बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी के करकमलों से बकावंड ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिया एक करोड़ एक लाख की सौगात दी |
बस्तर विधायक जी ने कहा कि हम सभी वर्गों को लेकर चल रहे है और आज की विकास कार्यों को भी विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करके सभी जगह देने की प्रयास किया है मैं लगातार यही प्रयास कर रहा हूं कि सभी ग्राम पंचायतों में उनको मूलभूत सुविधाओं से लाभ दिलाने लगातार हमनें जारी रखा है |
बस्तर विधायक जी के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसको विधायक जी ने तुरंत निराकरण करते हुए तत्काल एक बोर खनन गाड़ी दूरभाष के माध्यम से तुरंत लगाने को कहा है |
वर्तमान में हमारी सरकार ने नल जल के माध्यम से प्रत्येक घर मे पानी पहुंचाने की काम कर रही है विगत हमारी सरकार आने के पश्चात यह कार्य को लगभग पुरा करने की लक्ष्य रखा है और ऐसे कई ग्राम पंचायतों में इस योजना पूरा किया गया है |
ग्राम पंचायत सरपंचों ने कहा कि भाजपा शासन में हर ग्राम पंचायतों को लेकर नहीं चलती है और छोटे छोटे वर्गों में इस तरह की योजनाओं हमें वंचित रखती थी लेकिन अभी वर्तमान की सरकार में बहुत से काम हो रहे है आज बस्तर विधायक जी के माध्यम से आज 12 पंचायतों में एक करोड़ एक लाख रुपये की बड़ी सौगात हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक जी का आभार व्यक्त करते है |
बस्तर विधायक जी ने गरीब निसहाय लोगों को वनभूमि अंतर्गत आने वाली जमीन की पट्टा वितरण किया वही ग्रामीण ने पट्टा पाकर बहुत उतसाह दिखे और बस्तर विधायक जी का आभार व्यक्त किया |
जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकी राम सेठिया, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल पूरन सिंह गोयल श्रवण कश्यप,राजेश कुमार, मजहर खान, बद्रीनाथ जोशी,मोना पाड़ीसरपंचगण दुलभ सूर्यवंशी,कमल राम मौर्य, लक्ष्मण सिंह मौर्य,महेश्वर भद्रे, मंगतीन कश्यप,बुदरु बघेल, मालती भारती, नवल कश्यप, हेमलता भारती, सुमेत कश्यप,रमेश,ब्रिज राम, एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
जगदलपुर, 04 मार्च 2022 – राज्यपाल अनुसूईया उइके के तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया।
जगदलपुर, 4 मार्च 2022 – तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। सांसद बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान राॅयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री श्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।
महापौर, संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने हेरीटेज सोसायटी को जीवंत तथा गतिशील रखने हेतु दिए आवश्यक सुझाव
जगदलपुर, 04 मार्च 2022 – आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में कलेक्टर एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के महापौर सफीरा साहू, संभागायुक्त एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के संरक्षक श्याम धावड़े, नगर निगम के सभापति कविता साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उपाध्यक्ष रोहित व्यास सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बादल एकेडमी, कलागुड़ी, थिंक बी और ट्रेवल बस्तर जैसी संस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा बस्तर की कला, संस्कृति, पर्यटन आदि विरासतों को सहेजने और संवारने हेतु गठित इस आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी को जीवंत एवं गतिशील बनाए रखने हेतु महापौर सफीरा साहू, संभागायुक्त श्याम धावड़े सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
बैठक में महापौर सफीरा साहू ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कही। संभागायुक्त एवं संरक्षक श्याम धावड़े ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के दायरे में सम्पूर्ण बस्तर संभाग को शामिल करने तथा इसमें सम्पूर्ण संभाग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने उपस्थित लोगों को आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के कार्यो एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि बस्तर संभाग में निवासरत सभी समाजों के प्रतिनिधियों को इस हेरीटेज सोसायटी का नोडल बनाया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी समाज के साथ-साथ गैर आदिवासी समाज के कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उनके सामाजिक प्रतिनिधियों को भी नोडल बनाया जाएगा। बंसल ने हेरीटेज सोसायटी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले समाज प्रमुखों को प्रोत्सोहन राशि प्रदान करने की जानकारी भी दी।
बैठक में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन धीरज नशीने ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इसके उद्देश्यों को पूरा करने हेतु पांच संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बस्तर ऐकडमी आॅफ डांस, आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल), बस्तर आर्ट गैलरी, बस्तर कलागुड़ी, थिंक बी एवं ट्रेवल बस्तर को शामिल किया गया। इस दौरान 16 फरवरी 2022 को इस सोसायटी अन्तर्गत संचालित संस्थाओं हेतु प्रस्तुत किए गए ऐजेण्डा अनुसार लिए गए निर्णय को सर्वसम्मति से पारित भी किया गया।
HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था द्वारा डौंडी ब्लॉक के दो गाँव मंगलतराई और मरकाटोला में 5 -5 किसानों को समूह में सोलर आधारित कृषि यंत्र (solar Irrigation) दिया गया।
किसान अब गर्मी के समय मे भी आसानी से गर्मी फसल उत्पादन कर सकता है सोलर आधारित कृषि यंत्र कम से कम 8 से 10 एकड़ कृषि भूमि तक पानी पहुचा सकता है अब किसान को बारिश के भरोसे बैठे रहने की जरूरत नही है अब किसान वर्ष में दो से तीन फसल का उत्पादन कर सकता है यह यंत्र सूर्य की ऊर्जा से चलने वाला यंत्र है इसमें बिजली की कोई खपत नही है आसानी से 8 से 10 एकड़ कृषि भूमि में पानी उपलब्ध करा सकता है पानी की सुविधा न होंने की वजह से किसानों का आय सीमित हो गया था वे साल में एक ही फसल लेते थे जिसे की उनकी आजीविका में बहुत बड़ी समस्या थी अब वे आसानी से फसल उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा सकते है ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दोनों गाँव के किसानों द्वारा HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था का आभार व्यक्त किया।जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी, एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी , एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई, MIS PARSON प्रवीण साहू जी व विलेज कोऑर्डिनेटर डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, किसान भाई बहन उपस्थित थे।
गुंडरदेही के सबसे पुरानी मंदिरों में से एक चण्डी मंदिर में बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर में रखे सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया। चोर इतना चालक था की मंदिर परिसर में लगे कैमरे को भी तोड़कर ले गया। चंडी मंदिर के बैगा का कहना है मैं सुबह करीब 6 बजे मंदिर में पूजा करना आया तो देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ इधर-उधर देखने के बाद मंदिर की सामग्री गायब दिखी तो मैं 2, 4 लोगों को इस बारे में बताया फिर उन्होंने सब ने इधर उधर देखा तो मंदिर में रखें सोने चांदी के आभूषण गायब दिखे। थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचित किया गया। गुंडरदेही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर cctv के माध्यम से जांच कर रही है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
गुंडरदेही ग्रामीणों का कहना है यह घटना करीबन 2 बजे की आस पास है फिर हाल समाचार लिखने तक गुंडरदेही पुलिस घटना स्थल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही साथ पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर गुरुर थाना प्रभारी रोहित मालेकर अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव घटना स्थल में पहुंचकर घटना की जांच कर रहे है।
ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने 4 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया | इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उप सरपंच दीपक यादव पंच खेमीन निर्मलकर शशि उइके एवम गणमान्य नागरिक के उपस्थिति में जनपद सदस्य संजय बैस ने भूमिपूजन किया | भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते बैस ने कहा कि हम विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाकर गाव की विकास में अग्रणी भूमिका निभाना चाहते है जिसकी शुरूवात हो गयी है | हम सबको मिल कर कुसुम का गौरव बढ़ाना है | सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य संजय बैस ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है हम उनके आभारी है वार्ड 13 की पंच खेमिन निर्मलकर ने कहा कि हम वर्षो से थक गए थे हमारे मोहल्ले की विकास की राह देखते देखते सारे जनप्रतिनिधियों से मांग कर कर थक गए थे पर किसी ने हमारे मोहल्ले के तरफ ध्यान नही दिया |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
हमारे जनपद सदस्य ने समस्या को अपनी समस्या समझकर जो विकास के कार्य कर रहे है उनका मैं आभार व्यक्त करती हूं | इस भूमिपूजन कार्यक्रम निर्भय राम साहू एस एस गोयल शहीद खान जुलेखा कौशर चन्द्राकर हरिश्चंद यादव सुरेंद्र मानिकपुरी लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मानिकपुरी एवम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे |
जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वयन सहायता एजेंसीयों का प्रशिक्षण शिविर 2 मार्च से जारी है , कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आर के धनंजय ने बताया कि बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के अध्यक्षता में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महज 19 एजेंसी के 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, जिन्हे 5 समूहों में बांटकर जिले के दुपचेरा, अछोली , सिवनी , पैरी, दानीटोला विजिट अध्ययन के लिए भेजा गया जहां उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह के सदस्यों , ग्राम सभा के सदस्यों , मितानीनो और अन्य ग्रामीणों से मिलकर, जल संरक्षण समेत जल जीवन मिशन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ग्राम भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों ने उन ग्रामों का नक्शा बनाकर वहां के स्थान एवं गतिविधियों का आकर्षक मानचित्र उकेर कर लोगो को समझाने की कोशिश की, प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अध्ययन कर प्रजेंटेशन के माध्यम से रूपरेखा दिखाने की कोशिश की ।
बालोद – प्रार्थी कार्तिक राम कुम्हार थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30-31/01/2022 के दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर द्वारा बाहर का संकल लगाकर दूसरे मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे हुए नगदी रकम 12,000 रू0 एवं बचकानी चांदी के करधन वजनी 04 तोला को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क0 21/2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते हुए चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक एस०एस० मौर्य के मार्गदर्शन में रात्रि में लगातार गश्त पेट्रोलिंग करने हेतु लगातार निर्देश प्राप्त होते रहा है, जिस पर दिनांक 02.03.2022 की रात्रि थाना रनचिरई पुलिस द्वारा रात्रि जोनल चेक गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मय शासकीय वाहन थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक 515 राकेश साहू के रवाना हुए थे। गश्त के दौरान ग्राम मोखा के पास 02 व्यक्ति संदिग्ध रूप से घुमते मिले, जो पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम, पता तथा काम के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे, जिससे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पकड़कर थाना लाया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
थाना लाकर दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी (02) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी बताये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना रनचिरई क्षेत्र में ग्राम फुण्डा में दिनांक 30-31/01/2022 के दरमियानी रात्रि को दोनों मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। जिनसे लगातार पूछताछ करने पर बालोद के अतिरिक्त जिला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकल, धमतरी जिला में बिरेझर चौकी के ढेठा गांव में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी तथा दुर्ग जिले के रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम औसर से सोना चांदी एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किये।
आरोपियों को पूछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर थाना रनचिरई के अपराध क0 21/2022 धारा 457, 380, 34 भादवि में ग्राम फुण्डा से चोरी किये गये रकम एक नग चांदी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला, कीमती 2000 रू0, व नगदी रकम 2200 रू0 के साथ साथ अन्य तीनों चोरी के मामले में चोरी किये गये जेवरातों व मोटर सायकल जुमला कीमती 60,500 रू० को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका – उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, चौकी प्रभारी कंवर, थाना रनचिरई से स0उ0नि0 धनीराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक क0 515 राकेश कुमार साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक क0 1636 भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक क0 1279 विवेक शाही, आरक्षक क0 323 राहुल मनहरे, आरक्षक क0 202 संदीप यादव ।
गिरफ्तार आरोपी:
(01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी (02) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उन 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी
जप्ती:(01) ग्राम फुण्डा, थाना रनचिरई, जिला बालोद से चोरी का जप्त मशरूका – एक नग चांदी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला, कीमती 2000 रू0, व नगदी रकम 2200 रू0। (02) अभनपुर, जिला रायपुर में छोटे उरला शराब भट्ठी से चोरी का जप्त मशरूका – बजाज विकांत कंपनी का मोटर सायकल इंजन ___नंबर JHZWGM10686 चेचिस नंबर MD2A74BZ8GWM10369 कीमती करीबन 20,000 रू0। (os) ग्राम ढंठा, जिला धमतरी से चोरी का जप्त मशरूका-एक जोड़ी सोने का टाप्स करीब 05 ग्राम कीमती 20,000 रू0, एक नग सोने का लॉकेट करीब 02 ग्राम, कीमती 8000 रू0, चांदी का पायल एक जोड़ी करीब 100 ग्राम कीमती 5000 रू01 (64) ग्राम औसर, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग से चोरी का जप्त मशरूका-एक नग सोने का फुल्ली करीब 01 ग्राम कीमती 4000 रू0, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा करीब 30 ग्राम कीमती 1500 रू० (05) एक लाल पीला रंग के थैले में एक लोहे का पेंचिस, एक पेचकस, जिसका मुठ काले रंग का है, एक 17-19 नं. का पाना, एक सिल्वर रंग का तोता पाना, एक लोहे का सुम्बा जैसा औजार जिसका एक छोर नुकिला एवं एक छोर मुड़ा हुआ है।
रायपुर। नवा रायपुर के किसानों ने सरकार द्वारा वर्ष 2012 के सर्वे के आधार पर 2500 वर्गफीट के आवासीय पट्टा देने का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि जब तक पूरे जमीन का पट्टा नहीं दिया जाएगा, तब तक एक भी किसान पट्टा नहीं लेगा। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे आज की स्थिति में कराया जाए। नवा रायपुर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने कहा, पूर्व में भाजपा सरकार ने किसानों को उसके काबिज जमीन पट्टा देने की बात कही थी। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पिछले 60 दिनों से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस बीच सात मार्च से ग्रामीणों को आवासीय पट्टा देने का कार्यक्रम जारी किया है। यह काम 4 मई तक चलना है। नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मान्य करते हुए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने किसानों के हित में 6 बिन्दुओं पर अमल करते हुए आदेश जारी किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आवासीय पट्टा वितरण, पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आबंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा जहां पर है, वहीं दिया जाना, जिसके लिए ग्रामीण विकास योजना के क्रियान्वयन की शर्त को शिथिल करने की सहमति शामिल है।
मंत्रालय जाने निकले किसानों को रोका
गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलने मंत्रालय जाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने वहीं रोक दिया। बाद में किसानों ने वहीं पर अपना विरोध दर्ज कराया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया, सभी प्रभावित गांवों से किसान सुबह धरनास्थल पर इकट्ठा हुए थे। कार्यक्रम था कि 27 गांवों के सभी वयस्कों को 1200 वर्गफीट विकसित भूखंड और गांव के लोग जहां बसे हैं उस पूरी बसाहट का पट्टा मांगने एक अपील फार्म मुख्यमंत्री को भेजेंगे। यही अपील फॉर्म मुख्य सचिव को देने जाने वाले थे, लेकिन हमें निकलने नहीं दिया गया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी है।