City Media - Page 941 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 941

ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों की अजब करतूत

0
  • पहले बिजली पोलों को अंदर कर खड़ा किया स्ट्रक्चर, अब कर रहे हैं पोल शिफ्टिंग की मांग
  • नगरनार में बाजार सौंदर्यीकरण के नाम पर आरईएस का कारनामा

अर्जुन झा

नगरनार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों ने नगरनार में अजब गजब खेल किया है। पहले इन इंजीनियरों ने विद्युत कंपनी की हाई टेंशन लाइन के पोलों के बीच दुकानों का ढांचा खड़ा कर दिया और अब विभाग के अधिकारी पोल शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। विभाग के इंजीनियरों की इस कारगुजारी को देख ग्रामीण भी हैरान हैं। बस्तर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नगरनार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ने ऐसा गुल खिलाया है, जिसे देख ग्रामीण भौचक्क हैं। नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सामुदायिक विकास मद से नगरनार के बाजार स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम पंचायत नगरनार को कई करोड़ रु. दिए थे। इस राशि से बाजार में करीब 25 दुकानें, शेड, प्लेटफार्म, नाली निर्माण, परिसर का सीमेंटीकरण आदि कार्य कराने थे। नाली, दुकान व शेड निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को दी गई थी। विभाग ने काम एक ठेकेदार को सौंप दिया। कहने को तो इस विभाग में जानकार इंजीनियर पदस्थ हैं, लेकिन इन इंजीनियरों ने ऐसा गुल खिलाया है कि नगरनार के अनपढ़ और कम पढ़े लिखे ग्रामीण भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ( आरईएस ) के काम को देख विभाग के इंजीनियरों की खिल्ली उड़ाने लगे हैं। दरअसल इस विभाग के इंजीनियरों ने काम ही ऐसा किया है कि वे लोगों की हंसी के पात्र बन रहे हैं। ऊपर से विभाग के कार्यपालन यंत्री देवांगन की दलील भी बड़ी अजीब है। उनका कहना है कि विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ ने निर्माण के लिए तैयार किए गए ले आउट की जानकारी उन्हें नहीं दी थी, वरना ऐसी गलती नहीं होती। आरईएस के इंजीनियरों ने बाजार स्थल पर दुकानों के निर्माण के लिए बिजली पोलों के चारों ओर ढांचा खड़ा कर दिया। दुकानें लगभग आधी बनकर तैयार हो चुकी हैं। दीवारें खड़ी हो चुकी हैं। बिजली पोल दुकान के बीचोंबीच खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं निर्माणाधीन दुकानों के ऊपर से हाइ टेंशन लाइन के तार भी गुजरे हुए हैं। इन तारों पर हर समय तेज करंट प्रवाहित होती रहती है। आरईएस के अधिकारियों और ठेकेदार ने इन बिंदुओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए 25 दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया। अभी दुकानों की छत ढलाई, प्लास्टर और दुकानों की भूतल वाली सतह के भराव एवं सीमेंट, बजरी, गिट्टी डालकर कांक्रीटिंग करने का काम बाकी है। ज्यादातर काम हो जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी नींद से नहीं जागे। उनकी नींद तब टूटी, जब ग्रामीणों ने आवाज उठानी शुरू की। अधिकारी अब यह दलील देने लगे हैं कि समय रहते सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा। विद्युत कंपनी से पोल और तारों की शिफ्टिंग के लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री देवांगन से जब यह पूछा गया कि ले आउट जारी करते समय बिजली खंभा और तारों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया, उनका कहना था कि विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ की देखरेख में काम हुआ है, ले आउट भी उन्होंने ही जारी किया था। जब उनसे यह पूछा गया कि एक वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते क्या आपने उन्हें सुपरविजन नहीं दिया, इसका वे कोई जवाब नहीं दे पाए। बहरहाल ग्रामीण विभाग के इंजीनियरों की इस लापरवाही का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी काम पूरा ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।नहीं लगा पाए शेड भी बाजार स्थल पर शेड वाली दुकानें भी बनाई जानी थीं, लेकिन शेड के नाम पर महज लोहे की रॉड और पाइप लगाकर ढांचा भर खड़ा कर दिया गया है। लंबे समय से उन पर शेड नहीं लगाया जा सका है। लोहे की रॉड और पाइप जंग लगकर सड़ने लगे हैं। इससे नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन के धन का अपव्यय और दुरूपयोग ही हो रहा है।

नाली निर्माण भी बेतरतीब

नगरनार के बाजार स्थल पर दुकानों से निकलने वाले वेस्टेज, गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी बड़े ही बेतरतीब ढंग से कराया गया है। नालियों का निर्माण कराते समय चढ़ाव और ढलान का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से गंदगी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों में कचरा फंसा पड़ा है। कचरा आगे बह नहीं पा रहा है। इसे लेकर भी नगरनार के ग्रामीण विरोध दर्ज करा चुके हैं।

गुल खिला रही है ये तिकड़ी

बाजार के विभिन्न भागों में सीमेंट, कांक्रीट की छत वाली तथा शेड वाली दुकानों, नालियों, प्लेटफार्म के निर्माण तथा परिसर के सीमेंटीकरण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों, सरपंच व ठेकेदार की तिकड़ी मिलकर इन कार्यों में धन की बंदरबांट का गुल खिला रही है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करा रहा है। सरपंच ठेकेदार के हिमायती बनकर सब कुछ देखते हुए भी खामोश हैं। वहीं आरईएस के अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है और अभी भी हो रहा है। नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से सामुदायिक विकास के नाम दी गई रकम की बंदरबांट करने में यह तिकड़ी लगी हुई है।कर रहे हैं पोल शिफ्टिंग की पहल ले आउट सब इंजीनियर और एसडीओ ने तैयार किया था, इस बारे में मुझे अवगत नहीं कराया गया, दुकानें बनाने में लापरवाही हुई है। पोल शिफ्टिंग के लिए पहल की जा रही है-डीपी देवांगन कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग बस्तर

कांग्रेस की जीत के मिशन में जुट गए हैं संसदीय सचिव रेखचंद

0
  • जगदलपुर विधायक जैन ने जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
  • भानुप्रतापपुर के संबलपुर इलाके में तेज किया प्रचार, समर्थकों के साथ चुनावी जंग में डटे हैं विधायक

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने समर्थकों और स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी मैदान में जमकर डटे हुए हैं। जैन लोगों के बीच पहुंचकर उनसे आशीर्वाद एवं कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। लोग उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और उनकी मिलनसारिता से प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ खड़े रहने का वचन दे रहे हैं।

जैन ने शुक्रवार को दिनभर अपने समर्थकों के साथ धुंआधार प्रचार किया। शाम को उन्होंने शीतला माता मंदिर परिसर में वार्डवासियों तथा माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज एवं जैन समाज के लोगों की बैठक ली। इस दौरान वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए समर्थन मांगा। उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव रेखचंद जैन बीते तीन दिनों से संबलपुर इलाके में मोर्चा सम्हाले हुए हैं। वहां पहुंचने के तुरंत बाद वे कांग्रेस को जिताने के मिशन में जुट गए थे। सभी समाजों और जातियों के लोगों के बीच पहुंचकर जैन पार्टी प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वे लोगों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों, महिलाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों और युवाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को रख रहे हैं। जैन ने बताया कि राज्य के अन्य भागों के लोगों की तरह ही भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी मुख्यमंत्री बघेल के कामकाज और सहज सुलभता एवं व्यवहार कुशलता से बेहद प्रभावित हैं और खुलकर कह रहे हैं कि जीत तो सावित्री मंडावी की ही होगी।

गिनाई मुख्यमंत्री की उपलब्धियां
संसदीय सचिव जैन ने दोनों ही बैठकों के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से श्री बघेल ने अब तक बस्तर संभाग, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं व युवाओं के साथ ही कर्मचारी हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। धान खरीदी, देवगुड़ी निर्माण, परीक्षा शुल्क माफी आदि का जैन उल्लेख किया।

महंगाई पर घेरा भाजपा को

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शीतला माता मंदिर परिसर के पास एकत्रित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। रसोई गैस, खाद्यान्न व अन्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों ने समाज के सभी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस दौरान जैन के साथ गौरव चोपड़ा, रानू बोथरा, रितेश संचेती, नदीम खान, नवीन गुणधर, संतोष बरड़िया, गोपाल राठी, जीवन बुरड़, दिलीप बुरड़, नारायणदास राठी, संतोष गोगड़, स्वरूप चोपड़ा, निर्मल लोढ़ा, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत ग्राम पंचायत के पंच, उप सरपंच, समाज प्रमुख आदि मौजूद थे।

जामा मस्जिद दल्लीराजहरा में संपन्न हुआ सदर चुनाव

0

शेख नय्यूम बने नए सदर

दल्लीराजहरा – नगर के मुस्लिम समाज में काफी लंबे वर्षो बाद समाज के मुखिया सदर का चुनाव पूरे हर्षोल्लास के साथ बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न किया गया। जिसमे नगर के मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग वर्गो ने बढ़ाचढकर रुचि दिखाते हुए अपना मतदान किए। इस सदर चुनाव में कुल 447 मतों का मतदान हुआ जिसमे 344 मतों के साथ शेख नय्यूम ने विजय हासिल की। इस सदर चुनाव में कुल तीन प्रत्याशियों ने भाग लिया जिसमे मोहम्मद असलम को 21 मत अब्दुल लतीफ को 78 मत और शेख नय्यूम को 344 मत प्राप्त हुए थे एवम 4 मत को चुनाव समिति ने गलत तरीका होना बताया।

नगर में मुस्लिम समाज के सदर चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के ऐड हॉक कमेटी के सदस्य जहीर कुरैशी, शकील हुसैन, मोइद सफी, यासिर फारूकी, कलाम मोहम्मद खान, मसले उद्दीन स्थानीय नायाब तहसीलदार विनय देवांगन, एसडीएम सुरेश कुमार एवम थाना प्रभारी वीना यादव व थाना स्टाफ की निगरानी में सकुशल संपन्न कराया गया। जामा मस्जिद के सदर चुनाव में छत्तीसगढ़ वकफ बोर्ड, सभी प्रशासनिक अधिकारियों, मुस्लिम जमात एवम नगर की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सदर चुनाव में विजय हासिल करने के बाद शेख नय्यूम ने कहा की वह अपनी जमात एवम अपने दल्लीराजहरा के लिए सदैव खड़े रहेंगे एवम सभी के हित में कार्य करते हुए आपसी भाईचारा को बरकार रख अपनी मुस्लिम जमात एवम अपने दल्लीराजहारा का विकास कार्य करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ज्ञानदीप’ बस्तर के तीन ब्लॉकों में बिखेरेगा शिक्षा का उजियारा

0
  • यूनिसेफ की मदद से जगदलपुर, बकावंड और लोहंडीगुड़ा विकासखंड में ज्ञानदीप कार्यक्रम का शुभारंभ
  • 699 स्कूलों के 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ


जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर, बकावंड और लोहंडीगुड़ा विकासखंड के 699 स्कूलों में यूनिसेफ के सहयोग से ज्ञानदीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका लाभ इन तीनों विकासखंडों के 35 हजार 862 बच्चों को प्राप्त होगा।
जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, यूनिसेफ की शिक्षाविद छाया कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, डाइट के प्राचार्य सुभाष श्रीवास्तव, समग्र शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी सहित शिक्षा विभाग के विकासखंड और संकुल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर चंदन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि छोटे बच्चों के सीखने की अधिक क्षमता को देखते हुए उन्हें अधिक से अधिक ज्ञान दिया जाना चाहिए। उन्होंने भाषा के ज्ञान पर जोर देते हुए कहा कि, जिन बच्चों को भाषा का अच्छा ज्ञान होता है, वे ही भौतिक एवं गणित जैसे विषयों में रुचि ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का आधार प्राथमिक शिक्षा है। यह जितनी मजबूत होगी, बच्चे के ज्ञान का स्तर उतना ही अधिक मजबूत होगा। बच्चे को छः वर्ष की उम्र में न केवल पढ़ना आना चाहिए, बल्कि वह जो पढ़ता है, उसे भी समझ में भी आना चाहिए।ज्ञानदीप कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की समझदारी को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा तथा इसके लिए शिक्षकों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने कहा कि आज की तुलना में पहले शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत कठिन था। आज शिक्षा सर्वसुलभ होने के साथ ही सरल भी हो रही है। बच्चों को समझदारीपूर्ण ज्ञान देने का यह प्रयास निश्चित तौर पर सफल होगा।
यूनिसेफ की शिक्षाविद छाया कुंवर ने बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की प्रबल इच्छाशक्ति के लिए बस्तर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यूनिसेफ द्वारा इसके लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बच्चों की प्रगति पर निरंतर निगरानी पर भी जोर दिया।

फिर पकड़ी गई नशीली दवाएं ओड़िशा, बस्तर के युवक धराए

0

जगदलपुर नशीली सीरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने बस्तर व ओड़िशा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो दिन के भीतर नशीले पदार्थों के धंधे में लगे लोगों के खिलाफ यह तीसरी कार्यवाही है। पकड़े गए युवकों में एक आरोपी 32 वर्षीय सिद्धार्थ शेखर पिता राजेंद्र स्वाई ओड़िसा के विनायक नगर नवरंगपुर का तथा दूसरा 28 वर्षीय पवन पिता संतोष त्रिपाठी विजय वार्ड जगदलपुर का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।दोनों से 80 नग मालेनेट सीरप की शीशियां नग, 2 मोटर सायकलें एवं 2 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं।

जप्त सामान की कीमत 11,840 रूपए आंकी गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में नशीली दवाइयों की बिक्री एवं संग्रहण करने वाले तस्करों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना केातवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि पथरागुड़ा क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सीरप की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू, धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु पथरागुड़ा की ओर रवाना किया गया। इस टीम ने पथरागुड़ा माता मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनो ने अपने नाम बताए एवं ड्रग तस्करी में लिप्तता की बात कबूल कर ली। दोनों के पास से मालेनेट सीरप 80 नग शीशी प्रत्येक में 100 एमएल सीरप की मात्रा कुल 8 लीटर, मिली। यह सिरप प्रतिबंधित एवं नशीली दवाई की श्रेणी में आता है। पूछताछ में आरोपी सीरप के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए किया। दोनोvके विरूद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, व धनंजय सिन्हा, उप निरीक्षक मनोज तिर्की, अमित सिदार, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, आरक्षक प्रकाश नायक, रवि सरदार, भूपेंद्र नेताम की विशेष भूमिका रही।

संसदीय सचिव जैन ने जुम्मे की नमाज पर की मुलाकात

0
  • कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से की चर्चा- रेखचंद जैन ने संबलपुर में संभाला मोर्चा

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया। सुबह से दोपहर तक उन्होंने कई समाजों एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट कर उनसे कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती सावित्री मंडावी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। हनफिया मस्जिद पहुंचकर जुम्मे की नमाज के लिए एकत्रित मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद अब्दुल वाहिद रजिवी, पीर रहमान खान, गौस रज़ा, अजीज खान, आबिद खान, समीर खान, रशीद खान, नदीम खान, मोहम्मद रजा खान, इमाम खान आदि से मुलाकात की। इस दौरान कृष्णा टेकाम, पीयूष सोनी, अमृत संचेती, रितेश संचेती, दिलीप बुरड़, गौरव चोपड़ा, कमल नारायण साहू, बाल सिंह डेहारी, गजेश पोटाई आदि मौजूद थे। विगत शाम संबलपुर पहुंचकर जैन ने कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव की वर्तमान स्थिति के साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती सावित्री मंडावी को भारी मतों से जिताने की अपील की थी। सतत जनसंपर्क की कड़ी में जैन ने शुक्रवार को भी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व सुबह जैन ने जनसंपर्क चलाया। रेखचंद जैन से संसदीय सचिव व गुंडरदेही मरवाही विधायक कुंवर सिंह निषाद की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। डा केके ध्रुव भी मौजूद रहे। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेश ठाकुर, शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, अल्ताफ उल्ला खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर व अन्य मौजूद थे।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी के प्रभार क्षेत्र दुर्गूकोंदल में उमड़ पड़ी भीड़ भारी जनसंख्या के बीच लोगों में काफ़ी उत्सुकता का दृश्य रहा

0

LIVE भानुप्रतापपुर उपचुनाव

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में वोट करने की अपील किया युवाओं में भी उपचुनाव के प्रति बहुत ही उत्सुकता इस बीच छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं उनके सहयोगी भी उपस्थित होकर युवाओं में जोश भरा और अधिक युवाओं को जोड़कर श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में वोट करने की अपील किया गया

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी, मरवाही विधायक के.के. ध्रुव,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी,प्रदेश महासचिव तुलाराम, प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल,अमिता उइके, सविता उइके,महेंद्र बघेल, विमल बिसाई,राजेश कुमार,मोहन मंडावी सोपती आँचला, हुमन मरकाम, मुन्ना सिन्हा,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना पाई और न ही लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई:–धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौंडी।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने रोष भरे शब्दों में कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना पाई और न ही लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई ये बहुत ही दुखद है पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लगातार खिलवाड़ हो रहा है और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है।

ध्रुवे जी ने कहा की ताजा उदाहरण है देवपुरी स्थित हिमालयन हाइट्स सोसाइटी जहां सार्वजनिक उपयोग की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किए जाने का विरोध करने वाली महिला पत्रकार ममता लांजेवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने इस घटना की निंदा भी की है।श्री ध्रुवे जी ने कहा की महिला पत्रकार का विरोध इस बात को लेकर था कि सोसायटी के बच्चों की खेलने की जगह पर नियम विरुद्ध अवैध निर्माण की तैयारी की जा रही है. सोसाइटी में रहने वाली महिला सत्यभामा चौहान और बेटे विवेक चौहान के कहने पर असामाजिक तत्वों ने महिला पत्रकार ममता लांजेवार के घर धावा बोल दिया था. असामाजिक तत्व जिस वक्त घर में घुसे, महिला पत्रकार अकेली थी.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस घटना को लेकर पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की थी. उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. महिला पत्रकार के घर के करीब सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने का भी निर्देश था। बावजूद इसके घटना में लिप्त असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। इससे महिला पत्रकार की जान को खतरा होने की पूरी आशंका है. इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारी मांग है कि महिला पत्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस घटना में लिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

ब्रेल लिपि से पढ़ाने वाले बच्चो ने पाठ्य पुस्तक BRCC प्रदान किया गया

0

आज दिनांक 18-08-2022 दिन सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला देवपाण्डुम के दिव्यांग शिक्षा बालमुकुंद कोरेटी जी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे. एस. भारतद्वाज, बी. आर. सी एस. एन. शर्मा और संकुल समन्वयक महेश बंसोड़े जी के अथक प्रयास से ब्रेल लिपि से पढ़ाने के लिए कक्षा पहिली से पाँचवी तक पाठ्य पुस्तक BRCC कार्यालय दौण्डी प्रदान किया गया ।

जिससे की बच्चों को उनके शिक्षण कार्य का लाभ मिल सके | जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालमुकुंद कोरेटी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला देवपाण्डुम को उक्त पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराये, शाला परिवार की ओर से DEO बालोद, BEO डोंडी और BRCC को धन्यवाद प्रेषित किया गया ।प्रधानपाठक लालमणी साहू ने बताया की ब्रेल लिपि से लिपिबद्ध पाठ्य पुस्तक के प्राप्त होने से शाला में बच्चों को आसानी से कोरेटी जी द्वारा शिक्षण लाभ दिया जा रहा है और बच्चे भी उत्साह के साथ पढ़ाई में रूचि ले रहे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भानुप्रतापपुर के संबलपुर में रेखचंद जैन ने सम्हाला मोर्चा

0
  • कांग्रेस पदाधिक
    कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक व ली जानकारी
  • उप चुनाव में संसदीय श्री जैन ने संबलपुर में सम्हाली कमान


जगदलपुर गुरुवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार को देर शाम जैन ने भानुप्रतापपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव की वर्तमान स्थिति के साथ अन्य जानकारियां लेकर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव भी मौजूद थे।

पार्टी के लोगों से चर्चा करने के बाद श्री जैन ने विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों का दौरा भी किया। श्री जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और वे भारी अंतर से यह चुनाव जीतने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी कार्यों तथा कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताया है। जनता चाहती है कि स्व. मनोज मंडावी के सपनों और मिशन को सावित्री मंडावी ही पूरा करेंगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जगदलपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, संतोष सिंह व अन्य कांग्रेसजन भानुप्रतापपुर गए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS