City Media - Page 1745 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1745

नीति आयोग ने आकांक्षी जिला नारायणपुर में सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना को सराहा

0

सैय्यद वली आज़ाद 28.08.20 नारायणपुर

पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से जिले के 4299 बच्चों को दी जा रही है शिक्षा

पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल में जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत

नारायणपुर, 28 अगस्त 2020- नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के आकांक्षी जिला नारायणपुर में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं गाँव के शिक्षित युवक-युवतियों के सहयोग से सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने नारायणपुर जिले में स्कूली बच्चों तक राज्य शासन की पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत कोरोना काल मे बच्चों तक शिक्षा पहुचाने की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अधिकारिक ट्विटर हेण्डल से ट्वीट किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से इस विषम परिस्थिति में भी बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने एवं बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने हेतु पढई तंुहर दुआर जैसे महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन पूरे राज्य के स्कूलों मंे करते हुये बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता में कई चुनौतियां है, मसलन एन्ड्राइड मोबाइल, मोबाइल डाटा आदि की उपलब्धता। घर में ये साधन हो भी तो बच्चों के लिए इनकी उपलब्धता और सबसे बड़ी बात समाज और अभिभावकों की सहभागिता। राज्य शासन द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन पढ़ाई के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था गांव और मोहल्ले में समुदाय की सहायता से बच्चो की सीखने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा बुलटू के बोल के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश मिले थे। जिससे बच्चों को ऑनलाइन के बिना भी शिक्षा उपलब्ध हो सके। पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत cgschool.in  पोर्टल पर जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत हैं। वही पारा-मोहल्ला तथा लाउड स्पीकर से संचालित कक्षा में 4299 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।

Breaking कोरोना खतरा के बावजूद लिया बैठक अब आइसोलेशन में 50 अधिकारी और जनप्रतिनिधि। वनविभाग महकमा में संक्रमित की आशंका।

0

डौंडी :- बालोद जिला में निरंतर कोरोना केस सामने आने के बाद भी आखिर डौंडी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक क्यूँ ली गई इसकी जमकर चर्चा क्षेत्र सहित जिले भर में चल रही है। वही उक्त बैठक में वन अमला दल्लीराजहरा के रेंजर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ जाने से बैठक में शामिल करीब 50 अधिकारी व जनपद सदस्य पाँच दिनों के लिए कोरेण्टाईन हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ नरेंद्र ठाकुर के अनुसार बैठक में शामिल होने पर वे स्वयं आइसोलेशन में है बीएमओ ठाकुर के अनुसार बैठक में रेंजर के करीब बैठे अधिकारी कोरोना संक्रमित हो सकते है। खबर है कि डौंडी बीईओ उनके सबसे करीब बैठे थे तथा रेंजर के बोलने बाद वही माईक पकड़े थे। बीएमओ ने कहा कि रेंजर के राजहरा आफिस कर्मचारी व वन महकमा से जो भी उनके संपर्क में आये हो उन्हें कोरोना संक्रमित होने की ज्यादा आशंका बनी हुई है। संपर्क में आने वालों को अपना कोरोना टेस्ट करा लेना चाहिए अन्यथा समस्या बढ़ सकती है।

लापरवाही किसकी ..? बैठक जरूरी थी ।

जनपद पंचायत डौंडी गेट के सामने लगा कोरोना संक्रमण प्रतिबंधित क्षेत्र का सूचना बोर्ड।

जनपद पंचायत डौंडी में सामान्य सभा की बैठक कितनी अहम थी इस संबंध में डौंडी सीईओ प्रकाश राज से वर्जन चाही जाने पर उन्होंने फोन अटेंड नही किया लेकिन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन जो स्वयं कोरेण्टाईन सेंटर में है उन्होंने बैठक के संदर्भ में कहा कि क्षेत्रवासियों का पेंशन, जनपद के 15 वे वित्त राशि व विकास कार्यो की प्रस्ताव के अलावा फंड संबंधी बैठक निहायत जरूरी था। इससे पूर्व भी जनपद में अन्य बैठक ली जा चुकी है किंतु इस तरह कोई केस सामने नही आया। उन्होंने कहा कि जब दल्लीराजहरा रेंजर पिछले एक सप्ताह से सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित थे तब उन्हें अपना कोरोना चेकअप पहले ही करा लेना था तथा इस बैठक में हिस्सा ना लेकर किसी डिप्टी रेंजर को ही भेजना था यह उनकी लापरवाही को दर्शाता है। यही बात बैठक में शामिल अन्य लोग भी कह रहे है।

ऐसे पता चला कि रेंजर को कोरोना हो सकता है।

दरअसल जनपद पंचायत में जब 26 अगस्त को बैठक शुरू हुई तब दल्लीराजहरा रेंजर को बोलने की बारी आई तो वे धीरे स्वर में बोलने लगे जिसे ऊंची आवाज में बोलने कहे जाने पर उन्होंने अपना स्वास्थ्य सर्दी खांसी बुखार से खराब बताया गया। तब बैठक में उपस्थित डॉ बीएमओ ने तत्काल चेकअप कराने की बात कही जहां पौन घंटे में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गया तब बैठक में उपस्थित सभी के होश उड़ गए। यदि रेंजर को बोलने की अपेक्षा केवल सुनने की बात रहती तो स्तिथि भयावह हो सकती थी।

जिला भाजपा के नेताओं ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन, अवैध शराब बिक्री व सट्टे के सरगना पर हो बड़ी कार्रवाही

0

बालोद–जिले भर के शहर गांव व कस्बों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब, जुआ ,सट्टा से समाज को बचाने भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा नेतागण पहुंचे कलेक्टर व एसपी के पास ज्ञात हो कि जहां एक ओर खुलेआम अवैध शराब व सट्टा का कारोबार अपने पूरे शबाब पर है वहीं शासन-प्रशासन की बड़ी कार्यवाही नहीं होने से अवैध कारोबार में लिप्त छोटे कर्मचारी व खाईवाल तथा उन को प्राश्रय देने वालो के हौसले बुलंद है स्कूली छात्र व बेरोजगार युवा वर्ग अवैध कारोबार के जाल में फंसते जा रहे हैं जिसके कारण घर परिवार व मोहल्लों में अशांति का वातावरण व्याप्त है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, राकेश (छोटू) यादव, भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा ,गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर ईशा प्रकाश साहू ,कुबेर साहू नेताओं ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बालोद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर पंचायत गुरुर के एक नौजवान सुनील गंगबेर का फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना व सरपंच जैसे जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी मिलना इस बात को सिद्ध करता है कि अवैध कृत्य करने वालों का हौसला कितना बुलंद है आखिर उनको किनका संरक्षण प्राप्त है सुनील गंगबेर के आत्महत्या के मामले में बड़े खाईवाल के कर्मचारी के विरुद्ध धारा 306 का मामला दर्ज किया जबकि सट्टा के खाई वालों को पुलिस ने छुआ तक नहीं इसी संदर्भ में ग्राम दानीटोला के महिलाओं ने गांव में बढ़ते अशांति व घर परिवार मे कलह से तंग आकर गुरूर पुलिस थाना में ज्ञापन दिया जिसमें वहां का सरपंच भी साथ था जिस पर अवैध कारोबारियों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी सरपंच द्वारा F.I.R. करने पर आरोपि को धारा 151 लगाकर शाम को छोड़ दिया गया इससे बड़े खाईवाल,उनके कर्मचारियों तथा इसको संचालित करने वालों के मन मे कानुन, शासन-प्रशासन का डर नहीं रहा तथा आम जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है इस पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि अपराधियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही होगी।

डौण्डी ब्लाक छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएशन द्वारा लंबित मांगो को पूरा करने मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया

0

डौण्डी – आज सौपा गया मांग पत्र डौण्डी ब्लाक छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा व बालोद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष डौण्डी गजेन्द्र कुमार रावटे के नेतृत्व में तहसीलदार डौण्डी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव, विभागीय मंत्रियों, सचिव के नाम मांग पर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया।पहले ज्ञापन में छः सूत्रीय मांग पत्र जिसमें क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने,पुरानी पेंशन

बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता प्रदान करने सम्बंधित मांग पत्र।दूसरे मांग पत्र में तीन सूत्रीय मांग पत्र जिसमें एक जुलाई 2020 को 8 वर्ष वालो का उसी तिथि में संविलियन करने व एक जुलाई 2020 को 2 वर्ष पूर्ण करने वालो का बजट सत्र में किए घोषणानुसार संविलियन तथा दो वर्ष से अधिक सेवा के लिए वेटेज देकर वेतन निर्धारण करने का मांग पत्र सौपा गया।आज के ज्ञापन सौपने वालो में छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन डौण्डी ब्लाक पदाधिकारी सचिव महेन्द्र टांडिया, योगेश ठाकुर, शिवदयाल कोठारी जिला पदाधिकारी संजय ठाकुर, धर्मेन्द्र श्रवण की सहयोग से मांग पत्र सौंपा गया।

Big Breaking News नगर के युवा व्यवसायी सुनील कथूरिया ने आज 54वीं बार रक्तदान कर सभी से यह अपील की है कि ज़रूरतमंदों को रक्तदान करें।

0

सय्यद वली आज़ाद, नारायणपुर 27 अगस्त 2020

38 वर्षीय सुनील कथूरिया का रक्तसमुह O पॉजिटिव है, वे 18 वर्ष की आयु से रक्तदान करते आ रहे हैं। आज जिला अस्पताल में गुड़रीपारा नारायणपुर की 22 वर्षीय नवप्रसूता श्रीमती रमली कुमेटी पति कमलेश कुमेटी को O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। करुणा फाउंडेशन के माध्यम से कथूरिया को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मरीज के परिजनों से सम्पर्क कर रक्तदान किया।

सुनील कथूरिया का मानना है कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, मानव सेवा के पुनीत कार्य के साथ ही यह अपने खुद के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे भी हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाएं लगातार बनती और नष्ट होती रहती हैं। रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले श्री कथूरिया पिछले 20 वर्षों में अब तक रायपुर, भिलाई, दुर्ग, भानुप्रतापपुर, दिल्ली, ग्वालियर, दल्ली राजहरा और नारायणपुर के अलग अलग मरीजों को 54 बार रक्त दे कर उनका जीवन बचा चुके हैं।

करुणा फाउंडेशन नारायणपुर द्वारा सुनील कथूरिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

We are proud to our young blood donor – Narayanpur

“ दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं होता है। रक्तदान ही ऐसा दान है जोकि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता। रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है। “

Breaking आज गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे बालोद जिले के अंतिम छोर में गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

0

बालोद–आज गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे बालोद जिले के अंतिम छोर में गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ | जिसमें एक सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रक आपस में भिड़ गए। दोनों की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के पहिए अलग निकल गए। तो वही सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत यह रही कि पिकअप में सवार दो लोग अभी खतरे से बाहर हैं तो वही ट्रक में सवार एक व्यक्ति को भी सामान्य चोट लगने की बात सामने आ रही है।

दल्ली राजहरा की महिलाओं ने मनाया तीज मिलन समारोह

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्ली राजहरा – कोरोना महामारी के कारण महिलाएं तीज पर्व पर माईके जाने से वंचित रह गईं , इसे मद्देनज़र रख अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर नगर दल्ली राजहरा की महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज मिलन समारोह का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में मूख्या अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा मंत्री व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय संध्या भारद्वाज जी व वरिष्ठ अधिवक्ता सन्धु मैडम शामिल हुईं ।
नगर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित इस मिलन समारोह में महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर खेल कूद प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया गया व तीज पर्व पर बनाये जाने वाले पकवान परोसे ।


खेल आयोजन में अंजना सिंह , सुखनतीन , संगीता साहू , जानकी , सोनिया , हेमलता ने पुरस्कार जीता ।
कार्यक्रम में किरण सिन्हा , सत्या साहू , महिला पार्षदों में सोहद्रा ठाकुर , टी.ज्योति , प्रमिला पार्कर , प्रतिमा नायक , ममता नेताम तथा लीलावती साहू , लक्ष्मी सेठी , सुखनतीन ठाकुर , अंजू साहू , अंजली जाना , भारती भगत, जानकी देवी, रूमा राय, प्रीति श्रीवास्तव, उषा देवी व अन्य महिला वार्डवासी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आज वार्ड नं 09 में वृक्षारोपण किया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्ली राजहरा – आज वार्ड नं 09 में वृक्षारोपण किया गया ,जिसमें मुख्यरूप से आदरणीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबु नायर जी ,ब्लॉक् कांग्रस कमेटी अध्य्क्ष श्रीमती संगीता शिबु नायर जी ,वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति यादव , रुखसाना बेगम जी ,विजय लक्ष्मी जी ,चंद्र प्रकाश सिन्हा ,एल्डरमैन श्री प्रमोद तिवारी जी ,श्रीमती ममता पांडे जी ,के ईश्वर रॉव जी ,और वार्ड की महिलायें उपस्थित थे । इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए आप सभी का आभार और धन्यवाद करती हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नारायणपुर में भी अब हो सकेगा कोविड-19 की जांच : ट्रू-नॉट लैब से जांच की मिली अनुमति

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 27 अगस्त 2020

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय में कोविड-19 अस्पताल प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में अब आसानी से कोविड-19 की जांच एवं इलाज हो सकेगा। इसके लिए कोविड अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब की स्थापना की गई है। जिले में अब संदिग्ध व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं, ये जानने के लिए अब जिला स्वास्थ्य विभाग को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब में सावधानी पूर्वक प्रक्रिया संपन्न किये जाने पर कुछ घंटे में कोविड-19 की रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी। छत्तीसगढ़ में डिजाईन की गई ट्रू-नॉट लैब आधुनिक मशीनों से लैस है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच सेम्पलों का नारायणपुर कोविड-19 अस्पताल के लैब में प्रोफिसियेंसी टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट राज्य को भेजा गया। यह रिपोर्ट राज्य शासन के द्वारा प्रोफिसियेंसी टेस्ट में पास हो गयी। इस तरह राज्य शासन द्वारा 26 अगस्त 2020 को ट्रू-नॉट विधि से कोविड-19 की जांच हेतु जिले में स्थापित ट्रू-नॉट लैब को अनुमति प्रदान की गई।

वार्ड क्र 12 तिलक नगर में गैस गोदाम को हटाने के सम्बंध में पार्षद एवं वार्डवासी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

चिखलाकसा – रहवासी क्षेत्र वार्ड क्र.12 के मध्य भारत गैस एंजेसी का गैस गोदाम है। चूकि आसपास रहवासी क्षेत्र होने के कारण कभी कोई घटना न हो उसे देखते हुए शहर से दुर गैस गोदाम का स्थानांतरण किया जाये। वर्तमान में लैबनॉन कि राजधानी बैरूत में भीषम विस्फोट हुआ जिससे सैकडो लोगो कि जान गई व कई किलोमीटर तक मकाने ढह गए। इस प्रकार की घटना को मद्देनजर रखते हुए जल्द से जल्द गैस गोदाम को शहर से बाहर किया जाये, वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी नगर वासी भयभीत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त वार्डवासी चाहते है कि उक्त विषय पर कार्यवाही जल्द से जल्द करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS