City Media - Page 1243 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1243

बस्तर जिले के प्राचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज आनलाईन प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया

0

बस्तर जिले के प्राचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में आनलाईन प्रशिक्षण आज प्रारंभ किया गया। जिला मुख्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ सुषमा झा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरुआत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए जिसमे उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें संगवारी नाम से SMDC का सहयोग शाला में प्राप्त होगी । शिक्षा का स्तर सुधारने में समुदाय का सहयोग मिलेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर से 18 लाख की ठगी, बड़े कारोबारी के नाम पर झांसा देकर किया ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

दुर्ग – भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर से 18 लाख की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे से तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है | ये गिरोह अलग अलग प्रदेश से है ये बड़े कारोबारी के नाम पर झांसा देकर ठगी करते है |

मामले का विवरण इस प्रकार है भारतीय स्टेट बैंक एस.एम.ई. शाखा दुर्ग मैनेजर के पास दिनांक 24-01-2022 को दोपहर लगभग 12.49 बजे अनजान नंबर से कॉल आया कि मै कैलाश मध्यानी वेंकटेश मोटर्स का मालिक बोल रहा हू और बोले कि आपके बैंक शाखा मे एफ.डी. खोलना है मै कुछ देर बाद स्वयं मै आ रहा हू रास्ते पर हू किन्तु मुझे अर्जेन्ट पैसा ट्रांसफर करवाना है और बैंक शाखा के मेल आईडी पर कैलाश मध्यानी वेंकटेश मोटर्स के नाम वाली मेल आईडी से पैसा ट्रांसफर करना है उसका डिटेल भेजा | उसके पश्चात बैंक मैनेजर के मोबाईल फोन पर लगातार फोन करते रहा और जल्दी से जल्दी RTGS  करने को कहा एवं बैंक पहुचकर चेक जमा करूंगा कहा जिस पर से बैंक मैनेजर द्वारा कैलाश मध्यानी का मोबाईल एवं खाता एवं चेक नम्बर का मिलान करने पर सही पाये जाने पर तत्काल RTGS के माध्यम से 18 लाख 24 हजार 780 रुपए ट्रांसफर कर दिया। चुकि कैलाश मध्यानी हमारे शाखा के सम्मानीय ग्राहक है एवं ईमेल पर दी गई चेक नम्बर को सही एवं विश्वास हो जाने पर एवं ग्राहक की परेशानी को देखते हुए उक्त रकम को बताने गये खातो मे डाला गया। इसके बाद पुन: मैनेजर के मोबाईल फोन पर उसी नम्बर से फोन आया जिसमे दो और RTGS करने को कहा गया तब मुझे शंका हुई कि कुछ गडबड है। तब मेरे द्वारा कैलाश मध्यानी को मेरे सहकर्मी के मोबाईल नम्बर से बैंक के रिकार्ड मे जो कैलाश मध्यानी के फोन नम्बर पर फोन किया तो उनके द्वारा बैंक मे किसी प्रकार का पैसो के लेनदेन के संबंध मे नही कहा है तब पता चला कि हमारे साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उन्होंने थाना मोहन नगर में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया और तीन सप्ताह बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर ही पुलिस निशानदेही पर आरोपियों तक पहुंची विकास ढ़ीगरा जालंधर, पंजाब, पुनित गौतम फरीदाबाद, हरियाणा, मुन्ना साव मोगरा, पश्चिम बंगाल, पवन मांझी बड़रिया जिला सिवान, बिहार अपराध करना स्वीकार किया वहीं तीन आरोपी विनय यादव, करन कपूर, राजन कपूर फरार होने में कामयाब हो गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जिन दो बैंक अकाउंट मैनेजर ने रुपए ट्रैंसफर किए थे। उसमें से इंडसइंड बैंक परमजीत कौर के नाम पर था। वहीं दूसरा खाता आईसीआईसीआई बैंक में कांता रानी के नाम पर था। दोनों बैंक अकाउंट में कुल 18 लाख 24 हजार 780 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने उन खातों का स्टेटमेंट एवं केवाईसी लिया । रकम ट्रांसफर के लिये उपयोग किये गये खाते जालंधर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग नाम से कुछ समय पहले ही खोले गए हैं। इन्होंने कई राज्यों में इसी तरह की और भी धोखाधड़ी की है |

आरोपी मुख्यरूप से बड़े व्यापारियों को अपना निशाना बनाते थे। वह पहले गूगल से उनके बारे जानकारी लेते थे। उनका नंबर सर्च करते थे। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के यहां गाड़ी या अन्य सामान खरीदी करने के बहाने उनका अकाउंट नंबर और चेकबुक जैसे डिटेल हासिल करते थे। इसके बाद वह संबंधित बैंक के मेनेजर को फोन करके इतना डिटेल बताते थे कि उसे विश्वास हो जाए कि फोन करने वाले सही आदमी है।

बस्तर पुलिस ने चलाया टेक बैक योर प्रॉपर्टी अभियान, गुम हुए 15 मोबाइल धारकों को दिए

0

जगदलपुर – बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाई की जा रही है वहीँ दूसरी ओर सामुदायिक पोलिसिंग अंतर्गत आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य भी कर रही है.

ज्ञात हो कि पूर्व में बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था. जिन पर उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह, क्षेत्रीय सायबर सेल नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में उप-निरीक्षक अमित सिद्दार, प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम मोबाईल की पता तलाश हेतु ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ नामक विशेष अभियान चलाया गया है.

इस अभियान के अंतर्गत सायबर सेल द्वारा 136 मोबाईल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को आज दिनांक 14.02.2022 को शौर्य भवन स्थित पुलिस ऑडिटोरियम लालबाग में उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर 103 नग मोबाईल, संबंधित मोबाईल धारकों को विधिवत् सुपुर्दनामे पर दिये गये हैं. सुपुर्दनामा पर दिये गये मोबाईल की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये से अधिक है. पूर्व में भी बस्तर पुलिस के द्वारा 520 नग गुम मोबाईल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्दनामें पर दिया गया था.

जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने ग्राम पंचायत चोकावाड़ा के आश्रित ग्राम माचकोट में नवीन राशन दुकान का किया उद्घाटन….

0

सांसद बैज व विधायक जैन के प्रयासों से ग्रामीणों को अब तय नहीं करने पड़ेगी लंबी दूरी – अनीता पोयाम..

आज जनपद पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट के ग्रामीणों को मिली सौगात वर्षो से लंबित राशन दुकान की मांग हुई पूरी…सांसद दीपक बैज व विधायक एवम संसदीय सचिव रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम ने वर्षो से लंबित मांग को पूरा किया।इस से पूर्व ग्राम माचकोट के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 8-10 किमी का सफर पैदल पूरा करते हुए ग्राम चोकावाडा तक राशन के लिए जाना पड़ता था जो की आज समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम का आभार व्यक्त किया साथ ही ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष के समक्ष सामोदायक स्वास्थ केंद्र की भी मांग की। जिसे जनपद अध्यक्ष ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता पोयाम,जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग,जनपद सदस्य जिशान कुरैशी, जनपद सदस्य इंदिरा राव,सरपंच बैद्दनाथ नाग,ब्लाक उपाध्यक्ष विजय बिसाई,सांसद मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो,सियाराम बघेल,पुजारी अर्जुन,हरिनाथ देवांगन,कमल साय,रूकनाथ, तुलसीराम नाग, पुरन कश्यप एवम मितानिन दीदी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बस्तर पुलिस द्वारा चलाया गया ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ अभियान

0

🔅 लोगों से गुम हुए मोबाईल ढूंढकर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

🔅 अभियान अंतर्गत 136 अधिक मोबाईल बरामद।

🔅 कार्यक्रम में उपस्थित मोबाईल स्वामियों को 103 नग मोबाईल सुपुर्दनामे पर दिये गये।

🔅 बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 15 लाख रूपये।

🔅 सायबर सेल जगदलपुर द्वारा संचालित अभियान ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है एवं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित कर बेहतर पुलिसिंग की ओर कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिन पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रिय सायबर सेल नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक अमित सिदार प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम मोबाईल की पता तलाश हेतु ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ नामक विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान अंतर्गत सायबर सेल द्वारा 136 मोबाईल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को आज दिनांक 14.02.2022 को शौर्य भवन स्थित पुलिस ऑडिटोरियम लालबाग में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर 103 नग मोबाईल, संबंधित मोबाईल धारकों को विधिवत् सुपुर्दनामे पर दिये गये हैं। सुपुर्दनामा पर दिये गये मोबाईल की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये से अधिक है। पूर्व में भी बस्तर पुलिस के द्वारा 520 नग गुम मोबाईल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्दनामें पर दिया गया था।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी (सायबर सेल):-

उप निरीक्षक – अमित सिदार।
प्रधान आरक्षक- मौसम गुप्ता, लोमश दीवान, सगरो सलाम, प्रतिभा शोरी।
आरक्षक- धर्मेन्द्र ठाकुर, कृष्ण कुमार साबड़े, रवि बघेल।

संविदा कर्मियों ने फिर उठाया नियमितीकरण का मुद्दा, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से भेजा ज्ञापन

0

जगदलपुर।
छत्तासगढ़ प्रदेश के विभिन्न विभागो स्वायतशासी/मंडलों/आयोग/निगम/निकायों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने फिर एक बार नियमितीकरण का मुद्दा उठाया। बस्तर जिले के अनियमितत कर्मचारियों ने बस्तर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। अनियमितत कर्मचारी नेता मुन्ना नायक, शेखर गोलदार ने बताया कि लाखों अनियमित कर्मचारी अधिकारी/ संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, प्लेसमेंट मानदेय पर वर्षों से कार्यरत हैं जिनका नियमितीकरण किया जाये। कर्मचारी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्रों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि लाखों कर्मचारियों का समाधान किया जाये।

SSC में 12 पास अभ्यर्थियों के लिए निकली सरकारी नौकरी

0

SSC में 12 पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, क्लर्क, जूनियर सेक्रेटरी पदों पर निकली सरकारी नौकरी –

अधिक जानकारी एवं पाठ्यसामग्री व नोट्स के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

“आपरेशन मुस्कान” के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत 02 नाबालिक अपहृता को सूरत (गुजरात) से किया गया बरामद, शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला राजनादगांव मे “आपरेशन मुस्कान” के तहत चलाये जा रहे अभियान में थाना खैरागढ़ के 02 प्रकरणो मे अपृहिता दो नाबालिक बालिकाओ को सूरत गुजरात से बरामद करने में मिली बड़ी सफलता ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण क्रमांक 01 – प्रार्थी संजय लहरे पिता ठाकुर राम लहरे उम्र 38 साल साकिन खम्हरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव दिनाक 22.12.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ मे अपराध कमाक 491/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहता का पता सूरत गुजरात में होना पता चलने पर थाना खैरागढ़ से सउनि विरेन्द्र चद्राकर के साथ एक टीम रवाना की गई। टीम द्वारा नाबालिक बालिका के साथ आरोपी ईश्वर यादव पिता झनक यादव उम्र 22 साल साकिन खमतराई थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 को हिरासत में लेकर थाना खैरागढ़ आकर अपृहिता को परिजनो के सुपुर्दनामा देकर आरोपी ईश्वर यादव को विधिवत गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रकरण कमांक 01 – प्रार्थी दयाल दास पिता स्व० श्री रामकिशुन बंजारे उम्र 40 साल साकिन खम्हरिया खुर्द थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव दिनाक 22.12.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ मे अपराध कमाक 492/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहता का पता सूरत गुजरात मे होना पता चलने पर थाना खैरागढ़ से सउनि विरेन्द्र चद्राकर के साथ एक टीम रवाना की गई। टीम द्वारा नाबालिक बालिका के साथ आरोपी चंद्रविजय वर्मा उर्फ विजय वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 22 साल साकिन देवारीभाठ थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 को हिरासत में लेकर थाना खैरागढ़ आकर अपृहिता को परिजनो के सुपुर्दनामा देकर आरोपी ईश्वर यादव को विधिवत गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनो आरोपियो को धारा 363, 366,376 (02) (ढ) भादवि एवं पाक्सो एक्ट 4.6 के तहत गिर० कर रिमाण्ड पर भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ में पदस्थ आरक्षक 753 मनोज उसारे एवं महिला आरक्षक 871 शिवकुमारी जगत का सराहनीय काम रहा।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़की तरह बिजली का बिल होगा आधा बाबा साहब के संबिधान को मिटाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार – कहा केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन जी ने

0

आज 13 फ़रवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के उत्तरी प्रयाग राज के कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छ. ग. शासन रेखचंद जैन जी कर्नलगंज वार्ड में शहर के अनुसूचित जाति जनजाति के कॉंग्रेस संगठन की बैठक लेकर बसपा के राधेश्याम तिवारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और एक एक कार्यकर्ताओं को कॉंग्रेस की विचार धारा से अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की योगी एवं मोदी की डबल इंजन की अत्याचारी सरकार देश के महान पुरुष डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा बनाये गए संविधान को ख़त्म करके धार्मिक दंगा कराने का कार्य कर रही है !

इसी के साथ उन्होंने प्रत्त्यासी अनुग्रह नारायण सिंह जी एवं शहर जिला के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान जी के साथ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के गंगा नगर, स्वराज नगर एवं अल्ला पुर के जनता के बीच में जाकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा की आप लोग यदिउत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनाते है तो छ. ग. के मॉडल पर एवं हमारी नेता प्रियन्का गाँधी जी के प्रतिज्ञा पत्र के अनुसार सभी जनता को बिजली का बिल आधा करने, किसानों का कर्जा माफ़ करने, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त करने, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में देने एवं 1000 रुपये प्रति मांह वृद्धा, विधवा पेंशन देने जैसी जन कल्याण कारी योजनाओं को प्रदेश में लागू करेगें, इन सबके लिए शहर उत्तरी विधानसभा के सीधे सरल एवं सहज प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को पंजे के निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की !

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन जी के साथ शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन अनूप त्रिपाठी राधेश्याम तिवारी अनूप सिंह रिंकू गुप्ता अर्जुन त्रिपाठी राजेंद्र गौड़ राम मनोरथ सरोज लालता प्रसाद विभूति प्रसाद श्यामल घोष अनुज घड़ियाल राजकुमार कुशवाहा राजेश कुमार गौतम मणि शंकर प्रीति कुमारी अनूप सिंह राहुल मिश्रा सुशील मिश्रा बैजयंत मिश्रा डॉक्टर सुभाष यादव जस्टिस सभाजीत यादव विनय तिवारी सुभाष चंद्र पांडे निशांत रस्तोगी प्रकाश यादव विनोद श्रीवास्तव जेपी शर्मा मीरा देवी पार्षद कंचन देवी वार्ड अध्यक्ष श्री नाथ मिश्रा गुड्डी देवी शकुंतला देवी शीला देवी जगदलपुर जिला महासचिव हेम उपाध्याय इंटक कांग्रेश प्रदेश महासचिव विजय सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

संजय गांधी वार्ड निवासियों के लिए आवास बना गले की हड्डी क्या बचा पाएगी भाजपा, कब तक कांग्रेसी बनायेगी दूरी

0

जगदलपुर। संजय गांधी वार्ड के निवासियों के लिए आवास अब गले की हड्डी बनते जा रही है क्योंकि सर्वप्रथम पार्षद द्वारा आवास दिलाने के नाम पर की गई कथित ठगी के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रशासनिक डंडे की ज़ोर जी का जंजाल बना हुआ है तो भाजपा व कांग्रेसी भी राजनीतिक स्टंटबाजी के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। कुल मिलाकर नुकसान अब वार्डवासियों का होना तय है फिर भी एक उम्मीद प्रशासन की ओर से दिखाई दे रहा है किंतु आवास आवंटन होगा या नहीं वह भविष्य की गर्त में है।

विगत एक माह से संजय गांधी वार्ड सुर्खियों में हैं, इसकी धमक रायपुर से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया है। खेमें में बंटी भाजपाई भले ही आंदोलन किए किंतु केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार के रेलवे प्रशासन द्वारा वार्डवासियों पर चाबुक चलाने को आमदा है और तो और भाजपाईयों की बातों को रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने भी हल्के में लिया है जिसके कारण वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम सतपति द्वारा वार्डवासियों को प्रताड़ित करने से भी नहीं चूक रहे हैं जिसके कारण कभी भी बड़ा कदम प्रशासन उठा सकती है। भाजपा का भी रेलवे प्रबंधन के खिलाफ स्टंट स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सोशल मीडिया में ब्यानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है किंतु वह भी कब तक रहस्यमई चुप्पी साधेगी क्योंकि रेल्वे के लोग वोट बैंक है यदि कोई बड़ा कदम नहीं उठाती है तो राजनीतिक दृष्टि से नुकसान संभव है।

जिला प्रशासन क्या उठाती है ठोस कदम

कथित पार्षद कोमल सेना और रेलवे पीड़ित इन लोगों को इंसाफ मिलने की आस केवल और केवल जिला प्रशासन से है क्योंकि राज्यपाल ने स्वयं पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कलेक्टर रजत बंसल को कहा है। इस मामले में पहली दौर की बातचीत हो गई है और मंगलवार से नियमित सुनवाई की बातें कही जा रही है। दो दिनों बाद कलेक्टर क्या फैसला लेते हैं वह देखने वाली बात होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS