City Media - Page 924 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 924

लोकसभा में फिर गूंजी बस्तर की आवाज

0
  • सांसद दीपक बैज ने फिर उठाया हवाई सेवा विस्तार का मामला

जगदलपुर लोकसभा में आज एक बार फिर बस्तर की आवाज जोरदार तरीके से गूंजी। बस्तर विकास, छत्तीसगढ़ विकास और जनता के सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों को संसद में दमदारी से उठाने वाले सांसद दीपक बैज ने बस्तर में हवाई सेवा विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। वे पहले भी इस दिशा में सक्रिय रहे हैं। बस्तर हैदराबाद हवाई सेवा में उनकी अहम भूमिका रही है।

कोरोना काल से बंद पड़ी बस्तर की ट्रेनों को पहले से बेहतर संचालन के लिए संघर्ष करने वाले बस्तर सांसद बैज ने बस्तर को रेलवे की उन्नयन सेवा उपलब्ध कराने में निर्णायक भूमिका निभाई है। आज बस्तर सांसद बैज ने जगदलपुर मुख्यालय से वर्तमान में चल रही हवाई सेवा के विस्तार का मामला लोकसभा के शून्य काल में सदन के समक्ष रखा। विदित है कि यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए सांसद बैज ने प्रमुखता के साथ विषय उठाते हुए जगदलपुर से दिल्ली, जगदलपुर से विशाखापट्टनम, जगदलपुर से बेंगलुर, कलकत्ता, भुवनेश्वर, नागपुर जैसे बड़े शहरों के साथ जोड़ने की मांग रखी। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इसके साथ ही वर्तमान में फोर्स के लिए सप्ताह में तीन दिन इंडिगो विमान जगदलपुर से दिल्ली का संचालन हो रहा है, उसमें सामान्य नागरिकों के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग भी रखी।

साइबर सेल की मदद से गुम सामान मिला उसके वास्तविक मालिक को

0
  • गुम टैबलेट, नगदी रकम 9000 रूपये और दस्तावेज को किया वापस।
  • बालोद निवासी चंद्रप्रकाश साहू ने गुम बैग नगदी रकम वापस कर दिया मानवता का परिचय।

राकेश कुमार ठाकुर पिता टोमन लाल ठाकुर साकिन धौराभाठा मालीघोरी निवासी है जो भारत फायनेंस कम्पनी में काम करता है दिनांक 14.12.2022 के रात्रि करीबन 09ः00 बजे बस स्टैण्ड बालोद के पास गुम हो गया था। जिसमें बैग , 9000 रूपये नगदी एक नग टैबलेट, कागजात थें। वह बैग बालोद निवासी चंद्रप्रकाश साहू को मिला था उसके द्वारा साइबर सेल बालोद में सम्पर्क कर बैग नगदी रकम सहित सामान को जमा किया ।

साइबर सेल द्वारा गुम बैग के वास्तविक मालिक का पता कर आज दिनांक 15.12.2022 को प्रभारी साइबर सेल दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा राकेश कुमार ठाकुर को साइबर सेल कार्यालय बालोद में बुलाकर चंद्रप्रकाश साहू के हाथ से उसके गुम बैग 9000 रूपये नगदी एक नग टैबलेट, जरूरी कागजात को दिया गया। चंद्रप्रकाश साहू के इस सराहनीय कार्य से प्रभारी साइबर सेल के द्वारा उसे पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। गुम सामान व नगदी रकम पाकर राकेश कुमार ठाकुर काफी प्रसन्न हुआ चंद्रप्रकाश साहू और पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। बालोद पुलिस आम जनता से अपील करता है कि किसी को गुम हुए बैग, मोबाइल, घड़ी,पैसा सामान आदि मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करें एक जागरूक एवं जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य निभायें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के आगमन पर स्वागत किया गया

0

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा प्रवास के पूर्व नगर मंडल भाजपा एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह चौक में बुके देकर स्वागत किया गया,, स्वागत करने वालोंमुख्य रूप से सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर,आशु आचार्य,योगेश शुक्ला,आनंद झा, अमर झा,हरीश पारख,मयंक नथानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

ऑनलाईन फ्राॅड करने वाले दो ठग चढ़े बस्तर पुलिस के हत्थे

0
  • बीएसएनएल वेरिफिकेशन के नाम पर एनीडेस्क एप ओपन करवाकर की थी रकम की धोखाधड़ी

जगदलपुर बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेलफोन के जरिए वेरीफिकेशन के नाम पर स्थानीय निवासी से करीब एक लाख रुपए ठग लिए थे।बस्तर पुलिस आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। आनलाईन धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ठगी करने वाले फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि कमल कृष्ण विश्वास को आरोपी ने अपने मोबइल फोन से काल कर कहा था कि बीएसएनएल वेरिफिकेशन सर्विस से बोल रहा हूं आप एनीडेस्क एप ओपन करा लें।

ऐसा करने के बाद आरोपियों ने 99 हजार 990 रु. ट्रांसफर करवा लिए थे। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 420, 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मोबाईल नंबर व बैंक खातों की पड़ताल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के झारखंड के देवघर जिले में होने के संकेत मिले। पुलिस टीम को झारखंड रवाना किया गया था। जहां टीम ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी कार्तिक मंडल और उत्तम दास ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चार नग मोबाइल फोन सेट, तीन सिमकार्ड व 99 हजार रु. बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यालयाल मधुपुर झारखंड से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जगदलपुर लाया गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक एमन साहू, दिनेश यादव, जितेंद्र कोसले, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, विवेक प्रकाश कोसले, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, आरक्षक गौतम सिन्हा, कृष्णा सांवडे व दीपक कुमार की अहम भूमिका रही।

डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में क्रिकेट समापन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विक्रम धुर्वे

0

दलीराजहरा/डौंडी दिनांक 14/12/2022न्यू ईगल क्रिकेट क्लब धुर्वाटोला (डौंडी)के तत्वधान में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में मनीष झा मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी, रेखा चौहान (पार्षद नगर पंचायत डौंडी) व अन्य अतिथिगण अजय चौहान (महामंत्री भाजपा मंडल डौंडी) ,अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष (नगर पंचायत चिखलाकसा), रुपेश नायक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी),संजीव मानकर(पार्षद नगर पंचायत डौंडी व अध्यक्ष भाजयुमो डौंडी ) आदि अतिथिगण उपस्थित थे ।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया व विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को मुख्य अतिथि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । विक्रम ध्रुवे ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत लगा रहता है हार से घबराना नहीं चाहिए बल्किं हार से हमारी कमी कहां हुई है यह सीखने को मिलता है। ध्रुवे ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा जी ने कहा की इस तरह ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा कराने से ग्रामीण स्तर में खेल के प्रति जागरूकता होगी। अजय चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और समापन की घोषणा की इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्राम धुर्वाटोला के समस्त ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दशरथ कुंजाम का सहारा लेने से नहीं धुलेंगे विधायक पर लगे दाग

0
  • अजय सिंह के बचाव में उतरे नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवांगन और भाजपा नेता रायडू
  • बीजापुर के विधायक पर दोनों नेताओं ने जमकर बोला हमला

बीजापुर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। निष्कासित कांग्रेस नेता अजय सिंह और क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह मंडावी के बीच जारी विवाद में अब भाजपा की एंट्री हो गई है? दरअसल कांग्रेस नेता दशरथ कुंजाम ने अजय सिंह पर आरोप लगाकर विवाद की आग को हवा दे दी है। नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष जागेन्द्र देवांगन एवं बीजापुर भाजपा के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम द्वारा राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर लगाए गए आरोप को निराधर एवं तथ्यहीन करार दिया है। उन्होंने कहा है कि विधायक श्री मंडावी दशरथ कुंजाम का सहारा लेकर भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि अजय सिंह पर लगाए गए आरोप सही हैं, तो उसे साबित करके दिखाएं। नेताद्वय ने कहा है नगर की जनता भलिभांति जानती है कि असल में अधिकारी कर्मचारियों को कौन डराता धमकाताहै और वसूली कौन करता है। अजय सिंह पर जितने भी आरोप लगे थे, अदालत सभी मामलों में उन्हें दोषमुक्त कर चुकी है। रही बात मामले दर्ज होने की, तो विधायक के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अजय सिंह सरकार विरोधी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने वालों के विरोधी हैं। वे जो कर रहे हैं उससे विधायक तिलमिला कर दशरथ कुंजाम का सहारा ले रहे हैं। अगर अजय सिंह व्यापरियों से वसूली करते और ब्लैकमेलर होते, तो अजय सिंह पर प्रशासन के द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में व्यपारी अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं रखते, बल्कि खुश होकर आतिशबाजी करते। दशरथ कुंजाम एवं विधायक मंडावी को यह बात अच्छे से समझ लेना चाहिए कि अजय सिंह ने ही बीजापुर में कांग्रेस को खड़ा किया है। उनका योगदान पार्टी के लिए किसी से छुपा नहीं है। टिकट के लिए विधायक कभी अजय सिंह के आगे पीछे घूमते थे। टिकट पाने के बाद विधायक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। आज अजय ब्लेकमेलर व वसूलीबाज हो गया ? अनर्गल बातें बोलने या आरोप लगाने से पहले श्री कुंजाम को सोचना चाहिए कि कल तक वे अजय सिंह को अपने संबोधन में सम्मान देते थे। श्री देवांगन व श्री रायडू ने कहा है कि रही बात अजय सिंह द्वारा कराए गए कार्यो की जांच की, तो हम उसका स्वागत करते हैं। जांच करवा लें। कलेक्टर बीजापुर भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करवा चुके हैं। जांच दल ने कार्यों की सराहना की और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जा चुकी है। वावजूद भुगतान रोकना विधायक की मानसिकता को दर्शाता है। बौखलाहट में विधायक मंडावी जनपद अध्यक्ष कुंजाम का सहारा लेकर गलत बयानबाजी करवा रहे हैं।

संस्कृति को अपना कर चले आज की युवा पीढ़ी : लखेश्वर बघेल

0
  • लक्ष्मी जगार उत्सव में शामिल हुए आदिवासी विकास प्राधि. अध्यक्ष

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के ग्राम महुपाल बरई में लक्ष्मी जगार उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्रामवासियों ने बस्तर विधायक श्री बघेल का भव्य स्वागत किया। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख -समृद्धि की कामना की। बस्तर विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहली पहचान है। जब बाल्यावस्था में थे, तब हम ऐसे कार्यक्रम के लिए संध्या होने के पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंचकर भगवान की लीला को देखने व सुनने में मगन हो जाते थे। आज के नौजवानों को इस तरह की समृद्ध संस्कृति को अपनाते हुए चलना चाहिए। क्योंकि इस उम्र में युवाओं में जूनून रहता है। युवाओं को समाज के प्रति समर्पित रहकर और देवी- देवताओं के समक्ष खुद को प्रस्तुत कर अच्छे कार्य करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हम सदैव संस्कृति से जुड़कर समाज को अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकें। बघेल ने कहा कि देवी – देवताओं की पूजा -अर्चना करने सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इस परंपरा को निरंतर हमें जारी रखते हुए समस्त ग्रामवासियों के लिए प्रार्थना करके एक अच्छी मिसाल पेश करना है।

दुखी परिवार को बंधाया ढाढ़स

विधायक बघेल ग्राम कोलचूर में शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनकी सुख समृद्धि की कामना करते हुए नए जीवन की शुभकामनाएं दी।बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने घाटलोहंगा में बघेल परिवार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, महामंत्री शोभाराम मारकंडे, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम, नीलम कश्यप, नंदू बिसाई, राजेश कुमार, मनीष मौर्य, सोनसिंह, लखबती एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी मौजूद थे।

मंत्री कवासी लखमा इस बार नजर आए कुम्हार के अवतार में

0
  • कुम्हार के चाक पर पल भर में गढ़ दिखाया मिट्टी का दीपक

जगदलपुर मंत्री कवासी लखमा ने एकबार फिर अपने हरफन मौला वाले अंदाज का नमूना पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। हर फन (कला) में माहिर माने जाने वाले लखमा दादी ने इस दफे कुम्हारों की कला दिखाई है। उन्होंने कुम्हारी पेशे के मुख्य उपकरण चाक पर हुनर दिखाते हुए कुछ ही पल में मिट्टी का दीया तैयार कर दिखाया।माटी कला बोर्ड के कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कुम्हारों की आजीविका के साधन चाक पर हाथ आजमाया हाथ। उन्होंने चाक चलाकर मिट्टी का दीया गढ़ दिया। गोंगला सड़क का भूमिपूजन करने के बाद मंत्री कवासी लखमा कुम्हाररास में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुम्हारों को निशुल्क विद्युत चाक का वितरण किया। इसी बीच श्री लखमा को अचानक न जाने क्या सूझा कि वे चाक पर काम कर रहे एक कुम्हार के पास जा बैठे। उन्होंने कुम्हार से आग्रह कर उनके चाक पर खुद कुछ कर दिखाने की इच्छा जाहिर की। कुम्हार ने चाक मंत्री को सौंप दिया। श्री लखमा ने चाक पर मिट्टी की लोई रखकर चाक चलाना शुरू कर दिया और पल भर में ही एक दीया तैयार कर दिखाया। मंत्री को कुम्हारी काम करते देख उपस्थित अधिकारी – कर्मचारी और ग्रामीण हतप्रभ रह गए। इस दौरान माटी कला बोर्ड के सदस्य सोनूराम नाग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव, एएसपी किरण चव्हाण, नपा अध्यक्ष राजू साहू, रामभुवन कुशवाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, रमेश राठी, मनोज चौरसिया, सुनील राठी, सतेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

कोविड टीकाकरण में हेल्पेज इंडिया ने निभाई अहम भूमिका

0
  • वरिष्ठ डॉक्टरों ने संस्था की पहल को जमकर सराहा, अन्य संस्थाओं से भी सहभागी बनने की अपेक्षा


रायपुर दो साल पहले कोविड -19 महामारी ने लगभग वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं को एक डरावने पड़ाव पर लाकर खड़ा कर दिया था और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को चुनौती दे दी थी। जनवरी 2021 में भारत में जो टीके लगाए गए थे, वे अपने साथ कई चिंताएं लेकर आए थे, लेकिन लगभग एक साल बाद इन टीकों की वजह से लाखों लोगों की जान बच गई है। छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और हेल्प एज इंडिया की मदद से अपने मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी (एमआरआईटीई) प्रोजेक्ट के माध्यम से लाखों टीकाकरण किया है। जनता, विशेष रूप से बुजुर्गों और अन्य कमजोर लोगों तक पहुंचने का सराहनीय काम किया है। मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी पर हेल्प एज इंडिया छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के डॉ. एनआर नवरत्न, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं थे। स्वास्थ्य सेवा संचालनालय की उप निदेशक डॉ. मीरा बघेल एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन विशिष्ट अतिथि थे। पीएल सोनी अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघvकोरबा और डॉ अरविंद नेरलवार अध्यक्ष लायन आश्रय वृद्धाश्रम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख शुभंकर विश्वास ने स्वागत भाषण में कहा कि पहले चरण के जरिए बुजुर्ग नागरिकों को टीका लगवाने की चुनौती थी। हमने महसूस किया कि उनकी शारीरिक और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के कारण उन पर कई प्रतिबंध हैं। इसलिए इस प्रोजेक्ट के तहत हेल्प एज वॉलंटियर्स घर-घर जाकर टीकाकरण के जरिए उन तक पहुंचे। अब तक हेल्प एज इंडिया छत्तीसगढ़ ने कई मानसिक रूप से विकलांग लाभार्थियों, स्तनपान कराने वाली माताओं, गर्भवती महिलाओं और यहां तक ​​कि नशीली दवाओं का सेवन करने वालों को लंबे समय तक परामर्श और सामुदायिक जुड़ाव के बाद टीका लगवाने में मदद की है।
हेल्प एज के मिशन हेल्थ की डॉ. ऋतु राणा ने कहा कि एमआरआईटीई परियोजना के तहत राज्य में कोविड -19 टीकाकरण की प्रगति का एक महत्वपूर्ण मूल्यांकन है। आज तक हेल्प एज इंडिया ने चार जिलों में हजारों बुजुर्गों, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, स्कूली बच्चों, शारीरिक रूप से अक्षम, झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वालों और अन्य कमजोर आबादी को टीका लगवाने में मदद की है। हेल्प एज कई अन्य राज्यों में कैंसर के उपचार और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने की दिशा में भी काम कर रहा है। ताकि बुजुर्गों और कमजोर आबादी को कोविड-19 के बाद के तनाव से निपटने में मदद मिल सके। समापन समारोह की विशेष अतिथि, डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि टीकाकरण के इस चरण में हेल्पेज इंडिया का योगदान महत्त्वपूर्ण है। सबसे कमज़ोर तबके के लोगों को कोविद के ख़िलाफ़ तैयार करना सचमुच नेक काम है। इसमें सारे स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ आकर इस प्रोजेक्टके तहत काम करना चाहिए। अंत में एमराइट प्रोजेक्ट के वॉलंटियर्स तथा विभिन्न विभागों के सरकारी एवं ग़ैर सरकारी हितधारकों का सम्मान किया गया

मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को संसदीय सचिव जैन देंगे 51 हजार रुपए

0
  • छात्राओं को सायकल वितरण करते विधायक रेखचंद जैन ने दिया प्रेरक उद्बोधन

जगदलपुर नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र- छात्राओं को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है। बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा हायर सेकंडरी स्कूल तथा चैतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सायकल वितरित करने पहुंचे संसदीय सचिव ने उद्बोधन के दौरान परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए। मन लगाकर खूब पढ़ने की समझाईश दी। जीवन में लक्ष्य बनाकर उस अनुसार परिश्रम करने कहा। इस दौरान विधायक श्री जैन ने जब हरिवंश राय बच्चन की कविता – कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, सुनाई तो कार्यक्रम स्थल विद्यार्थियों व शिक्षक- शिक्षिकाओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

संसदीय सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की है। आगामी सत्र से जगदलपुर में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम कालेज खोला जाना प्रस्तावित है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों से पढ़ कर निकले बच्चों को उच्च शिक्षा अपने माध्यम में मिल सकेगा।संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी स्कूल बस्तर हाईस्कूल का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर किए जाने को रेखांकित करते हुए रेखचंद जैन ने उपस्थित छात्र- छात्राओं से जगतू माहरा अमर रहे का नारा लगवाया। जगदलपुर शहर के विकास में जगतू माहरा के योगदान का भी उन्होंने स्मरण किया। धरमपुरा और बस्तर हाईस्कूल के प्राचार्यों के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र की पूर्ति शीघ्र करवाने की घोषणा भी की। धरमपुरा स्कूल में पेयजल समस्या के निदान के लिए शीघ्र बोर करवाने, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने, सीसी कैमरा दुरुस्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने आश्वस्त किया। बस्तर हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य को उनके एक सूत्रीय ज्ञापन सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, पार्षद आलोक अवस्थी, गौरनाथ नाग व अन्य ने सारगर्भित संबोधन दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंग भारद्वाज, एबीईओ भारती देवांगन, धरमपुरा व बस्तर हाईस्कूल की प्रभारी प्राचार्या क्रमशः हेमलता त्रिपाठी व शुभ्रा कुंडू, भारती गुप्ता, पूर्णिमा देहारी, एसके देवराजन, मंजू सिंह, अर्चना सिंह, रीता देवांगन, सुशील साहू, परवीन महतो, अम्बिका ध्रुव, रीना देव, साधना पवार, उर्मिला ठाकुर, ओमेश ठाकुर, सरला रथ, सूर्या राव, अतुल शुक्ला, कौशल नागवंशी, अफरोज बेगम, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, हेमंत कश्यप, साइमा अशरफ, एस नीला, एकादशी बघेल, हरदेव मरकाम, रामचंद्र बघेल, छात्र- छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं, स्कूल प्रबंधन सदस्य, स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS