City Media - Page 920 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 920

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान : लखेश्वर

0
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों का सम्मान कर मनाया गौरव दिवस

जगदलपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बस्तर ने शनिवार को लेंपस सोसाइटी लामकेर के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र नदीसागर में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को शॉल श्रीफल से सम्मानित करते हुए गौरव दिवस मनाया।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार गौरव दिवस मना रही है। इसी क्रम में सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

लेंपस सोसाइटी लामकेर के धान उपार्जन केंद्र नदीसागर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल भी शामिल हुए। क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। नदी सागर के मुख्य मार्ग से धान उपार्जन केंद्र तक जगह जगह विधायक बघेल का बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ किया वायदा सत्ता में आते ही पूरा किया। किसानों की कर्जमाफी सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला रहा। भूपेश बघेल सरकार किसानों को धान का जो दाम दे रही है, वैसा देश में और कहीं नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोठान जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है और उनका मान सम्मान बढ़ाया है। आज अन्नदाता खुश है। यही इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है, जिसका मुकाबला अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें नहीं कर पा रही हैं।

किसानों ने जताया विधायक का आभार

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने जिला सहकारी बैंक एवं धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। नदी सागर, बड़े चकवा, बोड़नपाल, पल्ली चकवा, पलारी तथा अन्य गांवों के किसान फूलसिंह बघेल, रामनाथ, बीरसिंह बघेल, भरत बघेल, मनीष बघेल, जयदेव बघेल रघुनाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले धान बेचने के लिए 10 – 12 किमी दूर लामकेर जाना पड़ता था और हमें काफी इंतजार करना पड़ता था। क्षेत्र के किसानों ने मिलकर विगत वर्ष धान खरीदी केंद्र एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए विधायक के समक्ष मांग रखी थी। किसानों की समस्या को देखते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने नदीसागर में जिला सहकारी बैंक की शाखा एवं धान खरीदी केंद्र खोले जाने का निर्देश दिया और किसानों की समस्या का निदान हो गया।

किसानों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि आज हम सम्मान पाकर अपने आप को गौरवान्वित मानते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेशराम बघेल, प्रेमशंकर शुक्ला, दिनेश यदु, रमेश माधवानी, शोभाराम मारकंडे, वैद्यनाथ मौर्य, मानसिंह कवासी, हेमराज बघेल, फूलसिंह बघेल, बीरसिंह बघेल, पूरन सिंह कश्यप, जयदेव बघेल, रमेश कश्यप, मंगलू राम, रामनाथ, कृपालु राम कश्यप, शिवनाथ मौर्य, चमरू बघेल, सोमारु पटेल, प्रबंधक भादू राम नाग, धान खरीदी केंद्र प्रभारी संतूराम कचरु समेत क्षेत्र के ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

37 साल पुराने छात्रों ने फिर से जिया स्कूली जीवन, 1984 से 2021 तक के विद्यार्थियों ने निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी

0

निर्मल विद्यालय में फिर जुटे 1984 से 2021 तक के विद्यार्थी, स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में धूमधाम से आयोजित हुआ गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट

जगदलपुर निर्मल विद्यालय में गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट पर रविवार को दोपहर बाद शहर में भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान जहां एल्युमिनी यानि निर्मल विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों ने रैली में शामिल होकर शहर का भ्रमण किया, वहीं इसके बाद निर्मल विद्यालय प्रांगण में आनंद मेले का आयोजन किया गया। आनंद मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर कई तरह के पकवान शामिल किए। निर्मल विद्यालय की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट में दो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में साल 1984 से लेकर 2022 तक के भूतपूर्व विद्यार्थी शामिल हुए, जहां उन्होंने मिलकर धूमधाम से सभी आयोजनों में हिस्सा लिया। रविवार को दोपहर बाद निकली रैली निर्मल विद्यालय से शुरू होकर झंकार टॉकिज होते हुए एसबीआई चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक से माईं दंतेश्वरी मंदिर के सामने से होती हुई पैलेस रोड, संजय बाजार चौक, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा से झंकार टॉकिज होते हुए वापस निर्मल विद्यालय पहुंची, जहां सभी भूतपूर्व छात्र आनंद मेले में शामिल हुए। शनिवार को रक्तदान शिविर हुआ, देर रात तक चलते रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को एल्युमिनी मीट की शुरूआत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें करीब 50 भूतपूर्व छात्रों ने रक्तदान किया। इसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भी भूतपूर्व छात्रों ने विभिन्न विधाओं में अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके साथ ही जहां शिक्षकों की ग्रांड एंट्री करवाने की व्यवस्था एल्युमिनी ने की, वहीं देर रात तक यहां धूमधाम से एल्युमिनी मीट जारी रहा। भूतपूर्व छात्रों ने जहां विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं एक से एक गीतों की श्रृंखला भी उन्होंने प्रस्तुत की। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं भी एल्युमिनी के लिए हुईं। इधर एल्युमिनी मीट के उपलक्ष्य में ही शनिवार को संस्था में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने बनाए मॉडलों को प्रस्तुत किया।

कार्यस्थल पहुंच कार्यालय भवन का सांसद प्रति निधि ने किया कार्य का निरीक्षण – विक्रम धुर्वे

0
  • चिखलाकसा और आसपास के क्षेत्र वासियों को जल्द मिलेगी रजिस्ट्री कार्यलय की सुविधा :विक्रम धुर्वे
  • चिखलाकसा क्षेत्र वासियों को नई सौगात:विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 इंदिरा कालोनी में रजिस्ट्री कार्यालय निर्माण किया जा रहा है। जिसके निरक्षण के लिए सांसद प्रति निधि विक्रम धुर्वे व चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद व जनप्रतिनिधि कार्य स्थल पर पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि श्री ध्रुवे जी ने कहा की रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण लगभग 3 महीनो में समाप्त हो जाएगा। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा कि चिखलाकसा में रजिस्ट्री कार्यालय की शुरुवात होने से आसपास के ग्रामीणों को स्टांप लेने, व नोटरी,रजिस्ट्री करवाने में सुविधा उठने बैठने में दिक्ततको का सामना नही करना पड़ेगा फोटोकॉपी करवाने और इत्यादि कागजी कार्य के लिए अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। रजिस्ट्री कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गुनवक्तता पूर्ण कार्य करने को कहा समस्त जनप्रतिनिधि व नगर पंचायत चिखलाकसा के निवासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का किया पुतला दहन

0

रायपुर – पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन घटिया एवं शर्मनाक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में आज दिनांक 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद,बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद,नारो के पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए कहा की बिलावल भुट्टो अपनी औकात में रहे और भारत के विरोध में बोलने से पहले अपने देश के बारे में सोचे,और जिस दिन भारत एक एक नागरिक अपनी औकात में आ जायेगा उस दिन दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान गायब हो जाएगा।इस पुलता दहन कार्यक्रम में मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज,मिर्जा एजाज बेग, शाहिद खान,युनुस कुरेशी राजिया खान, मखमूर, खान,सय्यद रजा,असगर अली,सौरभ देव,अकबर अली,साजिद पठान,आरिफ नियाजी शैख निजाम, रेहाना खान,जसपाल रंधावा, मो फैजल,इरशाद अली,नसीर खान, अमिक अहमद,गुलाम फिरोज,गुलाम गौस,शाहीन बेगम, जिसान सिद्दीकी,पप्पू निसार,भूपेंद्र मक्कड़,आसिफ भाई,सहित अनेक अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डौंडीलोहारा मे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के लिए अच्छी योजना लाकर गौरव का बोध कराया और आम जनता का मान बढ़ाया यह सरकार की उपलब्धि लोकेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के संदेश का आम नागरिकों ने सुना और की तारीफ छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों के चौक चौराहों में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा कैबिनेट मंत्री माननीय अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम सेवा सहकारी समिति डौंडीलोहारा के साथ-साथ कई जगह पर किए शिरकत और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की उपलब्धि बताई

छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं से आम नागरिक किसान भाई युवा साथी समस्त महिलाएं व्यापारी बंधुओं सभी खुश वह गर्व महसूस कर रहे हैं अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा 17 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस का आयोजन किया गया इसी अंतर्गत नगर पंचायत डौंडीलोहारा में श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा के अगुवाई में नगर पंचायत के 1, 2 एवं 5 वार्ड मिलकर टिकरापारा दुर्गा चौक 3 ,,4 एवं 6 गायत्री चौक 7 ,8 ,9 एवं 10 राजापारा दुर्गा चौक 11, 12 ,13संजय नगर दुर्गा चौक वार्ड क्रमांक 14 15 मस्जिद चौक रामनगर में हर्ष उल्लास के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के समस्त योजनाओं को बताते हुए गौरव दिवस का आयोजन लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अगुवाई में किया गया जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा विद्या शर्मा उपाध्यक्ष अनीता साहू सभापति झुमुक कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति नारायण सिन्हा पार्षद अशोक चनाप दशोदा भू आर्य और डौंडीलोहारा नगर के समस्त महिला स्व सहायता समूह के दीदी बहने युवा मितान क्लब के साथी और नगर पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम जनमानस को छत्तीसगढ़ शासन के समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा छत्तीसगढ़ शासन के गोधनिया योजना धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर सी योजना राशन कार्ड पौनी पसारी योजना मुख्यमंत्री शायरी सनम स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मोर जमीन मोर मकान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और छत्तीसगढ़ शासन के नरवा गरवा घुरवा बारी योजना के बारे में जानकारी दी

और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समस्त किसानों का समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रही सरकार उसके बारे में बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में आम नागरिकों को समस्त योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे समस्त किसान भाई महिला स्व सहायता समूह की बहने मजदूर वर्ग व्यापारी वर्ग शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादा किया है वह पूरा कर रहे हैं किसानों का कर्जा माफ आम नागरिकों का बिजली हाफ राजीव न्याय योजना इंडस्ट्रियल पार्क पेंशन बहाली योजना लाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के दिलों में राज किया है इसी के परिपेक्ष्य में सरकार के 4 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश समस्त जिला और डॉन दूल्हा नगरी क्षेत्र में बहुत ही अपने आप को गर्व महसूस करते हुए मनाया गया और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी एवं स्थानीय विधायक और कैबिनेट के मंत्री माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त करते हुए समस्त कैबिनेट के निर्णय का स्वागत करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से शराब तस्करी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • 200 पीवे व शराब की परिवहन करने वाले सफेद रंग की स्कूटी वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार
  • आम हीरापुर का रहने वाला है आरोपी जो क्षेत्र में करता था अवैध शराब का परिवहन

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज-आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक वालीद जितेन्द्र कुमार साव के में अतिरिक्त पुलिस अकबाल हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद एवं एस. डी. ओ.पी ऑफिस बालोद का एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया।जिसके तारतम्य में दिनांक 17/12/2022 से जुर्म जरायम पता सागा हेतु टऊन देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ

कि सराव भट्टी बालोद से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर परिवहन करने की सूचना में औरा भाठा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नामपता पुछने पर दीपक कुमार साहू पिता श्री जीवन साहू उम्र 32 साल ग्राम हीरापुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से तेन शराब कुल 200 नग देशी प्लेन शराव कुल 36,000 ब्लक लीटर कीमती 15,000 रू. एवं सफेद रंग का स्कूटी बिना नम्बर का कीमती 70,000 स को जप्त कर पुलिस लेकर थाना बालोद में अप.क्र. 574 /22 धारा 34 (2) आपकारी एक्ट कायम किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जगदलपुर ने भी विकास के आयाम गढ़े

0
  • गौरव दिवस समारोह में मेयर सफीरा साहू ने गिनाई उपलब्धियां
  • नगर पालिक निगम ने किया कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस समारोह शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित किया गया । इस दौरान में प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर एवं प्रदेश के जनता को वर्चुअली संबोधित किया।छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आजशनिवार को गौरव दिवस के रूप में पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर निगम जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम कि में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षद, आयुक्त दिनेश कुमार नाग, शहर के नागरिक व निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद महापौर सफीरा साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है।नगर निगम में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि जगदलपुर में भी मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चहुमुखी विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की परिकल्पना गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर के तहत हर क्षेत्र में विकास हुआ। महापौर ने बताया कि दलपत सागर, शहर के मैदान, लाला जगदलपुरी ग्रंथालय, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राजीव युवा क्लब का गठन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का निर्माण, कला गुड़ी, ज्ञान गुड़ी, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बस्तर कैफे का निर्माण, शहर के 48 वार्डों में सीसी सड़क, नाली, पुलिया व मूलभूत सुविधा देने का कार्य, शहर में एसटीपी प्लांट का निर्माण, अमृत मिशन अन्य विकास कार्य हुए हैं। निगम अध्यक्ष कविता साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफलतम के 4 साल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि जगदलपुर शहर समेत समूचे राज्य का मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समग्र विकास हो रहा है। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने आभार व्यक्त किया।

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रुपए की सहायता

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर दिखाई संवेदनशीलता

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगदलपुर मारकेल एवं नगरनार के चार मृत लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदन मद से चार – चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली है।जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई उनमें ग्राम मारकेल के स्व. दिनेश सेठिया 26 वर्ष के पिता रघुनाथ सेठिया, ग्राम मारकेल के स्व. गौतम गाईन 23 वर्ष के पिता बिंदा, नया मुण्डा के स्व. अभिषेक सेठिया 24 वर्ष के पिता रामचंद्र सेठिया एवं नगरनार के स्व. सचिन सेठिया 25 वर्ष के पिता जयलाल सेठिया शामिल हैं। इन सभी लोगों को चार – चार लाख रुपए के चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान किए। इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के चलते अब तक पचासों परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल चुकी है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार युवकों की कुछ दिनों पहले दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है हम इस अपूर्णीय क्षति की पूर्ति तो नहीं कर सकते हैं, पर उनका दुख कम जरूर कर सकते हैं। हमारी सरकार द्वारा इन नौजवानों के दुखद निधन पर उनके परिवार को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

परिजनों ने माना आभार

मृतकों के परिजनों ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं, जो इस दुख की घड़ी में हमारा संबल बनकर सामने आए हैं।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, घनश्याम महापात्र, विजय दास, कमलोचन बघेल, संतराम सेठिया, रवि दास, संजय नाग, एवं वीडी व्लॉग के एडीटर इन चीफ विकास दुग्गड़ समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ इसलिए बौखलाए भाजपाई : जैन

0
  • रायपुर का स्काई वाक राजेश मूणत और रमन सिंह के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण
  • केंद्र सरकार काम के लिए दे रही इनाम, भाजपा नेता दे रहे हैं अनर्गल बयान

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। उनके कार्यों का बेहतर प्रतिसाद जनता दे रही है। पिछले चार साल में हुए चार उपचुनावों के परिणाम ने इस बात पर मुहर लगाई है। प्रदेश में 15 साल भाजपा ने शासन किया है, फिर भी जनता उन्हें नकार रही है। सरगुजा से बस्तर तक 2018 से भाजपा को खारिज करने का सिलसिला चल रहा है।किसान, आदिवासी, महिलाओं, युवाओं, छात्रों से लेकर समाज के शोषित तथा उपेक्षित वर्ग की सेवा मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जिस प्रकार कर रही है, उसने भाजपा नेताओं को हताशा में डाल दिया है। जैन ने कहा है कि भाजपा नेता कांग्रेस की चिंता न करें, अपितु अपने अब तक के प्रदर्शन को लेकर चिंतन करें। उनके शासन के दौरान झीरम, झलियामारी, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, नान घोटाले आदि से प्रदेश की छवि धूमिल हुई। उसका परिणाम 2018 में सामने आया। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया गया। भाजपा किसानों से उनके परिश्रम के मुताबिक धान खरीदी में आनाकानी करती थी, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में 2640 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है।

आर्थिक रूप से मजबूत हुआ छ्ग

गोठान योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम- सबल बनाया है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने छत्तीसगढ को मंदी से बचाया है। ऐसे सैकड़ों कार्य किए गए हैं। इनमें से अनेक कार्यों की प्रशंसा केंद्र की भाजपा सरकार ने की है और राज्य को सम्मानों से नवाजा है। भाजपा के नेताओं की नजर में जनता मात्र वोटर थी, जबकि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में हम जनता को जनार्दन मानकर काम कर रहे हैं। संसदीय सचिव श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ में भाजपा के गुजरात फार्मूले को लागू करने की चर्चा है, इसलिए भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर भाजपा हाईकमान के सामने आने की कोशिश कर रहे हैं। मुद्दा विहीन भाजपा नेताओं की बयानबाजी उनके हताशा को परिलक्षित करती है।

लगातार हार से उब नहीं पा रहें भाजपाई: योगेश पानीग्राही

0
  • हताशे से बिना तथ्य आरोप लगाकर चले गए मुणत

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चार वर्षों से चहुंमुखी विकास कर रहा है जिसके कारण भाजपाई बौखलाहट में हैं और हताशे से भरे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मुणत अर्नगल प्रलाप कर रहें हैं, उक्त टिप्पणी बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के सह प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कही। सहप्रवक्ता पानीग्राही ने कहा कि पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे तो उन्हें मारेंगा- आड़ावाल बाईपास की दुर्दशा की याद दिलाई गई तो बगले झांकते नजर आए ऐसा प्रतीत होता है कि 2018 के चुनाव के बाद से लगातार भाजपा हार रही है जिसके कारण वह शायद हताश और परेशान हैं जिसके कारण उलुल जुलूल बयां जारी कर मीडिया की फ्रेम में रहना चाहते हैं जबकि छत्तीसगढ़ में चार वर्षों में हर वर्ग का विकास संवेदनशील व किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किया है। पूर्व मंत्री राजेश मुणत धनाढ्यों के सगा संबंधी है, किसानों के नहीं , उन्हें किसानों का दर्द समझ नहीं आएगा जबकि वास्तविक किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरागत किसानों के साथ-साथ भुमीहीन किसानों के साथ न्याय योजना अंतर्गत न्याय कर रहें हैं।

नान_चिटफंड़ मामले में ईडी नहीं करती जांच

पूर्व मंत्री मुणत पर प्रति प्रश्न करते हुए सह प्रवक्ता पानीग्राही ने कहा कि ईडी राजनीतिक हितों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को बदनाम कर रही है यदि ईडी वास्तविक रूप में ईमानदार संस्था है तो नान घोटाले, चिटफंड घोटाले सहित पूर्ववर्ती रमनसिंह सरकार की शिकायतें लंबित है।

मुणत स्वयं रहें रमनसिंह के कलेक्शन एजेंट

पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर बड़ा आरोप लगाते हुए सहप्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने उन्हें रमन सिंह का कलेक्शन एजेंट बताया। मंत्री के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो जाए तो कलेक्शन एजेंट की कमीशनखोरी सामने आ जायेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS