उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS