City Media - Page 861 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 861

पुरानी पेंशन स्कीम पर मुख्यमंत्री बघेल से करेंगे चर्चा : चंदन कश्यप

0
  • नारायणपुर क्षेत्र के शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बस्तर पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा विकासखंड बस्तर से जुड़े पचासों शिक्षकों ने पुरानी पेंशन में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप के निवास में उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कश्यप ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में आ रही दिक्कतों को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षक संवर्ग के साथ खड़ी है। चंदन कश्यप शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ न्याय होगा। उन्होंने शिक्षकों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात भी कही। जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी ने विधायक से कहा कि पूर्व सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर जन घोषणा पत्र के अनुसार शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए। साथ ही पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने की मांग की। साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानते हुए पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना को लेकर भी विधायक को अवगत कराया। इस अवसर पर शैलेन्द्र तिवारी जिला संचालक, रुद्रनारायण भारद्वाज, चेतेंद्र प्रसाद पाणिग्राही, संजय तिवारी, लखेराम बिसाई, पदम कश्यप, जोगेंद्र पाण्डेय, प्रेमनाथ दीवान, भगत राम कश्यप, महेश बेस, गिरधर पटेल, विनय कुमार ठाकुर, मनीराम बघेल, सुकालू राम बघेल, सुखचंद बघेल, टीआर दुर्गम, दुर्योधन बेध, रामप्रसाद साक्षी, सेवक राम नेताम, कुलन मौर्य, संजीव शर्मा, रवि नामदेव, तुलसी बघेल, भास्कर जायसवाल, जनक राम बघेल, कन्हैया कौशिक, द्वारिका नरेश, गजेंद्र पाणिग्राही, अस्तु ठाकुर, रश्मि पाठक, सविता ठाकुर, ज्योति दुर्गम, जीवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता में महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर ऐतिहासिक शिव मंदिर में वृहद तैयारी चल रही है।भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए सजाया संवारा जा रहा है। इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर विधि- विधान से त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है।इस महापर्व को लेकर ऐतिहासिक ग्राम मधोता शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पोताई कर उसे सजाया संवारा जा रहा है। शिव मंदिर पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि पूजन के लिए मंदिर को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजार्चना जारी रहेगी। रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक व दूर दराज़ से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन व विश्राम की व्यवस्था भी मंदिर समिति द्वारा की गई है। बता दें कि मधोता का शिवरात्रि मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला में से एक है।वहीं आज से मेले की तैयारी भी शुरू हो रही है।

15 लोगों को विधायक रेखचंद जैन ने फिर दी आर्थिक मदद

0
  • शिक्षा, ईलाज और रोजगार के लिए दी गई सहायता राशि

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के 15 लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता शिक्षा, ईलाज, रोजगार आदि के लिए दी गई। विधायक कार्यालय पहुंचे हितग्राहियों से जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह सोच है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचें। उनकी मंशा के अनुरूप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी गई है। जैन ने हितग्राहियों को अपने- अपने बैंक खातों में चेक डालने, बेहतर कारोबार संचालन करने और समुचित ईलाज कराने की समझाईश भी दी। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि आप लोगों ने मुझे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने का मैंने प्रण ले रखा है। जैन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी भी वक्त आवाज दे सकता है, वे जन सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। चेक वितरण के दौरान जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, गौरनाथ नाग, होरी मंडल, कौशल नागवंशी, सूर्या पानी, विक्की निषाद, विजय सीनघ, कुलदीप भदौरिया, संतोष सिंह समेत अनेक पार्टीजन, कार्यालयीन सहयोगी व अन्य मौजूद थे।

नेगानार के शिव मंदिर में इस बार भी उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
  • महाशिवरात्रि को लेकर नेगानार शिव मंदिर में तैयारियां जोरों पर
  • मंदिर परिसर में लगने वाले भव्य महाशिवरात्रि मेले में उमड़ेगी भीड़

बकावंड महाशिवरात्रि शनिवार को है। शिव आराधना के इस महापर्व को लेकर बस्तर संभाग के शिव मंदिरों एवं शिवालयों में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। बकावंड विकासखंड के नेगानार स्थित शिवधाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर में वृहद तैयारी चल रही है।क्षेत्र के मंदिरों को भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए सजाया संवारा जा रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर विधि- विधान से त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है। इस महापर्व को लेकर बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के नेगानार शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पोताई कर उसे सजाया संवारा जा रहा है। उधर शिवभक्त शिवशक्ति समितियों के सदस्यों ने बताया कि इसके लिए क्षेत्रों को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजार्चना जारी रहेगी। रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक व दूर दराज़ से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन व विश्राम की व्यवस्था भी कमेटी द्वारा की गई है। बता दें कि नेगानार का शिवरात्रि मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला में से एक है।वहीं आज से मेले की तैयारी भी शुरू हो रही है। बड़े बड़े झूले का लगना भी शुरू हो गए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बाजार भी लगना शुरू कर दी है। हर वर्ष शिवभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ व मेले का बढ़ती क्रम में है। इस बार भी वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस बार मेले लगाने के लिए जगह की भी कमी पड़ने की संभावना दिख रही है। इस मेले की सुरक्षा हेतु बस्तर थाना को कमेटी के द्वारा सूचना भेज दी गई है। इस मेले में दूर दराज से लोगों व शिव भक्तों का बड़ी संख्याओं में जनसैलाब उमड़ने की संभावना दिख रही है।

जगदलपुर शहर में जल्द बहने लगेगी ‘अमृत की धारा’

0
  • मेयर सफीरा साहू ने अमृत मिशन के जारी कार्यों का लिया जायजा
  • पानी टंकी, फिल्टर प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पाईप लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू ने गुरुवार को सुबह शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग, अमृत मिशन के नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा भी मौजूद थे। महापौर सफीरा साहू ने अमृत मिशन योजना के तहत नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं साईं कॉलोनी, धर्मपुरा, हाउसिंग बोर्ड लालबाग व अनुकूल देव वार्ड में बन रही पानी टंकियों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकियों निर्माण तय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें । साथ ही वार्डो में पाइपलाइन विस्तार के कार्य को भी जल्द पूरा करे ,अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न ना हो उस का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

पूरी तरह सफल रहा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन

0

जगदलपुर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा है कि 15 फरवरी को कर्मचारियों की 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने आंदोलन में भाग लेकर संघ की एकजुटता का परिचय दिया। यह कर्मचारियों की मेहनत का फल है कि आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा।श्री परिहार ने कर्मचारियों से उम्मीद की है कि भविष्य में होने वाले आंदोलन में भी इसी तरह से बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों, जिले के पदाधिकारियों, समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों, जिला महारानी इकाई अध्यक्ष, मेकाज अध्यक्ष, मेकाज चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष, आयुर्वेदिक इकाई जिला अध्यक्ष कुम्हारपारा, डीएमएफटी महारानी अध्यक्ष, डीएमएफटी मेकॉज अध्यक्ष एवं सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि जब भी संघ से किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, संघ हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण

0

नगर पालिक निगम के तहत आज सुबह महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग ,अमृत मिशन नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा साथ उपस्थित थे । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आज अमृत मिशन योजना के नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया ,साथ ही पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया ।

वही साईं कॉलोनी की पानी टंकी ,धर्मपुरा की पानी टंकी ,हाउसिंग बोर्ड लालबाग की पानी टंकी ,व अनुकूल देव वार्ड में बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का अवलोकन करते संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकी को पूरा कर तय सीमा में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया । साथ ही महापौर ने कहा अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें । साथ ही वार्डो में पाइपलाइन विस्तार का कार्य को भी जल्द पूरा करे ,अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न ना हो उस का विशेष ध्यान रखें । इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

यूनियन प्रतिनिधियों और नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक खदान की हुई सौजन्य भेंट

0

आज मुख्य महाप्रबंधक खदान सभागार में नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार और खदान में कार्यरत सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक सौजन्य बैठक कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को पुनः राजहरा खदान में नये जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। पुनः इसलिए कि नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान इससे पूर्व 1991 से 2004 तक राजहरा खदान में ही कार्यरत थे। इसलिए वो यहां की स्थिति से अच्छी तरह से परिचित हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और उपमहासचिव लखनलाल चौधरी ने उनके राजहरा खदान में मुख्य महाप्रबंधक खदान के पद पर नियुक्त होने पर उनको बधाई दी और उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ के नियमित और ठेका श्रमिक हर परिस्थिति में सुरक्षा के साथ उत्पादन को बढ़ाने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे, जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान से अनुरोध किया है कि खदान में सुरक्षा प्रथम की निती पर सुरक्षात्मक तरीके से कार्य किया जावे जिससे सभी कर्मचारी बिना किसी दबाव के उत्पादन में अपना उत्कृष्ट योगदान दे सकें,जिस पर मुख्य महाप्रबंधक खदान ने सुरक्षा प्रथम के साथ उत्पादन करने की बात कही है और साथ ही कार्य स्थल पर कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने को कहा है। भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने बताया कि नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान राजहरा नगरी से भलीभांति परिचित हैं तो आज यहां कर्मचारी किस तरह बिना किसी की सुविधा के रहने पर विवश हैं यह उनको पता है साथ स्कूल और अस्पताल की स्थिति से सभी परिचित हैं इसमें सुधार की बहुत अधिक आवश्यकता है जिस पर नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान ने कहा कि उनका पहला फोकस राजहरा की अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाना है और उन्होंने ईसपर कार्य भी करना शुरू कर दिया है जल्द ही परिवर्तन दिखाई देगा। संघ के नेताओं ने बताया कि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है और अब प्रथम भेंट पर लगता है कि निश्चित ही मुख्य महाप्रबंधक खदान कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे और इसमें सुधार भी लायेंगे। बैठक में खदान प्रबंधन की तरफ से आर सी बेहरा, चिंताला श्रीकांत,आर सिरपुरकर, मायाराम ठाकुर, कार्मिक विभाग से विकास चंद्रा बघेल और अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। यूनियन की ओर से भारतीय मजदूर संघ से मुश्ताक अहमद, लखनलाल चौधरी,एटक से कमलजीत सिंह मान, राजेन्द्र बेहरा, इन्टक से अभयसिंह, आर मानकर, तेजेन्द्र सिंह,सिटू से पुरूषोत्तम सिमैया, प्रकाश क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ मुक्ती मौर्चा से सोमनाथ एवं अन्य यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के काम में बढ़ी अनियमितता,बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल, पानी की भी समस्या

0

दल्लीराजहरा कुसुमकसा में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के काम में लापरवाही बढ़ती जा रही है। जहां पहले पाइप लाइन फटने से पानी की समस्या बरकरार रही तो वहीं अब जगह-जगह गड्ढों से बाइक सवार और अन्य वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं कुसुमकसा में बुधवार शाम 7:00 बजे ऐसा ही हादसा हो गया। जिसमें दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जनपद सदस्य संजय बैस ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे निर्माणाधीन कार्य में बहुत अनियमितता पूर्वक काम चल रहा है। विगत दिनों लोगो की सुविधा के लिए नल जल की सुविधा के लिय पाइप लाइन बिछाया गया था, उसे अपने बड़े बड़े मशीन से पाइप तोड़कर सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाया गया। एक माह से पानी नहीं मिल रहा था। शासन प्रशासन के लोगों को अवगत कराने पर भी मौन साधे हुए है। लगता है NH अपने काम से मतलब है। लोगो के हितों की कोई परवाह नही है। अब सड़क हादसे भी इस बेतरतीब निर्माणाधीन कार्य की वजह से होने लगे हैं। जिससे कभी भी लोगों की जान भी जा सकती है। इतना सब होने के बावजूद नेशनल हाईवे के अफसर नहीं सचेत हो रहे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुव गोंड़ समाज की महासभा सितलावंड में

0

जगदलपुर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़ा देव मंदिर प्रांगण में धूम धाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज जगदलपुर जिला बस्तर की अतिआवश्यक बैठक सितलावंड मे हुई। इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूम धाम से शिवरात्रि पर्व बुढादेव मंदिर सितलावंड मे दिनांक 17/02/2023से19/02/2023 तक तीन दिवसीय मनाया जावेगा। समाज के सगाजनो से अधिक से अधिक संख्या मे बुढादेव का दर्शन करेने की अपील की गई है। इस बैठक मे सदासिंह चन्द्रवंशी, दयालू राम ध्रुव, गेदलाल ध्रुव, चैतराम ध्रुव, चंदू लाल नाग, पूरन सिह, जय सिह ध्रुव, सालिक राम ध्रुव, कांतू ध्रुव मधुसूदन ध्रुव, करन सिह ध्रुव, दिनेश ध्रुव ,कृष्ण सोरी, गोमती ध्रुव ,शभूनाथ ध्रुव लिलेशवर सिह ध्रुव,अशोक ध्रुव भगत राम कोराम,रमेश नेताम, लछिनधर ध्रुव श्रीमति दया ध्रुव,गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, सुरूज नेताम तथा बडी संख्या मे समाज के सदस्य गण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS