City Media - Page 928 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 928

कोंडागांव – नारायणपुर मार्ग को 2-लेन बनाने की मिली मंजूरी

0
  • बस्तर सांसद दीपक बैज की पहल रंग लाई, सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
  • कोंडागांव – नारायणपुर हाइवेपर 322.40 करोड़ की लागत से पेड शोल्डर कॉन्फ़िगरेशन व 2 लेन में होगा उन्नयन

जगदलपुर सांसद दीपक बैज की पहल पर केंद्र सरकार ने कोंडागांव नारायणपुर हाईवे एनएच 300 डी के चौड़ीकरण व टू लेन में उन्नयन के लिए 322. 40 करोड़ रु. की मंजूरी दी है। अब यह सड़क नेशनल हाईवे की तरह सुविधायुक्त हो जाएगी तथा आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार बस्तर के विकास कार्यों के लिए लोकसभा में लगातार सक्रियता के साथ आवाज उठाते रहे हैं। वे बस्तर में सड़क, रेल,हवाई सेवा एवं अन्य मुद्दों को लेकर संसद में हमेशा मुखर रहते हैं। उसी का नतीजा है कि एनएच 130 डी कोंडागांव – नारायणपुर सड़क के चौड़ीकरण, पेड शोल्डर कॉन्फिगिरेशन व टू लेन में उन्नयन हेतु केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 322.40 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। जल्द ही सड़क का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।सांसद बैज की सक्रियता का लाभ बस्तर को मिलता दिख रहा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति बैज ने आभार व्यक्त किया है।

विधायक – कलेक्टर पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी का आरोप

0
  • राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह आज से अनशन पर
  • बड़े पैमाने पर हुआ है फंड की राशि की हेराफेरी – अजय सिंह

बीजापुर राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने ने क्षेत्रीय विधायक एवं बीजापुर कलेक्टर पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर सिंह 12 दिसंबर से कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन आरंभ करने की चेतावनी दी है।पत्रवार्ता में अजय ने आरोप लगाया है कि चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए विधायक और कलेक्टर द्वारा डीएमएफ समेत अन्य मदों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मदों की राशि के व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि जनता को सच का पता लग सके। अजय ने चार बिंदुओ पर जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है। इसमें डीएमएफ समेत अन्य मदों के आवंटन से लेकर निर्माण कार्य की लागत व भुगतान शामिल हैं। अजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा बालिका छात्रावास पांडे मुर्गा में टाइल्स कार्य किया गया। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति गठित कर जांच की गई। जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया। बाबजूद अंतिम भुगतान प्रतिवेदन व सीसी जारी होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा काम ना होना बताकर जबरन भुगतान रोका जा रहा है।

मदों का ब्यौरा हो सार्वजनिक

अजय सिंह ने वर्ष 2019 से अब तक डीएमएफ में कुल आवंटन के विरुद्ध जिले में खर्च की गई राशि की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। इसके अलावा जिला निर्माण समिति में निविदा प्रक्रिया का अखबार में प्रकाशन, निविदा में भाग लेने वाले ठेकेदारों की संख्या व उनके नाम, कार्य आदेश, कार्य स्थल पर लागत राशि, कार्य आरंभ तथा पूर्णता की तिथि व ठेकेदार के नामयुक्त साइन बोर्ड लगाने, डीएमएफ राशि व अन्य मदों की राशि जिला निर्माण समिति के अलावा अन्य विभागों को दी गई स्वीकृत राशि की जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

फैकल्टी नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार

स्वामी आतमानंद स्कूल में फैकल्टी की भर्ती में भी अनियमितता का आरोप भी अजय सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो इसकी जांच करवा ले। सच्चाई खुद बखुद सामने आ जाएगी।

ठंड से बचाव के लिये जनपद सदस्य संजय बैस ने जलाया अलाव

0

दल्लीराजहरा – कुसुमकसा क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुसुमकसा के नागरिको की सुविधा के लिए बस स्टैंड में अलाव जलाने की शुरुआत की है बढ़ते हुए ठंड के कारण अलाव के आसपास लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई है वर्तमान समय में ठंड की स्थिति यह है कि दिन डूबते ही शीत लहर के समान ठंडी हवा बहनी शुरू हो जाती है एवं शीत के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है ऐसे समय में अलाव जलने से आसपास के रहने वाले अपने आप खींचे आ जाते हैं एवं इस जगह में हंसी मजाक का माहौल निर्मित होने से मनोरंजन का माध्यम बन गया है शाम होते ही कुसुमकसा के नागरिक अलाव के जलने की प्रतीक्षा में रहते हैं आसपास के क्षेत्र में संजय बैस द्वारा किए जा रहे इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ रवाना होंगे पेंशनर साथी

0

आज दिनांक 10.12.2022 को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, महारानी हॉस्पिटल के पीछे कार्यालय में सम्पन्न हुई। आज की बैठक में बहुत बड़ी संख्या में विकास खंड तोकापाल, बस्तर, बकावंड एवं जगदलपुर से पेंशनर साथी उपस्थित हुए। आज की बैठक में पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को तमनार जिला रायगढ़ में सम्मेलन जाने का निर्णय लिया गया एवं बड़ी संख्या में पेंशनरों ने सम्मेलन में जाने की सहमति दी। आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था तथा वहां होने वाले खर्च को सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। आज की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पेंशनरों की संख्या अधिक होने के कारण स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया। प्रकोष्ठ के गठन की पूर्ण कार्यवाही हेतु जी. नायर को अधिकृत किया गया। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जगदलपुर जिला बस्तर के अध्यक्ष अजय परिहार ने भी उपस्थित रहकर अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया ।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी माह में नये वर्ष के उपलक्ष्य में सदस्यता प्राप्त होने पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके संघ के पेंशनर सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आज की बैठक में महिला पेंशनरों की उपस्थिति भी अत्यधिक रही। पेंशनर संघ के अध्यक्ष के. के. द्विवेदी ने आय व्यय का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। जी आर बैदय , जी सी वर्मा , डी आर ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। तथा जी शाही ने आभार व्यक्त किया। पेंशनर एकता जिंदाबाद, छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ अमर रहे, 17 दिसंबर पेंशनर दिवस अमर रहे के नारों तथा राजेन्द्र सिंह चौहान के हास्य व्यंग के चुटकुलों के बीच आज की बैठक संपन्न हुई। आज की भारी उपस्थित को देखते हुए अध्यक्ष महोदय ने सबका आभार व्यक्त किया, तथा नये सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। आज की बैठक के छायाचित्र संलग्न हैं। के. के. द्विवेदी अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ जगदलपुर जिला बस्तर

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा 15 गांव मे 25 किसानो को स्प्रिंकलर वितरण किया गया

0

डौडी ब्लॉक के 15 गांव मे 25 किसानो को स्प्रिंकलर वितरण किया गया स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी की कम खपत करके कैसे अच्छी फसल ले सकते हैँ इसके बारे मे जानकारी दिया गया स्प्रिंक्लरसिचाई पद्धति से किसानो को धान के साथ साथ अलग अलग फसल करने के लिए किसानो को प्रेरित किया गया साथ ही स्प्रिंकलर के माध्यम से किसान विभिन्न प्रकार की सब्जी की खेती कर सकता हैँ और अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत बना सकता हैँ इस उद्देश्य से एच डी. एफ सी. बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था किसानो को स्प्रिंकलर का वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञानदास जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, मार्केटिंग मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी, मिस पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर असित दास, दयालु दास,नीता रावटे, गोमती नागवंशी दीपिका, चेतन देवेंद्र व किसान उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसने अहंकार पाला उसका नाश हुआ : कृष्णा तिवारी

0
  • यज्ञशाला में भागवत कथा श्रवण करते श्रोता गण ज्ञानयज्ञ: किसी को छोटा समझना सबसे बड़ी गलती

जगदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में भागवत महापुराण जारी है। शनिवार को भागवत कथा के चौथे दिन गज – ग्राह और राजा बलि – वामन अवतार की कथा बाचते हुए व्यास पीठ से भागवताचार्य पं. कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि जिसने अहंकार पाला, उसका नाश निश्चित है। कभी किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए।

जोड़ने का जो काम सुई कर सकती है। वह तलवार नहीं कर सकती। चिंता मुक्त होना है तो भगवान को अपने हृदय में बसा लें।कथा प्रारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में कथा वाचन करना सौभाग्य की बात है। मनुष्य जीवन सत कर्मों के लिए है। कृष्ण भक्त रसखान कहते हैं। कान्हा, अगर मनुष्य जन्म दिए तो गोकुल का गोप- गोपिका बनाना। पशु जन्म दिए तो नंद बाबा की गो शाला की गाय बनाना। इस लायक भी नहीं हुआ तो यमुना किनारे कदंब का वृक्ष बना देना। गज -ग्राह की कथा बाचते हुए उन्होने बताया कि इंद्रदुम नामक राजा ने एक ऋषि का अनादर किया इसलिए वह बलशाली हाथी हुआ। हूहू नामक गंधर्व ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे रहे साधु के पैर पकड़ कर ठिठोली की थी। वह श्रापवश ग्राह (मगरमच्छ) बना। भगवान ने दोनों को मोक्ष प्रदान कर समाज को शिक्षा दी कि अहंकार और क्रोध नाश का प्रमुख कारक है।राजा बलि और भगवान के वामन अवतार की कथा के माध्यम से जन समुदाय को समझाने का प्रयास किया कि बिना किसी का आंकलन किए उन्हे छोटा नहीं समझना चाहिए। वामन जी अपने नन्हे दो पग से ही तीनों लोकों को नाप लिया और राजा बलि को पाताल लोक में रहने विवश कर दिया। इस मौके पर वामन अवतार की सजीव झांकी प्रस्तुत कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। बताया गया कि रविवार शाम यज्ञशाला में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

कार्यों में हो पारदर्शिता : बैज

0
  • जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश

बीजापुर बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। बैठक में जिले की विकास योजनाओं, प्रस्तावित कार्यों तथा कराए गए एवं जारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के तुरंत बाद बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर शंकर कुडियाम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, बेहनूर रावतिया, बसंत राव ताती, बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ, कलेक्टर दंतेवाड़ा एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पूर्ण हो चुके, कराए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद बैज ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों तथा केंद्रीय मद के कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में जन सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा रोजगारमूलक कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट में भिलाई के होनहार खिलाड़ियों का जलवा: U-25 में विजय यादव और U-16 में मयंक साहू का हुआ सिलेक्शन

0

दोनों RCA में करते है प्रैक्टिस; देखिए पूरी टीम भिलाई। हमारा मिनी इंडिया भिलाई टैलेंट का गढ़ है। देश- विदेश में हर जगह कहीं न कहीं आपको एक भिलाइन जरूर देखने को मिलेगा। बात करें भिलाई के क्रिकेटिंग टैलेंट की तो उसमे भी भिलाई के प्लेयर्स पीछे नहीं है, चाहे वो बात छत्तीसगढ़ के एक मात्र इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर राजेश चौहान की हो या U-19 के एक मात्र इंटरनेशनल प्लेयर अमनदीप खरे की हो।भिलाई के दो उभरते हुए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की स्टेट क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो BCCI द्वारा आयोजित नेशनल डोमेस्टिक लीग में ख़ेलेंगे।

उनमे से पहला नाम विजय यादव का है। जो मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।बात की जाए जूनियर क्रिकेट की तो U-16 स्टेट टीम में मयंक साहू का सिलेक्शन हुआ। मयंक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाडी भिलाई के सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र क्रिकेट अकादमी (RCA) में अपनी प्रैक्टिस करते है।मयक साहू सीएससीएस की U-16 टीम में दुर्ग जिले से आर्यन गुप्ता, भविष्य थपलियाल, पियूष नेगी, वी इशांत राव, विधान जैन का भी नाम शामिल है।यहां देखिये U-16 टीम की पूरी लिस्ट :-छत्तीसगढ़ मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में दुर्ग जिले से विजय यादव, संजीत देसाई, संगीत सोनी, आदित्य सिंह का शामिल हैं। हेड कोच राजा बनर्जी और सहायक कोच भूपेंद्र पांडेय को बनाया गया है। बात की जाए सीनियर क्रिकट की तो BCCI द्वारा आयोजित विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी दुर्ग-भिलाई के कई सितारे है। जैसे की अमनदीप खरे और पंकज राव।

मंत्री – सांसद का भव्य स्वागत

0
  • बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने पहुंचे बीजापुर

(अर्जुन झा)

बीजापुर बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक शनिवार को यहां आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन,

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल सोरी, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम तथा अन्य विधायकों का कांग्रेस के स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में रैली भी निकाली। सांसद दीपक बैज बाईक चलाते हुए बैठक स्थल पर पहुंचे। बाईक पर बैज के साथ बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी सवार थे। पीछे युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्त्ता मोटर साईकलों पर सवार होकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जीपीएफ की रकम लगा दी अपने शिष्यों की भलाई के लिए

0
  • विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का जूनून सवार है शिक्षक चन्द्रवंशी में
  • शाला को चमका डाला, बना दिया बस्तर जिले का नंबर – 1 स्कूल
  • ग्रामीण शाला के बच्चों को मिल रहा है स्मार्ट एजुकेशन का लाभ

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बकावंड विकासखंड जगदलपुर में एक शिक्षक में अपने विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का जूनून इस कदर सवार है कि अपनी शाला के बच्चों की भलाई के लिए उन्होंने अपनी जमापूंजी खर्च कर दी और अपनी बाईक तक को बेच दिया। स्कूल भले ही टीन शेड वाले कमरे में लगता है, मगर वहां पढ़ाई स्मार्ट तकनीक से होती है। रिजल्ट हमेशा शत प्रतिशत रहता है। इन्हीं वजहों से यह शाला बस्तर जिले का नंबर – 1 प्रायमरी स्कूल का तमगा हासिल कर चुकी है।जगदलपुर से महज 7 किमी दूर स्थित बड़ेपारा कुरंदी की सरकारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने गुरु की गुरुता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस शाला में सन 2008 में जब चंद्रवंशी इस शाला में पदस्थ हुए, तब गोठान में स्थित टपरे वाले स्कूल भवन की न तो चारदीवारी थी, ना ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान।

बच्चों की सुरक्षा उन्होंने अपने खर्चे से स्कूल के चारों ओर तारों की बाड़ लगवाई और ग्रामीणों से आधा एकड़ जमीन प्राप्त कर उस पर खेल मैदान बनवाया। सन 2012 में खेल मैदान और स्कूल भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए शासन से 4 लाख 52 हजार रुपए स्वीकृत हुए। कार्य आरंभ कराने के लिए स्वीकृत राशि में से 2 लाख 26 हजार रु. आवंटित हुए। कार्य आरंभ कराने के बाद शेष रकम मिली ही नहीं और बाउंड्रीवाल का काम अधूरा रह गया। अंततः शेष रकम मिली ही नहीं। ऐसे में शिक्षक सुरेश चंद्रवंशी ने अपने जीपीएफ खाते से 70 हजार रु. निकालकर कार्य पूर्ण कराया। ठेकेदार को उसकी बकाया रकम का भुगतान करने के लिए उन्होंने अपनी मोटर साइकिल बेच दी और स्वयं साइकिल से आना जाना करते रहे। शिक्षक ने ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से तथा अपने खर्चे पर स्कूल को अच्छे सजा संवार दिया है। प्रधान पाठक कक्ष, स्कूल के भीतरी और बाहरी हिस्सों पर आकर्षक एवं शिक्षाप्रद पेंटिंग कराई गई है। बच्चों व स्टॉफ के पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है। शाला में लगे नलों से बच्चे पानी पीते हैं। नल वाली दीवार पर पानी बचाने के संदेश लिखे गए हैं। बाउंड्रीवाल पर भी शिक्षा का महत्व बताने वाले स्लोगन लिखे गए हैं। कैम्पस में आकर्षक बगीचा तैयार किया गया है, जहां रंग बिरंगे फूल लोगों का दिल जीत लेते हैं। बगीचे में बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। बच्चे और शिक्षक मिलकर पौधों की सिंचाई करते हैं। बच्चों को उम्दा मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। पढ़ाई का स्तर भी उत्कृष्ट है। शाला का परीक्षा परिणाम हर साल शत प्रतिशत रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, संकुल स्त्रोत समन्वयक भी स्कूल की तमाम व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक स्तर की सराहना कर चुके हैं।

मिल चुका है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक सुरेश चंद्रवंशी अनेक सम्मानों से विभूषित किए जा चुके हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान कर चुका है। इसके अलावा नेशनल एंड स्टेट चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इनरव्हील क्लब, कलेक्टर बस्तर तथा अन्य संगठन भी चंद्रवंशी को सम्मानित कर चुके हैं।

डीईओ – बीईओ का भी योगदान

बड़ेपारा कुरंदी की प्राथमिक शाला की तरक्की के लिए शिक्षक श्री चंद्रवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज के योगदान को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन दोनों अधिकारियों के साथ ही संकुल समन्वयक का भी सतत मार्गदर्शन मिलते रहता है। उनके सहयोग से ही बच्चों को सुविधाएं और उत्कृष्ट शिक्षा मिल पा रही है। ज्ञात हो कि श्रीमती प्रधान और श्री प्रधान अन्य शालाओं के शिक्षकों को बड़ेपारा कुरुंदी की शाला से प्रेरणा लेने की नसीहत अक्सर देते रहते हैं। इसके साथ ही वे समय निकालकर इस शाला का दौरा भी करते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS