City Media - Page 1033 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1033

मुख्यमंत्री खाद्यान्न से लदी ट्रक पार ,कार्यवाही से विभाग ने खिंचा हांथ

0

अमरेश झा

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन सामग्रियों की जिले में अवैध खरीद फरोख्त का खेल धड़ल्ले से जारी है। जबकि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाले राशन के अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बीते कुछ माह पहले विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण जिले में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सामग्रियों के खरीद-फरोख्त का कारोबार बेखौफ चल रहा।अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समय पर सूचना मिलने के बाद भी खरीद-फरोख्त के छोटे कारोबारियों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रहे ,जबकि बडे कारोबारियों पर अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे।जिसके कारण


समाचार प्रकाशित करने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को ही कारोबारियों के लोगों द्वारा समाचार प्रकाशित करने से अंजाम भुगतने की धमकी भी मिल रही।

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन चावल की अवैध परिवहन का मामला कोंडागांव से बुधवार को सामने आया ।केसकाल के चावल कारोबारी बुधवार को नगर स्थानी दुकानदारों से चावल खरीद ट्रक क्रमांक सीजी 17 केआर 9991में भरकर केशकाल की ओर ले जाने वाला था, उसी दौरान स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि ने विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना देने के दो घंटे भर बाद भी विभागीय अमला नहीं पहुंचा और चावल से भरा वाहन निकलने लगा तो विभाग कें ना पहुंचने से प्रेस प्रतिनिधियों ने ही वाहन का फोटो वीडियो तैयार कर अधिकारियों को भेजा। फिर भी अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकाने तक पहुंचने को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई।

वहीं प्रेस प्रतिनिधियों ने दावा किया जिले में बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री खाद्यान्न चावल की अवैध खरीद-फरोख्त सहित अवैध परिवहन की सूचना विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं कर उन्हें संरक्षण दे रहे। उल्टे विभाग को जानकारी मिलते ही कारोबारियों से सेटिंग कर मामले को दबा रहे जबकि संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर विभागीय टीम द्वारा दबिस देने से बड़े राज उजागर हो सकती है।

दिनेश्वर प्रसाद ,जिला खाद्य अधिकारी ,कोंडागांव।

  • खाद्यान्न योजना के चावल अवैध परिवहन की सूचना मिली थी, हमने जाकर देखा वाहन वहां नहीं थी, जब गाड़ी ही नहीं मिली तो हम क्या प्रयास करें, मामले को हम क्या दबाएंगे ,वाहन जगदलपुर की ओर जाने की सूचना मिली।

रोमांचक मुक़ाबलों को देखने मैदान में बड़ी संख्या में जुट रहें हैं दर्शक

0

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे आयोजित राज्य स्तरीय 21वीं सीनियर रैकिंग एवं वैट्रन्स महिला पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत शुक्रवार को नॉक आऊट राउंड के मुक़ाबले खेले गये। बस्तर जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता के तहत नॉक आऊट राउंड के 81 मैच खेले गये। शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी इनडोर हाल में हो रहे प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्गों के बेहद रोमांचक मैच खेले गये। दिन भर चले प्रतियोगिता के रोमांच का आलम यह रहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। बता दें कि 17अगसत से प्रारंभ हुए प्रतियोगिता के तहत पहले दो दिन क्वालिफ़ाइंग राउंड खेले गये थे।

क्वालीफ़ाई कर चुके खिलाड़ी अब खिताबी भिड़ंत में अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। शनिवार को भी प्रतियोगिता के तहत दिन भर मैच खेले जायेंगे। ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी संजय विश्वकर्मा एवं राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते बताया कि शनिवार को अलग अलग वर्गों के क्वार्टर फ़ाइनल एवं सेमी फ़ाइनल राउंड के मैच खेले जायेंगे, जबकी रविवार को फ़ाइनल राउंड के मैच खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी सितंबर महिनें में महाराष्ट्र में प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह 21 अक्टूबर की शाम प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

लोहंडीगुड़ा में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

0

आज कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने ब्लाक लोहंडीगुड़ा के ग्राम लामडागुड़ा में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं समस्त यादव समाज को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान यादव समाज के अध्यक्ष सुखमन यादव,मदन यादव,दिनेश यादव एवं यादव समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कंगोली में किया कृष्ण कुंज का शुभारंभ

0

जगदलपुर 19 अगस्त 2022/ संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगदलपुर के कंगोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कृष्ण कुंज में मौलश्री का पौधा लगाया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षद दयाराम कश्यप, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी यहां पौधे लगाए। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक वृक्षों के संरक्षण के लिए यह अभिनव पहल की है।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेड़ पौधों की कमी का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमारे पारंपरिक वृक्ष पर्यावरण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इन पेड़ पौधों को विलुप्त होने से बचाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव पहल से निश्चित रूप से इन वृक्षों को संरक्षित किया जा सकेगा और आने वाली पीढ़ी भी इनके महत्व को समझ सकेगी। उन्होंने नागरिकों से अपने पर्यावास के आसपास खाली भूमि पर वृक्षारोपण की अपील भी की। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि पर्यावरण की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसी वर्ष 26 जनवरी को कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की गई थी और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक वृक्षों के महत्व को देखते हुए इन्हें रीति रिवाजों में भी शामिल किया गया है। कृष्ण कुंज के माध्यम से नई पीढ़ी भी इनके महत्व को समझेगी।मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक वृक्षों से सुसज्जित यह उद्यान लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। यह लोगों को जीवन में वृक्षों के महत्व से भी अवगत कराएगा।कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है। इससे जनता में पर्यावरण के साथ ही जल, जंगल और जमीन के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी। वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू ने बताया कि यहां एक एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम, कदम्ब, आम, आदि पारंपरिक और जीवनोपयोगी पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में वन विभाग और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

आंदोलन की चेतावनी का हुआ असर, हरकत में आया प्रशासन बैठक लेकर सुलझाई समस्या, सब स्टेशन में लाइनमैन की भी हुई व्यवस्था तो बिजली कटौती भी बंद

0

बालोद। कुसुमकसा के रहने वाले जनपद सदस्य संजय बैस ने कलेक्टर के नाम से पत्र लिखकर कुसुमकसा के ही सब स्टेशन में लाइन मैन ना होने और आए दिन बिजली कटौती को लेकर शिकायत की थी। चेतावनी दी गई थी कि समय रहते समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 22 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। सब स्टेशन के घेराव सहित 23 अगस्त को कुसुमकसा में चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। जिस पर हमने प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की। खबर प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन हरकत में आया तो वहीं उन्होंने जनपद सदस्य की चेतावनी को गंभीरता से लिया। इस क्रम में शुक्रवार को कुसुमकसा के पंचायत भवन में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित आसपास के प्रभावित गांवों के सरपंचों को भी बैठक के लिए बुलाया गया। जहां नायब तहसीलदार विनय देवांगन सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच सुलह कराई और उन्हें आंदोलन न करने के लिए समझाया।

ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि समस्या हल होनी चाहिए। रोज बिजली गुल से परेशान है। दिन भर में 8 बार बिजली गुल हो रही है। तो वही सब स्टेशन में लाइनमैन नहीं रहता है। जिससे अगर बिजली बंद हो जाए तो फिर बनाने वाला कोई नहीं होता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद इसके निराकरण की दिशा में अधिकारियों ने पहल की। तो वही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड उप संभाग दल्ली राजहरा के सहायक अभियंता आरसी साहू द्वारा कार्यपालन अभियंता संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड बालोद को भी एक पत्र लिखा गया। जिसमें जानकारी दी गई कि कुसुमकसा के सब स्टेशन में लाइनमैन सोमनाथ साहू के चिकित्सीय अवकाश में होने के कारण मुख्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसे देखते हुए दल्ली राजहरा शहर वितरण केंद्र के सहायक लाइनमैन लोमेश कुमार ठाकुर को अस्थाई रूप से उनकी जगह कार्यभार सौंपा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त आदेश की प्रति जनपद सदस्य संजय बैस को भी दी गई। जिसके बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए कि उनकी मांगों पर कार्रवाई हो रही है। तो वहीं क्षेत्र में लगभग 13 जर्जर पोल थे। उन्हें हटाकर नया पोल लगाने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। लाइनमैन ना होने से बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई थी। अब दल्ली राजहरा के सहायक लाइनमैन को कुसुमकसा में लाइनमैन का प्रभार दिया गया है। इससे बिजली कटौती की समस्या भी दूर होगी। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को समस्या के सुलह के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य संजय बैस, कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, गुजरा के जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र, अड़जाल के सरपंच देवेंद्र सिन्द्रामे अध्यक्ष सरपंच संघ, दीपक यादव उपसरपंच कुसुमकसा, सरोज सरपंच अरमुरकसा, गणेश सरपंच धुरवाटोला, गौतम कोर्राम सरपंच सूवरबोड़, विमल कोया सरपंच पथरा टोला, टिकेंद्र साहू उपसरपंच गिधाली, सुंदर सिंह सहगांव सरपंच, सावित्रीबाई सरपंच गैंजी, लिलेश्वरी राणा सरपंच रजही, टीकम नेताम जनपद सदस्य , यश राम राणा खल्लारी क्षेत्र से मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया

0

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा,बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक चिखलाकसा में भारी बारिश में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया व ध्वजारोहण किया गया। ध्रुवे जी ने बताया कि क्योंकि इस बार अपना मुल्क आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्र भारत का वर्ष 2022 को 76 वां स्वतंत्रता दिवस है । क्योंकि हमारे देश को आज़ादी मिले 75 साल पूरे हुए हैं। इसीलिए ये भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ होगी। हिंदुस्तान इसी के साथ केंद्र की मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा ।

ध्रुवे ने आज उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान किया जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ध्रुवे ने कहा कि कड़ी रूप में हमारी पहचान ”विविधता में एकता” यानी विविध संस्कृति, धर्म और भाषा की भूमि के प्रतीक के रुप में दर्शायी जाती है। पिछले 75 वर्षों में, हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है और अब तक, हम एक राष्ट्र के रूप में अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार उद्योग के साथ हरित क्रांति जैसे क्षेत्रो में खुद को साबित कर चुके हैं और वर्तमान में, हम एक मजबूत आईटी हब बनने की दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ध्रुवे ने कहा कि आज के समय में हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े से बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्रों की सूची में गिना जाता हैं।हालांकि अभी भी हमारा काफी लम्बा सफर बचा है और आप जैसे संघ के कार्यकर्ता और देश की युवा शक्ति ही है, जो इस देश में अनुकूल परिवर्तन ला सकती है और इसे समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। मुझे भी आप लोगों से यही उम्मीद है।लेकिन हमेशा एक बात याद रखें, की आप कभी अपने सिद्धांतों से समझौता न करें और एक ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने जीवन को नियंत्रित कर देश की सेवा करतें रहें। वास्तव में यहीं से आपकी वास्तविक स्वतंत्रता की शुरुआत होती हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, तिहारू राम आर्य, केशव, इंद्रजीत व चिखलाकसा वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सहयोगी राजीव युवा मितान कल्ब द्वारा ग्राम कनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

0

स्वंतत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ में युवारक्तवीर सेवार्थ समूह मोहला, राजनादगांव (छ.ग) एवम् सहयोगी राजीव युवा मितान कल्ब द्वारा ग्राम कनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 युवाओं ने अपना रक्तदान देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया।इस आयोजन में 31 यूनिट जयदीप ब्लड एवम् कंपोनेस्ट सेंटर, मोवा, रायपुर की टीम को सौंपा गया।

सभी रक्तदाताओं का आभार एवम् कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं कार्यक्रम में मुख्य उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच सरजू राणा, ग्राम पटेल दिलीप मंडावी, ने कहा ग्रामीण क्षेत्र से अब रक्तदान करने युवा बहुत अच्छा पहल कर रहे है युवा रक्तवीर सेवार्थ के अध्यक्ष प्रवीण पटेल व डीबी ग्रुप संचालक दीपक साहू ने युवा साथियों को रक्तदान करने के फायदे बता कर सभी रक्तविरों को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किए शिविर प्रभारी लिमेश रावटे, जी ने सभी रक्तविरों को आभार व्यक्त किए रक्तदान शिविर में युवा मितान टीम लोमन यादव, करण माहला, करण राणा, साथी व ब्लड बैंक स्टॉप किरण दिव्या दिनेश अन्य साथीगण उपस्थित थे l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रायपुर से आ रही पायल बस एवं कार में जबरदस्त टक्कर चार की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0

जगदलपुर- दर्दनाक सड़क हादसा , रायपुर से आ रही पायल बस से टकराया कार , घटनास्थल पर ही हुई 4 लोगो की मौत , एक गंभीर घायल घायल को लाया गया अस्पताल , मौके से बस ड्राइवर हेल्फर के साथ कंडक्टर फरार , सुबह करीब 3 बजे की घटना , टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि कार में सवार लोगों को गैस कटर मशीन से काट कर निकाला जा रहा है. कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद , कार में सवार 4 युवक जगदलपुर निवासी से एक सुकमा निवासी बताया जा रहा है l

मिक्चर मशीन से दबने से छात्रा की मौत दुर्ग रायपुर हाईवे में लगा जाम

0

दुर्ग रायपुर हाईवे में सड़क दुर्घटना के कारण लगा लंबा जाम दुर्घटना जंजगिरी गिरी पेट्रोल पंप के पास हुई है बताया जा रहा है कि जंजगिरी हाई सेकेंडरी स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा खुशी साहू उम्र 15 वर्ष पिता महेंद्र साहू उरला अपने निवास स्थान से साइकिल से स्कूल जा रही थी पेट्रोल पंप के पास मिक्सचर मशीन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई

नाराज लोगों द्वारा सड़क पर चक्का जाम कर दिया और छात्रा के परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे मौके पर पुलिस पहुंची चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश करती रही किंतु लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों द्वारा 6 घंटे बीत जाने के बाद भी चक्का जाम खोलने से इंकार करते रहे लंबे चक्का जाम के कारण इसका असर टाटीबंध से लेकर दुर्ग तक देखा जा रहा है प्रशासन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आदिवासी के राशि डकार लगाने वाले 5 तेंदूपत्ता ठेकेदार फरार

0


जगदलपुर :- सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्राहको का एक करोड़ से अधिक राशि को डकार लगाने वाले हरा सोना के ठेकेदारों को गिरफ्तार करने सुकमा जिले की पुलिस 4 राज्यों में एक दर्जन स्थानों पर दबिश दे चुकी है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है । फिलहाल एक ठेकेदार सद्दान खान को कोंटा से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है । पुलिस की तीन टीम विभिन्न राज्यों में कर रही है पड़ताल । सुकमा पुलिस के लिए इन आदिवासियों को बकाया भुगतान राशि दिलाकर ग्रामीणों के बीच विश्वास जीतने का अच्छा मौका है । ग्रामीणों के लिए पुलिस ही एक मात्र सहारा है । सुकमा पुलिस अधीक्षक इस मामले पर लगातार एसआईटी प्रमुख से फीटबैक लेते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिये है । ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक समितियों में फर्जी ढंग से तेंदूपत्ता खरीदी कर अवैध परिवहन कर सैकड़ों संग्राहको का करोड़ों रूपए का भुगतान बकाया है । ग्रामीण भी इस मामले को लेकर काफी आक्रोशित है और एक बार फिर भुगतान को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुट गये है ।
ठेकेदार फरार , नहीं मिला कोई सुरागः पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व तेंदूपत्ता के ठेकेदार के खिलाफ 379,420 , 34 आईपीसी की धारा के तहत कोंटा थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है । अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के आदेशानुसार एसआईटी गठन किया जा चुका है । जिसका प्रमुख कोंटा एसडीओपी रोहित शुक्ला को बनाया गया है । एसआईटी प्रमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर सप्ताह दिनों में पुलिस पार्टी फरार ठेकेदारों को कई राज्यों में दबिश दे चुकी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है । सुकमा एवं कोटा इलाके के पुलिस जो नक्सलियों के मांद में घुसकर छक्के छुड़ाने को लेकर प्रदेशभर में चर्चा में रहा करती है वहीं पुलिस ठेकेदारों तक 10 दिनों बाद भी नहीं पहुंच पाई है । एक गिरफ्तार , 5 फरार कोंटा थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि सद्दाम खान को कोंटा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । शेष पांच आरोपी गुलाम खान , नावेद खान , बहादु खान् , सोहेल खान एवं शहीद खान जो अब तक फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम रायपुर , बिलासपुर , हैदराबाद , पालवेंचा मलकानगिरी , भद्राचलम काकीनाड़ा , डोंगरगढ़ , दुर्ग , चापा , नानगुर सहित कई स्थानों पर दबिश दिया जा चुका है लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने की बात कही उन्होंने बताया कि अभी भी तीन टीम विभिन्न राज्यों में आरोपियों की तलाश के लिए रवाना हुई है । राजनांदगांग , जांजगीर विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जिन ठेकेदारों को तेंदूपत्ता का ठेका दिया गया है वह पूर्व में ब्लैक लिस्टेज किए जा चुके है । ऐसे ठेकेदार जो विभाग से सांठगांठ कर अपने चेहते नाम से दुबारा ठेका लेने में सफल आज वन विभाग उन आरोपियों तक पहुंचने पुलिस पर निर्भर है अगर ठेकदा देने के पूर्व उन ठेकेदारों के जानकारी के रहे । संबंधित क्षेत्र के थाना या जिले के पुलिस से ली होती तो आज पुलिस के लिए भी ठेकेदार सिरदर्द नहीं बनते और न ही सरकार की किरकिरी झेलनी पड़ती । बहादुर खान थाना से फरार : तेंदूपत्ता मामलों की जांच कर रहे वन विभाग के एक जिम्मेदार शासकीय सेवक ने बताया कि बहादुर खान जिसे पुलिस फरार बता रही है उसे मलकानगिरी से ही पकड़ा गया था । सूत्रों ने बताया कि फरार ठेकेदार ने वन विभाग के समक्ष यह कोटा क्षेत्र से तेंदूपत्ता का अवैध परिवहन की बात भी स्वीकार किया था । बयान दर्ज करने के बाद बहादुर खान को सुकमा लाया गया था जहां से उक्त आरोपी को कोंटा पुलिस को सुपुर्द किया गया था जो आज फरार बताया जा रहा है । तेंदूपत्ता खरीदी के समय भुगतान को लेकर प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी की जिम्मेदारी भी अहम होती है इसलिए संग्राहक का भुगतान नहीं होना यह दोषी के श्रेणी में आते है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS