City Media - Page 1130 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1130

क्या दो सौ बिस्तर अस्पताल के सेट-अप लेकर आएंगे बाबा, महारानी अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दरकार, चिकित्सक सहित कई उपकरणों की कमी

0

जगदलपुर। मृतप्राय हुए महारानी अस्पताल को छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद भले ही बचा लिया है किंतु यहां सुविधाएं नहीं मिल रही है क्योंकि यहां आधे-अधूरे सेट-अप से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है जिसकी वजह अस्पताल खुद वेंटीलेटर पर है। बस्तर जिले की पहचान महारानी अस्पताल से है और मंत्री टीएस सिंहदेव इसके दौरा का कार्यक्रम नहीं रखें है जिससे जनता दबी जुबान से यह कहने से भी नहीं चुक रहें हैं कि क्या उनके शुभचिंतक महारानी अस्पताल की कार्यप्रणाली का फीडबैक नहीं देते हैं। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि महारानी अस्पताल को सौ बिस्तर से दो सौ बिस्तर करने से क्यों स्वास्थ्य मंत्रालय हाथ खड़ा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों में यह उम्मीद भी जगी है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चार व पांच मई को बस्तर प्रवास के दौरान दो सौ बिस्तर की सेटअप सहित सौगातें मिल सकती है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार को गठन हुए लगभग साढ़े तीन साल हो गए हैं और दंतेवाड़ा व चित्रकोट चुनाव प्रचार को छोड़ दिया जाए तो स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव तीन बार भी समीक्षा बैठक नहीं किए हैं और कार्यकर्ताओं से भी मात्र एयरपोर्ट पर ही मुलाकात हुई है।

पंचायतों में भी फंड से रुके कई कार्य

*स्वास्थ्य विभाग की तरह पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की सुधि नहीं लेने के कारण बस्तर के सभी 369 पंचायतों में विकास कार्य ठप्प पड़े और इसके कारण रुक गया है तथा विपक्षी दलों को बैठे बिठाए मुद्दा मिल रहा है। पंचायतों में इस विभाग के कार्यों की बजाए लोक निर्माण विभाग के अधिकांश कार्य हो रहा है जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों में जमकर नाराजगी देखी जा रही है।

कांग्रेस भवनों से मंत्री क्यों बनाते हैं दूरी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कह चुके हैं कि मंत्रियों का जिले में दौरा होता है तो कांग्रेस भवन (राजीव भवन) में कांग्रेसियों से मिले किंतु यह उनके आदेश को ठेंगा दिखाते है,अभी भाजपा के केंद्रीय मंत्री आए तो कार्यालयों में गए किंतु कांग्रेस के मंत्रियों की ऐंठनबाजी देखिए मातृसंस्था से भी दूर रहते हैं। सर्किट हाउस सरकारी संस्था है और इस संस्थान में सामान्य कार्यकर्ताओं को सूरक्षा अधिकारियों से उलझना पड़ता है जिसके कारण वहां जाने से कई लोग कतराते हैं।

मोटर सायकल लूटेरे पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, अग्रसेन चैक पर डरा धमकाकर लूट की घटना को दिया था अंजाम

0

☀️ 24 घण्टे के भीतर आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

☀️ सीसीटीव्ही फुटेज एवं सिटी सर्विलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका।

☀️ फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर की गई धरपकड़।

☀️ जप्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 के.एल. 0641 एवं 01 चाकू।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में भय कारित कर लूट करने वाले मोटर सायकल लूटेरे पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 01 मई 2022 के दिन में अग्रसेन चैक पर एक लूटेरे के द्वारा मामले के प्रार्थी सोनाधर कश्यप को डरा धमकाकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 के.एल. 0641 को लूट कर घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना पर प्रार्थी सोनाधर कश्यप के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में लूट (392 भादवि) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के घटना स्थल के आसपास एवं जगदलपुर के प्रमुख चैक चैराहो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज एवं फोटो के आधार पर संदेही की पतातलास की जा रही थी। दौरान पतासाजी के संदेह के आधार पर साकेत काॅलोनी एवं वृन्दावन काॅलोनी क्षेत्र में 01 संदिग्ध की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर अपना नाम अनिकेत सामंत पिता जीतू सामंत निवासी वृन्दावन काॅलोनी जगदलपुर का होना बताया। जिससे पूछताछ में उसने दिनांक 01 मई 2022 को अग्रसेन चैक में प्रार्थी के साथ डरा धमकाकर मोटर सायकल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी हुई मोटर सायकल सीजी 17 के.एल. 0641 एवं 01 चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी अनिकेत सामंत को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

☀️ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू।
उप निरी. – होरीलाल नाविक।
सउनि. – प्रेम पानीग्राही, राम विलास नेगी, दिनेश उसेंडी।
प्र.आर. – संजीवन मिंज।
आरक्षक – रवि सरदार, युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, भूपेन्द्र नेताम, हिमांशु यादव।

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल बस्तर ने करवाया घर वापसी

0

जगदलपुर: आज विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग के नेतृत्व में घर वापसी का कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुरंदी जामगुड़ा पारा में रखा गया । जिसमें सनातन रीति नीति से राजू कश्यप जी एवम उनकी धर्म पत्नी हेमवती कश्यप जी ने पुनः मूल धर्म हिन्दू धर्म अपनाया, और समस्त हिन्दू समाज में यह संदेश दिया की सनातन ही सत्य है और इसी में हमारी उत्पत्ति है और इसी में अंत।

विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी जी ने कहा यह हिन्दू धर्म के लिए गौरव का विषय है इसी प्रकार हम ग्राम ग्राम जाकर हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार और पुनः सनातन में लौटने का प्रयास युद्धस्तर पर करते रहेंगे।

जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी जी ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, हम और भी परिवार के संपर्क में जो जल्द ही सनातन धर्म में पुनः लौटना चाहते है।

मुख्य रूप से उपस्थित विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी जी , जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी जी , सोमनाथ जी, सुदेश बजरंगी जी और ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया

0

बस्तर …।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में आज दिनांक 02-05-2022 को कक्षा 1ली से 8 वी तक एवं 9 वी , 11वी का वार्षिक परीक्षाफल संस्था के प्रमुख डी.के. कश्यप के द्वारा घोषित किया गया। प्रथम वर्ष होने के साथ ही परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा । समस्त शिक्षकों के अनुसार आने वाले शिक्षा सत्र में और अच्छे मार्क्स के साथ परीक्षा परिणाम आने की अनुशंसा की गई है । कक्षा पहली देविका देवहरी, दूसरी भावेश देवांगन, तीसरी मोती पंथ, विशाखा कश्यप, चौथी सोनाक्षी गुप्ता, पांचवी अंशुमन बिसाई, छठवीं ऋत्विक नाग, सातवी यशवंत देवांगन, आठवीं अंकित पाणिग्रही, नवमी अर्पित जोएल, ग्यारहवीं चारुचंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख और शिक्षकगणों के द्वारा बहुत बहुत बधाई के साथ उज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी गई।

माटी पूजन दिवस- अक्ती तिहार, कृषि महाविद्यालय में होगा विभिन्न कार्यक्रम

0

उद्योग व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा होंगे मुख्य अतिथि

जगदलपुर, 02 मई 2022/ छत्तीसगढ़ की प्रमुख कृषि आधारित पारंपरिक अक्ती तिहार 2022 (माटी पूजन दिवस) का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहीद गुण्डाधुर कृषि विश्वविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया जा रहा है। माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसान मेला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगें। विशिष्ट अतिथि में बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगरपालिका निगम महापौर सफीरा साहू, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद होंगे। कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के सभागार भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।

ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित

0

दल्लीराजहरा – ब्राह्मण समाज भवन दल्ली राजहरा में मंगलवार 03 मई वैशाख शुक्ल पक्ष 03 ( अक्षय तृतीया ) के पावन अवसर पर विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रात: 10 बजे से भगवान परशुराम जी की वैदिक विधान से पूजा – अर्चना, हवन व आरती एवं सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाएगा तथा दोपहर 1.00 बजे से भोग व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के समस्त विप्र बंधु से निवेदन है कि सपरिवार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। अतः ब्राह्मण समाज भवन में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाए। उपरोक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी की ओर से ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने दी है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विधायक एवं सांसद ने कोरमेल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारभ किया

0

कोंडागांव जिला के अंतिम छोर ग्राम कोरमेल में 4 दिवसीय शिव मेला कबड्डी प्रतियोगिता में बस्तर सासंद दीपक बैज व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शामिल होकर सर्व प्रथम ग्राम देवी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

इस दौरान विधायक चंदन कश्यप अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना, खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। तथा खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल रामपथ कोर्राम विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला को ‍किया गिरफ्तार

0

दिनांक 29.04.2022 को थाना गुरूर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भोथली थाना गुरूर में अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद राजेश बागड़े के ‍निर्देशन मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी गुरूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपिया को पकड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मीनाबाई साहू पति कुलेश्वगर साहू उम्र 40 वर्ष साकिन भोथली थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग. की रहने वाली बताया जिसके कब्जे से 17 पौव्वा देशी प्लेन शराब कुल 3.060 बल्क लीटर जुमला कीमती 1,360 रूपये को जप्त कर आरोपिया को अपराध सदर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है एवं लगातार मिल रही जन शिकायत एवं आरोपिया के विरूद्ध पूर्व में 13 से अधिक मामले होने से एवम आरोपिया के आचरण में कोई सुधार नही होने के से छ0ग0 राज्या सुरक्षा अधिनियम की धारा 5,6 के तहत् आरोपिया के विरुद्ध जिला जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से जिलाधीश महोदय को प्रेषित की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, मप्रआर. नर्मदा कोठारी, आरक्षक महेन्द्र जैन, योगेश सिन्हा मआर. सुमन देशलहरे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपिया मीनाबाई साहू पति कुलेश्व।र साहू उम्र 40 वर्ष साकिन भोथली थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

संवेदनशील क्षेत्र गोंदपल्ली के ग्रामीणों को राशन के लिए अब नहीं जाना पडे़गा कोसो दूर

0

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को किया राशन वितरित

बीजापुर – जिला एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं जनहित कार्य से सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदपल्ली जैसे सुदूर क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में इस पंचायत के ग्रामीण जो कि राशन लेने 20-25 किलोमीटर तक जगरगुण्डा जाते थे। ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराने सिलगेर में राशन दुकान का आज शुभारंभ। डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप सहित जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ए.वाष्णैव तथा जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे , जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम घनश्याम कश्यप एवं सुकमा जिले के खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर की उपस्थिति में 298 कार्डधारी ग्रामीण परिवारों को राशन वितरण कार्य शुरु किया गया।

इस दौरान नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ए.वाष्णैव ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से हाल-चाल पूछा, ग्रामीणों ने गोण्डी बोली में एसपी से बात कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिले के खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने बताया कि गोंदपल्ली में मूल पंचायत सहित 3 गांव है। जिसमें मंडीमरका एवं तिम्मापूरम शामिल है, तिम्मापूरम एवं मंडीमरका नवीन राशन दुकान से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं जगरगुण्डा 20 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले ग्रामीण जगरगुण्डा पैदल चलकर राशन लेने जाते थे। उन्हें अब काफी सुविधा मिलेगी, तीनों गांव में कुल 298 राशनकार्डधारी परिवार है। जिसे बीजापुर जिले के आवापल्ली प्रदाय केन्द्र से राशन का भण्डारण ग्राम सिलगेर में किया जा रहा है। राशन मिलने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का वातावरण देखने को मिला विशेषकर महिलाएं इस कार्य से बेहद खुश नजर आयी। अब उन्हें राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आज राशन वितरण के शुभारंभ के दौरान डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप एवं नवपदस्थ एसपी ए.वाष्णैव ने स्थानीय बुर्जुग ग्रामीण से राशन वितरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ करवाया इस दौरान कार्डधारी परिवार के मुखिया बारसे हुंगी, कुंजाम बुधरी, वेट्टी हिडमा, उइका लक्खो, कुरसम सोमलू, हेमला मंगलू, उइका नंदे, पदम मासा , उइका टांगी सहित सैकड़ो राशनकार्ड धारी परिवार राशन दुकान से राशन लिये।

विधायक मंडावी ने श्रमवीरों के सम्मान में श्रमिकों के संग सामूहिक रुप से बोरे बासी का आनंद उठाया!

0

बीजापुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर 01 मई को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने अपने निवास में श्रमवीरों को सम्मानपूर्वक उनके साथ बैठकर बोरे बासी संग चटनी एवं प्याज का आनंद उठाया। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए कहा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेश की आहार एवं संस्कृति को बरकरार रखने एवं हर वर्ग के सम्मान के हितैषी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS