City Media - Page 529 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 529

लोकसभा चुनाव के लिए गिनाई कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटियां

0
  • कांग्रेस की सरकार देगी हर साल महिलाओं को 1 लाख =
  • मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 मजदूरी
  • किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी देश के लोगों पांच न्याय की गारंटी दी है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें कानूनी संरक्षण मिले। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वादा किया है।

दीपक बैज ने बताया कि नारी न्याय में कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। हर महिला को साल में एक लाख रू. मिलेंगे। कांग्रेस सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड डे मील कार्यकर्ताओं को केंद्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुनी की जाएगी। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी, जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जाएगा।

कांग्रेस ने देश के किसानों से वादा किया है कि किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी। किसानों की फ़सलों का नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।कृषि उत्पादों के लिए आयात-निर्यात नीति बनाएगी। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने के लिए कैलेंडर के अनुसार 30 लाख नई नौकरियां देगी। प्रत्येक शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप द्वारा 1 लाख रू सालभर में दिया जाएगा। इकॉनामी में युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडीशन, 5000 करोड़ रू का युवाओं के लिए स्टार्ट अप कोष,

कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रोजगार को कानूनी अधिकार देने के लिए मनरेगा कानून बनाया था, तथा हर मजदूर को न्यूनतम 150 दिवस कार्य मिलने का कानूनी अधिकार दिया है। अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रू. करने की गारंटी देती है। स्वास्थ्य अधिकार में मुफ्त डायग्नोस्टिक दवाएं, उपचार, सर्जरी और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर की सुविधा दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा।असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा, कांट्रेक्ट सिस्टम सरकारी कार्यो में बंद होगा, हिस्सेदारी न्याय व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना, आरक्षण का हक एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाएगी, एससी, एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी- जनसंख्या हिस्सेदारी के अनुसार एससी, एसटी उप बजट, जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक,वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों का 1 वर्ष के भीतर समाधान, अपनी धरती, अपना राज जहां एसटी सबसे बड़ा सामाजिक समूह, है, वह अनुसूचित क्षेत्र घोषित होगा।

महिला समुह के 68 हितग्राहियो व कंपनी से धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0
  • महिला समुह के 68 हितग्राहियो व कंपनी से 12,96,137 रूपये की धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
  • हितग्राहीयो के बायोमेट्रीक थंब लगाकर देते थे धोखाधडी को अंजाम
  • 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.आर.भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 409, 420, 34 भादवि के आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।

विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चन्द्रमणी सोनी पिता निलांबर सोनी उम्र 30 साल शाखा प्रबंधक भारत फाईनेंसियल ईनक्लुजन लिमिटेड शाखा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड शाखा गुंदरदेही में कार्यरत मे कार्यरत् संगम मैनेजर/फील्ड मैनेजर रोशन क्षीरसागर एवं महेश कुमार धुर्वे के द्वारा दिनांक 29.10.2022 से 09.08.2023 के मध्य कंपनी के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम को अपने खाता में ट्रंजेक्शन निकाल लिया है तथा हितग्राहियो के द्वारा लोन रकम का जमा करने दिया जाता था तो उसी भी अपने पास रख लेते और कम्पनी में जमा नही कर हितग्राहियो एवं कम्पनी के साथ कुल 12,96,137 रूपये को गबन कर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 409, 420, 34 भादवि दिनांक 30.03. 2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के पता तलाश दौरान सूचना मिला कि आरोपी रोशन क्षीरसागर अपने किराये के निवास स्थान बालोद तथा महेश धु्रर्वे अपने निवास स्थान ग्राम पिरचा पहाड़ थाना गातापार मे छुपा हुआ है की सूचना पर मौका पहुंचकर दोनों आरोपी गण रोशन क्षीरसागर और महेश धुर्वे को थाना गुण्डरदेही टीम के द्वारा थाना लाकर पुछताछ करने पर रोशन क्षीरसागर ने बताया की दिनांक 29.10.2022 से दिनांक 09.08.2023 के मध्य महिला समुह के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम 6,11,450 रूपये को अपने खाता मे ट्रांजेक्शन किया हूं। आरोपी महेश धुर्वे ने अपने कथन मे बताया कि दिनांक 29.10.2022 से दिनांक 09.08.2023 के मध्य महिला समुह के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम तथा प्रार्थीयो के द्वारा जमा करने दिया गया किस्त का कुल रकम 6,84,687 रूपये को गबन कर धोखाधडी करना स्वीकार किये। प्रकरण मे संकलित साक्ष्य व आरोपी सदर के द्वारा महिला समुह तथा कंपनी का कुल रकम 12,96,137 रूपये को गबन कर धोखाधडी करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 31.03.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि के.एल.ठाकुर, सउनि डोमन साहू, सउनि लता तिवारी,प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र.आर. योगेश सिंहा, आर. पंकज तारम, ललित कदम, सुनिल कुमार, जगदीश बाघमार, डिलेन्द्र साहू एवम थाना स्टाफ तथा सायबर सेल बालोद से मिथलेश यादव का योगदान रहा।

नाम आरोपी –

1. रोशन क्षीरसागर पिता संजय क्षीरसागर उम्र 21 साल साकिन गंजपारा दसौंधी तालाब बालोद थाना व जिला (छ0ग0)

2. महेश कुमार धुर्वे पिता स्व. हिरडुराम धुर्वे उम्र 32 साल साकिन पिरचा पहाड पोस्ट देवरी थाना गातापार जिला – खैरागढ़।

आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन

0

दल्लीराजहरा नगर के फुटबॉल स्टेडियम में बी.एस.पी. लौह अयस्क खदान समूह राजहरा मांइस के समाजिक निगमित उत्तरदायित्व क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद द्वारा आयोजित आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन 31 मार्च को दो लीग मैच खेले गये पहले मैच में युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा ने बक्सर बिहार को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया मध्यान्तर तक दोनों ही टीमें शुन्य शुन्य की बराबरी रहे। मध्यांतर के बाद खेल के 10 वे मिनट में जर्सी नं 10 प्रफुल्ल लकरा ने पहला गोल किया और निर्धारित समय बिहार की टीम कोई गोल नहीं कर सकें आखिर कार उड़ीसा ने यह मैच एक गोल से जीत लिया। वहीं दुसरा मैच राजहरा माइंस राजहरा एंव केरला पुलिस के मध्य खेला गया जहां दोनों ही टीम एक -एक गोल की बराबरी पर ड्रा खेला राजहरा मांइस एंव केरला पुलिस के बीच दुसरा लीग मैच काफी रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण रहा। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें एक एक गोल की बराबरी पर रहें अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल केरला पुलिस की ओर जर्सी 18 जिमशाद ने खेल के 20 वे मिनट में किया और टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई इसके कुछ समय बाद राजहरा मांईस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए केरला पुलिस पर‌ हमला किया और गोलपोस्ट डी के पास राजहरा के खिलाड़ियों को फाउल खेलने पर फ्री पेनाल्टी शूटआउट मिला जिसे खेल के‌ 35 वे मिनट में राजहरा मांइस खिलाड़ी जर्सी नं 05 संजय कुमार ने गोल में बदलकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। हाफटाइम तक दोनो टीम एक एक की बराबरी पर हे इसके दोनों ही टीमों को गोल करने के बढ़िया अवसर मिला लेकिन दोनों टीम के खिलाड़ी बढ़त बनाने में सफल नही हो पाये। इस तरह राजहरा मांईस एंव केरला पुलिस के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा।

अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रुप में कार्य पालक निर्देशक कार्मिक पवन कुमार भिलाई इस्पात संयंत्र रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस आर.बी.गहरवार, ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में एम.डी.रेड्डी ए.जी.एम. पर्सनल,के.के.साहू ए.जी.एम. पर्सनल विभाग भिलाई, डॉ शैवाल जाना मुख्य चिकित्साधिकारी शहीद अस्पताल,एंव डॉ सुधीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एंव भिलाई से पहुंचे वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इसके पुर्व अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दुसरे दिन के मैच में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों का‌ पुष्प गुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत सत्कार किया इस अवसर पर राजहरा मांइस फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, सचिव त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव गौतम बेहरा, कमलाकर सिंह ,‌मनोज परेरा, वरिष्ठ गोलकीपर ए.उदय कुमार, रविकांत नायडू शेषनाथ गुप्ता, परमेश्वर डहरवाल, अजय ऑस्टिकर विजय सिंह, नरेन्द्र कुमार, विल्सन फर्नाडीज अवधराम, हरख साहू , बृजलाल महतो, संजय रावत, अमृत लाल, मो. इरशाद सहित बड़ी संख्या में राजहरा नगर के खेलप्रेमी जनता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल‌ संचालन भूषण निर्मलकर ने किया।

प्रतियोगिता के पांचवें दिन दोनों लीग मैच के‌ सफलता में मैच कमिश्नर रूबी डेविड, चीफ रैफरी प्रफुल्ल कुमार, सहायक रैफरी शंकर बहादुर लामा,अमन कुमार, दीपेश डे की महत्वपूर्ण भूमिका रहें। प्रतियोगिता के‌ छटवां दिन पहला लीग मैच बंगलौर एंव‌ पं. बंगाल के बीच एंव दुसरा लीग‌ मैच नारायणपुर छ.ग. विरूद्ध केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के मध्य खेला जायेगा।

जुआ खेलते कुल 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
  • थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर आम जगह पर जुआ खेलते कुल 07 आरोपियों को पकडा गया।
  • पकडे गये आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही कर उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 22,500 रू0 व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय  सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा लोकसभा चुनाव व कानून/सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम सलोनी बरगद पेड के पास तांदुला नदी के किनारे आम जगह पर जुआ खेल रहे कुल 07 आरोपियों को पकडा गया।

 

दिनांक 30.03.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलोनी बरगद पेड के पास तांदुला नदी के किनारे पर कुछ जुआडियान रूपये पैंसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक पर थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में कुल 07 आरोपी पकडे गये जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 22,500 रू0 व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र0आर0 535 विरेन्द्र साहु आर0 429, भुपत दास मानिकपुरी आर0 589, तेजराम साहु आर0 178, दमन वर्मा आर0 313 भालेश्वर देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

नाम आरोपीगण-

01. सनत साहु पिता सुखदेव साहु उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

02. शत्रुघन मिरचे पिता नरेश उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

03. कुशल साहु पिता स्व0 त्रिलोचन साहु उम्र 28 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

04. पंकज साहु पिता कोमल साहु उम्र 23 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

05. धनेश्वर निषाद पिता अलन निषाद उम्र 21 साल साकिन ग्राम सलोनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

06. मोहम्मद अकरम पिता करीम खान उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 14 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 07. भुपेश साहु पिता रामचरण साहु उम्र 41 साल साकिन चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ0ग0

जप्त संपत्ति – नगदी रकम 22,500 रूपये व 52 पत्ती ताश। व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,05,000 रूपये कुल जुमला कीमती 1,27,500 रूपये ।

अपहरण के मामले में फरार 1 और आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को निखिल देहारी अपहरण के मामले में फरार 1 और आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण ।
  • थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर पूर्व में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण में फरार 1 और आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है अब तक कुल 10 आरोपी गिरफतार ।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय  एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में उनके साथ थाना से स्मॉल टीम जिसमे आरक्षक त्रावेश सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन शामिल थे जो फरार 1 आरोपि को पकड़ने में सफलता मिली है विवरण इस प्रकार है की निखिल देहारी नागपुर निवासी का अपहरण में उसे सकुशल बरामद कर प्रकरण में पूर्व में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी भानु उफ हर्ष कड़वे पिता भैया लाल कड़वे उम्र 20 साल निवासी रामनगर राजनांदगांव को मुखबिर की सूचना पर बीएनसी मिल पर घेराबंदी कर पकड़ कर थाना डोंडी लोहारा लाया गया आरोपियों से 01 नग मोबाइल सेट जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपि के नाम व पता

1. भानु उफ हर्ष कड़वे पिता भैया लाल कड़वे उम्र 20 साल निवासी रामनगर राजनांदगांव

अपहरण के मामले में फरार आरोपि की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , आरक्षक त्रावेश सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए कुसुमकसा में बैठक हुई संपन्न

0

कुसुमकसा — लोकसभा चुनाव में काँग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए कुसुमकसा छेत्र के काँग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक जैन भवन कुसुमकसा में संपन्न हुई ,जिसमे कांकेर लोकसभा छेत्र के काँग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में पंजा छाप पर प्रत्येक बूथों में अत्यधिक मतदान कराकर विजयी बनाने व काँग्रेस पार्टी के जन कल्याणकारी घोषणा पत्र को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम का शुभारंभ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने उपस्थित काँग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी देते हुए पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र को घर-घर तक पहुंचाना है ,

उदेराम सिवना ने समस्त कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मेहनत कर विधायक बनाये है उससे भी ज्यादा मेहनत कर लोकसभा चुनाव में बीरेश ठाकुर को विजयी बनाकर दिल्ली भेजने की बात राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की बात कही

कार्यक्रम को तिहारसिंह तारम,प्रेमचंद जैन ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,एस पी यादव ,जगन्नाथ सिवना ,तुलाराम कोसमा ने भी कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के लिये दिशा निर्देश दिये ,कार्यक्रम का संचालन चम्पालाल सागर व आभार प्रदर्शन अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने किया

 

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा के काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने मोबाइल पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को बीरेश ठाकुर समझकर चुनाव प्रचार करने की बात कही

 

उक्त बैठक में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ,राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ,प्रकाशचंद्र कुचेरिया ,एस पी यादव ,उदेराम सिवना ,तिहारसिंह तारम,जगन्नाथ सिवना ,तुलाराम कोसमा ,कन्हैयालाल भौसार्य ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,भगतराम उर्वशा, गौतम कोर्राम ,वीरेंद्र तारम,प्रेमचंद जैन ,परस राम लेडिया, शेख अहमद , भीम रावटे ,देवलाल कोर्राम ,प्यारसिंह उइके,जीवराखन नेताम ,,नदीम खान ,जसवंत कुमार रावटे ,विनेश सिन्हा ,गोपेश कोठारी ,रमेश कुमार ,रितिक उइके ,पुष्पाबाई यादव ,राधिका बाई ,सगाबती ,ज्योति यादव,राजेश्वरी साहू सहित सैकड़ों महिला पुरुष व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

कांग्रेस बनाएगी खेती किसानी को फायदे का धंधा: दीपक बैज

0
  • भाजपा ने तीन काले क़ृषि  कानून से किसानों को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रचा

जगदलपुर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत मिले, कांग्रेस इसका पूरा इंतजाम करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश की खुशहाली और समृद्धि का मार्ग खेतों से शुरू होता है। देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तथा उसकी उपज की उसे पूरी कीमत मिलेगी तो देश के उद्योग व्यापार सभी में तरक्की होगी इसे ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए किसान न्याय योजना की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान कर्ज एवं जीएसटी से मुक्त होगा। एमएसपी को कानूनी दर्जा मिलेगा। किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा, खुशहाल होगा। बीते 10 वर्ष में मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने, उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने जैसे वादों को पूरा नहीं किया। बल्कि किसानों को कमजोर करने एवं पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काले कृषि कानून लाए जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था। भाजपा की नीति में किसान की समृद्धि खुशहाली नहीं है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर किसानों को जीएसटी मुक्त करने की गारंटी दी है। जीएसटी मुक्त होने से ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, एग्रो फर्टिलाइजर के दामों में भारी कमी आएगी। मोदी सरकार के पहले कांग्रेस की सरकार ने इन सब को टैक्स मुक्त रखा था। किसान जीएसटी मुक्त होगा तो उनको लागत मूल्य में भी राहत मिलेगा जिससे किसानों की आर्थिक बचत होगी। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस किसानों के सुख समृद्धि के लिए 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डॉ. एमएस स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी।किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी। किसानों की फ़सलों का नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा। कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात- निर्यात नीति लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगा।

किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

हार की बौखलाहट से भूपेश बघेल का धर्म विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब : संतोष पांडे

0
  •  भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश के मुंह से ईमानदारी की बात अच्छी नहीं लगती

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे ने रविवार को अंबागढ़ चौकी विधानसभा क्षेत्र के छछानपहरी, सांगली, कौडूटोला, भड़सेना, चिल्हाटी, ओटेबांधा, रेंगाकठेरा, सिंघाभेड़ी सहित अनेक ग्रामों में सघन जनसम्पर्क कर जन आशीर्वाद सभाओं को संबोधित किया।

सभाओं में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व का अपमान करते रहे हैं। श्री पांडे ने कहा कि “विष्णु को भ्रष्टाचार का भोग लग रहा” जैसा बयान देकर बघेल न केवल अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन कर रहे हैं, अपितु सनातन परम्परा के प्रति अपनी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन भी कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व के प्रति विष वमन करके बघेल ने करोड़ों जनता की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दुत्व की जन आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान अपनी तयशुदा हार की बौखलाहट में कर रहे हैं। इसके लिए बघेल पूरे प्रदेश की जनता से निशर्त माफी मांगें। भाजपा एवं प्रदेश की जनता ऐसे अधर्मी बयान को सहन नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बघेल का बयान “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की उक्ति को चरितार्थ करने वाला है। अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश बघेल के मुंह से भ्रष्टचार को लेकर बातें करना शोभा नहीं देता।

भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं बघेल

पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों, अजा- अजजा वर्ग के लोगों, पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारने, महादेव एप का घोटाला करके युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने और गौधन न्याय योजना तक में घपलेबाजी करके गौमाता को अपमानित करने वाले भूपेश बघेल प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं। श्री पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल पहले प्रदेश को यह बताएं कि 15 महीनों से जेल में बंद सौम्या चौरसिया के क्या वे आज भी पैरोकार हैं ? क्या आज भी वह सौम्या के वकील हैं? बघेल यह भी साफ करें कि अपनी जिस उप सचिव सौम्या की वकालत वह करते रहे हैं, उसे अब तक जमानत तक के लाले क्यों पड़े हुए हैं? उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भ्रष्टाचारियों को बचाने का कृत्य बघेल ने किया है, अपनी उप सचिव सौम्या चौरसिया के भ्रष्टाचार में उनकी कितनी संलिप्तता है, यह जानकारी प्रदेश की जनता को भूपेश बघेल पहले दें, तब ईमानदारी की बात करें। पाण्डेय के साथ चुनाव प्रचार दौरे में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला महामंत्री रवींद्र वैष्णव, राजेश सिंघी, गुलाब गोस्वामी, अरुण यादव, देवनारायण कुंभकार, भूषण ठाकुर, सतीश शर्मा, काशी निषाद, रामधार हिरवानी, भंगीराम साहू, नेहरू रजक, तीजुराम साहू, केशव पटेल,बिन्दु यादव, गौरीशंकर गुरले, चुन्नू साहू, गयादास साहू, शंकर नेताम, हितराम कुंभकार, सोनू कसेर, चेतन साहू, एकलव्य साहू, आशीष, अमरदास साहू, श्रीराम सोरी, धुकूराम पैकरा, कल्पना वट्टी, छन्नू साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

बस्तर में स्थित भारत के सबसे पुराने चार सागौन पेड़ लड़ रहे हैं अपने अस्तित्व की लड़ाई

0
  •  भरत के बाद अब लक्ष्मण भी सूखने की कगार पर
  • चारों प्राचीन पेड़ों को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नाम दे रखा है ग्रामीणों ने

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। बस्तर को साल वनों का द्वीप भी कहा जाता है। घने जंगल, यहां के वाटरफॉल और नैसर्गिक गुफाएं पूरे देश और विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। इसी बस्तर में भारत के सबसे पुराने पेड़ स्थित हैं, मगर दुर्भाग्य की बात है कि जिन पेड़ों को यहां के आदिवासी भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रूप में सदियों से पूजते आ रहे हैं, वही देवतुल्य पेड़ आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक वनग्राम है तिरिया। तिरिया गांव की वादियों से ही माचकोट का घना जंगल शुरू हो जाता है। यहां कच्चे रास्ते और पहाड़ी नाला पार करके 10 किलोमीटर जंगल के भीतर तोलावाड़ा बीट अंतर्गत कंटीले तारों से चार अति विशालकाय सागौन के पेड़ों को संरक्षित किया गया है। इन पेड़ों को देखकर आपके मन में जरूर यह सवाल उठेगा कि भला इतने विशाल पेड़ों की बाड़बंदी की क्या जरूरत है? दरअसल कहानी ही कुछ ऐसी है कि इन पेड़ों की सच्चाई जानकर आप निसंदेह आश्चर्य में पड़े बिना नहीं रहेंगे। माचकोट वन क्षेत्र के घने जंगल में इस रेंज के सबसे विशालकाय सागौन के पेड़ों को वन विभाग और आसपास के आदिवासियों ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नाम दिया हुआ है। खास बात यह है कि सिर्फ 20 मीटर के दायरे में यह चारों पेड़ एक सीधी कतार में खड़े हुए हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो त्रेतायुग के चारों भाई इन पेड़ों के रूप में यहां साक्षात एकसाथ खड़े हैं। बस्तर में यही भारत के सबसे प्राचीन सागौन के पेड़ हैं। इन पेड़ों की उम्र लगभग 600 साल है। इनमें से एक पेड़ को भगवान श्रीराम का नाम दिया गया है। इसे भारत का सबसे प्राचीन सागौन का पेड़ माना जाता है। इस पेड़ के अगल बगल में तीन और सागौन के पुराने पेड़ हैं, जिन्हें लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नाम से जाना जाता है। दरअसल इन पेड़ों की वास्तविक आयु की गणना के हिसाब से देखा जाए तो यह अयोध्या में श्रीराम लला के जन्म स्थान निर्माण के पहले से अस्तित्व में हैं।

पेड़ों से आई थी इंसानी आवाज

स्थानीय ग्रामीण और जानकार रोहन कुमार बताते हैं कि भगवान राम का इस दंडकारण्य से गहरा संबंध रहा है। इसलिए इन पेड़ों की उम्र के आधार पर नामकरण राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न किया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि कुछ ग्रामीण बरसों पहले सागौन के इन पुराने पेड़ों को काटने पहुंचे थे लेकिन जैसे ही कुल्हाड़ी चली, इन पेड़ों से इंसानी आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए। तब से इन्हें देव पेड़ मानकर ग्रामीण इन पेड़ों की पूजा करते आ रहे हैं। पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम के चातुर्मास के दौरान गुप्तेश्वर आश्रय स्थल रहा है। गुप्तेश्वर जाने वाले भक्त इन रामनामी सागौन को देखना शुभ मानते हैं। यह पेड़ तिरिया- गुप्तेश्वर मुख्य मार्ग से छह किमी दूर हैं। पास ही सागौन के दो पुराने पेड़ और मिले हैं। इन्हें क्रमश: सीताजी और हनुमान जी का नाम दिया गया है। अब क्षेत्रवासी तोलावाड़ा जंगल में पूरा राम दरबार होने की बात श्रद्धा से कहने लगे हैं।

दुर्लभ सागौन पेड़ों का ब्यौरा

राम नाम वाले सागौन पेड़ की गोलाई 600 सेमी और ऊंचाई 43.05 मीटर, लक्ष्मण नाम वाले पेड़ की गोलाई 520 सेमी और ऊंचाई 38.40 मीटर, भरत नाम वाले पेड़ की गोलाई 536 सेमी एवं ऊंचाई 45.50 मीटर और शत्रुघ्न नाम वाले सागौन पेड़ की गोलाई 314 सेमी एवं ऊंचाई 33.05 मीटर है। इस विवरण से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सागौन के पेड़ इतनी ज्यादा गोलाई और ऊंचाई वाले और कहीं नहीं मिलते। गोलाई और ऊंचाई के आधार पर ही पेड़ों की आयु का आंकलन किया जाता है। दुख की बात है कि अंचल के आदिवासियों के लिए पूज्यनीय बन चुके ये पेड़ लगातार क्षरित होते जा रहे हैं और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

बस्तर को पूरी तरह कांग्रेस मुक्त बनाएंगे भाजपा के कार्यकर्ता : महेश कश्यप

0
  •  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, बस्तर प्रभारी महेश जैन व महेश कश्यप ने ली बैठकें
  • बूथ को सशक्त बनाने हर मतदाता व लाभार्थी से संपर्क करें कार्यकर्ता :लता उसेंडी

जगदलपुर प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा व नाम वापसी के बाद कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में महेश कश्यप के नाम की घोषणा काफी पहले 2 मार्च को कर दी थी, कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम होली के त्यौहार के एक दिन पहले ले दे कर घोषित हुआ। लिहाजा प्रचार प्रसार में, क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचने में भाजपा अब भी आगे ही चल रही है।

भाजपा के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने रविवार को कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पहुंच कर मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनसे मुलाकात की। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन की उपस्थिति में महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर को पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त बनाना है। केंद्र की मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा है। देश को समृद्ध बनाने व विकास के लिए केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार का निर्वाचित होना आवश्यक है। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता राष्ट्र का गौरव बढा़ने के लिए परिश्रम करते हैं। प्रदेश में तीन महीने की कार्य अवधि में ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से किए वादों को पूरा कर मोदी की गारंटी को साकार किया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति हैं। केंद्र में फिर से मोदी सरकार को स्थापित करने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मेहनत करनी है। एक एक बूथ को सशक्त बनाने बूथ स्तर के मतदाताओं, रहवासियों से जीवंत संपर्क बनाएं, लाभार्थियों से मुलाकात करें, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के साथ जनता जनार्दन के मध्य जाएं।

भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन ने केंद्र में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र सामपुर, पल्ली, काटागांव, राधना, दुबारा, माकड़ी, हीरापुर, झिनारी, अनतपुर, बीजापुर, मनेदा में कार्यकर्ताओं की बैठकें ली और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस मौके पर संजू पोयाम, बालसिंह बघेल, गीतेश पाण्डेय सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS