जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज दिल्ली में रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक में शामिल हुए। लोकसभा में आयोजित रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक के दौरान सांसद दीपक बैज ने प्रश्न करते हुए कहा कि बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग से उत्पादन एवं लाभ में कितना प्रभाव पड़ेगा? सांसद श्री बैज के सवाल के जवाब में विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बस्तर में अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका उत्पादन एवं लाभ का आंकलन कर जल्द अवगत कराया जायेगा।उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर और छत्तीसगढ़ के हितों पर गंभीरता से प्रयास करते रहते हैं। वे संसद के हर सत्र में स्थानीय विकास, जन सुविधा और जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहते हैं। अब उन्होंने रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक में बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रभाव का मुद्दा उठाया है। बस्तर के हितों से जुड़े हर मामले में श्री बैज संवेदनशील हैं।
सच हुए सपने तेरे झूम ले ओ मन मेरे… दीपक बैज की पहल पर गडकरी की मंजूरी की मोहर
(अर्जुन झा) जल्द आकार लेगी जगदलपुर तक फोरलेन सड़क
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी की मोहर लग गई है। अब जल्द ही धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क आकार लेना शुरू कर देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने बस्तर सांसद बैज को पत्र लिखकर सूचित किया है। केंद्रीय मंत्री ने धमतरी से जगदलपुर फोर लेन हेतु डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने निर्देशित किया है। जल्द निर्माण कार्य भी शुरू होगा। श्री गडकरी ने श्री बैज के संदर्भित पत्र का उल्लेख किया है। जिससे साबित होता है कि जगदलपुर तक फोरलेन सड़क सांसद दीपक बैज के प्रयासों का सुफल है।सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहने वाले सांसद दीपक बैज की पहल से बस्तर के सपने सच हो रहे हैं। जिससे बस्तर का मन खुशी से झूम उठा है। बस्तर के बहुआयामी विकास सहित तमाम मुद्दों पर संसद में और विभागीय स्तर पर सांसद दीपक बैज के मुखर प्रयासों का परिणाम सामने आया है। उनके संघर्ष की बदौलत बस्तर की नियमित रेल सेवा बहाल हो गई तो रायपुर से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क भी मंजूर हो गई। इसके बाद बस्तर पर हुई राहत की बौछार पर श्रेय के कई दावेदार सामने आ रहे थे। अब गडकरी के मंजूरी पत्र से साफ हो गया है कि बस्तर का दीपक ही बस्तर में विकास का उजियारा फैला रहा है। बाकी के बल्व दूर से टिमटिमाते रहें तो अलग बात है।

सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में लगातार किये जाने वाले प्रयास सबके सामने हैं तो रेल सेवा के लिए उनका मैदानी प्रदर्शन भी किसी से छुपा नहीं है।संसद में भाजपा की ओर से बस्तर के हक में मुखरता कभी नजर नहीं आई। लेकिन इस बार कहा जा रहा था कि भाजपा ने समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क किया था। यह तो सभी जानते हैं कि सांसद दीपक बैज लगातार संसद में बस्तर के मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। भाजपा का दावा सामने आया था कि भाजपा के नेता भी केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष मांगों को उठाते रहे हैं। लेकिन सांसद दीपक बैज संसद में बस्तर के प्रतिनिधि हैं और उन्होंने बस्तर की आवाज जितने प्रभावशाली ढंग से रखी है, वह पहले इस तरह कभी सुनाई नहीं दी। भाजपा के छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी सरकार होने की वजह से सांसद में वैसी दमदारी नहीं दिखाते, जैसी दीपक बैज दिखाते हैं इसलिए बस्तर को जो राहत मिली है, उसका स्वाभाविक श्रेय बस्तर की जनता अपने सांसद दीपक बैज को दे रही है। केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कुछ मांग पूरी कर दी है। विशाखापट्टनम से जगदलपुर एक्सप्रेस, जो कोरोना काल के बाद से हफ्ते में दो दिन चल रही थी, उसे नियमित करने का आदेश जारी कर दिया गया है और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात में सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन को मंजूरी दी थी, उस पर व्यावहारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
छ.ग प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष पांडेय को मिली अरुणाचल प्रदेश संगठन चुनाव में एहम ज़िम्मेदारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल केकार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय जी को AICC द्वारा भरोसा जताते हुए अरुणाचल प्रदेश संगठन चुनाव में लोंगिंग जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया । कांग्रेस संगठन चुनाव में पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देने हेतु पुरा दम-खम झोंका जा रहा है और छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के आमजनमानस तक सकुशल पहुंचाया जा रहा है , उससे प्रभावित हो कर शीर्ष नेतृत्व ने ये भरोसा जताया है । ज्ञात हो कि संतोष पांडेय जी द्वारा लंबे समय से प्रदेश भर में संगठन हित मे कार्य किया जा रहा है और कांग्रेस सेवादल को मजबूती प्रदान की जा रही है । संगठन द्वारा भरोसा जताते हुए इस ज़िम्मेदारी पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है



घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


फिर से जीतेंगे नारायणपुर…सांसद और विधायक ने ली ग्राम पंचायत तीरथा में कार्यकर्ताओं की बैठक और भरा जोश..
ज्ञात हो की बस्तर सांसद दीपक बैज व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत तीरथा में सेक्टर स्तर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने वहां के कार्यकर्ताओं से कहा हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है और सरकार की योजनाओं को हमे घर घर तक पहुंचाना है। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीव हो हमारी सरकार के साथ साथ आपके विधायक चंदन कश्यप भी अच्छा कार्य कर रहे है। छेत्र की जनता के लिए दिन रात मेहनत कर रहें है बीजेपी के 15 सालों में जो काम नही हुआ वो हमारी सरकार व आपके विधायक के प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिसको देखते हुए निश्चित रूप से आने वाले समय में यहां पे कांग्रेस को लाभ मिलेगा और हमारा हर कार्यकर्ता एकजुटता व मजबूती के साथ आने वाले चुनावों में काम करेगा। साथ ही बैठक में सांसद बैज में 2023 में कांग्रेस को जिताने के लिए संकल्प दिलाया ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा “फिर से जीतेंगे नारायणपुर”

इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप,जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद सदस्य सावित्री यादव,जनपद सदस्य निलय कश्यप,श्याम दीवान,अनिल बघेल,देवेंद्र कोर्राम, लखेश्वर ठाकुर,श्यामकुमारी ध्रुव,मोसुराम बघेल,मुन्नीबाई कश्यप,डमरूधर कश्यप,सिंधुराम,शंकर कश्यप,सोनूराम सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संयुक्त खदान मजदूर संघ ने अपने सभी सदस्यों को वितरित किया वार्षिक उपहार
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के सबसे बड़े मजदूर संगठन ‘संयुक्त खदान मजदूर संघ’ ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने सभी मजदूर साथियों को वार्षिक उपहार स्वरूप लैपटॉप बैग प्रदान किया। विदित हो कि एनएनडीसी परियोजना किरंदुल में मजदूरों के हितों के लिए गठित सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मजदूर संगठन एसकेएमएस प्रतिवर्ष अपने सदस्य के बीच मिलन समारोह एवं वार्षिक उपहार का वितरण करते आ रही है। इस वर्ष भी मजदूर संघ ने अपने कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन में सुबह से ही वार्षिक उपहार अपने सदस्यों के बीच में बांटना प्रारंभ किया। जो कि कई चरणों मे वितरित किया जाएगा। प्रतिवर्ष मजदूरों में उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर उपहार का वितरण किया जाता रहा है। इस वर्ष भी एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत एसकेएमएस के नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप लैपटॉप बैग प्रदान किया जाएगा। आज के इस उपहार वितरण का शुभारंभ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के. साजी के कर कमलों से अपने सदस्यों को बैग वितरित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, राजनाथ, गणेश राम, सुरजीत मित्रा, पतिहारी विशेष रूप से मौजूद थे।
नक्सली के नाम पर बेरोजगार इंजीनियर ठेकेदारों का शोषण!
कांकेर। नक्सल प्रभावित इलाकों में भ्रष्ट अफसर किस तरह नक्सलियों के नाम पर काली करतूत कर रहे हैं, उसकी एक ताजा बानगी सामने आई है।मिली शिकायत के अनुसार लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर संभाग में वर्षों से पदस्थ उपयंत्री जीएस कुरैटी द्वारा अपने विभागीय ठेकेदारों के साथ दुर्व्यवहार एवं सुुगम सड़क योजना के अंतर्गत बेरोजगार इंजीनियरों के साथ धोखाधड़ी कर उनके नाम से काम लेकर स्वयं करने एवं उनको धमकी देकर शोषण करने का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कई लोगों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को करने की बात भी कही है। साथ ही शोषित लोगों ने इस मामले की शिकायत विभागीय मंत्री को भी की है। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर में विगत 15 वर्षों से पदस्थ उपयंत्री कुरैटी द्वारा स्थानीय ठेकेदारों, स्थानीय लोक निर्माण विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के साथ काम कराने के नाम पर दुर्व्यवहार एवं धमकी दी जाती है। उसके द्वारा यह भी कहा जाता है कि मैं लगातार 15 वर्षों से यहां जमा हुआ हूं इसका मतलब तुम लोग समझ सकते हो कि मेरी पहुंच कहां तक है।
स्थानीय ठेकेदारों को नक्सलियों के नाम से डरा-धमका कर उनसे जबरन वसूली भी इस उपयंत्री द्वारा किए जाने की शिकायत इस विभाग में कार्यरत ठेकेदारों ने की है। सुगम सड़क योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय बेरोजगार इंजीनियरों जो इस विभाग में कार्य कर रहे हैं, ने बताया कि हमारे नाम पर काम लेकर उक्त उपयंत्री द्वारा लगातार हमें उच्च अधिकारी एवं नक्सलियों से निपटा देने की बात कहकर हमारा शोषण किया जा रहा है। बेरोजगार इंजीनियरों ने बताया कि अच्छे दाम पर काम लेकर उक्त इंजीनियर द्वारा पूरा फायदा खुद ले लिया जाता है एवं हमें काम के नाम पर थोड़ा बहुत हिस्सा दिया जाता है। लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर डिवीजन के कई ठेकेदार एवं सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे बेरोजगार इंजीनियरों ने विभागीय मंत्री एवं जिला कलेक्टर से उक्त उपयंत्री को तत्काल हटाकर कार्यरत ठेकेदारों को शोषण से बचाने की मांग की है।
विकास की उड़ान, जाग उठे अरमान…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में ठोस धरातल पर हुए विकास का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं। बस्तर की धरती को उनकी विशेष आत्मीयता मिलती है। अब राज्य में विकास की उड़ान का दौर है। हवा हवाई विकास और विकास का भौतिक परीक्षण करने के लिए उड़ान भरने में फर्क होता है। राज्य के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने मुख्यमंत्री का दौरा शुरू होने के पहले दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण पर जोर दिया तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी विभागीय कामकाज में तेजी लाने राज्य के स्वास्थ्य के विकास की उड़ान भरने तैयार हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक पूरी सरकार विकास के लिए तत्पर है। सत्ता पक्ष के विधायकों को भी अपने अपने इलाके में विकास कार्यों के प्रति गंभीर कर दिया गया है। जहां तक बस्तर की बात है तो यहां के विकास को कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही पंख लग गए थे। अब विकास की उड़ान रफ्तार पकड़ चुकी है। बस्तर ने अपनी सभी बारह विधानसभा सीटें कांग्रेस को दी हैं। इस पर सोने पर सुहागा यह कि बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के युवा सांसद दीपक बैज सभी विधायकों के साथ मिलकर बस्तर के विकास में जुटे हैं।
बस्तर के कोंटा विधायक कवासी लखमा राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री हैं। वे बस्तर विकास में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं। जगदलपुर विधायक तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विधायक तथा बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, केशकाल विधायक संतकुमार नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम बस्तर विकास के अग्रदूत बने हुए हैं। राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम भी बस्तर विकास में योगदान देने में किसी से कम नहीं हैं। इस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बारह विधायक, एक लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सांसद सहित मंत्री, संसदीय सचिव, मंत्री दर्जा प्राप्त निगम मंडल के पदाधिकारियों का एक सशक्त नेटवर्क बस्तर विकास में जुटा हुआ है। कांग्रेस को पूरी तरह अपनाने का जो प्रतिफल बस्तर को मिलना चाहिए, वह मिल रहा है। राजनीतिक नजरिये से देखा जाय तो भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बस्तर में काफी सक्रिय हैं लेकिन उन्हें कोई रिस्पॉन्स इसलिए नहीं मिल पा रहा है क्योंकि बस्तर अब धरातल पर विकास देख रहा है। यहां विकास की चिड़िया खोजने की जरूरत नहीं पड़ रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यव्यापी दौरे को लेकर बस्तर उत्साहित है कि उसकी तकदीर और चमकेगी।
बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया माटी पूजन
जगदलपुर, 3 मई 2022/अक्ति तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में माटी पूजन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने माटी पूजन का विधान पूरा किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता आर एस नेताम, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता अश्विनी कुमार ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संतोष कुमार नाग, कृषि विभाग के उप संचालक एसएस देवता, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री अजय कुशवाहा, मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक मोहन राणा सहित कृषि एवं सहयोगी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित थे।
इस दौरान रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित माटी पूजन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री चिड़ेम तथा छत्तीसगढ़ सूचना प्रौद्योगिकी ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश भट्टके सहयोग से कुम्हरावंड स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर किसानों को छत्तीसगढ़िया परंपरा में माटी तिहार के महत्व को बताते हुए मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर पर कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश का किसनहा अंदाज, सर पर साफा लपेटे ट्रेक्टर लेकर खेत में उतरे
छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक तकनीक से खेती-किसानी में आगे बढ़ेंगे
सभी संभाग मुख्यालयों में यांत्रिकी स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर स्थापना की घोषणा
अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर के खेत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रैक्टर लेकर निकले। उन्होंने खेत की जुताई करने के साथ ही वहां लौकी, कुम्हड़ा और तोरई के बीज भी लगाए। इसके साथ ही धान की भी बुआई की। मौका था अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस का। इससे पहले खेत में ठाकुर देवता की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी के नए कामों की शुरुआत कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस अवसर पर कहा, यह नया काम नहीं है। नया काम यह है कि इसके जरिये छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कृषि विवि में अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को माटी की रक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे। हम अपने खेत, घरों, और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करेंगे। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे मिट्टी, जल और पर्यावरण की सेहत ख़राब हो। हम भूमि में रासायनिक और नुकसानदेह केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, वेद-पुराण में भी धरती से अनुमति लेने की बात है। किसान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
धरती माता की करें सेवा
जमीन को संभाल कर रखना है। इस जमीन ने रासायनिक खाद को एक समय तक पचाया, लेकिन अब अधिक हो गया तो वह फसलों में आ गया। उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीधी सी बात है हम धरती की सेवा करेंगे तो मानव समाज की सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, गउ माता की जय हो, कहने से गउ माता की जय नहीं होगी। उसके लिए गउ माता की सेवा करनी होगी, चारे, पानी, इलाज और छाया का इंतजाम करना होगा।
सभी संभाग में यांत्रिकी स्किल डेवेलपमेंट की घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी संभाग में यांत्रिकी स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सटीक मौसम पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर तकनीक का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विकसित किए गए कृषि रोज़गार मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री के हाथो प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खेल आयोजन के लिए खूंटपदर पंचायत को सौंपा एक लाख रुपए का चेक
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत विभिन्न खेलों के आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक खूंटपदर सरपंच सीरो नाग को सौंपा
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत खूंटपदर कोपागुडा पंचायत को विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से खेल मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं तथा मेला मंडई के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेला का भी आयोजन किया जा रहा है और इस हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया जा रहा है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच खूंटपदर सिरो नाग, पार्षद पंचराज सिंह, सुखराम नाग, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी वरिष्ठ नेता सीताराम सेठिया उपस्थित रहे |












