City Media - Page 1190 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1190

केबल वायर चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपीयों द्वारा रात्री में केबल वायर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम, पकडे गये चोर

थाना अर्जुन्दा पुलिस की कडी कार्यवाही से सहमे हुए है थाना क्षेत्र के अपराधी

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं अनुविभागीय अधिकारी सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में चोरी के मामले में एक विशेष टीम तैयार की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है प्रार्थी डोमन सिंह मरकाम पिता भगवान सिंह मरकाम उम्र 55 साल साकिन ओडारसकरी थाना अर्जुन्दा हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.03.2022 के दरमियानी रात को कोई कोई अज्ञात चोर इसके खेत में लगे मोटर पंप के केबल वायर व इन्द्रेश देशमुख तथा घनश्याम साहु के खेत में लगे मोटर पंप के केबल वायर को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 44/2022 धारा 379 भादवि0 कायम कर पतासाजी किया गया। संदेही विनोद यादव व पुरूषोत्तम मानिकपुरी से पुछताछ करने पर दिनांक 08.03.2022 के दोपहर प्लानिंग कर डुडिया बाट ओडारसकरी पहुंचकर 03 मोटर पंप के केबल वायर को चोरी कर वायर के अन्दर के तांबा को निकालकर टुकडों में कांटकर मटेवा नर्सरी बांध किनारे झाडी में छिपाकर रखना मेमोरेण्डम बताये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी विनोद यादव व पुरषोत्तम मानिकपुरी के निशानदेही पर केबल वायर के तांबा तार व अपराध में उपयोग में लाये प्लास को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर चोरी गये मशरूका कुल कीमती 6400 रूपये में से 4000 रूपये लगभग तांबा तार को बरामद किया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपीगण 01. विनोद कुमार यादव पिता जगदीश यादव उम्र 31 साल 02. पुरूषोत्तम मानिकपुरी पिता स्व0 प्रहलाद दास मानिकपुरी साकिनान अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 को गिरफतारी का कारण बताकर दिनांक 21.03.2022 के क्रमश 14.20, 14.30 बजे गिर0 कर विधि अनुसार गिर0 की सूचना परिजनों को दी गई। जो कि मामला अजमानतीय जुर्म होने से आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

उपरोक्त चोर को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू,सउनि डोमन साहू, प्रधान आरक्षक विकास सिंह,आर.बलदेव महावीर, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, नेमसिंग,कमलेश रावटे की विशेष भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

उरगा थाना द्वारा न्यायिक आदेश की अवहेलना का मुद्दा सदन में उठा

0

भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए उठाया मुद्दा

रायपुर 21 मार्च – विधानसभा में आज भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने न्यायिक दण्डाधिकारी कोरबा के दाण्डिक प्रकरण में पारित आदेश का पालन उरगा थाना द्वारा नहीं किये जाने का मुद्दा उठाया।

ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाते हुए भाजपा विधायक कंवर ने कहा कि प्रथम वर्ष न्यायिक दण्डाधिकारी कोरबा के दाण्डिक प्र.क्र. 333/2014 में पारित आदेश 03.01.2020 का पालन उरगा थाना जिला कोरबा द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है जो न्यायालय के आदेश का खुला उल्लंघन है। आरोपी के विरूद्ध उरगा थाना में अनेकों शिकायत पर प्रथम सूचना दर्ज है। ग्राम भलपहरी के दो प्रकरण और ग्राम कुदूरमाल, देवरमाल, दादरखुर्द के कई किसानों द्वारा जमीन हड़पने संबंधी शिकायत कर प्रथम सूचना दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने से अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कोरबा शहर रिसदी में शासकीय जमीन पर घरसा बनाकर सड़क तक आने जाने के लिए रास्त बनाया गया है और राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा उक्त बेजा कब्जा को बेचने की कोशिश की जा रही है। कोरबा में हो रही जमीन अफरा तफरी में पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से कोरबा जिल के आम जनमानस में सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसके जवाब में कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ग न्यायिक दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा दाण्डिक आई.एस. (केश इंफर्मेेशन सिस्टम) क्रमांक 3033/2014 में 13.12.2019 को न्यायालय ने अपने आदेश में संबंधित थाना को निर्देशित किया है कि देवेन्द्र पाण्डेय के संबंध में अतिरिक्त विवेचना कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करें। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कोरबा द्वारा थाना प्रभारी उरगा जिला कोरबा को आदेशित किया गया कि उच्च न्यायालय बिलासपुर के सीआरएमपी (क्रिमिनल मिसलिनियस पिटीशन) नंबर 67 ऑफ 2021 में पारित आदेश के पालन में दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 1486/2014 के संबंध में कार्यवाही आगामी आदेश तक स्थगित रखी जावे। थाना प्रभारी उरगा द्वारा न्यायालय के उक्त आदेश के परिपालन में कार्यवाही स्थगित रखी गई है। देवेन्द्र पाण्डेय एवं उनके संबंधित के विरूद्ध थाना उरगा जिला कोरबा में कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है। जिनका विवरण इस प्रकार है।

गृहमंत्री ने बताया कि थाना उरगा में ग्राम भलपहरी के प्रार्थी उर्मिला बाई महंत की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 610/2021 की धारा 420 भारतीय दण्ड विधान कायम कर विवेचना में लिया गया है। केस डायरी 14.12.2021 से उच्च न्यायालय बिलासपुर में जमा है। ग्राम देवरमाल के निवासियों की शिकायत की जांच नायब तहसीलदार एनजे गेंदले द्वारा की गई। नायब तहसीलदार गेंदले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 785/2012, धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, प्रकरण में सभी 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ग्राम दादरखुर्द के प्रार्थी प्रभाती लाल पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1129/2021 धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिनांक 16.12.2021 को आरोपियों को अंतिरिम जमानत दिये जाने का निर्णय पारित किया है।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा शहर के रिसदी क्षेत्र की शाासकीय जमीन पर सृष्टि मेडिकल को आबंटित भूमि खसरा नंबर 296/04, 296/05 एवं शासकीय भूमि खसरा नंबर 296/1 क का आंशिक भाग में कच्चे पहुंच मार्ग के संबंध में अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा के प्रतिवेदन अनुसार विधिवत् प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की जा रही है। यह विषय शासकीय भूमि अतिक्रमण से संबंधित है अत: अवैध अतिक्रमण पर बेदखली हेतु प्रकरण दर्ज किया गया है। किसी प्रकार की भूमि की अफरा-तफरी नहीं की गई है। पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा सभी प्रकरणों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है। जिससे आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मनरेगा घोटाला, जिला पंचायत सीईओ सहित 15 निलंबित

0

रिटायर्ड डीएफओ से भी हो सकती है वसूली की कार्रवाई

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में की निलंबन की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मरवाही वन मंडल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पुलिया और स्टॉपडेम निर्माण में अनियमितता के मामले में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने माना कि इसमें गड़बड़ी हुई है। उन्होंने मामले में जिला पंचायत सीईओ सहित 15 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने की घोषणा सदन में की। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र ठाकुर के निलंबन की भी घोषणा की गई. गड़बड़ी करने वाले एक तत्कालीन डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी समन्वय में भेजी जाएगी।

मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल से जुड़ा हुआ है। सत्तापक्ष के विधायक गुलाब कमरो ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मामला उठाया। उन्होंने कहा, मरवाही वन मंडल के ग्राम चुकतीपानी, टाड़पथरा, पकरिया, केंवची, पंड़वनिया और तराईगांव में पुलिया और स्टापडैम का निर्माण कराना था। इन गांवों में 33 काम के लिए सामग्री की राशि निकालकर गबन कर लिया गया, जबकि काम हुआ ही नहीं है। जिला कलेक्टर की जांच में यह साबित भी हो गया है। सदन में टीएस सिंहदेव ने बताया कि मेरे पास जिला कांग्रेस कमेटी के मनोज गुप्ता की शिकायत आई थी कि मामले में मनरेगा के नियमों का उल्लंघन किया गया है।

80 प्रतिशत समाग्री खरीदी

सदन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कुल 7 करोड़ की राशि का आबंटन किया गया था, इसमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा समाग्री खरीदी की गई। 14 प्रतिशत लेबर भुगतान किया गया है। मटेरियल का एक मुश्त भुगतान कर दिया गया। यहां पर 6 करोड़ की समाग्री खरीदी में मात्र 1 करोड़ की समाग्री पाई गई है। सीईओ जिला पंचायत ने प्राकलन स्वीकृति के अभाव में काय्र जारी किया यह गलतमी की है। मरवाही के वन मंडलाधिकारी ने नियमों का उल्लंघन किया है। वन और पंचायत दो विभागों के बीच का मामला होने की वजह से कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

अध्यक्ष ने कहा, निलंबित कर जीएडी को दें सूचना

उसके बाद विपक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। उनका कहना था, जब अनियमितता साबित हो गई तो दोषी अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, हमारे काम करने की एक सीमा है। हम प्रथम श्रेणी के अधिकारियों और रिटायर्ड डीएफओ पर कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा, प्रथम श्रेणी के अधिकारियों का मामला उनके विभागों में समन्वय के लिए भेजेंगे। शेष 14 लोगों को निलंबित कर दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसमें भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा, आप जिम्मेदारों को निलंबित कर सामान्य प्रशासन विभाग को सूचना भेज सकते हैं। इसके बाद मंत्री ने जिला पंचायत के तत्कालीन सीईओ सहित 15 अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की घोषणा करता हूं।

सीईओ गजेंद्र ठाकुर पर कार्रवाई

मामले में शामिल सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर अभी जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ठाकुर के बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ रहते हुए मनरेगा में यह गड़बड़ी हुई थी। कलेक्टर की जांच में भी उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्राथमिक जांच में दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस घोटाले का जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की गई है।

इन वन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

राकेश कुमार मिश्र, सेवानिवृत्त तत्कालीन प्रभारी वन मंडलाधिकारी, केपी डिंडौरे तत्कालीन उप वन मंडलाधिकारी गौरेला,गोपाल प्रसाद जांगड़े तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी,अंबरीश दुबे तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक गौरेला, अश्वनी दुबे तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक केंवची,उदय तिवारी तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक पिपरखुंटी,अनूप कुमार मिश्रा तत्कालीन परिक्षेत्र सहायक पंकरिया, राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त तत्कालीन प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी गौरेला, वीरेंद्र साहू तत्कालीन वन रक्षक चुकतीपानी, दीपक कोसले तत्कालीन वन रक्षक ठाडपथरा, देवेंद्र कश्यप तत्कालीन वन रक्षक पंडवनिया, पन्नालाल जांगड़े तत्कालीन वन रक्षक आमानाला, नवीन बंजारे तत्कालीन वन रक्षक, पकरिया, लाल बहादुर कौशिक तत्कालीन वन रक्षक, केंवची और नीतू ध्रुव तत्कालीन वन रक्षक ठेंगाडांड पर कार्रवाई की गई।

सत्ता पक्ष के विधायक ने पूछा – 22 दिन काम देकर कैसे राेकेंगे पलायन, श्रम मंत्री घिरे

0

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा – पलायन छत्तीसगढ़ के माथे पर कलंक

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में सत्ता पक्ष के विधायक धनेंद्र साहू ने पलायन का मुद्दा उठाते हुए श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया को घेरा। उन्होंने मंत्री से पूछा कि मजदूरों को केवल 22 दिन का काम उपलब्ध कराकर कैसे पलायन राेकेंगे? मजदूरों जो काम जानते हैं वैसा काम देकर उन्हें रोकें। मंत्री ने बताया, अधिकतर लोगों को मनरेगा में काम दिया जा रहा है। जो लोग बाहर जा रहे हैं उनके पंजीयन की व्यवस्था है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पलायन को छत्तीसगढ़ के माथे पर कलंक बताया है।

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने श्रम मंत्री से पूछा कि वर्ष 2021-22 में महासमुंद जिले के कितने मजदूर मजदूरी के लिए दूसरे प्रांतों में पलायन किया है। जवाब में श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने बताया, चालू वित्तीय वर्ष में महासमुंद जिले के 551 गांवों से 30 हजार 9 मजदूर दूसरे राज्यों में गए हैं। इसी दौरान दो लाख 50 हजार 547 लोगों को मनरेगा में काम दिया गया। इन्हें 10819.88 लाख रुपए की मजदूरी भुगतान किया गया। साहू ने कहा, 193 रुपए मजदूरी है, जितने लोगों के बीच यह मजदूरी बंटी है उसके हिसाब से यह केवल 22 दिनों का काम है। ऐसे में किसी व्यक्ति का परिवार कैसे चलेगा। ऐसे में पलायन कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने पूछा कि ईंट भट्‌ठा मजदूर जैसे जाे कुशल श्रमिक हैं, उनके लिए उनकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में काम उपलब्ध कराया गया है या नहीं? श्रम मंत्री ने बताया, कलेक्टरों को स्किल मैपिंग का निर्देश दिया गया है। उसके आधार पर स्थानीय उद्योगों में नियोजन की व्यवस्था की जा रही है। श्रम मंत्री ने कहा, यहां से अधिक मजदूरी मिलने पर लोग दूसरे राज्यों में जाते हैं। उनके लिए पंचायतों में पंजीयन की व्यवस्था है। जो पंजीयन के बिना जा रहे हैं उनको पुलिस के द्वारा रोका जाता है।

रोजगार उपलब्ध कराने कार्ययोजना बनाएं-महंत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, पलायन, छत्तीसगढ़ के माथे पर कलंक है। महासमुंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बिलासपुर जिलों के बहुत से लोग हर साल दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं। इनको स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बननी चाहिए।

अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे वन कर्मचारी संघ को शिवसेना ने अपना समर्थन दिया

0

भानुप्रतापपुर – अपनी वाजिब मांगों को लेकर दिनांक 21.03.2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे वन कर्मचारी संघ के धरना स्थल पर शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा एवं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया एवं कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार वन कर्मचारियों की मांगों को सिघ्र पूरा करें ।क्योंकि चुनाव के पूर्व कांग्रेस की सरकार ने समस्त कर्मचारियों, प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वह जो भी कर्मचारी संगठन होंगे, जो भी जन संगठन होंगे उनकी मांगों को पूरा करेगी तो आज फिर वन कर्मचारियों को धरना, प्रदर्शन, आंदोलन करना क्यों पड़ रहा है ।

शिवसेना सरकार से मांग करती है कि अविलंब छत्तीसगढ़ प्रदेश वन कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करें। शिवसेना वन कर्मचारियों के साथ है।

रहेगा मिलन ये हमारा तुम्हारा… होली के रंग, मंत्री अनिला भेड़िया के संग

0

(अर्जुन झा)

डौंडी। छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के कार्य और व्यवहार में छत्तीसगढ़ की सशक्त महिला का प्रतिबिंब और छत्तीसगढ़ की संस्कृति की महक है। वे लम्बे समय के राजनीतिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच आत्मीयता के सहज अवसर चुन लेती हैं और फिर उनके अंदर की छत्तीसगढ़ी मस्ती बाहर आकर सभी के बीच छत्तीसगढ़ी संस्कृति का उल्लास बिखेर देती है। अभी महिला दिवस के संदर्भ में राजधानी रायपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी धुन पर उनके मोहक नृत्य की धमक सामने आई तो अब होली तिहार पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की महिलाओं के साथ उनका उन्मुक्त नृत्य आकर्षण का विषय बन गया। वे होली मिलन कार्यक्रम में ऐसी भाव भंगिमाओं के साथ नजर आईं कि महिलाएं मन ही मन कह उठीं कि रहेगा मिलन ये हमारा तुम्हारा ..।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी डौंडी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा मंत्री अनिला भेड़िया का पुष्प गुच्छ व आत्मीय सम्मान के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले मंत्री भेड़िया ग्राम लिम्हाटोला के सर्व समाज भवन का लोकार्पण कर सीधे होली मिलन समारोह में शामिल हुईं। डौंडी जनपद पंचायत की महिला जनप्रतिनिधियों, बुजुर्ग महिलाओं व महिला कार्यकर्ताओं के संग रंग- गुलाल लगाकर होली के सुमधुर गीतों पर मंत्री अनिला भेड़िया जमकर थिरकीं। उनका नृत्य देखकर अन्य महिलाएं भी उनके साथ नृत्य करने लग गईं।

डौंडी ब्लाक के ग्राम कुसुमटोला के टिकटिकी नृत्य, संचालक बुजुर्ग गहरुराम भुआर्य , महेश राम साहू, जगीत राम कवलिया, चेतनलाल भुआर्य, कपिल कुमार चुरेन्द्र, कौशल कुमार भुआर्य, गिरधारी राम कवरिया ,मंगल सिंह भुआर्य ने छत्तीसगढ़ राज्य में विलुप्त हो रही परंपरा पर जानदार प्रस्तुति देकर मंत्री अनिला भेड़िया सहित उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंत्री अनिला भेड़िया ऐसे अवसरों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के सर्व हितैषी कार्यों का प्रसार करके लोगों को जागरूक करती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की गई है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षो पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है। जिस पर डौंडी ब्लाक के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे के नेतृत्व में मंत्री व क्षेत्रीय विधायक भेड़िया व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया। मंत्री अनिला भेड़िया को पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

डिमरापाल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का किया गया आयोजन

0

बकावंड न्यूस — विकाशखंड बकावंड के डिमरापाल में आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य गुरुजी श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित यह एक गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण हेतु कार्यरत संस्था है। जो कि विश्व के 170 से अधिक देशों में संचालित है। संस्था का प्रधान कार्यालय बैंगलुरु में स्थित है । अभी तक संस्था ने भारत के हजारों गांव में सामाजिक व आर्थिक सुधार हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं।

द आर्ट ऑफ लिविंग टीचर टिकेंद्र पांडेय एवं युवाचार्य रोमसिंग

कार्तिक , डोमेश्वर ,बुधुराम , टिकराम , इशारु , डोमूधर एवं नंदलाल पटेल ग्राम फरसरा एवं डिमरापाल वॉलिंटियर लालमन, हेमलाल, गुप्तेस्वर, नीलेंद्र, भेलकु, अभिमन्यु, टेसर पटेल मिलकर होली स्पेशल आनंद उत्सव शिविर का यह छ:दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।रविवार को पूर्णता दिवस पर सत्संग का आयोजन किया गया।आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधक हरि सिंह ठाकुर व बेलार सिंह ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत संगीत व भजन से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम में सभी लोग बड़ेकर भाग लिया। इस शिविर मे ज्ञान ,ध्यान ,प्राणायाम , इसके साथ साथ जीवन जीने की कला सिखाया गया । रविवार की सत्संग में येक अद्भुत होली उत्सव चंदन एवं पुष्प से बनाया गया।योग प्रशिक्षक टिकेंद्र जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुदर्शन क्रिया सिखाया जाता है जिसे करने पर नीरस जीवन भी उत्साह से भर जाता है। पूरे बस्तर क्षेत्र मे आर्ट ऑफ लिविंग के सभी कार्यक्रम बस्तर के लीडर संजय मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया जाता है।

प्रश्नकाल में बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल ने उठाया चेक पोस्ट का मामला

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में स्थाई चेकपोस्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगरनार थाना क्षेत्र ग्राम तारापुर और करपावंड थाना क्षेत्र बदलावंड में स्थायी चेक पोस्ट बनाने की मामला को उठाते हुए तारापुर, उड़ियापाल, बजावंड और बदलावंड में नए चेक पोस्ट बनाने की मांग की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मांग किया |

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बजावंड और बदलावंड चेक पोस्ट जल्द शुरू करने की बात कही |

बस्तर विधायक बघेल ने बस्तर पुलिस के कार्यो को सराहनीय करते हुए कई ऐसे गांजा तस्करों एवं शराब तस्करों को पकड़कर तत्काल कार्रवाई करने में सफल रही है |

दल्लीराजहरा :- कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने होली मिलन समारोह में शामिल होकर नगरवासियों और कांग्रेस जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और आम नागरिकों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं सभी जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों,खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है।होली पर्व के महत्व को आत्मसात करते हुए समाज और देश की तरक्की में हम योगदान करें,इसकी प्रेरणा होली से लेनी चाहिए।।

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव महमूद अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी ने भी संबोधित करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी ने किया।।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

होली मिलन समारोह में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद एवं एल्डरमैन,युवा कांग्रेस,NSUI,सेवादल,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर के विभिन्न समाज एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीगण,विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

नगर में पानी की समस्या को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे का सराहनीय कदम

0

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत भीषण ग्रीष्म ऋतू में जल स्तर निम्न हो जाने के कारण पेयजल की अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो जाती है उक्त समस्या को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे द्वारा बी एस पी प्रबंधन से वर्षो से बंद पड़े बी एस पी क्षेत्र के वार्ड क्र 8 दल्लीराजहरा में स्थित बोर एवं आस पास के मलबे की सफाई कर नगर पंचायत चिखलाकसा हेतु उपयोग किये जाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार से मिलकर निवेदन किया गया व् नगर पंचायत अपने स्वयं के व्यय से उक्त बोर एवम मलबे की सफाई कर पाइपलाइन बिछाकर पेयजल को चिखलाकसा के नागरिको को उपलबद्ध कराया जावेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर पंचायत चिखलाकसा को पेयजल उपलबद्ध कराने हेतु विक्रम धुर्वे द्वारा मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी एम् वी के श्रीवास्तव को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है |बोर सफाई के दौरान नगर पंचायत अब्दुल इब्राहीम सैय्यद, संतोष शर्मा, आज़ाद विभार एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के कर्मचारी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS