City Media - Page 1191 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1191

मंत्री अनिला भेड़िया होली के रंग और नगाड़े की धुन में थिरक होली मिलन समारोह में जीता सबका दिल

0

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया महिलाओं के लिए प्रेरणा, एवं नारी शक्ति का परिचारक लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने होली महोत्सव में आए समस्त कार्यकर्ताओं और नागरिक बंधुओं को होली महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर हमें एकजुट रहते हुए कार्य करना है और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है व अबीर गुलाल के रंग में हम सभी को एक साथ रंगना है उक्त बातें कैबिनेट मंत्री ने जनमानस को आशीर्वाद के रूप में कहीं और आगे उन्होंने यह भी कहा की कोविड-19 के चलते 2 वर्षों से होली त्यौहार का आयोजन प्रदेश में कहीं पर भी नहीं हो पा रहा था और उस संकट के घड़ी में हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन और सशक्त एवं सफल नेतृत्व के कारण कोरोना को हमने और आप सब ने मिलकर मात दी है उसी का परिणाम है की आज हम और आप सभी एक साथ होली महोत्सव मनाने जा रहे हैं इसकी आप सभी लोगों को मेरे तरफ से मेरे सरकार की तरफ से हमारे संगठन की तरफ से और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई देती हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में होली मिलन समारोह 19 मार्च 2022 को संबलपुर रेस्ट हाउस डौंडीलोहारा का आयोजन किया गया जिसमें हमारे डौंडीलोहारा ब्लॉक और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिला समूह के माता बहने होली महोत्सव मनाने के लिए रेस्ट हो संबलपुर में अप्रत्याशित भीड़ के साथ इकट्ठा होकर माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक हर्ष उल्लास के साथ संगीत में वातावरण में मनाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री की सादगी कुशल व्यवहार आम नागरिकों को होली महोत्सव में देखने को मिला इस होली महोत्सव

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम में चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कैबिनेट मंत्री के मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा हमारे युवा नेता जतिन भेड़िया विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य संबलपुर क्षेत्र राजाराम ताराम जनपद सदस्य नगर पंचायत के प्रतिनिधि विद्या शर्मा उपाध्यक्ष शोहदरा देवांगन ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा संगीता नायर जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जी लोढा अध्यक्ष जीवनदीप समिति डौंडीलोहारा विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद शिबू नगर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा नेताम भांडेकर अध्यक्ष वन समिति

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

डौंडीलोहारा भोला देशमुख पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा सरोज पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डौंडीलोहारा मेघनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा राजकुमार ग्वाल थान सिंह रावटे गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी राजेंद्र निषाद अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कमलेश सिंह टॉक विधानसभा प्रभारी गुंडरदेही यूथ कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जॉन सेक्टर बुथ कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि सरपंच महिला स्व सहायता समूह की समस्त माताएं बहने मंजू यादव सरिता यादव दंतेश्वरी फाग मंडली डौंडीलोहारा महिला मानस मंडली रामनगर डौंडीलोहारा और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा से सुसज्जित बिहाव गीत की प्रस्तुति देने वाली हमारे चिल्हाटी की बहने और पुलिस विभाग एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य रूप में होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त जानकारी गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने दी |

करुणा शुक्ला के नाम पर होगा पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार

0

स्वर्गीय श्रीमती करूणा शुक्ला के नाम से ही ब्राम्हण समाज के लिए समाजिक भवन बनाने की भी घोषणा

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विप्र भवन में पंडित वाल्मीकि शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की छायाचित्र की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय श्रीमती करुणा शुक्ला पर एवं ब्राम्हण समाज के लिए स्वर्गीय श्रीमती करूणा शुक्ला के नाम से ही एक समाजिक भवन बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विप्र समाज सहित आमजनों से माता कौशल्या की जन्मतिथि के संबध में अध्ययन कर जन्मोत्सव मनाने का आग्रह किया। इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार यथा संभव मदद भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर शुक्ला को शुभकामनाएं भी दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज में ब्राम्हणों की ऋषि परंपरा के योगदान का उल्लेख किया।

इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक प्रमोद शर्मा, विधायक शिवरतन शर्मा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा वरिष्ठजन विधाभूषण शुक्ल, डॉ. माधव शुक्ला समेत समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर,मंत्री राय छत्तीसगढ़ के दो – दिवसीय दौरे पर पहुंचे

0

रायपुर। पंजाब में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने अगले साल आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। योजना के तहत, आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय रविवार को छत्तीसगढ़ के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे, ताकि राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस का शासन है। आप की पूर्वांचल इकाई के प्रभारी और बुराड़ी से विधायक संजीव झा, राय के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे।

आप के एक नेता ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान राय आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की कार्य योजना तैयार करने के लिए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे और राज्य में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। वह रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

आप के एक नेता ने कहा कि सोमवार को, राय पंजाब में पार्टी की शानदार जीत को रेखांकित करने के लिए रायपुर में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा निकाली जाने वाली विजय यात्रा में भाग लेंगे और पार्टी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के एक विकल्प के रूप में पेश करेंगे। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा, ‘यह यात्रा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों राय ने कहा, ‘कांग्रेस जहां आंतरिक झगड़ों से त्रस्त है, वहीं राज्य के लोगों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों में बहुत निराशा है। उन्होंने भाजपा शासन और कांग्रेस को भी देखा है। अब, वे बदलाव चाहते हैं।’ आप ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में से 85 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री निवास का घेराव करने के मामले में भाजपा नेता समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज

0

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सीएम हाउस का घेराव करने के मामले में 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासकीय कार्य में बाधा और बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत किया गया है। अपराध पंजीबद्ध सभी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के पास हुए विरोध प्रदर्शन की वजह से पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सिविल लाइन थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

सिविल लाइन थाने में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ले जाया जा रहा है। कल सीएम हाउस में आंदोलन में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें बीजेपी के कुछ नेता भी शामिल हैं। आरोपितों से बीजेपी नेता ओपी चौधरी राजेश मूणत सहित अन्य नेता मिलने पहुंचे। ग्राम सेरिखेड़ी के कुछ अवैध कब्‍जाधारियों को 21 मार्च तक क़ब्ज़ा हटाने नोटिस जारी किया गया था। जिसके विरोध में शनिवार को कुछ लोग ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इनकी अगुवाई सेरी खेड़ी उप-सरपंच अनिल शर्मा, उसका भाई सुनील शर्मा और अविनाश बाबी कश्यप कर रहे थे।

ज्ञापन लेने के लिए कलेक्ट्रेट में अधिकारी भी उपस्थित थे, कलेक्ट्रेट पहुंचने के पूर्व ही स्वर्ण जयंती तिराहे के पास ये लोग कलेक्ट्रेट का रास्ता छोड़ मुख्यमंत्री निवास के स्वर्ण जयंती तिराहे के पास जाकर नारेबाज़ी करने लगे और गेट को धकेल कर मुख्य गेट की तरफ जाने लगे। अतिरिक्त बल बुलाकर व्यवस्था ठीक कराई गई। कुछ प्रदर्शनियों के धक्का मुक्की से पुलिस अधिकारियों और जवानों को चोट भी आई। तय कार्यक्रम से अनावश्यक हटकर प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 आरोपितों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज की गई।

पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। भीड़ का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिमेष कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अनिमेष के खिलाफ बलवा के तहत मामला दर्ज किया है और रात भर सिविल लाइन थाने में ही रखा। अब भी अनिमेष पुलिस हिरासत में है, जिन्‍हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सेड़ीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग मुख्‍यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया। जबकि 21 मार्च को बुलडोजर चलने का नोटिस दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्‍हें हटाया जाए।

खैरागढ़ के मैदान से राज परिवार बाहर, कांग्रेस लगाएगी स्थानीय पर दांव

0

दशमत या जशोदा जंघेल को कांग्रेस दे सकती है टिकट

23 मार्च को नामांकन दाखिल करेगी कांग्रेस

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में यह संभावना बेहद गर्म थी कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के किसी सदस्य पर दांव लगा सकती है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष के बीच हुई मंत्रणा के बाद अब ये साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस ने विवादित राज परिवार से पल्ला झाड लिया है। पार्टी अब स्थानीय दोवदारों के साथ जातिय समीकरण का साधते हुए किसी ओबीसी लोधी को प्रत्याशी बना सकती है। दूसरी ओर भाजपा भी राज परिवार से मुंह फेरे दिखती है। अब तीसरी पार्टी छजकां यह तय करेगी कि वह राज परिवार के साथ जाए या स्थानीय के साथ है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुए तीन दिन हो चुके हैं। अभी तक कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने प्रत्याशी के नाम तय नहीं किए है। कांग्रेस और भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों की छंटनी कर हाईकमान को भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। यहां से दशमत जंघेल या जशोदा जंघेल का नाम सबसे उपर है। दोनों में से किसी एक को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में जिन नामों पर चर्चा हुई उसमें ममता पाल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, कदम कोठारी और एक अन्य के नाम पर चर्चा हुई। जातीय समीकरण को देखते हुए प्रत्याशी तय करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर छोड़ा गया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा के बाद एक नाम पर हाईकमान मुहर लगाएगी। इस क्रम दशमत जंघेल और जशोदा जंघेल का नाम सबसे उपर है। यहां पर ममता पाल ने भी दावेदारी की थी लेकिन उनका नाम जातिगत समीकरण के कारण नाम कटने की संभावना है। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल यहां से बहुत कम अंतर से हारे थे। उनका नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल है। इसके अलावा कदम कोठारी ने भी दावेदारी की है। बताया जाता है कि खैरागढ़ में 51 प्रतिशत पुरूष और 49 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। यहां पर कांग्रेस ने इसके देखते हुए इस बार महिलाओं को मौका देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ में 23 मार्च को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरेगी।

खैरागढ़ रही है छजकां की सीट

खैरागढ़ विधानसभा के लिए 2018 में हुए चुनाव में छजकां के नेता और राजपरिवार के सदस्य देवव्रत चुने गए उनकी निधन की वजह से चुनाव हो रहा है। लिहाजा सियासी तौर पर राज परिवार से छजकां की निकटता है अब छजकां को यह तय करना है कि वह अपनी पार्टी की रिक्त हुई सीट पर राज परिवार के किसी व्यक्ति पर दांव लगाए या किसी अन्य पर। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा राज परिवार से फिलहाल दूर नजर आ रही है।

सत्र के बाद प्रचार में आएगी तेजी

खैरागढ़ विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस की तैयारी चुनाव समिति की बैठक के साथ ही शुरू हो गई है। विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए कांग्रेस ने यहां पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को यहां पर प्रचार में जुटने कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और जिले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को चुनाव जीताने की जिम्मेदारी सौपी गई है। बताया जाता है कि मंगलवार के बाद प्रभारी मंत्री यहां की बागडोर संभालेंगे।

छजकां की बैठक आज
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी खैरागढ़ उप चुनाव की तैयारियाें को अंतिम रूप देने 21 मार्च को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बैठक में खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का नाम तय होगा। बैठक में संसदीय दल दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह सहित अपने 21 नेताओं को श्रद्धांजलि देगा।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महामंत्री महेश देवांगन ने संसदीय दल में शामिल नेताओं को बैठक संबंधी परिपत्र भेजा है। इसके मुताबिक यह बैठक यह बैठक रायपुर के सागौन बंगले में शाम 5 बजे से होगी। इसमें उप चुनाव की रणनीति के साथ संगठन के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा होनी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया, खैरागढ़ उप चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के साथ उम्मीदवार भी तय किया जाएगा। संगठन की कोशिश है कि विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा जाए।

सामान्य सीट पर लोधी उम्मीदवारों पर दोनों पार्टीयां आखिर कब तक लगाते रहेंगे दांव? 2008 से 2018…..

0

खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में सुनने में मिल रहा है कि भाजपा पार्टी पांचवी बार कोमल जंघेल पर पुनः दांव लगा सकती है । जबकि खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा को 2018 के चुनाव में दिवंगत देवव्रत सिंह से करारी हार मिली थी। कोमल जंघेल अब तक दो बार खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव हार चुके हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो भाजपा पिछले चुनाव में देवव्रत सिंह से एक हजार से कम वोट से हारे कोमल जंघेल को पुनः टिकट देकर फिर से भरोसा जता सकती है। जबकि वर्तमान में राजनांदगांव जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह पिछले बार की तरह इस बार भी प्रबल दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी समर्थकों के संग कर रहे हैं। इसी सूची में गंडई के खम्मन ताम्रकार का नाम भी जोरों से सर्खियों में हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की चुनाव समिति की बैठक लगभग पूरी हो चुकी है। दोनों दलों ने कुछ चेहरों का पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को अंतिम मुहर लगाने हेतु भेज भी दिया है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो कोमल जंघेल को फिर से उम्मीदवार बना सकती है।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे और देवव्रत से करीब 18 फीसदी कम वोट पाए थे। पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार रहे देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट ही मिले थे। बहरहाल कांग्रेस पार्टी किसे मैदान में उतार रही है , इसकी सुगबुगाहट अभी तक नहीं मिल पाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

▪️समाजिक वर्चस्व :―
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समीकरण के अनुसार दोंनो पार्टीयों के द्वारा लोधी प्रत्यासी को फिट बैठालने की पुरजोर कोशिस किया जा रहा है। जहां समाजिक दृष्टिकोण से एक ही वर्ग द्वारा अपने ही समाज की लॉबिंग कर समाजिक प्रत्यासी को ही प्रत्यासी बनाये जाने की जुगत में नीचे से ऊपर तक के लगे हुए हैं।

▪️समाजिक प्रत्यासियों की कमियां:―

हालांकि वर्तमान में उनके प्रत्यासीयों की अगर हम बात करें तो उनका पक्ष काफी कमजोर है , चाहे गिरवर जंघेल जी हों या कोमल जंघेल जी दोनों ही गत वर्षों के चुनाव में बुरी तरीके से हार चुके हैं। वहीं संगठन ने जिनका नाम आगे किया है जिनमें कुछ महिला नेत्रियों का नाम भी आगे है । जिनकी अगर हम बात करें तो जिला पंचायत चुनाव में दसमत झँघेल को विक्रांत सिंह से हार का मुख देखना पड़ा था। वहीं यशोदा नीलांबर वर्मा भी नगर पालिका चुनाव के समय अपने वार्ड की महिला प्रत्यासी के पक्ष में कुछ खासा वोट नहीं जुटा पाई थी। जिसके चलते इनका वार्ड भी भाजपा के खाते में चला गया है। वहीं जनपद सदस्य उपचुनाव में भी कांग्रेस समर्थीत प्रत्यासी के पक्ष में न तो अपना समाजिक मत दिला पाए और न ही आमजन का वोट दिला पाए थे । लिहाज यहाँ भी हार का मुख कांग्रेस पार्टी को देखना पड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

वैसे तो छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में हमेशा सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को ही फायदा मिलता आ रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से हुए तीनों उपचुनाव में कांग्रेस के ही उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि खैरागढ़ चुनाव में भी ये अपनी जीत दर्ज करके अपने विधायकों की संख्या को 71 पहुंचा दे।

▪️दोनों पार्टीयों से आमजनता का सवाल?―

जनता पूछती है कि आखिर दोनों राष्ट्रीय पार्टीयां कब तक के पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताते हुए एक ही वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट देती रहेगी। पार्टी में नए पुराने चेहरे और भी हैं , जिन्हें अवसर पार्टियों को देना चाहिए। आख़िर अन्य चेहरों को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है। जो प्रत्यासी बार बार हार का मुख देख रहा हो , उसी पर पार्टी बार बार क्यों अपना भरोसा जताने पर आमदा है? दोबारा।

▪️इस विधानसभा से सिख लेना चाहिए: उदाहरण― के तौर पर डोंगरगढ़ विधानसभा में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पाटिला परिवार को न देकर अपने विधानसभा में पुराने प्रत्यासी का चेहरा ही बदल दिया। नतीजन डोंगरगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेस पार्टी का विधायक है। खैरागढ़ विधानसभा में भी सामान्य सीट है। यहाँ भी किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट दिया जाना चाहिए। न कि एक जाति विशेष वर्ग के एक चेहरे को बार बार दोहराया जाना चहिए। खैर.. परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। पिछली बार की तरह यदि इस बार भी प्रत्यासियों के चयन में पुनरुक्ति होती है तो निसंदेह यह सीट भी विपक्ष के झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता । ऐसा हम नहीं कह रहे यहाँ की जनता कह रही है।

▪️आखिर इससे किसे लाभ पहुंच रहा है?

वहीं साजा क्षेत्र में भी इस वर्ग की बहुलता अधिक है किंतु वहाँ से सामान्य वर्ग के प्रत्यासी को अब तक के टिकट मिलते आया है। यदि खैरागढ़ में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट मिलता है तो मोहगांव साजा क्षेत्र में बेशक़ उस क्षेत्र में बहुलता रखने वाले उसी वर्ग को ही अवसर मिलेगा। ये बात तो तय है। जनता की माने तो कुछ प्रभावशाली लोग इस विधानसभा में जानबूझकर का एक व्यक्ति विशेष वर्ग को आगे कर रहे हैं ताकि उनकी सीट सुरक्षित रह सके।

▪️इस विधानसभा में एक ऐसा भी दावेदार है―

खैरागढ़ विधानसभा में जिन प्रत्यासियों ने सुदुरवनांचल में अपने कदम तक नहीं रखे हों , यहाँ तक के सरकार की योजनाओं को आमजन तक कभी पहुंचाने का प्रयास भी न किया हो, उनके द्वारा जाती वर्ग की बहुलता के आधार पर उनकी प्रबल दावेदारी बता रहे हैं । ऐसा पूरे खैरागढ़ विधानसभा की आमजनता आज कह रही है।

वहीं सुदुरवनांचल के ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में अगर देखा जाए तो आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना तन मन धन सब न्यौछावर कर दिन रात कड़ी मेहनत कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की समस्त योजनाओं को पूरे विधानसभा में जन जन तक पहुंचाने हेतु कई महीनों तक निश्वार्थ भाव से प्रचार प्रसार किया। उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता एवं किसान को दी गयी सौगंतों की जानकारी भी दी , साथ ही उन्नत कृषि के गुण हम किसानों को सिखाया। जनता की राय से कांग्रेस पार्टी से उत्तम सिंह ठाकुर को इस विधानसभा से एक अवसर देना चाहिए।

ग्राम सुर्रा में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0

ग्रामीणों को दी गई सरल विधिक ज्ञान की जानकारी।

100 से अधिक ग्रामीणों ने जाना सायबर अपराध, यातायात अधिनियम एवं महिला संबधी अपराध की बारीकियों को।

आज दिनांक 20.03.2022 दिन रविवार को ग्राम सुर्रा में विधिक जागरूकता अभियान षिविर का आयोजन किया गया षिविर में ग्राम सरपंच, कोटवार, पटेल सहित गांव के ग्रामीण (महिला/पुुरूष) ने कानून की बारिकियों को समझा एवं जाना उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा पुलिस एवं आम जनता के बीच दुरियों को कम करने के उपाय सुझाए साथ ही महिला संबधी अपराध, यातायात के नियम, सायबर अपराधोें से बचने के तरीके बताये गये। आम जनता द्वारा कानून संबधी सवालों के माध्यम से सरल विधिक ज्ञान को समझा एवं जाना। गुरूर पुलिस द्वारा आम जनता से शराब पीकर वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी वाहन नही चलाने, वाहन का दस्तावेज साथ रखने व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों मंे निवेष करने हेतु सुझाव दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सायबर ठगों से बचने के उपाय बताये गये नाबालिक बच्चों से संबधित अपराधों की सूचना थाना में देने कहा गया। सामाजिक बुराई अपराध षराब, सट्टा, जंुआ से मुक्त ग्राम बनाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच पति रविन्द्र कुमार साहू, कोटवार राजेष बान्धे, पटेल केवल सिंह चंदेल, पंच कुजलाल साहू, लक्षन साहू, जालम साहू, उमेष साहू, महिला गण मेनका साहू, सावित्री साहूू, यामिनी, केजा बाई यादव एंव अन्य ग्रामीण महिलांए एंव आमजन शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

दल्लीराजहरा रेल श्रमिक यूनियन कर्मचारियों के शोषण के विरूद्ध स्टेशन के सामने करेंगे आमरण अनशन

0

दल्लीराजहरा रेल श्रमिक यूनियन कर्मचारियों के शोषण के विरूद्ध एवं परिक्षेत्र को प्रदुषण मुक्त करने स्टेशन के सामने 31 मार्च को सुबह 11 बजे से आमरण अनशन करेंगे | युनियन के अध्यक्ष नजीर अहमद ने उपमुख्य श्रम आयुक्त को लिखे पत्र में कहा हैं कि प्रथम नियोक्ता Sr. DCM वरि मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द.पूर्व मध्य रेलवे रायपुर का संरक्षण प्राप्त डायनामिक सर्विस कोलकत्ता कर्मचारियों को न तो शासकीय दर पर पाराश्रमिक दे रहा है और न ही साप्ताहिक विश्राम दिया जा रहा हैं। दिनांक 27/02/2022 को क्षेत्रीय अम आयुक्त के समक्ष पुराने 6 सफाई कर्मचारियों को काम पर रखने हेतू बनी सहमति के बाद भी ठेका प्राप्त डायनामिक सर्विसेस कोलकत्ता पुराने 6 कर्मचारियों को आज तक काम पर नहीं लिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इन मांगो को लेकर यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा –

01. रायपुर मण्डल के D&E स्टेशनों पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को शासकीय दर 437/-रूपये दर से भुगतान हो और बकाया राशि का त्वरित भुगतान हो। वर्तमान समय में डायनामिक सर्विसेस 210/- दर से भूगतान कर रहा है।
02. सभी सफाई कर्मचारियों को माह में 26 दिन कार्य करवाया जाय और आज तिथि तक विश्राम दिवस पर किए
कार्य का OT भुगतान हो।
03. पुराने 6 कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लिया जाय।
04. गुदुम स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय और रेलवे द्वारा सफाई कर्मचारी राजेन्द्र को 437/-
की दर से बकाया राशि का भुगतान किया जाय।
05. दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर और मरोदा तथा बालोद रेलवे कालोनी में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई
जाय।
06. प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड के आदेशानुसार माल गाडी के डिब्बों को पालीथीन से कवर कर भेजने की व्यवस्था करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 के लिए जिला पंचायत सभापति और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी विप्लव साहू ने सबसे पहले नामांकन भरा

0

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 के लिए जिला पंचायत सभापति और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी विप्लव साहू ने सबसे पहले नामांकन भरा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा में आज विप्लव साहू द्वारा अपने प्रस्तावकों और लगभग 50 से ज्यादा समर्थकों के साथ आज जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया गया। विप्लव साहू डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं जिनका चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग मे डायमंड (हीरा) निशान पंजीकृत है। खैरागढ़ विधान सभा उपचुनाव में गत 2 महीनों से जनता और युवाओं के बीच जाकर जनसंपर्क और सर्वेक्षण के बाद अपने आप को जनता के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया है।यह देखना दिलचस्प होगा कि शिक्षित और उन्नती के चाहने वाले युवाओं के बीच लोकप्रिय विप्लव साहू कॉंग्रेस, भाजपा, जोगी कॉंग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच कैसा मुकाबला होता है!

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

गौसुलवरा कांफ्रेंस के जरिये सैय्यद हाशिमुद्दीन ने दिया मैसेज, मंत्री, विधायक लोगों की सेवा नहीं कर पा रहें तो छोड़ दे गद्दी

0

जगदलपुर- इस्लामिक धर्म के सूफी गौसे आजम के 18 वें वंशज सैय्यद हाशिमुद्दीन अल गिलानी बगदादी अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बस्तर पहुंचे पहुंचे,यहां उनका भव्य स्वागत किया गया.रात 10 बजे स्थानीय जमाल मिल परिसर में गौसुलवरा कॉफेंस आयोजन किया गया था.कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए बस्तर सहित पड़ोसी राज्य ओड़िशा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व् अन्य राज्यों के लोग भी पहुंचे,कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सैय्यदी ने कहा कि भारत से ईराक का रिश्ता एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है.भारत के गुजरात राज्य के लोग एक हजार साल पहले गौसे आजम दस्तगीर से मिलने बगदाद आये थे. गौसे आजम भी दो मर्तबा गुजरात जा चुके है.गुजरात के मेमन कौम के लोग दस्तगीर को बेहद प्यार करते थे और दस्तगीर ने भी मेमन को धन और तरक्की बख्शी थी.उन्होंने मंच मैसेज देते कहा की मंत्री, विधायक या इस तरह के लोगों को गद्दी पर अल्लाह ने बिठाया है उन्हें गद्दी पर इसलिए बिठाया गया है कि वे सभी लोगों की सेवा करें और अमन शांति लायें, लेकिन यदि कोई राजनेता ऐसा नहीं करता है तो उसे तत्काल गद्दी छोड़ देनी चाहिये, इस्लाम धर्म अमन, शांति और मोहम्बत बांटने वाला धर्म है.उन्होेंने इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब के एक किस्से को बताते कहा कि मोहम्मद जब भी अपने घर से बाहर निकलते थे तब एक यहूदी औरत उन पर कचरा फेंक देती थी.मोहम्मद रोज घर से निकलते थे और रोज औरत कचरा फैंकती थी.यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा एक दिन जब मोहम्मद घर से निकले तो औरत ने कचरा नहीं फेंका, मोहम्मद उस औरत के घर पहुंच गये और उससे कहा कि तुमने आज मूझ पा कचरा नहीं फेंका तो मुझे तुम्हारी फिक्र हुई मन में आया कि कहीं तुम बीमार तो नहीं हो ऐसे में तुम्हारी खैरियत पूछने आ गया.औरत को मोहम्मद के बर्ताव से पछतावा हुआ.सैय्यदी ने कहा कि इस्लाम की असली सीख मोहम्मद साहब के साथ हुई घटना से मिलती है.इसके अलावा उन्होंने बीवी मरियम की इबादत और नबीयों के संबंध में जानकारी दी.वहीं माहे शाबान की बरकतों के बारे में भी बताया, इसके अलावा अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा गरीबों की मदद के लिए शुरू किये फाउंडेशन को एक लाख ग्यारह हजार रूपये दिया रविवार को सैय्यदी वापस लौट गये. सैय्यदी को छतीसगढ़ शासन ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया हुआ था.ऐसे में उनके स्वागत के लिए विधायक, महापौर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा भी एयरपोर्ट पहुुंचे थे. एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ भी स्वागत के लिए उमड़ पड़ी थी.हजरत जगदलपुर मुस्लिम समाज के सदर हासिम खान के निवास स्थान पर गये और यहां भी लोगों से मुलाकात की.इसके बाद दूसरे दिन भी सैय्यदी शहर के फारूक नवीवाला, एस करीमुद्दीन सहित अन्य लोगों के घरों पर गये और लोगों से मुलाकात की.

आईपीएस अंकिता शर्मा को सैय्यदी ने दी शाल

सैय्यद हाशिमुद्दीन अल गिलानी बगदादी की सुरक्षा में लगी आईपीएस अंकिता शर्मा को खुद सैय्यदी ने शाल भेंट किया,उन्होंने आईपीएस अंकित शर्मा से मुलाकात की और उनसे बात की. इस दौरान हजरत ने कहा कि आप बगदाद नहीं आ पाईं इसलिए बगदाद यहां आ गया.दरअसल एयरपोर्ट से निकलते ही सैय्यदी से मिलने के लिए हजारों लोग उनकी तरफ बढ़ गये.इसके बाद उन्हें कार में बिठाया गया और जब वे कब्रस्तान में उतरे तब भी हजारों की भीड़ उनसे मिलने बेताब होने लगी थी. इस दौरान आईपीएस अंकिता शर्मा सैय्यदी की सुरक्षा में लगी हुईं थीं और उन्होंने भीड़ को दूर करने में काफी मेहनत की थी.

MOST POPULAR

HOT NEWS