City Media - Page 1131 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1131

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मितान योजना का शुभारंभ

0

जगदलपुर, 1 मई 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज प्रदेश के 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जगदलपुर के नगर निगम सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, उदयनाथ जेम्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, एडीएम दिनेश नाग सहित पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मितान योजना में नागरिक सेवाएं घर तक पहुंचाई जायेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे नागरिक सेवाएं मिलेंगी। इनमें जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। इससे सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी । इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को त्वरित और पारदर्शितापूर्ण सेवा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक अच्छा कदम है, जिसकी सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को निश्चित तौर पर बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ करने के लिए महापौर सफीरा साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस योजना से नागरिकों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किये जाने वाले नागरिक सेवाओं का सहज लाभ आम नागरिकों को उनके निवास पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होगी। नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण योजना मे संबंधित आवेदकों को प्रमाणपत्र ष्मितानष् द्वारा उनके घर पर प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ सहजता से शहर के नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को टोल फ्री नंबर पर सिर्फ फोन करने की आवश्यकता है। इस योजना के सतत निगरानी की बात भी उन्होंने की।

सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए श्रमिक दिवस समारोह में

0

श्रम शक्ति में वह ताकत है जो फौलाद को भी पिघला कर आकार दे देता है श्रमिकों का सम्मान देश का सम्मान – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद श्रमिकों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं श्रमिक संगठनों से अनुरोध है की वे श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सतत् प्रयास करें – रेखचंद जैन

छ: हितग्राहियों को श्रमिक दिवस के अवसर पर सिलाई मशीन, 1 हितग्राही को मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपए, 3 हितग्राहियों को भी भगिनी प्रसुति योजना के तहत 20-20 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 20 हजार, 6 हितग्राहियों को छात्रवृत्ति योजना के तहत 11.500 रुपए प्रदान किया अतिथियों ने |

छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू शामिल हुए एवं श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की 1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा तब से 1 मई को श्रमिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की श्रमिकों के हाथों में वह ताकत है जो फौलाद को भी पिघला कर आकार दे देता है आज हमारे जीवन में जो भी सुख सुविधा उपलब्ध है उसे बनाने में श्रमिकों का हाथ है विकास की प्रथम कड़ी मेहनतकश मजदूर होता है श्रम शक्ति के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुझे श्रम विभाग के संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है अतः मेरा दायित्व है की श्रमिकों को मिलने वाली लाभ श्रमिकों को उपलब्ध हो उन्होंने कहा की पिछली सरकार में श्रमिकों को केवल एक टिफिन बॉक्स दे दिया जाता था पर हमारी सरकार बनने के बाद से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है श्रमिक संगठनों का भी दायित्व है की वे श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार कार्य करें |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो,सादाब अहमद, वरिष्ठ नेता एस नीला, श्रमिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ नागेश, महासचिव शिव शंकर, कोषाध्यक्ष सी आर बघेल,सुमनी ठाकुर,तातीराम जी,फागू राम,बुदरी बाई, ईश्वर मंडावी,सनत पाण्डे,बलदेव मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रमिक एवं श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

सांसद,विधायक व जनपद अध्यक्ष हुए पंडरीपानी युवोदय खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल…

0

शिविर में जनता की समस्याओं के निवारण के साथ सांसद विधायक व जनपद अध्यक्ष ने दी करोड़ों के पेय जल आपूर्ति सहित 6 विकास कार्यों की सौगात…

सांसद दीपक बैज व जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम के हाथों हितग्राहियों को मिला वन अधिकार पुस्तिका पत्र…

जगदलपुर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में युवा खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया जहां मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम,जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास,एस डी एम दिनेश नाग,तहसीलदार पुष्पराज पात्रा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 488 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के द्वारा 173 लोगो का बीपी शुगर एवं अन्य जांच किया गया 63 लोगों को वन अधिकार पुस्तिका पत्र वितरण किया गया।

साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 व 2, बिरिंगपाल,कुम्हरावंड,मिचनार,जाटम,परपा व सरगीपाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जो इस प्रकार है।

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना अंडर कुम्हरावंड मल्टी विलेज स्कीम के तहत ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 लागत 53.09 लाख रुपए,पंडरीपानी 2 लागत 129.25 लाख रुपए,बीरिंगपाल लागत 82.21 लाख रुपए, कुम्हरावंड लागत 58.31 लाख रुपए,जाटम लागत 49.97 लाख रुपए,नियानार लागत 57.85 लाख रुपए,सरगीपाल लागत 87.31 लाख रुपए,परपा लागत 86.01 लाख रुपए से घर घर तक पेयजल आपूर्ति किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 15 वित्त आयोग जनपद निधि अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य लागत 4.00लाख रुपये,सीसी नाली निर्माण कार्य हाईवे रोड से पोगा घर तक 300 मीटर निर्माण कार्य लागत 6.00 लाख रुपए,सीसी सड़क निर्माण कार्य सहदेव घर से मुख्य सड़क तक 70 मीटर लागत 2.75 लाख रुपये, सीसी सड़क निर्माण कार्य माध्यमिक शाला भवन से दबको घर तक 67 मीटर लागत 2.75 लाख रुपए, रनिंग वाटर सप्लाई प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला कुम्हरावंड लागत 1.56 लाख रुपए,शेड निर्माण कार्य ग्राम पंचायत परपा लागत 1 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद,विधायक सहित जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान उद्बोधन में सांसद दीपक बैज ने कहा यह शिविर शासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो की जनता से जुड़ा हुआ है जहां शिविर के माध्यम से सभी विभाग के अधिकारी एक जगह में आपको मिल जाते है जिससे की आप सभी लोगो को शिकायत व अपनी परेशानियों से अवगत कराने में ऑफिस के चक्कर ना लगाना पड़े। हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार में गांव के गलियों एवं अंतिम घरों तक 108 व 112 पहुंच सके ऐसा विकास किया जाएगा ताकि हमारे ग्रामीणांचलों के आदिवासियों भाइयों को कोई परेशानी ना हों। निश्चित रूप से इस शिविर में किसी भी प्रकार की ढील व लापरवाही बरतने वाले पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस शिविर के दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी,सरपंच ग्राम पंचायत जाटम बसंती मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत पंडरीपानी पार्वती, सरपंच ग्राम पंचायत परपा सोनादाई, सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हरावंड दशमी बेलसरिया, उप सरपंच जया जोशी, सोवेंद्र सिंह ठाकुर,अमानू नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ससंदीय सचिव रेखचंद जैन ने भैरमगंज हाई स्कूल में 73.73 लाख के भवन का लोकार्पण किया

0

विभिन्न स्कूलों में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 91 साइकिल का वितरण किया

विभिन्न स्कूलों में स्कूल ड्रेस,पाठ्य पुस्तकें एवं सूखा राशन वितरण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आसना,तुरेनार एवं शहर के पनारापारा एवं भैरमगंज स्कूलो में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया आसना में 18 छात्राओं को,तुरेनार में 35 छात्राओं को पनारापारा में 15 छात्राओं को एवं भैरमगंज स्कूल में 23 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को स्कूली ड्रेस , पाठ्य पुस्तकें एवं सूखा राशन का भी वितरण किया गया वहीं भैरमगंज हाई स्कूल में 73.73 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में गढबो नवा छत्तीसगढ़ के अनूरूप अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा के लिए 50 और स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना इस शैक्षणिक सत्र में आरंभ करने का निर्णय लिया गया है उन्होंने तुरेनार ,पनारापारा एवं भैरमगंज हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उन्नयन करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा करने का आश्वासन दिया तथा स्कूली बच्चों के मध्य आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जो बच्चे 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ के प्रावीण्य सुची में आएंगे उन्हें 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की इस अवसर पर उन्होंने शाला विकास समिति एवं प्राचार्यों एवं शिक्षकों को आपसी सहमति से स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार करने को कहा तथा इस हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भरद्वाज बीआरसी गरुण मिश्रा आसना सरपंच प्रवीण देहारी प्राचार्य रमेश उपाध्याय विमल जैन सुरेश पानी ग्राही जोगेंद्र डीडी पाणिग्रही शाला विकास समिति अध्यक्ष पनारापारा प्राचार्य श्रीमतीखोजेन खलको, जीवन बघेल अध्यक्ष शाला विकास समिति , सदस्य दुर्जन बघेल, सरिता तिवारी, सुनील मेश्राम, शिवानी महंत, भैरम गंज शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रशांत दुबे, रिटायर शिक्षक बी डी मिश्रा, प्राचार्य जे के चग्गर, कमल यादव ताहिर खान, अफजल अली समेत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

बोरे बासी आदिवासी अस्मिता एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग- देवनाथ उसेंडी

0

नारायणपुर – एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने खान पान की परंपराओं के सम्मान के लिए सभी से बोरे बासी खाने का आग्रह किया हैं। इस क्रम में नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत नारायणपुर के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने तेंदूपत्ता मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया । तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को संबोधित करते हुए देवनाथ उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। यहां पर बोरे बासी छत्तीसगढ़ी मजदूरों के भोजन का प्रमुख अंग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नारायणपुर जिले में बोरे बासी को एक अभियान के रूप में चलाकर सभी से गर्मी में बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ने का जु़ड़ने का अनुरोध किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को बोरे बासी के महत्व एवं गुणों के बारे में बताना है। गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा को कोमल बनाये रखता है। वजन संतुलित करने में भी यह कारगर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश यादव, दिगंबर आमडे, शशि , देवेंद्र दुग्गा, शिरोमणि, सुखमती,कमली,रामसाय,दसरू, मंगलू आदि उपस्थित थे।

कैबिनेट आज, प्रदेश में पेयजल संकट और तबादला नीति पर चर्चा

0

स्मार्ट मीटर योजना और दो पॉवर कंपनी बंद करने को भी मिलेगी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैबिनेट की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पेयजल संकट और तबादला नीति पर चर्चा का निर्णय लिया जा सकता है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने से पहले वित्त विभाग के अंतर्गत पृथक पेंशन सेल या फिर संचालक पेंशन का पृथक सेटअप तैयार करने का प्रस्ताव दिया गया है। कैबिनेट द्वारा इस पर निर्णय लिया जा सकता। खैरागढ़ को नया जिला बनाने को भी कैबिनेट अपनी मंजूरी देगा। साथ ही कैबिनेट में राज्य के 54 लाख बिजली उपभाेक्ताओं के मीटराें काे स्मार्ट योजना के तहत बदलने और छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी की दो कंपनियों ट्रेडिंग और होल्डिंग कंपनी को बंद करने का प्रस्ताव पर कैबिनेट मंजूरी देगा।

बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है। कई राज्यों में यह योजना प्रारंभ भी हो गई है। चूंकि इस योजना का राजपत्र में प्रकाशन करके इसको अनिवार्य कर दिया गया है, अब कोई भी राज्य इस योजना को लागू करने के इनकार नहीं कर सकता है। योजना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। कैबिनेट में चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

दो कंपनियों को बंद करने की मिलेगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनीज की पांच कंपनियों में से ट्रेडिंग और होल्डिंग कंपनी काे प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साल ही नए सत्र से बंद करने के निर्देश के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनीज साल भर से कंपनियाें काे बंद नहीं कर पाई। मामला विधिक सलाह पर अटका हुआ था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद कंपनियाें काे बंद करने का प्रस्ताव सरकार काे भेजा गया। प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर लगने के बाद कंपनियाें काे एक अप्रैल से ही बंद माना जाएगा।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमवीरों को बधाई दी

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमवीरों को बधाई दी |

बघेल ने आज सभी से अपने घरों में आम के आचार व प्याज के साथ बोरे-बासी खाने व अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करने की अपील की है |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं उन्होंने अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति के लिए प्रदेशऔर देश-विदेश में बसे सभी छत्तीसगढ़ी लोगों से बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान देने की अपील की

ज्ञानमुद्रा साहित्य साधना गौरव सम्मान 2021

0

ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन समूह भोपाल साहित्य-मनीषियों को उनके साहित्यिक अवदान के आधार पर ” ज्ञानमुद्रा साहित्य गौरव सम्मान 2021″ से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया था।जिसमें अब तक प्रकाशित साहित्यिक कृतियों के आधार पर तथा साहित्य-विकास के क्षेत्र में किये गये अनेक उल्लेखनीय कार्यों के लिए जूरी द्वारा पूर्णिमा सरोज का चयन उक्त सम्मान हेतु किया गया। ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन समूह भोपाल द्वारा दिनांक 29/04/2022को रायपुर में आयोजित सारंग समारोह के अवसर पर ज्ञानमुद्रा साहित्य साधना गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

वंश पब्लिकेशन तथा ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से दिए जाने वाले छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान समरोह में उपस्थित सम्माननीय अतिथियों डॉ चितरंजन कर, शकुन्तला तरार, उर्मिला शुक्ल,डॉ विभाशा मिश्रा, डॉ दीनदयाल साहू द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में श्रीमती पूर्णिमा सरोज जगदलपुर (बस्तर) को सम्मानित किया गया। पूर्णिमा सरोज की अनेक साझा संकलनों, अनेक प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख ,कहानी,कविताओं के प्रकाशन सहित बहुचर्चित जापानी काव्य विधा पर आधारित कृति हाइकु संग्रह “ज्योति प्रहर ” ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पूर्णिमा जी की इस उपलब्धि पर माता पिता और जिले के साहित्यकारों ने हर्ष की अभिव्यक्ति के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शिवकुमार कलिहारी का 60वीं जन्मदिवस महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा के प्रांगण में प्रमुख ट्रस्टी शिवकुमार कलिहारी का 60वीं जन्मदिवस महोत्सव एवम सेवानिवृति बिदाई सम्मान समारोह दीप यज्ञ के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी निर्मला कलिहारी एवम दोनों सुपुत्री प्रीति एवम दामिनी कलिहारी भी उपस्थित थे।दीप यज्ञ का संचालन गायत्री शक्ति पीठ के परिवाजक देवप्रसाद आर्य एवम श्रीमती ओमीन साहू के द्वारा किया गया। जन्मदिवस समारोह के अवसर पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माता जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामनानाएं किए हैं। गायत्री परिवार की ओर से भानुप्रताप साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवकुमार कलिहारी ने गायत्री शक्तिपीठ तथा मिशन के हर कार्यक्रमों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सबके साथ मिलकर मिशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

गायत्री परिवार की ओर से मां गायत्री से उनके दीर्घायु जीवन एवम उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने भी साहू समाज की ओर से बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव कलिहारी जी ने गायत्री परिवार के गतिविधियों के साथ साथ तहसील साहू संघ राजहरा में विभिन्न सामाजिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी किया है। मां गायत्री से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर बड़े भैया दशरथ कलिहारी, राधेश्याम साहू, एम एल यादव, जीवनलाल साहू, श्रम कल्याण अधिकारी संध्या रानी वर्मा, वीणा साहू एवम उपस्थित इष्ट मित्रों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिए हैं।शिवकुमार कलिहारी ने भी उपस्थित समस्त इष्ट मित्रों एवम परिजनों को जन्मदिवस समारोह के अवसर पर उपस्थिति प्रदान कर बधाई एवम शुभकामनाएं देने के लिए सभी को धन्यवाद एवम आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल साहू ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

जन्मदिवस समारोह में हीरालाल पंवार,पीताम्बर लाल साहू, धर्मेंद्र वर्मा,स्वप्निल तिवारी,खुमान साहू, हिमांशु साहू, पी के डे, नाथूराम साहू, पीगेश कुमार साहू, शीतल साहू, विष्णु, साहू,सोमित साहू,कुमार मंडावी, पवन सेनपाल,घनाराम साहू, घनश्याम साहू,अनिल सार्वा,राकेश सोनबोइर,अजीत साहू,सुभाष साहू,जगत ठाकुर,रवि देशमुख,हुलास देवांगन, रामधनी देवांगन,सुरेश देवांगन,कालेंद्र कुमार सिन्हा, श्यामकुमार साहू,भुवन साहू,वीणा साहू, मंजू साहू, चित्ररेखा साहू,हेमपुष्पा साहू, नोमेश्वरी साहू, चंद्रभागा वर्मा, भामिनी साहू, आशा साहू,विमला साहू, राधिका साहू,रुचि सेनपाल,रेखा साहू, तरुणा साहू,हेमलता साहू, कल्याणी साहू, किरण सार्वा,गीता देवांगन,चित्रलेखा सिन्हा,सावित्री साहू, कौशिल्या साहू,कीर्तिलता ठाकुर व मित्रगण एवम परिवारजनो ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ बधाई एवम शुभकामनाएं दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं सुमन सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 01 मई 2022 को कचरा संग्रहण केंद्र दल्लीराजहरा में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित सफाईकर्मी को श्री सतीश कुमार खाखा जी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा के द्वारा श्रमिकों को विश्व श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए, उनके उद्देश्य व विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया तथा उनके समस्याओं को पूछकर निराकरण किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में राजहरा थाना प्रभारी अरुण नेताम, भुवनेश्वर साहू रीडर कोर्ट, हरीश सोनकर कोर्ट मोहर्रिर, पीलवी खुर्शीद सिद्दीकी, दीपक साहू उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS