City Media - Page 898 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 898

कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री गौठान और पौनी पसारी का किया लोकार्पण

0

डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री गौठान और पौनी पसारी का किया लोकार्पण एवं मुख्यमंत्री घोषणा लगभग 2 करोड़ इनकन्वे लाख व अन्य निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने आम जनता , पशुपालकों और यदुवंशियों को मुख्यमंत्री गौठन और गरीब तबके के दुकान चलाने वाले साथियों को पौनी पसारी समर्पित किए और आगे श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने आशीर्वाद उद्बोधन में आम नागरिकों को और नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके टीम को बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ शासन मैं सभी जगह गौठान का निर्माण और नगरी क्षेत्र में पौनी पसारी का निर्माण करा कर व गोधन न्याय योजना प्रारंभ कर आम नागरिकों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास छत्तीसगढ़ शासन ने की है और आज मुख्यमंत्री घोषणा का नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि नगर के समस्त वार्डों में सीसी रोड नाली विद्युतीकरण पाइपलाइन और स्वामी समाज का भवन व अन्य भवन निर्माण मंच निर्माण का भूमि पूजन कर रही हूं क्या सभी नगर पंचायत के सभी पार्षदों के एकता का परिचालक है जो कि सब मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और

समस्त पार्षद और मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त टीम को बधाई देती हूंश्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए आम नागरिकों को अपने 3 साल की उपलब्धि बिना आते हुए बताया कि हमने मंगल भवन का निर्माण के साथ-साथ गार्डन का निर्माण कराएं हैं और आने वाला समय में भगवान महावीर अहिंसा मार्ग बीटी रोड बस स्टैंड परिसर बीटी रोड और अन्य रोड को डामरीकरण किया जाएगा साथ ही साथ शासकीय तालाब का सौंदर्यीकरण करने का भी प्रस्ताव एवं स्टेडियम का जो जीने द्वार का कार्य अभी आने वाला समय में हम प्रारंभ कर आएंगे माननीय कैबिनेट मंत्री जी के संरक्षण में हमने आज 3 वर्ष पूरे किए हैं और कैबिनेट मंत्री ने आज इस गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य में समय दिए हैं उसके लिए माननीय कैबिनेट मंत्री को बधाई और सीएम साहब को बधाई और नगरी प्रशासन मंत्री को बधाई देती हूं और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान एवं समस्त टीम को अच्छे कार्यों के लिए बधाई देती होकार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने किए और समस्त पार्षदों द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री जी का अगवाई किए जिसमें अशोक चनाप शोभा राजपूत ममता शर्मा मनी बघेल शोहदरा देवांगन रहिमत कोसमा झुमुक कोसमा सुभद्रा टांडेकर दसोदा भूआर्य नारायण सिंह अनीता साहू के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता नगर के सम्मानीय नागरिक ज्ञान के अगुवाई में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन किएआज नगर पंचायत डौंडीलोहारा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने लोकेश्वरी गोपी साहू के अगुवाई में मुख्यमंत्री घोषणा समस्त राज्यों में सीसी रोड नाली पाइपलाइन विस्तारीकरण व अन्य कार्यों का भूमि पूजन और मुख्यमंत्री का गौठान एवं पौनी पसारी का लोकार्पण किए जिसमें सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत के शिव घाट के रास्ते से नगर पंचायत गौठान पहुंचकर लोकार्पण रीबन काटकर गौठान अंदर गोठानी स्थल का निरीक्षण करते हुए शिलालेख पत्थर का लोकार्पण किए तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री और समस्त पार्षद साथी कांग्रेस के कार्यकर्ता और समस्त नागरिकों के साथ बैंड बाजा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल होनी

पसारी जहां लोकार्पण किया जाना था वहां पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात मुख्यमंत्री घोषणा का भूमि पूजन करते हुए पौनी पसारी का लोकार्पण किया इस पूरे कार्यक्रम में डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा मंत्री जी प्रतिनिधि माननीय अनिल लोढा जी और कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता नगर पंचायत के समस्त पार्षद अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिकों की उपस्थिति में मंच पर कैबिनेट मंत्री और समस्त पदाधिकारी मंचासीन हुए तत्पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री को साल श्रीफल देकर स्वागत और सम्मान किए उसके बाद मंच पर उपस्थित समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा जी गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हस्तीमल सांखला जी एल्डरमैन ताराचंद लोढा जी राजाराम ताराम जी जनपद सदस्य प्रकाश शर्मा जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा हर्षित जैन जी व्यापारी प्रतिनिधि मंडी बोर्ड जिला बालोद विकास लोढा जी कोषाध्यक्ष मेघनाथ साहू जी गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी महामंत्री लोकनाथ निषाद जी नवनिर्वाचित सरपंच खपरी सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष धनेश बघेल संरक्षक बूटू राम पुणे सचिव एलएन बघेल कर्मचारी प्रकोष्ठ के के आर बिरहा पेंशनर समाज के अध्यक्ष सियाराम शर्मा कामता प्रसाद साहू चुन्नीलाल साहू नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्व सहायता समूह के माताएं बहने और समस्त नगरवासियों के गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया जाना है आयोजन

0

दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक जिले में मनाया जाएंगा सड़क सुरक्षा सप्ताह स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता,एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर जैसे विविध कार्यक्रमों का सप्ताह मे किया जाना आयोजन। वाहन चालकों का ट्रैफिक कार्ड भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बनाया जाना है।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस जिला बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार देश भर के सभी जिलों में दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाना है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान दिनांक 11.01.2023 को 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का उदघाटन समारोह यातायात कार्यालय बालोद के सामने किया जाना है साथ ही यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया जाना बाद जिले के अधिकारी/कर्मचारीयों के साथ हेलमेट रैली का कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने शपथ कार्यक्रम किया जाना है। दिनांक 12.01.2023 को स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ निबंध लेखन चित्रकला स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन बाद ओव्हलोड़ वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने अभियान चलाया जाना है। दिनांक 13.01.2023 को बस ऑटो टैक्सी युनियन के वाहन चालकों एवं परिचालाकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

दिनांक 14.01.2023 को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन, दल्ली चौक बालोद में रेड सिग्नल जंपिग, गलत दिशा में वाहन चालन पर बड़े स्तर में चालानी कार्यवाही एवं समझाईश कार्यक्रम एनसीसी स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। दिनांक 15.01.2023 को आरक्षित है। दिनांक 16.01.2023 को लर्निंग लायसेंस बनाने शिविर का आयोजन दिनांक 17.01.2023 को यातायात सप्ताह का समापन कार्यक्रम जिसमें गुड सेमेरिटन्स का सम्मान निबंध लेखन चित्रकला स्लोगन उत्कृष्ट कार्य करने वालों कों प्रशस्ति पत्र मोमेण्टो से सम्मान किया जाना है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक दिन शाम के समय साप्ताहिक बजारों में जाकर नुक्कड नाटक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाना है। दिनांक 11.01.2023 को प्रातः 09.30 बजे हेलमेट रैली का आयोजन किया जाना है जिसमें समस्त आम नगारिकों से सादर अपील है कि अपने दोपहिया वाहन (हेलमेट) के साथ यातायात कार्यालय बालोद में उपस्थित हो कर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। यातायात कार्यालय बालोद में दिनांक 11.01.2023 से ट्रैफिक कार्ड बनाये जाना है जिसके लिए वाहन चालकों से अपील किया जाता है कि अपने वाहन के दस्तावेज, लायसेंस एवं 02 फोटो के साथ यातायात कार्यालय में जमा करने पर ट्रैफिक कार्ड बनाकर वितरण किया जाएंगा।

कांग्रेसजनों ने श्रद्धा भाव के साथ नमन किया बस्तर के गांधी को

0
  • कांग्रेस भवन में मनाई गई पूर्व मंत्री मानकूराम सोढ़ी की पुण्यतिथि
  • कांग्रेस की मजबूती के लिए जीवन समर्पित कर दिया था श्री सोढ़ी ने

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मंत्री एवं सांसद मानकूराम सोढ़ी की छठवीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध मानकूराम सोढ़ी ने बस्तर के लंबे समय तक सांसद रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन बिता दिया। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी नवाजा गया था। अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्य और दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाई। सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी सोढ़ी को जिले के आदिवासी बस्तर के गांधी के नाम से जानते पहचानते थे। बस्तर में कांग्रेस के लिए उन्होंने जो कार्य किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर में उस दौर में वे बस्तर के पहले नेता थे जिन्हें गांधी परिवार नाम से जानता पहचानता था। महापौर सफीरा साहू, जिला महामंत्री अनवर खान, दिनेश सिंह, राजकुमार झा, धरम सोढ़ी, कौशल नागवंशी, गौरीकांत मिश्रा, अपर्णा वाजपेयी सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि पूर्व मंत्री और सांसद मानकूराम सोढ़ी बस्तर में कांग्रेस के एक ऐसे जाने पहचाने चेहरा थे, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में कांग्रेस पार्टी के लिए कई विषम परिस्थितियों का भी सामना किया। नेहरू, इंदिरा, राजीव के दौर के नेताओं के रूप में इनकी गिनती हुआ करती थी। उस दौर में बस्तर में कांग्रेस की बागडोर इनके हाथों में थी। उन्होंने कांग्रेस की सेवा में अपना सारा जीवन बिता दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में सुनीता सिंह, सुशीला बघेल, बी ललिता राव, श्वेता बघेल, लता निषाद, नेहा ध्रुव, कमलेश पाठक, सुरेंद्र झा, हरीश साहू, अमर सिंह, राधाबाई, गंभीरनाथ नाग, यशपाल ठाकुर, एस दंतेश्वर राव, योगेश पाणिग्रही, जावेद खान, अब्दुल रशीद, माधुरी शर्मा, कनकदई नाग, आमना बेगम, गौरनाथ नाग, मातीयश नमर्षिल, प्रवीण जैन, एम वेंकट राव, अवधेश झा, अंकित सिंह, अरुण गुप्ता, अंफाज, महेश ठाकुर, दुशाल काले, पापिया गाईन, सुखमन कश्यप, अजय बिसाई, छबिश्याम तिवारी, किरण गुप्ता, विक्की नायडू, उस्मान रज़ा, बोटी नाग तथा सभी स्तर के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी, समन्वय समिति, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य,नगर निगम व पंचायत प्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महिलाओं ने कहा – थैंक्स एसपी सर एंड बस्तर पुलिस

0
  • नगरनार की महिलाओं के गुम पर्स और डाक्यूमेंट्स चंद घंटों में ढूंढ निकाले कोतवाली पुलिस ने

नगरनार इस बस्ती की दो कामकाजी महिलाएं जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस से मिले सहयोग को शायद कभी नहीं भूल पाएंगी। उनकी मेहनत की कमाई के बारह हजार रु. और अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज जगदलपुर में खो गए थे, जिन्हें पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला। इससे अभिभूत महिलाओं ने सिटी कोतवाली पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कहा – थैंक्स एसपी सर एंड बस्तर पुलिस। जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपनी बेहतर कार्यशैली और कर्तव्य के प्रति सजगता के दम पर विशिष्ट पहचान बना ली है। ऐसे कई मौके आए, जब कोतवाली पुलिस ने सजगता का परिचय देते हुए लोगों का दिल जीत लिया। चाहे अपने मासूम बच्चे के साथ परेशान हाल घूम रही महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने का मामला हो, या फिर राह भटक कर जगदलपुर पहुंची महिला को सकुशल बालोद जिले में स्थित उसके गृहग्राम में भेजने का वाकिया, कोतवाली पुलिस जगदलपुर ने मानवीय संवेदना का परिचय हर बार दिया है। अपनी सदाशयता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 10 जनवरी को भी कोतवाली टीआई एमन साहू के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने एक और बेहतर काम कर दिखाया। नगरनार के कोपगुड़ा स्थित दीनबंधु कुटीर संस्थान में कार्यरत दो महिलाएं 9 जनवरी को शाम 4 बजे खरीदारी करने के लिए संजय बाजार एवं जगदलपुर गई हुई थीं। इस दौरान वहां इन महिलाओं का पर्स गोल बाजार के आसपास रास्ते में गिर गया। पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व नकद 12 हजार रुपए रखे थे। महिलाओं ने इस घटना की सूचना 10 जनवरी को सुबह 11 बजे सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू को दी। थाना प्रभारी श्री साहू ने पुलिस स्टाफ भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कराया। फुटेज से पता चला कि महिलाओं का पर्स गोल बाजार में बैग सिलने वाले युवक ने उठाया है। सिटी कोतवाली पुलिस टीम उस युवक तक पहुंच गई। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसे पर्स रास्ते में पड़ा हुआ मिला था। गुम हुए पर्स को सिटी कोतवाली थाना लाकर महिलाओं के सुपुर्द कर दिया गया। महिलाओं को पर्स में 12 हजार रु. व सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सही सलामत मिले। खोया हुआ पर्स मिलने से महिलाओं के चेहरे पर खुशी की चमक देखने को मिली। महिलाओं ने बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, थाना प्रभारी एमन साहू तथा कोतवाली पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा – थैंक्स एसपी सर एंड बस्तर पुलिस।

सांसद बैज और विधायक बेंजाम ने छात्राओं को भेंट की सायकलें

0
  • मृत छात्र की मां को प्रदान किया एक लाख का चेक, स्कूल में पौधे रोपे


बस्तर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम ने विभिन्न स्कूलों की सौ से भी अधिक छात्राओं को सायकल वितरण किया। उन्होंने एक हादसे में मृत छात्र की माता को एक लाख रु. का चेक सौंपा तथा शाला परिसर में पौधेरोपण भी किया।


सांसद बैज और विधायक बेंजाम ने 10 जनवरी को हायर सेकंडरी स्कूल चितापुर, ढोढरेपाल, हाई स्कूल छोटे कड़मा, हायर सेकंडरी स्कूल पखनार, छिदावाड़ा की छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 103 सायकलों का वितरण किया। छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत छात्र स्व. महेश की पालक सुकदेई को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। हाई स्कूल चितापुर में 25 छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा स्कूल प्रांगण में सांसद दीपक बैज एवं विधायक राजमन बेंजाम ने पौधरोपण भी किया। बैज ने छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी लगन के साथ मेहनत करता है, वह सफलता के शिखर तक जरूर पहुंचता है। इस दौरान सांसद बैज व विधायक बेंजाम के साथ रूक्मणी कर्मा, सुंदर सोढ़ी, तारा बेंजाम, जयदेव नाग, लाला कर्मा, चैतन नाग, सीमांचल ठाकुर, बीईओ दरभा राजेश, स्कूल के प्राचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखेंगे कोटवारों की मांगें : बघेल

0
  • संभाग स्तरीय सम्मेलन में विधायक लखेश्वर बघेल ने दिया आश्वासन

बस्तर कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बस्तर के विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल उपस्थित थे । कोटवारों को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि कोटवार अपने गांव के सभी कामों में अपना दायित्व नम्रतापूर्वक निभाते हैं। रियासत काल से कोटवार पीढ़ी दर पीढ़ी शासन और गांवों के कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। जिस तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कोटवारों की सभा में जो घोषणाएं की थीं, वे घोषणाएं प्रदेश के सभी कोटवारों के लिए एक अच्छी पहल है। निश्चित रुप से आप लोगों की मांगें पूरी होंगी। विधायक बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जनवरी को गिरोला आ रहे हैं। इस दौरान मैं आप लोगों की मांगों के संबंध में उनसे जरूर चर्चा करूंगा। याद रखें कि भूपेश है तो भरोसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आप लोगों का भरोसा टूटने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस महीने के 25 तारीख को बस्तर प्रवास के तहत गिरोला आगमन हो रहा है। गिरोला स्थित मेरे पैतृक निवास में आभार कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल सिरहा, गुनिया, मोहरिया, बजनिया, गायता, हाट पहरिया, पुजारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं कर प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया जाएगा।

दंगे के बाद जिला व पुलिस प्रशासन को सरकार की फटकार

0
  • आवश्यक सूचना संग्रहण में कोताही के कारण हुई दुर्घटनाएं

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कांफ्रेंस में ताकीद किया था कि बस्तर की शांत फिज़ा को बदनाम करने कुछ संघ_संगठनें उपद्रव कर सकते हैं और यह घटनाक्रम लगातार हो रही है। उसके बावजूद आवश्यक सूचना संग्रहण नहीं किया जा रहा है जिसकी परीणिती अब नारायणपुर कांड़ के रूप में सामने आई। दूसरी तरफ सुरक्षा और कानून व्यवस्था के सम्बंध में आईजी सुंदरराज पी. और प्रभारी कमिश्नर ने ज्वाइंट बैठक ली ।बस्तर संभाग में इन दिनों आदिवासियों और मतांतरित आदिवासियों के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार हर क्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है । नारायणपुर में बड़ी घटना घटित हो गई यदि पुलिस अधीक्षक पी. सदानंद ने मामला को नहीं संभाला तो बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन प्रश्न यह है कि दोनों विभागों का समन्वय क्यों नहीं बन रहा है जिसके कारण बड़ी घटनाक्रम हो गई। बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमंडलाधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।आईजी सुंदरराज ने जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए निरंतर जन संवाद और समस्या निदान शिविर का आयोजन पर जोर दिया। यह जन संवाद व समस्या शिविर में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को साप्ताहिक बैठक कर क्षेत्र के समाज प्रमुखों, परगना प्रधान से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।शांति व्यवस्था के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की गई।पुलिस महानिरीक्षक पी.सुंदरराज, प्रभारी संभागीय आयुक्त, बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार,मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, डीएफओ डी पी साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक बघेल से प्रभावित हो युवा शामिल हुए कांग्रेस में

0
  • विधायक की मिलनसारिता ने युवाओं के दिलों में छोड़ी छाप

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर की ग्राम पंचायत बड़े चकवा में विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर 10 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता विधायक के निवास में आयोजित समारोह में ली।इन युवाओं ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष 10 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति तथा विधायक की कुशलता, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति समर्पण भावना से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी युवाओं को गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया। इन युवाओं ने बताया कि लखेश्वर बघेल के कुशल नेतृत्व , जनता के प्रति उनके समर्पण, जन समस्याओं के निराकरण से प्रभावित होकर हम सभी ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। हम सभी विधायक के साथ मिलकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश राम बघेल, जनपद सदस्य वेदनाथ मौर्य, मानसिंह कवासी, जोन प्रभारी वीरसिंह बघेल, सरपंच रमेश कशयप आदि उपस्थित थे।

संसदीय सचिव जैन अस्वस्थ, एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने कहा – जल्द स्वस्थ होकर लौटूंगा और जनता की सेवा में समर्पित हो जाऊंगा
  • अपने प्रिय नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं क्षेत्र के लोग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें उचित उपचार के लिए एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होने की जानकारी दी है। क्षेत्र के नागरिक अपने प्रिय जननेता जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं जैन ने कहा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित हो जाएंगे। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जैन की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई। उन्हें यहां के अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय डॉक्टरों ने जैन को समुचित उपचार के लिए रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जैन के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के नागरिक एवं शुभचिंतक चिंतित हो उठे। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। उल्लेखनीय है कि रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वर्ग के नागरिकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे क्षेत्र लोगों के सुख दुख में सहभागी बनते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें अपने परिवार का हितचिंतक मानते हैं। इधर संसदीय सचिव रेखचंद के परिजनों के मुताबिक जैन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। जैन ने फोन पर इस संवाददाता से कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह तथा ऊपर वाले का आशीर्वाद उनके साथ है। इसी की बदौलत वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर वे फिर से अपनी प्रिय जनता की सेवा में हाजिर हो जाएंगे।

8 वर्षों से अधूरी पुलिया अब होगी पूर्ण :– विक्रम धुर्वे

0
  • समस्त क्षेत्रवासियों को मिलेगा पुलिया का लाभ:–विक्रम धुर्वे
  • सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के अथक प्रयास से पूर्ण होगा अधूरा पुलिया

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 11 व 13 के मध्य स्थित बारहमासी नाले के अधूरे पुलिया का निर्माण अब पूर्ण होने वाला है। नगर पंचायत चिखलाकसा सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिलेगा 8 वर्षों से बने अधूरे पुलिया का लाभ। विक्रम धुर्वे ने कहा कि जमीन विवाद के चलते लगभग 8 वर्षो से पुलिया निर्माण का कार्य रुका हुआ था परंतु फैसला नगर पंचायत चिखलाकसा के पक्ष में आने के बाद अधूरे पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया।

विक्रम धुर्वे ने पूजा अर्चना कर पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। विक्रम धुर्वे ने कहा यहां के स्थानीय निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बरसात के दिनों में अधूरे पुलिया होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना होता था पुलिया के निर्माण पूर्ण हो जाने से यहां के स्थानीय निवासियों को बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा। बारहमासी नाले के अधूरे पुलिया निर्माण से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती थी। स्थानीय निवासियों के मांग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है जिससे यहां की जनता को फायदा मिलेगा। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भिखी मासिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, पार्षदगण विमला जैन,तिहारुराम आर्य ताराचंद पथोड़े,वेंकट राव, कुंती देवांगन,संगीता साहू, सुनिता गुप्ता,नूतन दास, लीला डडसेना, शांति रावटे,राजू रावटे, विजय डड़सेना व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS