मानसून सीजन में ढोंढरा ग्राम पंचायत में आई थी त्रासदी
जगदलपुर आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत ढोंढरा के बाढ़ प्रभावित 165 परिवारों को बर्तन सेट का वितरण किया।ढोंढरा ग्राम पंचायत के ये परिवार बीते मानसून सीजन में भारी बरसात के चलते आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इन परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान नष्ट हो गए थे तथा बर्तन बह गए थे। पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री लखमा और जिला प्रशासन को ग्रामीणों के साथ हुई त्रासदी से अवगत कराया था। तब लखमा ने पीड़ित परिवारों की यथा संभव मदद करने का भरोसा पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाया था।
अपनी बात पर कायम रहते हुए मंत्री कवासी लखमा ने एक साढ़े समारोह में प्रभावित सभी 165 परिवारों को बर्तन के सेट भेंट किए। सेट में थाली, गिलास, चम्मच, छोटी गंजी, प्लेट्स व कड़ाही, कटोरी आदि शामिल हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने कहा कि आप लोगों ने जो आपदा झेली है, उसे इस छोटी सी मदद के जरिए दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ हद तक कम जरूर किया जा सकता है। मंत्री लखमा ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की तकलीफों को भलीभांति समझते हैं और हर तकलीफ में जनता के साथ खड़े हैं। जनता के कल्याण के लिए हमारी सरकार बिना रुके और बिना थके काम कर रही है। सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ उठाकर बस्तर संभाग के लोग भी अपने जीवन को खुशहाल बना रहे हैं। आरंभ में पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखमा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सहकारी बैंक के सीईओ को दिए कार्रवाई के निर्देश
मामला छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र में हुई गफलतबाजी का
केंद्र प्रभारी ने फर्जीवाड़ा कर खरीदा था 50 क्विंटल बाहरी धान
जगदलपुर अपने पिता की ऋण पुस्तिका की आड़ में कोचिया का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले बकावंड विकासखंड के छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर अब गाज गिरने वाली है। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करने बस्तर कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिला सहकारी बैंक के सीईओ को निर्देश दिए हैं।
उक्त जानकारी खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने दी। कृषि उपज मंडी को भी पत्र जारी कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा गया है। ज्ञातव्य हो कि कोचियों पर नकेल कसने जिला प्रशासन द्वारा विशेष टीम गठित की गई है, जो दीगर प्रांतों धान की आवक पर नजर रख रही है। सीमावर्ती राज्य से धान की आवक रोकने के लिए नाकेबंदी और कार्रवाई करने राजस्व एवं अन्य विभागों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केंद्र प्रभारी ही व्यवस्था में सेंधमारी करने में लगे हैं। इसका खुलासा छोटेदेवड़ा धान खरीदी केंद्र में हुआ है। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप ने खरीदी दस्तावेज में अपने पिता शोभाराम के पट्टे का उल्लेख कर धान बिक्री के लिए लेकर 1 दिसंबर को टोकने जारी किया था और 2 दिसंबर को 50 क्विंटल धान उक्त पट्टे पर केंद्र में बेचा गया था। यह धान सीमावती राज्य उड़ीसा से मंगाकर बेचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। यह आरोप जांच में सही पाया गया। कार्रवाई के लिए सीईओ को भेजा पत्र खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने धान खरीदी में हुए गफलत के मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। इस प्रतिवेदन के आधार पर मंडी सचिव को भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने हेतु पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छोटे देवड़ा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप के खिलाफ कार्रवाई को करने कलेक्टर चंदन कुमार के हस्ताक्षर से जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के सीईओ को दो दिन पूर्व पत्र भेजा जा चुका है। गेंद अब सीईओ के पाले में छोटेदेवड़ा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा कोचिया का धान खरीदे जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी किया जा चुका है। कार्रवाई को लेकर अब सहकारी बैंक के सीईओ के पाले में मामला है।
नारायणपुर से कस्तूरमेटा सड़क का होगा चौड़ीकरण, बनेगी 2 लेन
200.67 करोड़ रुपए की लागत से होगा इस सड़क का कायाकल्प
जगदलपुर सांसद दीपक बैज की मेहनत से बस्तर लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। बस्तर के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में भी विकास की रौशनी पहुंचने लगी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नारायणपुर जिला भी अति संवेदनशील व केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों में शामिल है। नारायणपुर जिले में नेशनल हाईवे -130 डी पर नारायणपुर – कस्तूरमेटा तक पैकेज -2 पेड शोल्डर कॉन्फ़िगरेशन के साथ 2- लेन के उन्नयन कार्य को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस सड़क के उन्नयन के लिए 200.67 करोड़ रुपए स्वीकृति किए हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र में यह मार्ग यातायात और माल ढुलाई की दक्षता में सुधार करने में मदद करेगा। वहीं सुचारू एवं सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा। पिछले दिनों नेशनल हाईवे -130 डी में ही कोंडागांव से नारायणपुर सड़क हेतु 322.40 करोड़ रुपए जारी हुए थे। उसके बाद नारायणपुर से कस्तूरमेटा पैकेज -2 के तहत 200.67 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा फिर से जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज भी बस्तर के विकास के लिए लगातार संसद में सक्रियता के साथ मुखर होकर केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाते आ रहे हैं। उसी का परिणाम है कि बस्तर के नारायणपुर में दो सड़कों के लिए लगभग 523 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बस्तर का आज चहुमुखी विकास हो रहा है। इसके लिए बस्तर सांसद का प्रयास सराहनीय है। बस्तर सांसद बैज की मेहनत से बस्तर विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क उन्नयन की स्वीकृति में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप का भी विशेष योगदान रहा है।
भानपुरी तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए और केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा भानपुरी के अंतर्गत लेम्पश भानपुरी,चपका,मुंडागांव,घोटिया,केशरपाल,सोनारपल के मनोनीत अध्यक्ष डमरू मौर्य,सोनसिंग कश्यप, पीलाराम कश्यप, सुकू कश्यप,समरथ बघेल, खतकुडी बघेल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने मनोनीत अध्यक्षों को माला गमछा पहना कर बधाई दिया और अध्यक्षों को शपथ ग्रहण करा या उसके पश्चात विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों की हित के लिए काम कर रही है चाहे छोटा किसान हो या बड़ा किसान सभी वर्ग के किसानों को फायदा मिल रहा जिससे किसान भाईयों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और मैं आसा करता हु की सभी मनोनीत अध्यक्ष अपने पद का गरिमा रखते हुए किसानो के हित में काम करेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,गजा जोशी,उमेश जोशी,प्रेम पाणिग्रही, मसू बघेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कुम्हरावंड में संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ
युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ेगा यह आयोजन : कश्यप
जगदलपुर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय सभागार में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने की। विशेष अतिथि महापौर सफीरा साहू व नगर निगम सभापति कविता साहू थीं। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि युवा महोत्सव प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। प्रदेश में संस्कृति और भाषा बोली में बहुत ही विविधता है तथा इसे संजोए रखने की आवश्यकता है। इस महोत्सव में हमारी सांस्कृतिक विविधिता झलकती है। उम्मीद है दो दिनों तक चलने वाले शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चंदन कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवा महोत्सव निश्चित तौर पर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को संभागस्तरीय महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में विजयी होकर बस्तर का नाम उज्जवल करेंगे। महापौर सफीरा साहू और नगर निगम सभापति कविता साहू ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि अतिथियों के स्वागत के लिए प्रतिभागियों द्वारा लोक संस्कृति का जिस तरह शानदार प्रदर्शन किया गया, उससे प्रतिभागियों का उत्साह साफ झलक रहा है।
देश की युवा शक्ति से हैं उम्मीदें
कलेक्टर चंदन कुमार ने युवा उत्सव के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा विश्व आज भारत की युवा शक्ति की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। युवा शक्ति में परिवर्तन की क्षमता होती है तथा यहां वे अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करेंगे। यहां शामिल प्रतिभागी सीखेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन नक्शे में तेजी से उभर रहा है। युवा उत्सव के बीच समय निकालकर प्रतिभागी बस्तर की सुंदरता और यहां के विकास कार्यों को अवश्य निहारें। यहां दलपत सागर की सुंदरता के साथ खेल अधोसंरचना के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं, जिन्हें प्रतिभागियों को अवश्य देखना चाहिए। इस अवसर पर कांकेर की पूजा नाग द्वारा भरतनाट्यम और बस्तर जिले के प्रतिभागियों द्वारा डंडारी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। खो खो का पहला मैच नारायणपुर और कोंडागांव के बीच खेला गया, जिसमें नारायणपुर की टीम विजयी रही।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शोभायात्रा का किया स्वागत
जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन ने गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने समाज प्रमुखों से मुलाकात कर गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जैन ने कहा कि गुरु घासीदास के विचार आज सबसे अधिक प्रासंगिक हैं।
उनके गुरु मंत्र ” मनखे मनखे एक समान ” समाज में हर मनुष्य की समानता का संदेश देता है। आज जब मानव समाज जाति – धर्म में बंटकर एक दूसरे का विरोधी हो गया है, ऐसे समय में गुरु घासीदास जी की शिक्षा हम सभी को समानता और समभाव के साथ रहने की प्रेरणा देती है। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी, कोमल सेना, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, हरीश साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, पीसीसी सदस्य सुशील मौर्य, अनिल जैन, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, धर्मेन्द्र चौहान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र दरभा में समस्याओं की है भरमार
छात्र के लापता होने के मुद्दे को लेकर भी अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर शासकीय आईटीआई दरभा में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा से छात्र के लापता होने के मुद्दे पर सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को अभाविप ने ज्ञापन सौंपा।अभाविप के बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से शासकीय आईटीआई दरभा में कोपा व्यवसाय संचालित किया जा रहा है।
यहां अध्ययनरत 48 प्रशिक्षणार्थियों के लिए मात्र एक कम्प्यूटर रखा है और वह भी खराब स्थिति में पड़ा हुआ है। इस प्रकार की लापरवाही के कारण प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी शिक्षा नहीं मिल पा रही है और उनका समय व्यर्थ जाया हो रहा है। इस मसले को लेकर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूर्व में शासन और प्रशासन को अवगत कराया गया था, किंतु समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही जिले के बकावंड महाविद्यालय, बीएड कॉलेज छात्रावास, सड़क एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर से भी चर्चा की गई। अभाविप जगदलपुर नगर इकाई के मंत्री यश ध्रुव ने बताया कि जगदलपुर धुरगुड़ा में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय से 14 दिसंबर को एक छात्र लापता हो गया था, जो 24 घंटे तक गायब रहा। यह घटना विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। छात्रावासों से छात्र- छात्राओं के गायब होने की घटनाओं का हवाला देते हुए विद्यालयों और छात्रावासों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं मामले के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान शैलेश ध्रुव, भरत कश्यप, उमेश,भूपेंद्र मंडावी एवं अन्य छात्र उपस्थित थे।
प्रशासन को 10 दिन का समय दिया गया नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होंगे नगर के वार्ड वासी और पार्षद साथियों सहित बैठेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व विभाग को रिकार्ड दुरुस्त करने और प्रधानमंत्री आवास का लाभ आम नागरिकों को प्रदान करने के लिए माननीय एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन।
नगर पंचायत डौंडीलोहारा को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बनाने की अनुमति और 40 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज भूस्वामी हाथ में पट्टा प्रदान करने नगरी क्षेत्र के समस्त शासकीय भूमि का रिकॉर्ड सुधार कर संबंधित सभी शासकीय भूमि का बटानकन करने और केंद्र सरकार द्वारा फर्जी प्रधानमंत्री आवास का बधाई पत्र पर रोक लगाने की मांग को लेकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ममता शर्मा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति नारायण सिन्हा पार्षद अशोक चनाप पार्षद और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 9 10, 11 ,12, 14 के निवासी शकुन सोनी नेहरू यादव रोहित कतलम सुनीता पटेल कुलेश्वरी बघेल अनुसूया बाई आशा बाई मोहित निषाद तिलोक सोनी कोसमा शिमला बाई कोसमा बिंदु देवहारी सावरी बाई ज्योति मंडावी सुनाई मरकाम ताराचंद मरकाम गणेश नेताम कौशल्या नेताम मोहिनी साहू मायावती प्रजापति सीमा मंडावी सूर्या मरकाम संजय निषाद सुरेंद्र कुमार देवारी लोकेश्वरी निषाद निशा निषाद अंजनी निषाद लक्ष्मी बाई साहू कृतिका निषाद दुलारी यादव श्याम कुमार रामदास क्षत्रिय नेताम लक्ष्मी सेन नगीना भाई संतोषी रानू बुधियारी राम प्रसाद सोनकर गणेश या नेताम सुनाई मरकाम पूर्णिमा बाई साहू ललिता बाई धनिया पटेल मंगली बाई यह समस्त नगर वासियों ने जो कि प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाने के कारण पीड़ित सभी साथियों ने लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और पार्षद साथियों के नेतृत्व में माननीय एसडीएम सुरेश कुमार साहू जी को प्रधानमंत्री आवास बनाने पट्टा प्रदान करने भू राजस्व संहिता रिकॉर्ड दुरुस्त करने और शासकीय जमीन का बटनकन करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया और राजस्व प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया कि हमारी समस्या का समाधान करें अन्यथा की स्थिति में 10 दिनों बाद नगर वासियों के साथ पार्षदों की उपस्थिति में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और समस्त नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी इसलिए 10 दिनों के अंदर समस्या का हल निकालने का कष्ट करने के लिए मांग पत्र सौंपा गया
आगे श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा डौंडीलोहारा नगर के दर-दर भटक रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए और फर्जी प्रधानमंत्री आवास बन गए हैं पत्र आने से परेशान नागरिकों की पीड़ा को माननीय एसडीएम डौंडीलोहारा के समक्ष रखते हुए कहां की विगत वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 9 में ऐसे कई प्रधानमंत्री आवास योजना से कोसों दूर है जोकि विगत 40 वर्षों से टूटे-फूटे कच्चे मकान में रह रहे हैं और कुछ देवार जाति के लोग शासकीय स्कूल के बिल्डिंग में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाने के कारण कबजा करके रह रहे हैं और आज की स्थिति में नगर पंचायत डौंडीलोहारा में 30 लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है जिसका राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि होने के कारण आवाज बनाने की स्वीकृति नहीं नहीं मिल पाई है जोकि आज विगत 40 वर्षों से प्रकाश टैक्स नल टैक्स मकान टैक्स नगर पंचायत में समय समय पर जमा करते आए हैं और कई लोगों के घर पर शासकीय शौचालय का निर्माण भी पूर्व में किया जा चुका है फिर भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल पाना दुर्भाग्य का विषय है इस पर गंभीरता से विचार कर समस्या का समाधान निकालने की मांग माननीय एसडीएम और पूरे राजस्व प्रशासन से की गई ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ओड़िशा के युवक को भतरा आदिवासी जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मामला
बस्तर फाइटर में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने का प्रकरण
एसडीएम ने जारी किया है ओड़िशा मूल के युवक को जाति प्रमाण पत्र
अर्जुन झा बकावंड ओड़िशा मूल के युवक को भतरा आदिवासी जाति प्रमाण पत्र जारी करने और उसी जाति प्रमाण पत्र के जरिए बस्तर फाइटर में नौकरी पाने के मामले में न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे असली भतरा आदिवासी युवक ने अन्याय के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। भतरा आदिवासी युवक मानसिंह के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एसडीएम को निर्देश दिया है कि मानसिंह को सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा निवासी भतरा अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक मानसिंह भतरा ने शिकायत की थी कि उसके गांव में आकर कुछ सालों से रह रहे ओड़िशा के युवक कमलोचन ने अपने पिता पाकलू और दादा दिशा को छोटे देवड़ा निवासी भतरा आदिवासी और खुद को सोमारु भतरा का पुत्र बताते हुए फर्जी वंशवली के जरिए पटवारी से मिसल रिपोर्ट एवं उसके आधार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर में नौकरी हथिया ली है। मानसिंह, सोमारु भतरा की बेटी घासनी का पुत्र है। सोमारु का एकमात्र पुत्र था, जिसका नाम सुखराम था। कमलोचन नाम का कोई बेटा सोमारु का नहीं है। मानसिंह की शिकायत की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कराई। जांच की जिम्मेदारी बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी ओपी वर्मा को सौंपी गई। वर्मा ने गांव जाकर मामले की जांच की। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की है कि मानसिंह सोमारु का बेटा नहीं है तथा वह भतरा आदिवासी समुदाय से भी नहीं है। मामले की जांच जारी रहने के दौरान जांच अधिकारी और बस्तर के एसडीएम ओपी वर्मा ने बीते अक्टूबर माह में कमलोचन को छोटे देवड़ा निवासी बताते हुए उसके नाम पर भतरा आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब सवाल उठने लगा है कि जब ग्राम पंचायत ने भी कमलोचन के भतरा आदिवासी ना होने तथा सोमारु भतरा के परिवार से उसका कोई ताल्लुक ना रहने की पुष्टि कर दी है, तब किस आधार पर कमलोचन को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया ? मानसिंह ने पूर्व में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी पाने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज पेश किए हैं, उनकी प्रतियां उसे उपलब्ध कराई जाएं। मगर मानसिंह को दस्तावेज दिए ही नहीं गए। इसके लिए वह कई दिनों तक भटकता रहा। आखिरकार मानसिंह ने जिला प्रशासन के समक्ष फिर से आवेदन प्रस्तुत कर कमलोचन से जुड़े सारे दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की। उसके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बस्तर को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि मानसिंह को चाही गई जानकारी तय समय सीमा में उपलब्ध कराएं। संयुक्त कलेक्टर की पहल से मानसिंह को उम्मीद जगी है कि अब उसे इंसाफ मिल पाएगा।
इस्कान वृन्दावन से पधारे 50 से अधिक साधू संतो ने निकाली शहर में संकीर्तन यात्रा
वृन्दावन से पधारे संन्यासी गोपीभाव दास एवं नरोत्तम दास की अगुवाई में हरे कृष्णा हरे रामा की अखंड धुन पर शहर भ्रमण कियाहरे रामा हरे कृष्णा की धुन के साथ शहर परिक्रमा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, रामेश्वर बिसाई,ललित जोशी, ललित अग्रवाल समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।