दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक में 6 मिलने के साथ ही दल्लीराजहरा में फिर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव जिसमे वार्ड क्र – 27 से 1 एवं दल्ली की महिला पटवारी के परिवार सहित 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है | सभी को जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है एवं सभी की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है |
दुर्ग। मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को भिलाई 3 पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलशन बघेल ने महिला को व्यायाम शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख में सौदा किया था। 50 हजार रूपये एडवांस और नौकरी लगने के बाद डेढ़ लाख रूपये देने का प्रार्थी और आरोपी के बीच में सौदा हुआ था। भिलाई 3 पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का मुख्यमंत्री के परिवार से दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार चौक पाटन निवासी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने 20 जुलाई को भिलाई 3 में बुलाया और कहा वह मुख्यमंत्री का भतीजा है और नौकरी लगवा देगा इसके लिए उसे 2 लाख रुपये देने होंगे और प्रार्थी ने 50 हजार एडवांस भी दे दिया बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुआ है और आरोपी का मुख्यमंत्री के साथ कोई रिश्ता नहीं है इसी आधार पर पुलिस में शिकायत की गई और पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डौंडी में नायब तहसीलदार पर ग्रामीण ने रिश्वत लेकर फर्जी तरीके से कोटवार की भर्ती करने का आरोप लगाया है . तीन महीने बाद भी जब उसे सैलरी नहीं मिली तब पता चला कि जिस गाँव में कोटवार की भर्ती करवाया ऐसा कोई पद है ही नहीं है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय नायब तहसीदार डौंडी के पत्र 31 अक्टूबर 2019 में ग्राम पंचायत आड़ेझर के मकसूदन दास पिता सुखदेव दास जाति पनिका को ग्राम का कोटवार के रूप में नियुक्ति करना बताया गया है. नियुक्ति के बाद मकसूदन दास गांव में कोटवार का कार्य करने लगा और कुछ महीनों तक करता रहा. जब उसे सैलरी नहीं मिली तो उसने सीधे एसडीएम कार्यालय में जाकर पता किया तो पता चला कि ग्राम आड़ेझर में कोटवार का कोइ पद ही नहीं है और नायब तहसीलदार ने फ़र्जी नियुक्ति कर अपने पद का दुरुपयोग किया है. नायब तहसीदार ने 10 हजार रुपये लिया और कोटवार का कार्य कराया.
नायब तहसीलदार ने बताया कि उसे पहले जानकारी नहीं थी और जब पता चला उसके उसने आदेश को ही निरस्त कर दिया | उक्त रिश्वतखोरी पर सरपंच ने कहा कि नायब तहसीलदार ने रिश्वत लेकर फ़र्जी नियुक्ति की है. ऐसे अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
नई दिल्ली – अब कांग्रेस की बागडोर गैर गांधी परिवार के हाथों में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने एक बड़ा बयान देकर साफ कर दिया है कि कांग्रेस में अध्यक्ष कौन बनेगा।
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बड़े फेरबदल के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गांधी परिवार से बाहर के सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि एक गैर-गांधी परिवार के व्यक्ति को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी भी अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कह चुके हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि वह एक गैर-गांधी को ‘बॉस’ के रूप में स्वीकार करेंगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। राहुल गांधी भी किसी गैर गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने की बात पहले ही कह चुके हैं। अब प्रियंका के बयान के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का ही कोई सदस्य होगा। उन्होंने कहा, अगर नये पार्टी अध्यक्ष कल मुझसे कहते हैं कि मेरी सेवाएं वे जहाँ चाहे वहां स्थापित कर सकते है |
नई दिल्ली – कोरोना काल के बीच युवाओं के लिए जबरदस्त खुशखबरी | रेल्वे विभाग 1.40 लाख पदों के लिए 15 दिसम्बर से भर्ती प्रारंभ करने जा रहा है |
भारतीय रेलवे लगभग अपने 1.40 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराना शुरू करेगा। इन पदों के लिए करीब ढाई करोड़ आवेदकों ने अप्लाई किया है। इनमें 35208 पद गैर तकनीकी श्रेणी जैसे गार्ड, कार्यालय लिपिक, वाणिज्यिक लिपिक और अन्य, 1663 पद पृथक और मंत्रालयी श्रेणी जैसे आशुलिपिक आदि और 1,03,769 पद वर्ग-एक के हैं, जिनमें पटरियों का रखरखाव करने वाले प्वाइंटमैन आदि आते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे करीब 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराना शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए करीब 2.42 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अब तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी थी। अब तीनों श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
बालोद – इस कार्यालय के आदेश क्रमांक 3005/एस.डब्ल्यू./2020 बालोद दिनांक 17.05.2020 एवं गृह विभाग, छ.ग. शासन, रायपुर द्वारा पूरे प्रदेश में कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144 प्रभावशील था जो दिनांक 16 अगस्त 2020 को समाप्त हो गया है। वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के संपूर्ण क्षेत्र में कोविड 19 का संक्रमण एवं मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। विभिन्न शासकीय कार्यालयों यथा- खाद्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हुए है एवं संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में दिव्यांग, वृद्ध, महिलाओं एवं आम नागरिकों का आवागमन रहता है साथ ही जिले के शहरी क्षेत्रों में विभिन्न व्यावसायिक दुकानें, संस्थाएं एवं दफ्तरों में आम जनता विभिन्न कार्यों से आवागमन करते है। ऐसी स्थिति में कार्यालय परिसर एवं शहरी क्षेत्रों में जुलूस, धरना, प्रदर्शन आदि होने से दिव्यांग, वृद्ध, महिलाओं एवं आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोविड 19 के संक्रमण का फैलाव होने के कारण ऐसे क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी के व्यापक रूप से फैलने की संभावना हो सकती है।
अतएव संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं शहरी क्षेत्रों में मानव स्वास्थ्य सुरक्षा, शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करना आवश्यक है।
अतएव उपरोक्त आधार पर मुझे यह समाधान हो गया है कि लोक शांति बनाये रखने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में जुलूस, धरना प्रदर्शन, आम-सभा प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सूचना की तामिली एवं सुने जाने हेतु पर्याप्त समय न होने के कारण एकपक्षीय रूप से यह आदेश पारित किया जा रहा है।
मैं जनमेजय महोबे, जिला दण्डाधिकारी बालोद धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला बालोद के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 500 मीटर की परिधि एवं नगर पालिका क्षेत्र बालोद, दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत क्षेत्र गुण्डरदेही, आझण्डीलोहारा में जुलूस, धरना, आम-सभा, प्रदर्शन पर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करता हूं।
1. जिला बालोद के उपरोक्त क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सभा, रैली, जुलूस आदि किये जाने के पूर्व संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी/कार्यपालिक दण्डाधिकारी से अनुमति लिया जाना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र में सभा, रैली, जुलूस आदि के स्थान दिनांक एवं समय का उल्लेख करते हुए पूर्ण विवरण दिया जाना आवश्यक होगा।
2. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी को छोड़कर कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा भले ही वे अनुज्ञप्तिधारी हो, किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र, धार-धार घातक हथियार आदि लेकर नहीं चलेगा। धार्मिक परम्परा अनुसार रखे जाने वाले कृपाण आदि पर यह कंडिका प्रभावशील नहीं होगी।
3. जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर की परिधि में पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ प्रवेश नहीं करेंगें।
4. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, यात्रा के दौरान, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति मास्क/फेस कवर धारन करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
5. दुकानों/व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग/फिजिकल डिस्टेंसिंग (06 फिट की दूरी) का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान को बंद करने की कार्यवाही की जा सकेगी।
6. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1873 की धारा 144 के तहत जारी आदेश एवं छ.ग. शासन की अधिसूचना क्रमांक/1-26/2020/17-1/दिनांक 13.03.2020 के अंतर्गत उल्लेख है कि किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा कोरोना वायरस (coVID-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। अतः किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा उपर्युक्त आदेश एवं इसमें दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जावेगा। आदेश के उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जावेगी।
7. यह प्रतिबंधात्मक आदेश दिनांक 30 सितंबर 2020 तक प्रभावशील रहेगा।
आज दिनांक 05 सितंबर 2020 को मेरे हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन पदमुद्रा से जारी किया गया।
दल्लीराजहरा – दल्ली में 6 के साथ डौंडी के आसपास के क्षेत्र से 6 पॉजिटिव मिले इस प्रकार डौंडी ब्लाक से आज 12 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे दल्लीराजहरा में वार्ड क्र 26 से 1, वार्ड क्र 4 से 2, वार्ड क्र 11 से 1, वार्ड क्र 1 से 1 और चिखलाकसा से 1 पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | सभी कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है एवं सभी जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |
दल्लीराजहरा – सर्व हिन्दु समाज के देवी देवताओं एंव सनातन धर्म के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी बैनर पोस्टर मे आपत्ति जनक तस्वीरे प्रकाशित किये जाने के विरोध मे सर्व समाज समरसता समिति दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा के नाम ज्ञापन सौपा समिति ने सौपै गये ज्ञापन मे उल्लेख किया कि उत्तम कोठारी बी एस पी कर्मी द्वारा हिन्दु धर्म के वैदिक मंत्रोच्चार रक्षा सूत्र मौली धागा बंधन के खिलाफ जानबुझकर आपत्ति जनक बयान जारी कराया साथ ही रक्षा सुत्र बांधने की धार्मिक अनुष्ठान व कर्म को बेहद गंदे तरीके से फोटोग्राफ्स के जरिए सार्वजनिक तौर पर फ्लैक्स एंव बैनर मे प्रकाशित कराया इसकी सूचना मिलने पर सर्व हिन्दु समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस थाने शिकायत कर आरोपी व्यक्ति पर तत्काल कार्यवाही की मांग किया तदोपरांत प्रशिक्षु (डी एस पी ) थाना प्रभारी कमलदेव पाटले ने त्वरित एक्शन लेते हुए बैनर पोस्टर छापे जा रहे दुकान पहुंचकर आपत्तिजनक फ्लैक्स बैनर को जब्ती बनाया साथ बैनर पोस्टर प्रकाशित करने वाले सख्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया हैं सर्व हिन्दु समाज समरसता समिति के कार्यकताओं ने काफी आक्रोश व्यक्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी किया उन्होने थानेदार दल्लीराजहरा को बताया बीते कुछ दिनो से हिन्दुत्व विरोधी के द्वारा सतत हिन्दुओ की भावनाओं को आहत करने चेष्ठा की जा रही हैं सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक एंव ट्विटर मे आपत्तिजनक भडाकाऊ उन्मादी एंव समाजिक शांति व्यवस्था को दुषित करने वाले पोस्ट किये जा रहें है इस अब किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा हिन्दु धर्मावलंबियों के देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक फ्लैक्स प्रकाशित करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर सर्व समाज समरसता समिति द्वारा थाना प्रभारी राजहरा को ज्ञापन सौपते हुए पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा – “दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक” शीर्षक पर सिटी मीडिया द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित किया जा रहा है किन्तु प्रशासन द्वारा इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है पहले तो राजहरा बाबा वार्ड में ही इस तरह की घटना देखने को मिल रही थी पर अब आदमखोर कुत्तों का दायरा भी बढ़ गया है आज की घटना शताब्दी नगर की है जिसमे आज गाय का बछड़ा उन कुत्तों का शिकार बना | वह तो किसी तरह गौसंघ के सदस्यों को खबर लगते ही बछड़े का उपचार कराया गया अन्यथा उस निर्दोष पशु की जान चली जाती | संस्था के माध्यम से उस बछड़े को डौंडी के गौठान में भिजवाया गया है |
इन आवारा कुत्तो को कच्चा मांस खाने का आदत राजहरा बाबा मन्दिर के आगे नगर पालिका द्वारा कचरा व मरे मवेशियों को फेके जाने के कारण हुआ है जिस दिन कोई मरा जानवर नही मिलता ये अपना शिकार खुद ढूढ़ रहे है । सिटी मीडिया द्वारा बार बार आगाह किया जा रहा है ये आवारा कुत्ते कच्चा मांस के लिए किसी पर भी हमला कर सकते है जल्द ही इन आवारा कुत्तों को ठिकाना नहीं लगाया गया तो बहुत जल्द कोई बड़ी घटना घट सकती है पहले राजहरा बाबा वार्ड अब शताब्दी नगर उसके बाद कौन सा क्षेत्र या जीव होगा उनके निशाने पर ????
रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना विकराल रूप ले रहा है साथ ही मौतों का सिलसिला भी बढ़ते जा रहा है और आम नागरिक के अलावा प्रशासनिक अधिकारीयों को भी अपनी चपेट में ले रहा है अभी कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार की मौत भी कोरोना की वजह से हुई थी आज राजधानी के कबीर नगर थाने में पदस्थ एएसआई उत्तरा कुमार नेताम 55 वर्षीय की मौत की खबर मिली है प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी उसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था आज सुबह ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था पर रिपोर्ट अभी नहीं आई है ऐसा माना जा रहा है कोरोना संक्रमण की वजह से हो सकती है वैसे वे 30 अगस्त से छुट्टी पर थे |