City Media - Page 1802 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1802

दल्ली राजहरा में लॉकडाउन के दौरान गुटखा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया

0

दल्ली राजहरा लॉकडाउन के दौरान नगर में गुटखा का अवैध कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है | नगर में मिल रही प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा अवैध बिक्री की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही थी जिसके आधार पर आज सुबह बस स्टैंड के पास स्थित किराना व्यवसायी विनय एजेंसी में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई जिसमें जर्दा युक्त पान मसाला एवं गुटखा बरामद की गई और दुकान के सामने खड़ी निजी (बालाजी) वेफर्स की मालवाहक गाड़ी बोलेरो पिकअप जिसमें 6 बोरे बंद रखा गया था एक बोरी को खोलकर जांच करने पर पान राज जर्दायुक्त गुटखा बरामद हुआ व गोदाम जो कि सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित है जहां छापे मार कार्रवाई कर सील की गई कार्यवाही के बाद गोदाम से लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया व बोलेरो पिकअप की भी जब्ती की कार्रवाई की गई| अब पुलिस किराना व्यवसायी विनय एजेंसी के मालिक अमित जैन से पूछताछ में जुट गई है वही इस मामले में जब्त माल की कीमत लाखो में बताई जा रही है| जांच के दौरान नगर पंचायत व राजस्व कर्मचारी राजहरा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे|

Breaking News – पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने ट्राला और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

0

दल्ली राजहरा के मेन रोड पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने खड़ी ट्राला को ट्रक CG19 BF 3556 ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारा ट्रक के परखच्चे उड़ गए | ट्रक कच्चे की ओर जा रही थी | ट्रक ने खड़ी ट्राला को पीछे से टक्कर मारी लॉन्ग डाउन में माइंस की ओर से आने वाली गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण भीड़-भाड़ इलाकों में ड्राइवर गति सीमा का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाता है जनता द्वारा मांग किए जाने पर सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम 4:00 से 9:00 तक नो एंट्री रहता था किंतु लौटने का फायदा उठाकर ट्रांसपोर्ट द्वारा नो एंट्री की धज्जियां उड़ा रही कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है इतनी चुस्त पुलिस की व्यवस्था के बावजूद नो एंट्री में गाड़ी का शहर में प्रवेश करना संदेह पैदा करता है |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु ePass की व्यवस्था

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु मोबाइल ऍप बनाया गया है जिसे आप प्ले स्टोर के द्वारा अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते है | CG Covid-19 ePass टाइप करके आप सर्च कर इनस्टॉल सकते है |

Mobile Play Store

चिखलाकसा तालाब के पास असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल में लगाई आग

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में सूत्रों से पता चला है कि बाहर से आकर कुछ व्यक्तियों के रहने की खबर उड़ने पर लोगों द्वारा जांच करने पहुंचने से पहले ही बैग छोड़कर भाग खड़े हुए कुछ समय पश्चात घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया घटना आज शाम 7:00 बजे की है, घटनास्थल पर थाना प्रभारी अपनी टीम लेकर पहुंच चुके हैं एवं जांच जारी है|

बस स्टैंड रोड किनारे खड़ी माजदा में जा घुसा नशे में धुत्त बाइक सवार युवक।

0

डौंडीलोहारा – लंबे समय बाद शराब भट्टी खुलते ही नतीजे सामने आने लगे है। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की घटना है बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत्त था नाहंदा बस स्टैंड की तरफ बाइक में जा रहा था और नशे के कारण बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और रोड किनारे खड़ी माजदा में जाकर घुस गया । युवक को चोट लगी है यह युवक का सीबी नवागांव  के रूप में  पहचान किया गया है पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक का प्राथमिक उपचार कराकर थाने ले जाया गया है।

जीएम राजहरा माइंस द्वारा उत्कल समिति में लॉक डाउन के दौरान शहर के गरीब असहाय निराश्रित एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगो के लिए बनाये जा रहे भोजन का निरिक्षण किया

0

दल्ली राजहरा – उत्कल समिति में जीएम तपन सूत्रधार लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस   द्वारा स्वयं सेवकों द्वारा बनाये जा रहे भोजन का निरिक्षण करने पहुंचे एवं जानकारी ली |

वर्तमान में कुल 114 लोगो को दोनों समय का पका हुआ भोजन प्रदान किया जा रहा है वितरण कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर दोपहर एवं शाम को जाकर छोड़ा जाता है एवं स्कूलों में कार्य करने वाले रसोइयों द्वारा भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है | स्वयं सेवकों द्वारा सामान उपलब्ध कराकर भोजन बनाने से लेकर पैकिंग एवं वितरण में सहायता की जाती है | कार्य की सराहना करते हुए सभी की तारीफ़ की |

दल्ली दारु भट्टी रौनक का माहौल

0

दल्ली राजहरा – कोरोना वैश्विक महामारी के बीच करीब डेढ़ महीने के लम्बे इंतज़ार के बाद शराब प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ में आज से शराब दुकाने खुल गई | लोग सुबह 4 बजे से दुकान के बाहर पहुँच गए थे |

दुकान के बाहर बांस के बेरिकेट लगाये गए है | समूचा प्रशासन आज शराब की दुकान के बाहर लोगो को सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन कराने के लिए उपस्थित हुआ है | महिलाऐं भी विरोध करने के उद्देश्य से डटी हुई है वे चाहती है कि लोगो का आने जाने वाला मार्ग परिवर्तित किया जाये अभी वे शराब दुकान से लगे वार्ड से होकर आ जा रहे है इससे वार्ड का माहौल बिगड़ने का डर है | सरकार द्वारा इतनी भयंकर तपती गर्मी में भी पुलिस और सेना के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है | सरकार का आशय केवल राजस्व जुटाना ही है |

दुकान खुलने का इंतजार करते लोग

दल्ली राजहरा की महक अली ने अपने जन्मदिन के खर्च के लिए बचत राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5000/- रुपये एवं 200 पैकेट खाद्य सामग्री को तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे के माध्यम से अनाज बैंक में प्रदान किया|

0

दल्ली राजहरा – लोग अपने जन्मदिन और मांगलिक अवसर को यादगार बनाने के लिए लॉक डाउन में नए नए एवं प्रेरित करने वाले कार्य कर रहे है इसी प्रकार दल्ली राजहरा की महक अली ने अपने जन्मदिन को मनाने के लिए अपनी साल भर की बचत राशि को प्रदेश की सहायता के लिए दान कर दिया उसके द्वारा अपनी बचत राशि में से 5000/- रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में एवं 200 पैकेट खाद्य सामग्री एवं 200 मास्क  तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे के माध्यम से अनाज बैंक में प्रदान किया | इस कार्य को देखकर तहसीलदार द्वारा उनके पिता मीर अरशद अली एवं माता शमीम बानो जो कि नयाबाजार व्याख्याता पद पर कार्यरत है एवं पिता द्वारा टेंट हाउस का कार्य किया जाता है को धन्यवाद् देते हुए कहा कि ऐसे अच्छे संस्कार आपके द्वारा अपनी पुत्री को दिया गया जिस पर कि हम सभी को गर्व है |

सामग्री प्रदान करते समय सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन किया गया एवं मास्क का भी प्रयोग किया गया एवं तहसीलदार द्वारा सभी को सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन एवं मास्क का प्रयोग करने के लिए कहा गया |

MOST POPULAR

HOT NEWS