City Media - Page 1020 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1020

संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा का प्रतिनिधि मंडल माइंस हॉस्पिटल राजहरा की समस्याओं को लेकर चर्चा

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा का प्रतिनिधि मंडल माइंस हॉस्पिटल राजहरा की समस्याओं को लेकर डॉ मनोज डहरवाल, प्रभारी माइंस हॉस्पिटल राजहरा एवं मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट) श्री समीर स्वरूप से चर्चा की। सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि माइंस हॉस्पिटल के मेल एवं फीमेल वार्ड में सुविधाओं का अभाव है, वहां पंखे कूलर आदि ठीक ढंग से नहीं चलते हैं। कूलर खराब पड़े हुए हैं। माइंस में आने वाले मरीजों को उचित सुविधा मिले, इसके लिए वार्डो को आधुनिक बनाया जाए। वार्डो में एयर कंडीशनर लगवाया जाय ताकि मरीजों को सुविधा हो तथा वार्ड में उन्हें आराम मिल सके।

अस्पताल में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन काफी लंबे समय से खराब है, जिसकी मरम्मत के लिए बीच-बीच में उच्च प्रबंधन से यूनियन द्वारा इसके संबंध में चर्चा की जाती रही है, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन अभी दो ढाई साल के बाद भी ठीक नहीं हो पाई है।

अभी पिछले महीने एक्स रे मशीन खराब हो गई है, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्सरे मशीन को राजहरा माइंस हॉस्पिटल में मरम्मत कर उपलब्ध करवाया जावे।

प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि माइंस हॉस्पिटल में अनेक सामान्य उपयोग की दवाइयां भी कई बार उपलब्ध नहीं रहती हैं, जैसे एमोक्सिसिलिन टेबलेट, खांसी का सिरप आदि उपलब्ध नहीं रहता है। माइंस हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जानी चाहिए जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, ई एन टी एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट तुरंत आना चाहिए। इसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ की बहुत कमी है तथा आने वाले 2 सालों में कुछ नर्स रिटायर हो जावेगी, जिससे उनकी और भी कमी हो जाएगी। इसलिए नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जावे। हॉस्पिटल में ड्रेसर व अटेंडेंट की भी कमी है ड्रेसर और अटेंडेंस की नियुक्ति की जावे। कैजुअल्टी में महिलाओं के वॉशरूम में अंदर से सिटकनी तक नहीं है, जो कि कभी कभी अप्रिय स्थिति पैदा कर देता है। दरवाजे की भी हालत एकदम जर्जर है, इस संबंध में सिविल विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन आज तक ठीक नहीं हुआ।

प्रतिनिधियों ने यह मांग की कि वार्ड में ईसीजी मशीन की व्यवस्था की जावे। हॉस्पिटल में अभी पैथोलॉजी में कल्चर टेस्ट, विडाल टेस्ट आदि टेस्ट नहीं हो रहे हैं। पैथोलॉजी लैब में आवश्यक अधिक से अधिक टेस्ट हो सके इस प्रकार की व्यवस्था की जावे।

चर्चा में कमलजीत सिंह मान, दान सिंह चंद्राकर, आर पी बारेठ, तोरण लाल साहू, राजेश कुमार साहू, कुलदीप सिंह, पवन कुमार गंगबोईर, मोतीलाल जार्ज, श्रीनिवासलू, अखिलेश मसीह, सोमित कुमार साहू, समसुद्दीन अंसारी, धनराज साहू, आरबी सिंह, ओ पी शर्मा, श्याम सुंदर, प्रीतम पटेल, अरविंद पाठक आदि उपस्थित थे।

दो वर्षो के पश्चात इस वर्ष श्रद्धांलुओं को होंगे माँ के दर्शन

0

अमरेश झा

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक मुख्यालय से पश्चिम दिशा की ओर महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम झाटीबन आलोर की पहाड़ी में स्तिथ मां लिंगेश्चरी के गुफा का द्वार वर्ष में एक बार ही खोला जाता है इस वर्ष भादो माह की शुक्ल पक्ष की 12 वी तिथि 07 सितंबर दिन बुधवार को यह द्वार खोला जायेगा, गुफा के पट खुलने का इंतजार क्षेत्र वासियों के साथ साथ समस्त देश वासियो को रहता है क्योकि माँ लिंगेश्वरी के दरबार में संतान की मनो कामना के साथ साथ अनेक कामनाओ को लेकर श्रद्धालु यहां पहुंचते है ।

आपको बता दे की देवी देवताओं की धार्मिक आस्था के लिए विश्व प्रसिद्ध बस्तर के खूबसूरत वादियों में ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में माँ लिंगेश्वरी विराजमान हैं, जहां प्रतिवर्ष हजारो की संख्या में स्थानीय भक्तो के साथ साथ भिन्न भिन्न प्रांतो से संतान की मनोकामना के लिए माथा टेकने सपरिवार आते है, अधिकांश नि: संतान दम्पति संतान प्राप्ति के लिए यहां आते हैं,
समिति के सदस्य और पुजारियों द्वारा सुबह सुबह लिंगेश्वरी मां की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है और श्रद्धालुओं को माँ लिंगेश्वरी के दर्शन गुफा के द्वार के पास से कराये जाते है श्रद्धांलुओं के दर्शन पश्चात रात में गुफा पट बंद कर दिया जाता है और श्रद्धांलुओं को माँ के दर्शन के लिए एक वर्ष का इंतजार करना पड़ता है ।

गुफा के द्वार खुलते ही होता है क्षेत्र के भाग्य का फैसला
माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति झाटी बन आलोर ने बताया की प्रति वर्ष द्वार बंद करने के दौरान गुफा के अंदर रेत बिछाई जाती है और द्वार खोलने पर बिछी हुई रेत में जो पद चिन्ह जिस दिशा की ओर दिखाई देते है वह उस क्षेत्र के विकास, सुख शांति, खुशहाली और भय आतंक विवाद को दर्शाता है जैसे गाय, हाथी, शैर के पद चिन्ह क्षेत्र की धन धान्य और खुशहाली को दर्शाता है वही तेंदुआ, बिल्ली, मनुष्य के पैर का निशान वाद विवाद, भय एवं आतंक को दर्शाता है ।

संतान की मन्नत मांगने वाले पति पत्नी को नाखुन से फाड़ कर खाना होता है खीरा

माँ लिंगेश्वरी के दरबार में सन्तान प्राप्ति के लिए भक्तो द्वारा खीरा को माँ लिंगेश्वरी को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है और पुजारी द्वारा पुजा अर्चना पश्चात पत्नी की झोली में वापस दिया जाता है उसी पहाड़ी में बैठकर पति द्वारा नाखुन से खीरे के दो भाग कर एक भाग पति और एक भाग पत्नी को खाना होता है ।

एक दिन खुलने वाली गुफा में सामाजिक समरसता

माँ लिंगेश्वरी मंदिर के पट खुलने से पूर्व से लेकर पट के बन्द होने तक सभी समाज के लोगो की अलग अलग जिमेदारिया बटी हुई है यादव समाज के द्वारा मंदिर स्थल में पानी और सामग्री लाकर खीर और आटे का प्रसाद बनाकर चढाया जाता है वही माली के द्वारा फुल की व्यवस्था, कुम्हार समाज के द्वारा हंडी दीया धुप आरती की व्यवस्था, अंधकुरी समाज के द्वारा बाजा मोहरी बजाया जाता है एवं अन्य समाज को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी जाती है समस्त समाज द्वारा अपने कार्यो का निर्वाह श्रद्धा पूर्व किया जाता है उसी के पश्चात माँ लिंगेश्वरी मेला सम्पूर्ण माना जाता ।

मन्नत माँगने और पूर्ण होने वाले श्रद्धालओ की संख्या.
साल में एक दिन खुलने वाली माँ लिंगेश्वरी गुफा के द्वार में
2016 से 2019 तक 4 वर्षो में 3690 श्रद्धांलुओं संतान की मनोकामना लेकर माथा टेका था जिसमे से 1204 श्रद्धांलुओं की मन्नत पूर्ण हुई थी वही विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी के चलते गुफा के द्वार को भक्तो के लिए बंद रखा गया था इस वर्ष माँ लिंगेश्वरी का द्वार 7 सितम्बर खोला जायेगा जिसमे श्रद्धांलुओं के अत्याधिक पहुंचने की सम्भावना बताई जा रही है ।

सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत समस्त बैक प्रबंधको का मीटिंग आयोजित

0


दिनांक 03.09.2022 बैंक सुरक्षा मापदंडों को बेहतर बनाने, एटीएम कॉर्ड का सुरक्षित उपयोग, डेबिट,क्रेडिट कार्ड पिन, व अकाउंट से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने, खाताधारकों को अवेयर करने जैसी महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चाएं हुई।

आज दिनांक 03.09.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, व एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला बालोद के समस्त बैंक प्रबंधकों के मध्य मीटिंग मिनट्स आयोजित की गई। उक्त मीटिंग में बैंक प्रबंधकाें से उनके बैंक के अंदरूनी एवं बाहरी परिसर में CCTV कैमरा लगाने एवं उसकी उचित रखरखाव, बैंक व एटीएम में अनिवार्य रूप से सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा आपातकालीन साइरन लगाने, नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना का मोबाईल नंबर सभी बैंक एटीएम में लिखे होने,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बैंकिग परिसर में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने व ऐसी सूचना त्वरित नजदीकी पुलिस थाने को देने, जैसे बैकिंग एटीएम सुरक्षा मापदंडो का जायजा लेकर उनके उचित सुरक्षा हेतु समस्त प्रबंधकों को सुझाव दिए गए, तथा ऑनलाइन/फाइनेंशियल फ्रॉड से बचाव हेतु अवेयरनेस खाता से संबंधित गोपनीय जानकारी एटीएम पिन, कार्ड नंबर, सीवीवी कोड, किसी अनजान व्यक्ति को साझा न करने, थर्ड पार्टी मोबाईल बैंकिंग UPI फोनपे, गुगलपे, जैसे एप्स का सुरक्षित उपयोग करने बैंक खाताधारकों की फाइनेशियल सुरक्षा व सुझाव को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं हुई। मीटिंग में जिले के समस्त बैंक प्रबंधक व साइबर सेल टीम बालोद उपस्थित हुए।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 02.09.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड 25 पुराना सब्जी मंडी मैदान के पास आरोपी गुरूदेव सिंह पिता सुदर्शन सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क0 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 24 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 4320 एम0एल0 कीमती 1920 रूपये एवं शराब बिकी की नगदी रकम 600 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34()क,ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, आरक्षक मनोज साहू का सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लीगल एड डिफेंस काउन्सेल की नियुक्ति के लिये रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

0

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अधीन मुख्यालय स्तर पर बस्तर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जाजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा कोरिया, महासमुंद, मुगेली रायगढ़ रायपुर, राजनांदगांव सरगुजा, सूरजपुर, कांकेर में चीफ, डिप्टी एवं अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति के लिये रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त व्यक्तियों से निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन पत्र दिनांक 05 सितंबर 2022 शाम 5.00 बजे तक आमंत्रित किये गए हैं।
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के www. cgslsa.gow.in से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा छत्तीसगढ़ ईसराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर जिला – बस्तर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है, तथा आवेदन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर जिला- बस्तर के समक्ष जमा किया जा सकता है।

अवैध रूप से शराब रखे बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस व सायबर सेल द्वारा पकड़ा गया 

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 02.09.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 22 मछली मार्केट के पास आरोपी राजा सोनकर पिता सुखराम सोनकर उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क0 22 मछली मार्केट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14,400 एम0एल0 कीमती 6400 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सुमन देहारी, सायबर सेल से आरक्षक 202 संदीप यादव, 323 राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 02.09.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा आरोपी के पानठेला वार्ड क0 20 में आरोपी गोपाल दास साहू पिता स्व० सोनकर दास साहू उम्र 62 वर्ष साकिन वार्ड क0 20 गांधी चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 600 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहु आर. 92 सुमन देहारी आर0 193 संजय चेलक की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जुआ सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जुआ, सट्टा की रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन मे कंवर पुलिस के द्वारा ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति शीतला मंदिर के पास लोगो को इक्ट्ठा कर अंको के सामने रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा खेला रहा है,

कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गवाहो को साथ लेकर तत्काल मौका ग्राम भिरई शीतला मंदिर के पास जाकर रेडकार्यवाही करने पर आरोपी को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया गवाहो के समक्ष आरोपी विजय कुमार साहू के द्वारा लोगो को इक्ट्ठा कर अंको के सामने रूपये पैसो का दाव लगाते पाये जाने से उसके कब्जे से एक नंग सट्टा पर्ची जिसमे अंको का लेख किया हुआ, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 730 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा आरोपी को अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का होना पाये जाने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ चौकी कंवर थाना गुरूर में अपराध क्रमांक-396/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्र0आर0 298 राकेश साह, आर0 162 वेद प्रकाश साहू ,आर0 50 पुलेश कटेन्द्र, की सराहनीय भुमिका रही ।

बस्तर सांसद दीपक बैज जी एवं उनकी टीम हुई दिल्ली रवाना

0

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदू,शकील रिज़वी,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,चित्रकोट विधानसभा के चारो ब्लाक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा लक्ष्मण पटेल, तोकापाल सहदेव नाग, बस्तानार शेखर ठाकुर, दरभा बिरसिंग बघेल ,सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, प्रवीण राणा,विमल सलाम, अनुराग महतो, जयपाल चौहान, अशोक चौहान,अजय उईके, मुकुंद ठाकुर एवं अन्य मौजूद थे |

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर के परिवेक्षण पर थाना प्रभारी गुरूर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी के मार्गदशन में थाना गुरूर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर के संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान कार्यवाही के तहत

दिनांक 01.09.2022 को ग्राम भ्रमण एवं जमु जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम पुरूर में आरोपी रवि कुमार जोशी पिता स्व० संतराम जोशी उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 ग्राम पुरूर पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने की नियत से विक्रय हेतु अपने हॉटल अंदर शराब रखना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 20 पौवा देशी मसाला शराब कुल 50 पौवा जुमला किमती 4600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जानें से विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS