बकावंड, 28 मार्च। ग्रामपंचायत चॉपा पदर में ग्रामीणों को उनकी मूलभूत समस्या का निराकरण करने एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा ब्लाक अध्यक्ष निलाम्बर भद्र के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के महिला पुरूष शिक्षित बेरोजगार उपस्थित होकर शासन द्वारा नागरिकों के हित में दिए जो वाले वृद्धा पेंशन, आवास योजना, पेयजल जैसी सुविधाओं का स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी सही क्रियान्वयन नहीं करा पाते हैं जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जन चौपाल जैसे कार्यक्रम का आयोजन करके ग्रामीणों को ऐसी समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास कर रहा है। आज के इस कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष निलाम्बर भद्रे, जिला उपाध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, ब्लाक उपाध्यक्ष लकी कश्यप समेत शंकर बघेल, देवराज यादव, मितेश बिसाई, नरपति बघेल, भूजबल बघेल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में पंचायतों से लोग सम्पर्क करके बड़ी संख्या में ले रहे हैं सदस्यता
बस्तर में भी अब बदलाव के मूड में है जनता मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन- तरुणा साबे बेदरकर
आज आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में उलनार पंचायत और दरभा ब्लॉक के चिता पुर के पूर्व सरपंच प्रत्यशी समेत सैकड़ो ग्रामीणों को प्रवेश दिलाया गया।
गौरतलब है कि केबिनेट मंत्री गोपाल राय जी और छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा के निर्देशानुसार लगातार सदस्यता अभियान बस्तर जिले में चलाया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत आम आदमी पार्टी ने एक छत्तीसगढ़ का मिस्ड काल नम्बर चलाया है ।जिस पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी की सदस्यता भी ले रहे हैं।लोग आज दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य और शिक्षा के मॉडल को देख ओर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर छत्तीसगढ़ में भी एक उम्मीद की तरह आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं।और एक तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में उभर कर आ रही है।जनहित के मुद्दे को प्रमुखता और प्रखरता से उठाने और शासन प्रशासन से बेबाक और बेखौफ आवाज उठाने वाली बस्तर जिला अध्यक्ष के कार्यो से प्रभावित होकर और ग्रामीणों द्वारा लगातार सदस्यता ली जा रही है ।पढ़े लिखे और व्यापारी वर्ग भी सामने आकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता ले रहे हैं।
शामिल व्यक्तियो के साथ आये अन्य सहयोगी साथियो से भी आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा हुई, सबने दिल्ली के कामो को सराहा और छत्तीसगढ़ में एक विकल्प की तरह उभरा हुआ विकल्प के तौर पर पार्टी के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रामनवमी को लेकर बैठक
जगदलपुर: राम जन्मोत्सव आगामी 10 अप्रैल पिछले दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण यह आयोजन नहीं किया जा सका था। इसमें जगदलपुर शहर के सभी मा दुर्गा समिति, गणेश समिति , वार्ड समिति पदाधिकारियों के सदस्यों द्वारा सुझाए गए सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अनेक बातों पर सहमति के साथ इस वर्ष होने वाले शोभायात्रा को भव्य और ऎतेहासिक बनाने का निश्चय किया है। बैठक में वार्ड एवं शहर की साज सज्जा , एवम् अपने अपने वार्डो में भ्रमण कर प्रत्येक घरों में जाकर रामनवमीं को भव्य बनाने हेतु पूरे 9 दिवस घरों में दीपक प्रज्वलित , भगवा ध्वज से साज सज्जा कर रामनवमीं को विशाल शोभायात्रा में सह परिवार शामिल होने को कहेंगे। साथ ही शोभायात्रा में बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता बजरंगी वोलेंटियर के रूप में व्यवस्थित ढंग से पूरे कार्यक्रम को संभालेंगे।
यह बैठक दिनांक 27 मार्च 2022 समय 4:00 बजे शहीद पार्क, मेटगुडा, बोधघाट, संतोषी वार्ड , कुम्हारपारा एवम् अन्य वार्डो में लिया गया।
बैठक में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद् से धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी , जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल , जिला सह मंत्री होमेश राठोर, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत , विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा , विभाग सह संयोजक अविनाश गौतम, जिला संयोजक देवेन्द्र कश्यप, जिला सह संयोजक खीरेंद्र दास, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना नरेश कोरी, जिला अखाड़ा प्रमुख विक्रांत नाग , नगर संयोजक घनश्याम नाग , नगर सह संयोजक रोहन घोष ,हनी दुल्हानी, नगर संयोजक धर्म जागरण भवानी सिंह चौहान,धनसिंग नायक, सन्नी रैली, गोपाल तिर्थानी, धीरेन्द्र पात्र, उत्तम साहू, नायडू , नायडू, सचिन झा,सतीश राव,सिकदर दास , गौरव ठाकुर , राम सोनी , अंकुश, अमन, निखिल ठाकुर, प्रियांशु शुक्ला, दिनेश साहू, प्रसाद , प्रवीर पाल, विजय शर्मा , हरेंद्र ठाकुर, शेखर ध्रुव, अभिषेक साहू,राज,वासवानी,गोपाल तंबोली, नीतीश सेठिया,शुभम राव, प्रशांत,राहुल पटेल, दीपक, सतीश सोनी,आशीष मिश्रा, जानकी चंदेल,रितेश, तरुण राव, रोहित कश्यप, विजय नाग, जतिन ,ज्ञानेश पांडे, वीरेंद्र बघेल एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।
रेत माफिया द्वारा सिंगनवाही में बेखौफ दो चैन माउंटेन मशीन लगा रेत का अवैध उत्खन्न खनिज विभाग व उच्च अधिकारी अनभिज्ञ
दल्ली राजहरा / डौंडी ब्लाक के ग्राम सिंगंवाही के पास नदी में रेत माफियों की नजर पड़ गई हैं पर्यावरण जिला प्रशासन एवम खनिज विभाग के नाक के नीचे नदी में दो चैन मशीन लगा सैकड़ों ट्रक रेत परिवहन किया जा रहा हैं जिससे की शासन को लाखो रुपये का चुना लग रहा हैं यहाँ पर ये बात सोचनी हैं की सैकड़ो की सख्या में ट्रको में बिना रायल्टी के बिना ट्रको से रेत का परिवहन चिखलाकसा एवं सियादेही मार्ग से किया जा रहा है किंतु प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रही |
नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर तंज कसते हुवे कहा यहां मुख्यमंत्री की बातों की अवहेलना हो रही तो आम आदमी का क्या हाल होगा कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री अपनी भाषण में कहा कि अवैध खनिज संपदा का उत्खनन पूर्ण रोकथाम लगेगा वही दूसरी तरफ आय दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही है कोई रेत माफिया पुलिस कर्मचारियों पे हमला करते गुंडरदेही क्षेत्र में सामने आया था वही अब माफियाओ की नजर अब ग्रामीण अंचल डौंडी ब्लाक के सिंघनवहीँ गांव पे पड़ चुकी है जो दो पोकलेन मशीन एवं हाइवा जैसे भारी वाहनों से रेत का उत्खनन कर रहे है जिससे सड़को का हाल बेहाल होते जा रहा है न जाने इन्हें ऐसा किसका संरक्षण प्राप्त है जो शासन प्रशासन से बच जाते है सरकार का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है इस पर पूंजीपति माला माल हो रहे हैं और राजस्व का नुकसान हो रहा है इस विषय पर मेरे द्वारा जल्द ही माइनिंग अधिकारी व कलेक्टर महोदय को पत्र देकर इस अवैध कार्य को रुकवाने की मांग की जाएगी|
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर से संपर्क करने पर उनके द्वारा कहा गया कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है मैं पता करता हूं |


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


गुरुर पुलिस की अपील माल वाहन ट्रेक्टर में सवारी न बिठाए ,ग्राम पेवंरो में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर
ग्रामीणों को दी गई सरल विधिक ज्ञान की जानकारी
आज दिनांक 26.03.2022 दिन शनिवार को ग्राम पेवंरो में विधिक जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में ग्राम सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित गांव के ग्रामीणों ने कानून की बारिकियों को समझा एवं जाना उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा महिला के अधिकार, अपराध रोकथाम संबधी जानकारियॉ, यातायात का उल्लधंन करने से होनी वाली हानियों,माल वाहन म वाहन ट्रेक्टर में सवारी न बिठाए ,दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग न करें,

सायबर अपराधोें से बचने के तरीके बताये गये। आमजन को शराब सेवन से परिवार/समाज को होने वाली हानियों बताया कर समझाया गया, गुरूर पुलिस द्वारा आम जनता से शराब पीकर वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नही करने व षासन द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों में निवेश करने हेतु सुझाव दिया गया। बाहर से आने वाले अनजान व्यक्तियों से पुछताछ करने व गांव में आने से मना करने कहा गया।

नाबालिक बच्चों से संबधित अपराधों की सूचना थाना में देने कहा गया। सामाजिक बुराई अपराध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों से मुक्त ग्राम बनाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया। वृद्वजनों के लिए सिनियर सिटीजन एक्ट, घरेलु हिंसा, बाल अपराध आदि कि विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच माधुरी देवी जोशी, उप सरपंच होमप्रकाष साहू, पंच मुकेश हिरवानी, पार्वती सिवाने, कलिन्द्री ठाकुर, सरस्वती सेन, उषा साहू, सैलेन्द्री साहू, अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


यूपीए सरकार के समय पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ने के वास्तविक कारण थे आज मोदी टैक्स के कारण बढ़ी हैं महंगाई – कांग्रेस
रायपुर 27 मार्च । पेट्रोल डीजल रसोई गैस के साथ दैनिक वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी आम जनता के लिए डायन की तरह है।मोदी सरकार के कमर तोड़ महंगाई के आगे आमजनता बेबस हो गई है खाने पीने के सामानों में तो कटोती कर ही रहे थे अब बच्चों के पीने के दूध पौस्टिक आहार एवं बजुर्गो के दवाई में भी कटौती करने मजबूर हो गये है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी भाजपा की सरकार साढ़े सात साल से जनता से मुनाफाखोरी कर रही है देश में महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल डीजल में मोदी सरकार के द्वारा वसूले जा रहे भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी है।यूपीए सरकार के दौरान जब 410रु में रसोई गैस और 68 रु लीटर में पेट्रोल मिलता था तब भाजपा नेता उसे महंगाई डायन बताते थे आज रसोई गैस1050रु में और पेट्रोल 105रु लीटर में मिल रहा है तब महगाई को डायन बताने वाले भाजपा के नेता गधे के सींग की तरह गायब हो गये है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है मोदी सरकार हम दो और हमारे दो के हित के लिए काम करती है आम जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है यूपीए सरकार के दौरान जूता चप्पल कपड़ा में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाता था। मोदी सरकार उसमें भी 8% जीएसटी लगा रही है दर्द निवारक दवा से लेकर गंभीर बीमारी के इलाज में उपयोग आने वाले दवाओं के दामों में भी अब 10% की वृद्धि की जा रही है पहले ही रेल भाड़ा और रेल यात्री किराया में वृद्धि किया गया था अब डीजल के दामों में वृद्धि के चलते सड़क मार्ग से होने वाले परिवहन और यात्रा किराया में भी वृद्धि हो गई है। खाद्य तेल के दाम 2014 के पहले जो 70रु प्रति लीटर था आज वह बढ़कर 180रु से 200 रु लीटर के करीब हो गया है दूध,पनीर,राहर दाल शक्कर मिर्च मसाला पोस्टिक आहार सौंदर्य प्रसाधन तोष बिस्किट चाय पत्ती फल सब्जी के भी दाम में 30% की वृद्धि हो गई है ।टायर ट्यूब आयल ग्रीस मोटर पार्ट्स, सीमेंट स्टील,इलेक्ट्रिक सामान पंखा कूलर टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसका मूल कारण मोदी सरकार के द्वारा की गई इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत मे25 रु प्रति लीटर की वृद्धि एवं आम उपभोक्ताओं को मिलने वाले पेट्रोल डीजल के दामों में रोजाना हो रहे मूल्यवृद्धि सबसे बड़ा कारण है।
मुख्यमंत्री बोले- राजस्थान को खनन की अनुमति नियमानुसार दी जाएगी
पर्यावरण और वहां रहने वाले के हितों से नहीं होगा समझौता
रायपुर। राजस्थान को कोयला देने के सवाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा, खनन की अनुमति नियमानुसार दी जाएगी। अनुमति देते समय यह ध्यान रखा जाएगा कि वहां के स्थानीय निवासियों वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे राज्य सरकार इसी आधार पर खनन की अनुमति देगी। उन्होंने कहा, पर्यावरण के प्रति और जो आदिवासी लोग वहां निवास कर रहे हैं उनके हितों में कोई समझौता नहीं होगा। परसा ईस्ट-केते बासन कोल ब्लॉक में दूसरे चरण के लिए अनुमति मांगी जा रही है।
मुख्यमंत्री महासमुंद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में कहा, कर्मा जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। सोमवार को जयंती है उसके पूर्व संध्या पर भक्त माता कर्मा के दर्शन करने जा रहे हैं। साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भीषण गर्मी में लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान विधायकों की कामों की समीक्षा को लेकर कहा कि सरकार की योजनाओं और विभागों की समीक्षा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों, अधिकारियों और आम जनता से भी चर्चा करेंगे। सरकार की योजनाओं की समीक्षा होगी। कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली बार हमने कांग्रेस की सदस्यता अभियान में 6.50 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने 10 लाख का लक्ष्य टारगेट तय किया था। अब तक 12 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है।
सरकार ने जनता के लिए क्या किया सबको पता
विपक्ष का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आलोचना कर वे अपना धर्म निभा रहे हैं। हमें पता है कि हमने क्या किया है और जनता को पता है कि छत्तीसगढ़ सरकार में आने के बाद लोगों के लिए क्या किया है। आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, किसानों मजदूरों और गरीबों के लिए हमने क्या किया है सबको पता है।
नक्सली अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे
सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की घटना में एक जवान शहीद होने की घटना के सवाल पर कहा कि हम लगातार नक्सलियों को पीछे धकेल रहे हैं। नक्सली अब अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।
युवती से शादी का झूठा वादा कर चार सालों से दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालोद – युवती से शादी का झूठा वादा कर चार सालों से दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार | बच्चो एवं महिला सबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सख्त हुई है | थाना बालोद क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09/11/2018 से 20/10/21 तक आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद के द्वारा पिड़िता को शादी का प्रलोभन देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 142/22 धारा 366, 376(2)(एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण के विवेचना क्रम में आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद स्थाईपता ग्राम जरवायडीह (मडेली) थाना बिरेझर जिला धमतरी को विशेष जो देशी शराब भट्ठी में काम करता था जो पुलिस की डर टीम थाना बालोद के द्वारा गिरफतार कर थाना लाया गया व अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28.03.2022 को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, म.प्र.आर. देवकुमारी साहू आरक्षक पुनमचंद खरे, छन्नु बंजारे की सराहनीय भूमिका रही है।
अपराध क्रमांक :- 142/22 धारा :- 366, 376(2)(एन) भादवि
आरोपी :-
खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद स्थाईपता ग्राम जरवायडीह (मडेली)।

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष द्वारा धर्मा पाढ़ी को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार द्वारा अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए धर्मा पाढ़ी फार्मासिस्ट ग्रेड 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानसरगी पाल को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया |

विदेशी हैकरों ने किया सीईओ छत्तीसगढ़ का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, तत्परता से कराया गया रिस्टोर
साइबर सेल और गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज
रायपुर 27 मार्च । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ऑफिशल टि्वटर हैंडल को विदेशी हैकरों द्वारा हैक करने का मामला सामने आया है, हालांकि तत्परता से कुछ घण्टो में ही ट्विटर हैंडल को रिस्टोर कर लिया गया है।
निर्वाचन आयोग आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 4:00 बजे के आसपास मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के ऑफिशल टि्वटर हैंडल @CEOCHHATTISGARH को विदेशी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी होते ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्विटर से संपर्क साधा गया और टि्वटर हैंडल को कुछ ही घंटों में वापस रिस्टोर कर लिया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ साइबर सेल एवं गोलबाजार पुलिस थाने में अज्ञात हैकर पर एफ आई आर भी दर्ज कराई गई है।


