City Media - Page 1416 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1416

दल्ली राजहरा – 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रमकू बाई साहू के नवनिर्मित मकान का विधिवत सत्यनारायण पूजा अर्चना के साथ गृहप्रवेश किया गया

0

दल्ली राजहरा…..नगर के वार्ड क्रं. 02 पंडरदल्ली क्षेत्र मे निवासरत लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रमकू बाई साहू के नवनिर्मित मकान का..विधिवत सत्यनारायण पूजा अर्चना के साथ गृहप्रवेश किया गया इस अवसर पर नगर के राजनीतिक समाजिक एंव धार्मिक गणमान्यजनो ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वयोवृद्ध महिला को बधाइयां दी ।

विदित हो कि विगत 3 जुलाई से उत्साही युवाओ ने गरीब महिला की जर्जर कच्चे मकान को देखकर उन्हें सर्व सुविधायुक्त पक्का मकान निर्माण करने का संकल्प लिया था तदोपरांत समाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल साहू एवं भोज राम साहू ने अपनी टीम के साथ जिसमें शिव प्रसाद साहू, सेवक राम साहू , कुंदन लाल साहू साथ मार्गदर्शन के लिए द्रोपति साहू एवं भूषण लाल निर्मलकर का योगदान प्रमुख था इन्होंने श्रमदान एंव जनसहयोग से बुजुर्ग असहाय महिला को नया घर निर्मित कर सौपने की दिशा मे साकारात्मक पहल एंव प्रयास ..शुरु कर दिया जिसमें लौह नगरी राजहरा के सहयोग कर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया किसी ने घर निर्माण संबंधी समान तो किसी ने नगद राशि भेंट की । 140000 रुपए की लागत में इन युवाओं ने रमकु बाई साहू को घर बना कर सौंप दिया । काम के लिए रहपाल यादव भवन निर्माण ठेकेदार ने अपनी ओर से निशुल्क मजदूर एवं राजमिस्त्री उपलब्ध कराई जिसका इन युवाओं ने श्रीफल साल एवं ₹1100 नगद देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान सत्यनारायण की कथा के साथ हुआ पंडित मिथिलेश महाराज ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाई इस कथा में रमकु बाई साहू के साथ जीवन लाल साहू एवं पायल साहू ने यजमान की भूमिका निभाई ।उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान स्वल्पाहार के साथ किया गया संध्या 6:00 बजे जय महामाया मानस मंडली सुभाष साहू के टीम के द्वारा रामचरितमान का पाठ किया गया। मानस मंडली का सम्मान समाजसेवी श्री किशोर कुमार जैन के द्वारा विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश का छायाचित्र देखकर किया गया। कार्यक्रम में माता जी के घर निर्माण को देखने एवं युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए सर्व समाज की ओर से श्री पवन गंगबेर कृष्णा साहू जी एवं टीम उपस्थित थे साहू समाज की ओर से तोरण लाल साहू जी एवम तहसील साहू संघ की कमेटी की उपस्थित हुवे वार्ड नंबर 9 के पार्षद श्रुति यादव अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी ने युवाओं के काम का भरपूर प्रशंसा किया तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी ने कहा कि सचमुच जो तुम दोनों ने बेटा बन कर यह काम किया है यह समाज तथा वर्तमान समय के लिए अनुकरणीय उदाहरण है आज के इस युग में लोग अपने माता पिता को वृद्धा आश्रमों में छोड़ देते हैं और आप लोगों ने एक गरीब असहाय महिला को घर बना कर दे कर सच मुच् में पुत्र धर्म का भरपुर उदाहरण दिया है अगर देश में आप लोगों के जैसे हर व्यक्ति सोच रखे तो मैं तो यकीन के साथ कह सकता हूं कि देश में कोई मां कोई पिता असहाय नहीं होगा और ना ही कहीं वृद्धाश्रम जैसे भवन होगा । इन्होंने अपनी ओर से भविष्य में हमेशा सहयोग करने के लिए कहा ।भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण तथा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ,अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । समाज सेवा के रूप में प्रसिद्ध है सेवा सरिता समूह जो कि असहाय वरिष्ठ नागरिकों को नि शुल्क एक समय संध्या का भोजन उपलब्ध कराता है उनकी ओर से मुन्ना भैया ने भगवान श्री राधे कृष्ण का तस्वीर देख कर माताजी का सम्मान किया ।जीवन लाल साहू भोज राम साहू ,भूषण लाल साहू, द्रोपति साहू ,सेवक राम साहू ,कुंदन साहू ,शिव प्रसाद साहू ने माताजी रमकु बाई साहू को चाबी दे कर विधिवत घर सौप दिया। रवि प्रसाद साहू का भी भरपूर सहयोग मिला ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शिक्षक ही बच्चों का भविष्य निर्माता – सूत्रधार

0

दल्लीराजहरा – शिक्षक ही बच्चों का भविष्य निर्माता है और जिस तरह से इस वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के दौरान अपनी भूमिका का पूरी सफलता के साथ निर्वहन किया है वह सराहनीय है |

उक्त बातें मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट परियोजना) एवं डीएवी विद्यालय के चेयरमेन तपन सूत्रधार जी ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कही | विद्यालय के सभागार में शिक्षक दिवस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया | शामिल कार्यक्रमों में विद्यालयीन बालिकाएं अनन्या सिंह एवं आर्ची जैन ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया | विद्यालय के हेड बॉय द्रोण बोपचे एवं हेडगर्ल गौतमी साहू ने भाषण प्रस्तुत कर अपने उद्बोधन में शिक्षकों को सम्मान नवाजा | शिक्षक दिवस के इस भव्य कार्यक्रम को विद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में कहा

कि विद्यालय शिक्षकों के अथक प्रयत्न से उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है | इसका ही प्रतिफल है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम साल दर साल लगातार बेहतर से बेहतर होता जा रहा है | इस गरिमामयी कार्यक्रम में शिक्षक एल कश्यप ने भाषण एवं अमित दुबे ने कविता पाठ प्रस्तुत किया | वहीँ अनामिका पाण्डेय ने भी सुन्दर भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों की महत्ता को प्रतिपादित किया | शिक्षक दिवस के इस गरिमामयी समारोह में डीजीएम् पर्सनल प्रताप शेखर नायक, राजेंद्र बेहरा एवं पालक संघ की संगीता बेरा विशेष तौर पर उपस्थित थे | सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया | कार्यक्रम में विद्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे | सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरीश दुबे एवं एस कुमार ने की |       

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण, बस स्टैंड का होगा व्यवस्थित विकास

0

जगदलपुर।  कलेक्टर  रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा ने जगदलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, संजय बाज़ार,दलपत सागर,आमागुडा चौक,एनएमडीसी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर का यातायात व्यवस्था के विस्तार तथा शहर को व्यवस्थित विकास कार्य के लिए निरीक्षण किए। कलेक्टर बंसल ने नगर निगम आयुक्त को बस स्टैंड का व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है ।जिसमें बस की आवाजाही और पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बस स्टैंड में यात्रियों की कोविड जाँच केंद्र का भी जायज़ा लिया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाज़ार संजय बाज़ार में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ-साथ  बाज़ार स्थल में चौकी स्थापित करने के सम्बंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण फ़ॉर्ज़ में अति. पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, आयुक्त नगर निगम प्रेमपटेल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दल्ली राजहरा शहर में ओबीसी और आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण शुरू … घर बैठे डिटेल देकर शामिल हो सकते हैं सर्वेक्षण में

0

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है l

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि सर्वेक्षण पंजीकरण का कार्य 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा डाटा संग्रहण के बाद सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा lअन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है l छत्तीसगढ़ क्वाटीबायबल डाटा आयोग के मोबाइल ऐप में व्यक्ति खुद अपनी जानकारी डालकर पंजीयन करा सकता है ।

यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप चिप्स द्वारा तैयार किया गया है ।एप को प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में चाही गई जानकारी को अपलोड किया जा सकता है । सर्वे हेतु पंजीयन के लिए लॉगिन करने के कुछ विकल्प दिए गए हैं ,जिसमें आधार कार्ड ,राशन कार्ड और मुखिया का मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है ।इसमें कोई भी प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में अपने मोबाइल नंबर से भी व्यक्ति सर्वे के लिए पंजीयन करा सकता है। इसके अलावा चॉइस सेंटर में वेब पोर्टल www.cgqdc.in के जरिए भी गणना के लिए जानकारी दर्ज कराई जा सकती है ।निर्धारित प्रारूप में दर्ज जानकारी निकाय में नियुक्त सुपरवाइजर के पास स्वयं ही फॉरवर्ड हो जाएगी। उसके बाद सुपरवाइजर आवेदक के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करेगा इसके बाद डाटा सर्वर में सुरक्षित कर दिया जाएगा। इस आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सूची तैयार की जाएगी l पंजीयन में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 8269696499 मैं संपर्क कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत मावलीपदर 2 में राशन दुकान का शुभारंभ कर किया राशन वितरण

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर हितग्राहियों को बांटा राशन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नवनिर्मित पंचायत मावलीपदर 2 में नये राशन दुकान का शुभारंभ कर हितग्राहियों को राशन वितरण किया |

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आपकी पंचायत बहुत बड़ी पंचायत थी जिससे की विकास कार्यों सहित अन्य चीजों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसलिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग कर आपके पंचायत दो दो भागों में बांटकर अब मावलीपदर 1 तथा मावलीपदर 2 दो पंचायत बनाया गया है इससे आपके पंचायत के विकास कार्य अब सुगम होगा |

उन्होंने उपस्थित राशन दुकान के संचालक को हिदायत देते हुए कहा की राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुफ्त चावल एवं रियायती दरों पर गुड़ एवं चना उपलब्ध कराया जा रहा है इसमें किसी तरह की कोताही ना बरतें उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी इसपर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, सरपंच मावलीपदर कुमारी बाई कमल साय,मनीराम बघेल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग,सहदेव कश्यप,पंच रुक्मिणी,अर्कित,भुलुकराम ,समरत,हुंगा,अजय,मायाराम, लखेश्वर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बीआरसी भवन में शिक्षको का हुआ सम्मान, कबाड़ से जुगाड़ के तहत बनाए गए मॉडल की हुई प्रदर्शनी

0

समग्र शिक्षा विकासखंड बस्तर के अंतर्गत शिक्षक दिवस कार्यक्रम पर आज बीआरसी भवन बस्तर में कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय प्रदर्शनी कार्यक्रम में विकासखंड बस्तर के समस्त संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया!

जिसमें विषय विज्ञान पर प्रथम स्थान माध्यमिक शाला चोकर रहा जहां के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर मॉडल बनाया गया था साथ ही द्वितीय स्थान पर माध्यमिक शाला छोटे अलनार के द्वारा मॉडल बाढ़ में नहीं डूबने वाला घर का मॉडल बनाया गया था! एवं तृतीय स्थान पर कन्या माध्यमिक शाला भानपुरी के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा वाटर लेबल को बढ़ाकर हम सिंचाई की सुविधा को कैसे बेहतर एवं सरल बना सकते हैं इस पर आधारित रहा, इसी प्रकार गणित विषय में प्रथम स्थान माध्यमिक शाला साले‌‌मेटा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा भिन्न को समझने का आसान तरीका एवं भाग संक्रिया को समझने का आसान तरीका अपने मॉडल में डिवीजन बोर्ड मॉडल का निर्माण काफी रोचक एवं सराहनीय रहा! द्वितीय स्थान पर माध्यमिक शाला कावडगांव इनके द्वारा वर्ग संख्याओं को समझने की मशीन मॉडल का निर्माण किया गया था अंत में तृतीय स्थान पर प्राथमिक शाला नागरवाही के द्वारा पूर्वर्ती एवं परवर्ती संख्याओं को समझने का सरल एवं आसान विधि का प्रयोग कर अपनी मॉडल में प्रस्तुत किया गया! आज के इस कार्यक्रम में बस्तर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप,,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,बस्तर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,छात्रवृत्ति प्रभारी भोला मरकाम प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

गुरु बिना ज्ञान अधूरा शिक्षक दिवस शिक्षकों का विशेष दिवस : शिक्षक दिवस की महत्वपूर्ण जानकारी

0

डॉ एस वली आज़ाद

डॉ राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में तमिलनाडु के तिरूतनी नामक एक गांव में हुआ। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। कृष्णन बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। गरीबी में भी वह पढ़ाई में पीछे नहीं रहे और फिलॉसफी में एम.ए किया, फिर इसके बाद 1916 में मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में फिलॉसफी के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया, फिर कुछ साल बाद प्रोफेसर बने। देश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के साथ ही कोलंबो एवं लंदन यूनिवर्सिटी ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को मानक उपाधियों से सम्मानित किया। 1949-1952 तक वह मास्को में भारत के राजदूत रहे और 1952 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति बनाए गए। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के चालीस साल एक शिक्षक के रूप में भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में लगाए। शिक्षक के रूप में उनके योगदान और बहुमूल्य कार्यों को याद करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है

त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव ।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ॥
भवार्थ :
हे गुरुदेव, आप मेरे माता-पिता के समान हैं, आप मेरे भाई और साथी हैं, आप ही मेरा ज्ञान और मेरा धन हैं। हे प्रभु तू ही सब कुछ है।

इसलिए है शिक्षक दिवस का महत्व

शिक्षक दिवस पर छात्र अपने शिक्षक का सम्मान करने के लिए आतुर रहते हैं। छात्रों के लिए यह खास दिन होता है। इस खास दिन पर छात्र शिक्षकों द्वारा उनके भविष्य को संवारने के लिए किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद अर्पित करते हैं। स्कूल व कॉलेजों में छात्र शिक्षकों को उपहार देते हैं व उनके लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करते हैं।पुराने शिष्य अपने गुरुओं को सोसल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाय दे रहे हैं वहीं विद्यालय में इस दिवस को विशेष रूप से शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया जाता है।

नारायणपुर जिले में 5 हजार 767 हितग्राहियों को मिला वनाधिकार पट्टा

0

भूमि समतलीकरण एवं मेड़ बंधान की सहायता से खेती-किसानी को मिला बढ़ावा

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021

अपनी जमीन का मालिकाना हक पाने का सपना हर व्यक्ति का होता है। जब यह सपना पूरा हो जाता है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों के जल, जंगल एवं जमीन के अधिकार को सुरक्षित रखकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने की कटिबद्धता के फलस्वरुप जिले में अब तक 5 हजार 767 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय किया गया है। इन हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय सहित भूमि समतलीकरण एवं मेड़ बंधान के लिए सहायता प्रदान करने के फलस्वरुप खेती-किसानी को बढ़ावा मिला है। वहीं डबरी निर्माण के जरिये हितग्राही मछलीपालन एवं साग-सब्जी उत्पादन कर आय संवृद्धि कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत् 13 दिसम्बर 2005 के पूर्व वन भूमि में काबिज हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वनवासियों के अधिकारों की रक्षा एवं वनों का प्रबंधन स्थानीय समुदाय को सौंपने का है। मुख्यमंत्री बघेल की इसी मंशा के अनुरुप जिले में वनाधिकार मान्यता पत्रों के प्रदाय में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिले में कुल 4 हजार 920 व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्रों के माध्यम से अधिकार प्रदान किया गया है। व्यक्तिगत वनाधिकार में कृषि भूमि, बाड़ी, आवासीय सुविधा एवं जीवन-यापन को उन्नत करने हेतु अन्य प्रयोजन की भूमि सम्मिलित है।

राज्य सरकार की मंशानुसार जिले में अब तक 847 सामुदायिक वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। इसके तहत् गौण वनोत्पाद, जलाशय, चारागाह, जैव विविधता इत्यादि प्रयोजन हेतु भूमि का अधिकार ग्राम सभाओं के माध्यम से वनवासी समुदाय को प्रदान किया गया है। इसके साथ ही वनवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने हेतु अब तक उपेक्षित प्रावधान को प्राथमिकता देने के फलस्वरूप जिले में समुदाय को ग्राम सभाओं के माध्यम से 847 सामुदायिक वन अधिकार पहली बार प्रदान किये गये हैं, जिसके तहत मूल निवासियों को जल, जंगल एवं जमीन के संपूर्ण प्रबंधन उपयोग सहित संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संपूर्ण अधिकार पहली बार प्रदान किया गया है।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण, खसरावार फसल रकबे की एंट्री करने के दिये निर्देश

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बीते दिन जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने भाटपाल, कुहारगांव, चाँदगाव एवं बागबेड़ा पहुंचे और किसानों के खेतों में जाकर मौका मुआयना किया। उन्होंने पटवारी द्वारा किये गए गिरदावरी की खसरा व नक्शा से मिलान कर जांच की। किसानों द्वारा लगायी गयी फसल और खसरावार एंट्री की गयी जानकारी को देखा। उन्होंने कहा कि खसरा अनुसार कितने रकबे में फसल लगायी गयी है, कौन सी फसल लगायी गयी है, कितनी जगह पर फसल नहीं लगायी गयी है अथवा जगह खाली है उसकी पूरी एंट्री रिकॉर्ड में करें।

कलेक्टर साहू ने कहा कि गिरदावरी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इससे किसानों द्वारा कितने रकबे में कौन सी फसल ली जा रही है इसकी पूरी जानकारी तैयार की जाती है। जिसके आधार पर किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है, अतः यह पूरा कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। उन्होंने प्रत्येक खसरा क्रमांक के अनुसार उस रकबे में ली जा रही फसल की खेतों में जाकर जानकारी लेकर उसे इंद्राज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बदले किसानों द्वारा ली जा रही दूसरी फसल के रकबे की पूरी जानकारी भी रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए कहा। जिससे किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने शेष बचे गिरदावरी कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिनेश कुमार नाग व क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी सहित किसान व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

जिले में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह संपन्न, जीवन में गुरू ही है, जो ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं-विधायक चंदन कश्यप

0

शिक्षादूत सम्मान से 6 एवं ज्ञानदीप पुरस्कार 3 शिक्षक हुए सम्मानित, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021

जिला मुख्यालय नारायणपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप थे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृश्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्श के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिन शिक्षकों और बच्चों के बीच बंधन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जो उनके जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरू ही है, जो ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। विधायक कश्यप ने कहा कि शिक्षकों की सेवा में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों का षीघ्र निराकरण किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम ने उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शिक्षक दिवस की बधाई देतें हुए कहा कि बिना गुरू के ज्ञान संभव नहीं है। इसलिए सभी छात्रों को अपने गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक हमारे मार्गदर्शक होते है, जो हमें अज्ञानता जैसे अंधकार से निकालकर ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर लाते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, जनपद पचंायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, बीईओ नारायणपुर खेमेश्वर पाणिग्रही के अलावा शिक्षक-शिक्षिकायें एवं बच्चे उपस्थित थे।

जिले में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में नारायणपुर विकासखंड के ग्राम गढ़बेंगाल की रंजीता नाग, नारायणपुर की राधा धुतलहरे और कविता हिरवानी और ओरछा विकासखंड के ग्राम जबगुण्डा के बन्नूराम पट्टावी, कुरूशनार की भाग्यलता पात्र. और ओरछा की राजकुमारी नेताम षामिल है। इसी प्रकार ज्ञानदीप पुरस्कार हेतु नेलवाड़ के शिक्षक श्री कन्हैया देवांगन, और ओरछा विकासखंड के शिक्षक श्री संतोष कुमार पात्र तथा गारपा के शिक्षक नोकूलराम नेताम षामिल है। इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंदन कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने जिले के दिव्यांग बच्चों सरिता कोर्राम और तुलसीराम को कैलिपर षूज, यामबत्ती को कैलीपर षूज एवं टायसिकल,सदीप मानिकपुरी को श्रवण यंत्र, नितेश कुमार को वाकर और इलेक्ट्रानिक ट्रायसायकिल और तिलक, सुखचंद सोमनाथ को आर्थोपेडिक स्टीक प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों ने जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें षॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, शिवकुमार पाण्डेय, एसडीएम दिनेश कुमार नाग सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और जीवन में गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला।

MOST POPULAR

HOT NEWS